आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशरानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए◆BREAKINGदेश-हरपलSBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल◆BREAKINGबिज़नेसShare Market Update सेंसेक्स की तेजी पर लगा ब्रेक, Auto-Metal Stocks में दबाव◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विवादों की लंबी फेहरिस्त, खरीदी से लेकर भर्ती तक उठे सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे◆BREAKINGमध्य प्रदेशरानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव◆BREAKINGस्पोर्ट्सएशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए◆BREAKINGदेश-हरपलSBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक◆BREAKINGदेश-हरपलDelhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल◆BREAKINGबिज़नेसShare Market Update सेंसेक्स की तेजी पर लगा ब्रेक, Auto-Metal Stocks में दबाव◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विवादों की लंबी फेहरिस्त, खरीदी से लेकर भर्ती तक उठे सवाल◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate सोना लगातार दूसरे दिन हुआ सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Strike

14 July को Bhopal में Cab-Auto Strike Ola, Uber, Rapido सब बंद!

भोपाल में आज यानी 14 जुलाई 2025 को Ola, Uber, Rapido और अधिकतर Auto सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी ( Strike)। यह बंद दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। इसके चलते भोपाल शहर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर भारी असर पड़ने की आशंका है। हड़ताल क्यों हो रही है? Taxi Union Kalyan Samiti के आह्वान पर यह हड़ताल ( Strike) बुलाई गई है, जिसमें लगभग 2,500 टैक्सी और 2,000 ऑटो शामिल हैं। चालक वर्ग की प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं: जनता पर असर यात्रियों के लिए सुझाव हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Rain

MP Weather Alert Mandakini River Flood से Ramghat डूबा, Heavy Rain से Bhopal सहित कई ज़िले बेहाल

Madhya Pradesh Monsoon Update: मध्य प्रदेश में बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। Heavy Rain in MP के चलते Mandakini River Flood जैसी स्थिति बन गई है। Ramghat, Bharatghat, और Maihar Mandir Road पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने Eastern Madhya Pradesh के लिए Orange Alert और 35 जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया है। कई नदियां उफान पर हैं और डैमों के गेट खोलने पड़े हैं। Mandakini River Flood: Ramghat और Bharatghat पानी में डूबे चित्रकूट में लगातार हो रही Heavy Rainfall से Mandakini River का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। Ramghat और Bharatghat पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। Maihar Mandir Road में 3 फीट तक पानी भर गया है, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन बंद हो गया है। Bhopal में सड़कों पर पानी-पानी, Boat Video वायरल राजधानी भोपाल में बारिश ने सड़कों को नहर में बदल दिया है। Lanka Chauraha क्षेत्र में सड़कें इतनी जलमग्न हो गईं कि लोग Boat on Road in Bhopal जैसे दृश्य रिकॉर्ड करते दिखे। कई अंडरपास पानी में डूब गए हैं और ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। Rainfall Data: कहां कितनी बारिश हुई? IMD Alerts: Orange और Yellow Alert में ये ज़िले Orange Alert (Very Heavy Rainfall):Chhatarpur, Damoh, Sagar, Katni, Jabalpur, Raisen, Narsinghpur, Seoni, Chhindwara, Narmadapuram Yellow Alert (Heavy Rainfall):Bhopal, Ujjain, Vidisha, Betul, Ratlam, Sehore सहित 35 जिले Next 3 Days Weather Forecast in MP मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक Eastern MP में Heavy to Very Heavy Rain जारी रहने की संभावना है।Indore-Ujjain Divisions में भी 13 जुलाई से अच्छी बारिश शुरू हो चुकी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
NGT

