आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGबिज़नेसट्रैफिक नियम तोड़ने पर महंगा होगा गाड़ी का इंश्योरेंस! चालान हिस्ट्री से तय हो सकता है प्रीमियम, 9 सवालों में समझें प्रस्ताव◆BREAKINGभोपालभोपाल में 17 साल बाद 150 परिवारों को मिला प्लॉटों का कब्जा, प्रशासन ने कराया सीमांकन◆BREAKINGस्पोर्ट्सइंडिया-A एशिया कप राइजिंग स्टार्स से बाहर, श्रीलंका-A ने 8 विकेट से हराया; फाइनल में पहुंची टीम◆BREAKINGदेश-हरपलहरियाणा में व्यापारी से 54 लाख रुपए की लूट, सड़क पर लेटकर बदमाश ने रुकवाई कार◆BREAKINGभोपालभोपाल में सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में उतरे किसान, 28 नवंबर को चक्काजाम की तैयारी◆BREAKINGदेश-हरपल2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने IOC के सामने पेश किया विजन, अहमदाबाद पर फोकस◆BREAKINGछत्तीसगढ़DMF घोटाला: पूर्व IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज◆BREAKINGदेश-हरपलतिरुपति मंदिर में चेन्नई के भक्त ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण, कीमत 208 करोड़ रुपए◆BREAKINGबिज़नेसट्रैफिक नियम तोड़ने पर महंगा होगा गाड़ी का इंश्योरेंस! चालान हिस्ट्री से तय हो सकता है प्रीमियम, 9 सवालों में समझें प्रस्ताव◆BREAKINGभोपालभोपाल में 17 साल बाद 150 परिवारों को मिला प्लॉटों का कब्जा, प्रशासन ने कराया सीमांकन◆BREAKINGस्पोर्ट्सइंडिया-A एशिया कप राइजिंग स्टार्स से बाहर, श्रीलंका-A ने 8 विकेट से हराया; फाइनल में पहुंची टीम◆BREAKINGदेश-हरपलहरियाणा में व्यापारी से 54 लाख रुपए की लूट, सड़क पर लेटकर बदमाश ने रुकवाई कार◆BREAKINGभोपालभोपाल में सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में उतरे किसान, 28 नवंबर को चक्काजाम की तैयारी◆BREAKINGदेश-हरपल2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने IOC के सामने पेश किया विजन, अहमदाबाद पर फोकस◆BREAKINGछत्तीसगढ़DMF घोटाला: पूर्व IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज◆BREAKINGदेश-हरपलतिरुपति मंदिर में चेन्नई के भक्त ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण, कीमत 208 करोड़ रुपए◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन: ‘भारत कुमार’ के रूप में देशभक्ति का अमर प्रतीक बने

देश हरपल न्यूज़ | 30 मार्च 2025हिंदी सिनेमा की दुनिया से एक भावुक खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और लेखक मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत से न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने अभिनय और निर्देशन के जरिए उन्होंने देशभक्ति को जिस अंदाज़ में फिल्मों में उतारा, वह आज भी दर्शकों के दिलों में ज़िंदा है। भारत कुमार की पहचान: मनोज कुमार को लोग प्यार से ‘भारत कुमार’ के नाम से जानते थे। यह नाम उन्हें उनकी फिल्मों की वजह से मिला, जो देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थीं। ‘शहीद’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ और ‘क्रांति’ जैसी फिल्में न सिर्फ हिट रहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में देश के लिए गर्व भरने का काम किया। इन फिल्मों में उन्होंने नायक के साथ-साथ निर्देशक की भूमिका भी निभाई। ‘उपकार’ और लाल बहादुर शास्त्री का योगदान: मनोज कुमार की सबसे यादगार फिल्मों में से एक ‘उपकार’ (1967) है। कम लोग जानते हैं कि यह फिल्म उन्होंने भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर बनाई थी। शास्त्री जी ने उनसे ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे पर एक फिल्म बनाने को कहा। मनोज कुमार ने उस सुझाव को अपना मिशन बना लिया और ‘उपकार’ जैसी कालजयी फिल्म रची। इस फिल्म की सफलता के बाद ही उन्हें ‘भारत कुमार’ की उपाधि मिली। राष्ट्रीय सम्मान और योगदान: मनोज कुमार को पद्मश्री (1992) और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (2015) से नवाजा गया। उन्होंने ना सिर्फ सिनेमा को नई दिशा दी, बल्कि समाज में जागरूकता और राष्ट्रप्रेम को भी मजबूती दी। वे उन विरले कलाकारों में से थे, जो मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश देने में विश्वास रखते थे। एक अभिनेता, एक विचारधारा: मनोज कुमार की फिल्में हमेशा किसी सामाजिक मुद्दे को उठाती थीं—कभी गरीबी, कभी बेरोज़गारी, तो कभी पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव को। उन्होंने अपनी फिल्मों के ज़रिए आम आदमी की आवाज़ को बड़े पर्दे पर जगह दी। अंतिम विदाई: मनोज कुमार के निधन के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और फिल्म जगत की हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को आज शाम मुंबई में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और बाद में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश हरपल की श्रद्धांजलि:‘भारत कुमार’ अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बनाई फिल्मों और विचारों के जरिए वे हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगे। उनका जीवन हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है—कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि देशभक्ति और समाज परिवर्तन का माध्यम भी हो सकता है। ✦ मनोज कुमार को देश हरपल की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि।
Read more
सलमान खान की 'सिकंदर' पर विवाद, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट

