आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGMore NewsBihar टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व चीफ इंजीनियर समेत 3 अफसर गिरफ्तारBREAKINGMore NewsMonsoon और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर: आज कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्टBREAKINGBreaking NewsPawan Kalyan ने बताया अपने नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी | मार्शल आर्ट्स टीचर ने जोड़ा ‘पवन’BREAKINGBreaking Newsगोरिल्ला Kiyomasa का 62 सेकंड का वीडियो वायरल | इंसानों जैसी हरकत ने जीता दिलBREAKINGएंटरटेनमेंटManisha Rani ने झुग्गी में बच्चों संग मनाया बर्थडे | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोBREAKINGBreaking NewsNagpur में दिनदहाड़े 5 लाख की चोरी | खापरखेड़ा में CCTV में कैद पूरी वारदातBREAKINGBreaking NewsPM Modi का बड़ा संबोधन: सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, कांग्रेस पर तीखा हमलाBREAKINGBreaking NewsOman Coast पर भारतीय जहाज पर हमले से हड़कंप | भारत ने अमेरिका को जारी किया DemarcheBREAKINGMore NewsBihar टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व चीफ इंजीनियर समेत 3 अफसर गिरफ्तारBREAKINGMore NewsMonsoon और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर: आज कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्टBREAKINGBreaking NewsPawan Kalyan ने बताया अपने नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी | मार्शल आर्ट्स टीचर ने जोड़ा ‘पवन’BREAKINGBreaking Newsगोरिल्ला Kiyomasa का 62 सेकंड का वीडियो वायरल | इंसानों जैसी हरकत ने जीता दिलBREAKINGएंटरटेनमेंटManisha Rani ने झुग्गी में बच्चों संग मनाया बर्थडे | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोBREAKINGBreaking NewsNagpur में दिनदहाड़े 5 लाख की चोरी | खापरखेड़ा में CCTV में कैद पूरी वारदातBREAKINGBreaking NewsPM Modi का बड़ा संबोधन: सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, कांग्रेस पर तीखा हमलाBREAKINGBreaking NewsOman Coast पर भारतीय जहाज पर हमले से हड़कंप | भारत ने अमेरिका को जारी किया Demarche

NE

News Elementor

Latest Posts

India

India Pakistan Tension: बांग्लादेश जनरल की धमकी – “अगर India ने Pakistan पर हमला किया तो Northeast India पर करेंगे कब्ज़ा”

दक्षिण एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर है। जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां India में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है, वहीं बांग्लादेश से आया एक बयान भारत के लिए नई चुनौती बनता नजर आ रहा है। बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस के करीबी और रिटायर्ड मेजर जनरल ए.एल.एम. फजलुर रहमान ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया, तो बांग्लादेश को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों (Northeast India) पर कब्जा कर लेना चाहिए। बांग्लादेश-चीन गठजोड़ की वकालत जनरल रहमान ने कहा कि बांग्लादेश को इस रणनीति को अंजाम देने के लिए चीन (China) के साथ सैन्य गठबंधन (Military Alliance) पर विचार करना चाहिए। उनका दावा है कि भारत के पूर्वोत्तर राज्य “landlocked” हैं, यानी वे समुद्र से कटे हुए हैं, और इन क्षेत्रों के लिए बांग्लादेश ही एकमात्र समुद्री मार्ग है। इसलिए, उन्होंने बांग्लादेश को “समुद्र का गार्डियन” करार दिया। 🇮🇳 भारत का जवाब – पूर्वोत्तर क्षेत्र बनेगा Connectivity Hub भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इन बयानों को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र अब सिर्फ सीमित भूभाग नहीं, बल्कि BIMSTEC जैसे क्षेत्रीय मंचों के तहत एक Connectivity Hub के रूप में विकसित हो रहा है। भारत वहां इंफ्रास्ट्रक्चर और रोड कनेक्टिविटी बढ़ा रहा है जिससे दक्षिण एशियाई देशों के बीच सहयोग मजबूत हो सके। India-बांग्लादेश रिश्तों में तनाव यह बयान उस समय आया है जब भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण हैं। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में शरण लिए हुए हैं। वहीं, बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर भी भारत ने चिंता जताई है। DeshHarpal पर पढ़ें देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर।
Read more
Vizhinjam

