NE

News Elementor

Latest Posts

Himachal Pradesh

Rain Alert India Himachal Pradesh में 78 की मौत, Uttarakhand में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा

उत्तर भारत में मानसून का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। Himachal Pradesh में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है, जबकि Uttarakhand में लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है। अब तक हिमाचल में 78 लोगों की मौत, दर्जनों घायल और कई लापता हैं। Himachal Pradesh Flash Floods: 23 फ्लैश फ्लड और 19 Cloudburst की घटनाएं इसके अलावा 37 लोग अभी भी लापता हैं, और 115 से ज्यादा घायल हैं। Mandi District में Worst Situation Himachal Pradesh का मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बर्बादी के आँकड़े: जल शक्ति विभाग द्वारा पानी की सप्लाई बहाल करने के प्रयास जारी हैं। लोगों को उबला पानी पीने की सलाह दी गई है। Uttarakhand Weather Alert: 10 जिलों में Flood Warning, 4 में Landslide Alert भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के 10 जिलों में Flash Flood Alert और 4 जिलों में Red Alert for Landslides जारी किया है। अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं। IMD ने जारी की Heavy Rain Forecast IMD ने भविष्यवाणी की है कि हिमाचल और उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।विशेष रूप से प्रभावित जिले होंगे: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Rajesh Rajora

IAS Transfer Madhya Pradesh:IAS Transfer Madhya Pradeshकी CMO से विदाई

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 9 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर (IAS Transfer Madhya Pradesh 2025) के आदेश जारी किए। सबसे बड़ी नियुक्ति मुख्यमंत्री सचिवालय (CM Secretariat Madhya Pradesh) में हुई, जहां ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई (Neeraj Mandloi) को अब मुख्यमंत्री का नया अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) बनाया गया है। वे राजेश राजौरा (Rajesh Rajora) की जगह लेंगे, जिनके पास अब सिर्फ नर्मदा घाटी विकास विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। नीरज मंडलोई के पास रहेंगे ये अतिरिक्त प्रभार नीरज मंडलोई फिलहाल ऊर्जा विभाग (Energy Department Madhya Pradesh) और लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। मंडलोई को प्रशासनिक सक्षमता के लिए जाना जाता है और अब उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश राजौरा की CMO से विदाई राजेश राजौरा को जून 2024 में मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्त किया गया था। उस वक्त उन्होंने 9 अफसरों की टीम के साथ सीएम ऑफिस में काम संभाला था। अब वह नर्मदा घाटी विकास विभाग (Narmada Valley Development) के अपर मुख्य सचिव बने रहेंगे। संजय दुबे और संजय शुक्ला के बीच विभागों का अदला-बदली सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे (Sanjay Dubey IAS) को नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग (Urban Administration MP) में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें आईटी विभाग (Information Technology MP) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, नगरीय प्रशासन के एसीएस संजय शुक्ला (Sanjay Shukla IAS) को सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration MP) का एसीएस नियुक्त किया गया है। अन्य प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं: पिछले साल हुई थी राजौरा की CMO में नियुक्ति साल 2023 के जून में मुख्यमंत्री सचिवालय में राजेश राजौरा की पोस्टिंग हुई थी। उनके साथ राघवेन्द्र सिंह और संजय शुक्ला जैसे वरिष्ठ आईएएस भी सीएम ऑफिस में कार्यरत थे। राजौरा की टीम प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक कार्यों का संचालन करती थी।
Read more
Kubereshwar Dham में शुरू हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Kubereshwar Dham में शुरू हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Kubereshwar Dham में 10 एकड़ में बना भव्य पंडाल, श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था सीहोर – आस्था, भक्ति और श्रद्धा का संगम बना है Kubereshwar Dham, जहां आज से गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए यहां 10 एकड़ में विशाल वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है, ताकि मौसम की कोई भी बाधा भक्तों की श्रद्धा के सामने ना आए। गुरु की महिमा में डूबे श्रद्धालु हर साल की तरह इस बार भी गुरु पूर्णिमा के मौके पर कुबेरेश्वरधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लोग देशभर से अपने गुरुओं के दर्शन और आशीर्वाद पाने पहुंचे हैं। माहौल पूरी तरह भक्ति में डूबा हुआ है – कहीं मंत्रोच्चार हो रहे हैं तो कहीं सत्संग, भजन और ध्यान का सिलसिला जारी है। भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी शानदार श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और आवास की विशेष व्यवस्था की गई है। दूर-दराज़ से आए भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्वयंसेवक दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं। साफ-सफाई, सुरक्षा और मेडिकल सुविधाएं भी जगह-जगह मौजूद हैं। प्राकृतिक सुंदरता में आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम कुबेरेश्वरधाम सिर्फ एक धार्मिक स्थान नहीं, बल्कि यह जगह प्राकृतिक शांति और अध्यात्म का अनोखा संगम है। हर साल की तरह इस बार भी यहां आने वाले भक्तों को संतों का सान्निध्य, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और गुरुकृपा का विशेष अनुभव प्राप्त हो रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

