आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित◆BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित◆BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

पुलिस कस्टडी में Sonam-Raj आमने-सामने

पुलिस कस्टडी में Sonam-Raj आमने-सामने

मर्डर प्लान को लेकर Sonam और Raj एक-दूसरे पर लगा रहे हैं आरोप Shillong के चर्चित हनीमून केस में नया मोड़ आ गया है। पुलिस कस्टडी में अब सोनम और राज के बीच जमकर तकरार हो रही है। दोनों एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में सोनम ने खुलकर कहा कि राज ही इस मर्डर का मास्टरमाइंड है। सोनम का आरोप है कि राज ने पहले से पूरी प्लानिंग कर रखी थी और उसे भी धोखे में रखा गया। वहीं, राज ने पलटवार करते हुए सोनम को ही असली मास्टरमाइंड बताया है। राज का कहना है कि पूरा गेम सोनम ने ही रचा था और वो खुद भी फंस गया। इस तकरार से पुलिस के सामने अब सच्चाई जानना और मुश्किल हो गया है। दोनों की बयानबाज़ी से केस और उलझता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अब दोनों के बयानों को क्रॉस चेक कर रही है और फॉरेंसिक टीम से मिले सबूतों का मिलान किया जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इस केस को लेकर तरह-तरह की राय ज़ाहिर कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। यह मामला अब एक साधारण मर्डर केस से बढ़कर रिश्तों की साजिश बन चुका है, जहां प्यार, धोखा और प्लानिंग – सब कुछ एक साथ सामने आ रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Red Alert

Delhi Punjab में Heatwave का Red Alert, Telangana Karnataka में Monsoon की बारिश

भारत में मौसम दो रंग दिखा रहा है — एक तरफ Delhi और Punjab जैसे राज्यों में Heatwave Red Alert ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है, वहीं दूसरी ओर Telangana और Karnataka में Monsoon Rain ज़ोर पकड़ रही है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए खास अलर्ट जारी किए हैं। Delhi Punjab Me Lagatar Heatwave, Red Alert जारी Telangana Karnataka Me Monsoon Rain की एंट्री हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Daily Horoscope

12 जून गुरुवार  | Thursday | दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)

मेष(Aries ♈️) : आत्मबल में वृद्धि। वृषभ(Taurus ♉️) : प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। मिथुन(Gemini ♊️) : वाद-विवाद से बचें। कर्क(Cancer ♋️) : पिता से लाभ संभव। सिंह(Leo ♌️) : धन वृद्धि के संकेत। कन्या(Virgo ♍️) : अचानक लाभ। तुला(Libra ♎️) : सामाजिक कार्यों में भागीदारी। वृश्चिक (Scorpio ♏️) : नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा। धनु(Sagittarius ♐️) : परिवार में खुशहाली। मकर(Capricorn ♑️) : लक्ष्य की प्राप्ति। कुंभ(Aquarius ♒️) : वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। मीन(Pisces ♓️) : पुराने संबंध फिर जुड़ सकते हैं।
Read more
pancang

12 जून 2025 (गुरुवार) का पंचांग (Panchang)

तिथि: आषाढ़ कृष्ण तृतीया (06:17 PM तक), उपरांत चतुर्थी नक्षत्र: मूला योग: वरीयान करण: वणिज (03:51 PM तक), उपरांत विष्टि राहुकाल: 01:45 PM – 03:26 PM चंद्रमा: धनु राशि में सूर्योदय: 05:44 AM सूर्यास्त: 07:09 PM चंद्रोदय: 08:22 PM चंद्रास्त: 05:52 AM
Read more
इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी (29) और उनकी पत्नी सोनम (24) की शादी के कुछ ही दिन बाद यह जोड़ा मेघालय हनीमून पर गया था। 23 मई को दोनों नोंगरीआट गांव के एक होमस्टे से अचानक लापता हो गए।

