आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGएंटरटेनमेंटAmir Khan की तीसरी शादी की चर्चाओं पर राखी गुलजार का बयान, बोलीं- खुशी का उम्र से कोई संबंध नहींBREAKINGBreaking NewsSanjay Jha का बड़ा बयान, बोले- ममता बनर्जी और केजरीवाल ने कमजोर किया इंडिया गठबंधनBREAKINGBreaking NewsCBI Raid in 661 Crore Fund Scam: हरियाणा-चंडीगढ़ में 6 ठिकानों पर छापेमारीBREAKINGBreaking NewsJaipur में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, लोगों को हो सकती है परेशानीBREAKINGस्पोर्ट्सतमीम इकबाल बने Bangladesh क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष, 37 साल की उम्र में रचा इतिहासBREAKINGBreaking NewsVaranasi में शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट और मछली की shops , नगर निगम ने लिया बड़ा फैसलाBREAKINGBreaking NewsAmit Shah से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं के बीच बढ़ी सियासी हलचलBREAKINGMore NewsTMC नेताओं पर बढ़ी कार्रवाई: कैलाश मिश्रा गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा भी अरेस्टBREAKINGएंटरटेनमेंटAmir Khan की तीसरी शादी की चर्चाओं पर राखी गुलजार का बयान, बोलीं- खुशी का उम्र से कोई संबंध नहींBREAKINGBreaking NewsSanjay Jha का बड़ा बयान, बोले- ममता बनर्जी और केजरीवाल ने कमजोर किया इंडिया गठबंधनBREAKINGBreaking NewsCBI Raid in 661 Crore Fund Scam: हरियाणा-चंडीगढ़ में 6 ठिकानों पर छापेमारीBREAKINGBreaking NewsJaipur में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, लोगों को हो सकती है परेशानीBREAKINGस्पोर्ट्सतमीम इकबाल बने Bangladesh क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष, 37 साल की उम्र में रचा इतिहासBREAKINGBreaking NewsVaranasi में शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट और मछली की shops , नगर निगम ने लिया बड़ा फैसलाBREAKINGBreaking NewsAmit Shah से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं के बीच बढ़ी सियासी हलचलBREAKINGMore NewsTMC नेताओं पर बढ़ी कार्रवाई: कैलाश मिश्रा गिरफ्तार, पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा भी अरेस्ट

NE

News Elementor

Latest Posts

सीहोर में युवक की सूझबूझ से बची जान: सड़क हादसे में घायल को दिया CPR, बनी जिंदगी की डोर

मध्यप्रदेश के सीहोर में एक युवक की समझदारी और हिम्मत ने सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की जान बचा ली। फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले रोहित मालवीय ने समय पर CPR देकर घायल को नया जीवन दे दिया। हादसा देखकर तुरंत रुके मंगलवार को रोहित मालवीय अपने गांव पिपलिया मीरा से सीहोर आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि सामने से आ रहा एक बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया। यह देखते ही रोहित ने तुरंत अपनी बाइक रोकी और एक अन्य राहगीर के साथ मदद के लिए दौड़ पड़े। हालत बिगड़ी तो शुरू किया CPR घायल की पहचान बरखेड़ी गांव के रहने वाले संतोष के रूप में हुई। हादसे के बाद उसकी सांसें धीमी पड़ने लगीं और हालत गंभीर हो गई। ऐसे में रोहित ने बिना देर किए CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू कर दिया। मेहनत रंग लाई, लौट आई सांसें कुछ देर की लगातार कोशिश और सही तकनीक के इस्तेमाल से संतोष की सांसें फिर से चलने लगीं और वह होश में आ गया। यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए राहत भरा था। परिवार और एम्बुलेंस को दी सूचना रोहित ने तुरंत घायल के मोबाइल से उसके परिजनों को खबर दी और एम्बुलेंस भी बुलवाई। हालांकि एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और संतोष को तुरंत अस्पताल ले गए। हर तरफ हो रही सराहना रोहित मालवीय की इस बहादुरी और सूझबूझ की हर कोई तारीफ कर रहा है। समय पर की गई उनकी मदद ने एक परिवार को बड़ा दुख झेलने से बचा लिया। 👉 अधिक खबरों और अपडेट के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

