आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलमेरठ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, पति सौरभ की हत्या के मामले में कोर्ट का फैसला◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में प्लॉट बेचने के नाम पर 7.80 लाख की ठगी का आरोप, ब्रोकर समेत दो पर FIR◆BREAKINGदेश-हरपलSIR के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मिले राहुल गांधी, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप◆BREAKINGस्पोर्ट्सबांग्लादेश टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शाई होप और अल्जारी जोसेफ, केविन विकहम को पहली बार मिला मौका◆BREAKINGबिज़नेसIMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, 2026 और 2027 में 7% विकास दर रहने की उम्मीद◆BREAKINGदेश-हरपलभीलवाड़ा में सरकारी शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान, किराए के कमरे में मिला शव◆BREAKINGछत्तीसगढ़कैंसर की दवाओं की कीमतों में बड़ा अंतर: ₹538 का इंजेक्शन बाजार में ₹1,500 तक, एक ही दवा की MRP में 16 गुना तक फर्क◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 3 सप्ताह में मांगा जवाब◆BREAKINGदेश-हरपलमेरठ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, पति सौरभ की हत्या के मामले में कोर्ट का फैसला◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में प्लॉट बेचने के नाम पर 7.80 लाख की ठगी का आरोप, ब्रोकर समेत दो पर FIR◆BREAKINGदेश-हरपलSIR के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मिले राहुल गांधी, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप◆BREAKINGस्पोर्ट्सबांग्लादेश टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शाई होप और अल्जारी जोसेफ, केविन विकहम को पहली बार मिला मौका◆BREAKINGबिज़नेसIMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, 2026 और 2027 में 7% विकास दर रहने की उम्मीद◆BREAKINGदेश-हरपलभीलवाड़ा में सरकारी शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान, किराए के कमरे में मिला शव◆BREAKINGछत्तीसगढ़कैंसर की दवाओं की कीमतों में बड़ा अंतर: ₹538 का इंजेक्शन बाजार में ₹1,500 तक, एक ही दवा की MRP में 16 गुना तक फर्क◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 3 सप्ताह में मांगा जवाब◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, आज होगी सुनवाई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले की सुनवाई सोमवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ करेगी। मामले में चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़ी चार अलग-अलग याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। 13 जुलाई को हुई पिछली सुनवाई में अदालत ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से एक सप्ताह के भीतर SIT की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT का गठन किया था। जांच टीम में लखनऊ मंडल के कमिश्नर विजय विश्वास पंत, आईजी किरण एस और विशेष सचिव (वित्त) नील रतन शामिल हैं। इधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच कराने और खातों को सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चढ़ावे के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए और यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसकी जवाबदेही तय की जाए। पत्र में कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि ट्रस्ट के गठन की घोषणा संसद में की गई थी, जबकि इसके सदस्यों की नियुक्ति सरकार की ओर से की गई। ऐसे में सरकार की जवाबदेही तय होना आवश्यक है। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष की 39 घंटे की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने टिन्नू की अर्टिगा कार, बुलेट मोटरसाइकिल, जमीन से जुड़े दस्तावेज और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, टिन्नू के घर से 1 लाख रुपये और मनीष के घर से 2 लाख रुपये नकद मिले हैं। टिन्नू पर मंदिर के दानपात्रों की देखरेख और मनीष पर चढ़ावे की गिनती का जिम्मा संभालने का आरोप है। इससे पहले पुलिस इस मामले में छह अन्य आरोपियों को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। मामले की जांच जारी है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

बारातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, पांच गंभीर घायल

सारण। बिहार के सारण जिले में रविवार देर रात बारातियों से भरी एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। तरैया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटने से एक बाराती की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कई अन्य बारातियों को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, बस वैशाली जिले के लालगंज से जगदीशपुर जा रही बारात का हिस्सा थी। तरैया थाना क्षेत्र में एसएच-73 पर गंडार गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बस पहले सड़क किनारे एक सूखे पेड़ से टकराई, फिर बिजली के पोल से भिड़ने के बाद पलट गई। ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस के शीशे तोड़कर और दरवाजे खोलकर घायलों को बाहर निकाला गया। एक बाराती बस के नीचे दब गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। घायल को रेफरल अस्पताल तरैया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वैशाली जिले के बिशुनपुर अररा गैरोल निवासी मोहम्मद असगर के रूप में हुई है। पांच गंभीर घायलों को किया रेफर हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही तरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में सहयोग किया। दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह स्पीड ब्रेकर पर चालक का बस से नियंत्रण खो देना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

राजनीतिक आश्वासन मिलने पर अनशन खत्म करेंगे सोनम वांगचुक, पत्नी गीतांजलि का बयान

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर नया घटनाक्रम सामने आया है। रविवार को जंतर-मंतर पर उनकी पत्नी गीतांजलि ने कहा कि यदि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात करें और संसद में उनकी मांगों पर चर्चा कराने का भरोसा दें, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। गीतांजलि ने कहा कि सोनम वांगचुक की प्रमुख मांग देश की शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उनका उद्देश्य इस मुद्दे पर संसद में गंभीर बहस कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि वांगचुक को सरकारी सफदरजंग अस्पताल से किसी निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल जारी रखी है। इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि स्वास्थ्य बिगड़ने और डिवीजन बेंच के निर्देशों के चलते वांगचुक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अदालत ने माना कि सरकार की कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता और उन्हें उनकी सहमति के अनुसार इलाज व दवाएं दी जा रही हैं। कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को तीन दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। दिनभर के प्रमुख अपडेट्स अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के अमतला स्थित पार्टी कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के अमतला में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को शनिवार को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का दावा है कि भवन बिना स्वीकृत निर्माण योजना के बनाया गया था, जबकि टीएमसी ने कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। प्रशासन का दावा- अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई जिला प्रशासन के अनुसार, पार्टी कार्यालय के खिलाफ अवैध निर्माण की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद 15 जुलाई को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर दस्तावेज और स्पष्टीकरण मांगा गया था। अधिकारियों का कहना है कि दो नोटिसों के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई। प्रशासन ने यह भी बताया कि जिस जमीन पर कार्यालय बनाया गया है, वह कथित तौर पर ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ नामक कंपनी के नाम पर खरीदी गई थी और उसी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अभिषेक बनर्जी बोले- सभी दस्तावेज मौजूद, हाईकोर्ट जाएंगे कार्रवाई के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अमतला का पार्टी कार्यालय उनके लिए मंदिर के समान है। उन्होंने दावा किया कि जमीन विधिवत खरीदी गई थी और भवन स्वीकृत नक्शे के अनुसार बनाया गया था। उन्होंने कहा कि टीएमसी इस कार्रवाई को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती देगी और आवश्यकता पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट का भी रुख करेगी। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की और इस संबंध में वीडियो देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के कार्यालय को भी भेजे गए हैं। भाजपा ने कार्रवाई का किया स्वागत कार्यालय गिराए जाने के दौरान मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और नारेबाजी की। स्थानीय भाजपा विधायक अग्निश्वर नस्कर ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने उचित कार्रवाई की है। राजनीतिक टकराव तेज अमतला स्थित यह कार्यालय डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में टीएमसी की संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाता रहा है। ऐसे में इस कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच राजनीतिक टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की मौत; 15 घायल

