आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलबाड़मेर में मां ने 6 वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दोनों की मौके पर मौतBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में भतीजे ने की ताऊ की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची साजिश, 48 घंटे में गिरफ्तारBREAKINGदेश-हरपलजंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान बवाल, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प; कई घायलBREAKINGप्रदेशMP Assembly UCC Bill पेश होते ही BJP-Congress आमने-सामने, Rameshwar Sharma ने साधा निशानाBREAKINGबिज़नेसSensex-Nifty Today: बाजार में बड़ी गिरावट, 400 अंक टूटा सेंसेक्स; Private Bank Stocks ने बढ़ाई चिंताBREAKINGबिज़नेसGold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी, Gold ₹1.42 लाख और Silver ₹2.19 लाख परBREAKINGदेश-हरपलED vs TMC: 3 Bank Accounts पर कार्रवाई बरकरार, कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले से बढ़ी ममता की मुश्किलेंBREAKINGदेश-हरपलPM Modi on Youth Power: 28 साल के युवाओं की तारीफ, 56 साल वाले ‘युवा’ बयान पर Rahul Gandhi को लेकर चर्चाBREAKINGदेश-हरपलबाड़मेर में मां ने 6 वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दोनों की मौके पर मौतBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में भतीजे ने की ताऊ की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची साजिश, 48 घंटे में गिरफ्तारBREAKINGदेश-हरपलजंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान बवाल, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प; कई घायलBREAKINGप्रदेशMP Assembly UCC Bill पेश होते ही BJP-Congress आमने-सामने, Rameshwar Sharma ने साधा निशानाBREAKINGबिज़नेसSensex-Nifty Today: बाजार में बड़ी गिरावट, 400 अंक टूटा सेंसेक्स; Private Bank Stocks ने बढ़ाई चिंताBREAKINGबिज़नेसGold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी, Gold ₹1.42 लाख और Silver ₹2.19 लाख परBREAKINGदेश-हरपलED vs TMC: 3 Bank Accounts पर कार्रवाई बरकरार, कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले से बढ़ी ममता की मुश्किलेंBREAKINGदेश-हरपलPM Modi on Youth Power: 28 साल के युवाओं की तारीफ, 56 साल वाले ‘युवा’ बयान पर Rahul Gandhi को लेकर चर्चा

NE

News Elementor

बारातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, पांच गंभीर घायल

Table of Content

सारण। बिहार के सारण जिले में रविवार देर रात बारातियों से भरी एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। तरैया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटने से एक बाराती की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कई अन्य बारातियों को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, बस वैशाली जिले के लालगंज से जगदीशपुर जा रही बारात का हिस्सा थी। तरैया थाना क्षेत्र में एसएच-73 पर गंडार गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बस पहले सड़क किनारे एक सूखे पेड़ से टकराई, फिर बिजली के पोल से भिड़ने के बाद पलट गई।

ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस के शीशे तोड़कर और दरवाजे खोलकर घायलों को बाहर निकाला गया। एक बाराती बस के नीचे दब गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी।

घायल को रेफरल अस्पताल तरैया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वैशाली जिले के बिशुनपुर अररा गैरोल निवासी मोहम्मद असगर के रूप में हुई है।

पांच गंभीर घायलों को किया रेफर

हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में सहयोग किया। दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह स्पीड ब्रेकर पर चालक का बस से नियंत्रण खो देना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं।

अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

बाड़मेर में मां ने 6 वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दोनों की मौके पर मौत

राजस्थान के बाड़मेर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने छह वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह घटना सोमवार शाम करीब 4:15 बजे सदर थाना क्षेत्र के धूड़ानियों की ढाणी के पास बाड़मेर-मुनाबाव रेलवे ट्रैक पर हुई। पुलिस के अनुसार, धूड़ानियों की ढाणी निवासी 45 वर्षीय सायर कंवर अपने छह वर्षीय बेटे राजू के साथ घर से निकली थीं। घर से करीब 500 मीटर दूर मुनाबाव की ओर से आ रहे इंजन के सामने दोनों ने छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और दोनों के शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और पिछले तीन वर्षों से गुजरात के पालनपुर में उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने किसी भी प्रकार की आशंका या संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:

इंदौर में भतीजे ने की ताऊ की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची साजिश, 48 घंटे में गिरफ्तार

