मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित VIT University में मंगलवार देर रात हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। हॉस्टल और कैंपस में पानी व भोजन की खराब क्वालिटी, बढ़ते बीमारी के मामलों और मैनेजमेंट की लापरवाही के आरोपों के बीच छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ ही देर में शांत माहौल एक भीषण विरोध और आगजनी में बदल गया। विरोध हिंसक, Students ने बस और VC की कार जलाई प्रदर्शन के दौरान नाराज़ छात्रों ने कॉलेज की एक बस में आग लगा दी, साथ ही Vice Chancellor की कार, एक एंबुलेंस, और कई वाहनों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।छात्रों का आरोप है कि उन्होंने कई दिनों से शिकायतें कीं, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने गंभीर मुद्दों को नज़रअंदाज़ किया। 4000+ Students Protest: कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात रिपोर्ट्स के अनुसार 4000 से अधिक छात्र विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने तुरंत पुलिस बल बुलाया। पुलिस ने छात्रों से बातचीत की और बाद में हालात पर नियंत्रण किया। कुछ समय तक कैंपस को अर्ध-सैनिक क्षेत्र (Cantonment जैसी स्थिति) में बदल दिया गया। Water-Food Quality पर सवाल, Jaundice फैलने का दावा कई छात्रों ने दावा किया है कि कैंपस में पानी की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे जॉन्डिस (Jaundice) के मामले बढ़ रहे हैं।हालांकि अभी तक किसी आधिकारिक स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट ने इसे पुष्टि नहीं की है।छात्रों का कहना है कि हॉस्टल का खाना भी लंबे समय से खराब है लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं करता। Administrative Action: Holiday घोषित, क्लासेस स्थगित घटना के बाद VIT कॉलेज प्रशासन ने तत्काल छुट्टी घोषित कर दी।क्लासेस और सभी गतिविधियां अगले आदेश तक रोक दी गईं।छात्र फिलहाल हॉस्टल में ही रहेंगे, लेकिन कैंपस में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात है। CCTV जांच शुरू, हिंसा में शामिल छात्रों की पहचान होगी सीहोर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।कैंपस के CCTV फ़ुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उन छात्रों की पहचान हो सके जिन्होंने आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा में सीधा हिस्सा लिया। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more