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले के वस्त्राल क्षेत्र में शनिवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह हादसा रामोल-गटराड रोड पर महमूदपुरा टैलेंट के पास स्थित फैक्ट्री में हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 25 कर्मचारी काम कर रहे थे। RAF जवानों ने संभाला मोर्चा घटनास्थल के पास ही रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का कैंप होने के कारण धमाके की आवाज सुनते ही जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं। लाइसेंस रद्द होने के बावजूद चल रही थी फैक्ट्री संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि फैक्ट्री संचालक मेहुल डोडिया का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था। इसके बावजूद खुले मैदान में तिरपाल और अस्थायी ढांचे बनाकर अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी फैक्ट्री का संचालन कैसे जारी रहा और संबंधित अधिकारियों की भूमिका क्या रही। घायलों का अस्पताल में इलाज घायलों को एलजी अस्पताल और असरवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रधानमंत्री ने जताया शोक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जांच शुरू पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में फैक्ट्री के अवैध संचालन और सुरक्षा नियमों की अनदेखी की बात सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

भूख हड़ताल के 21वें दिन अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, डिहाइड्रेशन की पुष्टि; इलाज लेने से किया इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि वांगचुक डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से पीड़ित हैं। साथ ही उनके शरीर में पोटैशियम का स्तर कम पाया गया है और यूरिन कीटोन 3+ दर्ज किया गया है। अस्पताल के अनुसार, उन्होंने फिलहाल दवा लेने से इनकार कर दिया है। डॉक्टरों को नहीं मिलने देने का दावा वांगचुक के निजी डॉक्टर डॉ. नितिन दीघे ने दावा किया कि अस्पताल में गृह मंत्रालय के एक अधिकारी की मौजूदगी के कारण उनकी मेडिकल टीम को सोनम वांगचुक से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं, उनकी पत्नी गीतांजलि जे. अंग्मो ने भी कहा कि पोटैशियम की कमी का उपचार धरना स्थल पर भी संभव था और इसके लिए अस्पताल में भर्ती करना जरूरी नहीं था। पेपर लीक मामले को लेकर कर रहे हैं अनशन सोनम वांगचुक कथित पेपर लीक मामले की जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। लंबे अनशन के कारण उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी और उनका वजन भी करीब 9.5 किलोग्राम कम हो चुका है। वांगचुक के बाद अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जब तक वांगचुक दोबारा धरना स्थल पर नहीं लौटते, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। इसी दौरान प्रदर्शन स्थल पर एक महिला ने अभिजीत दीपके पर स्याही फेंक दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाला। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

HDFC बैंक का पहली तिमाही मुनाफा 5% बढ़कर ₹19,060 करोड़, बाजार के अनुमान से रहा कम

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 (Q1 FY27) की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 4.98% बढ़कर 19,059.72 करोड़ रुपए रहा। हालांकि, यह आंकड़ा बाजार के अनुमान से कम रहा। CNBC-TV18 के पोल में बैंक के मुनाफे का अनुमान 19,332 करोड़ रुपए लगाया गया था। नेट इंटरेस्ट इनकम में 6.7% की बढ़ोतरी तिमाही के दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 6.7% बढ़कर 33,535.95 करोड़ रुपए हो गई। हालांकि यह भी बाजार के 34,353 करोड़ रुपए के अनुमान से कम रही। नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.26% HDFC बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) कुल एसेट्स के आधार पर 3.26% दर्ज किया गया। वहीं, ब्याज अर्जित करने वाली संपत्तियों (Interest Earning Assets) के आधार पर यह 3.40% रहा। एसेट क्वालिटी में मामूली बदलाव 30 जून 2026 तक बैंक का ग्रॉस एनपीए (GNPA) बढ़कर 1.17% हो गया, जो मार्च 2026 में 1.15% था। हालांकि, पिछले साल की समान अवधि में यह 1.40% था। वहीं, नेट एनपीए (NNPA) 30 जून 2026 तक 0.41% दर्ज किया गया। प्रोविजनिंग और क्रेडिट कॉस्ट पहली तिमाही में बैंक ने 3,060 करोड़ रुपए का प्रावधान (Provisioning & Contingencies) किया। इस दौरान बैंक का क्रेडिट कॉस्ट रेशियो 0.40% रहा। इस साल 17% से ज्यादा टूटा शेयर शुक्रवार को HDFC बैंक का शेयर 1.4% की बढ़त के साथ 819.60 रुपए पर बंद हुआ। हालांकि, वर्ष 2026 में अब तक बैंक का शेयर करीब 17.2% गिर चुका है। इसी अवधि में निफ्टी-50 इंडेक्स में लगभग 6.9% की गिरावट दर्ज की गई है। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) क्या होती है? नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) वह आय है जो बैंक को ग्राहकों को दिए गए लोन से मिलने वाले ब्याज और जमाकर्ताओं को दिए गए ब्याज के अंतर के रूप में प्राप्त होती है। यह बैंक की मुख्य कमाई का प्रमुख स्रोत होती है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) क्या है? नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) बैंक की लाभप्रदता का महत्वपूर्ण पैमाना है। यह बताता है कि बैंक अपनी ब्याज अर्जित करने वाली संपत्तियों से कितना शुद्ध ब्याज कमा रहा है। NPA क्या होता है? नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) वह लोन होता है जिसकी किस्त 90 दिनों तक जमा नहीं होती। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, लगातार 90 दिन तक भुगतान नहीं होने पर बैंक उस लोन को NPA घोषित कर देता है। deshharpal.comअधिक खबरों के लिए विजिट करें:
Read more
RBI

