Shahi Darbar Restaurant के बाहर Talwar से हमला
Bhopal के न्यू मार्केट इलाके में रविवार रात एक खौफनाक वारदात सामने आई, जहां Shahi Darbar Restaurant के बाहर एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोगों में दहशत का माहौल है
Talwar Attack: क्या है पूरी घटना?
Bhopal हमले में घायल युवक की पहचान अमन खान के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ शाही दरबार रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा था। तभी एक Innova कार से दो युवक – नरेंद्र रैकवार और नीलेश रजक वहां पहुंचे और अचानक तलवार से अमन पर हमला कर दिया। हमले में उसे कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं और उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह
पुलिस के मुताबिक, हमला किसी व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा है। आरोपियों की पीड़ित से पहले भी कहासुनी और झगड़ा हो चुका था, जिसे लेकर उन्होंने बदला लेने की साजिश रची थी।
Instagram पर धमकी भरी पोस्ट
हमले के बाद आरोपियों में से एक ने Instagram Story पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा:
“I’m back, और करो उलझन!”
इस पोस्ट ने पुलिस को हमलावरों तक पहुंचने में बड़ी मदद दी है और अब इसे केस का अहम सबूत माना जा रहा है।
वायरल Video बना सबूत
घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने पूरा मंजर मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में आरोपी अमन पर तलवार से वार करते साफ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो अब पुलिस की जांच का मुख्य आधार बन चुका है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
