आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

फर्जी मान्यता रैकेट में CBI का शिकंजा: रावतपुरा सरकार, इंडेक्स चेयरमैन और पूर्व UGC प्रमुख आरोपी

भोपाल।देशभर के मेडिकल कॉलेजों को फर्जी तरीके से मान्यता दिलवाने के मामले में CBI ने बड़ा खुलासा किया है। इस घोटाले में रावतपुरा सरकार उर्फ रविशंकर महाराज, इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन सुरेश भदौरिया, और पूर्व UGC चेयरमैन व DAVV के पूर्व कुलपति डीपी सिंह को आरोपी बनाया गया है। CBI की एफआईआर में इस बात का जिक्र है कि कॉलेजों को मान्यता दिलाने और उसका रिन्यूअल कराने के बदले मोटी रिश्वत वसूली जा रही थी। भारी रिश्वत लेकर दिलवाई जा रही थी मान्यता CBI के मुताबिक, सुरेश भदौरिया की गहरी पैठ स्वास्थ्य मंत्रालय में थी। वह कॉलेजों को नियमों को ताक पर रखकर फर्जी मान्यता दिलवाता था। इसके बदले 3 से 5 करोड़ तक की रिश्वत वसूल की जाती थी। यही नहीं, निरीक्षण के दौरान कॉलेज में अस्थायी डॉक्टरों को स्थायी दिखाने के लिए फर्जी बायोमेट्रिक अटेंडेंस का भी सहारा लिया गया। पूर्व UGC प्रमुख डीपी सिंह की संदिग्ध भूमिका एफआईआर में डीपी सिंह का नाम भी शामिल किया गया है। वह पहले DAVV और BHU के कुलपति रह चुके हैं और अप्रैल 2024 से TISS (टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज) के चांसलर हैं। आरोप है कि उन्होंने रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को NMC की पॉजिटिव रिपोर्ट दिलवाने में मदद की। CBI अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। सिस्टम के अंदर से मिल रही थी जानकारी CBI ने स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी चंदन कुमार को भी आरोपी बनाया है। आरोप है कि वह सुरेश भदौरिया को NMC निरीक्षण से जुड़ी गोपनीय जानकारियाँ—जैसे टीम कब आएगी, कौन-कौन सदस्य होंगे—पहले ही लीक कर देता था। मामला दर्ज होते ही भदौरिया फरार हो गया है। रावतपुरा सरकार कॉलेज से शुरू हुई थी जांच CBI की जांच रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज से शुरू हुई थी, जहां से यह पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया। जांच में पता चला कि देशभर में 40 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज इस रैकेट में शामिल हैं। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का नाम भी इसी कड़ी में सामने आया। दलाल नेटवर्क और साठगांठ इस पूरे मामले में एक संगठित दलाल नेटवर्क सक्रिय था। भदौरिया और रविशंकर महाराज दोनों भिंड जिले के लहार क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने मिलकर पूरे देश में मेडिकल, डेंटल, फार्मेसी और मैनेजमेंट कॉलेजों को मालवांचल यूनिवर्सिटी से जोड़कर एक जाल बिछाया। भदौरिया खुद यूनिवर्सिटी और मयंक वेलफेयर सोसायटी का संचालन करते हैं। ऐसी ही भरोसेमंद और बेबाक खबरों के लिए पढ़ते रहिए – www.deshharpal.com
Read more
Dalai Lama

Dalai Lama 90 Years Tibet-China Tension और अगली पीढ़ी का भविष्य भारत से तय होगा

1959 में तिब्बत से पलायन कर जब Dalai Lama भारत पहुंचे, तो हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित Swarg Ashram उनका पहला ठिकाना बना। यहीं से Tibetan Government-in-Exile की नींव रखी गई। आज McLeodganj को “Mini Lhasa” भी कहा जाता है – जहां बौद्ध संस्कृति, मंदिर, और तिब्बती पहचान आज भी ज़िंदा है। Dalai Lama ने 90वें जन्मदिन पर किया बड़ा Reincarnation Announcement 2 जुलाई को धर्मशाला में हुए Grand Spiritual Gathering में दलाई लामा ने स्पष्ट किया कि: Dalai Lama की परंपरा जारी रहेगीअगला अवतार स्वतंत्र देश में जन्म लेगा – ना कि चीन के प्रभाव मेंउत्तराधिकारी का चयन Gaden Phodrang Trust और तिब्बती बौद्ध गुरुओं की सलाह से होगा इस घोषणा ने China की उस नीति को सीधे चुनौती दी जिसमें वह खुद दलाई लामा के उत्तराधिकारी को चुनने का दावा करता है। China की चेतावनी – Dalai Lama Succession हमारा अधिकार दलाई लामा की घोषणा के बाद China ने भारत को सख्त संदेश दिया: “India should choose words carefully” चीन का दावा है कि धार्मिक प्रक्रिया उनके नियंत्रण में है और Beijing ही अगला दलाई लामा घोषित करेगा। यह बयान तिब्बत को लेकर चल रहे China-India diplomatic tensions को और बढ़ा सकता है। Reincarnation Process: क्या होगा अगला कदम? फिलहाल यह तय नहीं है कि अगला Dalai Lama: इन सवालों का जवाब समय के साथ मिलेगा, लेकिन अब यह साफ है – बीजिंग नहीं तय करेगा दलाई लामा का भविष्य। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Raj Thackeray Uddhav Thackeray Rally,