RBI Currency Update: देश में जल्द चल सकते हैं Plastic Notes, 2027 तक बड़े लॉन्च की तैयारी

भारत में जल्द ही करेंसी नोटों की दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्लास्टिक यानी Polymer Notes को लेकर तैयारी तेज कर दी है। केंद्रीय बैंक ने ₹10 और ₹20 के नए पॉलिमर नोटों के लिए विशेष पॉलिमर शीट्स की खरीद का टेंडर जारी किया है। यह कदम फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है और यदि परीक्षण सफल रहता है, तो वर्ष 2027 से इन नोटों को चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि मौजूदा कागजी नोट अचानक बंद हो जाएंगे। RBI ने ऐसी किसी योजना की पुष्टि नहीं की है। RBI ने क्यों जारी किया टेंडर? भारतीय रिजर्व बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) ने अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से पॉलिमर सब्सट्रेट (Polymer Substrate) की आपूर्ति के लिए टेंडर जारी किया है। इसी सामग्री का उपयोग प्लास्टिक नोट तैयार करने में किया जाता है। पहले चरण में ₹10 और ₹20 के नोटों को चुना गया है ताकि वास्तविक परिस्थितियों में उनकी गुणवत्ता, मजबूती और सुरक्षा का परीक्षण किया जा सके। ट्रायल के दौरान यह भी देखा जाएगा कि भारतीय मौसम और आम लोगों के दैनिक उपयोग में ये नोट कितने प्रभावी साबित होते हैं। 2027 तक पूरे देश में लॉन्च हो सकते हैं Plastic Notes सूत्रों के अनुसार, यदि पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है तो RBI वर्ष 2027 से प्लास्टिक नोटों का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर सकता है। शुरुआत छोटे मूल्यवर्ग के नोटों से होगी और भविष्य में अन्य मूल्यवर्ग के नोटों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला परीक्षण रिपोर्ट और सरकार की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। क्या पुराने कागजी नोट बंद हो जाएंगे? इस सवाल को लेकर लोगों में काफी भ्रम है। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे दावे किए गए कि एक निश्चित तारीख के बाद सभी कागजी नोट बंद हो जाएंगे। लेकिन RBI और PIB पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल केवल प्लास्टिक नोटों के ट्रायल की तैयारी चल रही है। यदि भविष्य में इन्हें लागू किया जाता है, तब भी पुराने और नए नोट कुछ समय तक साथ-साथ चलेंगे। Plastic Notes के क्या होंगे फायदे? प्लास्टिक नोटों को दुनिया भर में अधिक सुरक्षित और टिकाऊ माना जाता है। इनके कई बड़े फायदे हैं। दुनिया के कई देशों में पहले से हो रहा है इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया सबसे पहले पॉलिमर नोटों को अपनाने वाले देशों में शामिल रहा है। इसके अलावा कनाडा, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और कई अन्य देशों में भी प्लास्टिक नोट वर्षों से सफलतापूर्वक चल रहे हैं। इन देशों के अनुभव को देखते हुए भारत भी अब इस तकनीक को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत में पहले भी हुई थी तैयारी यह पहली बार नहीं है जब भारत में प्लास्टिक नोटों पर चर्चा हो रही है। इससे पहले भी RBI ने सीमित स्तर पर Polymer Notes के परीक्षण की योजना बनाई थी, लेकिन वह बड़े स्तर पर लागू नहीं हो सकी। अब नई तकनीक और बेहतर सुरक्षा मानकों के साथ इस योजना को दोबारा आगे बढ़ाया जा रहा है। क्या आम लोगों को कुछ करना होगा? नहीं। यदि भविष्य में प्लास्टिक नोट जारी होते हैं तो लोगों को अपने पुराने नोट बदलवाने की कोई जल्दबाजी नहीं होगी। RBI समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी करेगा और पुराने नोट पूरी तरह वैध बने रहेंगे, जब तक आधिकारिक रूप से कोई नई घोषणा नहीं होती। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Meerut