पीएम मोदी ने किया Vizhinjam International Port राष्ट्र को समर्पित – भारत का पहला Deep Water Transshipment Port अब केरल में

तिरुवनंतपुरम (केरल), 2 मई 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तट पर बने Vizhinjam International Seaport को देश को समर्पित किया। यह बंदरगाह भारत का पहला Deep Water Transshipment Port है और इसे भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक Game Changer माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और अडाणी ग्रुप के सीईओ करण अडाणी भी मौजूद रहे। PM Modi Kerala Visit: Vizhinjam Port से भारत को क्या मिलेगा? विजिंजम पोर्ट की गहराई 24 मीटर है और यह दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर जहाजों को संभालने में सक्षम है। इसकी खासियत यह है कि यह पोर्ट अंतरराष्ट्रीय समुद्री रूट से सिर्फ 10 नॉटिकल माइल्स दूर है, जिससे भारत को अब कोलंबो, सिंगापुर और दुबई जैसे विदेशी ट्रांसशिपमेंट हब्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 5000+ रोजगार और ₹5000 करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट इस प्रोजेक्ट से केरल और भारत दोनों को जबरदस्त आर्थिक और रोजगार लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, यह बंदरगाह 5,000 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार देगा और लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों को भी बूस्ट करेगा। केरल सरकार ने इसके लिए ₹5,000 करोड़ का विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर पैकेज घोषित किया है, जिसमें सड़क और रेलवे कनेक्टिविटी को भी सुधारा जाएगा। 10 KM रेलवे टनल और Smart Cargo Handling विजिंजम पोर्ट को Balaramapuram स्टेशन से जोड़ने के लिए 10.2 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन प्रस्तावित है, जिसमें 9.2 किमी लंबी सुरंग (Tunnel) होगी। इससे माल की आवाजाही आसान, तेज़ और सुरक्षित होगी। यह परियोजना पर्यावरण और सामाजिक स्वीकृतियों की प्रक्रिया में है। Adani Ports और सरकार की मजबूत साझेदारी यह पोर्ट भारत सरकार और निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Adani Ports & SEZ Limited की साझेदारी में विकसित किया जा रहा है। यह एक Public-Private Partnership (PPP) मॉडल का बेहतरीन उदाहरण है, जिसकी कुल लागत करीब ₹8,867 करोड़ है। करण अडाणी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी के “Maritime Amrit Kaal 2047” विजन का अहम हिस्सा बताया और कहा कि यह भारत को आत्मनिर्भर समुद्री राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। PM Modi का संदेश: “विजिंजम भारत की शक्ति का प्रतीक है” प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा:
Read more
JD Vance

Pahalgam आतंकी हमला: JD Vance का Pakistan पर बड़ा बयान, India से शांतिपूर्ण जवाब की उम्मीद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर अमेरिका ने सख्त रुख अपनाया है। पाकिस्तान को घेरते हुए बोले जेडी वेंस अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने कहा कि पाकिस्तान को, जहां तक वह इस हमले के लिए जिम्मेदार है, भारत के साथ मिलकर आतंकियों की तलाश में पूरा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी आशा जताई कि भारत का जवाब ऐसा हो जो क्षेत्रीय तनाव को और न बढ़ाए। “हम उम्मीद करते हैं कि भारत इस हमले का जवाब सोच-समझकर देगा ताकि कोई बड़ा क्षेत्रीय संघर्ष न हो। साथ ही पाकिस्तान, अगर वह किसी भी रूप में जिम्मेदार है, तो उसे भारत के साथ मिलकर इन आतंकियों को ढूंढने और सज़ा दिलाने में सहयोग करना चाहिए,” वेंस ने यह बात एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में फॉक्स न्यूज से कही। गौरतलब है कि जब यह हमला हुआ, उस समय JD Vance अपने परिवार के साथ भारत यात्रा पर थे। उन्होंने तुरंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कॉल कर इस क्रूर हमले की कड़ी निंदा की और मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि वेंस ने मोदी से बात करते हुए कहा कि “अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ इस साझा लड़ाई में हरसंभव सहायता देने को तैयार है।” JD Vance ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी भावुक पोस्ट करते हुए लिखा,“उषा और मैं पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं। भारत की सुंदरता और इसके लोगों की गर्मजोशी से हम बेहद प्रभावित हुए हैं। इस भयानक समय में हमारी प्रार्थनाएं भारत के साथ हैं।” आतंकियों का निशाना बना ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ यह आतंकी हमला बैसारन घाटी में हुआ, जो अपनी हरी-भरी वादियों और पहाड़ियों के कारण ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर है। हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल है, जबकि दर्जनों घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही गोलियों की आवाजें गूंजीं, पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन खुला मैदान होने की वजह से वे कहीं छिप नहीं पाए और कई जानें चली गईं। भारत का सख्त जवाब: सिंधु जल संधि निलंबित इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है, और भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है। इसके साथ ही भारतीय सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और आतंकियों की तलाश जारी है। यह हमला अनुच्छेद 370 हटने के बाद का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। DeshHarpal पर पढ़ें देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर।
Read more
pancang