‘राजा रघुवंशी हत्याकांड’ पर भड़कीं पार्षद रूबिना इकबाल: “सोनम को चौराहे पर कोड़े मारो, फिर फांसी दो”

इंदौर।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर अब जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया भी तेज़ होती जा रही है। कांग्रेस की महिला पार्षद रूबिना इकबाल ने इस मामले में कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि सोनम ने केवल अपने पति की हत्या नहीं की, बल्कि इंदौर की छवि और समाज में रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार किया है। “अगर प्यार था, तो शादी क्यों की?” पार्षद रूबिना ने तीखे शब्दों में कहा, “अगर सोनम को किसी और से प्रेम था तो शादी ही क्यों की? शादी के बाद पति की हत्या करके उसने न सिर्फ एक जीवन छीना, बल्कि मां-बेटी, सास-बहू और माता-पिता जैसे रिश्तों के भरोसे को भी तोड़ डाला।” उन्होंने आगे कहा, “अब जब भी वह इंदौर आएगी, मैं उसे थप्पड़ मारकर सवाल करूंगी — क्या किसी की जान लेना ज़रूरी था?” “ऐसी सज़ा दो कि समाज याद रखे” रूबिना इकबाल ने मांग की कि सोनम को ऐसी सजा दी जाए जो समाज में एक सख्त संदेश दे। उन्होंने कहा, “उसे चौराहे पर कोड़े मारने चाहिए और फिर फांसी दी जानी चाहिए। जो उसने किया, उसके लिए कोई सजा काफी नहीं।” “उसका नाम सुनकर भी गुस्सा आता है” पार्षद का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा, “सोनम नाम का मतलब होता है ‘सोना’, लेकिन वह तो कोयले से भी बदतर निकली। अब लोग इंदौर की लड़कियों पर उंगली उठाएंगे। जबकि यहां की महिलाएं संस्कार, समर्पण और रिश्तों को निभाने के लिए पहचानी जाती हैं।” वाराणसी में सोनम का ‘पिंडदान’! इस बीच खबर है कि वाराणसी में रघुवंशी समाज की कुछ महिलाओं ने सोनम का प्रतीकात्मक ‘पिंडदान’ किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है और हो सकता है यह स्थानीय महिलाओं की भावनात्मक प्रतिक्रिया हो। Deshharpal इस दुखद घटना की निंदा करता है और न्याय की मांग के साथ जनता की भावनाओं को प्रमुखता देता रहेगा।देश-प्रदेश की बेबाक और सच्ची खबरों के लिए जुड़ें – www.deshharpal.com
Read more

बिलासपुर रेलवे जोन में टिकट माफिया पर बड़ा एक्शन, ढाई साल में 756 दलालों से 2.43 करोड़ के टिकट जब्त

बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अवैध टिकट दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले ढाई साल में बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडल में 756 से ज्यादा टिकट दलालों को पकड़ा गया है और इनसे 2.43 करोड़ रुपए के ई-टिकट जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाणिज्य विभाग की संयुक्त मुहिम का हिस्सा है। ई-टिकट सिस्टम में सेंध, यात्रियों को हो रही थी परेशानी ये टिकट दलाल IRCTC के ई-टिकट सिस्टम में सेंध लगाकर आम यात्रियों के लिए कृत्रिम संकट खड़ा कर देते हैं। बाद में यही टिकट मनमानी कीमतों पर बेचते हैं। इससे असली यात्रियों को न तो समय पर टिकट मिल पाता है और न ही सही कीमत पर। 1 जनवरी से 30 जून 2025 तक 136 दलाल पकड़े गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 के पहले 6 महीनों में ही 136 अवैध दलाल पकड़े गए हैं। इनके पास से 33.30 लाख रुपए के टिकट जब्त किए गए। 2023 और 2024 में हुआ बड़ा खुलासा जून में ही 30 दलाल सलाखों के पीछे रेलवे हर महीने 2 से 3 स्पेशल ड्राइव चलाकर टिकट माफिया पर शिकंजा कस रहा है। हाल ही में जून में 30 अवैध दलालों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान में RPF की गुप्तचर शाखा भी सक्रिय रूप से शामिल है। Deshharpal का निवेदन – टिकट हमेशा IRCTC जैसे आधिकारिक माध्यमों से ही बुक करें। और ऐसी ही सच्ची, असरदार खबरों के लिए जुड़े रहिए – www.deshharpal.com
Read more

खंडवा में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; सोशल मीडिया से नंबर लेकर रची थी साजिश

खंडवा।मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर मोघट रोड थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। बैतूल की रहने वाली है पीड़िता 19 साल की यह छात्रा बैतूल जिले की रहने वाली है और खंडवा में रहकर सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह कॉलेज के छात्रावास में रहती है। आरोपी राजेश मस्कोले, उसी के गांव का रहने वाला है और दोनों परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे। सोशल मीडिया से निकाला नंबर, बनाया प्लान पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश किसी काम से खंडवा आया था। उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर एक सोशल मीडिया ग्रुप से चुराया और संपर्क किया। फिर मिलने के बहाने उसे शहर के नागचून पार्क के पास एक सुनसान रास्ते पर ले गया और वहां जबरन दुष्कर्म किया। धमकी दी, इसलिए नहीं की शिकायत यह घटना 28 जून की शाम करीब 5:30 बजे की है। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते उसने तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में वह अपने गांव गई और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों के सहयोग से वह खंडवा लौटी और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की मदद से आरोपी गिरफ्तार टीआई धीरेश धारवाल के मुताबिक, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी खंडवा में ही छिपा हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे ट्रैक कर शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। शाम तक उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। Deshharpal पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद करता है और इस अपराध की कड़ी निंदा करता है।ऐसी खबरों से जुड़ी हर अपडेट पढ़ने के लिए विज़िट करें – www.deshharpal.com
Read more

ग्वालियर की चेतकपुरी सड़क बार-बार धंसी, दो इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर अब तक चुप्पी