SONAM ने रचा था RAJA को मारने का खौफनाक PLAN

SONAM हनीमून पर गई थी, पति RAJA की हत्या कर दी INDORE के रहने वाले राजा रघुवंशी (29) और उनकी पत्नी सोनम (24) की शादी के कुछ ही दिन बाद यह जोड़ा मेघालय हनीमून पर गया था। 23 मई को दोनों नोंगरीआट गांव के एक होमस्टे से अचानक लापता हो गए। इस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। इसके बाद 2 जून को राजा की लाश वेई सावदोंग वॉटरफॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिली। शव पर चोटों के निशान थे, जिससे यह साफ हो गया कि राजा की हत्या की गई है। वहीं सोनम 17 दिनों तक लापता रही और आखिरकार 9 जून को उत्तर प्रदेश में उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड खुद सोनम ही थी। उसने राजा की हत्या की योजना पहले से बना रखी थी। पूछताछ में यह सामने आया कि सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा ने उसे हत्या की योजना में मदद की। राज के जरिए सोनम ने तीन लड़कों को ₹50,000 में सुपारी दी—विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत। ये सभी आरोपी अब पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस के अनुसार, सोनम घटनास्थल पर मौजूद थी और उसने अपनी आंखों के सामने राजा की हत्या होते देखी। डिजिटल सबूतों ने भी सोनम की भूमिका को मजबूत किया। उसने पूरी यात्रा के दौरान अपने प्रेमी राज से मोबाइल के जरिए लगातार संपर्क बनाए रखा और लोकेशन शेयर की। हत्या के बाद वह पहले इंदौर लौटी, जहां उसने राज से मुलाकात की और फिर दोनों अलग-अलग रास्ते से भाग गए। सोनम यूपी पहुंची और वहां छुपती रही, लेकिन जब दबाव बढ़ा तो उसने सरेंडर करने का फैसला लिया। राजा के परिवार वालों का दुख अब गुस्से में बदल चुका है। उनके भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम को “मास्टरमाइंड” बताते हुए कहा कि वह केवल हमारी नहीं, बल्कि समाज की भी गुनहगार है। उन्होंने मांग की कि सोनम को फांसी दी जाए ताकि ऐसा कोई और न कर सके। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले को गंभीर बताया और कहा कि यह एक बड़ा सामाजिक संदेश है। बच्चों पर विश्वास करें, लेकिन जब वे दूर जाते हैं तो थोड़ा सतर्क रहना भी जरूरी है। सोशल मीडिया पर लोग ये भी पूछ रहे हैं कि क्या सोनम की शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई थी? कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें शादी के समय वह उदास नजर आती है। लोगों का मानना है कि शायद यह एक जबरदस्ती की शादी थी और इसी वजह से सोनम ने यह खतरनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को मेघालय के शिलॉन्ग ले जाकर कोर्ट में पेश किया है। स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) अब केस की गहराई से जांच कर रही है। सोनम द्वारा घटना के वक्त अपनी सास को किया गया आखिरी कॉल भी अब जांच के दायरे में है। डिप्टी सीएम प्रेस्टन टिनसॉन्ग ने कहा है कि अब तक की जानकारी के अनुसार हत्या की साजिश शादी से पहले ही रच ली गई थी। यह पूरी घटना एक बेहद दर्दनाक कहानी बन चुकी है—एक ऐसा रिश्ता जो प्यार की जगह नफरत और धोखे में बदल गया। यह केस ना सिर्फ कानून के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है कि रिश्तों की सच्चाई को समय रहते समझना कितना जरूरी है। न्याय की उम्मीद के साथ अब पूरे देश की निगाहें इस केस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
Read more
Trump