2 मई 2025 (शुक्रवार) का पंचांग

तिथि: कृष्ण पक्ष प्रतिपदा नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा योग: वज्र करण: गर सूर्योदय: 05:48 AM सूर्यास्त: 06:50 PM चंद्रोदय: रात्रि में चंद्र राशि: मिथुन से कर्क में प्रवेश रात्रि में राहुकाल: 10:36 AM – 12:16 PM शुभ मुहूर्त: चर संज्ञक कार्य हेतु ग्रह दशा: सूर्य मेष में, चंद्रमा मिथुन/कर्क में
Read more
Daily Horoscope

2 मई 2025 (शुक्रवार) | Friday| दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष (Aries ♈️): आज कठिनाइयाँ आ सकती हैं, धैर्य रखें। वृषभ (Taurus ♉️): धन लाभ का दिन है। पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। मिथुन (Gemini ♊️): सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कर्क (Cancer ♋️): रिश्तों में तनाव से बचें। संयम से काम लें। सिंह (Leo ♌️): कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। वरिष्ठों का सहयोग रहेगा। कन्या (Virgo ♍️): मानसिक शांति मिलेगी। छोटे यात्राओं के योग हैं। तुला (Libra ♎️): विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें। आत्मबल बनाए रखें। वृश्चिक (Scorpio ♏️): बड़े फैसले सोच-समझकर लें। सफलता मिलेगी। धनु (Sagittarius ♐️): दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। घूमने का प्लान बन सकता है। मकर (Capricorn ♑️): नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। शुभ समाचार मिलेगा। कुंभ (Aquarius ♒️): समय का सदुपयोग करें। नई योजनाएं सफल होंगी। मीन (Pisces ♓️): क्रिएटिव फील्ड वालों के लिए अच्छा दिन है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
Read more
WAVES 2025

WAVES 2025 समिट मुंबई में शुरू: भारत बनेगा Global Entertainment Hub, बोले PM मोदी

1 मई 2025 — मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आज से शुरू हुआ ‘WAVES 2025’ (World Audio Visual and Entertainment Summit) — एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय मंच जो भारत को ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। यह चार दिवसीय समिट 4 मई तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर कहा, “भारत की रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता अब वैश्विक पहचान पा रही है। WAVES 2025 इस बदलाव को और मजबूत करेगा।” PM मोदी ने इस समिट की घोषणा पहले ‘मन की बात’ के 117वें एपिसोड में की थी, और तब से देशभर में इसकी चर्चा जोरों पर है। क्या है WAVES 2025? WAVES 2025 एक अंतरराष्ट्रीय समिट है जिसमें दुनिया भर के मीडिया हाउस, फिल्म निर्माता, एनीमेशन और गेमिंग इंडस्ट्री के दिग्गज, तकनीकी विशेषज्ञ और निवेशक भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य भारत को ऑडियो-विज़ुअल और मनोरंजन उद्योग के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनाना है। सम्मलेन के प्रमुख उद्देश्य: किसने क्या कहा? भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के टॉप चेहरों तक—हर कोई इस समिट को भारत के लिए “गेम-चेंजर” मान रहा है। यह मंच भारत की soft power को बढ़ावा देगा और दुनिया को यह दिखाएगा कि हम न केवल कंटेंट का उपभोग करते हैं, बल्कि अब उसे गढ़ते भी हैं। पहले गोवा, अब मुंबई गौरतलब है कि यह समिट पहले नवंबर 2024 में गोवा में होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे मुंबई में मई 2025 के लिए रीशेड्यूल किया गया — ताकि अधिक प्रतिभागियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को शामिल किया जा सके। DeshHarpal पर पढ़ें देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर।
Read more
Supreme Court

