आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपल30 Crore Voter ID Cards होंगे अपडेट, पहचान और Verification होगा आसानBREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs Afghanistan ODI 2026: पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तानBREAKINGएंटरटेनमेंटPranit More Controversy: महिलाओं पर विवादित Comments के बाद कॉमेडियन की माफीBREAKINGदेश-हरपल3 भारतीयों की मौत से भारत सख्त, US Secretary S Jaishankar की अहम बातचीतBREAKINGप्रदेश“खेल और पढ़ाई साथ-साथ चलेंगे” — Bhopal में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेशBREAKINGदेश-हरपलरात 3 बजे Abhishek Banerjee Residence पर Police Raid, सेंट्रल फोर्स भी तैनातBREAKINGदेश-हरपलभारत की नई सुरक्षा ढाल: 5000 KM तक मिसाइल रोकने वाला डिफेंस सिस्टम सफलBREAKINGदेश-हरपलIndian Air Force Plane Crash in Assam: Jorhat में लैंडिंग के तुरंत बाद हादसाBREAKINGदेश-हरपल30 Crore Voter ID Cards होंगे अपडेट, पहचान और Verification होगा आसानBREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs Afghanistan ODI 2026: पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तानBREAKINGएंटरटेनमेंटPranit More Controversy: महिलाओं पर विवादित Comments के बाद कॉमेडियन की माफीBREAKINGदेश-हरपल3 भारतीयों की मौत से भारत सख्त, US Secretary S Jaishankar की अहम बातचीतBREAKINGप्रदेश“खेल और पढ़ाई साथ-साथ चलेंगे” — Bhopal में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेशBREAKINGदेश-हरपलरात 3 बजे Abhishek Banerjee Residence पर Police Raid, सेंट्रल फोर्स भी तैनातBREAKINGदेश-हरपलभारत की नई सुरक्षा ढाल: 5000 KM तक मिसाइल रोकने वाला डिफेंस सिस्टम सफलBREAKINGदेश-हरपलIndian Air Force Plane Crash in Assam: Jorhat में लैंडिंग के तुरंत बाद हादसा

Latest Posts

सागर में जमीनी विवाद में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमावनी में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सागर-खुरई मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। जमीन कब्जे के विवाद में हुई थी मारपीट मृतक के बेटे आशीष पटेल ने आरोप लगाया है कि आनंद कुमार गुप्ता, शिवराज शुक्ला और यशवंत खटीक उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। इसी विवाद को लेकर उनके पिता नंदराम पटेल के साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 3 जून को वर्षा पटेल ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि परिवार की करीब 4 एकड़ कृषि भूमि ग्राम अमावनी में स्थित है। परिजनों का आरोप है कि पास में प्लॉटिंग कर रहे कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर लगी लकड़ी की बल्लियां उखाड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर नंदराम पटेल के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। डंडे, बल्लियों और तलवार से हमला करने का आरोप शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने नंदराम पटेल पर डंडों, बल्लियों और तलवार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपियों में विकास उर्फ यशवंत खटीक, ध्रुव अहिरवार, दिलीप अहिरवार, हुकुमचंद पटेल, विनोद पटेल, दयाराम पटेल, अंकित कोरी, शाहरुख राईन और अन्य शामिल हैं। अब हत्या की धारा बढ़ाएगी पुलिस पुलिस का कहना है कि घायल बुजुर्ग की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश और सागर की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com
Read more

सागर में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को CBI ने 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

