भोपाल के करीब 30 इलाकों में शुक्रवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मध्य प्रदेश बिजली वितरण कंपनी द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में तय समय के अनुसार बिजली बंद रहेगी। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
बिजली कटौती का असर राजीव नगर, वाल्मी, भवानी धाम, आकृति ईको सिटी, सागर एवेन्यू, टेक्नोलॉजी पार्क, झील नगर, वर्धमान ग्रीन सिटी समेत कई प्रमुख इलाकों पर पड़ेगा।
इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद
- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
वाल्मी, श्रीकृष्ण फ्रेंड्स कॉलोनी, अमलतास फेस-3 और आसपास के क्षेत्र। - सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
राजीव नगर बी एवं सी सेक्टर, अहिंसा विहार, वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, गीत बंगला, भवानी धाम फेस-2, भवानी कैंपस और आसपास। - सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
टेक्नोलॉजी पार्क ए सेक्टर, मुस्कान परिसर, सागर एवेन्यू, इंडस पार्क, नरेला शंकरी और आसपास। - सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
आकृति ईको सिटी, अंबिका गृह निर्माण समिति, 11 मिल तिराहा, नंदी चौराहा, गुंज नगर, सहारा कॉलोनी, राधाकृष्ण रेसिडेंसी, कमला पार्क रोड, गिन्नौरी रोड, चौबदारपुरा, हाथीखाना और आसपास के इलाके।
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।


