आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGस्पोर्ट्सVaibhav Sooryavanshi का खुलासा, बोले- परेशान था, Yuvraj Singh ने समझाया और बदल गया खेल◆BREAKINGदेश-हरपलWeather Update: राजस्थान-MP में बढ़ी ठंड, UP-Bihar में अगले 3 दिन गिरेगा पारा; IMD का Alert जारी◆BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में मोबाइल कारोबारी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, परिवार के साथ दुकानें खाली कर फरार होने की शिकायत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका की पकड़ मजबूत, बांग्लादेश पर 403 रन की बढ़त; एकरमैन और मुल्डर के शतक◆BREAKINGस्पोर्ट्सIPL 2027 ऑक्शन में उतरेंगे बेन स्टोक्स, ₹2 करोड़ रखा बेस प्राइस; 1,220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन◆BREAKINGदेश-हरपलगुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर दिल्ली के गुरुद्वारों में उमड़ी संगत, उपराष्ट्रपति और नितिन नवीन ने टेका मत्था◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली के शालीमार बाग में बनेगा अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र, युवाओं को AI और IT की ट्रेनिंग; महिलाओं को भी मिलेगा प्रशिक्षण◆BREAKINGछत्तीसगढ़नगर निगम की सील तोड़कर दूसरे दरवाजे से शुरू किया कारोबार, दो भवन मालिकों पर FIR◆BREAKINGस्पोर्ट्सVaibhav Sooryavanshi का खुलासा, बोले- परेशान था, Yuvraj Singh ने समझाया और बदल गया खेल◆BREAKINGदेश-हरपलWeather Update: राजस्थान-MP में बढ़ी ठंड, UP-Bihar में अगले 3 दिन गिरेगा पारा; IMD का Alert जारी◆BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में मोबाइल कारोबारी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, परिवार के साथ दुकानें खाली कर फरार होने की शिकायत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका की पकड़ मजबूत, बांग्लादेश पर 403 रन की बढ़त; एकरमैन और मुल्डर के शतक◆BREAKINGस्पोर्ट्सIPL 2027 ऑक्शन में उतरेंगे बेन स्टोक्स, ₹2 करोड़ रखा बेस प्राइस; 1,220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन◆BREAKINGदेश-हरपलगुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर दिल्ली के गुरुद्वारों में उमड़ी संगत, उपराष्ट्रपति और नितिन नवीन ने टेका मत्था◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली के शालीमार बाग में बनेगा अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र, युवाओं को AI और IT की ट्रेनिंग; महिलाओं को भी मिलेगा प्रशिक्षण◆BREAKINGछत्तीसगढ़नगर निगम की सील तोड़कर दूसरे दरवाजे से शुरू किया कारोबार, दो भवन मालिकों पर FIR◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

ग्वालियर में मोबाइल कारोबारी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, परिवार के साथ दुकानें खाली कर फरार होने की शिकायत

Table of Content

ग्वालियर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मार्केट राजीव प्लाजा में करोड़ों रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां ‘द मोबाइल प्लस’ और ‘स्मार्ट जोन’ के नाम से दुकानें संचालित करने वाले कारोबारी अमित हबलानी पर परिवार के साथ रात के अंधेरे में दुकान का पूरा स्टॉक समेटकर फरार होने का आरोप लगा है। कारोबारी की शहर में कुल 7 दुकानें हैं। मंगलवार को सभी दुकानों पर ताले लटके मिले।

आरोप है कि अमित हबलानी ने ग्वालियर के 15 से अधिक थोक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारियों से करोड़ों रुपए का माल उधार लिया था। मंगलवार शाम पीड़ित व्यापारियों ने इंदरगंज थाने पहुंचकर कारोबारी, उसकी पत्नी और पिता के खिलाफ धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी और पिता के साथ मिलकर चलाते थे दुकानें