Raj Thackeray-Uddhav Thackeray Rally – महाराष्ट्र में मराठी अस्मिता के लिए 20 साल बाद साथ आयेंगे ठाकरे बंधु

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ जायेगा शनिवार को वर्ली के NSCI डोम (NSCI Dome Worli) में आयोजित Vijay Rally Mumbai में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने 20 साल बाद एक ही मंच साझा करेंगे । यह रैली महाराष्ट्र सरकार की विवादित तीन-भाषा नीति के खिलाफ जनता की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित की गई हैं । मराठी अस्मिता (Marathi Pride) को केंद्र में रखते हुए यह आयोजन राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक मंच पर 20 साल बाद साथ आए ठाकरे बंधु साल 2005 के बाद यह पहला मौका होगा जब Shiv Sena UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे और MNS अध्यक्ष राज ठाकरे किसी सार्वजनिक मंच पर एक साथ दिखेंगे । आखिरी बार दोनों नेता मालवण उपचुनाव के समय साथ नजर आए थे। 2006 में राज ठाकरे ने शिवसेना छोड़कर अपनी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) बनाई थी। क्यों खास है यह विजय रैली? महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल 2025 में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी भाषा को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने का आदेश जारी किया था। इसे मराठी अस्मिता पर हमला बताते हुए शिवसेना (UBT) और मनसे ने जोरदार विरोध किया। ठाणे, मुंबई और पुणे समेत राज्यभर में जगह-जगह Hindi Imposition Protest in Maharashtra के तहत पोस्टर फाड़े गए, जुलूस निकाले गए और पुतले जलाए गए। जन दबाव के चलते सरकार ने आखिरकार 29 जून को आदेश वापस ले लिया और हिंदी को वैकल्पिक भाषा बना दिया। रैली से पहले ठाणे में जश्न रैली की पूर्व संध्या पर ठाणे में मनसे और शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ताओं ने मिलकर लड्डू बांटे और ढोल-ताशों के साथ जश्न मनाया। ठाणे के प्रसिद्ध एकविरा देवी मंदिर में कोली समाज द्वारा ठाकरे बंधुओं की एकता के लिए विशेष पूजा की गई। कौन-कौन हो रहा हैं शामिल? इस ऐतिहासिक रैली में एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड भी शामिल होंगे । कांग्रेस ने मंच साझा नहीं किया लेकिन मराठी भाषा के समर्थन में वैचारिक समर्थन जताया। साथ ही महाराष्ट्र के कला, साहित्य और नाटक जगत के कई प्रमुख नाम भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रह सकते हैं । राजनीतिक असर: बीएमसी चुनाव पर नजर 2024 के लोकसभा चुनाव में Shiv Sena UBT ने 20 सीटें जीती थीं जबकि MNS का खाता नहीं खुला। आगामी BMC चुनाव 2025 में यह एकता दोनों दलों की राजनीतिक ताकत को पुनः स्थापित करने का प्रयास मानी जा रही है। विशेष रूप से आदित्य ठाकरे का विधानसभा क्षेत्र वर्ली इस रैली का केंद्र रहा। कोई पार्टी झंडा नहीं, सिर्फ अस्मिता की बात रैली में किसी भी पार्टी का झंडा, चिन्ह या चुनावी स्लोगन नहीं लगाया गया। केवल मराठी अस्मिता और जनता की जीत के जश्न पर फोकस किया गया, जिससे साफ है कि दोनों ठाकरे भाई जनता के मुद्दों पर एकजुट हो रहे हैं। आगे क्या? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह एकजुटता बनी रहती है तो आगामी नगरपालिका और विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।
Read more
Rahul Gandhi

Trump Tariff Deal पर Rahul Gandhi का हमला “PM Modi फिर झुकेंगे America के आगे?”

