आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलUP Bulldozer Action: Saharanpur कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती-इकरा हसन ने उठाए सवालBREAKINGदेश-हरपलNepal Flood: दार्चुला में Landslide का खतरा बढ़ा, Trishuli से भारतीय परिवार का Rescue; हजारों MissingBREAKINGदेश-हरपलTeachers Day 2026: PM Modi ने Award-Winning Teachers से की बात, Public Speaking पर भी हुई चर्चाBREAKINGप्रदेशUjjain में बनेगी Malakhamb Academy, 111 करोड़ के Project से खिलाड़ियों को मिलेंगी World-Class सुविधाएंBREAKINGदेश-हरपलIndia-Belgium Partnership: जोरावर Tank बना नई दोस्ती की पहचान, कई अहम MoU पर सहमतिBREAKINGदेश-हरपलNepal Flood के बीच बड़ा Earthquake: Tibet में 5.1 Magnitude के झटके, अब तक 1,273 लोगों की मौतBREAKINGमध्य प्रदेशजन्माष्टमी और गोगा नवमी पर इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, राजबाड़ा जाने से पहले जान लें ये रूटBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर हिंसा मामले में फरार राम सिंह का वीडियो आया सामने, कहा- जल्द करूंगा सरेंडरBREAKINGदेश-हरपलUP Bulldozer Action: Saharanpur कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती-इकरा हसन ने उठाए सवालBREAKINGदेश-हरपलNepal Flood: दार्चुला में Landslide का खतरा बढ़ा, Trishuli से भारतीय परिवार का Rescue; हजारों MissingBREAKINGदेश-हरपलTeachers Day 2026: PM Modi ने Award-Winning Teachers से की बात, Public Speaking पर भी हुई चर्चाBREAKINGप्रदेशUjjain में बनेगी Malakhamb Academy, 111 करोड़ के Project से खिलाड़ियों को मिलेंगी World-Class सुविधाएंBREAKINGदेश-हरपलIndia-Belgium Partnership: जोरावर Tank बना नई दोस्ती की पहचान, कई अहम MoU पर सहमतिBREAKINGदेश-हरपलNepal Flood के बीच बड़ा Earthquake: Tibet में 5.1 Magnitude के झटके, अब तक 1,273 लोगों की मौतBREAKINGमध्य प्रदेशजन्माष्टमी और गोगा नवमी पर इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, राजबाड़ा जाने से पहले जान लें ये रूटBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर हिंसा मामले में फरार राम सिंह का वीडियो आया सामने, कहा- जल्द करूंगा सरेंडर

NE

News Elementor

Banner

Latest Posts

खंडवा में 11 साल के अजीम की खदान के गड्ढे में डूबने से मौत, कपड़े-चप्पल मिलने के बाद चला पता

खंडवा में 11 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीम के रूप में हुई है, जो सोमवार दोपहर से लापता था। देर रात चीरा खदान के गड्ढे के पास उसके कपड़े और चप्पल मिलने के बाद परिजनों को उसके पानी में डूबने की आशंका हुई। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने खदान के गहरे गड्ढे में उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद अजीम का शव पानी के अंदर मिला। लोगों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। वहीं, रहवासियों में प्रशासन की व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। दोपहर से लापता था अजीम परिजनों के मुताबिक, अजीम सोमवार दोपहर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के मोहल्लों, रास्तों और संभावित जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। देर रात चीरा खदान के गड्ढे के पास अजीम के कपड़े और चप्पल मिले। इससे परिजनों को आशंका हुई कि वह पानी में गिर गया होगा। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि रात में तलाश करने के बजाय सुबह तलाश करने की बात कही गई। इसके बाद स्थानीय लोग खुद गड्ढे में उतरकर अजीम की तलाश में जुट गए। गहरे पानी में लोगों ने खोजा शव रात के समय अंधेरा और गड्ढे में ज्यादा पानी होने के कारण तलाश करना मुश्किल था। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने पानी में उतरकर खोजबीन जारी रखी। मंगलवार को काफी प्रयास के बाद अजीम का शव पानी के अंदर मिला। उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बारिश में तालाब जैसा हो जाता है गड्ढा हादसे के बाद चीरा खदान के गड्ढे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासी छोटे खान का आरोप है कि खदान के दोनों ओर अब कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं और बड़ी संख्या में लोग यहां रहते हैं। इसके बावजूद गहरे गड्ढे को सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। रहवासियों के अनुसार, बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भर जाता है और यह तालाब जैसा दिखाई देने लगता है। आसपास रहने वाले बच्चों के लिए यह लगातार खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि गड्ढे के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है। पहले भी हो चुके हैं हादसे स्थानीय लोगों का दावा है कि चीरा खदान के इस गड्ढे में पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि हादसों के बावजूद गड्ढे को बंद कराने या सुरक्षित करने के लिए स्थायी कदम नहीं उठाए गए। अजीम की मौत के बाद रहवासियों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराने और गड्ढे को सुरक्षित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे खुले और पानी से भरे गड्ढों की पहचान कर समय रहते बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि दोबारा किसी बच्चे की जान खतरे में न पड़े।
Read more

स्कूल में घुसकर महिला शिक्षिका से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले आरोपी को 5 साल की सजा

