आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित◆BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित◆BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

पचमढ़ी में BJP का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, राजनाथ सिंह करेंगे समापन

मध्यप्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस शिविर का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 जून को दोपहर 3 बजे करेंगे, जबकि समापन 16 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। शिविर में कौन-कौन रहेगा शामिल? प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी दी कि यह पार्टी का नियमित प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें देशभर से 201 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें सांसद, विधायक, मंत्री और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के सभी मंत्री पूरे समय मौजूद रहेंगे। प्रमुख नेता जो देंगे मार्गदर्शन: शिविर की खास बातें: पहले दिन के सत्र: दूसरे दिन की खास झलकियां: मुख्यमंत्री का विशेष सत्र: मीडिया और संगठन: सांस्कृतिक कार्यक्रम: अंतिम दिन की विशेषताएं:deshharpal.com
Read more
Friday

Friday the 13th को फिर टूटा बाजार Nifty 24,500 के नीचे

आज 13 जून 2025 को क्या हुआ? आज के दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई: इस गिरावट के पीछे कोई अंधविश्वास नहीं, बल्कि जियोपॉलिटिकल टेंशन है: क्या Friday the 13th वाकई Nifty के लिए ‘मनहूस’ है? Historical Data क्या कहता है? Average Return: +0.35%Biggest Fall: –2.45% (Oct 2000)Biggest Gain: +3.81% (13 Mar 2020) यानी Friday the 13th का असर बाजार पर ज़्यादातर समय Positive रहा है। आज की गिरावट का असली कारण क्या है? Market के लिए अब आगे क्या? हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

सागर में अवैध शराब का खुलासा: भोपाल से आ रही स्लीपर बस में पकड़ी गई 10 पेटी देशी शराब, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की भारी खेप पकड़ी है। शुक्रवार को मोतीनगर पुलिस ने भोपाल से सागर आ रही एक स्लीपर बस से 10 पेटी देशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शक्ति ट्रेवल्स की स्लीपर बस (MP40-ZE-4929) में गैरकानूनी तरीके से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मोतीनगर पुलिस ने चौराहे पर नाकाबंदी की और जैसे ही बस वहां पहुंची, टीम ने उसे रोककर सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान बस की डिक्की खोली गई, जहां से 10 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में बस ड्राइवर ने अपना नाम राज पिता बटनलाल मालवीय (24 वर्ष), निवासी आनंद नगर, भोपाल बताया। वहीं कंडक्टर की पहचान मनोज पिता मथुरा प्रसाद तिवारी (45 वर्ष), निवासी सिरसौदा, रायसेन के रूप में हुई। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज(deshharpal.com)थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बस और बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और किसे पहुंचाई जानी थी। जांच जारी है और जल्द ही इस गिरोह के अन्य लोगों तक भी पुलिस पहुंच सकती है।
Read more

भोपाल BDA में रिश्वतखोरी का खुलासा: मकान नामांतरण के बदले 10 हजार की मांग, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

भोपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) के एक बाबू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बैरसिया रोड निवासी घनश्याम राठौर ने करीब 4 महीने पहले अपने मकान के नामांतरण (mutation) के लिए BDA में आवेदन दिया था। लेकिन जिम्मेदार बाबू शहाब उद्दीन सिद्दीकी ने काम करने के लिए घनश्याम से रिश्वत की मांग की। वह नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय फीस के अलावा 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। चार महीने से लगातार दौड़ लगाने के बाद जब बाबू ने बिना पैसे दिए काम नहीं किया, तो थक-हारकर युवक ने लोकायुक्त कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार दोपहर लोकायुक्त पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी बाबू को जैसे ही फरियादी से 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब शहाब उद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इंसाफ की उम्मीद:(deshharpal.com)इस कार्रवाई से आम जनता में यह भरोसा जगा है कि अगर सही समय पर आवाज उठाई जाए तो भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई संभव है।
Read more
DVR

Air India Crash Ahmedabad DVR बरामद, जांच में बड़ा खुलासा संभव , ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी

अहमदाबाद में हुए Air India Plane Crash मामले में बड़ी सफलता मिली है। गुजरात की ATS ने मलबे से DVR (Digital Video Recorder) बरामद कर लिया है, जो क्रैश से पहले के महत्वपूर्ण विजुअल डेटा को रिकॉर्ड करता है। इस DVR के जरिए हादसे की असली वजह तक पहुंचने में बड़ी मदद मिल सकती है। DVR क्या है और क्यों है अहम? DVR एक वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस है, जो विमान के अंदर के नज़ारे—जैसे कॉकपिट की गतिविधियां, इंस्ट्रूमेंट पैनल और पायलट्स के एक्शन—रिकॉर्ड करता है। यह ब्लैक बॉक्स से अलग होता है, जो ऑडियो और फ्लाइट डेटा रिकॉर्ड करता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि Digital Video Recorder से वास्तविक विजुअल एविडेंस मिलेगा, जो ब्लैक बॉक्स के डेटा को सपोर्ट करेगा। FSL टीम करेगी जांच गुजरात ATS ने Digital Video Recorder को FSL (Forensic Science Laboratory) को सौंप दिया है। अब इसकी गहराई से जांच होगी, जिससे हादसे के अंतिम क्षणों का डिजिटल रीकंस्ट्रक्शन संभव हो सकेगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

“ऑनलाइन ‘डॉग खरीद’ ठगी का शिकार बनी ग्वालियर की महिला ने जहर खाकर दी जान, ट्रांसपोर्टर की पत्नी ने ठगों को भेजा दर्दभरा वॉइस मैसेज”

ग्वालियर की कृष्णा नगर निवासी रीना प्रजापति (36) ऑनलाइन डॉग खरीदने के चक्कर में साइबर ठगों का शिकार हो गईं। एक फर्जी वेबसाइट पर पपी देखने के बाद जब उन्होंने पेमेंट किया, तो वॉट्सऐप पर मिले क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उनके खाते से ₹1.93 लाख उड़ गए। इस धोखे से सदमे में आई रीना ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अंतिम वक्त में रीना ने ठगों को एक वॉइस मैसेज भेजा जिसमें उन्होंने कहा, “अब मैंने जहर खा लिया है, मेरे बच्चे थाने जा रहे हैं…” रीना तीन बच्चों की मां थीं। उनके पति राजेंद्र ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।https://deshharpal.com/
Read more
Meta

Meta-Scale AI Deal ₹1.19 लाख करोड़ की बड़ी डील, Meta को मिला नया AI Genius Alexandr Wang

टेक्नोलॉजी की दुनिया में Meta ने एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस में सबसे बड़ा दांव खेलते हुए लगभग ₹1.19 लाख करोड़ ($14.3 Billion) का निवेश किया है। इस डील के तहत Meta को Scale AI में 49% non-voting हिस्सेदारी मिली है। सिर्फ इतना ही नहीं, Scale AI के फाउंडर और सीईओ Alexandr Wang को अपनी नई Superintelligence टीम का हेड भी बना लिया है। यह डील Meta को AI की रेस में Google, OpenAI और Microsoft जैसी कंपनियों की बराबरी में लाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। कौन हैं Alexandr Wang? – AI Superpower सिर्फ 28 साल की उम्र में अरबों डॉलर की कंपनी बनाने वाले Alexandr Wang अब Meta में AI के भविष्य को दिशा देंगे। उन्हें Meta की नई Superintelligence Team का नेतृत्व करने की ज़िम्मेदारी दी गई है। इस टीम का मकसद केवल LLM (Large Language Models) से आगे जाकर ऐसी AI बनाना है जो सोचने, समझने, याद रखने और निर्णय लेने में सक्षम हो — बिल्कुल इंसानों जैसी। Scale AI क्या करता है? – Strategic Choice Scale AI एक अग्रणी AI डेटा कंपनी है जो OpenAI, Google, Amazon और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय को डेटा एनोटेशन और मॉडल ट्रेनिंग सेवाएं देती है। Meta को उम्मीद है कि Scale AI की टेक्नोलॉजी से उसके Llama मॉडल्स को बेहतर बनाया जा सकेगा। डील के बाद भी Scale AI स्वतंत्र रूप से काम करता रहेगा और Jason Droege को इसका अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है। Wang अब केवल कंपनी के बोर्ड में शामिल रहेंगे। Meta की Superintelligence रणनीति Meta के लिए यह डील सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि AI की अगली पीढ़ी में प्रवेश करने का एक मास्टरप्लान है। कंपनी की पिछली AI पेशकश — Llama 4 — उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी, और इसके नए मॉडल Behemoth में भी देरी हो रही है। ऐसे में Wang की भर्ती को फिर से लीडर की दौड़ में शामिल करने की कोशिश है। Wang 50 से ज़्यादा टॉप AI रिसर्चर्स की एक नई टीम बनाएंगे जो reasoning, planning और memory capabilities जैसी सुपर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर काम करेगी। Regulatory चिंता और Industry Reaction हालांकि Meta ने पूरी कंपनी नहीं खरीदी है, बल्कि non-voting हिस्सेदारी ली है, लेकिन फिर भी यह डील Big Tech के एकाधिकार और टैलेंट एक्विजिशन की नई बहस छेड़ सकती है। Microsoft और Google की तरह, Meta ने भी सीधे अधिग्रहण के बजाय हिस्सेदारी और टैलेंट को प्राथमिकता दी है, ताकि Antitrust नियमों से बचा जा सके। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

