आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलगांधीनगर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत पर गिरी क्रेन, 10-15 मजदूरों के दबे होने की आशंकाBREAKINGBreaking NewsApple iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च, A20 Pro चिप और 45 घंटे तक की बैटरी; पहली बार फोल्डेबल iPhone भीBREAKINGस्पोर्ट्सदक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 99 रन से हराया, डेब्यू में जॉर्डन हरमन ने जड़ा 150 रन का तूफानी शतकBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: स्टार्टअप-NIPUN मिशन के लिए 500 करोड़, कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 सालBREAKINGस्पोर्ट्सहर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से हो सकते हैं बाहर, हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबरेBREAKINGदेश-हरपलअसिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 में अंग्रेजी विषय का फाइनल रिजल्ट जारी करने पर हाईकोर्ट की रोकBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा, 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशनBREAKINGदेश-हरपलराजस्थान निकाय चुनाव: मतदान खत्म होते ही प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू, BJP-कांग्रेस ने एक्टिव की रणनीतिBREAKINGदेश-हरपलगांधीनगर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत पर गिरी क्रेन, 10-15 मजदूरों के दबे होने की आशंकाBREAKINGBreaking NewsApple iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च, A20 Pro चिप और 45 घंटे तक की बैटरी; पहली बार फोल्डेबल iPhone भीBREAKINGस्पोर्ट्सदक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 99 रन से हराया, डेब्यू में जॉर्डन हरमन ने जड़ा 150 रन का तूफानी शतकBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: स्टार्टअप-NIPUN मिशन के लिए 500 करोड़, कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 सालBREAKINGस्पोर्ट्सहर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से हो सकते हैं बाहर, हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबरेBREAKINGदेश-हरपलअसिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 में अंग्रेजी विषय का फाइनल रिजल्ट जारी करने पर हाईकोर्ट की रोकBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा, 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशनBREAKINGदेश-हरपलराजस्थान निकाय चुनाव: मतदान खत्म होते ही प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू, BJP-कांग्रेस ने एक्टिव की रणनीति

NE

News Elementor

Banner

Latest Posts

War 2

War 2 Review ह्रितिक रोशन-जूनियर एनटीआर का धाकड़ एक्शन, Independence Day Weekend पर Box Office में धमाका

भव्य प्रीमियर और स्टार्स की मौजूदगी यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म War 2 आज (14 अगस्त 2025) सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। रिलीज़ से एक दिन पहले मुंबई में इसका ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें ह्रितिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी, निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉफ, अनिल कपूर और सबा आज़ाद जैसे बड़े सितारे शामिल हुए। इस ग्लैमरस नाइट ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। पहले दिन की कमाई का अनुमान फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ही इसके शानदार प्रदर्शन के संकेत दे दिए थे। War 2 ने रिलीज़ से पहले ₹20.57 करोड़ की एडवांस बुकिंग की। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹60 करोड़ तक पहुंच सकता है। हालांकि यह रजनीकांत की Coolie (₹37.2 करोड़ एडवांस) से पीछे है, लेकिन Independence Day Weekend पर यह आंकड़ा तेजी से बढ़ने की संभावना है। कहानी और सिनेमैटिक अनुभव War 2 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया गया है और यह IMAX, 4DX, D-Box, ICE, डॉल्बी सिनेमा जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स में भी उपलब्ध है। फिल्म में ह्रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक हाई-इंटेंसिटी जासूसी मिशन पर निकलते हैं, जिसमें धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस, रोमांचक पीछा और अंतरराष्ट्रीय लोकेशंस का शानदार प्रदर्शन है। रिव्यू: क्या कह रहे हैं दर्शक फैंस का क्रेज़ और सोशल मीडिया रिएक्शन रिलीज़ के साथ ही War 2 का क्रेज़ सिनेमाघरों में देखने लायक था—कहीं फैंस पटाखे फोड़ रहे थे, तो कहीं पोस्टर्स पर दूध चढ़ाया जा रहा था। जूनियर एनटीआर के कुछ प्रशंसकों ने अपने खून से तिलक कर फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर #War2, #HrithikVsNTR और #YRFSpyUniverse ट्रेंड कर रहे हैं। पोस्ट-क्रेडिट सीन और अगला चैप्टर फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में बॉबी देओल की झलक दिखाई गई, जो यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म Alpha की ओर संकेत देती है। खबर है कि सेंसर बोर्ड के बाद फिल्म से 13 मिनट का फुटेज हटाया गया है। OTT रिलीज़ अपडेट War 2 नवंबर 2025 के मध्य में Prime Video पर रिलीज़ हो सकती है, यानी थिएटर रिलीज़ के लगभग 10-11 हफ्ते बाद दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Mahavatar Narsimha