खंडवा में स्कूल परिसर में घुसकर महिला शिक्षिका से छेड़छाड़ करने, हाथ पकड़ने, शासकीय रिकॉर्ड फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोर्ट ने आरोपी गोलू निहाल को 5 साल की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुष्पक पाठक ने आरोपी पर 2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे एक महीने की अतिरिक्त जेल की सजा भुगतनी होगी। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि प्राथमिक शाला भवन विद्या का मंदिर है, जहां बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। ऐसे स्थान पर महिला शिक्षिका के साथ इस तरह का कृत्य गंभीर अपराध है और दोषी किसी तरह की नरमी का पात्र नहीं है। मामले में शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक रविंद्र पवार ने पैरवी की। करीब एक महीने से शिक्षिका का पीछा कर रहा था अभियोजन के अनुसार, पीड़ित महिला शिक्षिका ग्राम चिखलीखेड़ा की प्राथमिक शाला में पदस्थ हैं और रोज खिरकिया से स्कूल आती-जाती थीं। आरोपी गोलू निहाल करीब एक महीने से उनका पीछा कर उन्हें परेशान कर रहा था। 22 अगस्त 2024 को शिक्षिका ने आरोपी को स्कूल के पास समझाया था। उन्होंने उसे पीछा नहीं करने और परेशान न करने की चेतावनी भी दी, लेकिन आरोपी नहीं माना। स्कूल में घुसकर पकड़ा हाथ 23 अगस्त 2024 की सुबह करीब 10 बजे शिक्षिका स्कूल पहुंचीं। इसी दौरान आरोपी स्कूल परिसर में घुस आया। आरोप है कि उसने बुरी नीयत से शिक्षिका का हाथ पकड़ लिया और उनके साथ अभद्रता की। शिक्षिका ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी स्कूल के कमरे में चला गया। इसके बाद उसने वहां रखा सरकारी दाखिल-खारिज रजिस्टर फाड़ दिया। स्कूल से जाते समय आरोपी ने शिक्षिका को धमकी दी कि यदि उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताया या पुलिस में शिकायत की तो वह उन्हें गांव में नौकरी नहीं करने देगा। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। परिचित के साथ थाने पहुंचीं शिक्षिका घटना के बाद शिक्षिका डर गईं। उन्होंने अपने परिचित के साथ थाना किल्लौद पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से फटा हुआ शासकीय रजिस्टर जब्त किया और पंचनामा तैयार किया। जांच पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया। कोर्ट ने कहा- गंभीर अपराध में नरमी नहीं सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने शिक्षिका के बयान समेत अन्य साक्ष्य कोर्ट के सामने रखे और आरोपी के कृत्य को गंभीर बताते हुए उचित सजा की मांग की। वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपी की कम उम्र, आर्थिक स्थिति और परिवार की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए सजा में नरमी की मांग की। कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि सजा का उद्देश्य केवल दोषी को सुधारना नहीं है, बल्कि गंभीर अपराधों में समाज के सामने उदाहरण पेश करना भी इसका उद्देश्य है। कोर्ट ने आरोपी को 5 साल की जेल और 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।
Read more

MP कैबिनेट का बड़ा फैसला: लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना 5 साल और जारी, नर्मदा मिशन को भी मंजूरी

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महिलाओं, बेटियों, किसानों, स्वास्थ्य और नर्मदा संरक्षण से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला किया है। सरकार अगले पांच साल में लाड़ली बहना योजना पर 1,14,365 करोड़ रुपये और लाड़ली लक्ष्मी योजना पर 16,326 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बैठक में नर्मदा मिशन, स्वास्थ्य योजनाओं और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम में 35 नए पदों समेत कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट से पहले CM मोहन यादव ने AI और युवाओं पर की बात कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले से दिए संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि 5 से 15 वर्ष के बच्चों की प्रतिभा पहचानने के लिए टैलेंट हंट अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने युवाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग का बड़ा नेटवर्क तैयार करने और देश के एक करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी युवा आबादी वाले लोकतांत्रिक देश के रूप में AI के क्षेत्र में भारत की अहम भूमिका होगी। उन्होंने नशामुक्त भारत के लिए 100 सप्ताह का अभियान चलाने और इसमें समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने की बात भी कही। साथ ही सिविल डिफेंस नेटवर्क को मजबूत करने की जरूरत बताई। लाड़ली बहना योजना पर 1.14 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव के अनुसार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 को अगले पांच साल तक जारी रखा जाएगा। इस अवधि में योजना के लिए 1,14,365 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को भी जारी रखने का फैसला लिया गया है। अगले पांच साल में इसके लिए 16,326 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी जारी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है। इसमें केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी 60:40 रहेगी। योजना के लिए पांच साल में 2,137 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 11,835 करोड़ रुपये लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की मौजूदा योजनाओं को भी अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला हुआ है। इनमें उप स्वास्थ्य केंद्रों को जारी रखना, स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना, अस्पतालों और औषधालयों के भवन निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं। आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाला अतिरिक्त प्रोत्साहन भी जारी रहेगा। इन स्वास्थ्य योजनाओं के लिए पांच साल में 11,835 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। नर्मदा मिशन को मिली मंजूरी कैबिनेट ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के ‘निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन’ यानी ‘नमन मिशन’ के गठन को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य नर्मदा नदी के संरक्षण और उससे जुड़े विकास कार्यों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाना है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि नर्मदा को अविरल बनाए रखने के उद्देश्य से यह मिशन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 35 प्रतिशत से अधिक आबादी नर्मदा नदी के किनारे रहती है। किसानों की 3 योजनाएं 5 साल और चलेंगी किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की 500 करोड़ रुपये से कम वित्तीय आकार वाली तीन योजनाओं को अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक रहेगी। सड़क विकास निगम में 35 नए पद मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए स्वीकृत संरचना में 35 नए पद सृजित करने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा पहले से स्वीकृत 7 पदों को भी 19 सितंबर 2026 के बाद अगले पांच साल तक जारी रखने की अनुमति दी गई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की योजनाएं जारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अनुसंधान, योजना एवं विकास गतिविधियों, प्रशासन और विज्ञान के प्रचार-प्रसार से जुड़ी योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दी गई है। मंत्री राकेश सिंह के मुताबिक इन योजनाओं के लिए पांच साल में 492 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव है। पुलिस कर्मचारियों के चिकित्सा बिल मंजूर गृह विभाग से जुड़े दो मामलों में राज्य के बाहर निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले पुलिस कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों के भुगतान को मंजूरी दी गई। इनमें भोपाल के निरीक्षक कर्ण सिंह और छतरपुर के सहायक उप निरीक्षक स्वर्गीय चन्द्रभान सिंह का मामला शामिल है। रिटायर्ड वनपाल की 10% पेंशन 3 साल रोकने का फैसला कैबिनेट ने सेवानिवृत्त तत्कालीन वनपाल रघुवीर सिंह यादव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसमें नुकसान की राशि की वसूली के साथ उनकी 10 प्रतिशत पेंशन तीन साल के लिए रोकने का फैसला शामिल है। कृषि विज्ञान केंद्र के लिए 20 हेक्टेयर जमीन सीहोर जिले के इछावर तहसील के ग्राम भाउखेड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र के निर्माण के लिए ICAR के नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट को जमीन आवंटित करने की मंजूरी दी गई है। कुल 36.022 हेक्टेयर भूमि में से 20 हेक्टेयर जमीन स्थायी पट्टे पर दी जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट ने सेवानिवृत्त सहकारी निरीक्षक प्रवीण जैन के खिलाफ विभागीय जांच, विभिन्न न्यायालयों के आदेशों के पालन और अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।
Read more