इंदरगंज थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक, सेवा नगर और श्रुति एन्क्लेव स्थित द्वारिका भवन निवासी अमित हबलानी मोबाइल कारोबारी हैं। वह अपनी पत्नी कनिका हबलानी और पिता मोतीलाल हबलानी के साथ राजीव प्लाजा की पहली मंजिल पर ‘द मोबाइल प्लस’ और ‘स्मार्ट जोन’ के नाम से मोबाइल और लैपटॉप की दुकानें संचालित करते थे।

राजीव प्लाजा में उनकी चार दुकानें थीं, जबकि शहर के अलग-अलग इलाकों में कुल 7 दुकानें चल रही थीं।

व्यापारियों का कहना है कि आरोपियों ने उनसे मोबाइल, लैपटॉप और एसेसरीज इस शर्त पर उधार ली थीं कि सामान बिकने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा। यदि सामान नहीं बिकता है तो उसे वापस लौटा दिया जाएगा। हालांकि, आरोप है कि न तो भुगतान किया गया और न ही माल लौटाया गया। जब थोक कारोबारी पैसे मांगते थे तो अमित हबलानी उन्हें टाल देते थे।

CCTV फुटेज में कार में सामान भरते दिखने का दावा

व्यापारियों के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात यानी 23 नवंबर को करीब 1:30 बजे अमित हबलानी अपनी पत्नी और पिता के साथ XUV-700 कार (MP07-ZZ-7888) से राजीव प्लाजा पहुंचे थे।

आरोप है कि तीनों ने मिलकर दुकानों में रखा उधार का पूरा सामान कार में भरा और ग्वालियर से चले गए। व्यापारियों ने पुलिस को इस घटना से जुड़े CCTV फुटेज उपलब्ध कराने की बात भी कही है।

सभी 7 दुकानों पर ताले मिले, व्यापारियों में आक्रोश

मंगलवार को जब राजीव प्लाजा के व्यापारी अपनी दुकानों पर पहुंचे तो ‘द मोबाइल प्लस’ और ‘स्मार्ट जोन’ बंद मिले। दोपहर 12 बजे तक दुकानें नहीं खुलने पर व्यापारियों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने आसपास जानकारी जुटाई तो पता चला कि राजीव प्लाजा में अमित की चारों दुकानों के शटर बंद हैं।

दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारी भी बाहर खड़े रहे, लेकिन उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद व्यापारियों ने टोपी बाजार, थाटीपुर और जयेन्द्रगंज स्थित उनके अन्य प्रतिष्ठानों का पता लगाया। वहां भी दुकानें बंद मिलीं। इसके बाद उधार पर करोड़ों रुपए का माल देने वाले व्यापारी आक्रोशित होकर थाने पहुंच गए।

15 से अधिक फर्मों और फाइनेंस कंपनी ने की शिकायत

शिकायत करने वाले व्यापारियों में शहर के कई बड़े मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर और कारोबारी शामिल हैं। इनमें मारुति कम्युनिकेशन (संदीप गांगिल), मोहित इंटरप्राइजेज (नितिन कालानी), श्री राधिका एजेंसी (योगेश बंसल), साईं कृपा मोबाइल, गुलाब मोबाइल (अनूप कालानी), अरिहंत इंटरप्राइजेज (अंशुल जैन), आदिनाथ मार्केटिंग, नित्या ट्रेडर्स, अग्रवाल मोबाइल (सचिन अग्रवाल), गोस्वामी मोबाइल (सतीश गोस्वामी), एचपी टेलीकॉम और बजाज फाइनेंस सहित 15 से अधिक व्यापारी और संस्थान शामिल हैं।

विदेश भागने की आशंका, पुलिस को दिए पासपोर्ट और कार के नंबर

व्यापारियों को आशंका है कि आरोपी माल खुर्द-बुर्द करने के बाद विदेश भाग सकते हैं। इस आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को आरोपियों के मोबाइल नंबर, पासपोर्ट नंबर और कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी सौंपा है। व्यापारियों ने पुलिस से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है और आरोप लगाए गए हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi का खुलासा, बोले- परेशान था, Yuvraj Singh ने समझाया और बदल गया खेल

