आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGMore NewsG7 Summit 2026: फ्रांस में Donald Trump से मिलेंगे प्रधानमंत्री Narendra Modi, भारत-फ्रांस रिश्तों को बताया खासBREAKINGस्पोर्ट्सIND vs AFG 1st ODI: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, शुभमन गिल की शानदार पारीBREAKINGBreaking NewsNoida International Airport से 15 जून से शुरू होंगी Commercial Flights, लखनऊ के लिए पहली उड़ान बनेगी खासBREAKINGMore Newsसाथ, सहयोग और समर्थन के लिए आभार… सरकार के 12 साल पूरे होने पर PM Modi का पूरा संबोधनBREAKINGदेश-हरपल30 Crore Voter ID Cards होंगे अपडेट, पहचान और Verification होगा आसानBREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs Afghanistan ODI 2026: पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तानBREAKINGएंटरटेनमेंटPranit More Controversy: महिलाओं पर विवादित Comments के बाद कॉमेडियन की माफीBREAKINGदेश-हरपल3 भारतीयों की मौत से भारत सख्त, US Secretary S Jaishankar की अहम बातचीतBREAKINGMore NewsG7 Summit 2026: फ्रांस में Donald Trump से मिलेंगे प्रधानमंत्री Narendra Modi, भारत-फ्रांस रिश्तों को बताया खासBREAKINGस्पोर्ट्सIND vs AFG 1st ODI: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, शुभमन गिल की शानदार पारीBREAKINGBreaking NewsNoida International Airport से 15 जून से शुरू होंगी Commercial Flights, लखनऊ के लिए पहली उड़ान बनेगी खासBREAKINGMore Newsसाथ, सहयोग और समर्थन के लिए आभार… सरकार के 12 साल पूरे होने पर PM Modi का पूरा संबोधनBREAKINGदेश-हरपल30 Crore Voter ID Cards होंगे अपडेट, पहचान और Verification होगा आसानBREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs Afghanistan ODI 2026: पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तानBREAKINGएंटरटेनमेंटPranit More Controversy: महिलाओं पर विवादित Comments के बाद कॉमेडियन की माफीBREAKINGदेश-हरपल3 भारतीयों की मौत से भारत सख्त, US Secretary S Jaishankar की अहम बातचीत

NE

News Elementor

Latest Posts

अब बिलासपुर को मिलेगा मेडिकल सिटी का तोहफा, नहीं जाना पड़ेगा रायपुर इलाज के लिए

एजुकेशन हब के बाद अब बिलासपुर मेडिकल सुविधाओं के क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। शहर में जल्द ही मेडिकल सिटी विकसित की जाएगी, जहां मरीजों को एक ही स्थान पर तमाम जांच और इलाज की सुविधाएं मिलेंगी। यह परियोजना ना केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव लाएगी, बल्कि हजारों लोगों की जिंदगी आसान बनाएगी। कई बार जांच के लिए जाना पड़ता था बाहर अभी तक बिलासपुर के मरीजों को जटिल जांचों और विशेष इलाज के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटर या रायपुर तक का सफर करना पड़ता है। शहर में जिला अस्पताल, सिम्स और अपोलो जैसे बड़े अस्पताल तो हैं, लेकिन कई आधुनिक मेडिकल सुविधाओं का एकीकृत केंद्र अब तक नहीं था। अब एक ही जगह होगा इलाज और जांच नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि मेडिकल सिटी की योजना पूरी तरह तैयार है। इसमें आधुनिक जांच सुविधाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, और मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थ सेंटर्स एक ही परिसर में मौजूद होंगे। परियोजना के लिए फंडिंग का तरीका भी तय है— कहां बनेगी मेडिकल सिटी? ये हैं संभावित स्थान नगर निगम फिलहाल तीन प्रमुख जगहों पर जमीन तलाश रहा है: डीपीआर तैयार होगा, फिर आगे की प्रक्रिया शुरू प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने के लिए सबसे पहले डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी। इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति होगी और शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जमीन फाइनल होते ही निर्माण और विकास की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। Deshharpal की खास राय: बिलासपुर के लिए यह प्रोजेक्ट एक बड़ी सौगात की तरह है। मेडिकल सिटी बनने से आम आदमी को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और साथ ही आसपास के जिलों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। उम्मीद है कि यह योजना जल्द ही साकार होगी और छत्तीसगढ़ को हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नई पहचान देगी। 📌www.deshharpal.com – आपके शहर, आपके सरोकार की आवाज
Read more

