संसद में आज से Operation Sindoor पर 16 घंटे की लंबी बहस शुरू हो रही है। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने पाकिस्तान और आतंकवाद पर तीखा बयान देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा –
“जब रावण ने लक्ष्मण रेखा लांघी, तब लंका जली थी। जब पाकिस्तान ने भारत की लाल रेखा लांघी, तब आतंकियों के ठिकाने आग में झुलसे।”
Operation Sindoor का बैकग्राउंड
- 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया।
- भारतीय वायुसेना ने Pakistan और POK में मौजूद आतंकी प्रशिक्षण शिविरों (terrorist camps) पर सटीक हवाई हमले किए।
- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के मुताबिक: “हमने 9 ठिकानों को निशाना बनाया और कोई भी टारगेट मिस नहीं हुआ।”
- हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जबकि नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
Parliament में जोरदार बहस
- लोकसभा में आज 16 घंटे की बहस, कल राज्यसभा में भी 16 घंटे चर्चा होगी।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बहस का नेतृत्व करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं।
- सरकार का कहना है कि वह खुफिया विफलता, पहलगाम हमला और अमेरिकी बयान सहित विपक्ष के सभी सवालों के जवाब संसद में ही देगी।
सरकार का रुख और वैश्विक प्रतिक्रिया
- रक्षा मंत्री ने कहा कि यह हमला “Measured और Non‑Escalatory” था।
- पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम का प्रस्ताव आने के बाद हालात सामान्य हुए।
- सांसदों और अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की और विश्व समुदाय से Pakistan पर आतंकवाद रोकने के लिए दबाव डालने की अपील की।
- पीएम मोदी ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का आत्मविश्वास और भी मजबूत हुआ है।”
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