NGT का बड़ा फैसला Bhopal में मूर्ति विसर्जन बैन, BMC बनाएगी नए Visarjan Ghats

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस साल गणेश चतुर्थी और नवरात्रि (Ganesh Chaturthi & Navratri 2025) के दौरान झीलों (Upper & Lower Lakes) में मूर्ति विसर्जन नहीं किया जा सकेगा। NGT (National Green Tribunal) के सख्त आदेश के बाद BMC (Bhopal Municipal Corporation) ने वैकल्पिक विसर्जन घाट (Alternate Immersion Ghats) तैयार करने की योजना शुरू कर दी है। NGT ने क्यों लगाया Visarjan Ban? NGT ने पर्यावरण संरक्षण (environmental protection) को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश दिया है कि अब भोपाल की झीलों में किसी भी प्रकार की मूर्ति का विसर्जन (idol immersion) नहीं किया जाएगा। इससे झीलों में प्रदूषण (water pollution) की समस्या कम होगी और जलजीवों को भी राहत मिलेगी। BMC की तैयारी: 6 जगह बनेंगे Alternate Visarjan Ghats BMC ने कहा है कि वो श्रद्धालुओं को सुचारू और सुरक्षित विसर्जन सुविधा देने के लिए झीलों से दूर वैकल्पिक विसर्जन घाट (Alternate Ghats) तैयार कर रहा है। इन जगहों पर विसर्जन की सुविधा उपलब्ध होगी: Mayor Malti Rai ने क्या कहा? भोपाल की महापौर माला राय ने कहा: “हमारी झीलें भोपाल की शान हैं। उन्हें बचाने के लिए यह ज़रूरी कदम है। हम श्रद्धालुओं को बेहतर विकल्प देने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं।” पहले किन जगहों पर होता था Visarjan? परंपरागत रूप से प्रेमपुरा, खटलापुरा, हथाईखेड़ा डैम, आर्च ब्रिज, बैरागढ़ और मालखेड़ी घाटों पर मूर्ति विसर्जन होता था, जो अब झीलों के समीप होने की वजह से प्रतिबंधित हो गए हैं। कब तक तैयार होंगे नए घाट? गणेश चतुर्थी (सितंबर 2025) और नवरात्रि (अक्टूबर 2025) से पहले इन सभी घाटों को पूरी तरह तैयार कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। यहाँ साफ-सफाई, ट्रैफिक कंट्रोल, सुरक्षा और रौशनी जैसी सुविधाएं भी रहेंगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

जबलपुर में रील बनाने के चक्कर में युवाओं की जान पर बन आई, प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नहीं रुक रही लापरवाही

मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और प्रशासन लगातार जनता को सतर्क रहने की अपील कर रहा है। मगर इसके बावजूद युवाओं की लापरवाही और सोशल मीडिया की दीवानगी उन्हें खतरे की ओर धकेल रही है। जबलपुर: रील बनाने के चक्कर में बाइक समेत बहा युवक ताजा मामला जबलपुर के निदान फॉल का है, जहां कुछ युवक रील शूट करने के लिए जानबूझकर बाइक से बहाव वाले पानी में उतरते नजर आए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के बाइक लेकर फॉल के किनारे खड़े हैं और एक लड़का माइक स्टाइल में कमेंट्री कर रहा है। अचानक एक युवक बाइक सहित बहने लगता है, जिसे साथियों ने खींचकर किसी तरह बाहर निकाला। वीडियो का मकसद था—सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज बटोरना। लेकिन इस बेवकूफी भरे स्टंट से किसी की जान भी जा सकती थी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान किसी भी जलस्रोत के पास जानबूझकर जाना खतरनाक हो सकता है। धुआंधार में भी जान जोखिम में डालकर सेल्फी का क्रेज भेड़ाघाट का विश्व प्रसिद्ध धुआंधार जलप्रपात, जो आमतौर पर पर्यटकों से भरा रहता है, अब पानी में डूब चुका है। यहां भी लोग गहरे पानी में उतरकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जबलपुर प्रशासन का दावा: पेट्रोल में पानी! बरेला पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप बारिश से सिर्फ सड़कें ही नहीं, लोगों की गाड़ियां भी प्रभावित हो रही हैं। जबलपुर के बरेला स्थित अंजली पेट्रोल पंप का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक ने आरोप लगाया कि उसकी बाइक में पेट्रोल के साथ पानी मिला दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ियों के इंजन में पानी जाने से वाहन खराब हो रहे हैं और प्रशासन को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।🔁 बता दें कि कुछ दिन पहले रतलाम में सीएम के काफिले की गाड़ियों में भी पानी मिला डीजल डाला गया था, जिससे काफी हड़कंप मच गया था। DeshHarpal की अपील: बारिश के मौसम में जल स्रोतों के पास स्टंट, रील या सेल्फी से परहेज़ करें। कुछ सेकंड की सोशल मीडिया फेम के लिए जिंदगी को खतरे में डालना समझदारी नहीं। प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करें और जरूरत पड़ने पर पास के अधिकारियों से संपर्क करें। 📌 Permalink: https://deshharpal.com/jabalpur-waterfall-reel-danger-2025📌 Website: www.deshharpal.com
Read more