क्रिकेट के मैदान पर बड़े रिकॉर्ड बनाने से पहले कई बार खिलाड़ियों को मुश्किल दौर से भी गुजरना पड़ता है। युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले वैभव ने अब खुलासा किया है कि इस धमाकेदार प्रदर्शन से ठीक पहले वह अपनी बल्लेबाजी को लेकर काफी परेशान थे। लगातार रन नहीं बन रहे थे और उनका ध्यान भी भटकने लगा था। ऐसे में उनके आदर्श युवराज सिंह की 30 मिनट की सलाह ने उन्हें अपनी गलतियां समझने में मदद की। बीसीसीआई (BCCI) की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वैभव ने बताया कि उन्होंने मैच से पहले युवराज सिंह से फोन पर लंबी बातचीत की थी। इस दौरान युवराज ने उन्हें बल्लेबाजी की तकनीक और क्रीज पर टिककर खेलने को लेकर कई अहम बातें समझाईं। इसके अगले ही दिन वैभव ने ऐसी पारी खेली, जिसने List A क्रिकेट के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। रन नहीं बनने से परेशान थे Vaibhav Sooryavanshi वैभव ने बताया कि UAE के खिलाफ मुकाबले से पहले उनकी फॉर्म अच्छी नहीं चल रही थी। राइजिंग स्टार्स एशिया कप के शुरुआती दो मैचों में भी वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। घरेलू क्रिकेट की कुछ पारियों में भी उनके बल्ले से उम्मीद के मुताबिक रन नहीं निकले थे। लगातार कम स्कोर बनने से वह अपनी बल्लेबाजी को लेकर सोच में पड़ गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि मैदान पर उतरते समय उनसे कहां गलती हो रही है। ऐसे समय में उन्होंने अपने पिता, बचपन के कोच मनीष ओझा, अंडर-19 के साथी खिलाड़ी प्रथम जाचक और अपने आदर्श युवराज सिंह से बात की। वैभव के लिए यह बातचीत काफी अहम साबित हुई। Yuvraj Singh ने आधे घंटे तक समझाई बल्लेबाजी की बारीकियां वैभव ने बताया कि युवराज सिंह से उन्होंने करीब आधे घंटे तक फोन पर बात की। उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी परेशानियां बताईं और समझाया कि बल्लेबाजी करते समय उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। युवराज ने उनकी बात ध्यान से सुनी और कुछ तकनीकी गलतियों की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने वैभव को शुरुआत में धैर्य रखने और करीब 20 गेंदें खेलने पर ध्यान देने की सलाह दी। युवराज का कहना था कि अगर वह शुरुआत में अच्छी तरह टिक जाते हैं, तो उनका स्कोर अपने आप अलग हो सकता है। वैभव ने बताया कि युवराज उनके आइडल हैं। इसलिए उन्होंने उनकी हर सलाह को ध्यान से सुना। बातचीत के बाद उन्होंने अपनी पुरानी पारियों के वीडियो भी देखे और समझने की कोशिश की कि कहां सुधार की जरूरत है। 28 गेंदों में Century, 52 गेंदों में Double Century युवराज सिंह से मिली सलाह के बाद वैभव UAE के खिलाफ मुकाबले में उतरे तो उनका अंदाज बिल्कुल अलग नजर आया। 24 नवंबर को दोहा में खेले गए ACC Men’s Asia Cup Rising Stars 2026 के इस मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वैभव ने महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इसके बाद उन्होंने रनों की रफ्तार और तेज कर दी और सिर्फ 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया। आखिरकार वह 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी इस पारी में 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। यानी उन्होंने अपनी पारी के 196 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी के आंकड़े: List A Cricket में टूटे कई बड़े रिकॉर्ड वैभव की इस पारी ने रिकॉर्ड बुक में नया इतिहास लिख दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के 29 गेंदों में शतक लगाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 28 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। इसके अलावा List A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के चैड बोव्स के नाम थी, जिन्होंने 103 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था। एक पारी में 28 छक्के लगाकर वैभव ने छक्कों का भी नया रिकॉर्ड बनाया। उनकी बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट करीब 385 रहा, जो इस पारी को और खास बनाता है। India A ने UAE को 7 विकेट से हराया इस मुकाबले में UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए थे। भारत A के सामने जीत के लिए 250 रनों का लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटके जरूर लगे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। भारत A ने सिर्फ 14.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 254 रन बना लिए और मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में भी जगह पक्की कर ली। Yuvraj Singh से लेकर Suryakumar Yadav तक ने की तारीफ वैभव की इस ऐतिहासिक पारी के बाद क्रिकेट जगत से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। युवराज सिंह ने भी उनकी तारीफ करते हुए उन्हें खास प्रतिभा बताया और 15 साल की उम्र में ऐसी पारी खेलने को बड़ी उपलब्धि करार दिया। वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी वैभव की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें अपना Inspiration बताया। पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, इरफान पठान और मोहम्मद कैफ समेत कई खिलाड़ियों ने भी उनकी पारी पर खुशी जाहिर की। एक सलाह, थोड़ा आत्मविश्वास और फिर इतिहास वैभव सूर्यवंशी की इस पारी की सबसे दिलचस्प बात सिर्फ उनके 204 रन नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे की तैयारी भी है। एक समय वह लगातार कम स्कोर से परेशान थे। उन्हें अपने खेल पर दोबारा काम करने की जरूरत महसूस हो रही थी। उन्होंने अपने आदर्श युवराज सिंह से बात की, उनकी सलाह सुनी और पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश की। इसके बाद मैदान पर जो हुआ, वह क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया। वैभव की कहानी बताती है कि बड़े खिलाड़ी भी मुश्किल दौर से गुजरते हैं, लेकिन सही समय पर मिली सलाह और खुद को सुधारने की कोशिश नई शुरुआत का रास्ता खोल सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Weather