सलमान खान की ‘सिकंदर’ पर विवाद, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आई गिरावट

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे पसंद कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। खासकर, ट्रोल्स की तरफ से फिल्म को लेकर निगेटिव कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। वर्धा नाडियाडवाला ने ट्रोल्स को दिया जवाब फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला भी अब इस विवाद में कूद गई हैं। 2 अप्रैल को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कुछ पोस्ट शेयर किए, जिनमें उन्होंने ‘सिकंदर’ के हाउसफुल थिएटर्स के वीडियो और पॉजिटिव रिव्यूज को री-शेयर किया। इसी बीच, एक यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया, “यही ट्वीट भाई (सलमान) को दिखा देना और कहना कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई… जाहिल औरत!” इसके जवाब में वर्धा ने लिखा, “गेट वेल सून!!!” हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि वर्धा ने ट्रोल्स को तीखे शब्दों में जवाब दिया, लेकिन उनके कुछ ट्वीट अब डिलीट हो चुके हैं। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया कि वे ट्वीट असली थे या नहीं। बॉक्स ऑफिस पर ‘सिकंदर’ की धीमी रफ्तार फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग ली। ईद के मौके पर दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 29 करोड़ रुपये हो गई। लेकिन तीसरे दिन इसका कलेक्शन गिरकर 19.5 करोड़ रुपये रह गया। चौथे दिन तो फिल्म को बड़ा झटका लगा और यह सिर्फ 9.75 करोड़ रुपये ही कमा सकी। अब तक ‘सिकंदर’ का कुल कलेक्शन 84.25 करोड़ रुपये हो चुका है। हालांकि, आगे इसकी कमाई में और गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है। क्या फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म है। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म के पेड रिव्यूज आ रहे हैं, जबकि सलमान खान के फैंस का दावा है कि फिल्म अच्छी चल रही है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी या नहीं।
Read more
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद: रणवीर अलाहबादिया की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद: रणवीर अलाहबादिया की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अलाहबादिया ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ देशभर में दर्ज अलग-अलग एफआईआर को एक ही जगह ट्रांसफर करने की मांग की थी। आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी। रणवीर की याचिका पर कौन करेगा सुनवाई? सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। रणवीर की तरफ से उनके वकील अभिनव चंद्रचूड़ पैरवी करेंगे। क्यों दर्ज हुई रणवीर के खिलाफ FIR? रणवीर अलाहबादिया ने स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स को लेकर कुछ विवादित और अश्लील टिप्पणियां की थीं। इसके बाद महाराष्ट्र, असम समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इस पर कार्रवाई रोकने और सभी केस एक जगह करने के लिए उन्होंने 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। रणवीर की तीन मुख्य मांगें हालांकि, कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की उनकी मांग को पहले खारिज कर दिया था और कहा था कि जल्द सुनवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने दी थी गिरफ्तारी से राहत 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अलाहबादिया को गिरफ्तारी से राहत दी थी, लेकिन उनकी टिप्पणियों को लेकर कड़ी फटकार भी लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि उनकी भाषा विकृत और आपत्तिजनक है, जिससे न केवल माता-पिता, बल्कि बेटियां और बहनें भी शर्मसार हुई हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में उनके खिलाफ अब कोई नई एफआईआर दर्ज नहीं होगी। रणवीर को दोबारा शो शुरू करने की मंजूरी सुप्रीम कोर्ट ने 3 मार्च को रणवीर को अपने पॉडकास्ट ‘द रणवीर शो’ फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी, लेकिन शर्त रखी कि वे कोई भी आपत्तिजनक या अश्लील कंटेंट नहीं दिखाएंगे। सोशल मीडिया पर वापसी इस विवाद के बाद रणवीर करीब दो महीने तक सोशल मीडिया से दूर रहे। 30 मार्च को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार और टीम के साथ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ‘मुझे सपोर्ट करने वालों का शुक्रिया, यह एक नया अध्याय है, पुर्नजन्म।’ ‘द रणवीर शो’ क्या है? ‘द रणवीर शो’ एक पॉपुलर पॉडकास्ट है, जिसमें हेल्थ, टेक्नोलॉजी, इतिहास, खेल और मनोरंजन से जुड़ी बातें होती हैं। इसमें रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, जॉनी लीवर और युवराज सिंह जैसी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। इस शो के 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और हर वीडियो पर 5 से 6 मिलियन व्यूज मिलते हैं। रणवीर को पीएम मोदी से नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड भी मिल चुका है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद क्या था? ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का शो था, जिसमें बोल्ड और विवादास्पद कंटेंट दिखाया जाता था। इस शो के दुनियाभर में 73 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। 8 फरवरी को आए विवादित एपिसोड में पेरेंट्स और महिलाओं पर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं, जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ। फिलहाल यह शो बंद है। क्या था शो का फॉर्मेट? इस शो में हर एपिसोड के लिए नए जज होते थे और कंटेस्टेंट को अपना टैलेंट दिखाने के लिए 90 सेकंड मिलते थे। हर एपिसोड को औसतन 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिलते थे। अब क्या होगा? सुप्रीम कोर्ट में आज की सुनवाई के बाद तय होगा कि रणवीर की एफआईआर एक जगह ट्रांसफर होगी या नहीं। साथ ही, यह देखना होगा कि कोर्ट उनकी अन्य मांगों पर क्या फैसला देता है। रणवीर इस विवाद से उबरकर अपने पॉडकास्ट को दोबारा सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Read more
इराक की टिकटॉक स्टार फैरूज आज़ाद की दर्दनाक कहानी: पहले रेप, फिर 5वीं मंजिल से फेंका गया और आखिरकार परिवार ने ही गोलियों से भून डाला