ग्वालियर।ग्वालियर में महल रोड के नाम से जानी जाने वाली नवनिर्मित चेतकपुरी सड़क लगातार धंसती जा रही है। महज़ 12 दिनों में 10 बार इस सड़क के धंसने ने प्रशासन की पोल खोल दी है। अब इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के दो कार्यपालन यंत्री – पवन सिंघल और सुरेश अहिरवार को निलंबित कर दिया गया है। यह फैसला जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के निर्देश पर हुआ। प्रभारी मंत्री खुद सड़क नहीं देखने पहुंचे गौर करने वाली बात ये है कि मंत्री सिलावट दो दिन से ग्वालियर में मौजूद हैं, लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी चेतकपुरी सड़क का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे। जब सवाल उठा तो उन्होंने शनिवार को आने की बात कही। सीएम के दौरे पर ‘आप’ का घेराव शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में रहेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ज़िला अध्यक्ष अमिताभ पांडे के नेतृत्व में सीएम का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे। वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं! नगर निगम ने इंजीनियरों को तो निलंबित कर दिया, लेकिन सड़क निर्माण करने वाली ठेकेदार कंपनी HNS और स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम बनाने वाली जैन एंड राय कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि जानकारों का मानना है कि ठेकेदार की लापरवाही भी उतनी ही बड़ी है। बार-बार धंसने के 3 बड़े कारण प्रोजेक्ट का स्कोप 📢 जनता की आवाज़ उठाता रहेगा Deshharpal!🔗 www.deshharpal.com पर पढ़ें देश, प्रदेश और आपके शहर की सच्ची खबरें।
Read more

फर्जी मान्यता रैकेट में CBI का शिकंजा: रावतपुरा सरकार, इंडेक्स चेयरमैन और पूर्व UGC प्रमुख आरोपी

भोपाल।देशभर के मेडिकल कॉलेजों को फर्जी तरीके से मान्यता दिलवाने के मामले में CBI ने बड़ा खुलासा किया है। इस घोटाले में रावतपुरा सरकार उर्फ रविशंकर महाराज, इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन सुरेश भदौरिया, और पूर्व UGC चेयरमैन व DAVV के पूर्व कुलपति डीपी सिंह को आरोपी बनाया गया है। CBI की एफआईआर में इस बात का जिक्र है कि कॉलेजों को मान्यता दिलाने और उसका रिन्यूअल कराने के बदले मोटी रिश्वत वसूली जा रही थी। भारी रिश्वत लेकर दिलवाई जा रही थी मान्यता CBI के मुताबिक, सुरेश भदौरिया की गहरी पैठ स्वास्थ्य मंत्रालय में थी। वह कॉलेजों को नियमों को ताक पर रखकर फर्जी मान्यता दिलवाता था। इसके बदले 3 से 5 करोड़ तक की रिश्वत वसूल की जाती थी। यही नहीं, निरीक्षण के दौरान कॉलेज में अस्थायी डॉक्टरों को स्थायी दिखाने के लिए फर्जी बायोमेट्रिक अटेंडेंस का भी सहारा लिया गया। पूर्व UGC प्रमुख डीपी सिंह की संदिग्ध भूमिका एफआईआर में डीपी सिंह का नाम भी शामिल किया गया है। वह पहले DAVV और BHU के कुलपति रह चुके हैं और अप्रैल 2024 से TISS (टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज) के चांसलर हैं। आरोप है कि उन्होंने रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को NMC की पॉजिटिव रिपोर्ट दिलवाने में मदद की। CBI अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। सिस्टम के अंदर से मिल रही थी जानकारी CBI ने स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी चंदन कुमार को भी आरोपी बनाया है। आरोप है कि वह सुरेश भदौरिया को NMC निरीक्षण से जुड़ी गोपनीय जानकारियाँ—जैसे टीम कब आएगी, कौन-कौन सदस्य होंगे—पहले ही लीक कर देता था। मामला दर्ज होते ही भदौरिया फरार हो गया है। रावतपुरा सरकार कॉलेज से शुरू हुई थी जांच CBI की जांच रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज से शुरू हुई थी, जहां से यह पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में पता चला कि देशभर में 40 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज इस रैकेट में शामिल हैं। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का नाम भी इसी कड़ी में सामने आया। दलाल नेटवर्क और साठगांठ इस पूरे मामले में एक संगठित दलाल नेटवर्क सक्रिय था। भदौरिया और रविशंकर महाराज दोनों भिंड जिले के लहार क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने मिलकर पूरे देश में मेडिकल, डेंटल, फार्मेसी और मैनेजमेंट कॉलेजों को मालवांचल यूनिवर्सिटी से जोड़कर एक जाल बिछाया। भदौरिया खुद यूनिवर्सिटी और मयंक वेलफेयर सोसायटी का संचालन करते हैं। ऐसी ही भरोसेमंद और बेबाक खबरों के लिए पढ़ते रहिए – www.deshharpal.com
Read more
Dalai Lama