अहमदाबाद क्रैश की दहशत: इंदौर की हरप्रीत होरा भी मरी, फ्लाइट बदली और 19 जून की जगह 12 जून की टिकट—पति से मिलने लंदन जा रही थीं

इंदौर की 30 वर्षीय हरप्रीत कौर होरा, जो राजमोहल्ला की रहने वाली थीं, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए भीषण हादसे में अपनी जान गंवा बैठीं। वह अपने मायके अहमदाबाद से पति रॉबी होरा से मिलने लंदन जा रही थीं। उनका टिकट पहले 19 जून का था, लेकिन पति का जन्मदिन साथ मनाने के लिए उन्होंने आखिरी वक्त पर 12 जून की फ्लाइट ली—जो हादसे का शिकार हो गई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन महज दो मिनट बाद एयरपोर्ट की दीवार और कस्टम कार्गो ऑफिस से टकरा गई। इस भयावह दुर्घटना में 265 लोगों की जान चली गई, जिनमें 241 पैसेंजर थे। फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, 52 ब्रिटिश, 6 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक भी सवार थे। हरप्रीत बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में काम करती थीं, जबकि उनके पति लंदन में क्लाउड आर्किटेक्ट हैं। दोनों की शादी को पांच साल हो चुके थे। उनके परिवार के अनुसार, हरप्रीत दिसंबर में इंदौर आई थीं और इस बार लंदन जाने से पहले अपने पिता से मिलने अहमदाबाद आई थीं। अब रॉबी होरा इंदौर पहुंच चुके हैं और पत्नी की अंतिम यात्रा में शामिल होने अहमदाबाद रवाना होंगे। https://deshharpal.com/
Read more
Ahmedabad Tragedy: 241 की मौत, सिर्फ एक बचा – भारत के लिए काली सुबह

Ahmedabad Tragedy: 241 की मौत, सिर्फ एक बचा – भारत के लिए काली सुबह

Ahmedabad से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। एयर इंडिया की एक फ्लाइट, जो लंदन जा रही थी, टेक-ऑफ के कुछ मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे में सिर्फ एक शख्स जिंदा बच पाया – वह भी भारतीय मूल का एक ब्रिटिश नागरिक। उसकी जान कैसे बची, यह फिलहाल जांच का विषय है, लेकिन उसका बचना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान ने उड़ान भरते ही जोर का धमाका किया और फिर धुएं के गुबार के साथ जमीन पर गिर पड़ा। बचाव कार्य तुरंत शुरू हुआ, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पतालों में एंबुलेंस की कतारें लग गईं और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया। इस विमान हादसे की खबर से पूरा देश सदमे में था कि तभी एक और दुखद समाचार आया – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। रूपाणी जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। एक ही दिन में इतने बड़े नुकसान ने देश को हिला कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है और लोग दोनों घटनाओं को ‘काली सुबह’ बता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बड़े नेताओं ने गहरा दुख जताया है। यह सिर्फ एक खबर नहीं है, यह सैकड़ों परिवारों का टूटना है। उस एक शख्स का बचना हमें उम्मीद देता है, लेकिन बाकी 241 लोगों की दर्दनाक मौत और एक वरिष्ठ नेता का जाना, पूरे भारत के दिल को तोड़ देता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Iran

Iran Drone Attack on Israel ईरान ने Launch किए 100+ Killer Drones, इज़राइल पर 2 घंटे में हमला संभव

