आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

36 लाख के एरियर भुगतान न करने पर PWD दफ्तर में दोबारा कुर्की कार्रवाई

लोक निर्माण विभाग द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी के बकाया एरियर का भुगतान नहीं करने पर बुधवार को जिला न्यायालय के आदेश पर दोबारा कुर्की की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि विभाग ने पहले कोर्ट से लिखित में समय मांगा था, लेकिन तय अवधि गुजरने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद कोर्ट की टीम को दोबारा कार्रवाई करनी पड़ी। 36 लाख रुपए का एरियर लंबित सेवानिवृत्त कर्मचारी कौशल किशोर राठौर का आरोप है कि विभाग ने लंबे समय तक उन्हें उनके पद के अनुसार वेतन नहीं दिया। इसके खिलाफ उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। मामला निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां हर स्तर पर फैसला कर्मचारी के पक्ष में आया। अदालतों ने विभाग को बकाया वेतन और एरियर देने के निर्देश दिए थे। 2014 से रिटायरमेंट तक की राशि बाकी विभाग ने वर्ष 2013 तक का एरियर तो जारी कर दिया, लेकिन 2014 से लेकर रिटायरमेंट तक की करीब 36 लाख रुपए की राशि अब तक नहीं दी गई। लगातार आदेशों के बावजूद भुगतान नहीं होने पर कर्मचारी ने अवमानना और इजरा याचिका दायर की, जिसके बाद कोर्ट ने कुर्की और वसूली के आदेश जारी किए। पहले भी हुई थी कार्रवाई फरवरी में हुई पिछली कार्रवाई के दौरान विभाग ने कोर्ट को लिखित में भरोसा दिया था कि दो महीने के भीतर पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। इसी कारण कोर्ट की टीम को फिर से विभागीय संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई करनी पड़ी। कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 31 दिसंबर 2026 तक कुर्की के माध्यम से पूरी राशि वसूलकर भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को कोर्ट की टीम ने विभागीय संपत्तियों का आकलन किया और जरूरी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की। यदि इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ, तो विभाग की अन्य संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई हो सकती है। 👉 मध्यप्रदेश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

सागर के गांव में पानी के लिए त्राहिमाम: 2 किमी दूर से पानी ला रहे लोग, टंकी बनी लेकिन एक बूंद नहीं मिली

सागर जिले के ग्राम बम्होरी बीका में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराता जा रहा है। गांव के लोग पीने के पानी के लिए रोज संघर्ष कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि महिलाओं को 1 से 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। गांव की रहने वाली वैजयंती बाई कोरी ने दर्द बयां करते हुए कहा,“गांव में पीने का पानी नहीं है। अभी तक नहाया भी नहीं है। बेटा मजदूरी पर गया है, वह आएगा तब पानी लेने जाएंगे। मैं जब से इस गांव में आई हूं, तब से पानी की परेशानी झेल रही हूं।” टंकी बनी, पाइपलाइन बिछी… लेकिन पानी नहीं गांव में नल-जल योजना के तहत करीब 2-3 साल पहले पानी की टंकी बनाई गई थी। घर-घर पाइपलाइन भी डाली गई, लेकिन आज तक लोगों को एक बूंद पानी नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी सिर्फ दिखावे के लिए खड़ी है। हालत यह है कि पानी सप्लाई शुरू होने से पहले ही कई जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। 45 डिग्री गर्मी में बढ़ा संकट सागर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण जलस्त्रोत सूखने लगे हैं और गांवों में पानी का संकट गहरा गया है। ग्राम बम्होरी बीका में कुल 4 हैंडपंप हैं, लेकिन उनमें भी पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा। निजी कुओं और बोर पर निर्भर ग्रामीण ग्रामीण सूरज पांडे बताते हैं कि गांव में शुरू से ही पानी की समस्या बनी हुई है। कई परिवार निजी कुओं और बोर से पानी के कनेक्शन लेकर पैसे देकर पानी भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर बिजली चली जाए, तो गांव में पानी के लिए हाहाकार मच जाता है। पानी खरीदने को मजबूर लोग गांव में जिन परिवारों के पास निजी बोर या कुआं नहीं है, वे पानी खरीदकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नल-जल योजना शुरू करने और गांव में स्थायी जल व्यवस्था करने की मांग की है। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

ग्वालियर में दवा कारोबारियों की हड़ताल: 2200 मेडिकल स्टोर बंद, मरीजों को हुई परेशानी