Trump पर पोस्ट कर पछताए Elon Musk कहा “I Went Too Far”, अब Tesla को झटका

Elon Musk और Donald Trump के बीच चल रहे वर्चुअल विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। X (पहले ट्विटर) के मालिक और Tesla के CEO Elon Musk ने हाल ही में माना कि उन्होंने ट्रम्प को लेकर जो पोस्ट किए, वो “कुछ ज्यादा ही हो गए” और अब उन्हें इसका पछतावा है। Musk ने क्या कहा? Elon Musk ने अपनी पोस्ट में लिखा: “मैंने @realDonaldTrump को लेकर कुछ ऐसी बातें लिख दीं, जो मुझे नहीं लिखनी चाहिए थीं। वो बहुत आगे निकल गई थीं।” उन्होंने ट्रम्प के “One Big Beautiful Bill” को “घिनौना” बताया था और एक विवादास्पद पोस्ट में ट्रम्प को जेफ्री एपस्टीन से जोड़ दिया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। Tesla Share Price पर Immediate असर Musk के पोस्ट्स के बाद Tesla के शेयरों में भारी गिरावट आई। यह गिरावट 2020 के बाद की सबसे बड़ी एक-दिनी गिरावट थी।निवेशकों को डर था कि Musk के राजनीतिक विवाद उनके बिज़नेस पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं। Trump का Reaction – “No Compromise” Elon Musk की माफी के बावजूद डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कर दिया कि “अब कोई सुलह नहीं होगी।”उन्होंने चेतावनी दी कि अगर Musk रिपब्लिकन पार्टी के खिलाफ किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करते हैं, तो इसके “गंभीर परिणाम” होंगे। ट्रम्प ने यह भी इशारा किया कि Musk की कंपनियों को मिलने वाली सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स की दोबारा समीक्षा हो सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Corona

Corona फिर से लौट आया India Me New Cases & Variants Alert

भारत में एक बार फिर Corona के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। Delhi, Kerala और Gujarat जैसे राज्यों में नए कोविड केस और ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट सामने आए हैं। भले ही यह लहर पहले जैसी गंभीर नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। India Corona Cases Update – जून 2025 तक की स्थिति State Wise Covid Report – किन राज्यों में सबसे ज्यादा केस? राज्य एक्टिव केस नए केस मौतें केरल (Kerala) 2,223 +170 3 गुजरात (Gujarat) 1,223 +114 0 दिल्ली (Delhi) 757 +66 1 (90 साल के मरीज की मौत) महाराष्ट्र 615 +2 1 कर्नाटक 459 –100 2 पश्चिम बंगाल 747 – – New Omicron Variants Alert – JN.1, NB.1.8.1, LF.7 भारत में बढ़ते मामलों का कारण Omicron के नए Sub-Variants हैं जैसे – JN.1, NB.1.8.1, LF.7 और XFG। ये वेरिएंट्स ज्यादा तेजी से फैलते हैं लेकिन इनके लक्षण फिलहाल हल्के हैं। बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को सावधानी बरतने की ज़रूरत है। Health Guidelines – Mask & Precautions Phir Se Zaroori हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Kerala

Kerala Cargo Ship Fire में India ने किया China के Crew को Rescue, चीन ने जताया धन्यवाद

केरल तट (Kerala Coast) के पास अरब सागर में एक Singapore-flagged cargo ship ‘MV Wan Hai 503’ में आग लगने की घटना ने सनसनी फैला दी। भारत की Indian Navy और Coast Guard की मुस्तैदी से 22 में से 18 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया। चीन (China) ने इस पर भारत का आभार जताया है। MV Wan Hai 503 Cargo Ship में आग कैसे लगी? 9 जून 2025 को कोलंबो से मुंबई की ओर जा रहा MV Wan Hai 503 कंटेनर शिप, Kerala के अज़हीकल तट से लगभग 44 नॉटिकल मील दूर था, जब उसमें अचानक अंडर-डेक में विस्फोट (Explosion) हुआ और जहाज में आग (Fire) लग गई।शिप पर 22 क्रू मेंबर्स मौजूद थे, जिनमें 14 चीनी (Chinese), 4 अन्य विदेशी (Myanmar, Indonesia, Taiwan) नागरिक थे। Indian Navy और Coast Guard का Rescue Operation भारत की नौसेना (Indian Navy) और कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) ने एक बड़े पैमाने पर Search and Rescue Operation चलाया: चीन ने India को कहा “Thank You” चीन के दूतावास की प्रवक्ता Yu Jing ने एक पोस्ट में कहा: “भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड की तेज़, पेशेवर कार्रवाई के लिए हम दिल से धन्यवाद देते हैं। हम लापता लोगों की सलामती की कामना करते हैं।” इस प्रतिक्रिया से India-China Maritime Cooperation की सकारात्मक झलक सामने आई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Meghalaya

