आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में IG इरशाद वली का चार थानों में औचक निरीक्षण, लंबित अपराधों के जल्द निराकरण के निर्देश◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में नगर निगम का सब इंजीनियर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप, 1.12 लाख का बिल पास कराने मांगी थी रकम◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में नीलगिरी के पेड़ काटे, बिल्डर को नोटिस जारी◆BREAKINGBreaking NewsMLC Election Results 2026: यूपी, बिहार और कर्नाटक में BJP की बड़ी जीत◆BREAKINGछत्तीसगढ़दिवाली से पहले बिलासपुर में मिठाई दुकानों पर जांच, 3 दुकानों से मावा-कुंदा और काजू कतली के सैंपल लिए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ब्लैकमेलिंग का आरोप, महिला पर 40 लाख रुपए वसूलने का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर एयरपोर्ट की रेटिंग सुधरी, फिर भी रैंकिंग में एक पायदान फिसला◆BREAKINGदेश-हरपलसर्बिया में इजराइली दूतावास के बाहर हमला, पुलिस की गोली से नाबालिग की मौत; सुरक्षा अलर्ट रेड◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में IG इरशाद वली का चार थानों में औचक निरीक्षण, लंबित अपराधों के जल्द निराकरण के निर्देश◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में नगर निगम का सब इंजीनियर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप, 1.12 लाख का बिल पास कराने मांगी थी रकम◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में नीलगिरी के पेड़ काटे, बिल्डर को नोटिस जारी◆BREAKINGBreaking NewsMLC Election Results 2026: यूपी, बिहार और कर्नाटक में BJP की बड़ी जीत◆BREAKINGछत्तीसगढ़दिवाली से पहले बिलासपुर में मिठाई दुकानों पर जांच, 3 दुकानों से मावा-कुंदा और काजू कतली के सैंपल लिए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ब्लैकमेलिंग का आरोप, महिला पर 40 लाख रुपए वसूलने का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर एयरपोर्ट की रेटिंग सुधरी, फिर भी रैंकिंग में एक पायदान फिसला◆BREAKINGदेश-हरपलसर्बिया में इजराइली दूतावास के बाहर हमला, पुलिस की गोली से नाबालिग की मौत; सुरक्षा अलर्ट रेड◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

जबलपुर में दर्दनाक हादसा: बरगी नहर में डूबीं तीन बहनें, 12 घंटे बाद मिला तीसरी का शव

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बरगी नहर में डूबी तीन बहनों में से शीतल पटेल (23) का शव घटना के करीब 12 घंटे बाद गुरुवार रात लगभग 11 बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला। तीनों बहनों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया, जबकि आज शहर के अलग-अलग श्मशान घाटों पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले सानिया पटेल (14) और सृष्टि पटेल (17) के शव घटना के करीब चार घंटे बाद ही बरामद कर लिए गए थे। हादसा बरगी नहर के पास सालीवाड़ा गांव में हुआ, जहां तीनों लड़कियां रिश्ते में मामा-बुआ की बहनें थीं। चार महीने बाद होनी थी शादी शीतल पटेल के पिता संतोष पटेल ने बताया कि उनकी बेटी ने फार्मेसी की पढ़ाई पूरी कर ली थी और चार महीने बाद उसकी शादी भोपाल में तय थी।वहीं सृष्टि पटेल ने 12वीं अच्छे अंकों से पास की थी और डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी। संतोष पटेल जबलपुर मेडिकल कॉलेज में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। हादसे में उनकी साले की बेटियां सृष्टि और सानिया भी शामिल थीं। रील बनाते समय हुआ हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पांच लड़कियां—शीतल, सानिया, सृष्टि, तनु और निहारिका—नहर पर नहाने गई थीं। इस दौरान कुछ लड़कियां किनारे पर मोबाइल से रील बना रही थीं, तभी अचानक पैर फिसलने से चार लड़कियां तेज बहाव में बह गईं। मौके पर मौजूद एक सहेली ने किसी तरह एक लड़की को बचा लिया, लेकिन तीन लड़कियां पानी के तेज बहाव में दूर निकल गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव इतना तेज था कि वे उन्हें पकड़ नहीं सके। इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किए। शादी में आई थीं, मातम में बदली खुशियां बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं, जब नहर किनारे मस्ती और रील बनाते समय यह हादसा हो गया। ऐसी ही जमीनी और संवेदनशील खबरों के लिए जुड़े रहें —www.deshharpal.com
Read more