इंदौर में पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान फटी सड़क, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

इंदौर के गोराकुंड चौराहे के पास मंगलवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए गए काम पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। 24 घंटे पानी की सप्लाई के लिए बिछाई गई नई पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान अचानक पानी का दबाव बढ़ गया। इसके बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा फट गया। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सड़क पर सामान्य आवाजाही के बीच अचानक जमीन के नीचे से तेज पानी निकलता दिखाई दे रहा है। घटना के समय सड़क से कार, ऑटो और बाइक सवार गुजर रहे थे। अचानक हुए धमाके जैसे हालात से लोग घबरा गए और कुछ लोग अपने वाहन छोड़कर मौके से दूर भागते नजर आए। पानी के दबाव से उखड़े डामर और पेवर ब्लॉक पाइपलाइन से पानी का दबाव इतना अधिक था कि सड़क का डामर और पेवर ब्लॉक उखड़कर दूर जा गिरे। सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास पानी भर गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टेस्टिंग के दौरान बढ़ा पानी का दबाव जानकारी के अनुसार, गोराकुंड क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाने के बाद इंजीनियर पानी छोड़कर उसकी टेस्टिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पाइपलाइन में पानी का दबाव बढ़ गया। इसके बाद पाइपलाइन में लीकेज हुआ और पानी सड़क को चीरते हुए बाहर निकल आया। करीब 40 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल यह सड़क ‘एरिया बेस्ड डेवलपमेंट’ के तहत एमजी रोड और आसपास के इलाकों के विकास के लिए करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क को बने अभी तीन साल भी पूरे नहीं हुए हैं। पहली ही पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान सड़क के इस तरह क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता और इस्तेमाल की गई सामग्री पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
Read more

सागर में शराब दुकान पर पुलिसकर्मियों के हंगामे का CCTV सामने आया, गाली-गलौज और धमकी के आरोप

सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर पुलिसकर्मियों के कथित हंगामे का CCTV फुटेज सामने आया है। मामला 16 अगस्त की रात का बताया जा रहा है। शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की शराब दुकान के बाहर रिकॉर्ड हुए फुटेज में कुछ पुलिसकर्मी दुकान कर्मचारियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। CCTV के साथ सामने आई वॉइस रिकॉर्डिंग में एक आरक्षक कथित तौर पर कर्मचारियों से गाली-गलौज और धमकी भरे अंदाज में बात करता सुनाई दे रहा है। हालांकि, इस पूरे विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। दुकान के बाहर पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों में विवाद सामने आए CCTV फुटेज में कुछ पुलिसकर्मी शराब दुकान के बाहर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों और दुकान कर्मचारियों के बीच बातचीत के बाद विवाद जैसी स्थिति बनती नजर आती है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों से कथित तौर पर बहस की और पुलिस चौकी का हवाला देते हुए धौंस दिखाई। फुटेज में दुकान कर्मचारियों को फोन पर किसी व्यक्ति से आरक्षक की बात कराते हुए भी देखा जा सकता है। ऑडियो में ‘सेठ को बुलाओ’ कहने का दावा वायरल वॉइस रिकॉर्डिंग में एक आरक्षक के कथित तौर पर कर्मचारियों से ‘सेठ को बुलाओ’ कहने की बात सामने आ रही है। रिकॉर्डिंग में गाली-गलौज और धमकाने जैसे शब्द भी सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, रिकॉर्डिंग किस परिस्थिति में हुई और विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया संज्ञान CCTV फुटेज और ऑडियो सामने आने के बाद मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनाक्रम और फुटेज में नजर आ रहे पुलिसकर्मियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल संबंधित पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। चौकी प्रभारी बोले- अभी कोई शिकायत नहीं मिली मामले को लेकर शाहपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि अब तक शराब दुकान संचालक या कर्मचारियों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, CCTV फुटेज सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
Read more

संपत्ति कर खातों में नामांतरण गड़बड़ी पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 2 कर्मचारी सस्पेंड और 3 की सेवा समाप्त

रायपुर नगर निगम में संपत्ति कर खातों के नामांतरण में हुई गड़बड़ी के मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में दोषी पाए गए कर्मचारियों में दो को निलंबित किया गया है, जबकि तीन मस्टर कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जोन क्रमांक 10, वार्ड क्रमांक 39 के बिल कलेक्टर रियाज अंसारी और मुख्यालय राजस्व में पदस्थ संजय यादव को सस्पेंड किया गया है। वहीं जोन क्रमांक 13 के बिल कलेक्टर सौरभ तिवारी, रिमूवल विभाग में पदस्थ मस्टर कर्मचारी संतोष मालवीय और जोन क्रमांक 20 के बिल कलेक्टर अजय सोलंकी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साइबर क्राइम शाखा में FIR के निर्देश मामले में नगर निगम के उपायुक्त राजस्व को साइबर क्राइम शाखा में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आउटसोर्स कर्मचारी सागर पवार को ब्लैकलिस्ट करने के लिए संबंधित एजेंसी को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जोन क्रमांक 4 में पदस्थ प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी तरुण जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बिना आवेदन बदले जा रहे थे संपत्ति कर खातों के नाम जानकारी के मुताबिक, नवंबर से अप्रैल के बीच संपत्ति कर खातों में बिना विधिवत आवेदन के ओनर नेम में बदलाव किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम कमिश्नर ने जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी की जांच रिपोर्ट में कर्मचारियों की भूमिका सामने आने के बाद अब उनके खिलाफ निलंबन, सेवा समाप्ति और एफआईआर समेत कई स्तरों पर कार्रवाई की गई है।
Read more
Ujjain के Nagchandreshwar मंदिर के बाहर भीड़ का दबाव