25 लाख की ठगी: रिटायर्ड फौजी को बेची सरकारी जमीन, 15 साल बाद फिर किया दावा, अब खुद दर्ज कराई FIR

देश सेवा के बाद शांति से खेती करना चाह रहे एक रिटायर्ड फौजी के साथ दिल दहला देने वाला धोखा हुआ है। सेना से रिटायर देवप्रकाश दुबे को मझगवां गांव के रहने वाले रिखीराम और उसके बेटों ने मिलकर ठगा। सरकारी जमीन को अपनी बताकर 25 लाख रुपए ऐंठ लिए और अब जब पैसे वापस मांगे गए तो उल्टा उनके खिलाफ हरिजन थाने में मारपीट और जातिसूचक शब्दों की शिकायत दर्ज करा दी। कब, क्या हुआ – घटनाक्रम की पूरी कहानी शिकायत पर उल्टा केस कर दिया देवप्रकाश ने जब पैसे वापस मांगे तो रिखीराम ने खुद हरिजन कल्याण थाने में जाकर उनके खिलाफ शिकायत कर दी — कि मारपीट हुई, जातिसूचक गालियां दी गईं और जमीन पर कब्जा किया गया। लेकिन जब दुबे ने चेक और लेनदेन के दस्तावेज दिखाए तो पुलिस ने उस शिकायत को खारिज कर दिया। जमीन की कहानी भी दोहरी निकली रिखीराम पहले ही यह जमीन रमेश सोनी को बेच चुका था, और बाद में दुबे को। अब भी वह इसी जमीन को अन्य लोगों को दिखाकर बेचने की कोशिश कर रहा है। इस तरह देवप्रकाश ने कुल मिलाकर 25 लाख रुपए गवां दिए और अब हाथ में कुछ नहीं है। पुलिस कर रही जांच थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया: “शिकायतकर्ता को सरकारी जमीन बेची गई है और आरोपी ने कई बार अलग-अलग समय पर पैसे लिए हैं। मामला गंभीर धोखाधड़ी का है। जांच शुरू कर दी गई है, जल्द दोनों पक्षों को थाने बुलाया जाएगा।” 🔴 विशेष अपील:देश की सेवा करने वाले एक ईमानदार फौजी के साथ हुआ यह धोखा समाज के लिए चेतावनी है। इस मामले में दोषी पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई और रिटायर्ड सैनिक इस तरह ठगा न जाए। अगर आप भी किसी प्रॉपर्टी डील में पैसा लगा रहे हैं तो पहले उसके दस्तावेज और जमीन की स्थिति जरूर जांच लें। सरकारी जमीन को बेचने का अधिकार किसी के पास नहीं होता। 📌 जुड़े रहिए www.deshharpal.comके साथ – आपके हक की आवाज
Read more
Kanwar Yatra 2025

Kanwar Yatra 2025 मेरठ में Name Plate और QR Code Rule लागू, Yogi Govt ने दिए सख्त आदेश