MP में किसान ब्याज के जाल में फंसे: गेहूं नहीं बिका, लेकिन बढ़ता गया कर्ज का बोझ

मध्यप्रदेश में सहकारिता विभाग के नियम और गेहूं खरीदी की तारीखों के बीच फंसे किसान अब भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि जो किसान समय पर अपना कर्ज चुकाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें भी तकनीकी खामियों और नियमों के कारण अतिरिक्त ब्याज का बोझ उठाना पड़ रहा है। भोपाल में कांग्रेस सेवादल के सत्याग्रह में शामिल बैरसिया के ललोई गांव के किसान ओमप्रकाश शर्मा की कहानी इस समस्या की सच्चाई सामने लाती है। 15 दिन में 5 हजार से 12 हजार बना ब्याज ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि उन्होंने ललोई सहकारी समिति से 2 लाख रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन लिया था। उन्हें कुल 2 लाख 5 हजार रुपए चुकाने थे, जिसमें से 5 हजार रुपए पहले से ही सोसाइटी में जमा थे। उन्होंने 2 तारीख को 2 लाख 300 रुपए का चेक जमा किया, जो 24 तारीख को खाते में क्लियर भी हो गया। इसके बावजूद उन पर ब्याज लगा दिया गया। ओमप्रकाश के मुताबिक, “मेरी सिर्फ इतनी गलती थी कि मैं 5 हजार रुपए का वाउचर नहीं भर पाया, जबकि पैसे पहले से जमा थे। इसके बावजूद सोसाइटी ने उसी रकम पर 12,194 रुपए का ब्याज लगा दिया। सिर्फ 15 दिनों में इतना बड़ा ब्याज वसूल लिया गया।” गेहूं नहीं बिका, फिर कैसे चुकाएं कर्ज? ओमप्रकाश ने कहा कि किसानों की आय का मुख्य जरिया खेती है। जब तक फसल नहीं बिकती, तब तक कर्ज चुकाना संभव नहीं होता। उन्होंने सवाल उठाया, “सरकार ने 31 मार्च को कर्ज चुकाने की आखिरी तारीख तय कर दी, लेकिन गेहूं की खरीदी 9 अप्रैल से शुरू हुई। ऐसे में किसान पैसे कहां से लाएं?” आधे किसान बने डिफॉल्टर किसानों का कहना है कि मजबूरी में उन्होंने दूसरों से उधार लेकर कर्ज चुकाया, लेकिन समय पर गेहूं की खरीदी न होने के कारण प्रदेश के करीब 50% किसान डिफॉल्टर हो गए। एक तरफ फसल की खरीदी में देरी और दूसरी तरफ ब्याज का दबाव—इन दोनों के बीच किसान पूरी तरह पिसता नजर आ रहा है। अपडेट के लिए पढ़ते रहें —www.deshharpal.com
Read more

बिलासपुर में भीषण आग: माचिस गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके में गुरुवार सुबह बड़ा अग्निकांड हो गया। यहां एक माचिस गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का माचिस और अन्य सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। सुबह 4 बजे लगी आग, मची अफरा-तफरी बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 4 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दीवार तोड़कर बुझाई गई आग नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए गोदाम की दीवार तोड़नी पड़ी। दूसरी मंजिल तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था, इसलिए एक्सीवेटर और स्काई लिफ्ट की मदद से दीवार तोड़कर आग बुझाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लाखों का नुकसान, बाल-बाल बची बड़ी घटना इस आगजनी में गोदाम में रखा माचिस और पान मसाला का सामान जल गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोका जा सका। व्यापारियों को दी गई चेतावनी डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांशु नाथ ने बताया कि आग अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने व्यापार विहार व्यापारी संघ के अध्यक्ष नानक खंडूजा से चर्चा कर सभी दुकानदारों को अग्निशमन उपकरण लगाने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने सभी व्यावसायिक और गैर-व्यावसायिक संस्थानों से नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC) के अनुसार फायर एक्सटिंग्विशर लगाने और अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र लेने की अपील की है। यह घटना एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल खड़े करती है। 👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें DeshHarPal के साथ।अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more
Sabarimala