इंदौर के राजनगर क्षेत्र में नशे की लत, कर्ज और पारिवारिक विवाद के चलते एक 19 वर्षीय युवक ने अपने ताऊ की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पड़ोसी की दीवार पर खून से सने हाथों के निशान बनाए, ताकि शक किसी और पर जाए। हालांकि पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कमल कुमावत के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी चेतन कुमावत ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में कबूला जुर्म पुलिस के अनुसार, आरोपी चेतन कुमावत पहले संयुक्त परिवार में रहता था। बंटवारे के बाद ताऊ और उसके बीच रिश्ते खराब हो गए थे। पूछताछ में उसने बताया कि वह ब्राउन शुगर का आदी है और कर्ज में डूबा हुआ था। उसने ताऊ से पैसे मांगे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया। डीसीपी सुनील कुमार मेहता के मुताबिक, इसी बात से नाराज होकर चेतन ने रात करीब 2:30 बजे रसोई से चाकू उठाया और सो रहे ताऊ पर ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद रची साजिश हत्या के बाद आरोपी ने अलमारी की चाबी तलाशने के लिए मृतक की जेब खंगाली, लेकिन नकदी नहीं मिली। शक से बचने के लिए उसने जेवरात को हाथ नहीं लगाया। इसके बाद उसने अपने खून से सने हाथ पड़ोसी की दीवार पर लगाए, ताकि ऐसा लगे कि आरोपी पड़ोसी के घर की ओर भागा है। वारदात के बाद उसने खून से सने कपड़े फेंक दिए, हाथ-पैर धोए और सो गया। सुबह किया सामान्य व्यवहार सुबह आरोपी रोज की तरह काम पर चला गया, लेकिन हाथ में चोट होने के कारण वापस घर लौट आया। इसके बाद वह ताऊ के कमरे में पहुंचा और शोर मचाकर परिजनों व पड़ोसियों को बुलाया। लोगों की मदद से कमल कुमावत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com

जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान बवाल, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प; कई घायल

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक विरोध मार्च निकाला। सुबह 8 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान कई जगह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। प्रदर्शन के दौरान सुबह करीब 10 बजे आंदोलनकारियों ने बैरिकेड तोड़ते हुए संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की। मार्च जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ और विजय चौक होते हुए संसद के निकट पहुंचा। प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद परिसर में प्रवेश की कोशिश के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और मुख्य द्वार बंद कर दिए गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। देर शाम पथराव की घटनाएं भी सामने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झड़प में 50 से अधिक पुलिसकर्मी और इतने ही प्रदर्शनकारी घायल हुए। शाम तक पुलिस ने जंतर-मंतर को खाली करा लिया। CJP ने आरोप लगाया कि निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे, जिससे कई लोग घायल हुए। वहीं पुलिस की ओर से अभी तक इन आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वांगचुक ने अनशन जारी रखने का ऐलान किया प्रदर्शन के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और CJP के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई। प्रतिनिधिमंडल ने सोनम वांगचुक की रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और कथित तौर पर जान गंवाने वाले NEET अभ्यर्थियों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग रखी। इस बीच अभिजीत दीपके सहित 22 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे तीन अन्य छात्रों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया, लेकिन सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अत्यधिक बल प्रयोग किया। उधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट तलब की है। मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com
UCC

