मध्यप्रदेश के Jabalpur से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती पर उसकी ही जान-पहचान वाली लड़की ने एसिड फेंक दिया। दर्दनाक बात ये है कि आरोपी लड़की ने पीड़िता को “सरप्राइज है” कहकर घर के बाहर बुलाया और उस पर तेजाब फेंक दिया। घटना में पीड़िता का चेहरा और शरीर का लगभग 50% हिस्सा झुलस गया है।
घटना शनिवार देर रात की है। पीड़िता अपने घर में थी तभी उसकी एक जानने वाली लड़की ने फोन किया और कहा कि वह उसे कुछ ‘सरप्राइज’ देना चाहती है। जैसे ही पीड़िता बाहर आई, आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गई।
चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले और पड़ोसी बाहर आए और तुरंत युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर्स के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है और इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस आरोपी लड़की से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद था। पुलिस इस मामले में व्यक्तिगत रंजिश और साजिश दोनों एंगल से जांच कर रही है।
यह घटना फिर से ये सवाल खड़ा करती है कि आखिर एसिड अटैक जैसे अपराध क्यों नहीं थम रहे? क्या यह सिर्फ एक सस्ती जलन या नफरत है, जो किसी की पूरी जिंदगी बर्बाद कर देती है?
ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। अब ज़रूरत है कि एसिड की बिक्री पर सख्ती से रोक लगे और ऐसे अपराधियों को तुरंत और कड़ी सज़ा दी जाए।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