Mahavatar Narsimha Box Office ₹100 Cr पार, बना इतिहास

भारत में पहली बार किसी Animated Film ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। ‘Mahavatar Narsimha’ ने सिर्फ 12 दिनों में ₹100 करोड़ का Box Office Collection कर इतिहास रच दिया है। पौराणिक कथा और दमदार एनिमेशन के साथ यह फिल्म बन गई है India’s Biggest Animated Blockbuster। 12 दिनों में ₹100 करोड़ पार – Box Office पर धमाकेदार कमाई फिल्म की खास बातें (Highlights) जानकारी विवरण 🎬 डायरेक्टर अश्विन कुमार 🏢 प्रोड्यूसर्स Kleem Productions और Hombale Films 🌐 भाषाएं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम 📽️ फॉर्मेट 2D और 3D दोनों 💡 थीम पौराणिक कथा पर आधारित एनिमेशन 🔮 यूनिवर्स Mahavatar Cinematic Universe की पहली फिल्म पुरानी Animated फिल्मों से तुलना फिल्म कलेक्शन (नेट ₹ में) महावATAR नरसिंह ₹112 करोड़+ Chaar Sahibzaade ₹30 करोड़ Hanuman (2005) ₹12 करोड़ क्यों बनी यह फिल्म खास? हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Son of Sardaar 2

Son of Sardaar 2 Review: Ajay Devgn-Ravi Kishan की Desi Comedy ने मचाया धमाल

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म Son of Sardaar 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक हर कोई इस फिल्म को “फुल-ऑन देसी कॉमेडी” बता रहा है। खासतौर पर Ravi Kishan की कॉमिक टाइमिंग और Ajay Devgn की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीत लिया है। Ajay Devgn का दमदार कमबैक डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा ने फिल्म में पंजाबी फ्लेवर, स्लैपस्टिक ह्यूमर और फैमिली ड्रामा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिया है। Son of Sardaar 2 में Ajay Devgn फिर से जस्सी रंधावा के किरदार में नजर आए, जो हर बार की तरह एक्शन और कॉमेडी दोनों से दर्शकों को एंटरटेन करते दिखे। Ravi Kishan बने शोस्टॉपर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा तारीफ Ravi Kishan की हो रही है। उनका कैरेक्टर – एक बिजनेसमैन जो गैंगस्टर में बदल जाता है – फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट है। दर्शक उनकी हर डायलॉग डिलीवरी पर तालियां और सीटियां बजा रहे हैं, जिससे वो फिल्म के सीन-स्टीलर बन गए हैं। Mrunal Thakur का फ्रेश चार्म फिल्म में Mrunal Thakur ने Ajay Devgn की लव इंटरेस्ट का रोल निभाया है। उनकी केमिस्ट्री, एनर्जी और खूबसूरती ने फिल्म में नया ग्लैमर और चार्म जोड़ दिया है, जिसे ऑडियंस खूब पसंद कर रहे हैं। मस्ती, हंसी और Punjabi Tadka फिल्म की स्टोरी देसी कॉमेडी, फैमिली इमोशंस और पंजाबी कल्चर से भरपूर है। हालांकि कुछ जगहों पर फिल्म की स्पीड थोड़ी स्लो लगती है, लेकिन ओवरऑल ये एक “पैसा वसूल बॉलीवुड एंटरटेनर” है जो थिएटर्स में खूब हंसी और मस्ती का डोज़ देती है। Mukul Dev की याद यह फिल्म दिवंगत अभिनेता Mukul Dev की आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस है, जिससे उनके फैंस के लिए ये फिल्म इमोशनली खास बन गई है। फैंस का Verdict X (Twitter) पर दर्शकों ने इसे “हंसी का धमाका, देसी मसाला फिल्म” बताया है। Ajay Devgn और Ravi Kishan की जोड़ी ने फिल्म को हाई एंटरटेनमेंट वैल्यू दी है, जबकि Mrunal Thakur का ग्लैमरस रोल इसे फ्रेश और इंटरेस्टिंग बनाता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Saiyaara