मध्य प्रदेश के सागर में गुरुवार देर रात सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के एक सेक्शन इंजीनियर को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी की पहचान नारायण सिंह बुंदेला के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद सीबीआई टीम आरोपी को अपने साथ जबलपुर ले गई। जानकारी के मुताबिक, सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद विभाग में जमा अपनी सिक्योरिटी राशि वापस मांगी थी। आरोप है कि सेक्शन इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला ने राशि लौटाने के बदले ठेकेदार से 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। ठेकेदार ने रिश्वत देने से मना किया तो अधिकारी ने सिक्योरिटी राशि वापस करने से इनकार कर दिया। इसके बाद ठेकेदार ने मामले की शिकायत जबलपुर स्थित सीबीआई कार्यालय में की। पैराडाइज होटल में बिछाया गया जाल शिकायत की शुरुआती जांच के बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी पर नजर रखनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम लेने के लिए सेक्शन इंजीनियर ने ठेकेदार को सागर के पैराडाइज होटल बुलाया था। सीबीआई की टीम पहले से ही सादी वर्दी में होटल के आसपास तैनात थी। देर रात जैसे ही ठेकेदार ने आरोपी को 1 लाख रुपए दिए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को जबलपुर ले गई CBI गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम आरोपी अधिकारी को जबलपुर लेकर पहुंची। वहां उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां टीम ने आरोपी की 5 दिन की रिमांड मांगी है। सीबीआई अब मामले में रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिक अपडेट्स और प्रदेश की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com
Read more
Indore

Indore Fire EV शोरूम में आग से मचा हड़कंप, लोगों को दूसरी बिल्डिंग से निकाला गया

Indore में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया और कई लोग अंदर फंस गए। हादसे के दौरान इलाके में चीख-पुकार मच गई और हर कोई जान बचाने की कोशिश करता नजर आया। लकड़ी की सीढ़ियों से किया गया Rescue Operation स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालात इतने खराब थे कि लोगों को बाहर निकालने के लिए लकड़ी की सीढ़ियों को जोड़कर दूसरी बिल्डिंग तक रास्ता बनाया गया। इसी रास्ते से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर कुछ मिनट और देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बैटरियों की वजह से तेजी से फैली आग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग सबसे पहले EV शोरूम के अंदर से उठती दिखाई दी। वहां मौजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरियों के कारण आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया और आसपास के दुकानदार भी अपनी दुकानें छोड़कर बाहर निकल आए। घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर टीम ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया और किसी बड़ी जनहानि की खबर सामने नहीं आई। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच शुरू प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शोरूम की फायर सेफ्टी व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी। हादसे से जुड़े बड़े अपडेट EV Safety को लेकर फिर उठे सवाल इस हादसे ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम और बैटरी स्टोरेज में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
IMD

IMD Weather Alert: यूपी-एमपी में तूफानी बारिश, राजस्थान में ओले; कई शहरों में बिजली संकट

देशभर में मौसम ने अचानक ऐसा रुख बदला कि कई राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया है। कहीं सड़कें बंद हो गईं तो कहीं बिजली सप्लाई घंटों ठप रही। IMD ने आज 25 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। यूपी और एमपी में तेज आंधी से हालात बिगड़े उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शुक्रवार देर रात मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के चलते करीब 500 से ज्यादा पेड़ उखड़ गए। कई जगहों पर बिजली के खंभे और होर्डिंग गिरने की भी खबर है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई शहरों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन तूफानी मौसम ने डर का माहौल भी बना दिया। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम और बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। Haryana Crane Accident: तेज हवा बनी जानलेवा हरियाणा में खराब मौसम के बीच बड़ा हादसा सामने आया। तेज आंधी के दौरान निर्माण कार्य में लगी एक भारी क्रेन अचानक पलट गई। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हवा इतनी तेज थी कि क्रेन का संतुलन बिगड़ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और राहत टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। राजस्थान में ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ी राजस्थान के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के कारण टीन शेड और कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा। कई गांवों में लोग देर रात तक बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे। IMD Alert: आज 25 राज्यों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए देश के 25 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून एक्टिविटी की वजह से मौसम में यह बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्मी से राहत, लेकिन खतरा अभी बाकी हालांकि इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को नजरअंदाज न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

खंडवा में देवर ने नहाने का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, महिला से कई बार दुष्कर्म

खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने दूर के रिश्ते में लगने वाले देवर पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने गुरुवार को खालवा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नहाने का वीडियो बनाकर दी धमकी 30 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी इंदौर में काम करता है और करीब एक साल पहले उनके घर आया था। वह एक-दो दिन घर पर रुका रहा। इसी दौरान उसने महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को वीडियो दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि यदि वह उसके साथ संबंध नहीं बनाएगी तो वीडियो पति को दिखा देगा और सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। एक साल तक करता रहा शोषण महिला के मुताबिक आरोपी ने धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बदनामी और परिवार टूटने के डर से वह अब तक चुप रही, लेकिन लगातार मानसिक प्रताड़ना के बाद उसने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया। पुलिस ने दर्ज किया केस खालवा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एएसआई चंद्रकांत सोणवने ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार अभी तक महिला के पास वीडियो से जुड़ा कोई तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

भोपाल एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के बोइंग-777 की लैंडिंग, यात्रियों में रही चर्चा

राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एयरफोर्स के बोइंग-777 विमान की लैंडिंग को लेकर यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चाओं का माहौल रहा। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि यह कोई असामान्य या सुरक्षा से जुड़ा मामला नहीं था, बल्कि नियमित VIP मूवमेंट और तकनीकी विजिट का हिस्सा था। अधिकारियों के मुताबिक, बोइंग-777 विमान का अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर आना-जाना सामान्य प्रक्रिया है। यह विमान समय-समय पर उन एयरपोर्ट्स का निरीक्षण करता है, जो बड़े विमानों के संचालन के लिए तैयार हैं। ऐसे तकनीकी विजिट हर महीने दो से तीन बार होते रहते हैं। भोपाल एयरपोर्ट पर उतरा अब तक का सबसे बड़ा विमान बोइंग 777-300ER विमान 64.8 मीटर विंगस्पैन और करीब 74 मीटर लंबाई वाला विशाल विमान है। इसे लंबी दूरी की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भोपाल एयरपोर्ट पर इसकी लैंडिंग को अब तक का सबसे बड़ा विमान उतरने की घटना माना जा रहा है। हालांकि यह विमान एयर इंडिया का है, लेकिन इसका संचालन एयरफोर्स करती है और इसके पायलट भी एयरफोर्स के ही होते हैं। इसी श्रेणी के विमान “एयर इंडिया वन” का उपयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी विदेश यात्राओं में किया जाता है। फ्लाइट देरी की वजह मौसम एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि कुछ फ्लाइट्स के डिले होने का कारण एयरफोर्स मूवमेंट नहीं, बल्कि खराब मौसम और तेज हवाएं थीं। कई इलाकों में गस्टी विंड्स के कारण उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ा। 17 घंटे लगातार उड़ान भर सकता है विमान बोइंग 777-300ER दुनिया के सबसे आधुनिक और शक्तिशाली विमानों में गिना जाता है। इसमें दो GE90-115BL इंजन लगे हैं, जिन्हें दुनिया का सबसे शक्तिशाली विमान इंजन माना जाता है। यह विमान बिना रीफ्यूलिंग के करीब 17 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है और भारत से अमेरिका जैसी लंबी दूरी भी एक बार में तय करने की क्षमता रखता है। भोपाल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को भोपाल एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के कोड-ई बोइंग 777-300ER की सफल ट्रायल लैंडिंग करवाई गई थी। यह मध्यप्रदेश के किसी भी एयरपोर्ट पर पहली बार हुआ है। देश-दुनिया और मध्यप्रदेश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

भोपाल में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पड़ोसियों से विवाद से थी परेशान