ओंकारेश्वर में श्रद्धालु से चोरी: होटल के कमरे से 2.82 लाख के सोने के कंगन गायब, 3 महीने बाद दर्ज हुई FIR

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। यहां एमपी टूरिज्म के होटल टेंपल व्यू में ठहरी बेंगलुरु की महिला श्रद्धालु के कमरे से करीब 2.82 लाख रुपए कीमत के दो सोने के कंगन चोरी हो गए। मंदिर दर्शन के दौरान हुई चोरी जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के बेंगलुरु की रहने वाली अंजली रौत अपने परिवार के साथ 7 फरवरी को ओंकारेश्वर आई थीं। उन्होंने एमपी टूरिज्म के होटल में कमरा नंबर 206 लिया था।8 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे वे परिवार के साथ कमरे को लॉक कर मंदिर दर्शन के लिए गईं। उन्होंने अपने दोनों सोने के कंगन पर्स में रख दिए थे। लेकिन जब दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटीं, तो पर्स से दोनों कंगन गायब थे। मदद न मिलने पर बेंगलुरु में दर्ज कराई FIR चोरी की जानकारी मिलने के बाद महिला ने होटल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि उन्हें कोई ठोस मदद नहीं मिली। इसके बाद अंजली रौत बेंगलुरु लौट गईं और वहां पुलिस में जीरो FIR दर्ज कराई। कोर्ट के आदेश पर MP में दर्ज हुआ मामला बेंगलुरु कोर्ट के निर्देश पर केस डायरी मध्यप्रदेश भेजी गई। इसके बाद करीब साढ़े तीन महीने बाद, 22 अप्रैल को मांधाता पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस बोली- CCTV मिलना मुश्किल पुलिस का कहना है कि घटना को काफी समय बीत चुका है, इसलिए होटल के CCTV फुटेज मिलना मुश्किल हो सकता है। फिर भी पुलिस अब फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालु अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। 👉 ऐसी ही महत्वपूर्ण और अपडेट खबरों के लिए जुड़े रहें DeshHarPal के साथ।अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

जबलपुर में दर्दनाक हादसा: नहर में डूबीं तीन नाबालिग लड़कियां, शादी की खुशियां मातम में बदली

जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर बरगी थाना क्षेत्र के सालीबाड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 11 बजे नहर में नहाने उतरी पांच लड़कियों में से तीन गहरे पानी में डूब गईं। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, सभी लड़कियां एक ही परिवार से जुड़ी थीं और गांव में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। दो लड़कियां जबलपुर से आई थीं, जबकि बाकी पास के गांव की रहने वाली थीं। खुशियों के बीच ये हादसा परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक तीनों लड़कियों का कोई पता नहीं चल सका है। लापता लड़कियों की पहचान शीतल पटेल (16) निवासी कटियाघाट, तनु पटेल (14) और सानिया पटेल (14) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहर के पास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने और तेज बहाव के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। 👉 इस तरह की हर बड़ी और छोटी खबर के लिए जुड़े रहें DeshHarPal के साथ।अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more
गर्मी