सागर में शादी के विवाद में खूनी झगड़ा: पति-पत्नी और बेटा गिरफ्तार, दुल्हन और मां पर हमला

मध्यप्रदेश के सागर जिले में शादी के दौरान हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। विनायका थाना पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शादी के दौरान हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल को ग्राम डिलोना निवासी प्यारी बाई (45) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी राखी की शादी थी। बारात के आगमन स्थल को लेकर गांव के ही परमू बंसल, उनकी पत्नी पूनाबाई और बेटे रामेश्वर बंसल से विवाद हो गया। गालीगलौज से शुरू होकर हमले तक पहुंचा मामला शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पहले गालीगलौज शुरू की। जब इसका विरोध किया गया, तो रामेश्वर बंसल ने लोहे के धारदार हथियार (बका) से हमला कर दिया। इस हमले में प्यारी बाई के सिर और हाथ में चोट आई, जबकि उनकी बेटी के गले में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, लेकिन तब तक तीनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। भागने की फिराक में था आरोपी पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम बनाई। मुख्य आरोपी रामेश्वर बंसल को उल्दन बेसली के यात्री प्रतीक्षालय से गिरफ्तार किया गया, जहां वह बस का इंतजार कर रहा था। वहीं, परमू बंसल और पूनाबाई को गांव के पास से पकड़ा गया। पुलिस की कार्रवाई विनायका थाना प्रभारी भूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। 👉 अधिक खबरों और अपडेट के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

भोपाल में लेंसकार्ट शोरूम के बाहर प्रदर्शन: ड्रेस कोड विवाद पर बढ़ा बवाल

भोपाल के न्यू मार्केट रोशनपुरा में मंगलवार को लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शोरूम के कर्मचारियों को तिलक लगाया, मंत्रोच्चार किया और कलावा बांधा। इस दौरान “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे भी लगाए गए। बहिष्कार की चेतावनी हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि संगठन लेंसकार्ट के बहिष्कार की अपील कर रहा है। उनका कहना है कि भारत में तिलक, कलावा और बिंदी जैसे धार्मिक प्रतीकों का सम्मान होना चाहिए। यदि किसी कंपनी ने इन पर रोक लगाने की कोशिश की, तो इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भले ही कंपनी के CEO पीयूष बंसल ने माफी मांगी हो, लेकिन संगठन इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है। “अगर हमने कंपनी को आगे बढ़ाया है, तो जरूरत पड़ने पर नीचे भी ला सकते हैं,” उन्होंने चेतावनी दी। संत समिति ने भी जताई आपत्ति मध्य प्रदेश संत समिति के अध्यक्ष महाराज अनिल आनंद ने कहा कि कथित गाइडलाइन में महिलाओं को सिंदूर और कलावा पहनने से रोकने की बात सामने आई है, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि भारत में सनातन परंपराओं का सम्मान होना चाहिए और किसी भी कंपनी को धार्मिक प्रतीकों पर रोक लगाने का अधिकार नहीं है। कर्मचारियों ने किया खंडन विवाद के बीच शोरूम के कर्मचारी मनीष भमारे ने कहा कि उन्हें कभी तिलक या कलावा पहनने से नहीं रोका गया। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान भी वे तिलक और कलावा लगाकर काम पर आए थे। उनके मुताबिक कंपनी की ओर से ऐसी कोई पाबंदी नहीं है। सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट से शुरू हुआ। इसमें दावा किया गया था कि कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से रोका गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई है। इस मुद्दे को एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X (ट्विटर) पर उठाया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया और लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कंपनी की सफाई विवाद बढ़ने के बाद कंपनी के CEO पीयूष बंसल ने कहा कि लेंसकार्ट सभी धर्मों का सम्मान करता है और कर्मचारियों को अपने धार्मिक प्रतीक पहनने की पूरी आजादी है। हालांकि, विरोध कर रहे संगठन इस सफाई से संतुष्ट नहीं हैं और आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। 👉 अधिक जानकारी और ताज़ा अपडेट के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

