आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलStrait of Hormuz Crisis: भारत का बड़ा दांव, Gujarat–Oman Gas Pipeline से बदलेगी Energy StrategyBREAKINGदेश-हरपलWest Bengal Politics: TMC विधायकों की शिकायत पर CID जांच, ममता आवास के बाहर रुकी टीमBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में हैवानियत की हद: बुजुर्ग महिला की हत्या कर कुल्हाड़ी से काटे पैर, चांदी के कड़े लूटकर फरार हुआ आरोपीBREAKINGबिज़नेसSensex Today: 395 अंक की छलांग, Nifty ने भी दिखाई मजबूती Market में रौनक लौटBREAKINGबिज़नेसGold Silver Price सोने ने लगाया नया उछाल, चांदी भी हुई महंगीBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत: रातभर उल्टियां होती रहीं, परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोपBREAKINGमध्य प्रदेशगुना में लेडी कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या: पुलिस लाइन के सरकारी क्वॉर्टर में फंदे पर लटका मिला शवBREAKINGमध्य प्रदेशग्राम सभा के दौरान प्रभारी सचिव से मारपीट: पानी के किराये को लेकर पंचायत भवन में घुसे 4 आरोपीBREAKINGदेश-हरपलStrait of Hormuz Crisis: भारत का बड़ा दांव, Gujarat–Oman Gas Pipeline से बदलेगी Energy StrategyBREAKINGदेश-हरपलWest Bengal Politics: TMC विधायकों की शिकायत पर CID जांच, ममता आवास के बाहर रुकी टीमBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में हैवानियत की हद: बुजुर्ग महिला की हत्या कर कुल्हाड़ी से काटे पैर, चांदी के कड़े लूटकर फरार हुआ आरोपीBREAKINGबिज़नेसSensex Today: 395 अंक की छलांग, Nifty ने भी दिखाई मजबूती Market में रौनक लौटBREAKINGबिज़नेसGold Silver Price सोने ने लगाया नया उछाल, चांदी भी हुई महंगीBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत: रातभर उल्टियां होती रहीं, परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोपBREAKINGमध्य प्रदेशगुना में लेडी कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या: पुलिस लाइन के सरकारी क्वॉर्टर में फंदे पर लटका मिला शवBREAKINGमध्य प्रदेशग्राम सभा के दौरान प्रभारी सचिव से मारपीट: पानी के किराये को लेकर पंचायत भवन में घुसे 4 आरोपी

NE

News Elementor

Latest Posts

Weather Update: उत्तर भारत में बारिश से राहत, राजस्थान में धूल भरी आंधी का अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से राहत लेकिन राजस्थान में नया खतरा

कई दिनों से भीषण गर्मी और हीटवेव की मार झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को आखिरकार राहत मिलने लगी है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। राजस्थान के कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार को अचानक मौसम बदला। कई जगहों पर धूल भरी आंधी चली, जबकि कुछ क्षेत्रों में बारिश और बादल छाए रहने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। राजस्थान में धूल भरे तूफान ने बढ़ाई चिंता राजस्थान के बीकानेर, चूरू और आसपास के इलाकों में धूल भरे तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई स्थानों पर दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आसमान पीले और काले रंग की धूल से ढका नजर आया। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। हीटवेव से मिलेगी राहत पिछले सप्ताह राजस्थान के श्रीगंगानगर सहित कई शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। लेकिन अब बारिश और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव का असर कम हो सकता है। IMD ने लोगों को दी ये सलाह किन राज्यों में रहेगा असर? मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
Read more
E-2 अरेरा कॉलोनी

Clean Bhopal Campaign: E-2 अरेरा कॉलोनी के रहवासियों ने गजानंद पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

भोपाल के E-2 अरेरा कॉलोनी स्थित गजानंद पार्क में E -2 हाउस ओनर्स एसोसियेशन ने स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर साफ-सफाई का संदेश दिया। भोपाल के E-2 अरेरा कॉलोनी स्थित गजानंद पार्क में रविवार को E -2 हाउस ओनर्स एसोसियेशन द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पार्क और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। E -2 हाउस ओनर्स एसोसियेशन ने साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही भोपाल को स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर बनाए रखने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। अभियान के दौरान बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
Read more
E85 Petrol, Ethanol Fuel India, E85 Fuel India News, Petrol Ethanol Blend, Flex Fuel Vehicle India, E100 Fuel, Petrol Price India, Biofuel India