गर्मी का रेड अलर्ट Jharsuguda बना सबसे गर्म शहर, देशभर में बढ़ा तापमान

देश में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के इस दौर में ही कई राज्यों में हालात ऐसे बन गए हैं, जैसे मई-जून की तपिश हो। सबसे ज्यादा चर्चा में है झारसुगुड़ा, जहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और यह शहर देश का सबसे गर्म इलाका बन गया। झारसुगुड़ा में दोपहर जैसे ‘कर्फ्यू’ जैसे हालात झारसुगुड़ा में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने जनगणना का काम दोपहर में रोकने का फैसला लिया, ताकि कर्मचारियों को इस खतरनाक गर्मी से बचाया जा सके। यूपी-राजस्थान में गर्मी से राहत के जुगाड़ गर्मी का असर सिर्फ ओडिशा तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी पारा लगातार चढ़ रहा है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए सड़कों पर पानी की फुहारें शुरू कर दी हैं। कई शहरों में टैंकरों से छिड़काव किया जा रहा है, ताकि तपती सड़कों और हवा को थोड़ा ठंडा किया जा सके। बदल गई लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी इस भीषण गर्मी ने आम जीवन की रफ्तार बदल दी है।सुबह जल्दी बाजार खुल रहे हैं और दोपहर होते-होते सूने पड़ जाते हैं। लोग अब जरूरी काम ही बाहर निकलकर कर रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों के लिए यह समय खासा मुश्किल बन गया है। डॉक्टरों की चेतावनी—लू से बचना जरूरी स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय हीटवेव (लू) सबसे बड़ा खतरा है। थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। आगे क्या कहता है मौसम विभाग? मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के संकेत कम हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
TMKOC अपडेट: पोपटलाल की शादी का इंतजार, दयाबेन की वापसी पर सस्पेंस और नई एंट्री ने खोले कई राज

TMKOC अपडेट: पोपटलाल की शादी का इंतजार, दयाबेन की वापसी पर सस्पेंस और नई एंट्री ने खोले कई राज

टीवी का सबसे पॉपुलर शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah (TMKOC) एक बार फिर चर्चा में है। शो के फैंस लंबे समय से कुछ सवालों के जवाब का इंतजार कर रहे हैं—पोपटलाल की शादी आखिर कब होगी, दयाबेन कब लौटेंगी और जेठालाल का इंतजार कब खत्म होगा? पोपटलाल की शादी पर फिर चर्चा शो में पत्रकार पोपटलाल का किरदार हमेशा से शादी को लेकर फेमस रहा है। हर बार कुछ न कुछ गड़बड़ हो जाती है और उनकी शादी टल जाती है। फैंस अब फिर से यही सवाल पूछ रहे हैं—क्या इस बार उनका सपना पूरा होगा? दयाबेन की वापसी का इंतजार दयाबेन के किरदार की गैरमौजूदगी शो में लंबे समय से महसूस की जा रही है। जेठालाल भी कई बार उनके लौटने की उम्मीद जताते दिखे हैं। दर्शक अभी भी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। नई एंट्री ने खोले कुछ सीक्रेट्स हाल ही में शो में हुई नई एंट्री ने कहानी में कुछ नए मोड़ और सीक्रेट्स का संकेत दिया है। इससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है कि आगे कहानी किस दिशा में जाएगी। दर्शकों की बढ़ी दिलचस्पी शो में चल रहे इन सवालों और ट्विस्ट्स ने एक बार फिर दर्शकों की रुचि बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार एपिसोड्स और कैरेक्टर्स पर चर्चा कर रहे हैं।
Read more
भोपाल में पॉलिटेक्निक चौराहा पर प्रदर्शन पर रोक, धरना-रैली और पुतला दहन की नहीं मिलेगी अनुमति

Bhopal में पॉलिटेक्निक चौराहा पर प्रदर्शन पर रोक, धरना-रैली और पुतला दहन की नहीं मिलेगी अनुमति

मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal से एक बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। शहर के संवेदनशील माने जाने वाले पॉलिटेक्निक चौराहा पर अब किसी भी तरह के प्रदर्शन, धरना, रैली या पुतला दहन की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस प्रशासन के इस फैसले के बाद अब यहां किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने क्या बताया? पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह निर्णय शहर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लिया गया है। अक्सर इस इलाके में प्रदर्शन के कारण जाम और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्यों लिया गया यह फैसला? आगे क्या नियम रहेगा? अब इस क्षेत्र में किसी भी संगठन या समूह को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों की प्रतिक्रिया इस फैसले को लेकर शहर में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे सही कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान दिया जाना चाहिए।
Read more
LSG vs RR IPL 2026 Highlights: 160 रन का टारगेट भी नहीं चेज कर पाई लखनऊ, राजस्थान ने 40 रनों से जीता मैच