ग्वालियर में बुधवार को ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दवा कारोबारियों ने सांकेतिक हड़ताल की। हड़ताल के चलते शहर के करीब 2200 रिटेल मेडिकल स्टोर और थोक दवा कारोबार पूरी तरह बंद रहे। हालांकि सरकारी और निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टोर इस आंदोलन से अलग रहे, जिससे अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता बनी रही। ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में आंदोलन दवा कारोबारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री तेजी से बढ़ रही है, जिससे छोटे मेडिकल स्टोर प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर बाजार का संतुलन बिगाड़ रही हैं। साथ ही बिना उचित जांच के ऑनलाइन दवा सप्लाई और नकली दवाइयों की बिक्री मरीजों की सेहत के लिए खतरा बन रही है। इन्हीं मांगों को लेकर यह सांकेतिक हड़ताल की गई। उग्र आंदोलन की चेतावनी दवा कारोबारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले समय में देशव्यापी और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि मेडिकल क्षेत्र में पारदर्शिता और मरीजों की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू किए जाने चाहिए। मेडिकल बाजारों में पसरा सन्नाटा हड़ताल का असर शहर के प्रमुख मेडिकल मार्केट में साफ दिखाई दिया। अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे दवा लेने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज और उनके परिजन जरूरी दवाइयां नहीं खरीद सके। मरीजों और परिजनों को हुई परेशानी दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग हरिओम कश्यप ने बताया कि वह अपनी पत्नी की दवा लेने बाजार आए थे, लेकिन पूरा मेडिकल बाजार बंद मिला। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित हैं और डॉक्टर ने नियमित दवा लेने की सलाह दी है। काफी देर तक भटकने के बाद भी उन्हें दवा नहीं मिल सकी। लोगों में नाराजगी हड़ताल के कारण आम लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। कई लोगों का कहना था कि मेडिकल सेवाएं जरूरी सेवाओं में आती हैं, इसलिए ऐसी स्थिति में गंभीर मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं दवा कारोबारियों का कहना है कि उनका आंदोलन मरीजों के खिलाफ नहीं, बल्कि दवा कारोबार को बचाने और नकली दवाओं पर रोक लगाने के लिए है। 👉 ग्वालियर और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

इंदौर में अलग-अलग जगहों पर आगजनी: बेलमोर्ट पार्क ऑफिस, सब्जी दुकान और फर्नीचर बिल्डिंग में लगी आग

इंदौर में बुधवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। बेलमोर्ट पार्क के ऑफिस, खंडवा रोड स्थित सब्जी दुकान और रेडिसन चौराहे के पास फर्नीचर बिल्डिंग में आग लग गई। हालांकि सभी घटनाओं में समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। बेलमोर्ट पार्क ऑफिस में लगी आग लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस ऑफिस में सुबह आग लग गई। यहां टाउनशिप बिल्डर का कार्यालय भी संचालित होता है। फायर ब्रिगेड के एएसआई सुशील कुमार दुबे ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे गार्ड ने ऑफिस से धुआं निकलते देखा। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। आग में ऑफिस का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कई जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। खंडवा रोड पर सब्जी दुकान जली इधर, खंडवा रोड स्थित अनुराधा नगर में एक सब्जी दुकान में भी आग लग गई। दुकान संचालक बबली पत्नी प्रीतम सिंह बताई जा रही हैं। दमकल टीम ने करीब 1000 लीटर पानी डालकर आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फर्नीचर बिल्डिंग के सातवें माले में आग रेडिसन चौराहे के पास स्थित महिदपुर वाला फर्नीचर की बिल्डिंग के सातवें माले पर भी बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों की मदद से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। हालांकि आग के कारण पूरे भवन में धुआं भर गया था, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक तौर पर यहां भी शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना पर विजयनगर थाना और खजराना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। 👉 इंदौर और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more
BRICS