Kanwar Yatra 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। मेरठ ज़िले में इस साल यात्रा के दौरान भंडारों और दुकानों के लिए Name Plate और QR Code अनिवार्य (Mandatory) कर दिया गया है। यह नियम 11 जुलाई से 23 जुलाई तक लागू रहेगा, जब लाखों कांवड़िए उत्तराखंड से गंगाजल लेकर हरिद्वार से अपने शहरों की ओर लौटते हैं। Kanwar Yatra 2025 में क्या है नया Name Plate और QR Code Rule? मेरठ प्रशासन के अनुसार अब सभी दुकानों और भंडारों पर निम्न जानकारियाँ अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करनी होंगी: QR Code से मिलेगी Food Safety की गारंटी प्रशासन का उद्देश्य है कि Kanwar Yatra 2025 के दौरान किसी भी तरह की भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही न हो।QR कोड के जरिए कोई भी यात्री देख सकेगा कि: VHP और Police की Team करेगी Monitoring Supreme Court का पिछला फैसला और विवाद 2024 में ठीक ऐसा ही नियम लागू होने पर सुप्रीम कोर्ट ने Name Plate Rule को लेकर सवाल खड़े किए थे। कोर्ट ने कहा था: फिलहाल भी यह मामला कोर्ट में है, लेकिन Yogi Government ने इसे सुरक्षा और पारदर्शिता के नाम पर दोबारा लागू कर दिया है। Yogi Govt के अन्य इंतज़ाम हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
RAJA की बहन सृष्टि पर FIR दर्ज: असम पुलिस ने उठाया कदम

RAJA की बहन सृष्टि पर FIR दर्ज: असम पुलिस ने उठाया कदम

RAJA की बहन ने भाई की मौत को बताया ‘नरबलि’ – धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप एक भावुक बहन ने जब अपने भाई की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए, तो मामला अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। असम पुलिस ने RAJA की बहन सृष्टि रॉय के खिलाफ FIR दर्ज की है। सृष्टि ने एक वीडियो में दावा किया था कि उसके भाई राजा की हत्या एक ‘नरबलि’ (मानव बलिदान) के तहत की गई। इस बयान को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़कने का आरोप लगा है। राजा रॉय चौधरी की रहस्यमयी मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बहन सृष्टि का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि “मेरे भाई की हत्या किसी साधारण कारण से नहीं हुई, ये एक नरबलि थी।” यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, खासकर पूर्वोत्तर राज्यों में। असम पुलिस का कहना है कि सृष्टि का बयान समाज में धार्मिक तनाव फैला सकता है। FIR में IPC की धारा 295A (धार्मिक भावनाएं भड़काना) समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने कहा कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और बयान की सच्चाई की जांच की जाएगी। सृष्टि का कहना है कि उसे न्याय चाहिए। “मेरे भाई की मौत की असल वजह अब तक छुपाई जा रही है। अगर मैं आवाज़ न उठाऊं, तो और कितने राजा ऐसे ही चुपचाप मर जाएंगे?” सृष्टि ने यह भी कहा कि वह किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, लेकिन जो सच है, उसे सामने लाना जरूरी है। कुछ लोग सृष्टि के समर्थन में खड़े हैं और कह रहे हैं कि उसे बोलने का हक है। वहीं, कई लोग मानते हैं कि इस तरह के बयानों से समाज में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

22 साल बाद मांगा भरण-पोषण, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला की याचिका की खारिज