Saiyaara Film Craze Ahaan-Aneet की Love Story ने Theatre में मचाई धूम

मोहित सूरी की बहुचर्चित रोमांटिक फिल्म Saiyaara ने रिलीज़ के पहले ही दिन धमाका कर दिया है। डेब्यू एक्टर्स Ahaan Panday और Aneet Padda की जोड़ी ने स्क्रीन पर ऐसा जादू चलाया कि थिएटर का माहौल किसी लाइव म्यूज़िक कॉन्सर्ट जैसा लगने लगा। Theatre में मचा Hungama: दर्शकों ने गाने पर किया डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शक सीट छोड़कर डांस कर रहे हैं, हूटिंग कर रहे हैं और फिल्म के गानों को साथ में गा रहे हैं। दिल्ली के एक नॉर्मल थिएटर से आई फुटेज में देखा गया कि पब्लिक Saiyaara के गानों पर झूम उठी। “हमें लगा ये कोई PR stunt होगा, लेकिन ये सब असली था! लोग सच में पागल हो रहे थे!” – एक ट्विटर यूज़र “मैं फिल्म को ट्रोल करने गया था, लेकिन इंटरवल तक तो मैं खुद क्लैप कर रहा था!” – Reddit यूज़र Box Office Day 1 Collection: ₹23 करोड़ की शानदार ओपनिंग Saiyaara ने पहले दिन लगभग ₹20-23 करोड़ की कमाई कर ली है, जो किसी न्यूकमर स्टार के लिए रिकॉर्डतोड़ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म ने Ahaan Panday को इंडस्ट्री का अगला उभरता हुआ स्टार बना दिया है। Music बना USP: Saiyaara Songs पर फिदा हुए Fans फिल्म के गाने जैसे Tere Bin Nahi Lagda और Saiyaara Title Track पहले से ही Spotify, YouTube और Reels पर ट्रेंड कर रहे थे। थिएटर में लोग ना सिर्फ इन्हें गा रहे हैं बल्कि डांस भी कर रहे हैं। “सालों बाद किसी फिल्म का म्यूज़िक इतना पावरफुल लगा। हर सीन में गाने ने इमोशन और बढ़ा दिया।” – इंस्टाग्राम कमेंट Ahaan-Aneet की On-Screen Chemistry को मिला थम्स अप Ahaan Panday और Aneet Padda की जोड़ी को युवा दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री, इमोशनल एक्सप्रेशन और नैचुरल एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। “Ahaan ने दिखा दिया कि वो सिर्फ नेपो किड नहीं, एक टैलेंटेड हीरो हैं।” – फैन कमेंट Film Review Summary हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Saiyaara

Saiyaara Day 1 Collection नए स्टार्स की फिल्म ने ₹25 करोड़ से खोला खाता, बनी Superhit Debut

बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म “Saiyaara”, जिसमें Ahaan Panday और Aneet Padda ने डेब्यू किया है, ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया। ₹24–25 करोड़ की ओपनिंग के साथ Saiyaara साल 2025 की Top 3 Biggest Opening Films में शामिल हो चुकी है। Day 1 Box Office Collection: Saiyaara ने बनाए रिकॉर्ड Highest Occupancy 2025 में Ahaan Panday & Aneet Padda का धमाकेदार डेब्यू Ahaan Panday, जो अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे हैं, और Aneet Padda ने अपने पहले ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर दोनों की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। Mohit Suri + YRF = Success Formula डायरेक्टर Mohit Suri का रोमांटिक म्यूज़िकल टच और Yash Raj Films की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी ने Saiyaara को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। फिल्म का म्यूज़िक, इमोशंस और सिनेमैटोग्राफी युवाओं को काफी पसंद आ रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Maa

Maa Movie Review (2025) काजोल की दमदार परफॉर्मेंस, लेकिन स्क्रिप्ट ने किया निराश

फिल्म का नाम: Maaमुख्य कलाकार: काजोल, रोनित रॉय, जिमी शेरगिल, रिद्धि डोगरानिर्देशक: अविनाश अरुणशैली: माइथोलॉजिकल हॉरर-ड्रामारिलीज़ डेट: 27 जून 2025रेटिंग: ⭐⭐☆ (2.5/5) फिल्म की कहानी (Story Overview): ‘Maa‘ की कहानी अंबिका (काजोल) की है, जो अपनी बेटी के साथ अपने दिवंगत पति के गांव चंद्रपुर लौटती है। वहां उसे अजीब घटनाओं और एक पुराने श्राप का सामना करना पड़ता है। अंबिका को जल्द ही समझ आ जाता है कि उसकी बेटी पर एक राक्षसी साया है, और उसे अपनी बेटी की जान बचाने के लिए अतीत की भयावह शक्तियों से लड़ना होगा। Kajol का Power-Packed Performance: काजोल ने एक बार फिर साबित किया कि वह स्क्रीन पर हर रोल में जान डाल सकती हैं। अंबिका के रूप में उन्होंने एक भावुक, साहसी और दृढ़ माँ का किरदार बेहतरीन ढंग से निभाया है। उनकी आंखों की भाव-भंगिमा और डर को दर्शाने की कला कमाल की है। Supporting Cast का प्रदर्शन: हालांकि कुछ संवाद और एक्सेंट (खासतौर पर बंगाली उच्चारण) काफी बनावटी लगे। Visuals और VFX का मिला-जुला असर: फिल्म का वीएफएक्स (VFX) और सेट डिज़ाइन काफी आकर्षक हैं, खासकर मंदिर, राक्षसी छवियों और गांव की रहस्यमयता को दिखाने में। लेकिन कुछ दृश्यों में ग्राफिक्स अधूरे और लो-क्वालिटी लगते हैं, जो डर को कमजोर बना देते हैं। कमज़ोर पक्ष (Weak Points): हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
‘Sardaar Ji 3’ में पाकिस्तानी Actress Hania Aamir को लेकर विवाद