गुरुपूर्णिमा स्पेशल: गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए मथुरा जाने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सफर हुआ मुश्किल

गुरुपूर्णिमा (10 जुलाई) के पावन अवसर पर गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए मथुरा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से रेलवे और बस सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी देशभर से हजारों भक्त मथुरा की ओर रवाना हो रहे हैं, जिससे ट्रेनों और बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। ट्रेनों में भीड़ का आलम – लटककर कर रहे हैं सफर मथुरा की तरफ जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग जिस भी ट्रेन में थोड़ी सी जगह देख रहे हैं, उसी में लटककर यात्रा कर रहे हैं। ट्रेनों का मथुरा पर स्टॉपेज न होने पर यात्री चेन पुलिंग का सहारा ले रहे हैं।ग्वालियर से गुजरने वाली अधिकतर ट्रेनों के रिजर्व कोच अब जनरल कोच जैसे नजर आ रहे हैं। सीट बुक कराने वाले यात्रियों को भी केवल खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। जत्थों में आ रहे श्रद्धालु – जयकारों के साथ हो रही चढ़ाई स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के जत्थे “गिर्राज जी महाराज की जय” के जयकारों के साथ ट्रेनों में सवार हो रहे हैं। ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण अब लोग कार और बसों से मथुरा जा रहे हैं। अधिकतर यात्री सुबह 5 बजे निकलकर 10 बजे तक मथुरा पहुंचते हैं और 11-12 बजे के बीच परिक्रमा शुरू करते हैं। मथुरा में प्रवेश से पहले ही रोकी जा रही गाड़ियां भीड़ के कारण स्थानीय प्रशासन ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को शहर से 4-5 किलोमीटर पहले ही रोकना शुरू कर दिया है। इससे परिक्रमा का समय दोपहर 2-3 बजे शुरू होकर देर रात 10-11 बजे तक खिंच रहा है। वहीं जिन श्रद्धालुओं ने पहले से होटल बुक कर रखा है, वही रुक पा रहे हैं, अन्य लोगों को लौटना पड़ रहा है। बसों और टैक्सियों का किराया हुआ महंगा ग्वालियर व आस-पास के शहरों से चलने वाली सभी बसें खचाखच भरी हुई हैं। हालत यह है कि गैलरी तक में खड़े होने की जगह नहीं है। प्राइवेट बस संचालक मनमाफिक किराया वसूल रहे हैं। टैक्सियों का किराया भी 4000-4500 से बढ़कर अब 5000-5500 रुपए तक पहुंच गया है। बावजूद इसके, टैक्सियों को भी 5-7 किमी पहले ही रोक दिया जा रहा है। यात्रियों की परेशानी – “पानी भी नहीं मिल रहा” स्टेशन पर मौजूद महिला श्रद्धालु मंजू ने बताया, “मैं पिछले 2 घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रही हूं। अगर ट्रेन नहीं आई, तो दूसरी ट्रेन पकड़ लूंगी। स्टेशन पर पीने का पानी तक नहीं मिल रहा, टिकट भी नहीं ले पा रही हूं।”वहीं यात्री बलवीर ने कहा, “मैं मथुरा जा रहा हूं, लेकिन ट्रेन एक घंटे लेट है और हर कोच में भीड़ है। गिर्राज जी की परिक्रमा करने की भावना ही हमें खींच रही है।” 📌 Permalink: https://deshharpal.com/gurupurnima-mathura-train-crowd-2025📌 Website: www.deshharpal.com
Read more
Rajesh Rajora