Meerut Murder Case: Wife, Van Driver और जहरीले सांप की साजिश, School Owner की मौत ने चौंकाया

Meerut से सामने आया एक सनसनीखेज मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। एक निजी स्कूल संचालक की मौत को पहले जहरीले सांप के काटने से हुई सामान्य घटना माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में मामला पूरी तरह पलट गया। अब पुलिस का दावा है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। आरोप है कि स्कूल संचालक की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी, जो स्कूल में वैन ड्राइवर था, के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। इस खुलासे ने न सिर्फ मेरठ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों को हैरान कर दिया है। प्रेम विवाह से शुरू हुई यह कहानी अब अवैध संबंध, विश्वासघात और हत्या के गंभीर आरोपों तक पहुंच गई है। कैसे खुली Murder Mystery? मामला मेरठ के एक निजी स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत से जुड़ा है। घटना के समय परिवार और आसपास के लोगों को लगा कि उनकी मौत जहरीले सांप के काटने से हुई है। शुरुआती जांच में भी यह एक सामान्य दुर्घटना जैसी दिखाई दी, लेकिन पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले जिन्होंने पूरे मामले की दिशा बदल दी। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी की गतिविधियों और उसके संपर्कों की पड़ताल शुरू की। इसी दौरान सामने आया कि उसका स्कूल की वैन चलाने वाले ड्राइवर से कथित प्रेम संबंध था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। आधी रात रची गई खौफनाक साजिश पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात जब स्कूल संचालक गहरी नींद में था, तब उसके बिस्तर पर जहरीला सांप छोड़ दिया गया। आरोप है कि सांप के डसने से उसकी मौत हो गई और पूरी घटना को प्राकृतिक हादसा दिखाने की कोशिश की गई ताकि किसी को हत्या का शक न हो। हालांकि पुलिस अभी यह भी जांच कर रही है कि सांप कहां से लाया गया, किसने उपलब्ध कराया और इस कथित साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। Love Marriage के बाद रिश्तों में आई दरार जांच में सामने आया कि मृतक और उसकी पत्नी ने कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन समय के साथ रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगीं। इसी दौरान पत्नी और स्कूल वैन ड्राइवर के बीच कथित नजदीकियां बढ़ीं। पुलिस का मानना है कि यही संबंध इस पूरी वारदात की वजह बना। हालांकि, इन सभी आरोपों की पुष्टि अदालत में होना अभी बाकी है। पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिले हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा, पूछताछ और अन्य सबूतों के आधार पर पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना मामला इस मामले के सामने आने के बाद मेरठ और आसपास के इलाकों में लोग हैरान हैं। जिस दंपति ने कभी प्रेम विवाह किया था, आज वही रिश्ता एक कथित हत्या की साजिश के आरोपों के कारण सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट अदालत में पेश की जाएगी। वहीं, अदालत में आरोप साबित होने तक सभी आरोपी कानून की नजर में निर्दोष माने जाएंगे। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 52 53 54 55 56 … 237