Weather Update: राजस्थान-MP में बढ़ी ठंड, UP-Bihar में अगले 3 दिन गिरेगा पारा; IMD का Alert जारी

नवंबर का महीना अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और देश के कई हिस्सों में सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। कहीं सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही है तो कहीं रात में गिरता तापमान लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर रहा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर बढ़ रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले तीन दिनों के दौरान ठंड और बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में कोहरे की स्थिति बन सकती है। दूसरी तरफ दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। Rajasthan Weather: राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन, कई शहरों में पारा 10°C से नीचे राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। शेखावाटी क्षेत्र में रात का तापमान काफी नीचे पहुंच गया है। सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि माउंट आबू में पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। सीकर, चूरू, नागौर और आसपास के इलाकों में सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। जयपुर समेत प्रदेश के अन्य शहरों में दोपहर के समय धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। MP Weather: मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों में गिरेगा पारा मध्य प्रदेश में भी मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत कई शहरों में सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। बीते दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद अब प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर बढ़ रहा है। भोपाल में न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले दिनों न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। ग्वालियर-चंबल, मालवा और बुंदेलखंड के इलाकों में रात की ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है। ऐसे में सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। UP Weather: उत्तर प्रदेश के 15 शहरों में घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम उत्तर प्रदेश में सर्दी के साथ कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है। प्रदेश के 15 शहरों में घने कोहरे की स्थिति दर्ज की गई। लखीमपुर में दृश्यता 25 मीटर से भी कम रही, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, सीतापुर और आसपास के इलाकों में सुबह के समय धुंध और ठंड का असर देखने को मिल रहा है। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट महसूस होने लगती है। IMD के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है। सुबह और देर रात कोहरे की स्थिति को देखते हुए वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Bihar Weather: बिहार में अगले 3 दिन बढ़ेगी ठंड बिहार में भी मौसम धीरे-धीरे सर्द होता जा रहा है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और आसपास के जिलों में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है। इसका असर बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी पड़ने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह हल्की धुंध और रात में ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी ज्यादा महसूस हो सकती है। Delhi-NCR Weather: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में Fog Alert दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 26 और 27 नवंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है। पंजाब में भी 27 नवंबर तक कोहरे का असर बना रह सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी सुबह के समय दृश्यता कम होने की आशंका है। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चलाने वालों के साथ ट्रेन और फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है। इसलिए सफर शुरू करने से पहले संबंधित सेवाओं का अपडेट जरूर देख लें। Kashmir Weather: कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बढ़ी कड़ाके की ठंड पहाड़ी राज्यों में सर्दी का असर मैदानी इलाकों से कहीं ज्यादा है। कश्मीर के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण मौसम काफी सर्द बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं का असर आने वाले दिनों में मैदानी राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। South India Rain Alert: तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी उत्तर भारत में जहां ठंड और कोहरे का असर है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक: बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। Weather Health Tips: बदलते मौसम में सेहत का कैसे रखें ध्यान? ठंड बढ़ने के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और सांस से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर...