IAS Transfer Madhya Pradesh:IAS Transfer Madhya Pradeshकी CMO से विदाई

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 9 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर (IAS Transfer Madhya Pradesh 2025) के आदेश जारी किए। सबसे बड़ी नियुक्ति मुख्यमंत्री सचिवालय (CM Secretariat Madhya Pradesh) में हुई, जहां ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई (Neeraj Mandloi) को अब मुख्यमंत्री का नया अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) बनाया गया है। वे राजेश राजौरा (Rajesh Rajora) की जगह लेंगे, जिनके पास अब सिर्फ नर्मदा घाटी विकास विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। नीरज मंडलोई के पास रहेंगे ये अतिरिक्त प्रभार नीरज मंडलोई फिलहाल ऊर्जा विभाग (Energy Department Madhya Pradesh) और लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे। मंडलोई को प्रशासनिक सक्षमता के लिए जाना जाता है और अब उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश राजौरा की CMO से विदाई राजेश राजौरा को जून 2024 में मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्त किया गया था। उस वक्त उन्होंने 9 अफसरों की टीम के साथ सीएम ऑफिस में काम संभाला था। अब वह नर्मदा घाटी विकास विभाग (Narmada Valley Development) के अपर मुख्य सचिव बने रहेंगे। संजय दुबे और संजय शुक्ला के बीच विभागों का अदला-बदली सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे (Sanjay Dubey IAS) को नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग (Urban Administration MP) में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें आईटी विभाग (Information Technology MP) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, नगरीय प्रशासन के एसीएस संजय शुक्ला (Sanjay Shukla IAS) को सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration MP) का एसीएस नियुक्त किया गया है। अन्य प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं: पिछले साल हुई थी राजौरा की CMO में नियुक्ति साल 2023 के जून में मुख्यमंत्री सचिवालय में राजेश राजौरा की पोस्टिंग हुई थी। उनके साथ राघवेन्द्र सिंह और संजय शुक्ला जैसे वरिष्ठ आईएएस भी सीएम ऑफिस में कार्यरत थे। राजौरा की टीम प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक कार्यों का संचालन करती थी।
Read more
Kubereshwar Dham में शुरू हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Kubereshwar Dham में शुरू हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Kubereshwar Dham में 10 एकड़ में बना भव्य पंडाल, श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था सीहोर – आस्था, भक्ति और श्रद्धा का संगम बना है Kubereshwar Dham, जहां आज से गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए यहां 10 एकड़ में विशाल वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है, ताकि मौसम की कोई भी बाधा भक्तों की श्रद्धा के सामने ना आए। गुरु की महिमा में डूबे श्रद्धालु हर साल की तरह इस बार भी गुरु पूर्णिमा के मौके पर कुबेरेश्वरधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लोग देशभर से अपने गुरुओं के दर्शन और आशीर्वाद पाने पहुंचे हैं। माहौल पूरी तरह भक्ति में डूबा हुआ है – कहीं मंत्रोच्चार हो रहे हैं तो कहीं सत्संग, भजन और ध्यान का सिलसिला जारी है। भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी शानदार श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और आवास की विशेष व्यवस्था की गई है। दूर-दराज़ से आए भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्वयंसेवक दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं। साफ-सफाई, सुरक्षा और मेडिकल सुविधाएं भी जगह-जगह मौजूद हैं। प्राकृतिक सुंदरता में आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम कुबेरेश्वरधाम सिर्फ एक धार्मिक स्थान नहीं, बल्कि यह जगह प्राकृतिक शांति और अध्यात्म का अनोखा संगम है। हर साल की तरह इस बार भी यहां आने वाले भक्तों को संतों का सान्निध्य, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और गुरुकृपा का विशेष अनुभव प्राप्त हो रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

‘राजा रघुवंशी हत्याकांड’ पर भड़कीं पार्षद रूबिना इकबाल: “सोनम को चौराहे पर कोड़े मारो, फिर फांसी दो”