Meghalaya Honeymoon Murder सोनम रघुवंशी और All Accused शिलॉन्ग पहुंचे, Court Hearing आज

Meghalaya के Wei Sawdong Waterfalls में हुए Honeymoon Murder Case में बड़ी अपडेट सामने आई है। व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल बताई जा रही उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी सहित सभी पांचों आरोपियों को शिलॉन्ग लाया जा चुका है। CRPF की सुरक्षा में ये सभी आरोपी मंगलवार रात को Shillong Sadar Police Station पहुंचे। Kolkata Airport पर 4 घंटे रुकी रही सोनम, Tight Security में सफर इंदौर से कोलकाता होते हुए गुवाहाटी और फिर सड़क मार्ग से Meghalaya शिलॉन्ग तक, पुलिस ने सोनम और अन्य आरोपियों को बेहद सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर किया। कोलकाता एयरपोर्ट पर सोनम को करीब 4 घंटे इंतजार करना पड़ा, जहां मीडिया और आम जनता की नजरें भी उन पर टिकी रहीं। Indore Airport पर Public ने Sonam को मारा थप्पड़, Video वायरल जब सोनम रघुवंशी को इंदौर एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था, तब वहां मौजूद कुछ लोगों ने गुस्से में उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे जनता के आक्रोश का अंदाजा लगाया जा सकता है। Shillong Court में आज होगी पेशी, SIT मांगेगी Police Remand आज बुधवार को सभी आरोपियों को Shillong Court में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी Custodial Interrogation के लिए रिमांड मांगेगी। पुलिस ने Wei Sawdong Falls में क्राइम सीन रीक्रिएट करने की भी योजना बनाई है, जहां राजा रघुवंशी की लाश मिली थी। SIT करेगी Detailed Investigation, जल्द चार्जशीट Special Investigation Team (SIT) सभी आरोपियों से गहन पूछताछ करेगी। पुलिस को शक है कि हत्याकांड की साजिश पहले से तैयार थी और इसमें कई और लोग शामिल हो सकते हैं। चार्जशीट जल्द ही फाइल की जाएगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Market

Share Bazaar Today US-China Talks और FII Buying से Market में तूफानी तेजी

11 जून 2025 को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। Sensex 400 Points से ज्यादा चढ़ा और Nifty 25,200 के ऊपर बंद हुआ। इस तेजी की कई अहम वजहें रहीं – ग्लोबल पॉजिटिव सेंटिमेंट, विदेशी निवेशकों की मजबूत खरीदारी और US-China के बीच ट्रेड वार्ता में प्रगति। Stock Market Rally की 5 बड़ी वजहें 1. US-China Trade Talks में Success लंदन में अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते पर बनी सहमति ने ग्लोबल मार्केट का मूड पॉजिटिव कर दिया। इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर भी पड़ा। 2. लगातार FII निवेश विदेशी निवेशकों (FIIs) ने लगातार पांचवें दिन भारतीय बाजार में ₹2,300 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी की, जिससे सेंटीमेंट और मज़बूत हुआ। 3. ग्लोबल मार्केट्स में तेजी अमेरिका, जापान, कोरिया और चीन के बाजारों में अच्छी तेजी देखी गई। इसका सकारात्मक असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा। 4. Crude Oil सस्ता, Rupee मजबूत ब्रेंट क्रूड की कीमत $66.76/बैरल तक गिर गई और डॉलर के मुकाबले रुपया ₹85.51 पर मज़बूत हुआ। इससे भारत की इकोनॉमी को सपोर्ट मिला। 5. Reliance, Tata Motors जैसे दिग्गजों में खरीदारी Nifty50 में Reliance, ONGC, Mahindra & Mahindra, Tata Steel और NTPC जैसे लार्ज-कैप शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई। आज का मार्केट मूवमेंट (11 जून 2025) आज का मार्केट मूवमेंट (11 जून 2025) हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 16 17 18 19 20 … 26