इराक की टिकटॉक स्टार फैरूज आज़ाद की दर्दनाक कहानी: पहले रेप, फिर 5वीं मंजिल से फेंका गया और आखिरकार परिवार ने ही गोलियों से भून डाला

इराक का कुर्दिस्तान इलाका खूबसूरत इमारतों और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां महिलाओं की स्थिति बेहद खराब है। ऑनर किलिंग (इज्जत के नाम पर हत्या) आम बात बन चुकी है। सिर्फ 2023 में यहां 30 महिलाओं को उनके ही परिवार ने मौत के घाट उतार दिया। फैरूज आज़ाद: एक मशहूर टिकटॉक स्टार की दर्दनाक दास्तान फैरूज आज़ाद का जन्म 2003 में इराक के कुर्दिस्तान के इरबिल शहर में हुआ था। जब वह छोटी थीं, तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया। उनका बड़ा भाई पिता के साथ चला गया, जबकि फैरूज अपनी मां के साथ रहीं। फैरूज को बचपन से ही तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने का शौक था। वह सोशल मीडिया पर अपने डांस और गाने के वीडियो पोस्ट करने लगीं। धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी। परिवार की नाराजगी और समाज का दबाव जैसे-जैसे फैरूज मशहूर होती गईं, उनके पिता और भाई नाराज होने लगे। उनके पिता को यह पसंद नहीं था कि उनकी बेटी खुलेआम सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो डाले। उन्होंने फैरूज की मां से कहा कि वह अपनी बेटी को ऐसा करने से रोकें। लेकिन फैरूज अपनी शर्तों पर जीने वाली लड़की थीं। उन्होंने पिता की बात को नजरअंदाज कर दिया और अपने करियर पर ध्यान देती रहीं। इराक जैसे कट्टरपंथी समाज में एक लड़की का मॉडर्न कपड़े पहनना और सोशल मीडिया पर एक्टिव होना लोगों के लिए असहज था। लेकिन फैरूज की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही थी और वह इराक की सबसे मशहूर टिकटॉक स्टार बन गईं। साजिश, रेप और मर्डर की कोशिश 18 नवंबर 2023 को फैरूज को दो साथी टिकटॉक स्टार्स ने मिलने के लिए बुलाया। वे उन्हें अच्छी तरह जानती थीं, इसलिए मिलने चली गईं। मुलाकात के दौरान किसी बात पर बहस हो गई, जो इतनी बढ़ी कि दोनों लड़कों ने उनके साथ जबरदस्ती की। फैरूज ने बचने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहीं। इसके बाद उन लड़कों ने गुस्से में आकर उन्हें पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। लेकिन किस्मत से फैरूज बच गईं। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका एक पैर टूट गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। फैरूज ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्हें फेंकने से पहले उनका रेप किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन फैरूज के पिता ने 50,000 डॉलर लेकर केस खत्म करवा दिया और दोनों आरोपी छूट गए। परिवार के हाथों मौत फैरूज इस सदमे से बाहर आने की कोशिश कर ही रही थीं कि उनके पिता ने दबाव डालकर उनका सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवा दिया। इसी बीच, जेल से छूटे दोनों आरोपी फैरूज के खिलाफ वीडियो बनाने लगे। इन वीडियोज में वे फैरूज पर झूठे आरोप लगाते रहे। ये वीडियोज वायरल होने लगे और फैरूज के पिता और भाई तक भी पहुंचे। इससे उनके परिवार को समाज में बदनामी का डर सताने लगा। 17 अप्रैल 2024 को जब फैरूज अपने घर में सो रही थीं, तब उनके पिता, भाई और कुछ रिश्तेदारों ने घर में घुसकर उन पर 5 गोलियां चला दीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी मां ने मीडिया को बताया कि एक दिन पहले ही उनके पिता ने फैरूज को जान से मारने की धमकी दी थी। इराक में ऑनर किलिंग का भयावह सच फैरूज की हत्या कोई पहली घटना नहीं थी। इससे पहले भी कई मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को इज्जत के नाम पर मौत के घाट उतार दिया गया। इराक में ऑनर किलिंग का खौफनाक आंकड़ा अल-जज़ीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, इराक में ऑनर किलिंग के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। क्या मिलेगा न्याय? फैरूज के मर्डर के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उनकी मां को डर है कि पैसा और ताकत के दम पर वे सभी छूट जाएंगे। ठीक वैसे ही, जैसे फैरूज को पांचवीं मंजिल से फेंकने वाले लड़के बच गए थे। इराक में महिलाओं की सुरक्षा के हालात बेहद खराब हैं। सवाल ये उठता है कि क्या फैरूज को कभी न्याय मिलेगा? क्या इराक में महिलाओं के खिलाफ हो रही इन हत्याओं पर रोक लगेगी? या फिर ये भयावह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा?
Read more
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिल्मों में वापसी – क्या इस बार सफल होंगे?