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महिला की 22 साल बाद भरण-पोषण की मांग को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि इतने लंबे समय तक चुप रहने के बाद अब महिला को भरण-पोषण का दावा करने का अधिकार नहीं बनता। हाईकोर्ट ने इस फैसले में फैमिली कोर्ट के आदेश को भी सही ठहराया है। क्या था मामला? दुर्ग निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 144 के तहत याचिका दाखिल की थी। उसने अंतरिम राहत के तौर पर हर महीने 40 हजार रुपए भरण-पोषण और 25 हजार रुपए मुकदमे के खर्च की मांग की थी। हालांकि, फैमिली कोर्ट ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि महिला 22 साल तक शांत रही, और अब अचानक से भरण-पोषण मांगना तर्कसंगत नहीं है। इसी फैसले के खिलाफ महिला ने हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका लगाई थी। महिला थी पटवारी, बाद में हुई बर्खास्त याचिका में महिला ने बताया कि वर्ष 2002 में पति और सास ने उसे और उसके बेटे को घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह 2007 में पटवारी के पद पर नियुक्त हुई, लेकिन एक आपराधिक मामले में फंसने के चलते 2019 में बर्खास्त कर दी गई। अब वह बेरोजगार है और जीवन यापन के लिए भरण-पोषण की जरूरत बता रही है। पति ने निकाला, इसलिए हकदार: महिला का तर्क महिला ने हाईकोर्ट में तर्क दिया कि चूंकि पति ने ही उसे घर से निकाला, इसलिए वह पत्नी होने के नाते भरण-पोषण की हकदार है। उसने बताया कि अपनी सारी जमा पूंजी बेटे की पढ़ाई और बीमार पिता की दवाओं में खर्च कर दी है। हाईकोर्ट ने नहीं माना महिला का पक्ष लेकिन हाईकोर्ट महिला के तर्कों से सहमत नहीं हुआ। कोर्ट ने कहा कि महिला ने यह स्पष्ट नहीं किया कि आखिर इतने वर्षों तक चुप क्यों रही, और अब अचानक भरण-पोषण की जरूरत क्यों पड़ी। चूंकि वह पहले सरकारी सेवा में थी, इसलिए माना जा सकता है कि उसके पास कुछ न कुछ आर्थिक संसाधन अवश्य हैं। DeshHarpal का विश्लेषण: यह मामला बताता है कि भरण-पोषण जैसे अधिकारों के लिए भी न्यायिक प्रक्रिया में समय और परिस्थिति की निरंतरता मायने रखती है। यदि कोई पक्ष लम्बे समय तक निष्क्रिय रहता है, तो अदालतें उससे उचित कारणों की अपेक्षा रखती हैं। www.deshharpal.com — जहां हम लाते हैं आपके लिए कानून, समाज और व्यवस्था से जुड़ी सबसे अहम खबरें, निष्पक्ष और सरल भाषा में।
Read more

सागर के रहली में खेत के मकान से 7.30 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

सागर, मध्यप्रदेश। रहली क्षेत्र में आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में बने मकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की बाजार कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। मौके से एक आरोपी लक्ष्मीकांत अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है। खेत में बने पक्के मकान से मिली 86 पेटी शराब मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सागर-जबलपुर बायपास के पास खेत में बने एक मकान में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की टीम ने उस स्थान पर दबिश दी।पक्के मकान की तलाशी के दौरान टीम को व्हिस्की, बोटका, बीयर सहित 18 अलग-अलग ब्रांड की 86 पेटियां मिलीं, जिन्हें मौके पर ही जब्त किया गया। शराब को लोडिंग वाहन से आबकारी कार्यालय लाया गया। आबकारी टीम की सतर्कता से बड़ी तस्करी टली कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे SI सियाराम चौधरी ने DeshHarpal.in को बताया कि आरोपी लक्ष्मीकांत अहिरवार को मौके से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल के दिनों में दमोह और रायसेन जिलों से सागर में अवैध शराब लाने की कई शिकायतें मिल रही हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर टीम सतर्क होकर लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब तस्करी पर प्रशासन की पैनी नजर आबकारी विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। खेत, गोदाम, बंद मकानों से लेकर हाईवे किनारे बने निर्माणों तक को जांच के दायरे में लाया जा रहा है। विभाग ने जनता से अपील की है कि वे अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। www.deshharpal.comपर हम लाते हैं आपके लिए जमीनी हकीकत से जुड़ी वो खबरें, जो देश और समाज को प्रभावित करती हैं — बिना किसी लाग-लपेट के।
Read more

खंडवा जिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल, डॉक्टर से मारपीट, मशीन तोड़ी — डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी

खंडवा, मध्यप्रदेश। बुधवार सुबह खंडवा जिला अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज के दौरान ICU में भर्ती एक महिला मरीज की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही नाराज परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट की और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। 42 वर्षीय महिला रेखा (पत्नी धीरज) को 2 जुलाई की रात एक बजे हृदय संबंधी परेशानी के चलते इमरजेंसी वार्ड लाया गया था। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. रणजीत बडौले ने DeshHarpal.in को बताया कि ECG में हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर उन्हें ICU में भर्ती किया गया। परिजनों को महिला की गंभीर स्थिति के बारे में पहले ही बता दिया गया था और हाई-रिस्क कंसर्न भी लिया गया था। सुबह 4 बजे दोबारा ECG जांच में कोई सुधार नहीं दिखा। डॉक्टरों ने CPR सहित हर जरूरी प्रयास किए, लेकिन मरीज को नहीं बचाया जा सका।जैसे ही मौत की सूचना परिजन को दी गई, ICU में मौजूद एक युवक ने डॉ. कुलदीप जोशी पर मुक्कों से हमला कर दिया, कुर्सी फेंकी और ECG मशीन तोड़ डाली। नर्सिंग स्टाफ के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इस घटना से आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों ने खंडवा मेडिकल कॉलेज से मोघट रोड थाना तक रैली निकाली और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस को घटना की CCTV फुटेज सौंपी गई है।Junior Doctors Association ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। डॉ. कुलदीप जोशी ने DeshHarpal.in से बातचीत में कहा, “ICU में अन्य गंभीर मरीज भी थे, ऐसे हमलों से सभी की जान खतरे में पड़ सकती है। हमें डर के साये में नहीं काम करना चाहिए।” इस घटना ने एक बार फिर अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सुरक्षित कार्य वातावरण मिलना उनका मौलिक अधिकार है। 📌www.deshharpal.com आप तक लाता है देश, समाज और जनसरोकारों से जुड़ी हर जरूरी खबरें — सच्ची, साफ और संवेदनशील पत्रकारिता के साथ।
Read more
covid vaccine

COVID Vaccine और Sudden Death का कोई Direct Connection नहीं ,ICMR-AIIMS की Report में बड़ा खुलासा

भारत में COVID Vaccine को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज़ हो गई है, खासकर युवाओं (18-45 वर्ष) में अचानक मौत (Sudden Cardiac Death) के मामलों को लेकर। लेकिन ICMR, NCDC और AIIMS की स्टडीज ने साफ कर दिया है कि COVID Vaccine और हार्ट अटैक या अचानक मौत के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। ICMR-AIIMS Report: क्या कहती है रिसर्च? क्या Covishield और Covaxin से कोई Risk है? रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Covishield या Covaxin से गंभीर साइड इफेक्ट्स (जैसे Guillain-Barré Syndrome या Blood Clotting) बेहद रेयर हैं और अब तक किसी भी वैक्सीन का सीधे किसी सडन डेथ से संबंध नहीं पाया गया है। सरकार ने दी साफ-सफाई हाल ही में कुछ राजनीतिक बयानों में COVID Vaccine को लेकर संदेह जताया गया, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने तुरंत बयान जारी करते हुए कहा: Main Causes of Sudden Death (18-45 Age Group) हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Amarnath Yatra 2025

Amarnath Yatra 2025 CRPF Escort, Drone Surveillance और RFID के साथ भक्तों का पहला जत्था रवाना

जम्मू-कश्मीर में बहुप्रतीक्षित Amarnath Yatra 2025 का शुभारंभ 2 जुलाई को हो गया है। इस पवित्र यात्रा की शुरुआत जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना के बाद पहले जत्थे को रवाना कर की। इस वर्ष यात्रा सुरक्षा के लिहाज से और भी अधिक सख्त कर दी गई है, खासकर पाहलगाम आतंकी हमले के बाद। High-Tech Security: CRPF, Drone Surveillance और RFID से लैस 5,892 श्रद्धालु रवाना, CRPF Escort में सफर Mock Drill और Emergency Preparedness Terror Alert के बाद सख्ती, Registration में आई गिरावट Pilgrims Guidelines: क्या करें, क्या न करें हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Himachal Pradesh