ग्वालियर में मोबाइल कारोबारी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, परिवार के साथ दुकानें खाली कर फरार होने की शिकायत

ग्वालियर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मार्केट राजीव प्लाजा में करोड़ों रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां ‘द मोबाइल प्लस’ और ‘स्मार्ट जोन’ के नाम से दुकानें संचालित करने वाले कारोबारी अमित हबलानी पर परिवार के साथ रात के अंधेरे में दुकान का पूरा स्टॉक समेटकर फरार होने का आरोप लगा है। कारोबारी की शहर में कुल 7 दुकानें हैं। मंगलवार को सभी दुकानों पर ताले लटके मिले। आरोप है कि अमित हबलानी ने ग्वालियर के 15 से अधिक थोक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारियों से करोड़ों रुपए का माल उधार लिया था। मंगलवार शाम पीड़ित व्यापारियों ने इंदरगंज थाने पहुंचकर कारोबारी, उसकी पत्नी और पिता के खिलाफ धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी और पिता के साथ मिलकर चलाते थे दुकानें इंदरगंज थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक, सेवा नगर और श्रुति एन्क्लेव स्थित द्वारिका भवन निवासी अमित हबलानी मोबाइल कारोबारी हैं। वह अपनी पत्नी कनिका हबलानी और पिता मोतीलाल हबलानी के साथ राजीव प्लाजा की पहली मंजिल पर ‘द मोबाइल प्लस’ और ‘स्मार्ट जोन’ के नाम से मोबाइल और लैपटॉप की दुकानें संचालित करते थे। राजीव प्लाजा में उनकी चार दुकानें थीं, जबकि शहर के अलग-अलग इलाकों में कुल 7 दुकानें चल रही थीं। व्यापारियों का कहना है कि आरोपियों ने उनसे मोबाइल, लैपटॉप और एसेसरीज इस शर्त पर उधार ली थीं कि सामान बिकने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा। यदि सामान नहीं बिकता है तो उसे वापस लौटा दिया जाएगा। हालांकि, आरोप है कि न तो भुगतान किया गया और न ही माल लौटाया गया। जब थोक कारोबारी पैसे मांगते थे तो अमित हबलानी उन्हें टाल देते थे। CCTV फुटेज में कार में सामान भरते दिखने का दावा व्यापारियों के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात यानी 23 नवंबर को करीब 1:30 बजे अमित हबलानी अपनी पत्नी और पिता के साथ XUV-700 कार (MP07-ZZ-7888) से राजीव प्लाजा पहुंचे थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर दुकानों में रखा उधार का पूरा सामान कार में भरा और ग्वालियर से चले गए। व्यापारियों ने पुलिस को इस घटना से जुड़े CCTV फुटेज उपलब्ध कराने की बात भी कही है। सभी 7 दुकानों पर ताले मिले, व्यापारियों में आक्रोश मंगलवार को जब राजीव प्लाजा के व्यापारी अपनी दुकानों पर पहुंचे तो ‘द मोबाइल प्लस’ और ‘स्मार्ट जोन’ बंद मिले। दोपहर 12 बजे तक दुकानें नहीं खुलने पर व्यापारियों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने आसपास जानकारी जुटाई तो पता चला कि राजीव प्लाजा में अमित की चारों दुकानों के शटर बंद हैं। दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारी भी बाहर खड़े रहे, लेकिन उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद व्यापारियों ने टोपी बाजार, थाटीपुर और जयेन्द्रगंज स्थित उनके अन्य प्रतिष्ठानों का पता लगाया। वहां भी दुकानें बंद मिलीं। इसके बाद उधार पर करोड़ों रुपए का माल देने वाले व्यापारी आक्रोशित होकर थाने पहुंच गए। 