Ujjain के Nagchandreshwar मंदिर के बाहर भीड़ का दबाव

नागपंचमी के मौके पर Ujjain के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर में स्थित Nagchandreshwar Temple के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। भीड़ के दबाव में करीब 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य टीम ने सभी को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। नागचंद्रेश्वर मंदिर साल में सिर्फ नागपंचमी के दिन श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जाता है। यही वजह है कि इस दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर के दर्शन को लेकर भक्तों में खास उत्साह रहता है और दूर-दूर से लोग उज्जैन आते हैं। भीड़ बढ़ने के साथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर दबाव बढ़ गया। इस दौरान कुछ लोगों को घबराहट और कमजोरी महसूस हुई। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर सक्रिय रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए लगातार भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। फिलहाल सभी प्रभावित श्रद्धालुओं की हालत सामान्य बताई जा रही है। क्यों खास है नागचंद्रेश्वर मंदिर? नागचंद्रेश्वर मंदिर महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है। मान्यता है कि यहां भगवान शिव नाग के आसन पर विराजमान हैं। नागपंचमी पर साल में एक बार मंदिर के कपाट खुलते हैं, जिसके चलते इस दिन दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

इंदौर में CM मोहन यादव ने 14D थिएटर का किया शुभारंभ, कांवड़ यात्री से मिलने रोका काफिला; वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को 14D थिएटर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने तोते उड़ाकर थिएटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक जीवन को याद किया। सीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने करीब 50 साल विपक्ष में रहते हुए राजनीति की और तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनके जीवन से संवाद के जरिए समाधान और सभी को साथ लेकर चलने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने पाकिस्तान को संवाद का मौका दिया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो कारगिल में भारतीय सेना ने टाइगर हिल समेत अन्य क्षेत्रों से घुसपैठियों को खदेड़ दिया। मुख्यमंत्री ने रानी अवंतीबाई लोधी को भी उनके जन्मोत्सव पर याद किया और कहा कि उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर निशाना सीएम मोहन यादव ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस न तो इंदौर में वंदे मातरम् का सम्मान करती है और न ही दिल्ली में उसके नेता इसका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम परिषद में कांग्रेस के दो पार्षद पहले भी वंदे मातरम् का अपमान कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि नए कानून के लागू होने के बाद ऐसे मामलों में कार्रवाई और सख्त होगी। सीएम ने कंधे पर उठाया विशाल शिवलिंग मुख्यमंत्री के स्वागत का अंदाज भी चर्चा में रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाब और रुद्राक्ष की बड़ी मालाएं पहनाईं और एक विशाल शिवलिंग भेंट किया। मुख्यमंत्री ने शिवलिंग को अपने कंधे पर उठाया और कुछ देर तक लेकर चले। उनके इस अंदाज को मौके पर मौजूद लोगों ने ‘बाहुबली’ अंदाज बताया। काफिला रोककर कांवड़ यात्री से मिले इंदौर में मुख्यमंत्री का एक और वीडियो चर्चा में रहा। धार्मिक यात्रा पर जा रहे कांवड़ यात्री को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। सीएम ने कांवड़ यात्री बाबू पटेल से मुलाकात की, उनकी कांवड़ अपने कंधे पर उठाई और कुछ दूर तक लेकर चले। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्री से बातचीत भी की। कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम् को लेकर भाजपा का आरोप भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि 15 अगस्त को इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् का केवल करीब 55 सेकंड का हिस्सा गाया गया। उन्होंने गृह मंत्रालय के 9 जुलाई 2026 के प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए इसे नियमों की अनदेखी बताया है। भाजपा ने जिला प्रशासन से कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग और संबंधित निर्देशों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कांग्रेस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Read more

मोहासा राइस मिल में दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ-पैर कटा

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र मोहासा स्थित भगवती राइस मिल में शनिवार शाम काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मशीन की चपेट में आने से 45 वर्षीय मजदूर महेश नामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर कट गया। गंभीर हालत में उन्हें भोपाल के सागर हॉस्पिटल रेफर किया गया है। महेश नामदेव बिकोर गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल माखननगर में रहकर राइस मिल में मजदूरी करते थे। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे काम के दौरान वे मशीन की चपेट में आ गए। साथी मजदूरों ने किसी तरह उन्हें मशीन से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया। 24 घंटे बाद भी कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन पर घटना की जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं। सूचना मिलने पर माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर शनिवार रात करीब 9 बजे फैक्ट्री पहुंचीं, लेकिन फैक्ट्री का गेट बंद मिला। पुलिस टीम अंदर नहीं जा सकी। रविवार शाम नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी और श्रम विभाग की टीम दोबारा फैक्ट्री पहुंची। इस दौरान भी कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन ने घटनास्थल को सील कर दिया। कंपनी जीएम ने कहा- छुट्टी पर हूं कंपनी प्रतिनिधि सुरेश यादव और जनरल मैनेजर से घटना को लेकर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन जीएम ने खुद के छुट्टी पर होने की बात कही। वहीं, श्रम निरीक्षक से भी संपर्क नहीं हो सका। पुलिस कर रही मामले की जांच माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि मजदूर के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से थाने में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तीन महीने पहले भी हो चुकी है मजदूर की मौत मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में करीब तीन महीने पहले भी एक हादसे में मजदूर की मौत हो चुकी है। दावत कंपनी के प्लॉट पर मिट्टी में दबने से मजदूर अतुल यादव की जान चली गई थी। अब एक बार फिर इसी औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर के हाथ-पैर कटने का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Read more

सोशल मीडिया पर बंदूक की फोटो, घर पहुंची पुलिस तो मिला 1 करोड़ कैश; नोट गिनने मशीन मंगानी पड़ी