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है, और इस पर अब राजनीति भी गर्मा गई है। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि अमेरिका की डेडलाइन से पहले मोदी सरकार एक बार फिर “Meekly Bow” करेगी। Rahul Gandhi का तंज: “PM Modi झुकेंगे America के आगे” राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तय की गई 9 जुलाई की डेडलाइन से पहले, मोदी सरकार अमेरिका के आगे झुक जाएगी। उन्होंने लिखा: “पीयूष गोयल जी कुछ भी कहें, लेकिन मोदी जी फिर अमेरिका के सामने Meekly Bow कर लेंगे।“ उनका ये बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने साफ किया है कि अगर भारत 9 जुलाई तक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करता, तो भारतीय उत्पादों पर 26% तक के टैरिफ फिर से लागू कर दिए जाएंगे। क्या है Trump Tariff Deal का मामला? अमेरिका ने फिलहाल भारत को 90 दिनों की मोहलत दी थी, जो 9 जुलाई को खत्म हो रही है। अगर तब तक समझौता नहीं हुआ तो: Piyush Goyal बोले – “हम Deal दबाव में नहीं करेंगे” भारत सरकार की ओर से वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि: “भारत केवल ऐसा व्यापार समझौता करेगा जो Win-Win Situation बनाए और देश के आर्थिक हितों की रक्षा करे। हम किसी डेडलाइन के दबाव में नहीं आएंगे।” भारत इस समय अमेरिका के अलावा EU, पेरू, ओमान, न्यूज़ीलैंड और चिली जैसे देशों के साथ भी FTA डील्स पर बातचीत कर रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Big Beautiful

Trump का Big Beautiful Bill पास Tax Relief, Welfare Cuts और America की बड़ी नीति क्रांति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस में अपने बहुप्रतीक्षित “Big Beautiful Bill” पर साइन कर दिया। यह बिल टैक्स में राहत, वेलफेयर स्कीम में कटौती, डिफेंस खर्च में इजाफा और इमिग्रेशन नियमों को सख्त करने जैसे बड़े बदलाव लेकर आया है। ट्रंप समर्थक इसे “Promises Kept” की तर्ज पर ऐतिहासिक जीत बता रहे हैं। Big Beautiful Bill की Main Highlights Tax Cuts और Financial Relief Welfare और Medicaid Cuts Immigration और Security Energy Policy में बदलाव Big Beautiful Bill का आर्थिक और सामाजिक असर Political Reactions और असर White House में Grand Ceremony हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
RSS

RSS : दिल्ली में शुरू हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक, मोहन भागवत देंगे मार्गदर्शन

RSS meeting 2025 : अखिल भारतीय स्तर पर संघ का मंथन, दिल्ली बना केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक 4 से 6 जुलाई तक केशव कुंज, दिल्ली में आयोजित हो रही है। इसमें मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक कार्यों पर विचार किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की All India Prant Pracharak Meeting 2025 का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली स्थित केशव कुंज में 04 से 06 जुलाई तक हो रहा है। तीन दिवसीय इस संगठनात्मक बैठक में संघ के शीर्ष नेतृत्व समेत अखिल भारतीय स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। बैठक में पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी सह सरकार्यवाह और विभिन्न कार्य विभागों के प्रमुख उपस्थित हैं। इसके साथ ही संघ प्रेरित 32 विभिन्न संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी इस चर्चा का हिस्सा हैं। क्या होगी इस बैठक की खास बातें? कौन-कौन होते हैं शामिल? बैठक में संगठनात्मक कार्यों से जुड़े वरिष्ठ प्रचारक, सभी प्रांत प्रचारक, सह-प्रांत प्रचारक, विभाग प्रचारक के साथ-साथ आरएसएस प्रेरित संगठनों जैसे –विद्या भारती, सेवा भारती, भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद (VHP), भारतीय मजदूर संघ (BMS), भारतीय किसान संघ (BKS) आदि के संगठन मंत्री भी मौजूद रहते हैं। क्या होता है ‘केशव कुंज’ का महत्व? दिल्ली का केशव कुंज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ऐतिहासिक स्थान है, जिसे संघ के दिल्ली क्षेत्र का मुख्यालय माना जाता है। कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय और विचार मंथन यहीं होते रहे हैं। कब-कब होती है यह बैठक? अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक हर वर्ष जुलाई माह के शुरुआत में होती है। इसी तरह से संघ के अन्य वार्षिक कार्यक्रमों में मार्च-अप्रैल में ‘अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा’ और अक्टूबर में कार्यकारी मंडल बैठक प्रमुख होती है। संगठनात्मक चर्चा, कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं इस बैठक में केवल संगठन के कामकाज, सामाजिक कार्यों, प्रचारकों के अनुभवों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होती है। किसी प्रकार का राजनीतिक एजेंडा या चुनावी रणनीति तय नहीं होती। निष्कर्ष: संगठन की मजबूती के लिए सतत संवाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यह बैठक कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन का बड़ा अवसर होती है। इसमें संगठन के विभिन्न पहलुओं पर गहराई से मंथन कर समाज और राष्ट्र के हित में आगे की योजनाएं बनाई जाती हैं।
Read more
CUET UG रिजल्ट जारी: डायरेक्ट लिंक से देखें अपनी मार्कशीट, 230+ यूनिवर्सिटी में मिलेगा दाखिला