Dalai Lama 90 Years Tibet-China Tension और अगली पीढ़ी का भविष्य भारत से तय होगा

1959 में तिब्बत से पलायन कर जब Dalai Lama भारत पहुंचे, तो हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित Swarg Ashram उनका पहला ठिकाना बना। यहीं से Tibetan Government-in-Exile की नींव रखी गई। आज McLeodganj को “Mini Lhasa” भी कहा जाता है – जहां बौद्ध संस्कृति, मंदिर, और तिब्बती पहचान आज भी ज़िंदा है। Dalai Lama ने 90वें जन्मदिन पर किया बड़ा Reincarnation Announcement 2 जुलाई को धर्मशाला में हुए Grand Spiritual Gathering में दलाई लामा ने स्पष्ट किया कि: Dalai Lama की परंपरा जारी रहेगीअगला अवतार स्वतंत्र देश में जन्म लेगा – ना कि चीन के प्रभाव मेंउत्तराधिकारी का चयन Gaden Phodrang Trust और तिब्बती बौद्ध गुरुओं की सलाह से होगा इस घोषणा ने China की उस नीति को सीधे चुनौती दी जिसमें वह खुद दलाई लामा के उत्तराधिकारी को चुनने का दावा करता है। China की चेतावनी – Dalai Lama Succession हमारा अधिकार दलाई लामा की घोषणा के बाद China ने भारत को सख्त संदेश दिया: “India should choose words carefully” चीन का दावा है कि धार्मिक प्रक्रिया उनके नियंत्रण में है और Beijing ही अगला दलाई लामा घोषित करेगा। यह बयान तिब्बत को लेकर चल रहे China-India diplomatic tensions को और बढ़ा सकता है। Reincarnation Process: क्या होगा अगला कदम? फिलहाल यह तय नहीं है कि अगला Dalai Lama: इन सवालों का जवाब समय के साथ मिलेगा, लेकिन अब यह साफ है – बीजिंग नहीं तय करेगा दलाई लामा का भविष्य। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
CUET UG रिजल्ट जारी: डायरेक्ट लिंक से देखें अपनी मार्कशीट, 230+ यूनिवर्सिटी में मिलेगा दाखिला

CUET UG रिजल्ट जारी: डायरेक्ट लिंक से देखें अपनी मार्कशीट, 230+ यूनिवर्सिटी में मिलेगा दाखिला

CUET UG 2025 का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अब स्टूडेंट्स अपने स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। यह रिजल्ट उन छात्रों के लिए बेहद खास है जो भारत की टॉप सेंट्रल, स्टेट और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं। CUET UG यानी Common University Entrance Test (Undergraduate) अब देश भर के विश्वविद्यालयों में एडमिशन का सबसे बड़ा गेटवे बन चुका है। इसके जरिए स्टूडेंट्स को एक ही प्लेटफॉर्म से 230 से ज्यादा यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने का मौका मिलता है, जिनमें शामिल हैं: https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ (Official NTA Portal) लॉगिन करने के लिए चाहिए: अगर आपने CUET में हिस्सा लिया था, तो देर मत कीजिए — अपना रिजल्ट चेक कीजिए और अपने करियर की नई शुरुआत की तैयारी कीजिए। यह सिर्फ एक एग्जाम नहीं, बल्कि आपके सपनों के कॉलेज की पहली सीढ़ी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 42 43 44 45 46 67