Supreme Court ने Pahalgam Terror Attack की Judicial Inquiry वाली PIL को किया खारिज, कहा – “Desh ko Jodne ka Waqt Hai”

1 मई 2025 – Supreme Court ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की न्यायिक जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने इसे गैर-ज़िम्मेदार बताते हुए कहा कि ऐसे वक्त में सुरक्षा बलों का मनोबल गिराने वाली याचिकाएं नहीं लाई जानी चाहिए। Supreme Court ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की न्यायिक जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका (PIL) को सख्त शब्दों में खारिज कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसे समय में इस तरह की याचिकाएं देश की सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल गिरा सकती हैं। 22 अप्रैल को हुए इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिनमें कई पर्यटक भी शामिल थे। इस दर्दनाक घटना के बाद तीन नागरिक – मोहम्मद जुनैद, फतेह कुमार साहू और विक्की कुमार – ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एक सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच की मांग की थी। लेकिन जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने इस याचिका को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया और स्पष्ट शब्दों में कहा: “ऐसी याचिकाएं सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़ती हैं। यह समय एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़े होने का है, न कि जांच के नाम पर अफसरों को कटघरे में खड़ा करने का। देश के लिए जिम्मेदार बनिए।” कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि न्यायिक जांच की मांग क्यों की जा रही है, जबकि जांच की ज़िम्मेदारी पहले से ही एजेंसियों के पास है। “हम न्याय करते हैं, जांच नहीं। रिटायर्ड जज जांच के विशेषज्ञ नहीं होते। हर मामले में न्यायिक आयोग बना देना समाधान नहीं है,” कोर्ट ने कहा। इन सख्त टिप्पणियों के बाद याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका वापस ले ली। Supreme Court ने याचिका को वापस लेने की अनुमति तो दी, लेकिन साफ कर दिया कि भविष्य में ऐसी याचिकाएं दाखिल करने से पहले राष्ट्रीय भावना और ज़िम्मेदारी को समझना ज़रूरी है। DeshHarpal पर पढ़ें देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर।
Read more
pancang

1 मई 2025 (गुरुवार) का पंचांग

तिथि: पूर्णिमा (वैशाख पूर्णिमा) नक्षत्र: मूल (प्रातः बाद) योग: हर्षण करण: तैतिल सूर्योदय: 05:48 AM सूर्यास्त: 06:49 PM चंद्रोदय: 07:00 PM चंद्र राशि: मिथुन राहुकाल: 01:55 PM – 03:34 PM शुभ मुहूर्त: पुण्यकाल सारा दिन ग्रह दशा: सूर्य मेष में, चंद्रमा मिथुन में
Read more
Daily Horoscope

1 मई 2025 (गुरुवार )| Thursday | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष (Aries ♈️): साहसिक निर्णय लाभ देंगे। जीवन में ऊर्जा रहेगी। वृषभ (Taurus ♉️): धन निवेश सोच-समझकर करें। परिवार के साथ समय बिताएं। मिथुन (Gemini ♊️): प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत। कर्क (Cancer ♋️): मनचाही सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। सिंह (Leo ♌️): रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कन्या (Virgo ♍️): स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। वाणी पर संयम रखें। तुला (Libra ♎️): मित्रों के साथ समय बितेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वृश्चिक (Scorpio ♏️): संतान से सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता। धनु (Sagittarius ♐️): नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए उत्तम दिन। मकर (Capricorn ♑️): संपत्ति में निवेश लाभकारी रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुंभ (Aquarius ♒️): व्यावसायिक मामलों में समझदारी से काम लें। लाभ होगा। मीन (Pisces ♓️): परिवार में खुशहाली आएगी। किसी पुराने विवाद का हल निकलेगा।
Read more
Census

Caste Census अब होगी Main Census का हिस्सा: 1931 के बाद पहली बार होगा जातीय डेटा कलेक्शन