Trending News

Editor's Picks

मेरठ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, पति सौरभ की हत्या के मामले में कोर्ट का फैसला

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों पर सौरभ की हत्या करने का आरोप साबित होने के बाद यह फैसला सुनाया गया। सजा सुनाते हुए जज ने वारदात को नृशंस हत्याकांड बताया और कहा कि इसमें माफी स्वीकार नहीं होगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुए मुस्कान और साहिल सजा सुनाए जाने से पहले जेल में बंद मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत से जोड़ा गया। इस दौरान दोनों रोने लगे। जज ने मुस्कान से पूछा कि पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वह क्या सजा चाहती है। इस पर मुस्कान ने कहा, “मेरी बच्चियों का ख्याल रखा जाए।” इसके बाद वह खामोश हो गई। वहीं, साहिल से भी यही सवाल पूछा गया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। सजा के ऐलान के बाद रो पड़ीं सौरभ की मां अदालत के फैसले के बाद सौरभ राजपूत की मां भावुक हो गईं और रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि उन्हें शांति से न्याय मिल गया। इस मामले में सजा का ऐलान सौरभ के परिवार के लिए लंबे इंतजार के बाद आया है। 3 मार्च 2025 को हुई थी सौरभ की हत्या सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च 2025 को हुई थी। मामले में सामने आए विवरण के अनुसार, हत्या के बाद शव के पांच टुकड़े किए गए और उन्हें नीले ड्रम में भर दिया गया था। इस वारदात ने पूरे देश में व्यापक चर्चा बटोरी थी। अदालत ने मामले में मुस्कान रस्तोगी और साहिल को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

इंदौर में प्लॉट बेचने के नाम पर 7.80 लाख की ठगी का आरोप, ब्रोकर समेत दो पर FIR

शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्लॉट का सौदा करने के बाद ब्रोकर और प्लॉट मालिक ने फरियादी से 7 लाख 80 हजार रुपये ले लिए, लेकिन न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही कब्जा दिया। शिकायत की जांच के बाद एरोड्रम थाना पुलिस ने नंदकिशोर मनावत और धर्मेंद्र ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 9.30 लाख में तय हुआ था प्लॉट का सौदा पुलिस के मुताबिक, नंदबाग कॉलोनी निवासी विजय चौहान ने शिकायत में बताया कि उन्होंने नंदबाग में एक प्लॉट का सौदा 9 लाख 30 हजार रुपये में तय किया था। इस संबंध में एग्रीमेंट भी किया गया था। फरियादी ने आरोप लगाया कि उन्होंने नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 7 लाख 80 हजार रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्लॉट का कब्जा नहीं मिला और रजिस्ट्री भी नहीं कराई गई। ब्रोकर ने परिचित बताकर कराया था सौदा विजय चौहान के अनुसार, धर्मेंद्र ठाकुर ने उन्हें बताया था कि नंदकिशोर मनावत उसका परिचित है और वह अपना प्लॉट बेचना चाहता है। इसके बाद धर्मेंद्र ने सौदे में ब्रोकर की भूमिका निभाई और इसके बदले 10 हजार रुपये लिए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि भुगतान के बाद जब उन्होंने रजिस्ट्री कराने और प्लॉट का कब्जा देने की मांग की, तो उन्हें लगातार टालमटोल का सामना करना पड़ा। 25 से ज्यादा केस होने की धमकी देने का आरोप फरियादी ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्री और कब्जे के लिए दबाव बनाने पर धर्मेंद्र ठाकुर ने धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, उसने कहा कि उसके खिलाफ 25 से ज्यादा मामले चल रहे हैं। साथ ही, उसके या नंदकिशोर मनावत के पास दोबारा आने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी। 2.80 लाख रुपये लौटाए, 5 लाख बाकी होने का दावा विजय चौहान के मुताबिक, पुलिस में शिकायत करने की बात कहने के बाद नंदकिशोर मनावत ने 2 लाख 50 हजार रुपये नकद और 30 हजार रुपये ऑनलाइन वापस किए। हालांकि, फरियादी का आरोप है कि बाकी 5 लाख रुपये लौटाने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद विजय चौहान ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। जांच के बाद एरोड्रम थाना पुलिस ने नंदकिशोर मनावत और धर्मेंद्र ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है।