MP Assembly UCC Bill पेश होते ही BJP-Congress आमने-सामने, Rameshwar Sharma ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश की राजनीति में Uniform Civil Code (UCC) को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने विधानसभा में UCC विधेयक पेश कर दिया है, जिसके बाद प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। जहां बीजेपी सरकार इसे समान अधिकार और एक कानून की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस ने इसकी प्रक्रिया और जरूरत को लेकर सवाल उठाए हैं। विधानसभा में UCC Bill पेश होने के दौरान उस समय माहौल और गरमा गया, जब कांग्रेस के एक विधायक काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि UCC जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विरोध का तरीका सोचने वाला विषय है। MP Assembly में UCC Bill पेश, सरकार ने बताया ऐतिहासिक कदम मध्य प्रदेश सरकार लंबे समय से Uniform Civil Code लागू करने की तैयारी में जुटी थी। सरकार का कहना है कि UCC का उद्देश्य देश और प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए समान कानून व्यवस्था तैयार करना है। प्रस्तावित कानून में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे व्यक्तिगत मामलों में एक समान नियम लागू करने की बात कही जा रही है। सरकार का दावा है कि इससे समाज में कानूनी समानता बढ़ेगी और विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले भी कह चुके हैं कि हर नागरिक को समान अधिकार मिलना चाहिए और कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए। Black Dress को लेकर विधानसभा में बढ़ा विवाद UCC विधेयक के दौरान कांग्रेस विधायक के काले कपड़ों में पहुंचने को बीजेपी ने विरोध के संकेत के रूप में देखा। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का यह कदम जनता के हित और समानता से जुड़ा हुआ है। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इतने बड़े कानूनी बदलाव से पहले सरकार को सभी वर्गों, विशेषज्ञों और आम लोगों से व्यापक चर्चा करनी चाहिए। विपक्ष ने UCC को लेकर सरकार से कई सवाल भी पूछे हैं। UCC को लेकर BJP और Congress की अलग-अलग राय बीजेपी का कहना है कि Uniform Civil Code से देश में समान नागरिक व्यवस्था मजबूत होगी और पुराने भेदभाव खत्म होंगे। पार्टी इसे सामाजिक सुधार से जोड़कर देख रही है। दूसरी ओर कांग्रेस का तर्क है कि UCC जैसे संवेदनशील मुद्दे पर जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। पार्टी ने सरकार से विधेयक के सभी पहलुओं को स्पष्ट करने की मांग की है। MP में UCC पर आगे क्या होगा? अब सभी की नजरें विधानसभा में होने वाली बहस और आगे की प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं। UCC Bill पर चर्चा के बाद ही यह साफ होगा कि इसे किस रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। मध्य प्रदेश में UCC अब सिर्फ एक कानून नहीं बल्कि बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। विधानसभा के अंदर और बाहर बीजेपी-कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर बयानबाजी आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है।
Sensex

Sensex-Nifty Today: बाजार में बड़ी गिरावट, 400 अंक टूटा सेंसेक्स; Private Bank Stocks ने बढ़ाई चिंता

भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबारी माहौल कमजोर नजर आया। हफ्ते की शुरुआत में ही बाजार पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिसके चलते Sensex करीब 400 अंक गिरकर 77,700 के स्तर पर आ गया, वहीं Nifty 50 भी लगभग 100 अंक फिसलकर 24,250 के आसपास पहुंच गया। बाजार में आई इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह Private Bank और Realty Sector के शेयरों में तेज बिकवाली रही। हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने कई शेयरों में मुनाफावसूली की, जिसका असर बाजार के प्रमुख इंडेक्स पर दिखाई दिया। Bank और Realty Shares में भारी दबाव आज के कारोबार में प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। बड़े निजी बैंकों के शेयरों में बिकवाली बढ़ने से बैंकिंग इंडेक्स पर दबाव बना रहा। निवेशकों ने बैंकिंग सेक्टर में ऊंचे स्तरों से मुनाफा निकालना शुरू किया। वहीं, Real Estate यानी Realty Sector के शेयर भी दबाव में रहे। रियल्टी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से इस सेक्टर की तेजी पर ब्रेक लगा। बाजार जानकारों के मुताबिक, वैल्यूएशन को लेकर सतर्कता और हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली इसकी प्रमुख वजह रही। क्यों गिरा Share Market? शेयर बाजार में गिरावट के पीछे कई अहम कारण रहे: निवेशकों को अब किन बातों पर नजर रखनी चाहिए? मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की दिशा कई महत्वपूर्ण संकेतों से तय होगी। इनमें विदेशी निवेशकों (FII) की खरीद-बिक्री, ग्लोबल मार्केट ट्रेंड, कंपनियों के तिमाही नतीजे और घरेलू आर्थिक आंकड़े शामिल हैं। हालांकि, बाजार में गिरावट के बावजूद लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मजबूत कंपनियों में अवसर बने रह सकते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि निवेशक जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय कंपनी के फंडामेंटल और बाजार की स्थिति को समझकर कदम उठाएं। फिलहाल Sensex और Nifty में आई गिरावट ने निवेशकों की चिंता जरूर बढ़ाई है, लेकिन बाजार की आगे की दिशा आने वाले कारोबारी सत्रों में साफ होगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.