आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Slice Bank UPI ATM, India first UPI ATM,

Game Changing! Slice Bank ने लॉन्च किया India का 1st UPI ATM, अब बिना कार्ड के निकलेगा कैश

भारत की फिनटेक दुनिया में एक और बड़ा इनोवेशन हुआ है। Slice Bank ने देश का पहला UPI ATM लॉन्च कर दिया है। अब आप बिना डेबिट कार्ड के सिर्फ अपने फोन से QR Code स्कैन कर के कैश निकाल सकेंगे। इस कदम को भारतीय बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में एक game-changing innovation माना जा रहा है। क्या है UPI ATM और कैसे करता है काम? यह कोई साधारण ATM नहीं है। UPI ATM एक ऐसा स्मार्ट ATM है जिसमें आपको न तो डेबिट कार्ड लगाने की जरूरत है और न ही PIN डालने की। बस UPI ऐप (जैसे कि PhonePe, Google Pay, Paytm आदि) से QR Code स्कैन करिए और तुरंत कैश निकालिए। UPI ATM से पैसे निकालने का तरीका: Cash Deposit की सुविधा भी जल्द: Slice Bank के मुताबिक मशीन में UPI से cash deposit की सुविधा भी हैं । क्यों खास है Slice Bank का UPI ATM? ✅ बिना कार्ड के कैश निकालने की सुविधा।✅ भारत के डिजिटल पेमेंट को और accessible बनाना।✅ ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में banking सुविधा पहुंचाना।✅ फास्ट और secure transactions। भारत में Fintech का बढ़ता दायरा भारत दुनिया का सबसे बड़ा UPI मार्केट बन चुका है। NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2025 तक भारत में UPI के जरिए प्रतिदिन 1,200 मिलियन से ज्यादा transactions हो रही हैं। अब UPI ATM के आने से cash withdrawal का तरीका भी पूरी तरह बदलने जा रहा है। Slice Bank कौन है? Slice Bank एक नया-age Fintech platform है, जिसने youth को target करते हुए credit cards, payment apps और BNPL (Buy Now Pay Later) services में नाम कमाया है। अब UPI ATM के जरिए company banking sector में भी बड़ी शुरुआत कर रही है।
Read more
BSNL Profit Comeback

BSNL Profit Comeback: 17 साल बाद भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में ऐतिहासिक वापसी

नई दिल्ली।देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने आखिरकार 17 सालों के लंबे घाटे के दौर को पीछे छोड़ते हुए 2024 में मुनाफे की पटरी पर जबरदस्त वापसी की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में ₹262 करोड़ और चौथी तिमाही में ₹280 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज कर टेलीकॉम इंडस्ट्री को चौंका दिया है। यह उपलब्धि केवल BSNL के लिए आर्थिक सुधार का संकेत नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के विज़न के तहत टेलीकॉम क्षेत्र में सरकारी कंपनियों की मजबूत वापसी का भी प्रतीक है। BSNL के Revival का सफर लंबे समय से घाटे में चल रही BSNL के turnaround के पीछे कई बड़े कदम जिम्मेदार रहे हैं— आर्थिक स्थिति में सुधार के आंकड़े तिमाही मुनाफा (₹ करोड़ में) Q3 FY24 ₹262 करोड़ Q4 FY24 ₹280 करोड़ कुल ₹542 करोड़ इन आंकड़ों से साफ है कि BSNL ने अब स्थायी रूप से लाभ कमाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। Made in India Network: आत्मनिर्भरता की मिसाल BSNL की सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान का बेहतरीन उदाहरण बन रही है। कंपनी ने अपनी अधिकतर टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर ‘Made in India’ उपकरणों पर आधारित रखा है। Private Players को चुनौती BSNL की इस वापसी से Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी प्राइवेट कंपनियों के लिए भी कॉम्पिटिशन बढ़ा है। जहां एक तरफ ये कंपनियां 5G के विस्तार में लगी हैं, वहीं BSNL सस्ते और ग्रामीण फोकस्ड पैक्स के जरिए अपने यूज़र बेस को तेजी से बढ़ा रही है। आगे की रणनीति क्या होगी? सूत्रों के मुताबिक, BSNL अब जल्द ही 5G नेटवर्क rollout की तैयारी कर रही है और आने वाले दो सालों में भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बड़ा टेलीकॉम नेटवर्क बनने का लक्ष्य लेकर चल रही है। निष्कर्ष BSNL की इस शानदार वापसी ने यह साबित कर दिया है कि अगर सरकारी कंपनियां सही रणनीति के साथ आगे बढ़ें तो वे भी प्राइवेट सेक्टर को टक्कर दे सकती हैं। आने वाले समय में BSNL की यह ग्रोथ इंडियन टेलीकॉम सेक्टर के भविष्य के लिए बेहद सकारात्मक स
Read more
Ramayana

