आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGबिज़नेसपेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने की आशंका, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों ने मांगा कमीशन◆BREAKINGदेश-हरपलहरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं ओपन स्कूल परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 6 दिसंबर तक मिलेगा मौका◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली के बाद महंगाई का झटका: स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज से लेकर बिस्किट तक बढ़ेंगे दाम, घटेगा पैकेट का वजन◆BREAKINGबिज़नेसIDBI बैंक की बिक्री के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल, कर्मचारियों ने RBI से की डील रोकने की मांग◆BREAKINGप्रदेशछठ के बाद यात्रियों की भीड़: रांची-आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन, धनबाद होकर भी चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस◆BREAKINGछत्तीसगढ़SECL में ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, होटल कारोबारी दीपक टंडन से रायपुर पुलिस करेगी पूछताछ◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़PM Narendra Modi फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे पहुंचे, मत्था टेका◆BREAKINGबिज़नेसSoftware में खराबी से अमेरिकी बैंकों का कामकाज प्रभावित◆BREAKINGबिज़नेसपेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने की आशंका, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों ने मांगा कमीशन◆BREAKINGदेश-हरपलहरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं ओपन स्कूल परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 6 दिसंबर तक मिलेगा मौका◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली के बाद महंगाई का झटका: स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज से लेकर बिस्किट तक बढ़ेंगे दाम, घटेगा पैकेट का वजन◆BREAKINGबिज़नेसIDBI बैंक की बिक्री के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल, कर्मचारियों ने RBI से की डील रोकने की मांग◆BREAKINGप्रदेशछठ के बाद यात्रियों की भीड़: रांची-आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन, धनबाद होकर भी चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस◆BREAKINGछत्तीसगढ़SECL में ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, होटल कारोबारी दीपक टंडन से रायपुर पुलिस करेगी पूछताछ◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़PM Narendra Modi फिलीपींस के सबसे पुराने गुरुद्वारे पहुंचे, मत्था टेका◆BREAKINGबिज़नेसSoftware में खराबी से अमेरिकी बैंकों का कामकाज प्रभावित◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन, राज्य सरकार ने दी मंजूरी; लागू होने की तारीख बाद में होगी तय

Table of Content

छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य शासन ने बिजली कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और विद्युत कंपनी के चेयरमैन सुबोध सिंह ने शुक्रवार को रायपुर में कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी। हालांकि, योजना किस तारीख से लागू होगी, इसका फैसला बाद में किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा उचित मंच से की जाएगी।

दरअसल, भारतीय मजदूर संघ से जुड़े छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ पिछले दो साल से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता में इस मांग पर सहमति बनी। सुबोध सिंह ने बताया कि योजना लागू करने के लिए राज्य शासन के ऊर्जा और वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली कंपनी में किसी तरह का समानांतर लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों से इस मुद्दे पर किसी भी तरह के भ्रम या बहकावे में नहीं आने की अपील की।

विभागीय कोटे से भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी

बैठक में महासंघ ने विभागीय कोटे के तहत भर्ती शुरू करने की मांग भी रखी। इस पर विद्युत कंपनी के चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित विभागीय कोटे के अनुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर जांच के बाद फैसला

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा भी बैठक में उठा। इस पर सुबोध सिंह ने कहा कि यह प्रदेश स्तर का विषय है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पारित संशोधन विधेयक की जांच के बाद इसे छत्तीसगढ़ में भी लागू करने पर विचार किया जा सकता है।

लंबित DA और DR पर जल्द आदेश का आश्वासन

महासंघ ने बिजली कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) देने की मांग की। इस पर चेयरमैन ने लंबित महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) के संबंध में जल्द आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। बैठक में कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों और समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

बैठक में अखिल भारतीय मंत्री एवं विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, महासंघ अध्यक्ष संजय तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष तेज प्रताप सिन्हा, महामंत्री नवरतन बरेठ और कोषाध्यक्ष कोमल देवांगन सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने की आशंका, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों ने मांगा कमीशन