SIR के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों से मिले राहुल गांधी, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप

नई दिल्ली। SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी और छात्रों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर मारपीट और हिरासत के दौरान दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI के छात्रों, कार्यकर्ताओं और कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने साथ हुई कथित घटनाओं की जानकारी दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रा ने कान पर चोट लगने का लगाया आरोप प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक छात्रा ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान पुलिसकर्मी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा अदिरा ने दावा किया कि पुलिस की पिटाई के कारण उसके एक कान की सुनने की क्षमता चली गई। प्रदर्शनकारियों ने हिरासत के दौरान कथित ज्यादती और मारपीट से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है। RSS और भाजपा से जुड़े लोगों के कहने पर हिरासत का आरोप एक अन्य प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि पुलिस RSS और भाजपा से जुड़े लोगों के कहने पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही थी। यह आरोप भी प्रदर्शनकारियों की ओर से लगाया गया है। राहुल गांधी ने सबूत सुरक्षित रखने को कहा राहुल गांधी ने छात्रों से घटनाओं से जुड़े वीडियो और अन्य सबूत सुरक्षित रखने को कहा। उन्होंने कहा कि इन सबूतों के आधार पर पुलिसकर्मियों से लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त तक, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। प्रदर्शनकारियों के आरोपों और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी।

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से बाहर हुए शाई होप और अल्जारी जोसेफ, केविन विकहम को पहली बार मिला मौका

क्रिकेट न्यूज। वेस्टइंडीज को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज शाई होप और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने 23 वर्षीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज केविन विकहम को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। ऑलराउंडर कीमो पॉल को भी टीम में जगह मिली है। CWI के मुताबिक, मेडिकल जांच और विशेषज्ञों की सलाह के बाद अल्जारी जोसेफ को सीरीज से हटाने का फैसला लिया गया। बोर्ड उनके कार्यभार को नियंत्रित कर चोट के जोखिम को कम करना चाहता है। वहीं, तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलने के बाद शाई होप को आराम दिया गया है। चोट के खतरे को देखते हुए जोसेफ को आराम क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बताया कि अल्जारी जोसेफ को टीम से बाहर रखने का फैसला उनकी सहमति से लिया गया है। बोर्ड के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजों को लंबे स्पेल में लगातार गेंदबाजी करनी पड़ती है। इससे छोटे फॉर्मेट की तुलना में कार्यभार और चोट का जोखिम बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जोसेफ के वर्कलोड को कम करने का फैसला किया गया है, ताकि उनके स्वास्थ्य और फिटनेस का ध्यान रखा जा सके। शाई होप को भी दिया गया आराम CWI ने कहा कि शाई होप तीनों फॉर्मेट में लगातार खेल रहे थे। ऐसे में उनके कार्यभार और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया है। बोर्ड का यह फैसला फरवरी 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स को ध्यान में रखकर भी लिया गया है। टीम प्रबंधन चाहता है कि खिलाड़ी आगामी महत्वपूर्ण मुकाबलों के लिए फिट रहें। केविन विकहम को पहली बार टेस्ट टीम में मौका शाई होप की गैरमौजूदगी में 23 वर्षीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज केविन विकहम को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा ऑलराउंडर कीमो पॉल को भी टीम में जगह मिली है। अब देखना होगा कि बांग्लादेश की घरेलू परिस्थितियों में वेस्टइंडीज की टीम नए संयोजन के साथ कैसा प्रदर्शन करती है। कोच डैरेन सैमी ने सीरीज जीत को बताया अहम वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र की शुरुआत में टीम ने कुछ लक्ष्य तय किए थे। इनमें टेस्ट रैंकिंग के ऊपरी आधे हिस्से में जगह बनाना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतने से टीम अपने लक्ष्य के करीब पहुंच सकती है। सैमी के मुताबिक, बांग्लादेश को उसकी घरेलू परिस्थितियों में हराना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन टीम इसके लिए तैयार है। 28 अक्टूबर से शुरू होगा पहला टेस्ट बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 28 अक्टूबर से ढाका में शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 5 नवंबर से सिलहट में खेला जाएगा।