Editor's Picks

बिलासपुर में भीषण आग: माचिस गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके में गुरुवार सुबह बड़ा अग्निकांड हो गया। यहां एक माचिस गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का माचिस और अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। सुबह 4 बजे लगी आग, मची अफरा-तफरी बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 4 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दीवार तोड़कर बुझाई गई आग नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए गोदाम की दीवार तोड़नी पड़ी। दूसरी मंजिल तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था, इसलिए एक्सीवेटर और स्काई लिफ्ट की मदद से दीवार तोड़कर आग बुझाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लाखों का नुकसान, बाल-बाल बची बड़ी घटना इस आगजनी में गोदाम में रखा माचिस और पान मसाला का सामान जल गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोका जा सका। व्यापारियों को दी गई चेतावनी डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांशु नाथ ने बताया कि आग अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने व्यापार विहार व्यापारी संघ के अध्यक्ष नानक खंडूजा से चर्चा कर सभी दुकानदारों को अग्निशमन उपकरण लगाने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने सभी व्यावसायिक और गैर-व्यावसायिक संस्थानों से नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC) के अनुसार फायर एक्सटिंग्विशर लगाने और अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र लेने की अपील की है। यह घटना एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल खड़े करती है। 👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें DeshHarPal के साथ।अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Sabarimala

ओंकारेश्वर में श्रद्धालु से चोरी: होटल के कमरे से 2.82 लाख के सोने के कंगन गायब, 3 महीने बाद दर्ज हुई FIR

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। यहां एमपी टूरिज्म के होटल टेंपल व्यू में ठहरी बेंगलुरु की महिला श्रद्धालु के कमरे से करीब 2.82 लाख रुपए कीमत के दो सोने के कंगन चोरी हो गए। मंदिर दर्शन के दौरान हुई चोरी जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के बेंगलुरु की रहने वाली अंजली रौत अपने परिवार के साथ 7 फरवरी को ओंकारेश्वर आई थीं। उन्होंने एमपी टूरिज्म के होटल में कमरा नंबर 206 लिया था।8 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे वे परिवार के साथ कमरे को लॉक कर मंदिर दर्शन के लिए गईं। उन्होंने अपने दोनों सोने के कंगन पर्स में रख दिए थे। लेकिन जब दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटीं, तो पर्स से दोनों कंगन गायब थे। मदद न मिलने पर बेंगलुरु में दर्ज कराई FIR चोरी की जानकारी मिलने के बाद महिला ने होटल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि उन्हें कोई ठोस मदद नहीं मिली। इसके बाद अंजली रौत बेंगलुरु लौट गईं और वहां पुलिस में जीरो FIR दर्ज कराई। कोर्ट के आदेश पर MP में दर्ज हुआ मामला बेंगलुरु कोर्ट के निर्देश पर केस डायरी मध्यप्रदेश भेजी गई। इसके बाद करीब साढ़े तीन महीने बाद, 22 अप्रैल को मांधाता पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस बोली- CCTV मिलना मुश्किल पुलिस का कहना है कि घटना को काफी समय बीत चुका है, इसलिए होटल के CCTV फुटेज मिलना मुश्किल हो सकता है। फिर भी पुलिस अब फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालु अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। 👉 ऐसी ही महत्वपूर्ण और अपडेट खबरों के लिए जुड़े रहें DeshHarPal के साथ।अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Sabarimala