Breaking News :16 साल तक प्लंबर-ढाबा मालिक बनकर भारत में छिपा रहा पाकिस्तानी आतंकी

जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता—16 साल से भारत में छिपे LeT आतंकी की गिरफ्तारी। प्लंबर और ढाबा मालिक बनकर बना रखा था नेटवर्क, जानिए पूरा खुलासा। भारत की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक ऐसे आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 16 सालों से भारत में अलग-अलग पहचान बनाकर रह रहा था। कई रूप बदलकर छिपा रहा आतंकी जांच में सामने आया कि यह आतंकी—जिसे अबू हुरैरा उर्फ अब्दुल्ला के नाम से जाना जाता है—ने खुद को बचाने के लिए कई पेशे अपनाए: उसका मकसद था स्थानीय लोगों में घुल-मिलकर एक मजबूत नेटवर्क खड़ा करना। फर्जी पहचान से बनाया नेटवर्क जांच एजेंसियों के अनुसार: इस तरह वह वर्षों तक सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचता रहा। ढाबा चलाया, शेयर ट्रेडिंग भी सीखी चौंकाने वाली बात यह है कि: यानी आतंकी सिर्फ छिपा ही नहीं था, बल्कि आम नागरिक की तरह पूरी जिंदगी जी रहा था। कैसे हुआ खुलासा? यह पूरा मामला तब सामने आया जब श्रीनगर पुलिस ने एक इंटरस्टेट आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। पूरे देश में फैला था नेटवर्क पूछताछ में खुलासा हुआ कि: क्या है इस गिरफ्तारी का मतलब? यह गिरफ्तारी कई बड़े सवाल खड़े करती है: यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा अलर्ट है। एक आतंकी का 16 साल तक सामान्य जिंदगी जीते रहना यह दिखाता है कि:👉 खतरा केवल सीमा पर नहीं, समाज के भीतर भी छिपा हो सकता है👉 और सतर्कता अब सिर्फ एजेंसियों नहीं, बल्कि आम लोगों की भी जिम्मेदारी है
Read more
Pahalgam Attack Anniversary, Operation Sindoor, India vs Pakistan, Kashmir Terror Attack, India Defense Strategy

Breaking News | “पहली बरसी पर भारत का गरजता संदेश” – हर वार का हिसाब, PAK को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का आईना

नई दिल्ली/श्रीनगर: आज Pahalgam हमले की पहली बरसी है—एक साल पहले हुए उस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस मौके पर भारत ने न सिर्फ शहीदों को श्रद्धांजलि दी, बल्कि पाकिस्तान को कड़ा संदेश भी दिया—“हर वार का हिसाब है… और जवाब भी तय है।” पहली बरसी: दर्द भी, संकल्प भी Pahalgam Attack की पहली बरसी पर घाटी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और देशभर में शहीदों को याद किया जा रहा है। “ऑपरेशन सिंदूर” – एक सख्त संदेश इस बरसी के मौके पर “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र भारत के बदले हुए रुख को साफ दिखाता है— /deshharpal/pahalgam-attack-first-anniversary-india-warning-operation-sindoorयह सीधे तौर पर पाकिस्तान को चेतावनी है कि“अब भारत सिर्फ सहने वाला नहीं, जवाब देने वाला देश है।” बदलती रणनीति: अब जवाब तुरंत पिछले कुछ वर्षों में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने रुख को और आक्रामक किया है— “ऑपरेशन सिंदूर” इसी नई नीति का प्रतीक बनकर सामने आया है दुनिया के सामने PAK बेनकाब भारत लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को घेर रहा है— इसका असर यह हुआ कि पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बढ़ा है। बरसी पर हाई अलर्ट पहली बरसी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं— सरकार किसी भी खतरे को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। बड़ी बात (Big Takeaway) पहलगाम हमले की पहली बरसी पर भारत ने साफ कर दिया है— 👉 अब हर हमले का जवाब मिलेगा👉 आतंकवाद के खिलाफ नीति और भी सख्त होगी “ऑपरेशन सिंदूर” सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्किभारत की नई आक्रामक रणनीति का संकेत है।
Read more
मोहन यादव

