भारत में COVID Vaccine को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज़ हो गई है, खासकर युवाओं (18-45 वर्ष) में अचानक मौत (Sudden Cardiac Death) के मामलों को लेकर। लेकिन ICMR, NCDC और AIIMS की स्टडीज ने साफ कर दिया है कि COVID Vaccine और हार्ट अटैक या अचानक मौत के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।
ICMR-AIIMS Report: क्या कहती है रिसर्च?
- ICMR की Multi-City Study (Oct 2021 – Mar 2023):
देश के 19 राज्यों के 47 मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में की गई इस स्टडी में सामने आया कि जिन लोगों को वैक्सीन लगी थी, उनमें सडन डेथ का रिस्क नहीं बढ़ा। - AIIMS-ICMR Ongoing Research Findings:
मौत के ज़्यादातर मामलों में वजह बनीं –- Genetics (वंशानुगत रोग)
- Lifestyle Factors (जैसे शराब, स्मोकिंग, स्ट्रेस)
- पुरानी बीमारियां या पहले का COVID infection
क्या Covishield और Covaxin से कोई Risk है?
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Covishield या Covaxin से गंभीर साइड इफेक्ट्स (जैसे Guillain-Barré Syndrome या Blood Clotting) बेहद रेयर हैं और अब तक किसी भी वैक्सीन का सीधे किसी सडन डेथ से संबंध नहीं पाया गया है।
सरकार ने दी साफ-सफाई
हाल ही में कुछ राजनीतिक बयानों में COVID Vaccine को लेकर संदेह जताया गया, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने तुरंत बयान जारी करते हुए कहा:
- वैक्सीन और हार्ट अटैक के बीच कोई सीधा कारण संबंध नहीं है
- ऐसे बयान Vaccine Hesitancy को बढ़ावा देते हैं, जो जन-स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है
Main Causes of Sudden Death (18-45 Age Group)
- अनुवांशिक समस्याएं (Genetic Issues)
- High Stress Exercise या Heavy Physical Activity
- Binge Drinking और Smoking
- पुराना COVID संक्रमण और उसकी जटिलताएं
- पहले से मौजूद दिल की बीमारियां
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