अब पेट्रोल में होगा बड़ा बदलाव! गाड़ियां चलेंगी ‘शराब वाले फ्यूल’ से

भारत सरकार ने पेट्रोल में 85% तक एथेनॉल मिलाने (E85 Fuel) का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। जानिए इसका आपकी गाड़ी, माइलेज और जेब पर क्या असर पड़ेगा। E85 Petrol: देश में फ्यूल सिस्टम बदलने की तैयारी भारत में अब पेट्रोल का खेल बदलने वाला है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाकर E85 (85% एथेनॉल + 15% पेट्रोल) करने का बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस प्रस्ताव के तहत न सिर्फ E85 बल्कि E100 (100% एथेनॉल) फ्यूल को भी शामिल करने की तैयारी है, यानी आने वाले समय में गाड़ियां पूरी तरह “अल्कोहल बेस्ड फ्यूल” पर चल सकती हैं। क्या है E85 Fuel? (Simple भाषा में समझें) अब तक देश में E20 लागू हो चुका है, लेकिन सरकार इससे आगे बढ़कर E85 की दिशा में काम कर रही है। सरकार ऐसा क्यों कर रही है? इस फैसले के पीछे कई बड़े कारण हैं: 👉 तेल आयात पर निर्भरता कम करना👉 पेट्रोल खर्च घटाना👉 पर्यावरण को कम नुकसान (कम कार्बन उत्सर्जन)👉किसानों को फायदा (एथेनॉल गन्ना/मक्का से बनता है) भारत पहले ही E20 लक्ष्य हासिल कर चुका है और अब अगला कदम E85 है। क्या आपकी गाड़ी में चलेगा E85? यह सबसे बड़ा सवाल है 👇 ❌ अभी की ज्यादातर गाड़ियां E85 के लिए तैयार नहीं हैं✔ इसके लिए Flex Fuel Vehicles (FFV) चाहिए होंगी✔ कंपनियों को नई टेक्नोलॉजी लानी पड़ेगी यानी तुरंत बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले सालों में नई गाड़ियां इस हिसाब से डिजाइन होंगी। क्या होंगे इसके असर? गाड़ियों पर असर पेट्रोल पंप पर बदलाव आपकी जेब पर असर Auto कंपनियों की चिंता भी बढ़ी ऑटो इंडस्ट्री इस बदलाव को लेकर पूरी तरह तैयार नहीं है। कंपनियों का कहना है कि: आगे क्या होगा? E85 Fuel भारत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।लेकिन सच यह भी है कि यह बदलाव धीरे-धीरे ही लागू होगा। 👉 अभी के लिए घबराने की जरूरत नहीं👉 लेकिन भविष्य में गाड़ी खरीदते समय “Flex Fuel” जरूर ध्यान में रखें
Read more
Delhi

Delhi Heatwave Alert Temperature पहुँचा 49°C, IMD ने Orange Alert जारी किया

दिल्ली (Delhi) और एनसीआर (NCR) क्षेत्र इन दिनों भीषण गर्मी (Severe Heatwave) की चपेट में है। सोमवार को राजधानी में तापमान (Temperature) का feels-like effect 49 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इस खतरनाक गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने Orange Alert जारी किया है, जो कम से कम 12 जून तक प्रभाव में रहेगा। Delhi Temperature Updates: गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड Air Quality और Pollution Update Delhi NCR Weather Impact: पड़ोसी जिलों का हाल Relief कब मिलेगी? IMD का Forecast हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
World Environment Day 2025

World Environment Day 2025 भारत ने उठाया बड़ा कदम, थीम है “Plastic Pollution ko Khatam Karo”