Breaking MP BJP Nari Aakrosh Rally भोपाल में महिला शक्ति का प्रदर्शन, कांग्रेस पर CM Mohan Yadav का तीखा हमला

नगर सवंदाता l भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को बीजेपी ने “जन आक्रोश महिला रैली” का बड़ा आयोजन किया, जो अब राजनीतिक रूप से काफी चर्चा में है। यह रैली महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में आयोजित की गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। यह विशाल रैली एमवीएम कॉलेज ग्राउंड से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक निकाली गई। पूरे मार्ग में बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं का जोश देखने लायक रहा। हाथों में तख्तियां, नारेबाजी और संगठित मार्च के जरिए महिलाओं ने अपनी नाराजगी जताई। रैली के समापन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने मंच से कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि: “महिलाओं के हक की बात करने वाली कांग्रेस ने ही संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया, जिससे उनका असली चेहरा सामने आ गया है।” समापन के दौरान सीएम ने काले गुब्बारे छोड़कर विरोध दर्ज कराया, जो इस रैली का प्रतीकात्मक हाईलाइट बना। महिला आरक्षण बिल पर अपडेट हाल ही में संसद में पेश 131वां संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका। इस बिल में: वोटिंग का आंकड़ा: यही वजह रही कि बीजेपी ने इसे लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जिसकी कड़ी भोपाल की यह रैली बनी। कौन-कौन रहा मौजूद? इस रैली में बीजेपी के कई बड़े चेहरे शामिल हुए, जिनमें: यह रैली सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि आगामी चुनावों से पहले महिला वोट बैंक को साधने की रणनीति के रूप में भी देखी जा रही है। बीजेपी इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रही है।
Read more
Heatwave

Extreme Heatwave MP-राजस्थान समेत कई राज्य तपे, UP-Odisha में रातें भी बेहाल, Kota में एक्शन

देशभर में गर्मी अब लोगों की सहनशक्ति की परीक्षा लेने लगी है। मध्य भारत से लेकर उत्तर और पूर्वी राज्यों तक लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 7 राज्यों में चौथे दिन भी भीषण Heatwave जारी है, जिससे आम जनजीवन पर सीधा असर दिख रहा है। दिन में आग जैसी गर्मी, सड़कें हुई सूनी कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। जरूरी काम के बिना लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। UP-Odisha में रातें भी बन रहीं परेशानी इस बार गर्मी सिर्फ दिन तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश और ओडिशा में रात का तापमान भी काफी ज्यादा बना हुआ है। पंखे और कूलर भी राहत देने में नाकाम नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों की नींद तक प्रभावित हो रही है। Kota में सड़कों पर Water Spray राजस्थान के कोटा में प्रशासन ने गर्मी से राहत देने के लिए खास पहल की है। शहर की सड़कों पर लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि तापमान थोड़ा कम हो सके और लोगों को कुछ राहत मिल सके। आम जिंदगी पर असर साफ गर्मी के चलते बाजारों में भीड़ कम हो गई है। कई जगह स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। दफ्तरों में भी दोपहर के समय कामकाज धीमा पड़ता दिख रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है। अगले कुछ दिन और भारी मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राहत के आसार कम हैं। अगले 2-3 दिनों तक लू का असर बना रह सकता है और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। खुद को ऐसे रखें सुरक्षित हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Parshuram Jayanti पर इंदौर में भव्य शोभायात्रा, मुख्यमंत्री ने किए बड़े ऐलान

Parshuram Jayanti पर इंदौर में भव्य शोभायात्रा, मुख्यमंत्री ने किए बड़े ऐलान

Indore में Parshuram Jayanti के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। यह शोभायात्रा Sarv Brahmin Samaj की ओर से आयोजित की गई, जिसमें पारंपरिक झांकियां, बैंड-बाजे और धार्मिक उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Mohan Yadav भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए तीर्थ स्थलों के विकास और सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उनका कहना था कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इस मौके पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज को एकजुट करने का भी संदेश देता नजर आया।
Read more
महिला आरक्षण के समर्थन में BJP की रैली, सीएम बोले- विशेष सत्र बुलाया जाएगा