Indore BRICS सम्मेलन में Youth Empowerment और Innovation पर जोर

इंदौर में दो दिवसीय BRICS युवा उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जो इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के युवा उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं और अपने-अपने विचार व बिजनेस आइडियाज साझा कर रहे हैं। यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब BRICS को दुनिया की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख वैश्विक मंच माना जाता है, और इस समय इसकी अध्यक्षता भारत कर रहा है। India under BRICS Presidency: वैश्विक भूमिका और बढ़ती जिम्मेदारी इस सम्मेलन में यह बात प्रमुखता से सामने आई कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत BRICS मंच के जरिए न केवल सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ा रहा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास कर रहा है। भारत की भूमिका सिर्फ आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं, नवाचार और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने पर भी फोकस किया जा रहा है। Youth Empowerment: युवाओं के लिए नए अवसर सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा कि जब युवाओं को एक साझा मंच पर लाया जाता है और उन्हें सही दिशा मिलती है, तो उसके परिणाम लंबे समय तक सकारात्मक रहते हैं। इस तरह के आयोजन युवाओं को इंटरनेशनल नेटवर्किंग, स्टार्टअप आइडियाज और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर प्रदान करते हैं। Future Impact: आने वाले समय के लिए अहम पहल यह दो दिवसीय BRICS युवा उद्यमी सम्मेलन न केवल युवाओं के लिए बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और भविष्य की साझेदारी के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मंच आने वाले समय में नए नेतृत्व और नई सोच को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। India’s Vision: हर वर्ग को जोड़ने की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि देश के हर वर्ग, खासकर युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाए और उन्हें विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाया जाए। इसी दिशा में ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को और मजबूत करते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Ranchi Airport पर नई सुविधाओं का शुभारंभ आज, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ की स्कूटी पर नजर आए उड्डयन मंत्री

Ranchi Airport पर नई सुविधाओं का शुभारंभ आज, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ की स्कूटी पर नजर आए उड्डयन मंत्री

झारखंड की राजधानी Ranchi के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज कई नई सुविधाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और केंद्रीय राज्य मंत्री Sanjay Seth शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं तैयार की गई हैं, जिनका आज औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। उद्घाटन से पहले एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई, जिसमें केंद्रीय मंत्री संजय सेठ अपनी स्कूटी पर उड्डयन मंत्री को बैठाकर एयरपोर्ट परिसर में घूमते नजर आए। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों को मंत्रियों का यह सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बेहतर वेटिंग एरिया, नई सुरक्षा सुविधाएं और आधुनिक तकनीक से जुड़ी कई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इससे रांची एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों को पहले से ज्यादा सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट का लगातार विकास होने से झारखंड में पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, यात्रियों को भी बेहतर यात्रा अनुभव मिलने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे नेताओं की सादगी और जमीन से जुड़े व्यवहार का उदाहरण बताया है। अधिक खबरों और अपडेट्स के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Actress Twisha Death Case: शरीर पर मिले कई चोटों के निशान, बहन ने लगाए गंभीर आरोप

Actress Twisha Death Case: शरीर पर मिले कई चोटों के निशान, बहन ने लगाए गंभीर आरोप

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी Actress Twisha की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के आरोपों के बाद अब इस केस ने नया मोड़ ले लिया है। परिवार का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि संदिग्ध मौत का मामला है, जबकि पुलिस जांच कई सवालों के घेरे में आ गई है। शरीर पर मिले कई चोटों के निशान रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विशा की डेडबॉडी पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। परिवार का आरोप है कि शरीर पर मौजूद कुछ निशान फांसी से मेल नहीं खाते। यही वजह है कि परिवार लगातार निष्पक्ष जांच और पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की मांग कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम के दौरान गर्दन के निशानों और अन्य चोटों को लेकर भी सवाल उठे हैं। परिवार का कहना है कि शुरुआती जांच में कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज किया गया। बहन ने लगाया CCTV के सामने ‘नाटक’ करने का आरोप ट्विशा की बहन ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि घटना के बाद कुछ लोगों ने CCTV कैमरे के सामने CPR देने का सिर्फ “नाटक” किया। उनका आरोप है कि मदद पहुंचाने में गंभीरता नहीं दिखाई गई और पूरी घटना को अलग दिशा देने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि अगर समय पर सही तरीके से मदद मिलती, तो शायद ट्विशा की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस जांच पर उठे सवाल परिवार का आरोप है कि पुलिस की शुरुआती कार्रवाई में लापरवाही हुई। कुछ अहम सबूत समय पर सुरक्षित नहीं किए गए, जिससे जांच प्रभावित हो सकती है। परिवार अब मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर और साफ होगी। इंडस्ट्री और सोशल मीडिया में चर्चा तेज ट्विशा की मौत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने इस मामले की पारदर्शी जांच की जरूरत बताई है। अभी जांच जारी फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्ड्स समेत कई तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। आधिकारिक तौर पर मौत के कारणों को लेकर अंतिम निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है।
Read more
MP में 20 मई को Medical Stores बंद: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में फार्मासिस्टों की हड़ताल