15 से अधिक फर्मों और फाइनेंस कंपनी ने की शिकायत शिकायत करने वाले व्यापारियों में शहर के कई बड़े मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर और कारोबारी शामिल हैं। इनमें मारुति कम्युनिकेशन (संदीप गांगिल), मोहित इंटरप्राइजेज (नितिन कालानी), श्री राधिका एजेंसी (योगेश बंसल), साईं कृपा मोबाइल, गुलाब मोबाइल (अनूप कालानी), अरिहंत इंटरप्राइजेज (अंशुल जैन), आदिनाथ मार्केटिंग, नित्या ट्रेडर्स, अग्रवाल मोबाइल (सचिन अग्रवाल), गोस्वामी मोबाइल (सतीश गोस्वामी), एचपी टेलीकॉम और बजाज फाइनेंस सहित 15 से अधिक व्यापारी और संस्थान शामिल हैं। विदेश भागने की आशंका, पुलिस को दिए पासपोर्ट और कार के नंबर व्यापारियों को आशंका है कि आरोपी माल खुर्द-बुर्द करने के बाद विदेश भाग सकते हैं। इस आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को आरोपियों के मोबाइल नंबर, पासपोर्ट नंबर और कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी सौंपा है। व्यापारियों ने पुलिस से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है और आरोप लगाए गए हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका की पकड़ मजबूत, बांग्लादेश पर 403 रन की बढ़त; एकरमैन और मुल्डर के शतक

सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पहली पारी में बांग्लादेश को महज 91 रन पर समेटने के बाद मेजबान टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 494 रन बना लिए हैं। इस तरह साउथ अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 403 रन की बढ़त मिल गई है। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्क्स एकरमैन ने 150 रन की शानदार पारी खेली, जबकि वियान मुल्डर ने 100 रन बनाए। मार्को यानसन 67 रन बनाकर नाबाद हैं। एकरमैन ने 138 गेंदों में जड़ा 150 रन बांग्लादेश की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए एकरमैन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 138 गेंदों पर 150 रन बनाए। उनकी पारी में 23 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इस तरह उन्होंने 116 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। एकरमैन ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। इसके बाद जुबैर हमजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। डी जॉर्जी और मुल्डर ने भी संभाली पारी एकरमैन के आउट होने के बाद टोनी डे जॉर्जी ने 137 गेंदों में 66 रन बनाए। उन्होंने वियान मुल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर 388 रन तक पहुंच गया। इसके बाद मुल्डर और मार्को यानसन ने सातवें विकेट के लिए 106 रन जोड़े। मुल्डर ने 178 गेंदों में 100 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 115वें ओवर में तौहीद हृदोय की गेंद पर एक रन लेकर अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया। हालांकि, अगले ही ओवर में वह जकर अली के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। यानसन 91 गेंदों में 67 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि साइमन हार्मर ने अभी खाता नहीं खोला है। बांग्लादेश के गेंदबाज विकेट लेते रहे, लेकिन रन नहीं रोक पाए बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम और खालिद अहमद ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं, तस्किन अहमद, इबादत हुसैन और तौहीद हृदोय को एक-एक सफलता मिली। पहली पारी में 91 रन पर सिमटी थी बांग्लादेश की टीम इससे पहले बांग्लादेश की पूरी टीम पहली पारी में 33.3 ओवर में 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। महफिजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। मोमिनुल हक ने 18 और तौहीद हृदोय ने 19 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने 3-3 विकेट लिए। एनरिक नॉर्खिया ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि वियान मुल्डर और साइमन हार्मर को एक-एक विकेट मिला।