महिला आरक्षण के समर्थन में BJP की रैली, सीएम बोले- विशेष सत्र बुलाया जाएगा

Bhopal में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। BJP ने इस मुद्दे के समर्थन में आज आक्रोश रैली निकालने का ऐलान किया है। रैली से पहले मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीर है और जल्द ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। उनका कहना है कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए और इसमें किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। सीएम ने Indian National Congress पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों को रोकने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और आम लोगों की नजरें भी अब आने वाले फैसलों पर टिकी हुई हैं।
Read more
ई-रिक्शा में महिला के 5 लाख के जेवर चोरी, Gwalior में वारदात

ई-रिक्शा में महिला के 5 लाख के जेवर चोरी, Gwalior में वारदात

Gwalior में एक हैरान करने वाली चोरी की घटना सामने आई है। शादी में जा रही एक महिला के करीब 5 लाख रुपये के जेवर ई-रिक्शा में सफर के दौरान चोरी हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला आराम से ई-रिक्शा में बैठकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। रास्ते में गड्ढों और खराब सड़क के कारण रिक्शा में बार-बार झटके लग रहे थे। इसी दौरान किसी ने मौके का फायदा उठाकर बैग से जेवर पार कर दिए। महिला को चोरी का पता तब चला जब वह अपने गंतव्य पर पहुंची। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और यात्रियों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर भीड़भाड़ या खराब रास्तों पर सफर करते समय अपने सामान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
Read more
1 28 29 30 31 32 94

Editor's Picks

Amir Khan की तीसरी शादी की चर्चाओं पर राखी गुलजार का बयान, बोलीं- खुशी का उम्र से कोई संबंध नहीं

Amir Khan की तीसरी शादी की चर्चाओं पर राखी गुलजार का बयान, बोलीं- खुशी का उम्र से कोई संबंध नहीं

बॉलीवुड अभिनेता Amir khan की तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच दिग्गज अभिनेत्री Rakhi Gulzar ने उनका खुलकर समर्थन किया है। जहां कुछ लोग आमिर के फैसले की आलोचना कर रहे हैं, वहीं राखी का मानना है कि शादी और खुशहाल जीवन का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता। एक इंटरव्यू में राखी गुलजार ने कहा कि 60 साल की उम्र में शादी करने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि Robert De Niro भी दो बार शादी कर चुके हैं और 80 साल की उम्र के बाद पिता बने हैं। उनके अनुसार, खुशी और रिश्ते उम्र नहीं देखते, बल्कि व्यक्ति की भावनाओं और जीवन की परिस्थितियों पर निर्भर करते हैं। राखी ने अपनी निजी जिंदगी का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने Gulzar से शादी की थी, तब उनकी उम्र 40 वर्ष थी। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते की सफलता का आधार आपसी समझ, सम्मान और खुशी होती है, न कि उम्र। सोशल Media पर आमिर खान की कथित तीसरी शादी को लेकर बहस जारी है, लेकिन राखी गुलजार के बयान ने इस चर्चा को नया मोड़ दे दिया है। उनका कहना है कि हर व्यक्ति को अपनी खुशी और जीवन से जुड़े फैसले लेने का अधिकार है।
Sanjay Jha का बड़ा बयान, बोले- ममता बनर्जी और केजरीवाल ने कमजोर किया इंडिया गठबंधन

Sanjay Jha का बड़ा बयान, बोले- ममता बनर्जी और केजरीवाल ने कमजोर किया इंडिया गठबंधन

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों को एकजुट कर एक मजबूत मंच बनाने की कोशिश की थी, लेकिन सहयोगी दलों के बीच एकजुटता और साझा सोच की कमी के कारण गठबंधन कमजोर पड़ गया। एक इंटरव्यू के दौरान संजय झा से पूछा गया कि वर्ष 2023 में इंडिया गठबंधन की पहली बैठक पटना में नीतीश कुमार के आवास पर हुई थी, फिर जेडीयू उससे अलग क्यों हो गई। इस पर उन्होंने कहा कि गठबंधन को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी दलों का एक दिशा में काम करना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। संजय झा ने आरोप लगाते हुए कहा कि “दो लोगों ने इंडिया अलायंस को खत्म कर दिया। उनका नाम ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल है।” उनके अनुसार चुनाव के दौरान गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल और स्पष्ट रणनीति का अभाव दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि जब किसी गठबंधन में शामिल दलों के बीच साझा लक्ष्य और समन्वय नहीं होता, तो उसका असर चुनावी प्रदर्शन पर भी पड़ता है। यही वजह रही कि विपक्षी एकता की कोशिशें अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकीं। संजय झा के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि उनके इस आरोप पर इंडिया गठबंधन के अन्य दलों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
CBI Raid in 661 Crore Fund Scam: हरियाणा-चंडीगढ़ में 6 ठिकानों पर छापेमारी

