26 जुलाई 2025 को भारत ने गर्व और शौर्य के प्रतीक Kargil Vijay Diwas की 26वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ देश की हालिया सैन्य सफलता Operation Sindoor को भी प्रमुखता से याद किया गया। इस अभियान ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि रणनीतिक तरीके से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है।
Army Chief Upendra Dwivedi का बड़ा बयान: “Terrorism ke Supporters nahi bachenge”
सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने Kargil Vijay Diwas के मौके पर पाकिस्तान और आतंकी संगठनों को सीधा संदेश देते हुए कहा:
“जो भी आतंकवाद को समर्थन देगा, उसे कड़ी सज़ा मिलेगी। अब हम चुप नहीं बैठेंगे, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर तुरंत और निर्णायक कार्रवाई करेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि Operation Sindoor भारत की रणनीतिक क्षमता, सैन्य एकता और आत्मनिर्भरता का मजबूत उदाहरण है।
Operation Sindoor: Bharat Ki Surgical Strategy
- मई 2025 में शुरू हुए ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया।
- पहले ही दिन, 9 टारगेट सफलतापूर्वक तबाह किए गए:
- 2 टारगेट IAF ने SCALP मिसाइल से खत्म किए।
- 7 टारगेट को Army के loitering drones और precision strikes से मिटाया गया।
- रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन में लगभग 100% लक्ष्य पूरे किए गए, जिससे पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया।
Make in India Power: Defence Modernization Ki Nayi Tasveer
- ऑपरेशन में BrahMos और Akash जैसे indigenous weapons ने अहम भूमिका निभाई।
- सेना की दो इन्फेंट्री ब्रिगेड को “Rudra Brigades” में तब्दील किया जा रहा है, जो surprise attacks के लिए तैयार होंगी।
- रक्षा मंत्रालय अब arms procurement को 5–6 साल से घटाकर 2 साल के भीतर पूरा करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।
Youth के लिए Message: “Desh Bhakti को ज़िंदगी का हिस्सा बनाओ”
जनरल द्विवेदी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा:
“Kargil Vijay Diwas सिर्फ इतिहास नहीं है, यह भविष्य की प्रेरणा है। देशभक्ति अब पोस्टर या भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह हर युवा की सोच और कर्म में झलकनी चाहिए।”
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