‘Sardaar Ji 3’ में पाकिस्तानी Actress Hania Aamir को लेकर विवाद

पंजाबी सुपरस्टार Diljit Dosanjh की अपकमिंग फिल्म ‘Sardaar Ji 3’ विवादों में घिर गई है। वजह है फिल्म में पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस Hania Aamir की कास्टिंग। इसको लेकर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नाराजगी जताई है और साफ कहा है कि इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने देंगे। फेडरेशन ने बयान जारी कर कहा – “जब भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं, ऐसे वक्त में एक पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय फिल्म में लेना सरासर गलत है।” इस विवाद में दिलजीत दोसांझ को भी घसीटा गया है। कुछ लोगों ने उन्हें ‘देशद्रोही’ तक कह दिया। सोशल मीडिया पर #BoycottSardaarJi3 ट्रेंड कर रहा है। वहीं दिलजीत ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिल्म के कई फैन्स का कहना है कि उन्हें दिलजीत पर गर्व था, लेकिन अब वो निराश हैं। “हमने दिलजीत को एक देशभक्त कलाकार माना, लेकिन पाकिस्तान की एक्ट्रेस को लेकर आना हमारी भावनाओं के साथ खेलना है,” – एक यूज़र ने ट्वीट किया। वहीं कुछ लोगों ने दिलजीत का समर्थन भी किया है, ये कहते हुए कि “आर्ट का कोई बॉर्डर नहीं होता।” अब देखना होगा कि मेकर्स इस विवाद के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर क्या फैसला लेते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par Movie Review Aamir Khan की Emotional Sports Film ने जीता Audience का दिल

Aamir Khan और Genelia Deshmukh की नई फिल्म Sitaare Zameen Par सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई है। निर्देशक R. S. Prasanna की इस फिल्म में इमोशन, स्पोर्ट्स और इंसानियत का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म ना सिर्फ मनोरंजन करती है, बल्कि एक मजबूत सोशल मैसेज भी देती है। कहानी का सार (Story Summary) Sitaare Zameen Par फिल्म की कहानी एक गुस्सैल बास्केटबॉल कोच गुलशन (Aamir Khan) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कोर्ट द्वारा मानसिक रूप से विशेष बच्चों की टीम को ट्रेन करने की सजा दी जाती है। यह सफर उसे बदलने और इंसानियत की असली परिभाषा समझाने का जरिया बनता है। Audience Reaction on Social Media फिल्म की खास बातें (Highlights) पहलू विवरण 🎭 Performance Aamir Khan ने अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया, वहीं Genelia का सपोर्टिव रोल दिल को छू गया। 🧠 Representation Special kids को कहानी में सहानुभूति नहीं, सम्मान के साथ दिखाया गया है। 🎵 Music Shankar-Ehsaan-Loy का बैकग्राउंड स्कोर इमोशन्स को और भी गहराई देता है। 🎥 Direction निर्देशक R. S. Prasanna ने इमोशनल और स्पोर्ट्स एलिमेंट्स को खूबसूरती से बैलेंस किया है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Housefull 5

Housefull 5A या 5B? Akshay Kumar की New Film में कौन सा Twist है बेहतर!