CBI Raid in 661 Crore Fund Scam: हरियाणा-चंडीगढ़ में 6 ठिकानों पर छापेमारी

हरियाणा और चंडीगढ़ में सामने आए 661 करोड़ रुपये के कथित सरकारी फंड घोटाले की जांच तेज हो गई है। मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 6 जून को चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-एनसीआर के 6 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी के अनुसार यह मामला सरकारी फंड की कथित हेराफेरी से जुड़ा है, जिसमें IDFC First Bank और AU Finance Bank के माध्यम से वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। जांच के दौरान हरियाणा सरकार के 8 विभागों और चंडीगढ़ प्रशासन के 2 विभागों के फंड में गड़बड़ी के संकेत मिले हैं। सीबीआई की जांच में चंडीगढ़ नगर निगम और CREST (चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी) के खातों में भी कथित अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके बाद एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा कैडर के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर भी तलाशी ली गई। इसके अलावा मामले से जुड़े अधिकारियों और निजी कंपनियों के परिसरों की भी जांच की गई। जांच के दायरे में आई Vipam Consultancy Pvt. Ltd. और उसके निदेशक के ठिकानों पर भी सीबीआई की टीम ने दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। एजेंसी अब जुटाए गए सबूतों के आधार पर मामले की आगे की पड़ताल कर रही है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी फंड के इस्तेमाल और निगरा
Jaipur में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, लोगों को हो सकती है परेशानी

Jaipur में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, लोगों को हो सकती है परेशानी

Jaipur। राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर के कई इलाकों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है। यह फैसला कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए लिया गया है। इंटरनेट बंद होने का असर सबसे ज्यादा उन लोगों पर पड़ सकता है जो अपने रोजमर्रा के कामों के लिए ऑनलाइन सेवाओं पर निर्भर हैं। छात्रों की पढ़ाई, ऑनलाइन भुगतान, व्यापारिक गतिविधियां और डिजिटल सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम लोगों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी को ही सही मानें। स्थानीय लोगों का मानना है कि इंटरनेट बंद होने से असुविधा जरूर होगी, लेकिन यदि इससे शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहती है तो सभी को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता के अनुसार आगे के निर्णय लिए जाएंगे।
तमीम इकबाल बने Bangladesh क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष, 37 साल की उम्र में रचा इतिहास

तमीम इकबाल बने Bangladesh क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष, 37 साल की उम्र में रचा इतिहास

Bangladesh क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का नया अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उनकी स्थिति और मजबूत हो गई है। इससे पहले वह बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार ने अप्रैल में BCB के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था। इसके बाद तमीम इकबाल को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बाद में जांच समिति की सिफारिशों और प्रशासनिक बदलावों के आधार पर बोर्ड में नई व्यवस्था लागू की गई। यह फैसला पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए चुनावों को लेकर लगे आरोपों की जांच के बाद गठित पांच सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। समिति ने क्रिकेट प्रशासन में पारदर्शिता और सुधार के लिए कई सुझाव दिए थे। 37 वर्षीय तमीम इकबाल अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता के लिए पहचान बनाने वाले तमीम से अब क्रिकेट प्रशंसकों को बोर्ड प्रशासन में भी सकारात्मक बदलावों की उम्मीद है। बांग्लादेश क्रिकेट के लिए यह एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। क्रिकेट प्रेमियों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि तमीम इकबाल अपने अनुभव का उपयोग कर देश के क्रिकेट को किस नई दिशा में ले जाते हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.