आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Rajesh Rajora

IAS Transfer Madhya Pradesh:IAS Transfer Madhya Pradeshकी CMO से विदाई

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 9 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर (IAS Transfer Madhya Pradesh 2025) के आदेश जारी किए। सबसे बड़ी नियुक्ति मुख्यमंत्री सचिवालय (CM Secretariat Madhya Pradesh) में हुई, जहां ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई (Neeraj Mandloi) को अब मुख्यमंत्री का नया अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) बनाया गया है। वे राजेश राजौरा (Rajesh Rajora) की जगह लेंगे, जिनके पास अब सिर्फ नर्मदा घाटी विकास विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। नीरज मंडलोई के पास रहेंगे ये अतिरिक्त प्रभार नीरज मंडलोई फिलहाल ऊर्जा विभाग (Energy Department Madhya Pradesh) और लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। मंडलोई को प्रशासनिक सक्षमता के लिए जाना जाता है और अब उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश राजौरा की CMO से विदाई राजेश राजौरा को जून 2024 में मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्त किया गया था। उस वक्त उन्होंने 9 अफसरों की टीम के साथ सीएम ऑफिस में काम संभाला था। अब वह नर्मदा घाटी विकास विभाग (Narmada Valley Development) के अपर मुख्य सचिव बने रहेंगे। संजय दुबे और संजय शुक्ला के बीच विभागों का अदला-बदली सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे (Sanjay Dubey IAS) को नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग (Urban Administration MP) में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें आईटी विभाग (Information Technology MP) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, नगरीय प्रशासन के एसीएस संजय शुक्ला (Sanjay Shukla IAS) को सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration MP) का एसीएस नियुक्त किया गया है। अन्य प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं: पिछले साल हुई थी राजौरा की CMO में नियुक्ति साल 2023 के जून में मुख्यमंत्री सचिवालय में राजेश राजौरा की पोस्टिंग हुई थी। उनके साथ राघवेन्द्र सिंह और संजय शुक्ला जैसे वरिष्ठ आईएएस भी सीएम ऑफिस में कार्यरत थे। राजौरा की टीम प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक कार्यों का संचालन करती थी।
Read more
India vs England Test Match 2025

Historic Win: बर्मिंघम में भारत ने तोड़ा हार का तिलिस्म, इंग्लैंड को 336 रन से रौंदा

बर्मिंघम में Team India का धमाका, इतिहास में दर्ज हुई ऐतिहासिक जीत भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही Anderson-Tendulkar Trophy 2025 में भारत ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रनों से हरा दिया। यह जीत इसलिए खास है क्योंकि बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत ने कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी में टूटा बर्मिंघम का तिलिस्म पहले टेस्ट में हार झेलने के बाद कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठे थे, लेकिन गिल ने जबरदस्त वापसी करते हुए इतिहास रच दिया। गिल बर्मिंघम में टेस्ट मैच जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए और फिर इंग्लैंड को दोनों पारियों में रोकते हुए मैच 336 रनों से जीत लिया। आकाश दीप का करियर बेस्ट प्रदर्शन भारत की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज आकाश दीप, जिन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने भी महत्वपूर्ण विकेट निकाले। इंग्लैंड की दूसरी पारी में भी संघर्ष इंग्लैंड को भारत ने 608 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम पांचवें दिन 271 रन पर सिमट गई। विकेटकीपर जैमी स्मिथ (88) और ब्रायडन कार्स (38) ने थोड़ी बहुत कोशिश की, लेकिन आकाश दीप की धारदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सके। विदेश में भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत भारत के टेस्ट इतिहास में यह विदेश में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 2016 में वेस्टइंडीज को 318 रन से हराया था। यह ओवरऑल रनों के लिहाज से भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत बन गई है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सुधार इस जीत के साथ ही भारत ने World Test Championship 2025-27 में चौथे स्थान पर जगह बना ली है। दो मैचों में एक जीत के साथ भारत के 12 अंक हो गए हैं और अंक प्रतिशत 50 है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले, श्रीलंका दूसरे और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर हैं। तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में 10 जुलाई से अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लंदन के Lord’s Cricket Ground पर खेला जाएगा, जहां भारत के पास सीरीज में बढ़त लेने का मौका होगा। मुख्य Highlights:
Read more
pancang

6 जुलाई 2025 (रविवार) का पंचांग (Panchang)