Sabarimala Case कोर्ट ने WhatsApp और सोशल मीडिया दावों को किया पूरी तरह खारिज

सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला (Sabarimala) मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान इस बार सिर्फ कानूनी बहस ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया और सार्वजनिक राय पर भी तीखी टिप्पणियाँ देखने को मिलीं। सुनवाई के दौरान जजों ने साफ संदेश दिया कि अदालतें अफवाहों या व्यक्तिगत विचारों पर नहीं, बल्कि सिर्फ तथ्यों और कानून पर ही फैसला देती हैं। “WhatsApp University” पर कोर्ट का साफ संदेश सुनवाई के दौरान जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने बेहद स्पष्ट और सख्त लहजे में कहा कि अदालत में “WhatsApp University” से आई किसी भी जानकारी का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था का आधार केवल प्रमाण और कानूनी तथ्यों पर टिका होता है, न कि सोशल मीडिया पर फैली अपुष्ट जानकारियों पर। उनकी यह टिप्पणी उस समय आई जब बहस के दौरान अलग-अलग दावों और चर्चाओं का हवाला दिया जा रहा था। शशि थरूर के लेख पर CJI की अहम टिप्पणी सुनवाई के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक लेख का भी जिक्र हुआ। इस पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने साफ किया कि किसी भी लेखक का लेख केवल उसका व्यक्तिगत दृष्टिकोण होता है। उसे अदालत के फैसले या कानूनी व्याख्या का आधार नहीं माना जा सकता। CJI की यह टिप्पणी यह स्पष्ट करती है कि अदालत में केवल संविधान और कानून की व्याख्या ही अंतिम होती है, न कि किसी व्यक्ति की राय या मीडिया में प्रकाशित विचार। सबरीमाला मामला क्यों बना हुआ है चर्चा में? Sabarimala मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर यह मामला लंबे समय से देश में चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है। यह मामला धार्मिक परंपराओं और संवैधानिक समानता के अधिकार के बीच संतुलन को लेकर बेहद संवेदनशील माना जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले इस मुद्दे पर ऐतिहासिक फैसला दिया था, लेकिन इसके बाद कई पुनर्विचार याचिकाएँ दाखिल होने के कारण यह मामला फिर से न्यायिक प्रक्रिया में है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

जबलपुर में दर्दनाक हादसा: नहर में डूबीं तीन नाबालिग लड़कियां, शादी की खुशियां मातम में बदली

जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर बरगी थाना क्षेत्र के सालीबाड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 11 बजे नहर में नहाने उतरी पांच लड़कियों में से तीन गहरे पानी में डूब गईं। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, सभी लड़कियां एक ही परिवार से जुड़ी थीं और गांव में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। दो लड़कियां जबलपुर से आई थीं, जबकि बाकी पास के गांव की रहने वाली थीं। खुशियों के बीच ये हादसा परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक तीनों लड़कियों का कोई पता नहीं चल सका है। लापता लड़कियों की पहचान शीतल पटेल (16) निवासी कटियाघाट, तनु पटेल (14) और सानिया पटेल (14) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहर के पास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने और तेज बहाव के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। 👉 इस तरह की हर बड़ी और छोटी खबर के लिए जुड़े रहें DeshHarPal के साथ।अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
PM Modi

Bengal Election 2026 Krishnanagar में PM Modi का तंज, “झालमुड़ी खाई मैंने, जलन विपक्ष को”

पश्चिम बंगाल की राजनीति इन दिनों अपने चरम पर है। चुनावी माहौल के बीच कृष्णानगर की रैली में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने खास अंदाज में विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा, “झालमुड़ी मैंने खाई है, लेकिन जलन उन्हें हो रही है।” यह बयान सुनते ही सभा में मौजूद लोग मुस्कुरा उठे और माहौल हल्का लेकिन राजनीतिक रूप से तीखा हो गया। Krishnanagar Rally में PM Modi का भरोसा— BJP जीतेगी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने साफ कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि 4 मई को आने वाले नतीजों में बीजेपी की जीत तय है। मोदी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जीत के बाद “मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बांटी जाएगी”, जो बंगाल की पहचान का हिस्सा है। Mamata Banerjee सरकार पर सीधा हमला अपने भाषण में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री Mamata Banerjee और उनकी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की रफ्तार थम गई है और आम लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और हिंसा के मुद्दे अब जनता के बीच बड़े सवाल बन चुके हैं और लोग इसका जवाब वोट से देने को तैयार हैं। ‘Jhalmuri’ बयान क्यों हुआ Viral? Jhalmuri सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि बंगाल की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। पीएम मोदी ने इसी लोकल कनेक्ट का इस्तेमाल करते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया, जिससे उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस तरह के बयान नेताओं को सीधे जनता से जोड़ते हैं और संदेश ज्यादा प्रभावी बनता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.