Himachal Pradesh Heavy Rain Alert मंडी में Cloudburst से तबाही, 10 की मौत, 34 लापता

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मानसून का कहर लगातार तेज़ होता जा रहा है। बीते दो दिनों में मंडी ज़िले (Mandi District) में भारी बारिश, बादल फटने (Cloudburst), फ्लैश फ्लड (Flash Flood) और लैंडस्लाइड (Landslide) की घटनाओं ने हालात बिगाड़ दिए हैं। अब तक 10 लोगों की मौत, 34 से अधिक लापता, और 300 से ज़्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। Himachal Pradesh Main Affected Area – मंडी बना Tragedy Zone जान-माल का नुकसान – Death Toll बढ़ता जा रहा Flood Situation & Dam Water Release Schools बंद, CM ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश Weather Alert by IMD: Orange & Yellow Warning जारी हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 74 75 76 77 78 98

Editor's Picks

G7 Summit 2026: फ्रांस में Donald Trump से मिलेंगे पीएम मोदी, भारत-फ्रांस रिश्तों को बताया खास

G7 Summit 2026: फ्रांस में Donald Trump से मिलेंगे प्रधानमंत्री Narendra Modi, भारत-फ्रांस रिश्तों को बताया खास

व्हाइट हाउस ने शनिवार को पुष्टि की कि प्रधानमंत्री Narendra Modi अगले सप्ताह फ्रांस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump से मुलाकात करेंगे। इस बैठक को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह की विदेश यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। रवाना होने से पहले जारी अपने बयान में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की रणनीतिक सोच और विदेश नीति में France का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, G7 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनकी Donald Trump के साथ होने वाली बैठक को लेकर हो रही है। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेता व्यापार, रक्षा सहयोग, इंडो-पैसिफिक रणनीति और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दुनिया में भू-राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं। भारत लगातार वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है और कई बड़े देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में जुटा है।
IND vs AFG 1st ODI: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, शुभमन गिल की शानदार पारी

IND vs AFG 1st ODI: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, शुभमन गिल की शानदार पारी

IND vs AFG के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। धर्मशाला में खेला गया यह मैच बारिश की वजह से 25-25 ओवर का कर दिया गया था, लेकिन टीम इंडिया ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 194 रन बनाए। टीम के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा। गुरबाज ने सिर्फ 48 गेंदों में सेंचुरी लगाकर नया रिकॉर्ड भी बनाया। भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान Shubman Gill ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। गिल ने नाबाद 84 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। उनके अलावा KL Rahul ने भी तेज़ 39 रन की अहम पारी खेली। भारत ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में भारत की शुरुआत अच्छी रही, हालांकि एक समय कप्तान Rohit Sharma रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद गिल और ईशान किशन ने पारी संभाली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
Noida International Airport से 15 जून से शुरू होंगी Commercial Flights, लखनऊ के लिए पहली उड़ान बनेगी खास

Noida International Airport से 15 जून से शुरू होंगी Commercial Flights, लखनऊ के लिए पहली उड़ान बनेगी खास

उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में एक और बड़ा अध्याय जुड़ने जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर के पास बने Noida International Airport से 15 जून, सोमवार से कमर्शियल उड़ानों का संचालन शुरू होने जा रहा है। यह एयरपोर्ट पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर के लिए नया एविएशन हब माना जा रहा है। इस खास मौके पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री K. Rammohan Naidu भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि लखनऊ से आने वाली पहली फ्लाइट में कई वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे। वहीं नोएडा से लखनऊ जाने वाली पहली फ्लाइट में किसानों को विशेष तौर पर शामिल किया गया है, जिससे प्रदेश के विकास और ग्रामीण भागीदारी का संदेश दिया जा सके। सरकार का मानना है कि जेवर स्थित यह एयरपोर्ट आने वाले समय में उत्तर भारत के सबसे बड़े एविएशन सेंटर में से एक बनेगा। इससे न केवल हवाई यात्रा आसान होगी बल्कि व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सूत्रों के मुताबिक, नोएडा के करीब 75 बड़े कारोबारी परिवार पहली फ्लाइट के यात्री बनेंगे। इससे एयरपोर्ट की शुरुआत को एक खास पहचान देने की तैयारी की गई है। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबाव भी कम होगा।
साथ, सहयोग और समर्थन के लिए आभार… सरकार के 12 साल पूरे होने पर PM Modi का पूरा संबोधन