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिल्मों में वापसी – क्या इस बार सफल होंगे?

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। उनकी सुपरहिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल ‘किस किसको प्यार करूं 2’ (KKPK 2) जल्द ही आने वाला है। इस फिल्म का पहला लुक रिलीज हो चुका है, जिसमें कपिल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। कपिल के फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह फिल्म उनके डूबते फिल्मी करियर को बचा पाएगी? ‘फिरंगी’ के फ्लॉप होने के बाद कपिल का मुश्किल दौर कपिल ने 2017 में अपनी पहली प्रोड्यूस की हुई फिल्म ‘फिरंगी’ बनाई थी। इस फिल्म में उन्होंने कॉमेडी से हटकर एक गंभीर कहानी चुनी, लेकिन यह दर्शकों को पसंद नहीं आई। करीब 25-30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म सिर्फ 10 करोड़ रुपये ही कमा पाई। इस असफलता का कपिल की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर गहरा असर पड़ा। नेटफ्लिक्स पर वापसी से दोबारा चर्चा में आए कपिल कपिल ने हार नहीं मानी। उन्होंने नेटफ्लिक्स पर ‘आई एम नॉट डन येट’ स्टैंडअप स्पेशल किया, जिसे लोगों ने पसंद किया। इसके बाद उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से भी दमदार वापसी की। इस शो के दोनों सीजन सुपरहिट रहे और रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स इसमें नजर आए। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ – कपिल के लिए बड़ा मौका? अब कपिल शर्मा अपने फिल्मी करियर को दोबारा संवारने के लिए ‘किस किसको प्यार करूं 2’ लेकर आ रहे हैं। इस बार फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं, जबकि इसे रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में कपिल के साथ ‘फुकरे’ फेम मनजोत सिंह भी नजर आएंगे। इसमें कॉमेडी और मजेदार कन्फ्यूजन देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को हंसाने का काम करेगा। क्या कपिल हिट होंगे या सिर्फ टीवी और ओटीटी तक सीमित रहेंगे? कपिल ने अपनी कॉमेडी से करोड़ों लोगों का दिल जीता है, लेकिन फिल्मों में उनका सफर अभी तक उतना सफल नहीं रहा। अब सवाल यह है कि ‘किस किसको प्यार करूं 2’ उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी या नहीं? अगर फिल्म की स्क्रिप्ट और डायरेक्शन दमदार रहा, तो यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। लेकिन अगर कहानी कमजोर हुई, तो यह फिल्म भी ‘फिरंगी’ की तरह फ्लॉप हो सकती है। फैंस को कपिल से बहुत उम्मीदें हैं, अब देखना होगा कि क्या वह इस बार अपनी किस्मत चमका पाएंगे?
Read more
ऋतिक रोशन अब बनेंगे डायरेक्टर, करेंगे 'कृष 4' का निर्देशन!

ऋतिक रोशन अब बनेंगे डायरेक्टर, करेंगे ‘कृष 4’ का निर्देशन!