सागर। सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस फोटो की जांच करते हुए युवक के घर पहुंची। तलाशी के दौरान बंदूक तो बरामद नहीं हुई, लेकिन घर से भारी मात्रा में नकदी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। रकम इतनी ज्यादा थी कि नोट गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। मामले की जांच के लिए राजस्व और आयकर विभाग की टीमों को भी बुलाया गया है। मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा इलाके का है। युवक की पहचान सौरभ अहिरवार के रूप में हुई है। वह अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाने का काम करते हैं। उनके पिता जगदीश अहिरवार का निधन हो चुका है। बंदूक की फोटो के बाद घर पहुंची पुलिस पुलिस को सोशल मीडिया पर सौरभ की बंदूक के साथ फोटो मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई और रविवार को उसके घर पहुंचकर तलाशी ली। हालांकि तलाशी के दौरान बंदूक नहीं मिली, लेकिन घर में बड़ी मात्रा में नकदी देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। नोटों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस ने मशीन मंगाकर रकम की गिनती शुरू की। एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी के मुताबिक, अब तक करीब 1 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है। रिश्तेदार के पैसे होने का दावा परिजनों ने पुलिस को बताया कि बरामद रकम उनकी नहीं है, बल्कि भोपाल के चूना भट्टी निवासी एक रिश्तेदार की है। बताया गया है कि वह रिश्तेदार PWD में इंजीनियर है। पुलिस अब इस दावे की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम घर में क्यों रखी गई थी और इसका स्रोत क्या है। एसपी भी मौके पर पहुंचे मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों को घर के अंदर ही रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मीडिया को परिवार से बातचीत की अनुमति नहीं दी है। पुलिस अब बरामद नकदी के स्रोत, सोशल मीडिया पर वायरल बंदूक की फोटो और युवक के संबंध में मिली अन्य जानकारियों की जांच कर रही है। आयकर और राजस्व विभाग की जांच के बाद ही नकदी को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
Read more
1 2 3 4 5 6 72

Editor's Picks

Saharanpur

UP Bulldozer Action: Saharanpur कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती-इकरा हसन ने उठाए सवाल

Saharanpur उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। अदालत के आदेश के बाद प्रशासन ने शनिवार को मस्जिद के खिलाफ Bulldozer Action शुरू कर दिया। कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके में हलचल बढ़ गई और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई अदालत के आदेश के अनुपालन में की जा रही है। कोर्ट के फैसले के बाद प्रशासन का एक्शन कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को लेकर जमीन के स्वामित्व और निर्माण की वैधता पर काफी समय से विवाद चल रहा था। प्रशासन का दावा है कि मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी है और निर्माण को अवैध माना गया है। मामला पहले सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पहुंचा। जुलाई में अदालत ने मस्जिद को हटाने का आदेश दिया था। इसके साथ ही संबंधित पक्ष पर करीब 6.41 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति लगाए जाने की बात भी सामने आई थी। इस फैसले को जिला अदालत में चुनौती दी गई थी। 4 सितंबर को जिला जज की अदालत ने सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को बरकरार रखते हुए अपील खारिज कर दी। इसके बाद प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इकरा हसन को सहारनपुर जाने से रोका मस्जिद पर कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन सहारनपुर जाने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इकरा हसन और पुलिस अधिकारियों के बीच इस दौरान तीखी बहस भी हुई। इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। बाद में उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किए जाने की भी खबर सामने आई। इकरा हसन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें सहारनपुर जाने से रोका जा रहा है। उनका कहना था कि वह मौके पर जाकर हालात देखना चाहती थीं। मायावती ने सरकार से कार्रवाई रोकने को कहा सहारनपुर मस्जिद विवाद पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सरकार से कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की और मामले को संवेदनशील बताते हुए सावधानी से कदम उठाने की बात कही। मायावती ने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह का तनाव बढ़ने से रोकना जरूरी है। उन्होंने लोगों से भी शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इमरान मसूद बोले- हाईकोर्ट जाएंगे सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया है। उनका कहना है कि मस्जिद की जमीन और उससे जुड़े दस्तावेजों को लेकर उनका पक्ष अलग है। जिला अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद मसूद ने मामले को हाईकोर्ट ले जाने की बात कही है। उनका कहना है कि आगे की कानूनी लड़ाई अदालत में लड़ी जाएगी और उपलब्ध दस्तावेजों को वहां रखा जाएगा। प्रशासन और विपक्ष के दावे अलग-अलग पूरे विवाद में प्रशासन और मस्जिद पक्ष के दावे अलग हैं। प्रशासन जहां निर्माण को सरकारी जमीन पर हुआ अवैध निर्माण बता रहा है, वहीं मस्जिद से जुड़े लोग और कुछ विपक्षी नेता इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं। यही वजह है कि मामला सिर्फ बुलडोजर कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा। अब इसकी गूंज राजनीतिक मंच से लेकर अदालत तक सुनाई दे रही है। आगे क्या होगा? सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर हुई कार्रवाई के बाद अब सबकी नजर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर है। इमरान मसूद की ओर से हाईकोर्ट जाने की बात कही गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में अदालत में इस मामले को लेकर क्या रुख सामने आता है, यह महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई के बाद सहारनपुर में राजनीतिक माहौल गर्म है। एक तरफ अधिकारी कोर्ट के आदेश के पालन की बात कह रहे हैं, तो दूसरी ओर विपक्ष इसे लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Nepal

Nepal Flood: दार्चुला में Landslide का खतरा बढ़ा, Trishuli से भारतीय परिवार का Rescue; हजारों Missing

