नई दिल्ली, 30 जून 2025: South Asia की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। Pakistan और China मिलकर एक नया क्षेत्रीय संगठन बनाने की तैयारी में हैं, जो लंबे समय से निष्क्रिय पड़े SAARC का विकल्प (Alternative to SAARC) हो सकता है। इस नए संगठन की बातचीत में Bangladesh की भी भूमिका दिखाई दी है।
SAARC Inactive, अब नया Regional Bloc बन रहा है
SAARC (South Asian Association for Regional Cooperation) पिछले कई वर्षों से निष्क्रिय है। आखिरी SAARC Summit साल 2014 में नेपाल के काठमांडू में हुआ था। 2016 में पाकिस्तान में होने वाला अगला सम्मेलन भारत, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान द्वारा उरी आतंकी हमले के बाद बहिष्कृत कर दिया गया था।
तब से अब तक कोई नई पहल नहीं हो पाई है, और क्षेत्रीय सहयोग लगभग ठप हो चुका है।
Kunming Meeting: Pakistan-China-Bangladesh की गुप्त रणनीति
हाल ही में चीन के Kunming शहर में Pakistan, China और Bangladesh के बीच एक खास बैठक हुई। इस मीटिंग में South Asia के लिए एक नए संगठन की जरूरत और उसकी संभावनाओं पर चर्चा हुई।
हालांकि Bangladesh ने इस नए संगठन को लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन पाकिस्तान और चीन इसे तेजी से आगे बढ़ाने में लगे हैं।
SAARC का विकल्प: कौन-कौन होंगे नए संगठन में शामिल?
नई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस Regional Bloc में सभी SAARC देश—जैसे India, Sri Lanka, Nepal, Maldives और Afghanistan—को भी शामिल करने का प्रस्ताव है।
इसका मकसद राजनीतिक विवादों से हटकर व्यापार, कनेक्टिविटी और डिवेलपमेंट पर फोकस करना है।
“यह संगठन SAARC की तरह सिर्फ नाम का नहीं, बल्कि एक एक्टिव और डिलीवरी बेस्ड प्लेटफॉर्म होगा,” – रिपोर्ट सूत्र
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