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे। वह अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘कृष 4’ का निर्देशन करने जा रहे हैं। इस बड़ी खबर का ऐलान खुद उनके पिता और मशहूर फिल्ममेकर राकेश रोशन ने किया। राकेश रोशन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह अब डायरेक्शन की कमान अपने बेटे ऋतिक को सौंप रहे हैं। 25 साल बाद पिता के नक्शे-कदम पर ऋतिक राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “25 साल पहले मैंने तुम्हें एक एक्टर के तौर पर लॉन्च किया था और आज 25 साल बाद मैं तुम्हें एक निर्देशक के रूप में लॉन्च करने जा रहा हूं।” उन्होंने बताया कि ऋतिक रोशन बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘कृष 4’ बनाएंगे। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा और राकेश रोशन मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। कृष 4 को लेकर ऋतिक का खास विजन राकेश रोशन ने बताया, “ऋतिक ने इस फ्रेंचाइजी को इसके पहले दिन से जिया है। उन्हें ‘कृष’ की दुनिया की गहरी समझ है और वे इसे आगे ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बतौर पिता और फिल्ममेकर मुझे उन पर गर्व है।” आदित्य चोपड़ा करेंगे फिल्म प्रोड्यूस इस बड़े प्रोजेक्ट को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए राकेश रोशन ने कहा, “मुझे खुशी है कि आदित्य चोपड़ा ने ‘कृष 4’ को प्रोड्यूस करने की हामी भरी। ऋतिक के निर्देशन में इस फिल्म को एक नई ऊंचाई मिलेगी।” 2026 में शुरू होगी शूटिंग मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कृष 4’ की स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार हो चुकी है और फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। 2026 की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। राकेश रोशन भी थे पहले एक्टर से डायरेक्टर बने बता दें कि ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने भी अपने करियर की शुरुआत एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने 1970 में ‘घर घर की कहानी’ फिल्म में एक सपोर्टिंग रोल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने 1980 में अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की और कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें ‘कहो ना प्यार है’, ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’ और ‘कृष 3’ शामिल हैं। अब उनके बेटे ऋतिक रोशन भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! ऋतिक रोशन के फैंस के लिए यह खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं है। उनकी ‘कृष’ फ्रेंचाइजी को लोग बहुत पसंद करते हैं और अब इस सीरीज की अगली फिल्म उनके खुद के निर्देशन में बनने जा रही है। फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी और दर्शकों को इस ब्लॉकबस्टर का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
Read more
1 … 28 29 30

Trending News

Editor's Picks

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर महंगा होगा गाड़ी का इंश्योरेंस! चालान हिस्ट्री से तय हो सकता है प्रीमियम, 9 सवालों में समझें प्रस्ताव

अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर सिर्फ चालान भरने तक ही बात सीमित नहीं रह सकती। बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन मालिकों को गाड़ी के इंश्योरेंस के लिए भी ज्यादा प्रीमियम चुकाना पड़ सकता है। दरअसल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम को पिछले एक साल के ट्रैफिक चालान रिकॉर्ड से जोड़ने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। इसके अलावा कार और बाइक के लिए लंबी अवधि की इंश्योरेंस पॉलिसी लाने और ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ योजना का पायलट ट्रायल करने की भी तैयारी है। हालांकि, ये सभी प्रस्ताव अभी विचार या शुरुआती परीक्षण के स्तर पर हैं। इन्हें देशभर में लागू करने की तारीख और नियमों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सवाल-जवाब में समझते हैं इस प्रस्ताव का आपकी जेब और गाड़ी पर क्या असर पड़ सकता है… सवाल 1: सरकार मोटर इंश्योरेंस को लेकर किस नए प्रस्ताव पर विचार कर रही है? जवाब: सड़क परिवहन मंत्रालय ऐसी व्यवस्था का अध्ययन कर रहा है, जिसमें कार और टू-व्हीलर के इंश्योरेंस प्रीमियम को वाहन मालिक के पिछले एक साल के ट्रैफिक उल्लंघन रिकॉर्ड से जोड़ा जा सकता है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को इंश्योरेंस रिन्यू कराते समय ज्यादा प्रीमियम देना पड़ सकता है। वहीं, जिनका ट्रैफिक रिकॉर्ड साफ रहेगा, उन्हें तुलनात्मक रूप से कम प्रीमियम का फायदा मिल सकता है। सवाल 2: यह नियम कब से लागू हो सकता है? क्या प्रीमियम बढ़ाने का फॉर्मूला तय है? जवाब: फिलहाल यह सिर्फ एक प्रस्ताव है। इसे कब से लागू किया जाएगा, इसकी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। प्रीमियम बढ़ाने का कोई अंतिम फॉर्मूला भी जारी नहीं हुआ है। इस प्रस्ताव से जुड़े कई सवालों के जवाब अभी तय होने बाकी हैं: सवाल 3: अभी इंश्योरेंस प्रीमियम कैसे तय होता है और नए सिस्टम में क्या बदलेगा? जवाब: मौजूदा व्यवस्था में ट्रैफिक चालान और मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर संबंधित कानून के तहत जुर्माना लगाया जाता है, जबकि बीमा कंपनियां वाहन और पॉलिसी से जुड़े जोखिम के आधार पर प्रीमियम तय करती हैं। अभी ओन-डैमेज इंश्योरेंस में क्लेम लेने पर नो-क्लेम बोनस (NCB) प्रभावित हो सकता है। हालांकि, ट्रैफिक चालान का सीधे NCB पर असर नहीं पड़ता। नए प्रस्ताव में ड्राइविंग और चालान हिस्ट्री को भी प्रीमियम कैलकुलेशन का हिस्सा बनाने की योजना है। इसका उद्देश्य यह है कि बार-बार लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले और नियमों का पालन करने वाले ड्राइवरों का इंश्योरेंस प्रीमियम एक जैसा न रहे। सवाल 4: क्या चालान को इंश्योरेंस से जोड़ने का विचार पहली बार आया है? जवाब: नहीं, यह विचार पहले भी सामने आ चुका है। बीमा नियामक IRDAI की ओर से गठित एक वर्किंग ग्रुप ने 2021 में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आधार पर इंश्योरेंस प्रीमियम तय करने का सुझाव दिया था। इसके लिए पॉइंट्स-बेस्ड सिस्टम की सिफारिश की गई थी। इसमें ट्रैफिक नियम तोड़ने पर मिलने वाले अंकों के आधार पर प्रीमियम तय करने की अवधारणा थी। हालांकि, उस समय देशभर में चालान से जुड़ी कोई ऑटोमैटिक इंश्योरेंस व्यवस्था लागू नहीं हो सकी थी। अब इस विचार पर दोबारा चर्चा हो रही है। सवाल 5: इस सिस्टम को लागू करने में सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी? जवाब: सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना होगा कि ट्रैफिक नियम तोड़ते समय गाड़ी कौन चला रहा था। उदाहरण के लिए: ऐसे में अगर चालान को सीधे गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से जोड़ दिया गया, तो किसी दूसरे व्यक्ति की गलती का नुकसान वाहन मालिक को उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, अगर इसे ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ा जाता है, तो हर चालान को सही ड्राइवर से जोड़ने के लिए सटीक व्यवस्था बनानी होगी। ट्रैफिक कैमरे आमतौर पर वाहन की नंबर प्लेट पहचानते हैं, ड्राइवर की नहीं। सवाल 6: अगर गलत ई-चालान कट गया तो इंश्योरेंस प्रीमियम भी बढ़ जाएगा? जवाब: यह इस प्रस्ताव से जुड़ा एक अहम सवाल है। कई बार तकनीकी गड़बड़ी या नंबर प्लेट की गलत पहचान के कारण किसी दूसरे वाहन के नाम पर ई-चालान जारी हो जाता है। ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ाने से पहले चालान की जांच और शिकायत के समाधान की मजबूत व्यवस्था जरूरी होगी। इसके अलावा बीमा कंपनियों को रिन्यूअल नोटिस में यह भी बताना होगा कि किस चालान के कारण प्रीमियम कितना बढ़ाया गया है। इससे वाहन मालिक को बढ़े हुए बिल की वजह समझने और गलत रिकॉर्ड को चुनौती देने का मौका मिल सकेगा। सवाल 7: क्या कार और बाइक के लिए लंबी अवधि की इंश्योरेंस पॉलिसी भी आएगी? जवाब: हां, मंत्रालय लंबी अवधि की मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। प्रस्तावित योजना के तहत: इसमें वाहन मालिक को एक बार में लंबी अवधि का प्रीमियम चुकाना पड़ सकता है। हालांकि, यह अभी शुरुआती प्रस्ताव है। पॉलिसी की शर्तें, प्रीमियम की गणना और रिन्यूअल के नियम तय होने के बाद ही इसके फायदे स्पष्ट होंगे। सवाल 8: ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ योजना क्या है? क्या बिना बीमा पेट्रोल नहीं मिलेगा? जवाब: सरकार ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ व्यवस्था का सीमित पायलट ट्रायल करने की तैयारी कर रही है। प्रस्ताव के मुताबिक, यह ट्रायल 10 पेट्रोल पंपों पर किया जाएगा। इनमें 5 हरियाणा और 5 उत्तर प्रदेश में होंगे। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे वाहन की नंबर प्लेट पढ़कर उसके इंश्योरेंस स्टेटस की जांच करेंगे। अगर किसी वाहन का बीमा वैध नहीं पाया जाता है, तो प्रस्तावित व्यवस्था के तहत उसे ईंधन देने पर रोक लगाने का परीक्षण किया जा सकता है। फिलहाल यह सीमित ट्रायल का प्रस्ताव है। इसे पूरे देश में लागू हो चुकी व्यवस्था नहीं समझना चाहिए। सवाल 9: सरकार ये कदम क्यों उठा रही है? थर्ड-पार्टी और ओन-डैमेज इंश्योरेंस में क्या अंतर है? जवाब: इन प्रस्तावों का प्रमुख उद्देश्य सड़कों पर बिना वैध इंश्योरेंस चलने वाले वाहनों की संख्या कम करना और ट्रैफिक नियमों का पालन बढ़ाना है। दोनों तरह के इंश्योरेंस में अंतर समझना जरूरी है: सरकार की प्रस्तावित व्यवस्था में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि बिना बीमा वाहन चलाने पर रोक और चालान के आधार पर प्रीमियम तय करने के नियम किस तरह लागू किए जाते हैं।