Ramayana Teaser Out रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म का First Look रिलीज

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Ramayana’ का पहला टीज़र रिलीज़ हो गया है और इसने दर्शकों को पूरी तरह चौंका दिया है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की यह बिग-बजट फिल्म रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (सीता माता) और यश (रावण) जैसे स्टार्स को लेकर बनी है। इसका फर्स्ट लुक अब तक का सबसे ग्रैंड और विजुअली पावरफुल टीज़र माना जा रहा है। Ramayana Teaser Highlights in Hindi: Global Launch और Pan India Reach: Budget और Star Cast Details: सोशल मीडिया रिएक्शन: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

अब बिलासपुर को मिलेगा मेडिकल सिटी का तोहफा, नहीं जाना पड़ेगा रायपुर इलाज के लिए

एजुकेशन हब के बाद अब बिलासपुर मेडिकल सुविधाओं के क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। शहर में जल्द ही मेडिकल सिटी विकसित की जाएगी, जहां मरीजों को एक ही स्थान पर तमाम जांच और इलाज की सुविधाएं मिलेंगी। यह परियोजना ना केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव लाएगी, बल्कि हजारों लोगों की जिंदगी आसान बनाएगी। कई बार जांच के लिए जाना पड़ता था बाहर अभी तक बिलासपुर के मरीजों को जटिल जांचों और विशेष इलाज के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटर या रायपुर तक का सफर करना पड़ता है। शहर में जिला अस्पताल, सिम्स और अपोलो जैसे बड़े अस्पताल तो हैं, लेकिन कई आधुनिक मेडिकल सुविधाओं का एकीकृत केंद्र अब तक नहीं था। अब एक ही जगह होगा इलाज और जांच नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि मेडिकल सिटी की योजना पूरी तरह तैयार है। इसमें आधुनिक जांच सुविधाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, और मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ सेंटर्स एक ही परिसर में मौजूद होंगे। परियोजना के लिए फंडिंग का तरीका भी तय है— कहां बनेगी मेडिकल सिटी? ये हैं संभावित स्थान नगर निगम फिलहाल तीन प्रमुख जगहों पर जमीन तलाश रहा है: डीपीआर तैयार होगा, फिर आगे की प्रक्रिया शुरू प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने के लिए सबसे पहले डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी। इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति होगी और शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जमीन फाइनल होते ही निर्माण और विकास की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। Deshharpal की खास राय: बिलासपुर के लिए यह प्रोजेक्ट एक बड़ी सौगात की तरह है। मेडिकल सिटी बनने से आम आदमी को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और साथ ही आसपास के जिलों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। उम्मीद है कि यह योजना जल्द ही साकार होगी और छत्तीसगढ़ को हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नई पहचान देगी। 📌www.deshharpal.com – आपके शहर, आपके सरोकार की आवाज
Read more

25 लाख की ठगी: रिटायर्ड फौजी को बेची सरकारी जमीन, 15 साल बाद फिर किया दावा, अब खुद दर्ज कराई FIR