नेपाल (Nepal) में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बाद हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। नदियों का जलस्तर बढ़ने, मलबा आने और पहाड़ी इलाकों में Landslide के खतरे ने राहत और बचाव अभियान को और मुश्किल बना दिया है। सबसे चिंता की बात यह है कि हादसे के कई दिन बाद भी हजारों लोगों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इसी बीच Trishuli क्षेत्र से दो लोगों को नौ दिन बाद जिंदा निकालना राहत और उम्मीद की बड़ी खबर बनकर सामने आया है। दार्चुला में Landslide का खतरा, निचले इलाकों पर नजर नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। दार्चुला समेत संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से निचले इलाकों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पहाड़ों से मलबा आने और नदियों में अचानक पानी बढ़ने की आशंका के बीच लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। बाढ़ से कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे प्रभावित क्षेत्रों तक राहत पहुंचाना भी चुनौती बना हुआ है। Trishuli से भारतीय नागरिकों का Rescue इस बीच त्रिशूली इलाके से तीन भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाले जाने की खबर सामने आई है। इनमें एक परिवार शामिल है। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू किए गए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और उनके भारत लौटने की प्रक्रिया में मदद की जा रही है। भारत सरकार नेपाल में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए लगातार नेपाली प्रशासन के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब तक 166 भारतीय नागरिकों को Rescue किया गया है, जबकि 275 भारतीयों के लापता होने की जानकारी दी गई है। भारत ने राहत अभियान के लिए करीब 95 टन राहत सामग्री भी भेजी है। 9 दिन बाद Trishuli Tunnel से जिंदा निकले 2 मजदूर नेपाल में चल रहे Rescue Operation की सबसे बड़ी खबर Trishuli-3A Hydropower Project से आई। यहां सुरंग में फंसे संजय साह और कबीर महारजन को करीब नौ दिन बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को सुरंग के अंदर काफी गहराई से निकाला गया। बचाव दल ने पहले अंदर से आवाजें सुनीं और फिर संपर्क स्थापित होने के बाद ऑपरेशन तेज किया। आखिरकार दोनों को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना ने उन परिवारों में भी उम्मीद जगाई है जिनके अपने लोग अभी तक लापता हैं। राहत दल अब अन्य संभावित Survivors तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। 1300 के करीब मौतें, 5 हजार से ज्यादा लोग Missing इस प्राकृतिक आपदा का असर कितना बड़ा है, इसका अंदाजा मृतकों और लापता लोगों की संख्या से लगाया जा सकता है। नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार 1,294 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी और 5,053 लोग अब भी लापता बताए गए हैं। अलग-अलग रिपोर्टों में आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में घरों, सड़कों, पुलों और Hydropower Projects को भारी नुकसान पहुंचा है। बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और राहत शिविरों में रह रहे हैं। Rescue Operation अभी भी जारी Trishuli Tunnel से दो लोगों को जिंदा निकाले जाने के बाद Rescue Teams का हौसला बढ़ा है। नेपाल सेना, पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञ लगातार प्रभावित इलाकों में Search Operation चला रहे हैं। Hydropower Projects के आसपास अभी भी बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने की आशंका है। मलबा, पानी और क्षतिग्रस्त सुरंगें बचाव अभियान में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई हैं। इसके बावजूद टीमें लगातार नए रास्ते तलाश रही हैं। भारत ने नेपाल की मदद बढ़ाई नेपाल की इस मुश्किल घड़ी में भारत ने भी राहत और बचाव अभियान में सहयोग बढ़ाया है। भारतीय विशेषज्ञों और राहत सामग्री को नेपाल भेजा गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत की टीमें Rescue, Medical और अन्य जरूरी सेवाओं में सहायता कर रही हैं। फिलहाल नेपाल के सामने सबसे बड़ी चुनौती लापता लोगों की तलाश, प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाना और पहाड़ी इलाकों में नए Landslide और Flood के खतरे से निपटना है। Trishuli Tunnel से नौ दिन बाद दो लोगों का जिंदा निकलना इस त्रासदी के बीच उम्मीद की एक किरण जरूर लेकर आया है। अब Rescue Teams की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
PM Modi

Teachers Day 2026: PM Modi ने Award-Winning Teachers से की बात, Public Speaking पर भी हुई चर्चा

शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों के अंदर आत्मविश्वास और बेहतर सोच भी पैदा करते हैं। Teachers’ Day से पहले PM Modi ने National Teachers’ Award 2026 के लिए चुने गए शिक्षकों और educators से मुलाकात की। इस दौरान पढ़ाई के तरीकों से लेकर बच्चों की बदलती आदतों तक कई मुद्दों पर बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान माहौल काफी सहज नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों से उनके अनुभव जानने के साथ यह भी समझने की कोशिश की कि वे बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए किस तरह के नए तरीके अपना रहे हैं। PM Modi ने पूछा- Public से कैसे करें बात? बातचीत के दौरान Public Speaking और लोगों के सामने अपनी बात रखने का मुद्दा भी सामने आया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बारे में सवाल किया तो एक महिला Teacher ने सीधा जवाब दिया कि लोगों के सामने प्रभावी तरीके से बात करने के लिए सबसे जरूरी चीज Confidence यानी आत्मविश्वास है। उनकी यह बात छोटी जरूर थी, लेकिन Public Speaking को लेकर एक बड़ा संदेश देती है। किसी भी मंच पर अपनी बात रखने के लिए केवल जानकारी होना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे भरोसे और स्पष्टता के साथ सामने रखना भी जरूरी है। Teachers ने PM Modi को बताए अपने Innovative Ideas प्रधानमंत्री मोदी ने Award-winning Teachers से उनके Teaching Experience और Classroom में अपनाए जा रहे नए प्रयोगों के बारे में भी जाना। शिक्षकों ने बताया कि वे बच्चों के लिए पढ़ाई को आसान और दिलचस्प बनाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आज के समय में सिर्फ किताब और ब्लैकबोर्ड तक सीमित पढ़ाई बच्चों को हमेशा आकर्षित नहीं करती। ऐसे में कई शिक्षक Technology, Practical Activities और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े उदाहरणों की मदद से विषयों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। बच्चों में Screen Addiction को लेकर भी चर्चा PM Modi ने बच्चों में बढ़ते Screen Time और Digital Addiction को लेकर भी शिक्षकों से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को खेल, Physical Activities और रचनात्मक कामों से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही युवा छात्रों में नशे की समस्या को लेकर शिक्षकों को सतर्क रहने की बात भी कही गई। प्रधानमंत्री ने शिक्षकों की भूमिका को केवल Classroom तक सीमित नहीं माना। बच्चों के व्यवहार, उनकी आदतों और मानसिक-सामाजिक विकास में भी शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 5 सितंबर को 48 Teachers को National Award Teachers’ Day के मौके पर 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 48 स्कूल शिक्षकों को National Teachers’ Awards प्रदान करेंगी। इन शिक्षकों का चयन देशभर से एक निर्धारित और पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए किया गया है। National Teachers’ Awards का मकसद ऐसे शिक्षकों को पहचान और सम्मान देना है, जिन्होंने पढ़ाई को बेहतर बनाने के साथ विद्यार्थियों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। यह पुरस्कार हर साल Teachers’ Day पर शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। PM Modi की Teachers से मुलाकात का संदेश प्रधानमंत्री और शिक्षकों की इस मुलाकात में एक बात साफ तौर पर सामने आई—एक अच्छा Teacher सिर्फ पाठ नहीं पढ़ाता, बल्कि बच्चों को जीवन के लिए तैयार करता है। चाहे Public Speaking में Confidence की बात हो या Classroom में नए Teaching Methods अपनाने की, बदलते समय के साथ शिक्षकों की भूमिका भी लगातार व्यापक हो रही है। Teachers’ Day से पहले हुई यह मुलाकात इसी बदलाव और शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Ujjain

