Elon Musk और Donald Trump के बीच चल रहे वर्चुअल विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। X (पहले ट्विटर) के मालिक और Tesla के CEO Elon Musk ने हाल ही में माना कि उन्होंने ट्रम्प को लेकर जो पोस्ट किए, वो “कुछ ज्यादा ही हो गए” और अब उन्हें इसका पछतावा है।
Musk ने क्या कहा?
Elon Musk ने अपनी पोस्ट में लिखा:
“मैंने @realDonaldTrump को लेकर कुछ ऐसी बातें लिख दीं, जो मुझे नहीं लिखनी चाहिए थीं। वो बहुत आगे निकल गई थीं।”
उन्होंने ट्रम्प के “One Big Beautiful Bill” को “घिनौना” बताया था और एक विवादास्पद पोस्ट में ट्रम्प को जेफ्री एपस्टीन से जोड़ दिया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।
Tesla Share Price पर Immediate असर
Musk के पोस्ट्स के बाद Tesla के शेयरों में भारी गिरावट आई। यह गिरावट 2020 के बाद की सबसे बड़ी एक-दिनी गिरावट थी।
निवेशकों को डर था कि Musk के राजनीतिक विवाद उनके बिज़नेस पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं।
Trump का Reaction – “No Compromise”
Elon Musk की माफी के बावजूद डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कर दिया कि “अब कोई सुलह नहीं होगी।”
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर Musk रिपब्लिकन पार्टी के खिलाफ किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करते हैं, तो इसके “गंभीर परिणाम” होंगे।
ट्रम्प ने यह भी इशारा किया कि Musk की कंपनियों को मिलने वाली सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स की दोबारा समीक्षा हो सकती है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