भोपाल में 17 साल बाद 150 परिवारों को मिला प्लॉटों का कब्जा, प्रशासन ने कराया सीमांकन

भोपाल के सेवनिया ओंकारा बायपास स्थित बेथलेहेम नगर कॉलोनी के 150 परिवारों को करीब 17 साल बाद उनके प्लॉटों का कब्जा मिल गया है। प्लॉटों की रजिस्ट्री होने के बावजूद जमीन की सीमाएं तय नहीं होने से परिवार लंबे समय से परेशान थे। पिछले आठ महीने से हुजूर SDM विनोद सोनकिया के नेतृत्व में तहसीलदार और पटवारियों की टीम इस मामले को सुलझाने में जुटी थी। प्रशासन ने पुराने राजस्व रिकॉर्ड और रजिस्ट्रियों की जांच की। इसके बाद जमीन का सीमांकन कराकर प्रत्येक प्लॉट की सीमा तय की गई और वैध मालिकों को उनकी जमीन का कब्जा सौंप दिया गया। रजिस्ट्री के बाद भी नहीं मिल रहा था कब्जा बेथलेहेम नगर सोशल वेलफेयर सोसाइटी के लोगों ने प्लॉट खरीदने के बाद रजिस्ट्री भी करा ली थी, लेकिन कॉलोनाइजर ने जमीन का सीमांकन नहीं कराया था। इसके चलते प्लॉटों की वास्तविक सीमाएं तय नहीं हो पाई थीं और खरीदारों को कब्जा नहीं मिल सका था। कई परिवार वर्षों से अपने मकान बनाने का इंतजार कर रहे थे। कॉलोनी सेवनिया ओंकारा बायपास पर स्थित है और रेरा से अप्रूव है। जनसुनवाई में शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई हुजूर SDM विनोद सोनकिया के मुताबिक, प्लॉट मालिकों ने जनसुनवाई के साथ उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उम्मीदों के साथ प्लॉट खरीदे थे, लेकिन कब्जा नहीं मिलने के कारण मकान नहीं बना पा रहे हैं। शिकायतों के बाद प्रशासन ने जांच कमेटी बनाकर पुराने रिकॉर्ड, रजिस्ट्रियों और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कराई। करीब आठ महीने तक चली प्रक्रिया के बाद सीमांकन कराया गया और रजिस्ट्री के आधार पर संबंधित परिवारों को उनके प्लॉट का पजेशन दिलाया गया। सोसाइटी अध्यक्ष ने SDM को दिया धन्यवाद कब्जा मिलने के बाद बेथलेहेम नगर सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मैथ्यू अब्राहम ने SDM विनोद सोनकिया को धन्यवाद पत्र भेजा। गुरुवार को उन्होंने मुलाकात कर प्रशासन की कार्रवाई के लिए आभार भी जताया। कलेक्टोरेट में लेट पहुंचे 16 कर्मचारी, एक दिन का वेतन कटेगा इधर, गुरुवार को भोपाल कलेक्टोरेट में निरीक्षण के दौरान 16 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने स्थापना, निर्वाचन, शस्त्र शाखा, खाद्य और आबकारी समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया था। इस दौरान कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। कलेक्टर ने सभी 16 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर दफ्तर पहुंचकर काम शुरू करने की हिदायत दी।

इंडिया-A एशिया कप राइजिंग स्टार्स से बाहर, श्रीलंका-A ने 8 विकेट से हराया; फाइनल में पहुंची टीम

इंडिया-A का एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में सफर खत्म हो गया है। गुरुवार को दोहा में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका-A ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका-A ने चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले टीम 2017, 2018 और 2024 में भी फाइनल खेल चुकी है। भारत ने बनाए 317 रन, अभिषेक और तिलक के अर्धशतक टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-A ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 63 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली। कप्तान तिलक वर्मा ने 66 गेंदों पर 53 रन बनाए, जबकि शाहबाज अहमद 48 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे। वैभव सूर्यवंशी ने भी 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। श्रीलंका के ओपनर्स ने शतक लगाकर पलटा मैच 318 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका-A ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने 41.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 318 रन बना लिए। सलामी बल्लेबाज सिनेथ जयवर्धने और लसिथ क्रूसपुले ने पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी की। जयवर्धने ने 70 गेंदों पर 105 रन बनाए, जबकि क्रूसपुले ने 107 गेंदों पर 116 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के शतक ने भारत की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया। इसके बाद निशान मदुष्का 58 रन और कप्तान पवन रत्नायके 31 रन बनाकर नाबाद रहे। चौथी बार फाइनल में पहुंचा श्रीलंका-A भारत को हराने के साथ श्रीलंका-A ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली। टीम इससे पहले 2017, 2018 और 2024 में भी खिताबी मुकाबले तक पहुंच चुकी है। वहीं, इस हार के साथ इंडिया-A का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।