5 जून 2025 को World Environment Day 2025 (विश्व पर्यावरण दिवस) के मौके पर भारत समेत पूरी दुनिया में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एक नई चेतना दिखाई दी। इस वर्ष की थीम थी — “Plastic Pollution ko Khatam Karo”, यानी Say No to Single Use Plastic और साफ-सुथरा पर्यावरण अपनाओ। South Korea बना Global Host, पर India भी नहीं रहा पीछे इस साल South Korea ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे का ग्लोबल आयोजन किया, लेकिन भारत ने भी प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जंग में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। सरकारी कोशिशें: सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर बैन और EPR लागू भारत सरकार ने पिछले कुछ सालों में Plastic Waste Management Rules के ज़रिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर रोक लगाई है। इसके अलावा Extended Producer Responsibility (EPR) लागू की गई है जिससे कंपनियों को उनके बनाए प्लास्टिक प्रोडक्ट्स के निपटान की ज़िम्मेदारी दी गई है। बेंगलुरु से बरेली तक – लोग खुद उठाने लगे हैं ज़िम्मेदार आज के दिन देश के कोने-कोने में छोटे-बड़े इवेंट्स हुए।बेंगलुरु में RWAs ने rainwater harvesting, solar panels और eco-friendly products को अपनाने की मिसाल दी। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में स्कूलों, कॉलेजों और NGOs ने प्लास्टिक मुक्त रैलियाँ और सफाई अभियान चलाए। बच्चों और युवाओं का बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना World Environment Day 2025 में बच्चों ने पौधे लगाए, निबंध प्रतियोगिताएं हुईं और प्रदर्शनी के ज़रिए बताया गया कि कैसे हम छोटे कदमों से बड़े बदलाव ला सकते हैं।युवाओं ने सोशल मीडिया पर campaigns चलाकर प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को उजागर किया। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Monsoon

Monsoon Alert 2025: केरल-कर्नाटक में Red Alert Mumbai-Goa-Andhra में Heavy Rain का कहर

भारत में 2025 का मानसून (Monsoon) पूरे जोश में दस्तक दे चुका है और इसका असर अब देशभर में दिखाई दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल (Kerala) और कर्नाटक (Karnataka) में रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है, जबकि मुंबई, गोवा और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) की चेतावनी दी गई है। आइए जानते हैं किस राज्य में कैसा है मौसम का हाल: Kerala में Monsoon का कहर: 11 जिलों में Red Alert केरल में मानसून की समय से पहले और जबरदस्त शुरुआत के कारण लगातार भारी बारिश हो रही है। Karnataka के Coastal इलाकों में 5 दिन का Red Alert कर्नाटक के तटीय जिलों – Dakshina Kannada और Udupi – में लगातार बारिश से जलभराव और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। Mumbai में Record बारिश, Flights Cancel 26 मई को मुंबई में रिकॉर्ड 295 मिमी बारिश दर्ज की गई। Goa में भी Red Alert, Flash Flood की चेतावनी IMD ने North Goa में रेड अलर्ट जारी किया है। Andhra Pradesh: Coastal क्षेत्रों में Thunderstorm Alert हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Monsoon 2025

दक्षिण-पश्चिम Monsoon 2025 ने केरल में दी समय से पहले दस्तक Monsoon in Kerala

24 मई 2025: भारत में Monsoon 2025 ने इस साल समय से पहले दस्तक दी है। दक्षिण-पश्चिम Monsoon 2025 ने आज 24 मई को केरल में प्रवेश कर लिया, जो कि सामान्य तिथि 1 जून से 8 दिन पहले है। यह 2009 के बाद सबसे जल्दी मानसून की एंट्री है, जबकि सबसे जल्दी रिकॉर्डेड आगमन 1990 में 19 मई को हुआ था। IMD का अलर्ट: भारी बारिश की चेतावनी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल और माहे में अत्यधिक भारी वर्षा (Extreme Heavy Rainfall) की चेतावनी जारी की है। अगले 2–3 दिनों में कुछ स्थानों पर 24 घंटे में 205 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है। कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी Monsoon Rain Alerts जारी किए गए हैं। कृषि के लिए वरदान है समय से पहले Monsoon समय से पहले मानसून का आगमन किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। धान, कपास, मक्का, गन्ना, सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों की समय पर बुवाई शुरू हो सकेगी। इससे फसलों की पैदावार और उत्पादकता में इज़ाफा होने की संभावना है। मानसून 2025: सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान IMD के अनुसार, इस वर्ष भारत में औसत से अधिक बारिश (Above Normal Rainfall) होने की संभावना है। पूरे मौसम में 105% LPA (Long Period Average) वर्षा का अनुमान है, ±5% के उतार-चढ़ाव के साथ। राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर केरल, कर्नाटक, और तमिलनाडु की सरकारों ने आपदा प्रबंधन बलों को तैयार कर लिया है। भूस्खलन, जलभराव और तेज हवाओं से निपटने के लिए हर जिले में आपातकालीन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