Ujjain में बनेगी Malakhamb Academy, 111 करोड़ के Project से खिलाड़ियों को मिलेंगी World-Class सुविधाएं

मध्यप्रदेश के मलखंब खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार Ujjain में एक ऐसी Malakhamb और Gymnastics Academy विकसित करने की तैयारी में है, जहां खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के प्रयासों से तैयार किए गए प्रस्ताव के मुताबिक, करीब 20 एकड़ जमीन पर इस अकादमी को विकसित किया जाएगा। अकादमी में खिलाड़ियों के लिए खेल अधोसंरचना, हॉस्टल, आधुनिक उपकरण, फिटनेस सेंटर, फिजियोथेरेपी और खेल विज्ञान से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इसका मकसद प्रदेश की युवा मलखंब प्रतिभाओं को कम उम्र से ही बेहतर ट्रेनिंग देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। 111 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रस्ताव प्रस्तावित मलखंब एवं जिम्नास्टिक अकादमी के निर्माण पर करीब 86 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक अकादमी के संचालन के लिए लगभग 25.33 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। इस तरह निर्माण और संचालन को मिलाकर परियोजना की कुल प्रस्तावित लागत करीब 111.33 करोड़ रुपये बताई गई है। खिलाड़ियों को सिर्फ Training नहीं, पूरी सुविधा मिलेगी इस अकादमी की खास बात यह होगी कि खिलाड़ियों को केवल मलखंब की ट्रेनिंग तक सीमित सुविधाएं नहीं मिलेंगी। यहां हॉस्टल, आधुनिक खेल उपकरण, फिटनेस, फिजियोथेरेपी और Sports Science आधारित प्रशिक्षण की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। सरकार का जोर ऐसे Training Environment पर है, जहां खिलाड़ियों की तकनीक के साथ उनकी फिटनेस और खेल प्रदर्शन पर भी लगातार काम किया जा सके। 70 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका प्रस्ताव के अनुसार अकादमी में कुल 70 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें: शामिल होंगे। यानी कुल 50 खिलाड़ी बोर्डिंग और 20 खिलाड़ी डे-बोर्डिंग व्यवस्था में रहेंगे। खिलाड़ियों का चयन Talent Search के माध्यम से किए जाने का प्रस्ताव है। Academy शुरू होने से पहले उज्जैन में शुरू होगी Training स्थायी अकादमी की इमारत तैयार होने में समय लगने के दौरान भी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को रोका नहीं जाएगा। वर्ष 2026-27 और 2027-28 में अकादमी को राजमाता खेल परिसर, तानाखेड़ा, उज्जैन में डे-बोर्डिंग मॉडल पर संचालित करने का प्रस्ताव है। इस शुरुआती चरण में कुल 40 खिलाड़ियों को प्रवेश देने की योजना है। इनमें 30 बालक और 10 बालिकाएं शामिल होंगी। उज्जैन से बाहर के चयनित खिलाड़ियों के लिए विभाग की ओर से आवास की व्यवस्था करने का भी प्रस्ताव है। Expert Coaches के साथ Sports Science पर रहेगा फोकस नई अकादमी में खिलाड़ियों को आधुनिक और उच्च तकनीकी प्रशिक्षण देने की तैयारी है। इसके लिए उच्च तकनीकी सलाहकार और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की सेवाएं अनुबंध के आधार पर लेने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। डे-बोर्डिंग व्यवस्था में खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों के साथ फिजियोथेरेपिस्ट और मसाजर की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है। इसमें एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट और दो मसाजर—एक महिला तथा एक पुरुष—का प्रावधान प्रस्तावित है। मंत्री विश्वास सारंग बोले- प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के मुताबिक मध्यप्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ इतनी है कि इन खिलाड़ियों को सही समय पर आधुनिक सुविधाएं, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और बेहतर अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि मलखंब मध्यप्रदेश की गौरवशाली खेल परंपरा का हिस्सा है और प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है। प्रस्तावित अकादमी के जरिए खिलाड़ियों को शुरुआती उम्र से वैज्ञानिक और तकनीकी प्रशिक्षण देने पर जोर रहेगा। मंत्री के अनुसार लक्ष्य यह है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। Khelo India में MP के Malakhamb खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन मलखंब अकादमी की जरूरत इसलिए भी महसूस की गई क्योंकि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने हाल के वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। Khelo India Youth Games 2025, बिहार में मध्यप्रदेश के मलखंब खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीते। इनमें 7 Gold, 2 Silver और 1 Bronze Medal शामिल रहे। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि प्रदेश में मलखंब की प्रतिभाओं की मजबूत नींव मौजूद है। अब नई अकादमी के जरिए इन खिलाड़ियों को लगातार और बेहतर प्रशिक्षण देने की दिशा में काम किया जा रहा है। उज्जैन बन सकता है Malakhamb Talent Hub अकादमी के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, उज्जैन को देने का प्रस्ताव है। शुरुआत में विभाग में उपलब्ध स्टाफ के जरिए अकादमी की दैनिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उज्जैन जिले के लिए कुल 12 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के पद शामिल हैं। खिलाड़ियों के लिए नई उम्मीद उज्जैन में प्रस्तावित Malakhamb Academy सिर्फ एक नई खेल सुविधा नहीं, बल्कि प्रदेश की युवा प्रतिभाओं के लिए आगे बढ़ने का बड़ा रास्ता बन सकती है। अभी जहां खिलाड़ी अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण लेते हैं, वहीं भविष्य में उन्हें एक ही जगह पर ट्रेनिंग, फिटनेस, आवास और Sports Science जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। अगर प्रस्तावित योजना अपने स्वरूप में आगे बढ़ती है, तो उज्जैन आने वाले समय में मध्यप्रदेश की मलखंब प्रतिभाओं की नई नर्सरी और प्रमुख Training Hub के रूप में अपनी पहचान बना सकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India-Belgium