देशभर के पेट्रोल पंप संचालकों और LPG गैस एजेंसी मालिकों ने अपना कमीशन बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। संचालकों ने पेट्रोलियम मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि पंप और गैस एजेंसी चलाने का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जबकि उनके कमीशन में उसी अनुपात में बढ़ोतरी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल डीलर्स अपने कमीशन में 30% से 40% तक बढ़ोतरी चाहते हैं। वहीं, LPG डीलर्स ने प्रति सिलेंडर मिलने वाले मौजूदा 75 रुपए के कमीशन में कम से कम 122 रुपए की बढ़ोतरी की मांग की है। पेट्रोल पर ₹1.50 और डीजल पर ₹2.50 कमीशन बढ़ाने का प्रस्ताव रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोल पंप संचालकों ने ईंधन के हिसाब से अलग-अलग कमीशन बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें पेट्रोल पर 1.50 रुपए और डीजल पर 2.50 रुपए प्रति लीटर कमीशन बढ़ाने की मांग शामिल है। पंप और गैस एजेंसी चलाने का खर्च लगातार बढ़ा पेट्रोल पंप मालिकों और गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि कर्मचारियों की सैलरी, बिजली बिल, बैंक चार्ज, रखरखाव और प्रशासनिक खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद कमीशन में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है। कम मार्जिन के कारण खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंप संचालकों को अपना खर्च निकालने में परेशानी हो रही है। 2024 में आखिरी बार बढ़ा था कमीशन, 18 से ज्यादा प्रस्ताव लंबित पेट्रोल और डीजल डीलर्स के कमीशन में आखिरी बार 2024 में बदलाव किया गया था। अब बढ़ती महंगाई और संचालन लागत को देखते हुए डीलर्स फिर से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के पास कमीशन बढ़ाने से जुड़े 18 से ज्यादा प्रस्ताव लंबित हैं। क्या पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर भी होंगे महंगे? कमीशन बढ़ाने की मांग पर अब पेट्रोलियम मंत्रालय और सरकारी तेल कंपनियों को फैसला लेना है। अगर मांगें स्वीकार होती हैं, तो बढ़े हुए कमीशन का खर्च उठाने के दो विकल्प हो सकते हैं। पहला, तेल कंपनियां अपने मुनाफे से अतिरिक्त कमीशन का भुगतान करें। दूसरा, इस खर्च को पेट्रोल, डीजल और LPG सिलेंडर की कीमतों में शामिल किया जाए। अगर अतिरिक्त खर्च का बोझ ग्राहकों पर डाला जाता है, तो आने वाले समय में ईंधन और रसोई गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं। हालांकि, फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं ओपन स्कूल परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 6 दिसंबर तक मिलेगा मौका

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मुक्त विद्यालय (Open School) की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च 2027 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने फ्रेश श्रेणी के परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 6 दिसंबर 2026 कर दी है। पहले बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। अब विद्यार्थी 300 रुपए विलंब शुल्क के साथ 6 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह मौका उन परीक्षार्थियों को दिया गया है, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन करना होगा आवेदन शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर संबंधित लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से आवेदन से जुड़े सभी जरूरी दिशा-निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यार्थियों को आवेदन करते समय अपना व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी और अन्य जरूरी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है। अंतिम तारीख से पहले आवेदन करने की अपील बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है। उन्होंने पात्र परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन जमा करने के बाद उसकी पुष्टि करना भी जरूरी है, ताकि किसी तरह की तकनीकी परेशानी या गलत जानकारी के कारण बाद में दिक्कत न हो।

दिवाली के बाद महंगाई का झटका: स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज से लेकर बिस्किट तक बढ़ेंगे दाम, घटेगा पैकेट का वजन