Conocarpus tree Harmful Effects-भोपाल स्मार्ट सिटी पार्क में लगा ‘खतरनाक’ कॉनोकर्पस पेड़! इंसानी सेहत और पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा, तीन राज्यों में पहले ही लग चुका है बैन

भोपाल, देश हरपल।राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में लगे पेड़ अब विवाद का कारण बनते जा रहे हैं। यहां बड़े पैमाने पर लगाए गए कॉनोकर्पस (Conocarpus) नामक पेड़ को लेकर विशेषज्ञों ने गंभीर चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि यह पेड़ मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण और जैव विविधता के लिए बेहद हानिकारक है। यही वजह है कि इस पेड़ को गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे राज्यों में प्रतिबंधित कर दिया गया है। लेकिन भोपाल जैसे शहर में इसे बड़े पैमाने पर लगाया जा रहा है, जो एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्या है कॉनोकर्पस? कॉनोकर्पस एक विदेशी प्रजाति का पेड़ है, जो मूल रूप से खाड़ी देशों और अमेरिका में पाया जाता है। इसे इसकी तेज़ बढ़त और कम समय में हरियाली देने की क्षमता के कारण भारत के कई हिस्सों में लगाया गया था। परंतु विशेषज्ञों के अनुसार यह केवल दिखावटी हरियाली है, इसकी जड़ें बेहद आक्रामक होती हैं और यह जमीन के नीचे की पाइपलाइनों, सीवरेज सिस्टम और यहां तक कि भवनों की नींव को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। क्यों है खतरनाक? पर्यावरणविदों और विशेषज्ञों की चेतावनी पर्यावरणविदों का कहना है कि स्मार्ट सिटी जैसी परियोजनाओं में कॉनोकर्पस जैसे पेड़ लगाना पूरी तरह गलत और खतरनाक फैसला है। भोपाल जैसे शहर, जो झीलों और प्राकृतिक विविधता के लिए जाना जाता है, वहां इस तरह की पेड़ लगाने से भविष्य में गंभीर पारिस्थितिक संकट खड़ा हो सकता है। सरकार और नगर निगम की चुप्पी सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब यह पेड़ पहले से ही तीन राज्यों में प्रतिबंधित हो चुका है, तब भी भोपाल में इसका बड़े पैमाने पर रोपण किया जा रहा है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या नगर निगम और स्मार्ट सिटी मिशन के अधिकारी इस प्रजाति के पेड़ के खतरों से अनजान हैं या जानबूझकर इसे नजरअंदाज कर रहे हैं? क्या हो अगला कदम? देश हरपल की अपील:भोपाल के नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों को चाहिए कि वे इस विषय में स्वर उठाएं और प्रशासन से जवाब मांगें। केवल दिखावटी हरियाली नहीं, बल्कि स्थायी और सुरक्षित हरियाली ही स्मार्ट सिटी की असली पहचान होनी चाहिए।
Read more

Editor's Picks

Strait of Hormuz

Strait of Hormuz Crisis: भारत का बड़ा दांव, Gujarat–Oman Gas Pipeline से बदलेगी Energy Strategy

भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) को मजबूत करने के लिए अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। यह वही समुद्री रास्ता है जिससे दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और गैस की सप्लाई होती है, लेकिन लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Risks) ने इसे बेहद संवेदनशील बना दिया है। इसी पृष्ठभूमि में भारत और ओमान के बीच एक पुराने लेकिन महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को फिर से गति मिली है—गुजरात से ओमान तक सीधा ऊर्जा और व्यापार कॉरिडोर। India–Oman Corridor: क्या है पूरा प्लान? इस प्रस्तावित योजना के तहत ओमान के रणनीतिक पोर्ट्स जैसे Duqm और Sohar को भारत के गुजरात स्थित प्रमुख बंदरगाहों—मुंद्रा और कांडला—से जोड़ा जाएगा। इसका मकसद सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि एक मजबूत alternate supply route तैयार करना है, ताकि किसी भी वैश्विक संकट में भारत की ऊर्जा सप्लाई बाधित न हो। सबसे बड़ा गेमचेंजर: Deep Sea Gas Pipeline Project इस पूरे प्लान का सबसे अहम हिस्सा है प्रस्तावित डीप-सी गैस पाइपलाइन, जो ओमान से सीधे गुजरात तक बिछाई जा सकती है। अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो भारत को मध्य-पूर्व की सप्लाई चेन पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। क्यों जरूरी है यह प्रोजेक्ट? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे अहम लेकिन सबसे जोखिम भरा तेल मार्ग माना जाता है। इसीलिए भारत अब “single route dependency” से निकलकर multi-route energy strategy अपना रहा है। 30 साल पुराना सपना, अब क्यों हो रहा एक्टिव? भारत–ओमान ऊर्जा सहयोग की यह सोच नई नहीं है। यह योजना पिछले करीब 30 साल से चर्चा में थी, लेकिन कभी तकनीकी तो कभी राजनीतिक कारणों से आगे नहीं बढ़ सकी। अब बदलते वैश्विक हालात, ऊर्जा संकट और समुद्री सुरक्षा चिंताओं ने इस प्रोजेक्ट को फिर से प्राथमिकता दिलाई है। ओमान क्यों है भारत के लिए इतना अहम? हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
CID

West Bengal Politics: TMC विधायकों की शिकायत पर CID जांच, ममता आवास के बाहर रुकी टीम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कुछ विधायकों की शिकायत के बाद CID (Criminal Investigation Department) की टीम ममता बनर्जी के आवास तक पहुंच गई। मामला विधानसभा में नेता विपक्ष (Leader of Opposition) चुनने से जुड़े प्रस्ताव पर कथित फर्जी दस्तखत (Fake Signature Allegation) का बताया जा रहा है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में एक अहम मोड़ तब आया जब CID टीम को ममता बनर्जी के घर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा और प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए जांच टीम को बाहर ही रोक दिया गया, जिससे मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया। क्या है पूरा पूरा विवाद? सूत्रों के मुताबिक, TMC के कुछ विधायकों ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष के चयन से जुड़े प्रस्ताव पर उनके हस्ताक्षर बिना अनुमति के या कथित तौर पर फर्जी तरीके से किए गए। इसी शिकायत के आधार पर CID टीम जांच के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी। लेकिन अंदर प्रवेश न मिलने के कारण जांच प्रक्रिया वहीं अटक गई। बंगाल पॉलिटिक्स में बढ़ा सियासी तापमान इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह विवाद सिर्फ एक प्रशासनिक मामला नहीं, बल्कि आने वाले समय में TMC की अंदरूनी राजनीति पर भी असर डाल सकता है। आगे क्या होगा? अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि CID इस मामले की जांच को आगे कैसे बढ़ाती है और क्या विधायकों के आरोपों में कोई सच्चाई सामने आती है या नहीं। अगर फर्जी दस्तखत के आरोप साबित होते हैं, तो यह मामला TMC और बंगाल की राजनीति दोनों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

भोपाल में हैवानियत की हद: बुजुर्ग महिला की हत्या कर कुल्हाड़ी से काटे पैर, चांदी के कड़े लूटकर फरार हुआ आरोपी