देश सेवा के बाद शांति से खेती करना चाह रहे एक रिटायर्ड फौजी के साथ दिल दहला देने वाला धोखा हुआ है। सेना से रिटायर देवप्रकाश दुबे को मझगवां गांव के रहने वाले रिखीराम और उसके बेटों ने मिलकर ठगा। सरकारी जमीन को अपनी बताकर 25 लाख रुपए ऐंठ लिए और अब जब पैसे वापस मांगे गए तो उल्टा उनके खिलाफ हरिजन थाने में मारपीट और जातिसूचक शब्दों की शिकायत दर्ज करा दी। कब, क्या हुआ – घटनाक्रम की पूरी कहानी शिकायत पर उल्टा केस कर दिया देवप्रकाश ने जब पैसे वापस मांगे तो रिखीराम ने खुद हरिजन कल्याण थाने में जाकर उनके खिलाफ शिकायत कर दी — कि मारपीट हुई, जातिसूचक गालियां दी गईं और जमीन पर कब्जा किया गया। लेकिन जब दुबे ने चेक और लेनदेन के दस्तावेज दिखाए तो पुलिस ने उस शिकायत को खारिज कर दिया। जमीन की कहानी भी दोहरी निकली रिखीराम पहले ही यह जमीन रमेश सोनी को बेच चुका था, और बाद में दुबे को। अब भी वह इसी जमीन को अन्य लोगों को दिखाकर बेचने की कोशिश कर रहा है। इस तरह देवप्रकाश ने कुल मिलाकर 25 लाख रुपए गवां दिए और अब हाथ में कुछ नहीं है। पुलिस कर रही जांच थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया: “शिकायतकर्ता को सरकारी जमीन बेची गई है और आरोपी ने कई बार अलग-अलग समय पर पैसे लिए हैं। मामला गंभीर धोखाधड़ी का है। जांच शुरू कर दी गई है, जल्द दोनों पक्षों को थाने बुलाया जाएगा।” 🔴 विशेष अपील:देश की सेवा करने वाले एक ईमानदार फौजी के साथ हुआ यह धोखा समाज के लिए चेतावनी है। इस मामले में दोषी पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई और रिटायर्ड सैनिक इस तरह ठगा न जाए। अगर आप भी किसी प्रॉपर्टी डील में पैसा लगा रहे हैं तो पहले उसके दस्तावेज और जमीन की स्थिति जरूर जांच लें। सरकारी जमीन को बेचने का अधिकार किसी के पास नहीं होता। 📌 जुड़े रहिए www.deshharpal.comके साथ – आपके हक की आवाज
Read more
Kanwar Yatra 2025

Kanwar Yatra 2025 मेरठ में Name Plate और QR Code Rule लागू, Yogi Govt ने दिए सख्त आदेश

Kanwar Yatra 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। मेरठ ज़िले में इस साल यात्रा के दौरान भंडारों और दुकानों के लिए Name Plate और QR Code अनिवार्य (Mandatory) कर दिया गया है। यह नियम 11 जुलाई से 23 जुलाई तक लागू रहेगा, जब लाखों कांवड़िए उत्तराखंड से गंगाजल लेकर हरिद्वार से अपने शहरों की ओर लौटते हैं। Kanwar Yatra 2025 में क्या है नया Name Plate और QR Code Rule? मेरठ प्रशासन के अनुसार अब सभी दुकानों और भंडारों पर निम्न जानकारियाँ अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करनी होंगी: QR Code से मिलेगी Food Safety की गारंटी प्रशासन का उद्देश्य है कि Kanwar Yatra 2025 के दौरान किसी भी तरह की भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही न हो।QR कोड के जरिए कोई भी यात्री देख सकेगा कि: VHP और Police की Team करेगी Monitoring Supreme Court का पिछला फैसला और विवाद 2024 में ठीक ऐसा ही नियम लागू होने पर सुप्रीम कोर्ट ने Name Plate Rule को लेकर सवाल खड़े किए थे। कोर्ट ने कहा था: फिलहाल भी यह मामला कोर्ट में है, लेकिन Yogi Government ने इसे सुरक्षा और पारदर्शिता के नाम पर दोबारा लागू कर दिया है। Yogi Govt के अन्य इंतज़ाम हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shubman Gill

IND vs ENG 2nd Test Day 1 Shubman Gill की Grit वाली Century से Team India की Shandaar वापसी

Edgbaston टेस्ट के पहले दिन Shubman Gill की धैर्यपूर्ण शतकीय पारी और Ravindra Jadeja की टिकाऊ बल्लेबाज़ी ने भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले दिन 5 विकेट पर 310 रन बना लिए। भारत की पारी का हाल – IND 310/5 (Stumps Day 1) इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी और भारत के टॉप ऑर्डर को जल्दी झटका दिया। लेकिन Gill ने जिम्मेदारी से खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपनी 7वीं सेंचुरी पूरी की। यह इंग्लैंड में उनका 4th शतक है। Shubman Gill की “Grit and Grace” पारी Gill जब मैदान पर आए तब भारत का स्कोर अस्थिर था। लेकिन उन्होंने शानदार धैर्य दिखाते हुए एक सधी हुई पारी खेली। उनकी इस पारी की खास बात रही संयम, तकनीक और स्ट्रोक सेलेक्शन। इंग्लिश बॉलिंग अटैक को किया Neutralize हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bali Ferry