देश की अगली Census अब सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहेगी — यह भारत के सामाजिक ताने-बाने को एक नई पारदर्शिता के साथ दुनिया के सामने लाएगी। केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए घोषणा की है कि अब जातीय आंकड़ों की गिनती भी मुख्य जनगणना का हिस्सा होगी। यह फैसला न केवल सरकार की सोच में बदलाव दर्शाता है, बल्कि देश की करोड़ों जातियों और उपजातियों को पहली बार मुख्य धारा के डेटा में लाने की कोशिश भी है। अब हर जाति की होगी गिनती, खुलेगा असली सामाजिक चित्र केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि कैबिनेट ने यह निर्णय लिया है कि आगामी Census में अब जातीय विवरण भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा, “समाज में बहुत सारी योजनाएं जातीय आधार पर बनती हैं, लेकिन ठोस आंकड़े नहीं होने के कारण असली लाभार्थी वंचित रह जाते हैं।“ अब पहली बार केंद्र सरकार यह जिम्मेदारी खुद उठाकर एक भरोसेमंद जातीय डेटा उपलब्ध कराएगी। राज्यों के जातीय सर्वे को बताया ‘राजनीतिक नाटक’ मंत्री ने कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में हुए जातीय सर्वेक्षणों को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना था कि ये सर्वे राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित थे और इनमें पारदर्शिता की भारी कमी रही। केंद्र सरकार का मानना है कि जब तक जातीय Census पूरे देश में एकसमान रूप से नहीं होगी, तब तक इसके आधार पर नीति बनाना गलत होगा। क्यों है यह फैसला ऐतिहासिक? जातीय आंकड़े क्यों ज़रूरी हैं? भारत एक विविधता से भरा देश है। हर क्षेत्र, हर गाँव और हर समुदाय में अलग-अलग सामाजिक परतें हैं। लेकिन जब योजनाएं बनती हैं, तो बिना आंकड़ों के सिर्फ अनुमान के आधार पर फैसले होते हैं। अब जातीय Census के जरिए सरकार को यह स्पष्ट जानकारी मिलेगी कि कौन पीछे रह गया है, और किसे वास्तव में मदद की जरूरत है। आम जनता की आवाज को मिलेगा प्लेटफॉर्म यह कदम उन लोगों के लिए भी उम्मीद की किरण बनकर आया है जो लंबे समय से कहते आए हैं कि — “हमें गिना नहीं जाता, तो हमें क्यों माना जाएगा?” अब जातियों की पहचान और उनकी समस्याएं सिर्फ राजनीति का मुद्दा नहीं रहेंगी, बल्कि नीति और समाधान का हिस्सा बनेंगी। DeshHarpal पर पढ़ें देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर।
Read more
1 226 227 228 229 230 238

Editor's Picks

बिहार टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व चीफ इंजीनियर समेत 3 अफसर गिरफ्तार

Bihar टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, पूर्व चीफ इंजीनियर समेत 3 अफसर गिरफ्तार

Bihar में सरकारी टेंडर घोटाले की जांच के तहत स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पूर्व चीफ इंजीनियर समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला कथित टेंडर घोटाले और भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच पिछले काफी समय से चल रही थी। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अधिकारियों में भवन निर्माण विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर, वित्त विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी और नगर विकास विभाग के पूर्व कार्यपालक अभियंता शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पहले भी हो चुकी हैं बड़ी गिरफ्तारियां इस मामले में जांच एजेंसियां पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। कथित मास्टरमाइंड रिशु श्री और उसके सहयोगियों पर भी कार्रवाई हो चुकी है। साथ ही कुछ आईएएस अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है। ईडी की जांच में बड़े खुलासे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में सामने आया था कि इस घोटाले से जुड़े नेटवर्क ने टेंडर प्रक्रिया में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति बनाई। छापेमारी में 11 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और नकदी भी मिलने की जानकारी सामने आई थी।
मॉनसून और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर: आज कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Monsoon और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर: आज कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Monsoon upate : देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मॉनसून की सक्रियता और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आज उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने तक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और मॉनसूनी हवाओं के टकराव से वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। किन राज्यों में रहेगा मौसम का असर? मौसम विभाग की चेतावनी IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कई जगहों पर 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
पवन कल्याण ने बताया अपने नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी | मार्शल आर्ट्स टीचर ने जोड़ा ‘पवन’