दिवाली का फेस्टिव सीजन खत्म होते ही आम लोगों के घरेलू बजट पर महंगाई का दबाव बढ़ने वाला है। कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनियां स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं। बढ़ती उत्पादन लागत और कच्चे माल की कीमतों के चलते कंपनियां अपने मुनाफे का मार्जिन बचाने के लिए प्रोडक्ट्स महंगे करने के साथ पैकेट का वजन और मात्रा भी घटा रही हैं। इसका सीधा असर आम परिवारों की जेब पर पड़ सकता है। रोजमर्रा की चीजें होंगी महंगी, बिस्किट के पैकेट का साइज भी घटेगा FMCG सेक्टर की कंपनियां लगातार बढ़ती लागत से परेशान हैं। पिछली तिमाही में रिफाइंड पाम ऑयल, चीनी, दूध और पैकेजिंग लेमिनेट्स की कीमतों में 7% तक की बढ़ोतरी हुई है। इसकी भरपाई के लिए कंपनियों ने कीमतें बढ़ाने और पैकेट की मात्रा कम करने का फैसला किया है। ब्रिटानिया के CEO रक्षित हरगावे के मुताबिक, कंपनी पिछली तिमाही में कीमतों में 3.5% की बढ़ोतरी कर चुकी है। इसके साथ ही फिक्स्ड प्राइस वाले पैकेट्स में प्रोडक्ट की मात्रा भी कम की गई है। उन्होंने एनालिस्ट्स के साथ बातचीत में कहा कि कंपनी आगे भी कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है और मौजूदा हालात में ऐसा करना जरूरी हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज भी होंगे महंगे स्मार्टफोन, टीवी और घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाना शुरू कर दिया है। हायर इंडिया के CEO सतीश एनएस ने बताया कि कच्चे माल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। इससे कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिक्री 20% से ज्यादा की रफ्तार से बढ़ने के बावजूद बढ़ती लागत के कारण मुनाफा बनाए रखना चुनौती बन गया है। इस तरह आने वाले दिनों में इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर रसोई में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों तक की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

IDBI बैंक की बिक्री के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल, कर्मचारियों ने RBI से की डील रोकने की मांग

IDBI बैंक के निजीकरण और इसे कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स को बेचने के प्रस्ताव के खिलाफ बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने विरोध तेज कर दिया है। कर्मचारी संगठनों ने इस सौदे के विरोध में 3 दिसंबर को देशभर में हड़ताल करने का ऐलान किया है। इस संबंध में यूनाइटेड फोरम ऑफ IDBI एम्प्लॉइज एंड ऑफिसर्स (UFIOE) ने RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा को पत्र लिखकर प्रस्तावित बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि जब तक सौदे की स्वतंत्र जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक RBI विदेशी कंपनी को बैंक का मालिकाना हक और नियंत्रण सौंपने की मंजूरी न दे। अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, IDBI को बताया राष्ट्रीय संपत्ति बैंक कर्मचारी यूनियनों ने केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से IDBI बैंक की प्रस्तावित बिक्री का फैसला तत्काल वापस लेने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि IDBI बैंक देश की राष्ट्रीय संपत्ति है और इसे किसी विदेशी कंपनी के हाथों में सौंपना उचित नहीं है। यूनियनों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के संकेत भी दिए हैं।

छठ के बाद यात्रियों की भीड़: रांची-आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन, धनबाद होकर भी चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