LSG vs RR IPL 2026 Highlights: 160 रन का टारगेट भी नहीं चेज कर पाई लखनऊ, राजस्थान ने 40 रनों से जीता मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच IPL 2026 का मुकाबला काफी रोमांचक रहा, लेकिन अंत में बाजी राजस्थान के हाथ लगी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन का आसान-सा दिखने वाला लक्ष्य खड़ा किया, लेकिन लखनऊ की टीम इसे भी हासिल नहीं कर पाई और 40 रन से मैच हार गई। राजस्थान की शानदार बल्लेबाजी राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत से ही समझदारी भरी बल्लेबाजी की। टीम ने विकेट संभालकर खेलते हुए स्कोर को 160 तक पहुंचाया। हालांकि बड़े शॉट ज्यादा नहीं दिखे, लेकिन साझेदारियों की वजह से टीम एक सम्मानजनक टोटल तक पहुंच गई। लखनऊ की पारी रही फीकी 160 रन का लक्ष्य ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा था, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। मिडिल ऑर्डर भी जिम्मेदारी नहीं निभा पाया और पूरी टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई। राजस्थान की गेंदबाजी का कमाल राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की। उन्होंने शुरुआत में ही लखनऊ को झटके दिए और फिर मैच पूरी तरह अपनी पकड़ में रख लिया। दबाव बनाकर लगातार विकेट निकालते रहे। मैच का नतीजा राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला 40 रनों से जीत लिया, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 160 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सकी।
Read more

बिलासपुर “बादाम कांड” के बाद नया विवाद: NOC के बदले पैसे मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चर्चित “बादाम कांड” के बाद एक बार फिर हाउसिंग बोर्ड का दफ्तर सुर्खियों में है। इस बार वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन पर NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, वीडियो में पूनम बंजारे खुद इन आरोपों से इनकार करती नजर आ रही हैं। वहीं, ऑफिस में बहस और हंगामा भी साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष ने आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। नामांतरण के लिए लोगों को काटने पड़ रहे चक्कर जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के ऑफिस में मकान और फ्लैट खरीदने के बाद नामांतरण (ट्रांसफर) के लिए लोगों को महीनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नियमों के अनुसार आवेदन देने के बाद भी फाइलें लंबित रखी जा रही हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एक महिला ने बताया कि उसने 17 मार्च 2025 को नामांतरण के लिए आवेदन किया था। 11 नवंबर 2025 को आदेश जारी होने के बाद भी उसे राहत नहीं मिली। वीडियो में क्या दिखा? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला पूनम बंजारे पर NOC देने के बदले पैसे मांगने का आरोप लगा रही है। वहीं, पूनम बंजारे इन आरोपों से साफ इनकार करती दिखती हैं। वीडियो बनते देख वह नाराज हो जाती हैं और ऑफिस में हंगामा करती नजर आती हैं। अधिकारी बोले – शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई हाउसिंग बोर्ड के संपदा अधिकारी एसके शर्मा ने कहा कि उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कोई शिकायत आती है, तो नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी। “बादाम कांड” से पहले ही चर्चा में था दफ्तर इससे पहले भी यही हाउसिंग बोर्ड ऑफिस “बादाम कांड” को लेकर चर्चा में आया था। दरअसल, एक युवक तरुण साहू ने नामांतरण के लिए आवेदन किया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उसकी फाइल उसे नहीं दी गई और वह महीनों तक ऑफिस के चक्कर लगाता रहा। आखिरकार परेशान होकर युवक आधा किलो बादाम लेकर ऑफिस पहुंचा और अधिकारियों की टेबल पर फेंकते हुए कहा—“इसे खाइए, याददाश्त बढ़ेगी… जब मेरी फाइल मिल जाए, तो बता दीजिए।” इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे थे। 👉 ऐसी ही जमीनी और सच्ची खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more
1 … 87 88 89 90 91 … 155

Trending News

Editor's Picks

सागर में IG इरशाद वली का चार थानों में औचक निरीक्षण, लंबित अपराधों के जल्द निराकरण के निर्देश