भोपाल के नजीराबाद इलाके में 60 वर्षीय महिला की हत्या कर आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसके पैर काट दिए और चांदी के कड़े लूट लिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। भोपाल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र नजीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 60 वर्षीय महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके दोनों पैर कुल्हाड़ी से काट दिए और चांदी के कड़े निकालकर फरार हो गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बेटे से मिलवाने के बहाने घर से ले गया आरोपी पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान बादाम बाई (60) निवासी ग्राम पथरिया, थाना बैरसिया के रूप में हुई है। 4 जून को गांव का ही परिचित जसवंत गुर्जर महिला को उसके बेटे से मिलवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद महिला घर वापस नहीं लौटी। गुमशुदगी के बाद शुरू हुई तलाश परिजनों ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आखिरकार 6 जून को बैरसिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिवार लगातार महिला की खोजबीन में जुटा हुआ था। आरोपी ने खुद दी शव मिलने की सूचना इस मामले का चौंकाने वाला खुलासा 8 जून को हुआ, जब आरोपी जसवंत गुर्जर ने ही मृतका के पति पर्वत सिंह को जंगल में शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पति और बेटा शेषापुरा के जंगल पहुंचे। जंगल में मिला सड़ा-गला शव महुए के पेड़ के नीचे महिला का नग्न शव पड़ा मिला। शव करीब 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। शरीर सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे। घटना स्थल का दृश्य बेहद भयावह था। कुल्हाड़ी से काट दिए दोनों पैर पुलिस के अनुसार महिला के दोनों पैर टखनों के पास से कटे हुए थे। एक हाथ का पंजा भी गायब था। महिला के पैरों में पहने चांदी के कड़े भी नहीं मिले, जिससे लूट की आशंका गहरा गई। गला दबाकर की हत्या प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले महिला का गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसके पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है। भरोसे का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम परिजनों के मुताबिक आरोपी पहले से परिवार का परिचित था। इसी भरोसे में महिला उसके साथ चली गई थी। पुलिस का मानना है कि आरोपी महिला को सुनसान जंगल में ले गया और वहां इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। हत्या के पीछे की वजह अब भी साफ नहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या और लूट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वारदात सिर्फ लूट के लिए की गई या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश भी थी। पुलिस कर रही मामले की जांच थाना प्रभारी दुर्जन सिंह ने बताया कि शेषापुरा जंगल में बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में हत्या की पुष्टि हुई है और आरोपी से पूछताछ जारी है। इलाके में फैली दहशत इस निर्मम हत्या के बाद ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। Read more updates on www.deshharpal.com
Sensex

Sensex Today: 395 अंक की छलांग, Nifty ने भी दिखाई मजबूती Market में रौनक लौट

भारतीय शेयर बाजार में आज निवेशकों के चेहरे पर राहत और खुशी दोनों दिखी। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच बाजार ने मजबूती दिखाई और Sensex 395 अंकों की बढ़त के साथ 73,919 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 भी 119 अंकों की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली, जिसने पूरे बाजार को सपोर्ट दिया। Market Mood: आज कैसा रहा बाजार का हाल? आज सुबह से ही बाजार में हल्की मजबूती दिख रही थी, जो दोपहर तक और बढ़ गई। आखिरी घंटे में भी खरीदारी जारी रही, जिससे इंडेक्स ऊंचाई पर बंद हुए। Banking Stocks में जोरदार खरीदारी आज के ट्रेडिंग सेशन में बैंकिंग सेक्टर बाजार की रीढ़ बनकर उभरा। बड़े बैंकिंग स्टॉक्स में लगातार खरीदारी देखने को मिली। तेजी के पीछे कारण: बैंकिंग सेक्टर की इस मजबूती ने पूरे बाजार को ऊपर उठाने में बड़ी भूमिका निभाई। Realty Sector ने भी दिखाई मजबूती रियल्टी स्टॉक्स में भी आज अच्छी तेजी देखने को मिली। हाउसिंग डिमांड में सुधार और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गति ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। Market को किसने सपोर्ट किया? आज बाजार में मजबूती के पीछे कई फैक्टर रहे: Investors के लिए क्या संकेत हैं? हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Gold

Gold Silver Price सोने ने लगाया नया उछाल, चांदी भी हुई महंगी

आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोना (Gold) और चांदी (Silver) दोनों की कीमतों में तेज़ उछाल देखने को मिला है। लगातार बदलते ग्लोबल संकेतों और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी के चलते कीमती धातुएं एक बार फिर चर्चा में हैं। आम लोगों से लेकर निवेशकों तक, सभी की नजर अब गोल्ड-सिल्वर के नए स्तरों पर टिकी हुई है। सोने की कीमत में जोरदार बढ़ोतरी सोने के दामों में आज करीब ₹1,095 प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद 24 कैरेट सोना बढ़कर लगभग ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी मजबूत होकर करीब ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमतों में भी बड़ी छलांग सोने के साथ-साथ चांदी ने भी जोरदार तेजी दिखाई है। आज चांदी के भाव में करीब ₹1,307 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद कीमत लगभग ₹2.46 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई है। क्यों बढ़ रही हैं Gold-Silver की कीमतें? आज का मार्केट ट्रेंड हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.