6 जून 2025 को रिलीज़ हुई Akshay Kumar की बहुप्रतीक्षित फिल्म Housefull 5 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। लेकिन इस बार फिल्म कुछ अलग लेकर आई है — दो क्लाइमेक्स, दो अलग वर्ज़न: Housefull 5 A और Housefull 5 B। यह पहली बार है जब कोई बॉलीवुड फिल्म दो एंडिंग के साथ रिलीज़ की गई है, जिससे दर्शकों को नई सिनेमेटिक एक्सपीरियंस का मज़ा मिल रहा है। Housefull 5 Movie Review: मस्ती के साथ मर्डर मिस्ट्री! फिल्म में हमेशा की तरह हंसी का तड़का तो है ही, लेकिन इस बार कहानी में है एक मर्डर मिस्ट्री ट्विस्ट।Akshay Kumar, Riteish Deshmukh और Bobby Deol की जोड़ी ने कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। Housefull कौन सी देखें? आपका मूड देखने के लिए वर्ज़न सिर्फ हंसी-मजाक Housefull 5A सस्पेंस और ट्विस्ट चाहिए Housefull 5B फुल एंटरटेनमेंट चाहिए दोनों वर्ज़न देखें मल्टीप्लेक्स में दोनों वर्ज़न अलग-अलग शो टाइम पर चल रहे हैं, जिससे आप अपनी पसंद का वर्ज़न देख सकते हैं या दोनों का मज़ा ले सकते हैं। Box Office Report & Audience Reaction Housefull 5 Dual Ending Strategy क्यों है हिट? Final Verdict: Housefull 5 A या 5 B – या Both? अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी देखना चाहते हैं, तो A आपके लिए है।अगर आपको ट्रिलर और सरप्राइज़ एंडिंग पसंद है, तो B ट्राई करें।और अगर आप सच्चे Housefull फैन हैं — तो दोनों वर्ज़न ज़रूर देखें! हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bhool Chuk Maaf

Bhool Chuk Maaf Movie Review: राजकुमार राव और वामीका गब्बी की टाइम लूप कॉमेडी कैसी है?

निर्देशक: करण शर्मामुख्य कलाकार: राजकुमार राव, वामीका गब्बीशैली: रोमांटिक कॉमेडी, ड्रामारिलीज़ डेट: 23 मई 2025 (सिनेमाघर), 6 जून 2025 (OTT) भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) 2025 की एक बहुचर्चित हिंदी फिल्म है, जिसमें प्यार, भाग्य और आत्मचिंतन को एक हास्यपूर्ण लेकिन भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है और इसमें राजकुमार राव और वामीका गब्बी ने मुख्य भूमिका निभाई है। कहानी की झलक Bhool Chuk Maaf कहानी बनारस के एक सीधे-सादे युवक रंजन (राजकुमार राव) की है, जो सरकारी नौकरी पाकर अपनी प्रेमिका तितली (वामीका गब्बी) से शादी करने का सपना देखता है। लेकिन भोलेनाथ से किया गया एक पुराना वादा भूल जाने के कारण वह एक टाइम लूप में फंस जाता है, जिसमें उसे अपनी शादी से एक दिन पहले का समय बार-बार जीना पड़ता है। यह टाइम लूप दर्शकों को एक रोमांचक और मनोरंजक यात्रा पर ले जाता है, जिसमें रंजन को अपने जीवन की गलतियों को समझने और सुधारने का मौका मिलता है। अभिनय और निर्देशन सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दर्शकों की राय मिली-जुली रही है: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 2 3

Editor's Picks

गांधीनगर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन इमारत पर गिरी क्रेन, 10-15 मजदूरों के दबे होने की आशंका

गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर के पास कुडासन इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन इमारत पर अचानक भारी क्रेन गिर गई। हादसे के समय नीचे काम कर रहे करीब 10 से 15 मजदूरों के मलबे और क्रेन के भारी हिस्सों के नीचे दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। मलबा हटाने के लिए दूसरी क्रेन बुलाई गई क्रेन और निर्माण सामग्री के भारी मलबे को हटाने के लिए मौके पर एक और क्रेन बुलाई गई है। बचाव दल मलबे के नीचे दबे मजदूरों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल की चार से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी घटनास्थल पर तैनात की गई हैं। फिलहाल हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं या किसी की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। नगर आयुक्त और डिप्टी CM मौके पर पहुंचे हादसे की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर नगर आयुक्त और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालना है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Apple iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च, A20 Pro चिप और 45 घंटे तक की बैटरी; पहली बार फोल्डेबल iPhone भी