CUET UG रिजल्ट जारी: डायरेक्ट लिंक से देखें अपनी मार्कशीट, 230+ यूनिवर्सिटी में मिलेगा दाखिला

CUET UG 2025 का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अब स्टूडेंट्स अपने स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। यह रिजल्ट उन छात्रों के लिए बेहद खास है जो भारत की टॉप सेंट्रल, स्टेट और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं। CUET UG यानी Common University Entrance Test (Undergraduate) अब देश भर के विश्वविद्यालयों में एडमिशन का सबसे बड़ा गेटवे बन चुका है। इसके जरिए स्टूडेंट्स को एक ही प्लेटफॉर्म से 230 से ज्यादा यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने का मौका मिलता है, जिनमें शामिल हैं: https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ (Official NTA Portal) लॉगिन करने के लिए चाहिए: अगर आपने CUET में हिस्सा लिया था, तो देर मत कीजिए — अपना रिजल्ट चेक कीजिए और अपने करियर की नई शुरुआत की तैयारी कीजिए। यह सिर्फ एक एग्जाम नहीं, बल्कि आपके सपनों के कॉलेज की पहली सीढ़ी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Trinidad

PM Modi Trinidad Tour Bhojpuri Culture, Ram Mandir Gift और सम्मानित ORTT से

Trinidad और टोबैगो की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत भव्य परंपराओं और भारतीय संस्कृति के रंगों से किया गया। इस यात्रा में सांस्कृतिक समरसता, कूटनीतिक रिश्ते और कुछ विवाद भी चर्चा में रहे। पहली बार Trinidad पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी ने 3 जुलाई 2025 को पहली बार त्रिनिदाद और टोबैगो का सरकारी दौरा किया। उनका यह ऐतिहासिक स्वागत न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से, बल्कि भारतीय मूल के प्रवासियों के लिए भी भावनात्मक पल था। इस अवसर पर संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया गया और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत हुई। Modi को मिला Trinidad का Highest Honour ORTT त्रिनिदाद सरकार ने मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of the Republic of Trinidad and Tobago (ORTT) से सम्मानित किया। इसे भारत और त्रिनिदाद के मजबूत संबंधों की पहचान माना गया। Desi Bhojpuri Culture: Sohari Leaf पर परोसा गया खाना मोदी के सम्मान में आयोजित पारंपरिक डिनर में उन्हें Sohari के पत्ते पर भोजन परोसा गया — जो बिहार-यूपी की भोजपुरी संस्कृति का प्रतीक है।यह पत्ता “Food for the Gods” कहा जाता है और खास अवसरों पर ही उपयोग होता है। भोज में पारंपरिक भारतीय व्यंजन और Bhojpuri Chautaal की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह देसी बना दिया। सांस्कृतिक उपहार भी बने चर्चा का विषय मोदी ने मेज़बान प्रधानमंत्री को अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति, सरयू नदी का जल, और प्रयागराज कुंभ का जल भेंट किया — जो भारत की आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है। Indo-Trinidadian लोगों में दिखा गर्व और भावुकता त्रिनिदाद की आबादी में लगभग 40% लोग भारतीय मूल के हैं। मोदी की यात्रा ने उनकी जड़ों को फिर से जोड़ने का काम किया।डॉ. देवन्त महाराज जैसे सामाजिक नेताओं ने इसे “India remembering her children” कहा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 23 24 25 26 27 … 30

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.