Pawan Kalyan ने बताया अपने नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी | मार्शल आर्ट्स टीचर ने जोड़ा ‘पवन’

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता Pawan Kalyan ने हाल ही में अपने नाम के पीछे की कहानी साझा की, जो अब सोशल मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। पवन कल्याण ने बताया कि उनका असली नाम ‘श्री कल्याण कुमार’ था, लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव होता गया। फिल्मों में आने से पहले उनके नाम के साथ ‘पवन’ जुड़ गया और तभी से वे इसी नाम से पहचाने जाने लगे। उन्होंने कहा कि यह नाम उनके मार्शल आर्ट्स टीचर ने दिया था, जब वे अपनी ट्रेनिंग के दौरान काफी मेहनत और शारीरिक अभ्यास कर रहे थे। उस समय उनकी फिटनेस और ताकत को देखकर टीचर ने उनकी तुलना ‘हनुमान’ से की और कहा कि वे ‘पवन पुत्र हनुमान’ जैसे हैं। इसी प्रेरणा से उनके नाम के आगे ‘पवन’ जुड़ गया। पवन कल्याण ने यह भी बताया कि उनके ट्रेनिंग के दिनों में वे काफी कठिन शारीरिक अभ्यास करते थे और अपनी ताकत का प्रदर्शन भी करते थे, जिसके चलते उनका व्यक्तित्व और नाम दोनों ही अलग पहचान बनाने लगे। उनकी यह कहानी फैंस को काफी दिलचस्प लग रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
गोरिल्ला Kiyomasa का 62 सेकंड का वीडियो वायरल | इंसानों जैसी हरकत ने जीता दिल

गोरिल्ला Kiyomasa का 62 सेकंड का वीडियो वायरल | इंसानों जैसी हरकत ने जीता दिल

एक चिड़ियाघर में रहने वाले 13 साल के मेल गोरिल्ला Kiyomasa का एक 62 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में उसकी ऐसी हरकतें दिखती हैं, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान पूरी तरह खींच लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कियोमासा की अपनी फीमेल पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर हल्की बहस हो गई थी। हालांकि यह विवाद ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन इसके बाद उसका रिएक्शन काफी चर्चा में आ गया। बहस खत्म होने के बाद कियोमासा चुपचाप जाकर पिंजरे में बनी कंक्रीट की सीढ़ियों पर बैठ गया और अकेले में खोया हुआ नजर आया। वीडियो में वह बेहद शांत और गंभीर मुद्रा में दिखाई देता है, जैसे वह किसी गहरी सोच में डूबा हो। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि उसने इंसानों की तरह अपनी ठुड्डी पर हाथ रखा हुआ था, जिससे वह किसी दार्शनिक या विचारशील इंसान की तरह लग रहा था। यही वजह है कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों गोरिल्लाओं के बीच यह सिर्फ एक छोटा सा मतभेद था, लेकिन कियोमासा ने इसे कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया। यह वीडियो लोगों को न केवल मनोरंजक लग रहा है, बल्कि जानवरों के भावनात्मक व्यवहार को लेकर भी चर्चा का विषय बन गया है।
Manisha Rani ने झुग्गी में बच्चों संग मनाया बर्थडे | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Manisha Rani ने झुग्गी में बच्चों संग मनाया बर्थडे | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम Manisha Rani ने इस बार अपना जन्मदिन बेहद अलग और सादगी भरे अंदाज में मनाया। शानदार पार्टी करने के बजाय उन्होंने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों और बच्चों के साथ अपना खास दिन साझा किया। मनीषा रानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बच्चों के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बुजुर्गों से भी आशीर्वाद लिया और उनके साथ समय बिताया। वीडियो में उनका यह सरल और भावुक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी इस पहल की तारीफ कर रहे हैं और इसे इंसानियत से जुड़ा एक अच्छा संदेश बता रहे हैं। मनीषा रानी अब 29 साल की हो चुकी हैं और अक्सर अपने सोशल मीडिया कंटेंट और पर्सनैलिटी के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार उनका जन्मदिन मनाने का तरीका भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.