Bali Ferry हादसा 2025 Indonesia में बड़ा समुद्री Accident, 4 की मौत, 30+ लापता

Bali Ferry हादसा इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली (Bali) के पास एक दर्दनाक समुद्री हादसा हुआ है। KMP Tunu Pratama Jaya नाम की फेरी बुधवार रात समुद्र में डूब गई। इस फेरी में कुल 65 लोग सवार थे, जिसमें 53 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से ज्यादा लोग लापता हैं। राहत की बात यह है कि 29 से अधिक यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। Bali Ferry हादसा कैसे हुआ? यह फेरी जहाज Ketapang (पूर्वी जावा) से Gilimanuk (बाली) की ओर जा रही थी और इसमें 22 वाहन सवार थे, जिनमें से 14 भारी ट्रक थे। रात करीब 11:20 बजे, रवाना होने के 30 मिनट बाद ही जहाज में इंजन फेल और पानी भरने से संतुलन बिगड़ गया और वह डूब गया। बचाव दल के अनुसार, मौसम की खराबी, 2 मीटर तक ऊंची लहरें और संभवतः ओवरलोडिंग इस हादसे के कारण बने। Bali Ferry Rescue Operation अपडेट इंडोनेशिया की नेवी और बचाव एजेंसियों द्वारा 9 बोट्स के ज़रिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कुछ यात्रियों को स्थानीय मछुआरों की मदद से भी बचाया गया। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। सरकार और राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, जो वर्तमान में सऊदी अरब में हैं, उन्होंने घटना पर शोक जताया और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। हादसे की जांच शुरू हो चुकी है, जिसमें जहाज की स्थिति, ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी जैसे कारणों की गहन जांच की जा रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
RAJA की बहन सृष्टि पर FIR दर्ज: असम पुलिस ने उठाया कदम

RAJA की बहन सृष्टि पर FIR दर्ज: असम पुलिस ने उठाया कदम

RAJA की बहन ने भाई की मौत को बताया ‘नरबलि’ – धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप एक भावुक बहन ने जब अपने भाई की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए, तो मामला अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। असम पुलिस ने RAJA की बहन सृष्टि रॉय के खिलाफ FIR दर्ज की है। सृष्टि ने एक वीडियो में दावा किया था कि उसके भाई राजा की हत्या एक ‘नरबलि’ (मानव बलिदान) के तहत की गई। इस बयान को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़कने का आरोप लगा है। राजा रॉय चौधरी की रहस्यमयी मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बहन सृष्टि का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि “मेरे भाई की हत्या किसी साधारण कारण से नहीं हुई, ये एक नरबलि थी।” यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, खासकर पूर्वोत्तर राज्यों में। असम पुलिस का कहना है कि सृष्टि का बयान समाज में धार्मिक तनाव फैला सकता है। FIR में IPC की धारा 295A (धार्मिक भावनाएं भड़काना) समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने कहा कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और बयान की सच्चाई की जांच की जाएगी। सृष्टि का कहना है कि उसे न्याय चाहिए। “मेरे भाई की मौत की असल वजह अब तक छुपाई जा रही है। अगर मैं आवाज़ न उठाऊं, तो और कितने राजा ऐसे ही चुपचाप मर जाएंगे?” सृष्टि ने यह भी कहा कि वह किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, लेकिन जो सच है, उसे सामने लाना जरूरी है। कुछ लोग सृष्टि के समर्थन में खड़े हैं और कह रहे हैं कि उसे बोलने का हक है। वहीं, कई लोग मानते हैं कि इस तरह के बयानों से समाज में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Defence

India-US 10 Year Defence Deal, भारत-अमेरिका रक्षा समझौते से Indo-Pacific में बढ़ेगी ताकत

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए जल्द ही एक India-US 10 Year Defence Framework Agreement पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) नई ऊंचाई पर पहुंचेगी, खासकर Indo-Pacific क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए। क्या है India-US 10 Year Defence Framework? यह एक 10 वर्षीय रक्षा सहयोग समझौता है जो भारत और अमेरिका को: इस समझौते पर 2025 के अंत तक हस्ताक्षर होने की संभावना है। इससे पहले दोनों देशों ने LEMOA, COMCASA, BECA और SOSA जैसे प्रमुख रक्षा समझौते किए हैं। मुख्य मुद्दे और प्रगति बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने कई महत्वपूर्ण रक्षा प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की: यह डील मेक इन इंडिया डिफेंस इनिशिएटिव को भी मजबूती देगी। Indo-Pacific में रणनीतिक महत्व यह डिफेंस फ्रेमवर्क भारत और अमेरिका को Indo-Pacific क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी के खिलाफ एकजुट रणनीति अपनाने में मदद करेगा। दोनों देश इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और फ्री नेविगेशन के समर्थक हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 25 26 27 28 29 30

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.