छठ पूजा संपन्न होने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच 17 कोच वाली विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इसके अलावा चर्लपल्ली और बरौनी के बीच धनबाद होकर अमृत भारत स्पेशल ट्रेन भी एक ट्रिप लगाएगी। रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल ट्रेन संख्या 08077/08078 दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप चलेगी। रांची से ट्रेन 17 नवंबर को दोपहर 12:37 बजे रवाना हुई। रास्ते में लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज और गढ़वा रोड समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। डालटनगंज में ट्रेन शाम 4:38 से 4:40 बजे और गढ़वा रोड में शाम 6 बजे पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 3 बजे ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08078, 18 नवंबर को शाम 6:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी। यह गोविंदपुरी, चुनार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, टोरी और लोहरदगा होते हुए गुरुवार शाम 7:30 बजे रांची पहुंचेगी। धनबाद होकर चलेगी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए चर्लपल्ली और बरौनी जंक्शन के बीच भी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 07561 चर्लपल्ली-बरौनी 20 नवंबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह धनबाद समेत निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए 22 नवंबर को रात 2:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07562 बरौनी-चर्लपल्ली 22 नवंबर को रात 3 बजे रवाना होगी। धनबाद के रास्ते चलने वाली यह ट्रेन 23 नवंबर को देर शाम 7 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में अमृत भारत रैक के जनरल और स्लीपर श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे। स्लीपर श्रेणी के आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल काफी सीटें उपलब्ध बताई गई हैं। इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का रूट चर्लपल्ली, काजीपेट, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल और बरौनी रहेगा। छठ के बाद हवाई किराए में भी बढ़ोतरी छठ पर्व के बाद हवाई यात्रा भी महंगी हो गई है। 17 से 20 नवंबर के बीच रांची से दिल्ली का हवाई किराया 10 हजार से 14 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, मुंबई का किराया 14 हजार से 17 हजार रुपये और भुवनेश्वर का किराया 17 हजार से 22 हजार रुपये तक बताया जा रहा है। धनबाद से दिल्ली और ऋषिकेश के लिए भी स्पेशल ट्रेनें रेलवे ने धनबाद और आसपास के यात्रियों के लिए अन्य विशेष ट्रेनों का भी संचालन निर्धारित किया है। इनमें शामिल हैं: इन ट्रेनों से त्योहार के बाद अपने कामकाज और घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। छठ पूजा संपन्न होने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच 17 कोच वाली विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इसके अलावा चर्लपल्ली और बरौनी के बीच धनबाद होकर अमृत भारत स्पेशल ट्रेन भी एक ट्रिप लगाएगी। रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल ट्रेन संख्या 08077/08078 दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप चलेगी। रांची से ट्रेन 17 नवंबर को दोपहर 12:37 बजे रवाना हुई। रास्ते में लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज और गढ़वा रोड समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। डालटनगंज में ट्रेन शाम 4:38 से 4:40 बजे और गढ़वा रोड में शाम 6 बजे पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 3 बजे ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08078, 18 नवंबर को शाम 6:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी। यह गोविंदपुरी, चुनार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, टोरी और लोहरदगा होते हुए गुरुवार शाम 7:30 बजे रांची पहुंचेगी। धनबाद होकर चलेगी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए चर्लपल्ली और बरौनी जंक्शन के बीच भी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 07561 चर्लपल्ली-बरौनी 20 नवंबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह धनबाद समेत निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए 22 नवंबर को रात 2:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07562 बरौनी-चर्लपल्ली 22 नवंबर को रात 3 बजे रवाना होगी। धनबाद के रास्ते चलने वाली यह ट्रेन 23 नवंबर को देर शाम 7 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में अमृत भारत रैक के जनरल और स्लीपर श्रेणी के कुल 22 कोच होंगे। स्लीपर श्रेणी के आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिलहाल काफी सीटें उपलब्ध बताई गई हैं। इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का रूट चर्लपल्ली, काजीपेट, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल और बरौनी रहेगा। छठ के बाद हवाई किराए में भी बढ़ोतरी छठ पर्व के बाद हवाई यात्रा भी महंगी हो गई है। 17 से 20 नवंबर के बीच रांची से दिल्ली का हवाई किराया 10 हजार से 14 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, मुंबई का किराया 14 हजार से 17 हजार रुपये और भुवनेश्वर का किराया 17 हजार से 22 हजार रुपये तक बताया जा रहा है। धनबाद से दिल्ली और ऋषिकेश के लिए भी स्पेशल ट्रेनें रेलवे ने धनबाद और आसपास के यात्रियों के लिए अन्य विशेष ट्रेनों का भी संचालन निर्धारित किया है। इनमें शामिल हैं: इन ट्रेनों से त्योहार के बाद अपने कामकाज और घर लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.