सागर। पुलिस महानिरीक्षक सागर इरशाद वली ने बुधवार दोपहर जिले के चार पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। आईजी के अचानक थानों में पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल देखने को मिली। उन्होंने मकरोनिया, कैंट, बहेरिया और सानौधा थानों का निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों से संवाद कर जानी समस्याएं निरीक्षण के दौरान आईजी इरशाद वली ने संबंधित थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने उनके शासकीय कार्यों, कार्य परिस्थितियों और समस्याओं की जानकारी ली। आईजी ने विभागीय कामकाज की समीक्षा के साथ पुलिसकर्मियों का हालचाल भी जाना और उनके व्यक्तिगत व कार्य संबंधी अनुभव सुने। उन्होंने पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहकर ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। बीट प्रणाली मजबूत करने पर जोर आईजी ने पुलिसिंग की बुनियादी इकाई बीट प्रणाली को मजबूत और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट में तैनात पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील स्थानों, अपराधियों, असामाजिक तत्वों और स्थानीय समस्याओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने आमजन से नियमित संपर्क और संवाद बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए। इससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलने के साथ जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। आईजी ने बीट स्तर पर सक्रियता, नियमित क्षेत्र भ्रमण, सूचनाओं के प्रभावी संकलन और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय को प्रभावी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण आधार बताया। लंबित अपराधों का जल्द निराकरण करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान लंबित अपराधों के निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। आईजी ने विवेचकों से कहा कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए और प्रत्येक मामले में प्रभावी विवेचना, साक्ष्यों का संकलन तथा जरूरी वैधानिक कार्रवाई समय पर पूरी की जाए। उन्होंने अनावश्यक देरी से बचते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विवेचना के जरिए मामलों का निराकरण करने पर जोर दिया। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी और एसडीओपी पूजा शर्मा मौजूद रहीं।

इंदौर में नगर निगम का सब इंजीनियर 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप, 1.12 लाख का बिल पास कराने मांगी थी रकम

इंदौर। लोकायुक्त ने बुधवार को नगर निगम के जोन-13 में पदस्थ सब इंजीनियर हर्ष गहलोत को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोप है कि उसने पानी के टैंकर के तीन महीने के बकाया बिल का भुगतान कराने के लिए लॉगबुक सत्यापन के बदले 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त की टीम ने चाणक्यपुरी चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने ट्रैप की कार्रवाई की। इस दौरान सब इंजीनियर को शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए लेते पकड़ा गया। तीन महीने से लंबित था 1.12 लाख रुपए का बिल मामले के अनुसार, नायता मुंडला निवासी सोहेल पटेल ने नगर निगम में अपना पानी का टैंकर अटैच कराया था। टैंकर से संबंधित तीन महीने का करीब 1.12 लाख रुपए का बिल भुगतान के लिए लंबित था। बिल पास कराने के लिए लॉगबुक का सत्यापन होना जरूरी था। आरोप है कि इसी सत्यापन के बदले सब इंजीनियर ने सोहेल पटेल से 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने बिछाया जाल सोहेल पटेल ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद बुधवार को ट्रैप की कार्रवाई की गई और आरोपी सब इंजीनियर को 5 हजार रुपए लेते पकड़ा गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज लोकायुक्त ने आरोपी सब इंजीनियर हर्ष गहलोत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम, 2018 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2) के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

बिलासपुर में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में नीलगिरी के पेड़ काटे, बिल्डर को नोटिस जारी