तिथि: एकादशी (देवशयनी एकादशी), शुक्ल पक्ष, तुला राशि राहुकाल: अनुमानित दोपहर–शाम सूर्योदय-सूर्यास्त: लगभग 5:50 AM–7:12 PM शुभ मुहूर्त: नामकरण रात 10:41 PM–8 जुलाई सुबह 1:11 AM
Read more
Kubereshwar Dham में शुरू हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Kubereshwar Dham में शुरू हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Kubereshwar Dham में 10 एकड़ में बना भव्य पंडाल, श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था सीहोर – आस्था, भक्ति और श्रद्धा का संगम बना है Kubereshwar Dham, जहां आज से गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए यहां 10 एकड़ में विशाल वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है, ताकि मौसम की कोई भी बाधा भक्तों की श्रद्धा के सामने ना आए। गुरु की महिमा में डूबे श्रद्धालु हर साल की तरह इस बार भी गुरु पूर्णिमा के मौके पर कुबेरेश्वरधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लोग देशभर से अपने गुरुओं के दर्शन और आशीर्वाद पाने पहुंचे हैं। माहौल पूरी तरह भक्ति में डूबा हुआ है – कहीं मंत्रोच्चार हो रहे हैं तो कहीं सत्संग, भजन और ध्यान का सिलसिला जारी है। भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी शानदार श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और आवास की विशेष व्यवस्था की गई है। दूर-दराज़ से आए भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्वयंसेवक दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं। साफ-सफाई, सुरक्षा और मेडिकल सुविधाएं भी जगह-जगह मौजूद हैं। प्राकृतिक सुंदरता में आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम कुबेरेश्वरधाम सिर्फ एक धार्मिक स्थान नहीं, बल्कि यह जगह प्राकृतिक शांति और अध्यात्म का अनोखा संगम है। हर साल की तरह इस बार भी यहां आने वाले भक्तों को संतों का सान्निध्य, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और गुरुकृपा का विशेष अनुभव प्राप्त हो रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Breaking Unity: 20 Years Later,

Breaking Unity: 20 Years Later,कान के नीचे मारिए। और हां, मारने का वीडियो मत बनाइए :राज ठाकरे

मुंबई में ऐतिहासिक पल: वर्ली डोम में दिखी मराठी अस्मिता की एकजुटता 20 साल बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की वर्ली डोम रैली में ऐतिहासिक मुलाकात, महाराष्ट्र में हिंदी थोपने के विरोध में दिखाई मराठी एकता। जानिए रैली में क्या बोले राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे। मुंबई के वर्ली डोम (Worli Dome Rally) में महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब 20 साल बाद शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे एक ही मंच पर नजर आए। दोनों नेताओं ने न सिर्फ एक-दूसरे को गले लगाया बल्कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा हिंदी को तीसरी भाषा बनाने के फैसले के खिलाफ एकजुटता भी दिखाई। GR रद्द होने के बाद रैली का आयोजन महाराष्ट्र सरकार द्वारा हिंदी को तीसरी भाषा बनाने वाले दो GR (Government Resolutions) रद्द किए जाने के बाद यह संयुक्त रैली आयोजित की गई। इसे मराठी अस्मिता की जीत के तौर पर देखा जा रहा है। उद्धव और राज ठाकरे ने इसे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। राज ठाकरे के तीखे सवाल: हिंदी क्यों थोप रहे हो? राज ठाकरे ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, “मैंने पहले भी कहा था कि मेरा महाराष्ट्र किसी भी राजनीति से बड़ा है। आज 20 साल बाद हम दोनों साथ आए हैं। जो काम बालासाहेब नहीं कर पाए, वो देवेंद्र फडणवीस ने कर दिया।” राज ठाकरे ने सरकार से तीखा सवाल पूछा कि अगर महाराष्ट्र में हिंदी तीसरी भाषा होगी, तो उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान की तीसरी भाषा क्या होगी? उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र सभी हिंदी भाषी राज्यों से आगे है तो हमें हिंदी सीखने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है? हिंदी से नहीं विरोध, थोपने से विरोध राज ठाकरे ने स्पष्ट किया कि उन्हें हिंदी भाषा से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन किसी भाषा को थोपना गलत है। उन्होंने मराठा साम्राज्य का उदाहरण देते हुए कहा कि मराठी शासकों ने कभी अपनी भाषा दूसरों पर नहीं थोपी। उन्होंने कहा, “यह शुरुआत थी कि अगर हम विरोध नहीं करते तो शायद वे मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की तैयारी कर रहे थे।” स्कूल मीडियम पर भी बोले राज ठाकरे राज ठाकरे ने कहा कि स्कूल का माध्यम व्यक्ति के ज्ञान या राज्य प्रेम को तय नहीं करता। उन्होंने बताया कि उनके पिता श्रीकांत ठाकरे और चाचा बालासाहेब ठाकरे अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़े थे, लेकिन उनकी मराठी अस्मिता पर कभी कोई सवाल नहीं उठा सका। उन्होंने कहा, “अगर मैं कल हिब्रू सीख लूं, तो क्या कोई मेरे मराठी प्रेम पर सवाल उठाएगा?” अंत में दिया विवादास्पद बयान: पिटाई कीजिए लेकिन वीडियो मत बनाइए राज ठाकरे ने अपने भाषण के अंत में कहा, “अगर कोई मराठी नहीं बोलता तो उसे पीटने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर कोई ड्रामा करता है तो उसके कान के नीचे मारिए। और हां, मारने का वीडियो मत बनाइए, बस उसे समझाइए कि क्यों मारा।” उद्धव ठाकरे ने क्या कहा? उद्धव ठाकरे ने कहा कि मराठी भाषा का सम्मान किसी भी कीमत पर बनाए रखा जाएगा। उन्होंने कहा, “हमें हमारी भाषा पर गर्व है और हम किसी के दबाव में झुकेंगे नहीं।” राजनीतिक विश्लेषण: यह रैली केवल भाषा का मुद्दा नहीं थी, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीतिक समीकरणों में संभावित बड़े बदलाव का संकेत भी थी। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों में यह मराठी एकता का बड़ा फैक्टर बन सकता है
Read more