हरियाणा में व्यापारी से 54 लाख रुपए की लूट, सड़क पर लेटकर बदमाश ने रुकवाई कार

हरियाणा के भिवानी जिले के सिवानी में गुरुवार शाम दो बदमाशों ने अनाज व्यापारी जय मोहन से करीब 54 लाख रुपए लूट लिए। वारदात माता मनसा देवी मंदिर के पास रेलवे अंडरब्रिज से आगे हुई। बदमाशों ने लूट के लिए अनोखा तरीका अपनाया। एक आरोपी सड़क पर लेट गया और व्यापारी की कार रुकवा दी। जैसे ही व्यापारी कार से नीचे उतरे, दूसरा बदमाश भी वहां पहुंच गया। दोनों नकदी से भरा बैग लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। ग्वार खरीदने के लिए ले जा रहे थे 54 लाख रुपए जानकारी के मुताबिक, गांव ढाणी सिलावाली निवासी व्यापारी जय मोहन अपनी वरना कार से सिवानी आ रहे थे। उनके पास करीब 54 लाख रुपए थे, जिन्हें वे ग्वार खरीदने के लिए लेकर जा रहे थे। NH-52 के पुल के नीचे वाले रास्ते पर उन्हें सड़क पर एक व्यक्ति लेटा दिखाई दिया। उसके पास एक मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। व्यापारी ने कार रोककर जैसे ही नीचे कदम रखा, सड़क पर लेटा युवक खड़ा हो गया। इसी दौरान दूसरा बदमाश भी मौके पर पहुंच गया। दोनों आरोपियों ने कार में रखा नकदी से भरा थैला उठाया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। DSP और CIA टीम ने शुरू की जांच लूट की सूचना मिलते ही DSP सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी रिसाल सिंह और CIA की टीम घटनास्थल पर पहुंची। DSP ने व्यापारी जय मोहन से अलग से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शुरुआती बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। DSP सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और उनकी तलाश जारी है।

भोपाल में सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में उतरे किसान, 28 नवंबर को चक्काजाम की तैयारी

भोपाल के फंदा क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। जनपद क्षेत्र के कई गांवों के किसान फैक्ट्री लगाने के फैसले का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे फंदा में रेलवे क्रॉसिंग के पास विशाल बैठक और चक्काजाम करने का ऐलान किया है। इससे पहले गुरुवार रात ग्रामीणों ने फंदा में मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। समिति ने आंदोलन की गतिविधियों के संचालन के लिए गांव में कार्यालय भी शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए फैक्ट्री नहीं लगने देने की बात कही। प्रदूषण और जल संकट को लेकर जताई चिंता ग्रामीण दुर्गेश हाड़ा ने कहा कि सीमेंट फैक्ट्री शुरू होने से क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ेगा। उनके मुताबिक, इससे हवा, पानी और जमीन प्रभावित हो सकते हैं। समिति का कहना है कि यदि समय रहते विरोध नहीं किया गया तो आने वाले वर्षों में ग्रामीणों को प्रदूषण, बीमारियों और जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। जिला पंचायत सदस्य ने CEO को सौंपा पत्र फैक्ट्री के विरोध में जिला पंचायत सदस्य देवकुंवर हाड़ा ने जिला पंचायत CEO इला तिवारी को पत्र सौंपकर यहां फैक्ट्री की अनुमति नहीं देने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि अनिल हाड़ा ने बताया कि प्रस्तावित फैक्ट्री का स्थान भोजताल के कैचमेंट एरिया में है। उनका कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल और धूल से जल एवं वायु प्रदूषण का खतरा रहेगा। इससे ग्रामीणों की सेहत और खेती प्रभावित हो सकती है। उन्होंने भूजल के अत्यधिक दोहन की आशंका जताते हुए कहा कि इससे किसानों के सामने पानी का संकट खड़ा हो सकता है। चक्काजाम के लिए पोस्टर जारी आंदोलन समिति ने 28 नवंबर के चक्काजाम को लेकर पोस्टर भी जारी किया है। इसमें ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की अपील की गई है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यह विरोध किसी एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा और फैक्ट्री के विरोध में अपनी मांग रखी जाएगी। फैक्ट्री से दर्जनों गांव प्रभावित होने की आशंका समिति के अनुसार, प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री से फंदाकलां, फंदाखुर्द, बरखेड़ी, मजीदगढ़, गौर, धतूरिया, कोलुआ, इमलिया, इटावरा, खजूरी, बागरोद, बरखेड़ा, बम्होरी, खामखेड़ा, बरई, पिपलिया, पथरिया, मंडोरी, गुनगा, सलैया, नीलबड़, रातीबड़, खजूरी सड़क, रासलाखेड़ी, बागली, सेमरी, बोरदा, खजूरी कलां, टीटोदा और दीपड़ी समेत दर्जनों गांव प्रभावित हो सकते हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि फैक्ट्री लगने से खेती की जमीन की गुणवत्ता प्रभावित होगी, भूजल स्तर में गिरावट आएगी और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ेगा। फिलहाल आंदोलन में शामिल गांवों के लोगों की मांग है कि क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना न की जाए।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.