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही सब्जी मंडी लगाने के लिए जगह देने की मांग की और निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। सब्जी विक्रेता पिछले कई दिनों से इस मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। नगर निगम ने ब्रिज के नीचे की जगह के बजाय आगे दुकानें लगाने के लिए स्थान दिया है, लेकिन विक्रेता इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। दरअसल, शनिवार को नगर निगम के रिमूवल अमले ने फूटी कोठी चौराहे के पास वर्षों से संचालित सब्जी मंडी को हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने कार्रवाई का विरोध किया था। इसके बाद शनिवार शाम को कांग्रेस नेताओं और सब्जी विक्रेताओं ने मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। रविवार को भी कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी के सामने साष्टांग दंडवत कर प्रदर्शन किया था। नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन सोमवार शाम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट समेत कांग्रेस के कई नेता-कार्यकर्ता और सब्जी विक्रेता नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते हुए मांग की कि विक्रेताओं को फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही दुकानें लगाने की जगह दी जाए। विक्रेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से इसी क्षेत्र में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी जगह दुकानें लगाने से उनका व्यवसाय प्रभावित होगा। महापौर पर लगाए झूठ बोलने के आरोप शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर शहर की स्वच्छता रैंकिंग, सफाई मित्रों के नियमितीकरण और फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं को ब्रिज के नीचे जगह देने जैसे मुद्दों पर झूठ बोल रहे हैं। चौकसे ने कहा कि शहर की जनता ने महापौर चुनने में गलती कर दी है। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य स्थानों पर भी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडियां संचालित हो रही हैं। ऐसे में फूटी कोठी के विक्रेताओं को भी उसी जगह दुकानें लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टर और संभागायुक्त से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। चौकसे के मुताबिक, करीब 450 परिवारों के साथ न्याय होना चाहिए। मंगलवार सुबह मंडी लगाने की बात कही चिंटू चौकसे ने मंगलवार सुबह फूटी कोठी चौराहे के पास ही सब्जी मंडी लगाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं से सब्जी विक्रेताओं की पूरी ताकत से मदद करने और उन्हें न्याय मिलने तक साथ खड़े रहने के लिए कहा है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए

रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र खेतान (36) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले गिरफ्तार की गई कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र को बेचा था। इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आजाद चौक थाना पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार कृतिका साहू और अन्य महिला आरोपियों से पूछताछ के दौरान जितेन्द्र खेतान का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका आरोपी पुलिस ने जितेन्द्र से नवजात बच्ची से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया गया। समिति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची को संरक्षण के लिए मातृछाया में रखा गया है। अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल होने की आशंका पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि जितेन्द्र अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, इस गतिविधि में गीतिका नाग और कृतिका साहू के जरिए लेन-देन किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपसी संपर्क, अन्य बच्चों की खरीद-बिक्री और पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी और पुलिस कार्रवाई का विवरण गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र खेतान (36), पिता सज्जन खेतान, आशियाना अपार्टमेंट, कबीर नगर, रायपुर का निवासी है। आजाद चौक थाना में अपराध क्रमांक 307/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3), 143(4), 318(4) और 61 में मामला दर्ज किया गया है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

सागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित

सागर के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 157वीं गौर जयंती के अवसर पर गौर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को अभिमंच सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र की ओर से लगाए गए इस शिविर में शाम तक 104 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे ब्लड बैंक भेज दिया गया। शिविर में प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी इसमें भाग लिया। इस दौरान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉ. अमर गंगवानी, जिला अस्पताल के डॉ. महेश जैन और उनकी टीम मौजूद रही। गौर उत्सव के तहत तीन स्वास्थ्य शिविर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने बताया कि गौर उत्सव के अवसर पर तीन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें गौर जन्मस्थली शनीचरी में स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर, विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर और 24 नवंबर को वृद्धाश्रम में आयोजित होने वाला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शामिल है। विश्वविद्यालय में ब्लड बैंक बनाने का दिया सुझाव गौर जयंती समारोह के मुख्य समन्वयक प्रो. आशीष वर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, प्रसव संबंधी जटिलताओं और आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना जीवन बचाने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय को भविष्य में अपना ब्लड बैंक स्थापित करने की दिशा में गंभीरता से पहल करनी चाहिए। इससे विश्वविद्यालय परिसर और सागर क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

NTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति

चंडीगढ़ में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए प्रशासन ने हाईलेवल कमेटी गठित की है। यह समिति परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, नकल रोकने, पेपर लीक नेटवर्क पर नजर रखने और परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निपटने की रणनीति तैयार करेगी। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस और NTA के बीच सीधा समन्वय रखा जाएगा। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय और NTA महानिदेशक के आदेश पर चंडीगढ़ प्रशासन ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति बनाई है। तकनीकी शिक्षा सचिव को समिति का नोडल अधिकारी-सह-संयोजक बनाया गया है, जबकि चंडीगढ़ पुलिस के IGP को नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी सुरक्षा रणनीति समिति हर परीक्षा के लिए अलग रणनीति तैयार करेगी। परीक्षा चक्र शुरू होने से कम से कम 15 दिन पहले बैठक आयोजित की जाएगी। बड़ी परीक्षाओं से पहले भी बैठक कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी। इस दौरान पेपर लीक करने वाले गिरोहों की गतिविधियों, परीक्षा में कदाचार और सुरक्षा से जुड़े संभावित खतरों की खुफिया जानकारी जुटाई जाएगी। इसके आधार पर समय रहते कार्रवाई की योजना बनाई जाएगी। मुख्य सचिव, DGP और NTA महानिदेशक के बीच होगी हॉटलाइन परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चंडीगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और NTA के महानिदेशक के बीच सीधी हॉटलाइन स्थापित की जाएगी। इस व्यवस्था से परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान हो सकेगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए किसी भी आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

पलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार

हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की फरीदाबाद यूनिट ने पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे आगरा चौक पर एक कार में रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा। इस मामले में ACB थाना फरीदाबाद में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने 2019 में गांव रामपुर खोर निवासी हरिप्रमोद उर्फ प्रमोद दीक्षित से राधा कॉलोनी में ITI के पास 287 गज का दो मंजिला मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया था। बाद में विवाद होने पर मामला अदालत पहुंच गया। मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे 70 हजार रुपए अदालत ने मकान की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम करने और उसे कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। कब्जा दिलाने की जिम्मेदारी एडिशनल सिविल जज की अदालत ने बेलिफ श्याम सुंदर को सौंपी थी। आरोप है कि श्याम सुंदर ने मकान का कब्जा दिलाने के बदले 70 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता पहले ही 20 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद उससे बाकी 50 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। आगरा चौक पर कार में रिश्वत लेते पकड़ा शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने आगरा चौक पर कार में 50 हजार रुपए लेते हुए श्याम सुंदर को पकड़ लिया। रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई। मौके पर राजपत्रित अधिकारी के तौर पर FMDA के XEN ओम दत्त मौजूद रहे। शिकायतकर्ता की ओर से पहले दिए गए 20 हजार रुपए के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें शिकायत ACB ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो टोल फ्री नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर शिकायत करें। इसके अलावा सतर्क हरियाणा ऐप पर फोटो और वीडियो के साथ भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। क्या होता है बेलिफ? बेलिफ (Bailiff) अदालत का एक कानूनी अधिकारी होता है। उसका मुख्य काम अदालत के आदेशों को लागू करवाना, कानूनी नोटिस या समन पहुंचाना और अदालत परिसर में व्यवस्था बनाए रखना होता है। भारत में इस पद से जुड़े अधिकारियों को नाजिर या अमीन के नाम से भी जाना जाता है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.