MP में 20 मई को Medical Stores बंद: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में फार्मासिस्टों की हड़ताल

MP में 20 मई को Medical Stores बंद रहेंगे। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में प्रदेशभर के फार्मासिस्ट और मेडिकल स्टोर संचालक हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान कई शहरों में दवा दुकानों के शटर बंद रह सकते हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फार्मासिस्ट संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे मेडिकल स्टोर कारोबारियों पर असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि बिना डॉक्टर की सलाह और नियमों के पालन के ऑनलाइन दवाएं बेची जा रही हैं, जिससे मरीजों की सेहत पर भी खतरा बढ़ सकता है। संगठनों ने सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम बनाए जाएं और स्थानीय मेडिकल व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाए। हड़ताल के दौरान प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने की भी तैयारी की गई है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़ी कुछ दवा दुकानों को खुला रखने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि गंभीर मरीजों को परेशानी न हो। हड़ताल की खबर सामने आने के बाद लोगों ने पहले से जरूरी दवाएं खरीदना शुरू कर दिया है। खासकर बुजुर्ग मरीज और नियमित दवा लेने वाले लोग मेडिकल स्टोरों पर पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दवा बिक्री के बीच संतुलन बनाना जरूरी है, ताकि मरीजों को सुविधा भी मिले और स्थानीय व्यापार भी प्रभावित न हो। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें Deshharpal News हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

जबलपुर के प्रज्ञाधाम मंदिर में दो बार चोरी: CCTV में कैद हुआ चोर, लोगों में आक्रोश

जबलपुर का प्रसिद्ध प्रज्ञाधाम मंदिर इन दिनों चोरों के निशाने पर है। कुछ ही दिनों के भीतर अज्ञात चोर ने मंदिर में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन अब तक पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। CCTV में कैद हुई चोरी 5 मई की रात हुई चोरी की घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चोर मंदिर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर घुसता है। इसके बाद वह जूते पहनकर मंदिर के भीतर पहुंचता है और भगवान भोलेनाथ पर लगा चांदी का कलश निकाल लेता है। दानपेटी भी खंगाली चोर ने मंदिर में रखी दानपेटी को भी खंगाला और उसमें मिले कुछ रुपए लेकर फरार हो गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को गंभीर कदम उठाने चाहिए। लोगों ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग स्थानीय नागरिकों ने कटंगी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कर जल्द आरोपी को पकड़ने और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। 👉 जबलपुर और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

ग्वालियर में खाना नहीं देने पर होटल संचालक पर फायरिंग: बदमाशों ने की तोड़फोड़, CCTV में कैद वारदात

ग्वालियर में देर रात खाना नहीं मिलने पर बदमाशों ने होटल संचालक पर फायरिंग कर दी। गोली चलाने के बाद आरोपियों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ भी की। पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है। यह मामला हजीरा चौराहे स्थित करिश्मा होटल का है। होटल बंद होने की बात पर भड़के युवक होटल संचालक सोनू सिंह के मुताबिक, रात करीब डेढ़ बजे वह होटल बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और खाना मांगने लगे। जब उन्हें बताया गया कि होटल बंद हो चुका है और अब खाना नहीं मिल पाएगा, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। कट्टा निकालकर चला दी गोली प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर करण नाम के युवक ने कमर से कट्टा निकाला और होटल संचालक सोनू सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली चलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सोनू सिंह ने समय रहते खुद को बचा लिया, जिससे गोली उन्हें नहीं लगी और उनकी जान बच गई। होटल में की जमकर तोड़फोड़ फायरिंग के बाद भी बदमाश नहीं रुके। आरोपियों ने होटल के काउंटर पर तोड़फोड़ की और अंदर रखा सामान इधर-उधर फेंक दिया। कुर्सियां और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। काफी देर तक होटल में हंगामा चलता रहा। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात घटना की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने होटल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में स्कूटी सवार युवक होटल के सामने रुकते और वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। मुख्य आरोपी की पहचान थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मुख्य आरोपी करण बाथम की पहचान कर ली गई है। अन्य आरोपियों की पहचान CCTV फुटेज के आधार पर की जा रही है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। 👉 ग्वालियर और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more
1 … 66 67 68 69 70 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.