India-Belgium Partnership: जोरावर Tank बना नई दोस्ती की पहचान, कई अहम MoU पर सहमति

India-Belgium के रिश्तों में गुरुवार को एक अहम पड़ाव जुड़ गया। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर भारत दौरे पर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। बातचीत के बाद दोनों देशों ने Defence, Clean Energy, Critical Minerals, Semiconductor, Maritime Cooperation और व्यापार जैसे कई क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक के बाद कहा कि भारत और बेल्जियम के संबंध अब केवल पारंपरिक व्यापार तक सीमित नहीं हैं। दोनों देश अब Defence और Clean Energy जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में भी तेजी से साथ आ रहे हैं। इसी दौरान पीएम मोदी ने जोरावर Tank का भी जिक्र किया। जोरावर Tank ने बढ़ाया Defence Cooperation भारत के लिए पहाड़ी और कठिन इलाकों में इस्तेमाल होने वाला हल्का जोरावर टैंक Defence Sector का अहम प्रोजेक्ट है। पीएम मोदी ने भारत-बेल्जियम सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देश आधुनिक रक्षा उपकरणों के क्षेत्र में साथ काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच Military Exchanges और Training Cooperation बढ़ाने पर भी सहमति बनी है। इससे भारतीय और बेल्जियम की सेनाओं के बीच संपर्क और अनुभव साझा करने के अवसर बढ़ेंगे। हालांकि, जोरावर टैंक को लेकर इसे सीधे तौर पर कोई अलग Tank Purchase Deal कहना सही नहीं होगा। इस प्रोजेक्ट का उल्लेख दोनों देशों के बढ़ते Defence और Technology Cooperation के उदाहरण के तौर पर किया गया है। Clean Energy में भी नई Partnership Defence के साथ-साथ Green Energy भारत-बेल्जियम सहयोग का एक और बड़ा क्षेत्र बनकर सामने आया है। दोनों देशों ने Renewable Energy के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता किया है। पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में विकसित हो रहे Green Ammonia Project का भी जिक्र किया। भारत की बढ़ती Clean Energy जरूरतों और बेल्जियम की तकनीकी क्षमता को देखते हुए यह Partnership आने वाले समय में काफी अहम हो सकती है। Critical Minerals और Semiconductor पर नजर आज की Technology Economy में Critical Minerals और Semiconductor की भूमिका लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भारत और बेल्जियम ने इन क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। दोनों देश Critical Minerals की Processing और Recycling में मिलकर काम करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। वहीं Semiconductor Sector में बेल्जियम की तकनीकी विशेषज्ञता और भारत के बड़े Manufacturing Ecosystem को जोड़ने पर जोर दिया गया है। खास तौर पर बेल्जियम के प्रसिद्ध Research Institute IMEC और भारत के Semiconductor Ecosystem के बीच सहयोग बढ़ाने की संभावना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 5 साल में Double हो सकता है Bilateral Trade बैठक में आर्थिक रिश्तों को लेकर भी बड़ा लक्ष्य सामने आया। भारत और बेल्जियम अगले पांच वर्षों में Bilateral Trade को दोगुना करने की दिशा में काम करेंगे। भारत और बेल्जियम के बीच व्यापार में Diamond Industry की लंबे समय से बड़ी भूमिका रही है। बेल्जियम का एंटवर्प शहर दुनिया के प्रमुख Diamond Trading Hubs में शामिल है और यहां भारतीय कारोबारियों की भी मजबूत मौजूदगी है। अब दोनों देश इस पुराने व्यापारिक रिश्ते को Defence, Technology, Energy और Critical Minerals जैसे नए क्षेत्रों से जोड़ना चाहते हैं। Maritime और Startup Sector में भी बढ़ेगा सहयोग भारत और बेल्जियम के बीच सहयोग का दायरा केवल Defence और Trade तक नहीं रहेगा। दोनों देशों ने Maritime Sector में Capacity Building और Startups के बीच संपर्क बढ़ाने पर भी सहमति जताई है। इसके अलावा Cybercrime से मुकाबला, Diplomatic Training और अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौते किए गए हैं। दोनों देश Migration and Mobility Partnership Agreement को जल्द पूरा करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। इससे दोनों देशों के बीच छात्रों, Professionals और लोगों के आवागमन से जुड़े अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है। Terrorism पर भारत-बेल्जियम का एक सुर बैठक में आतंकवाद और दुनिया में चल रहे विभिन्न संघर्षों पर भी चर्चा हुई। भारत और बेल्जियम ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश Dialogue और Diplomacy के जरिए विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास रखते हैं। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अस्थिरता के बीच भारत और बेल्जियम के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। भारत-बेल्जियम रिश्तों की पुरानी कहानी पीएम मोदी ने दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों का भी जिक्र किया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम में भारतीय सैनिकों के योगदान और बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और बेल्जियम के संबंध काफी पुराने हैं। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। एंटवर्प के मेयर के तौर पर उनका भारत और भारतीय समुदाय से पहले भी संपर्क रहा है। अब Diamond Trade से आगे बढ़ रही दोस्ती भारत और बेल्जियम की दोस्ती की पहचान लंबे समय तक Diamond Trade से जुड़ी रही है। लेकिन बदलती दुनिया में दोनों देशों के रिश्ते अब एक बड़े दायरे में फैल रहे हैं। जोरावर Tank से Defence Cooperation, Green Energy से Critical Minerals और Semiconductor से Bilateral Trade तक, भारत और बेल्जियम कई नए क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम मोदी और बार्ट डी वेवर की बैठक को इसी बदलती Partnership की एक अहम कड़ी माना जा रहा है। आने वाले वर्षों में अगर इन समझौतों और सहयोग योजनाओं को जमीन पर तेजी से उतारा जाता है, तो भारत-बेल्जियम संबंध आर्थिक रिश्तों से आगे बढ़कर एक मजबूत Strategic Partnership का रूप ले सकते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.