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 28 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। महिला के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक सुंदर नगर निवासी जूली कुशवाह (28) पत्नी सुनील कुशवाह ने बुधवार रात करीब 9:30 बजे घर में फांसी लगा ली। जूली के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक 6 महीने का और दूसरा 2 साल का है। पति सब्जी लेने गया था, लौटकर देखा पत्नी फंदे पर थी घटना के समय जूली का पति सुनील सब्जी लेने बाहर गया हुआ था। करीब 20 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो उसने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। वहीं दोनों मासूम बच्चे पास में रो रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों से लंबे समय से चल रहा था विवाद पति सुनील कुशवाह ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार राजू कुशवाह और उनके परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि वे शराब पार्टी करने के बाद खाली बोतलें और मांस की हड्डियां उनके घर के पास फेंक देते थे। इस वजह से जूली मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिवार का कहना है कि कई बार समझाने के बावजूद पड़ोसियों की हरकतें बंद नहीं हुईं। आत्महत्या से पहले भी हुआ था विवाद परिजनों के मुताबिक घटना से पहले भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद जूली ने यह कदम उठा लिया। पुलिस जांच में जुटी अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों परिवार एक ही परिसर में रहते थे और साझा जगह को लेकर विवाद था। पुलिस का कहना है कि मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

सीहोर में बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 5.80 लाख का सामान जब्त

सीहोर जिले की इछावर थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बिजली के तार और वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी जब्त की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। 11 केवी लाइन के तार काटकर की थी चोरी मामला इछावर थाना क्षेत्र का है। इछावर निवासी विदुर दुबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 और 17 मई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने आर्या उपकेंद्र से निकलने वाली 11 केवी बिजली लाइन के तार काटकर चोरी कर लिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। विशेष टीम बनाकर शुरू की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और एसडीओपी भेरूंदा रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास तकनीकी साक्ष्य जुटाए और साइबर सेल की मदद ली। मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में कबूला जुर्म पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बिजली के तार चोरी करने की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद की गई। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नजरूद्दीन (35), नूरुद्दीन उर्फ गुड्डू (26), जाहिद (20) निवासी सलेहपुर थाना अहमदपुर और इमरान (36) निवासी सांकल थाना अहमदपुर के रूप में हुई है। 5.80 लाख का सामान जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 80 हजार रुपए कीमत के 19 गाले बिजली के तार और करीब 5 लाख रुपए कीमत की महिंद्रा पिकअप गाड़ी जब्त की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने इससे पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। मामले की जांच जारी है। www.deshharpal.com पढ़ें देश-दुनिया और प्रदेश की ताजा खबरें।
Read more

सुनार नदी में मिला व्यक्ति का शव, दो दिन पुराना होने की आशंका

सागर जिले के गढ़ाकोटा नगर से गुजरने वाली सुनार नदी में बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गढ़ाकोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्थानीय लोगों ने सुनार नदी में एक शव को पानी में तैरते देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। दो दिन पुराना हो सकता है शव पुलिस के मुताबिक शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह करीब दो दिन पुराना हो सकता है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर श्याम पटेल (42) निवासी ग्राम खमरिया, रहली के रूप में हुई है। पुलिस ने शुरू की जांच गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शुभम दुबे ने बताया कि शव के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान की गई है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। www.deshharpal.com पर पढ़ें देश-दुनिया और प्रदेश की ताजा खबरें।
Read more
Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case Update: गिरिबाला सिंह बनीं कैदी नंबर 71, समर्थ को मिला 1782 नंबर

बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस (Twisha Sharma Case)में अब जांच और कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। CBI की जांच के बीच हुई इस कार्रवाई ने केस को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है। जानकारी के मुताबिक, जेल पहुंचने के बाद गिरिबाला सिंह को महिला जेल में कैदी नंबर 71 दिया गया, जबकि समर्थ सिंह को पुरुष जेल में 1782 नंबर मिला। जेल प्रशासन की ओर से दोनों को शुरुआती जरूरत का सामान जैसे थाली, कटोरी, गिलास और चादर उपलब्ध कराई गई। इसके बाद उन्हें बैरक में शिफ्ट किया गया। कोर्ट में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। CBI ने इस बार दोनों आरोपियों की रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। इस दौरान ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह कोर्ट में भावुक नजर आईं। वहीं दूसरी ओर परिवार की तरफ से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। गिरिबाला सिंह ने लगाए गंभीर आरोप मामले में एक और नया विवाद तब सामने आया जब गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि ट्विशा के वकील ने उनके बेटे समर्थ सिंह के साथ मारपीट की। हालांकि इस पूरे आरोप पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस बयान के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। वहीं समर्थ सिंह ने मीडिया के सवालों पर खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें सच सामने आने का इंतजार है। सोशल मीडिया पर छाया मामला ट्विशा शर्मा केस अब केवल कानूनी मामला नहीं रह गया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह लगातार ट्रेंड कर रहा है। लोग मामले को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं। कई लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, तो कई लोग परिवार और जांच एजेंसियों के बयानों पर सवाल उठा रहे हैं। आगे क्या? अब सभी की नजर CBI की अगली रिपोर्ट और कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी है। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 2 3 4 5 6 53

Editor's Picks

Voter ID

30 Crore Voter ID Cards होंगे अपडेट, पहचान और Verification होगा आसान

देशभर के करोड़ों मतदाताओं के लिए जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। चुनाव आयोग पुराने वोटर आईडी कार्ड्स को अपडेट करने की तैयारी में है। इस अभियान के तहत करीब 30 करोड़ Voter ID Cards में मौजूद धुंधले फोटो बदले जाएंगे और जिन कार्ड्स में मकान नंबर की जगह “00” लिखा है, वहां पूरा और सही पता दर्ज किया जाएगा। दरअसल, लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं कि कई वोटर कार्ड्स में फोटो इतने पुराने या धुंधले हैं कि पहचान करना मुश्किल हो जाता है। वहीं कई कार्ड्स में अधूरा पता होने से वोटिंग के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब चुनाव आयोग इन खामियों को दूर करने के लिए बड़ा अपडेट अभियान शुरू करने जा रहा है। Blur Photo और गलत Address बने परेशानी की वजह ग्रामीण और शहरी इलाकों में बड़ी संख्या में ऐसे वोटर कार्ड पाए गए हैं, जिनमें फोटो साफ दिखाई नहीं देते। कई मामलों में कार्ड पर सिर्फ “00” लिखा होने से सही पता पता नहीं चल पाता। इससे मतदान केंद्रों पर पहचान सत्यापन में समय ज्यादा लगता है और कई बार विवाद जैसी स्थिति भी बन जाती है। इसी को देखते हुए अब रिकॉर्ड को ज्यादा सटीक और डिजिटल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कदम से फर्जी मतदान रोकने में भी मदद मिलेगी। कैसे होगा Voter Card Update? जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग चरणबद्ध तरीके से यह प्रक्रिया पूरी करेगा। जरूरत पड़ने पर मतदाताओं से नया फोटो और सही पता मांगा जा सकता है। कई जगह ऑनलाइन अपडेट की सुविधा भी दी जाएगी ताकि लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। अगर किसी मतदाता के कार्ड में फोटो साफ नहीं है या पता गलत दर्ज है, तो उसे अपडेट करवाने का मौका मिलेगा। आयोग का फोकस डेटा को पूरी तरह साफ और आधुनिक बनाने पर है। चुनाव से पहले रिकॉर्ड सुधारने की तैयारी आने वाले चुनावों को देखते हुए चुनाव आयोग मतदाता सूची और पहचान संबंधी रिकॉर्ड को मजबूत करना चाहता है। साफ फोटो और सही एड्रेस होने से मतदान प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अभियान करोड़ों लोगों के लिए राहत लेकर आएगा, क्योंकि लंबे समय से लोग पुराने और खराब प्रिंट वाले वोटर कार्ड्स की समस्या झेल रहे थे।
India vs Afghanistan

India vs Afghanistan ODI 2026: पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान

भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज धर्मशाला के खूबसूरत HPCA स्टेडियम में होने जा रहा है। यह सीरीज इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि अफगानिस्तान पहली बार भारत के खिलाफ पूरी ODI सीरीज खेलने उतर रहा है। दोनों टीमों के फैंस इस मुकाबले का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन मैच से पहले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। Kohli-Hardik के बिना उतरेगी Team India भारतीय टीम इस सीरीज में कई बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जबकि हार्दिक पंड्या भी फिटनेस समस्या की वजह से टीम से बाहर हैं। ऐसे में टीम इंडिया की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा और युवा खिलाड़ियों पर होगी। टीम मैनेजमेंट इस सीरीज को भविष्य की तैयारी के तौर पर देख रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखते हुए कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और नितीश कुमार रेड्डी जैसे युवा खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी। Afghanistan के पास भी हैं मैच विनर खिलाड़ी अफगानिस्तान की टीम अब सिर्फ कमजोर टीम नहीं मानी जाती। पिछले कुछ वर्षों में टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। राशिद खान, मोहम्मद नबी और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ी किसी भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अनुभव भी अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के पास है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह सीरीज आसान नहीं रहने वाली। Dharamshala Weather ने बढ़ाई टेंशन धर्मशाला में मौसम मैच का सबसे बड़ा विलेन बन सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान करीब 55 प्रतिशत बारिश की संभावना है। सुबह से ही इलाके में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी देखने को मिली है। अगर बारिश लगातार होती रही तो मैच में ओवर कट सकते हैं या मुकाबला प्रभावित भी हो सकता है। हालांकि फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम साफ हो और उन्हें पूरा मैच देखने को मिले। तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मदद धर्मशाला की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। बादलों और नमी की वजह से शुरुआती ओवरों में गेंद ज्यादा स्विंग कर सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। मैच की जरूरी जानकारी भारत जहां घरेलू मैदान का फायदा उठाकर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा, वहीं अफगानिस्तान की नजर इतिहास रचने पर होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बारिश के बीच कौन सी टीम मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Pranit More

Pranit More Controversy: महिलाओं पर विवादित Comments के बाद कॉमेडियन की माफी

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। महिलाओं को लेकर किए गए विवादित कमेंट्स के बाद इंटरनेट पर उनके खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मामला बढ़ने के बाद अब कॉमेडियन ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए लोगों से एक मौका देने की अपील की है। प्रणित मोरे का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह महिलाओं को लेकर ऐसी टिप्पणियां करते दिखाई दिए, जिन्हें कई लोगों ने अपमानजनक और असंवेदनशील बताया। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने जमकर आलोचना शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला सोशल मीडिया ट्रेंड बन गया। Viral Video के बाद बढ़ा विवाद वीडियो वायरल होने के बाद X, Instagram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर महिलाओं का मजाक उड़ाना गलत है। कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर मनोरंजन की सीमा क्या होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर #PranitMoreControversy ट्रेंड करने लगा और कई महिला संगठनों ने भी इस बयान पर नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पोस्ट में मांगी माफी लगातार बढ़ते विवाद के बीच प्रणित मोरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने माना कि उनके शब्दों से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रणित ने लिखा, “मैं समझता हूं कि लोग मुझसे नाराज हैं। शायद मैं इस नफरत का हकदार भी हूं, लेकिन मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि लोग मुझे खुद को सुधारने का एक मौका दें।” उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था, लेकिन अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो चुका है। लोगों की राय बंटी हुई नजर आई इस पूरे मामले में सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंटे नजर आए। कुछ लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह की भाषा स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स का मानना है कि गलती मान लेने के बाद किसी को सुधारने का मौका मिलना चाहिए। हालांकि, विवाद अभी भी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर बहस जारी है। करियर पर पड़ सकता है असर मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि इस विवाद का असर प्रणित मोरे की इमेज और करियर पर पड़ सकता है। आज के डिजिटल दौर में किसी भी बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देखने को मिलती है और सोशल मीडिया का दबाव कई बार कलाकारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। फिलहाल, सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि दर्शक और इंडस्ट्री उनके माफीनामे को किस तरह लेते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
S Jaishankar

