तिरुवनंतपुरम, 23 जनवरी — PM Modi के केरल दौरे ने राज्य को एक साथ कई बड़ी सौगातें दीं। रेलवे कनेक्टिविटी से लेकर छोटे कारोबारियों के लिए आसान क्रेडिट और नवाचार को बढ़ावा देने तक, इस यात्रा का मकसद साफ दिखा — विकास को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाना। 4 नई ट्रेनें, बेहतर कनेक्टिविटी प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने केरल से जुड़ी चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। इन ट्रेनों से केरल की कनेक्टिविटी तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से और मजबूत होगी।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इससे यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और तेज़ यात्रा मिलेगी और पर्यटन व व्यापार को भी नई गति मिलेगी। “अब गरीबों के पास भी क्रेडिट कार्ड” इस मौके पर PM Modi ने PM SVANidhi Credit Card लॉन्च किया, जो खास तौर पर रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यापारियों के लिए तैयार किया गया है। यह UPI से जुड़ा, ब्याज-मुक्त रिवॉल्विंग क्रेडिट कार्ड है। अपने संबोधन में मोदी ने कहा, “पहले क्रेडिट कार्ड अमीरों तक सीमित थे। आज गरीबों और छोटे कारोबारियों के हाथ में भी ये सुविधा है। सरकार उनके लिए गारंटर बनी है।” उन्होंने बताया कि इस योजना से छोटे व्यापारियों को आसान कर्ज मिलेगा, डिजिटल लेन-देन बढ़ेगा और उनका क्रेडिट इतिहास मजबूत होगा। इनोवेशन हब और नई उम्मीदें प्रधानमंत्री ने CSIR-NIIST इनोवेशन हब की आधारशिला भी रखी। यह केंद्र विज्ञान, तकनीक और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगा। सरकार का लक्ष्य केरल को रिसर्च और इनोवेशन का बड़ा केंद्र बनाना है, जिससे युवाओं को नए अवसर मिल सकें। अन्य विकास परियोजनाएँ दौरे के दौरान आधुनिक पोस्ट ऑफिस, स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी हुआ। इनसे आम लोगों की रोज़मर्रा की सुविधाएँ बेहतर होने और रोजगार के मौके बढ़ने की उम्मीद है। लोगों से जुड़ा संदेश PM Modi का यह दौरा सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा। ट्रेन की सौगात हो या छोटे दुकानदारों के लिए क्रेडिट कार्ड, हर पहल में आम आदमी को केंद्र में रखा गया। सरकार का कहना है कि इन कदमों से केरल के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और राज्य के युवाओं, व्यापारियों और यात्रियों को सीधे फायदे मिलेंगे। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more