बिलासपुर। मंगला चौक से उसलापुर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में नीलगिरी के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने पेड़ों की कटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने बिना अनुमति पेड़ काटने के मामले में बिल्डर को नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की है। ग्रीन नेट से ढंककर की जा रही थी कटाई स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेड़ काटने की गतिविधि छिपाने के लिए निर्माण स्थल के संबंधित हिस्से को ग्रीन नेट से ढंक दिया गया था। हालांकि, लोगों ने पेड़ कटने का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का नक्शा स्वीकृत योजना के विपरीत होने की शिकायत भी सामने आई है। इस संबंध में नगर निगम, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग और वन विभाग से जानकारी जुटाई जा रही है। दो पेड़ कटने के बाद रुकवाई गई कार्रवाई एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी के मुताबिक, नीलगिरी के पेड़ काटे जाने की शिकायत दो दिन पहले मिली थी। इसके बाद राजस्व निरीक्षक (आरआई) को मौके पर भेजा गया। जांच के दौरान वहां दो पेड़ कटे हुए मिले, जिसके बाद पेड़ों की कटाई रुकवा दी गई। एसडीएम ने बताया कि बिना अनुमति पेड़ काटने के मामले में बिल्डर को नोटिस जारी किया गया है। बिल्डर का जवाब मिलने के बाद अर्थदंड लगाने सहित आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय से पेड़ काटने की कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। जमीन और निर्माण की अनुमति की भी होगी जांच वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित जमीन राजस्व भूमि है। आरोप है कि पेड़ काटने से पहले संबंधित विभागों से अनुमति नहीं ली गई और न ही उन्हें इसकी जानकारी दी गई। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि पेड़ काटने के लिए नियमानुसार अनुमति ली गई थी या नहीं। इसके साथ ही निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के नक्शे और निर्माण कार्य में नियमों के पालन से जुड़ी शिकायतों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन की आगे की कार्रवाई बिल्डर के जवाब और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर तय होगी।
MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार और कर्नाटक में BJP की बड़ी जीत

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार और कर्नाटक में BJP की बड़ी जीत

MLC Election Results 2026 के नतीजों को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक से आए चुनावी नतीजों ने राजनीतिक दलों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन राज्यों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि बिहार में अनंत सिंह के भाई का तीसरे स्थान पर रहना चर्चा का विषय बन गया है। यूपी, बिहार और कर्नाटक में बीजेपी का प्रदर्शन विधान परिषद चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने कई सीटों पर अपनी मजबूत स्थिति दिखाई है। इन परिणामों को पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। चुनाव में अलग-अलग राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला देखने को मिला, वहीं नतीजों के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें आगे की राजनीतिक रणनीति पर टिकी हैं। बिहार में अनंत सिंह के भाई तीसरे नंबर पर बिहार के चुनावी नतीजों में अनंत सिंह के भाई का तीसरे स्थान पर रहना चर्चा में है। चुनाव में उम्मीदवारों के प्रदर्शन ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, इस परिणाम का राज्य की राजनीति पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में साफ होगा। चुनावी नतीजों पर टिकी राजनीतिक दलों की नजर चुनाव परिणाम किसी भी राजनीतिक दल के लिए जनता के रुख को समझने का एक अहम संकेत होते हैं। यूपी, बिहार और कर्नाटक के इन नतीजों के बाद राजनीतिक दल अपनी आगामी रणनीति पर ध्यान देंगे। खासकर बिहार में चुनावी प्रदर्शन को लेकर आगे की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिवाली से पहले बिलासपुर में मिठाई दुकानों पर जांच, 3 दुकानों से मावा-कुंदा और काजू कतली के सैंपल लिए

बिलासपुर। दीपावली पर मिठाइयों की बढ़ती मांग और मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिलासपुर की तीन मिठाई दुकानों से मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली के नमूने लिए हैं। सभी सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। इन तीन दुकानों से लिए गए सैंपल विभाग के अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन के मुताबिक, जांच के दौरान बस स्टैंड स्थित सूर्या रॉयल स्वीट्स से मावा का नमूना लिया गया। वहीं, जूना बिलासपुर के बजरंग प्रसाद भंडार से कुंदा और बेसन लड्डू के सैंपल लिए गए। श्री बजरंगबली स्वीट्स से काजू कतली का नमूना लिया गया है। खाद्य सुरक्षा टीम ने सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही मिठाइयों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, नमूनों की जांच खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत कराई जाएगी। यदि जांच में कोई खाद्य पदार्थ अमानक पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि त्योहार के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। दीपावली के मद्देनजर मिठाइयों की गुणवत्ता पर निगरानी रखी जा रही है। मिठाई खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से मिठाई खरीदते समय कुछ सावधानियां बरतने की अपील की है। फिलहाल तीनों दुकानों से लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला जांच के बाद ही उनकी गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.