3 भारतीयों की मौत से भारत सख्त, US Secretary S Jaishankar की अहम बातचीत

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों की मौत को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्री S Jaishankar ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत कर कॉमर्शियल जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरी चिंता और विरोध दर्ज कराया। भारत ने साफ शब्दों में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर चल रहे व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाना पूरी तरह गलत है और इससे वैश्विक सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। क्या है पूरा मामला? हाल ही में मध्य पूर्व के समुद्री क्षेत्र में एक कॉमर्शियल जहाज पर हमला हुआ था। इस हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। घटना के बाद भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पीड़ित परिवारों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से बातचीत के दौरान इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और कहा कि निर्दोष नागरिकों की जान जाना बेहद दुखद है। भारत ने क्या कहा? विदेश मंत्री जयशंकर ने बातचीत में कहा कि समुद्री व्यापार दुनिया की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। ऐसे में कॉमर्शियल जहाजों पर हमला न केवल अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है, बल्कि इससे वैश्विक व्यापार और कई देशों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और इस तरह की घटनाओं को लेकर बेहद संवेदनशील है। Middle East Tension पर बढ़ी चिंता मध्य पूर्व में पिछले कुछ समय से तनाव लगातार बढ़ रहा है। कई देशों ने समुद्री रास्तों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव और कूटनीतिक गतिविधियों को और तेज कर सकते हैं। भारत भी लगातार शांति और सुरक्षित समुद्री व्यापार की वकालत करता रहा है। भारत सरकार की नजर स्थिति पर सरकार ने कहा है कि प्रभावित भारतीयों के परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी। साथ ही क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस घटना के बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
धर्मेंद्र प्रधान

“खेल और पढ़ाई साथ-साथ चलेंगे” — Bhopal में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश

भोपाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों के साथ संवाद करते हुए देश की नई शिक्षा और खेल नीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर धर्मेंद्र प्रधान मध्यप्रदेश पहुंचे, जहां उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के साथ शूटिंग एकेडमी का दौरा किया। खिलाड़ियों से सीधा संवाद, स्किल और स्पोर्ट्स पर जोर इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और कहा कि भारत अब शिक्षा के साथ-साथ स्किल और स्पोर्ट्स सेक्टर में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के जरिए पहली बार खेल और पढ़ाई को एक साथ जोड़ने पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। पढ़ाई और खेल साथ-साथ चलेंगे धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अब ऐसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ी अपनी पढ़ाई और खेल दोनों को संतुलित तरीके से आगे बढ़ा सकें। इसके लिए अलग से कोर्स वर्क तैयार किया जा रहा है, ताकि छात्रों को खेल गतिविधियों का भी अकादमिक लाभ मिल सके। APAAR ID और Credit Score सिस्टम पर काम उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की APAAR ID के माध्यम से उनकी पढ़ाई और खेल उपलब्धियों को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा। साथ ही इंटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को क्रेडिट स्कोर सिस्टम से जोड़ने की तैयारी भी की जा रही है। इससे खिलाड़ियों को भविष्य में शिक्षा और करियर दोनों में फायदा मिलेगा। IIT में Sports Quota से युवाओं को मिलेगा फायदा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार IIT जैसे बड़े संस्थानों में स्पोर्ट्स कोटा लागू किया गया है। यह कदम उन युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आया है, जो खेल के साथ-साथ उच्च शिक्षा में भी आगे बढ़ना चाहते हैं। 2036 Olympics और Developed India Vision 2047 पर फोकस उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 20 वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत का फोकस अब 2036 ओलंपिक की तैयारियों पर भी है और देश खेलों में विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाने की दिशा में काम कर रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जब भारत आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत का सपना साकार होगा और देश दुनिया की महाशक्ति के रूप में उभरेगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.