कैलिफोर्निया। Apple ने अपने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दोनों प्रीमियम मॉडल्स में नए डिजाइन, A20 Pro चिप, बेहतर AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ पर खास जोर दिया है। लॉन्च इवेंट नए CEO जॉन टर्नस के नेतृत्व में Apple का पहला बड़ा प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन भी रहा। दोनों मॉडल चार कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं—डीप ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर और iPhone 18 Pro Max की 1,299 डॉलर रखी गई है। दोनों के बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज दी गई है। A20 Pro चिप से मिलेगा तेज परफॉर्मेंस iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है। Apple के मुताबिक यह 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित नई आर्किटेक्चर वाली चिप है। इसमें 6-कोर CPU और नया GPU दिया गया है, जबकि कंपनी ने GPU परफॉर्मेंस में करीब 40 फीसदी तक सुधार का दावा किया है। Apple Intelligence और Siri को भी नए हार्डवेयर के साथ ज्यादा सक्षम बनाया गया है। Siri में AI क्षमताओं और अधिक नैचुरल वॉइस अनुभव पर जोर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि डिवाइस पर AI प्रोसेसिंग के साथ प्राइवेसी को भी प्राथमिकता दी गई है। बैटरी लाइफ में बड़ा अपग्रेड iPhone 18 Pro और Pro Max में अब तक की सबसे लंबी iPhone बैटरी लाइफ में से एक मिलने का दावा किया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक iPhone 18 Pro करीब 24 घंटे और Pro Max करीब 30 घंटे तक सामान्य उपयोग में चल सकता है। वहीं वीडियो प्लेबैक में Pro मॉडल करीब 36 घंटे और Pro Max करीब 45 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। Pro Max का 45 घंटे का वीडियो प्लेबैक इस सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी उपलब्धियों में से एक है। नई फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। कंपनी के अनुसार फोन करीब 15 मिनट की चार्जिंग में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है। कैमरा सिस्टम में भी बड़ा बदलाव iPhone 18 Pro सीरीज में कैमरा सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है। मुख्य कैमरे में 48MP सेंसर के साथ डायनेमिक/वेरिएबल अपर्चर दिया गया है, जिससे अलग-अलग रोशनी की परिस्थितियों में फोटो क्वालिटी और लो-लाइट परफॉर्मेंस बेहतर करने में मदद मिलेगी। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी नए प्रो कंट्रोल और 4K Dolby Vision HDR टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च Apple के इस इवेंट की सबसे बड़ी खासियत कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone भी रहा। यह Apple के स्मार्टफोन डिजाइन में लंबे समय बाद सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। Reuters के मुताबिक फोल्डेबल iPhone की कीमत 2,000 डॉलर से ज्यादा हो सकती है और कंपनी ने इसे लंबे समय तक इंजीनियरिंग चुनौतियों पर काम करने के बाद पेश किया है। इस साल Apple का फोकस प्रीमियम iPhone मॉडल्स और फोल्डेबल डिवाइस पर ज्यादा रहा है। बेस iPhone मॉडल के लॉन्च शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। नए CEO जॉन टर्नस का पहला बड़ा प्रेजेंटेशन 1 सितंबर को Tim Cook के बाद Apple के CEO बने John Ternus के लिए यह पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च प्रेजेंटेशन रहा। Ternus इससे पहले Apple के हार्डवेयर प्रमुख के तौर पर काम कर चुके हैं। Apple के इस इवेंट में iPhone के अलावा नए वियरेबल्स और अन्य प्रोडक्ट्स की घोषणाएं भी की गईं। कंपनी के लिए यह लॉन्च नए CEO के नेतृत्व में उसकी अगली प्रोडक्ट रणनीति की शुरुआत के तौर पर भी अहम माना जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 99 रन से हराया, डेब्यू में जॉर्डन हरमन ने जड़ा 150 रन का तूफानी शतक