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, 2026 और 2027 में 7% विकास दर रहने की उम्मीद

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने साल 2026 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। वैश्विक तनाव, आर्थिक सुस्ती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती ने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का ध्यान खींचा है। मजबूत घरेलू मांग और सर्विसेज सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन को भारत की तेज विकास दर की प्रमुख वजह माना गया है। IMF ने अक्टूबर 2026 की अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में भारत की विकास संभावनाओं को सकारात्मक बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, ऊर्जा आयात पर निर्भर कई उभरती अर्थव्यवस्थाएं जहां दबाव का सामना कर रही हैं, वहीं भारत की आर्थिक गतिविधियों में मजबूती बनी हुई है। 2027 में भी 7% ग्रोथ का अनुमान IMF ने 2026 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान में जुलाई के मुकाबले 0.6 प्रतिशत अंक और अप्रैल के मुकाबले 0.5 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी की है। वहीं, 2027 के लिए भी विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7% कर दिया गया है। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2027 का अनुमान जुलाई के मुकाबले 0.3 प्रतिशत अंक और अप्रैल के मुकाबले 0.5 प्रतिशत अंक अधिक है। इससे संकेत मिलता है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भी भारत में विकास की संभावनाओं को लेकर उम्मीद बनी हुई है। IMF से पहले विश्व बैंक और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी भारत की विकास दर के अनुमान में बढ़ोतरी कर चुकी हैं। चीन की सुस्ती के बीच भारत पर नजर रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में मजबूती देखने को मिल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी गतिविधियों में तेजी ने भी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को प्रभावित किया है। भारत और चीन एशिया की आर्थिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभा रहे हैं, हालांकि दोनों देशों की विकास संभावनाओं में अंतर दिखाई दे रहा है। IMF के अनुमान के अनुसार, चीन की विकास दर 2026 में 4.5% और 2027 में 4% रह सकती है। वैश्विक तनाव और ऊर्जा की ऊंची कीमतों को चीन की आर्थिक वृद्धि के सामने चुनौतियों में शामिल किया गया है। दुनिया की आर्थिक विकास दर पर दबाव IMF के मुताबिक, 2028 से 2031 के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था औसतन 3.2% की दर से बढ़ सकती है। यह 2000 से 2019 के बीच महामारी से पहले दर्ज औसत 3.7% की विकास दर से कम है। रिपोर्ट में वैश्विक तनाव, ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता और ऊर्जा आयात पर निर्भर उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ने वाले दबाव को आर्थिक विकास के लिए चुनौती बताया गया है। ऐसे माहौल में भारत की अनुमानित विकास दर अपेक्षाकृत मजबूत दिखाई देती है। मजबूत घरेलू मांग और जनसांख्यिकी से मिल रहा सहारा भारत की आर्थिक मजबूती के पीछे बढ़ता घरेलू बाजार, मजबूत मांग, अनुकूल जनसांख्यिकी और सुधारों को अहम कारक माना गया है। सर्विसेज सेक्टर का बेहतर प्रदर्शन भी विकास दर को सहारा दे रहा है। हालांकि, बेहतर अनुमान के बावजूद चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भारत के आयात बिल और महंगाई पर दबाव डाल सकती हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय तनाव और वैश्विक मांग में कमजोरी का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.