‘राजा रघुवंशी हत्याकांड’ पर भड़कीं पार्षद रूबिना इकबाल: “सोनम को चौराहे पर कोड़े मारो, फिर फांसी दो”

इंदौर।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर अब जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया भी तेज़ होती जा रही है। कांग्रेस की महिला पार्षद रूबिना इकबाल ने इस मामले में कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि सोनम ने केवल अपने पति की हत्या नहीं की, बल्कि इंदौर की छवि और समाज में रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार किया है। “अगर प्यार था, तो शादी क्यों की?” पार्षद रूबिना ने तीखे शब्दों में कहा, “अगर सोनम को किसी और से प्रेम था तो शादी ही क्यों की? शादी के बाद पति की हत्या करके उसने न सिर्फ एक जीवन छीना, बल्कि मां-बेटी, सास-बहू और माता-पिता जैसे रिश्तों के भरोसे को भी तोड़ डाला।” उन्होंने आगे कहा, “अब जब भी वह इंदौर आएगी, मैं उसे थप्पड़ मारकर सवाल करूंगी — क्या किसी की जान लेना ज़रूरी था?” “ऐसी सज़ा दो कि समाज याद रखे” रूबिना इकबाल ने मांग की कि सोनम को ऐसी सजा दी जाए जो समाज में एक सख्त संदेश दे। उन्होंने कहा, “उसे चौराहे पर कोड़े मारने चाहिए और फिर फांसी दी जानी चाहिए। जो उसने किया, उसके लिए कोई सजा काफी नहीं।” “उसका नाम सुनकर भी गुस्सा आता है” पार्षद का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा, “सोनम नाम का मतलब होता है ‘सोना’, लेकिन वह तो कोयले से भी बदतर निकली। अब लोग इंदौर की लड़कियों पर उंगली उठाएंगे। जबकि यहां की महिलाएं संस्कार, समर्पण और रिश्तों को निभाने के लिए पहचानी जाती हैं।” वाराणसी में सोनम का ‘पिंडदान’! इस बीच खबर है कि वाराणसी में रघुवंशी समाज की कुछ महिलाओं ने सोनम का प्रतीकात्मक ‘पिंडदान’ किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है और हो सकता है यह स्थानीय महिलाओं की भावनात्मक प्रतिक्रिया हो। Deshharpal इस दुखद घटना की निंदा करता है और न्याय की मांग के साथ जनता की भावनाओं को प्रमुखता देता रहेगा।देश-प्रदेश की बेबाक और सच्ची खबरों के लिए जुड़ें – www.deshharpal.com
Read more

बिलासपुर रेलवे जोन में टिकट माफिया पर बड़ा एक्शन, ढाई साल में 756 दलालों से 2.43 करोड़ के टिकट जब्त

बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अवैध टिकट दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले ढाई साल में बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडल में 756 से ज्यादा टिकट दलालों को पकड़ा गया है और इनसे 2.43 करोड़ रुपए के ई-टिकट जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वाणिज्य विभाग की संयुक्त मुहिम का हिस्सा है। ई-टिकट सिस्टम में सेंध, यात्रियों को हो रही थी परेशानी ये टिकट दलाल IRCTC के ई-टिकट सिस्टम में सेंध लगाकर आम यात्रियों के लिए कृत्रिम संकट खड़ा कर देते हैं। बाद में यही टिकट मनमानी कीमतों पर बेचते हैं। इससे असली यात्रियों को न तो समय पर टिकट मिल पाता है और न ही सही कीमत पर। 1 जनवरी से 30 जून 2025 तक 136 दलाल पकड़े गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 के पहले 6 महीनों में ही 136 अवैध दलाल पकड़े गए हैं। इनके पास से 33.30 लाख रुपए के टिकट जब्त किए गए। 2023 और 2024 में हुआ बड़ा खुलासा जून में ही 30 दलाल सलाखों के पीछे रेलवे हर महीने 2 से 3 स्पेशल ड्राइव चलाकर टिकट माफिया पर शिकंजा कस रहा है। हाल ही में जून में 30 अवैध दलालों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान में RPF की गुप्तचर शाखा भी सक्रिय रूप से शामिल है। Deshharpal का निवेदन – टिकट हमेशा IRCTC जैसे आधिकारिक माध्यमों से ही बुक करें। और ऐसी ही सच्ची, असरदार खबरों के लिए जुड़े रहिए – www.deshharpal.com
Read more

खंडवा में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; सोशल मीडिया से नंबर लेकर रची थी साजिश

खंडवा।मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर मोघट रोड थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। बैतूल की रहने वाली है पीड़िता 19 साल की यह छात्रा बैतूल जिले की रहने वाली है और खंडवा में रहकर सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह कॉलेज के छात्रावास में रहती है। आरोपी राजेश मस्कोले, उसी के गांव का रहने वाला है और दोनों परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे। सोशल मीडिया से निकाला नंबर, बनाया प्लान पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश किसी काम से खंडवा आया था। उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर एक सोशल मीडिया ग्रुप से चुराया और संपर्क किया। फिर मिलने के बहाने उसे शहर के नागचून पार्क के पास एक सुनसान रास्ते पर ले गया और वहां जबरन दुष्कर्म किया। धमकी दी, इसलिए नहीं की शिकायत यह घटना 28 जून की शाम करीब 5:30 बजे की है। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते उसने तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में वह अपने गांव गई और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों के सहयोग से वह खंडवा लौटी और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की मदद से आरोपी गिरफ्तार टीआई धीरेश धारवाल के मुताबिक, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी खंडवा में ही छिपा हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे ट्रैक कर शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। शाम तक उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। Deshharpal पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद करता है और इस अपराध की कड़ी निंदा करता है।ऐसी खबरों से जुड़ी हर अपडेट पढ़ने के लिए विज़िट करें – www.deshharpal.com
Read more

ग्वालियर की चेतकपुरी सड़क बार-बार धंसी, दो इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर अब तक चुप्पी

ग्वालियर।ग्वालियर में महल रोड के नाम से जानी जाने वाली नवनिर्मित चेतकपुरी सड़क लगातार धंसती जा रही है। महज़ 12 दिनों में 10 बार इस सड़क के धंसने ने प्रशासन की पोल खोल दी है। अब इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के दो कार्यपालन यंत्री – पवन सिंघल और सुरेश अहिरवार को निलंबित कर दिया गया है। यह फैसला जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के निर्देश पर हुआ। प्रभारी मंत्री खुद सड़क नहीं देखने पहुंचे गौर करने वाली बात ये है कि मंत्री सिलावट दो दिन से ग्वालियर में मौजूद हैं, लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी चेतकपुरी सड़क का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे। जब सवाल उठा तो उन्होंने शनिवार को आने की बात कही। सीएम के दौरे पर ‘आप’ का घेराव शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में रहेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ज़िला अध्यक्ष अमिताभ पांडे के नेतृत्व में सीएम का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे। वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं! नगर निगम ने इंजीनियरों को तो निलंबित कर दिया, लेकिन सड़क निर्माण करने वाली ठेकेदार कंपनी HNS और स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम बनाने वाली जैन एंड राय कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि जानकारों का मानना है कि ठेकेदार की लापरवाही भी उतनी ही बड़ी है। बार-बार धंसने के 3 बड़े कारण प्रोजेक्ट का स्कोप 📢 जनता की आवाज़ उठाता रहेगा Deshharpal!🔗 www.deshharpal.com पर पढ़ें देश, प्रदेश और आपके शहर की सच्ची खबरें।
Read more
1 … 22 23 24 25 26 … 30

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.