आज के डिजिटल युग में बच्चों और परिवारों के लिए ऐसा कंटेंट ढूंढ पाना मुश्किल हो गया है जो मनोरंजक होने के साथ-साथ मर्यादित और शिक्षाप्रद भी हो। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से Catalyst मीडिया हाउस ने एक नया यूट्यूब चैनल “Natkhat Talk” शुरू किया है, जो खासतौर पर बच्चों और पूरे परिवार के लिए बना है। यह चैनल बच्चों की मासूमियत और परिवार के बीच के रिश्तों को सरल, हास्यपूर्ण और अनिमेटेड अंदाज में पेश करता है।
मुख्य किरदार जो हर परिवार में मिल जाएंगे
Natkhat Talk के वीडियो में चार प्रमुख पात्र हैं –
👉 चिंटू – एक नटखट, मासूम और सवालों से भरा 5 साल का लड़का।
👉 गुड़िया – उसकी 7 साल की प्यारी और थोड़ी तेज-तर्रार बहन।
👉 मम्मी – जो हर बात पर हल्का-फुल्का ताना मारती हैं लेकिन बच्चों से बेइंतहा प्यार करती हैं।
👉 पापा – चुपचाप सुनने वाले, लेकिन सही मौके पर मज़ेदार वन-लाइनर बोलने वाले।
ये सभी किरदार आम भारतीय परिवारों के घर-आंगन से जैसे के तैसे निकले हुए लगते हैं। उनकी बातें, उनके झगड़े, उनका प्यार और उनकी शरारतें हर घर में रोजाना देखी-सुनी जाती हैं।
क्या खास है Natkhat Talk में?
Natkhat Talk के वीडियो में भाषा एकदम सरल और बच्चों के लिए उपयुक्त है। यहाँ ना तो किसी तरह की अश्लीलता है, ना हिंसा और ना ही गंदी भाषा। सिर्फ हंसी, मस्ती और हल्की-फुल्की सीख। वीडियो में बच्चों की नजर से दुनिया को दिखाया जाता है – जैसे उनकी होमवर्क की टेंशन, स्पेशल डे पर गिफ्ट्स की चाहत, फैमिली गेम्स, मम्मी की डांट और पापा के मज़ाकिया जवाब।
जहां एक ओर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बच्चे अक्सर गलत कंटेंट की तरफ आकर्षित हो जाते हैं, वहीं Natkhat Talk उन्हें स्वस्थ मनोरंजन का विकल्प देता है। यह चैनल मनोरंजन के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों, भाई-बहन के रिश्ते और माता-पिता के साथ संवाद को भी बढ़ावा देता है।
परिवार साथ बैठकर देखे ऐसा कंटेंट
आज जहां OTT और सोशल मीडिया पर बच्चों के लिए सेफ कंटेंट की कमी है, वहीं Natkhat Talk एक ऐसा चैनल है जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है और एंजॉय कर सकता है। यहाँ ना केवल बच्चों के चेहरे पर हंसी आती है बल्कि बड़ों को भी अपनी बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं।
Catalyst Media House की नई पहल
Catalyst Media House इससे पहले सामाजिक और युवाओं से जुड़े विषयों पर काम करता रहा है। अब उन्होंने बच्चों के मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखकर एक सराहनीय पहल की है। Natkhat Talk उनकी इसी सोच का हिस्सा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सकारात्मक और साफ-सुथरा कंटेंट भी उतना ही जरूरी है जितना बड़े बजट का एंटरटेनमेंट।
अभी Subscribe करें और मुस्कुराइए
यदि आप भी अपने बच्चों को हंसते-मुस्कुराते देखना चाहते हैं और उन्हें एक स्वस्थ मनोरंजन देना चाहते हैं तो अभी Natkhat Talk को यूट्यूब पर सर्च करें और Subscribe करें। यहाँ हर हफ्ते नई-नई कहानियाँ, मस्ती और मज़ेदार किरदार आपके परिवार को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