Iran और इज़राइल के बीच तनाव अब खुली जंग में तब्दील हो गया है। इजरायली एयरस्ट्राइक का जवाब देते हुए ईरान ने आज सुबह 100 से ज्यादा घातक ड्रोन (Killer Drones) इज़राइल की ओर भेजे हैं। IDF (Israel Defense Forces) के मुताबिक, अगर इन्हें रास्ते में इंटरसेप्ट नहीं किया गया तो ये ड्रोन 1 से 2 घंटे में इज़राइल की सीमा में पहुंच सकते हैं। Iran vs Israel Conflict: अब तक क्या हुआ? Israel का जवाबी हमला: 200 Fighter Jets से हमला Conflict Timeline & Impact Summary घटना विवरण ईरान का ड्रोन अटैक 100+ घातक ड्रोन इज़राइल की ओर रवाना ETA (Estimated Time) 1-2 घंटे में इज़राइल में एंट्री संभव इज़राइल का हमला 200 एयरक्राफ्ट, 330 बम, 100+ ईरानी ठिकाने तबाह हताहत ईरान के टॉप लीडर और साइंटिस्ट मारे गए असर एयरस्पेस बंद, नागरिक अलर्ट पर, परेड रद्द हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 14 15 16 17 18 … 26

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही सब्जी मंडी लगाने के लिए जगह देने की मांग की और निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। सब्जी विक्रेता पिछले कई दिनों से इस मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। नगर निगम ने ब्रिज के नीचे की जगह के बजाय आगे दुकानें लगाने के लिए स्थान दिया है, लेकिन विक्रेता इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। दरअसल, शनिवार को नगर निगम के रिमूवल अमले ने फूटी कोठी चौराहे के पास वर्षों से संचालित सब्जी मंडी को हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने कार्रवाई का विरोध किया था। इसके बाद शनिवार शाम को कांग्रेस नेताओं और सब्जी विक्रेताओं ने मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। रविवार को भी कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी के सामने साष्टांग दंडवत कर प्रदर्शन किया था। नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन सोमवार शाम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट समेत कांग्रेस के कई नेता-कार्यकर्ता और सब्जी विक्रेता नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते हुए मांग की कि विक्रेताओं को फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही दुकानें लगाने की जगह दी जाए। विक्रेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से इसी क्षेत्र में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी जगह दुकानें लगाने से उनका व्यवसाय प्रभावित होगा। महापौर पर लगाए झूठ बोलने के आरोप शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर शहर की स्वच्छता रैंकिंग, सफाई मित्रों के नियमितीकरण और फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं को ब्रिज के नीचे जगह देने जैसे मुद्दों पर झूठ बोल रहे हैं। चौकसे ने कहा कि शहर की जनता ने महापौर चुनने में गलती कर दी है। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य स्थानों पर भी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडियां संचालित हो रही हैं। ऐसे में फूटी कोठी के विक्रेताओं को भी उसी जगह दुकानें लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टर और संभागायुक्त से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। चौकसे के मुताबिक, करीब 450 परिवारों के साथ न्याय होना चाहिए। मंगलवार सुबह मंडी लगाने की बात कही चिंटू चौकसे ने मंगलवार सुबह फूटी कोठी चौराहे के पास ही सब्जी मंडी लगाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं से सब्जी विक्रेताओं की पूरी ताकत से मदद करने और उन्हें न्याय मिलने तक साथ खड़े रहने के लिए कहा है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए

रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र खेतान (36) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले गिरफ्तार की गई कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र को बेचा था। इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आजाद चौक थाना पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार कृतिका साहू और अन्य महिला आरोपियों से पूछताछ के दौरान जितेन्द्र खेतान का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका आरोपी पुलिस ने जितेन्द्र से नवजात बच्ची से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया गया। समिति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची को संरक्षण के लिए मातृछाया में रखा गया है। अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल होने की आशंका पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि जितेन्द्र अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, इस गतिविधि में गीतिका नाग और कृतिका साहू के जरिए लेन-देन किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपसी संपर्क, अन्य बच्चों की खरीद-बिक्री और पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी और पुलिस कार्रवाई का विवरण गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र खेतान (36), पिता सज्जन खेतान, आशियाना अपार्टमेंट, कबीर नगर, रायपुर का निवासी है। आजाद चौक थाना में अपराध क्रमांक 307/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3), 143(4), 318(4) और 61 में मामला दर्ज किया गया है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

सागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित

सागर के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 157वीं गौर जयंती के अवसर पर गौर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को अभिमंच सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र की ओर से लगाए गए इस शिविर में शाम तक 104 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे ब्लड बैंक भेज दिया गया। शिविर में प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी इसमें भाग लिया। इस दौरान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉ. अमर गंगवानी, जिला अस्पताल के डॉ. महेश जैन और उनकी टीम मौजूद रही। गौर उत्सव के तहत तीन स्वास्थ्य शिविर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने बताया कि गौर उत्सव के अवसर पर तीन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें गौर जन्मस्थली शनीचरी में स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर, विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर और 24 नवंबर को वृद्धाश्रम में आयोजित होने वाला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शामिल है। विश्वविद्यालय में ब्लड बैंक बनाने का दिया सुझाव गौर जयंती समारोह के मुख्य समन्वयक प्रो. आशीष वर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, प्रसव संबंधी जटिलताओं और आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना जीवन बचाने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय को भविष्य में अपना ब्लड बैंक स्थापित करने की दिशा में गंभीरता से पहल करनी चाहिए। इससे विश्वविद्यालय परिसर और सागर क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

NTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति

चंडीगढ़ में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए प्रशासन ने हाईलेवल कमेटी गठित की है। यह समिति परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, नकल रोकने, पेपर लीक नेटवर्क पर नजर रखने और परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निपटने की रणनीति तैयार करेगी। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस और NTA के बीच सीधा समन्वय रखा जाएगा। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय और NTA महानिदेशक के आदेश पर चंडीगढ़ प्रशासन ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति बनाई है। तकनीकी शिक्षा सचिव को समिति का नोडल अधिकारी-सह-संयोजक बनाया गया है, जबकि चंडीगढ़ पुलिस के IGP को नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी सुरक्षा रणनीति समिति हर परीक्षा के लिए अलग रणनीति तैयार करेगी। परीक्षा चक्र शुरू होने से कम से कम 15 दिन पहले बैठक आयोजित की जाएगी। बड़ी परीक्षाओं से पहले भी बैठक कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी। इस दौरान पेपर लीक करने वाले गिरोहों की गतिविधियों, परीक्षा में कदाचार और सुरक्षा से जुड़े संभावित खतरों की खुफिया जानकारी जुटाई जाएगी। इसके आधार पर समय रहते कार्रवाई की योजना बनाई जाएगी। मुख्य सचिव, DGP और NTA महानिदेशक के बीच होगी हॉटलाइन परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चंडीगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और NTA के महानिदेशक के बीच सीधी हॉटलाइन स्थापित की जाएगी। इस व्यवस्था से परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान हो सकेगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए किसी भी आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

पलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार

हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की फरीदाबाद यूनिट ने पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे आगरा चौक पर एक कार में रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा। इस मामले में ACB थाना फरीदाबाद में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने 2019 में गांव रामपुर खोर निवासी हरिप्रमोद उर्फ प्रमोद दीक्षित से राधा कॉलोनी में ITI के पास 287 गज का दो मंजिला मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया था। बाद में विवाद होने पर मामला अदालत पहुंच गया। मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे 70 हजार रुपए अदालत ने मकान की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम करने और उसे कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। कब्जा दिलाने की जिम्मेदारी एडिशनल सिविल जज की अदालत ने बेलिफ श्याम सुंदर को सौंपी थी। आरोप है कि श्याम सुंदर ने मकान का कब्जा दिलाने के बदले 70 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता पहले ही 20 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद उससे बाकी 50 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। आगरा चौक पर कार में रिश्वत लेते पकड़ा शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने आगरा चौक पर कार में 50 हजार रुपए लेते हुए श्याम सुंदर को पकड़ लिया। रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई। मौके पर राजपत्रित अधिकारी के तौर पर FMDA के XEN ओम दत्त मौजूद रहे। शिकायतकर्ता की ओर से पहले दिए गए 20 हजार रुपए के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें शिकायत ACB ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो टोल फ्री नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर शिकायत करें। इसके अलावा सतर्क हरियाणा ऐप पर फोटो और वीडियो के साथ भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। क्या होता है बेलिफ? बेलिफ (Bailiff) अदालत का एक कानूनी अधिकारी होता है। उसका मुख्य काम अदालत के आदेशों को लागू करवाना, कानूनी नोटिस या समन पहुंचाना और अदालत परिसर में व्यवस्था बनाए रखना होता है। भारत में इस पद से जुड़े अधिकारियों को नाजिर या अमीन के नाम से भी जाना जाता है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.