साथ, सहयोग और समर्थन के लिए आभार… सरकार के 12 साल पूरे होने पर PM Modi का पूरा संबोधन

PM Modi ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर देशवासियों को संबोधित करते हुए जनता का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों के साथ, सहयोग और भरोसे की वजह से सरकार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने कई क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल की हैं और आने वाले समय में देश को और मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया, रेलवे, हाईवे, गरीब कल्याण योजनाएं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उन्हें जमीन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई बड़ी योजनाएं शुरू की गईं। करोड़ों लोगों को घर, गैस कनेक्शन, मुफ्त राशन और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश को नई दिशा दी है और भारतीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिली है।
Voter ID

30 Crore Voter ID Cards होंगे अपडेट, पहचान और Verification होगा आसान

देशभर के करोड़ों मतदाताओं के लिए जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। चुनाव आयोग पुराने वोटर आईडी कार्ड्स को अपडेट करने की तैयारी में है। इस अभियान के तहत करीब 30 करोड़ Voter ID Cards में मौजूद धुंधले फोटो बदले जाएंगे और जिन कार्ड्स में मकान नंबर की जगह “00” लिखा है, वहां पूरा और सही पता दर्ज किया जाएगा। दरअसल, लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं कि कई वोटर कार्ड्स में फोटो इतने पुराने या धुंधले हैं कि पहचान करना मुश्किल हो जाता है। वहीं कई कार्ड्स में अधूरा पता होने से वोटिंग के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब चुनाव आयोग इन खामियों को दूर करने के लिए बड़ा अपडेट अभियान शुरू करने जा रहा है। Blur Photo और गलत Address बने परेशानी की वजह ग्रामीण और शहरी इलाकों में बड़ी संख्या में ऐसे वोटर कार्ड पाए गए हैं, जिनमें फोटो साफ दिखाई नहीं देते। कई मामलों में कार्ड पर सिर्फ “00” लिखा होने से सही पता पता नहीं चल पाता। इससे मतदान केंद्रों पर पहचान सत्यापन में समय ज्यादा लगता है और कई बार विवाद जैसी स्थिति भी बन जाती है। इसी को देखते हुए अब रिकॉर्ड को ज्यादा सटीक और डिजिटल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कदम से फर्जी मतदान रोकने में भी मदद मिलेगी। कैसे होगा Voter Card Update? जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग चरणबद्ध तरीके से यह प्रक्रिया पूरी करेगा। जरूरत पड़ने पर मतदाताओं से नया फोटो और सही पता मांगा जा सकता है। कई जगह ऑनलाइन अपडेट की सुविधा भी दी जाएगी ताकि लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। अगर किसी मतदाता के कार्ड में फोटो साफ नहीं है या पता गलत दर्ज है, तो उसे अपडेट करवाने का मौका मिलेगा। आयोग का फोकस डेटा को पूरी तरह साफ और आधुनिक बनाने पर है। चुनाव से पहले रिकॉर्ड सुधारने की तैयारी आने वाले चुनावों को देखते हुए चुनाव आयोग मतदाता सूची और पहचान संबंधी रिकॉर्ड को मजबूत करना चाहता है। साफ फोटो और सही एड्रेस होने से मतदान प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अभियान करोड़ों लोगों के लिए राहत लेकर आएगा, क्योंकि लंबे समय से लोग पुराने और खराब प्रिंट वाले वोटर कार्ड्स की समस्या झेल रहे थे।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.