सावन जलाभिषेक में भगदड़, 2 मौतें, 30 घायल
Barabanki (उत्तर प्रदेश) – सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ में बड़ा हादसा हो गया। Barabanki जिले के हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर (Ausaneshwar Temple) में देर रात भगदड़ मच गई, जिसमें 2 भक्तों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में लगी भीड़ के बीच अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। बताया जा रहा है कि बंदरों की वजह से यह तार ढीला होकर शेड पर गिरा, जिससे करंट फैलने की आशंका बनी। करंट लगने की अफवाह फैलते ही भक्तों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ (Stampede) हो गई।
मृतक और घायल
- हादसे में प्रशांत (22) नामक युवक की मौत हो गई, जो मुबारकपुरा का रहने वाला था।
- एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
- 30 से ज्यादा लोग घायल, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
- कई घायलों को त्रिवेदीगंज और हैदरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना पर डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी की। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया और बिजली विभाग से तारों की मरम्मत करवाई।
जलाभिषेक फिर से शुरू
करीब दो घंटे बाद माहौल शांत होने पर मंदिर में भक्तों को फिर से जलाभिषेक करने की अनुमति दी गई। पुलिस की सुरक्षा में दर्शन और पूजा की प्रक्रिया नियंत्रित तरीके से शुरू हुई।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