विंडहोक। दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 99 रन से जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 348/6 रन बनाए। जवाब में बारिश से दो बार प्रभावित नामीबिया की टीम 38 ओवर में 162/8 रन ही बना सकी। मुकाबले का फैसला DLS मेथड से हुआ। दक्षिण अफ्रीका की जीत के हीरो डेब्यू कर रहे जॉर्डन हरमन रहे, जिन्होंने शानदार 150 रन की पारी खेली। वहीं प्रेनेलन सब्रायेन ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। सीरीज का दूसरा वनडे 11 सितंबर को विंडहोक में खेला जाएगा। डेब्यू पर 150 रन, हरमन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड जॉर्डन हरमन वनडे डेब्यू पर 150 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले मैथ्यू ब्रीट्जके ने भी अपने वनडे डेब्यू पर 150 रन की पारी खेली थी। हरमन दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे डेब्यू पर शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज भी बन गए। उनसे पहले कॉलिन इंग्राम, टेम्बा बावुमा, रीजा हेंड्रिक्स और मैथ्यू ब्रीट्जके यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। हरमन ने टोनी डी जॉर्जी के साथ दूसरे विकेट के लिए 190 रन की साझेदारी की। डी जॉर्जी ने 84 गेंदों पर 72 रन बनाए और वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। शुरुआती 20 ओवर में 100 रन, इसके बाद बढ़ी रफ्तार दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बहुत तेज नहीं रही। नामीबिया के गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में पिच से कुछ मूवमेंट मिली। रूबेन ट्रम्पेलमैन ने हरमन के बल्ले का बाहरी किनारा भी छुआ और टॉप-एज का मौका बनाया, लेकिन विकेट नहीं मिल सका। सातवें ओवर में कॉनर एस्टरहुइजन ने शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन फाइन लेग पर जैक ब्रासेल ने कैच पकड़ लिया। इससे शुरुआती साझेदारी 27 रन पर टूट गई। दूसरी ओर डी जॉर्जी को भी कई बार जीवनदान मिला। उन्होंने स्लिप के बाहर एज किया और विकेटकीपर के पास भी कैच का मौका बना, लेकिन नामीबिया उसे भुना नहीं सका। एक रनआउट का मौका भी टीम ने गंवा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 100/1 रन बनाए। इसके बाद अगले सात ओवर में 50 रन जोड़कर टीम ने रन गति बढ़ाई। इसी दौरान हरमन ने अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि डी जॉर्जी ने 64 गेंदों में फिफ्टी लगाई। शतक के बाद हरमन ने बदला अंदाज हरमन ने 93 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। शतक के बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और तेजी से रन बनाए। सेंचुरी के बाद उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। हरमन ने मैदान के दोनों हिस्सों में शानदार शॉट खेले। कवर और मिडऑफ के बीच उन्होंने 59 रन बटोरे। उनके बाद क्रीज पर आए डेवाल्ड ब्रेविस ने महज दो गेंद बाद नो-लुक सिक्स लगाकर पारी को और रोमांचक बना दिया। आखिरी 10 ओवर में गिरे चार विकेट दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 10 ओवर की शुरुआत 266/2 के स्कोर से की थी। उस समय टीम के 350 रन के पार जाने की उम्मीद थी, लेकिन नामीबिया के गेंदबाजों ने वापसी की। हरमन ने बैक-ऑफ-द-हैंड स्लोअर गेंद को बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से खेलने की कोशिश की, लेकिन कैच लॉरेन स्टीनकैंप के हाथों में चला गया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने केवल 58 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए। ट्रम्पेलमैन ने इनमें से तीन विकेट लिए। डेवाल्ड ब्रेविस डीप स्क्वायर लेग पर कैच हुए, रुबिन हरमन LBW आउट हुए और जेसन स्मिथ भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए। आखिर में कॉर्बिन बॉश ने 24 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 348/6 तक पहुंचाया। नामीबिया की शुरुआत रही बेहद धीमी 349 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत बेहद धीमी रही। टीम ने शुरुआती 10 ओवर में सिर्फ 24 रन बनाए। दूसरे से 12वें ओवर के बीच लगातार 10 ओवर तक कोई बाउंड्री नहीं आई। एलेक्स बुसिंग-वोल्शेंक 12 रन बनाकर फोर्टुइन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए। लॉन्गऑफ पर जेसन स्मिथ के पास कैच आया, लेकिन गेंद उनके हाथ से निकल गई। हालांकि अगली ही गेंद पर बुसिंग-वोल्शेंक ने क्वेना मफाका की गेंद पर गलत लाइन में शॉट खेला और विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए। जन फ्रायलिंक भी इस मुकाबले में प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होंने 16 गेंदों पर सात रन बनाए और मफाका की गेंद पर बोल्ड हो गए। 73/3 के स्कोर पर बारिश ने रोका खेल दूसरे ओपनर मालन क्रुगर का संघर्ष 19वें ओवर में खत्म हुआ। वह सब्रायेन की गेंद पर फ्लिक करने से चूक गए और LBW आउट हो गए। 22वें ओवर में नामीबिया का स्कोर 73/3 था, तभी विंडहोक में बारिश शुरू हो गई और मैच रोकना पड़ा। करीब 1 घंटे 18 मिनट बाद खेल दोबारा शुरू हुआ। बारिश के कारण नामीबिया का लक्ष्य घटाकर 38 ओवर में 301 रन कर दिया गया। टीम को बचे हुए 16.3 ओवर में 225 रन बनाने थे। दूसरी बारिश के बाद 7 ओवर में चाहिए थे 167 रन खेल दोबारा शुरू होने के कुछ ही समय बाद लॉरेन स्टीनकैंप ने बॉश की गेंद को हवा में खेल दिया। शॉर्ट कवर पर सब्रायेन ने कैच पकड़ लिया और इसके बाद नामीबिया के विकेट तेजी से गिरने लगे। गेरहार्ड इरास्मस ने कुछ अच्छे शॉट लगाते हुए दो चौके लगाए, लेकिन बारिश ने एक बार फिर मैच रोक दिया। करीब आधे घंटे बाद खेल दोबारा शुरू हुआ। उस समय नामीबिया को केवल 7 ओवर में 167 रन बनाने थे। यह लक्ष्य लगभग असंभव था। नामीबिया ने इस दौरान 67 रन के अंदर चार और विकेट गंवा दिए और 38 ओवर में 162/8 रन ही बना सकी। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबला 99 रन से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: स्टार्टअप-NIPUN मिशन के लिए 500 करोड़, कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 साल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं, कर्मचारियों, निर्यात और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। सरकार ने अगले पांच वर्षों के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप और NIPUN मिशन के तहत 500 करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सरकारी और संबद्ध संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को दूसरी शासकीय सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन करने में बड़ी राहत दी गई है। अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। वहीं, छत्तीसगढ़ को प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को भी मंजूरी दी गई है। स्टार्टअप और NIPUN मिशन के लिए 500 करोड़ कैबिनेट ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्टार्टअप और NIPUN मिशन को मंजूरी दी है। इसके लिए अगले पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मिशन के तहत प्रदेश के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही NIPUN JOB Engine के माध्यम से उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें औपचारिक रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी राज्य को देश के प्रमुख निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी दी है। नीति के तहत मजबूत निर्यात इकोसिस्टम और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। प्रदेश के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों के मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देना भी नीति का प्रमुख लक्ष्य होगा। नवा रायपुर में 200 करोड़ की लागत से बनेगा NSTI कैबिनेट ने नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुवा में नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) की स्थापना के लिए 10 एकड़ शासकीय भूमि केंद्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय को मुफ्त उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस संस्थान में आधुनिक शैक्षणिक, प्रशासनिक और हॉस्टल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। NSTI में हर साल दीर्घकालीन पाठ्यक्रमों के तहत करीब 1,000 प्रशिक्षुओं और अल्पकालीन कार्यक्रमों में 3,000 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने की क्षमता होगी। सरकारी कर्मचारियों की अधिकतम आयु सीमा 45 साल कैबिनेट ने राज्य शासन के स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों के साथ निगम-मंडल, स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारियों, संविदाकर्मियों और नगर सैनिकों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने को मंजूरी दी है। अब दूसरी शासकीय सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष किए जाने का फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले से संबंधित कर्मचारियों को दूसरी सरकारी सेवाओं और उच्च पदों पर आवेदन करने के लिए अतिरिक्त अवसर मिल सकेंगे। इसके लिए राज्य शासन की ओर से एकीकृत स्थायी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। दुर्ग में बनेगा नया जिला न्यायालय भवन दुर्ग जिला न्यायालय के नए भवन के निर्माण का रास्ता भी कैबिनेट के फैसले से साफ हो गया है। सरकार ने ग्राम तितुरडीह में बीआईटी कॉलेज के पास 4 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके बदले ग्राम पाहंदा, तहसील पाटन में 5.024 हेक्टेयर शासकीय भूमि भिलाई इस्पात संयंत्र को दी जाएगी। दोनों जमीनों का वर्तमान मूल्य लगभग समान बताया गया है। इस फैसले के बाद दुर्ग में आधुनिक सुविधाओं से लैस और सुव्यवस्थित जिला न्यायालय परिसर के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से हो सकते हैं बाहर, हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबरे

भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राणा अभी अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और उन्हें मैदान पर वापसी के लिए थोड़ा और समय लग सकता है। हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों टी-20 मैचों के लिए फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें आगामी एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम में भी जगह मिली है। BCCI के एक सूत्र के मुताबिक, राणा अभी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और उन्हें फिट होने में और समय लगेगा। इंग्लैंड दौरे पर खेला था आखिरी मुकाबला हर्षित राणा ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड दौरे के दौरान खेला था। इसके बाद हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह टीम से बाहर चल रहे हैं। राणा को भी वॉशिंगटन सुंदर जैसी हैमस्ट्रिंग चोट से जूझना पड़ा है। हालांकि, सुंदर अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए फिट घोषित किया गया है। बुमराह और नितीश भी फिटनेस के आधार पर टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को भी फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। बुमराह बाएं घुटने की चोट से उबर रहे हैं। वह जुलाई में इंग्लैंड दौरे के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। वहीं, नितीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स की चोट से रिकवरी कर रहे हैं। BCCI सूत्र के अनुसार, बुमराह और नितीश दोनों की फिटनेस में सुधार हो रहा है और उनकी वापसी सही दिशा में है। अफगानिस्तान सीरीज के बाद एशियन गेम्स भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के मुकाबले 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाने हैं। इसके बाद भारतीय टीम 22 सितंबर को टोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मैच खेलेगी। भारतीय टीम इसके बाद 28 सितंबर से एशियन गेम्स में अपना अभियान शुरू करेगी। हर्षित राणा को एशियन गेम्स की टीम में भी शामिल किया गया है। ऐसे में उनकी फिटनेस भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अफगानिस्तान सीरीज से पहले राणा की फिटनेस पर अंतिम फैसला उनकी रिकवरी और फिटनेस टेस्ट के आधार पर लिया जा सकता है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.