IPL 2027 ऑक्शन में उतरेंगे बेन स्टोक्स, ₹2 करोड़ रखा बेस प्राइस; 1,220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा गया है। स्टोक्स ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार शाम फ्रेंचाइजी को 1,220 खिलाड़ियों की शुरुआती रजिस्ट्रेशन लिस्ट भेजी। इसमें बांग्लादेश के 11 खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। हालांकि, अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के नाम इस सूची में शामिल नहीं हैं। पहले ऑक्शन में नाम देना तय नहीं माना जा रहा था 35 साल के बेन स्टोक्स का IPL 2027 ऑक्शन में शामिल होना पहले तय नहीं माना जा रहा था। उन्होंने 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं दिया था। BCCI के नियमों के मुताबिक, किसी विदेशी खिलाड़ी को अगले साल के ऑक्शन में शामिल होने के लिए मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है। नियम के तहत ऐसा नहीं करने वाले विदेशी खिलाड़ी अगले साल के ऑक्शन के लिए अयोग्य हो जाते हैं। हालांकि, इस बार स्टोक्स को रजिस्ट्रेशन की अनुमति मिल गई है। IPL में तीन फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं स्टोक्स बेन स्टोक्स IPL में अब तक तीन फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। स्टोक्स ने IPL में अब तक 45 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 935 रन बनाए और 28 विकेट हासिल किए हैं। बांग्लादेश के 11 खिलाड़ी शुरुआती लिस्ट में शामिल IPL 2027 के शुरुआती रजिस्ट्रेशन में बांग्लादेश के 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें हसन महमूद, परवेज हुसैन इमोन, रिपन मंडल, रिशाद हुसैन, सैफ हसन, शाक महेदी हसन, शमीम हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तौहीद हृदोय और मोहम्मद रुबेल शामिल हैं। हालांकि, बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान शुरुआती सूची में जगह नहीं बना सके हैं। 1,220 खिलाड़ियों में 939 भारतीय और 281 विदेशी BCCI की ओर से फ्रेंचाइजी को भेजी गई शुरुआती सूची में कुल 1,220 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी के पास कुल 66 खाली स्लॉट होंगे। इनमें से 25 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं। शुरुआती सूची में शामिल खिलाड़ियों का वर्गीकरण इस प्रकार है: 27 नवंबर तक अतिरिक्त नाम भेज सकेंगी फ्रेंचाइजी BCCI ने फ्रेंचाइजी को शुरुआती रजिस्ट्रेशन सूची में छूटे खिलाड़ियों के नाम शामिल कराने का अवसर दिया है। टीमें 27 नवंबर शाम 5 बजे तक अतिरिक्त खिलाड़ियों के नाम भेज सकेंगी। इसके बाद फ्रेंचाइजी को 1 दिसंबर तक उन खिलाड़ियों की सूची देनी होगी, जिन्हें वे IPL 2027 के ऑक्शन में शामिल देखना चाहती हैं। इसी आधार पर ऑक्शन की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.