इंदौर।इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर अब जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया भी तेज़ होती जा रही है। कांग्रेस की महिला पार्षद रूबिना इकबाल ने इस मामले में कड़ी नाराज़गी जताते हुए कहा कि सोनम ने केवल अपने पति की हत्या नहीं की, बल्कि इंदौर की छवि और समाज में रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार किया है। “अगर प्यार था, तो शादी क्यों की?” पार्षद रूबिना ने तीखे शब्दों में कहा, “अगर सोनम को किसी और से प्रेम था तो शादी ही क्यों की? शादी के बाद पति की हत्या करके उसने न सिर्फ एक जीवन छीना, बल्कि मां-बेटी, सास-बहू और माता-पिता जैसे रिश्तों के भरोसे को भी तोड़ डाला।” उन्होंने आगे कहा, “अब जब भी वह इंदौर आएगी, मैं उसे थप्पड़ मारकर सवाल करूंगी — क्या किसी की जान लेना ज़रूरी था?” “ऐसी सज़ा दो कि समाज याद रखे” रूबिना इकबाल ने मांग की कि सोनम को ऐसी सजा दी जाए जो समाज में एक सख्त संदेश दे। उन्होंने कहा, “उसे चौराहे पर कोड़े मारने चाहिए और फिर फांसी दी जानी चाहिए। जो उसने किया, उसके लिए कोई सजा काफी नहीं।” “उसका नाम सुनकर भी गुस्सा आता है” पार्षद का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने कहा, “सोनम नाम का मतलब होता है ‘सोना’, लेकिन वह तो कोयले से भी बदतर निकली। अब लोग इंदौर की लड़कियों पर उंगली उठाएंगे। जबकि यहां की महिलाएं संस्कार, समर्पण और रिश्तों को निभाने के लिए पहचानी जाती हैं।” वाराणसी में सोनम का ‘पिंडदान’! इस बीच खबर है कि वाराणसी में रघुवंशी समाज की कुछ महिलाओं ने सोनम का प्रतीकात्मक ‘पिंडदान’ किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है और हो सकता है यह स्थानीय महिलाओं की भावनात्मक प्रतिक्रिया हो। Deshharpal इस दुखद घटना की निंदा करता है और न्याय की मांग के साथ जनता की भावनाओं को प्रमुखता देता रहेगा।देश-प्रदेश की बेबाक और सच्ची खबरों के लिए जुड़ें – www.deshharpal.com
Read more

खंडवा में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; सोशल मीडिया से नंबर लेकर रची थी साजिश

खंडवा।मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर मोघट रोड थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। बैतूल की रहने वाली है पीड़िता 19 साल की यह छात्रा बैतूल जिले की रहने वाली है और खंडवा में रहकर सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह कॉलेज के छात्रावास में रहती है। आरोपी राजेश मस्कोले, उसी के गांव का रहने वाला है और दोनों परिवार एक-दूसरे को पहले से जानते थे। सोशल मीडिया से निकाला नंबर, बनाया प्लान पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश किसी काम से खंडवा आया था। उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर एक सोशल मीडिया ग्रुप से चुराया और संपर्क किया। फिर मिलने के बहाने उसे शहर के नागचून पार्क के पास एक सुनसान रास्ते पर ले गया और वहां जबरन दुष्कर्म किया। धमकी दी, इसलिए नहीं की शिकायत यह घटना 28 जून की शाम करीब 5:30 बजे की है। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते उसने तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में वह अपने गांव गई और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों के सहयोग से वह खंडवा लौटी और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की मदद से आरोपी गिरफ्तार टीआई धीरेश धारवाल के मुताबिक, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी खंडवा में ही छिपा हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे ट्रैक कर शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। शाम तक उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। Deshharpal पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद करता है और इस अपराध की कड़ी निंदा करता है।ऐसी खबरों से जुड़ी हर अपडेट पढ़ने के लिए विज़िट करें – www.deshharpal.com
Read more

ग्वालियर की चेतकपुरी सड़क बार-बार धंसी, दो इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर अब तक चुप्पी

ग्वालियर।ग्वालियर में महल रोड के नाम से जानी जाने वाली नवनिर्मित चेतकपुरी सड़क लगातार धंसती जा रही है। महज़ 12 दिनों में 10 बार इस सड़क के धंसने ने प्रशासन की पोल खोल दी है। अब इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के दो कार्यपालन यंत्री – पवन सिंघल और सुरेश अहिरवार को निलंबित कर दिया गया है। यह फैसला जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के निर्देश पर हुआ। प्रभारी मंत्री खुद सड़क नहीं देखने पहुंचे गौर करने वाली बात ये है कि मंत्री सिलावट दो दिन से ग्वालियर में मौजूद हैं, लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी चेतकपुरी सड़क का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे। जब सवाल उठा तो उन्होंने शनिवार को आने की बात कही। सीएम के दौरे पर ‘आप’ का घेराव शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में रहेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ज़िला अध्यक्ष अमिताभ पांडे के नेतृत्व में सीएम का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे। वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं! नगर निगम ने इंजीनियरों को तो निलंबित कर दिया, लेकिन सड़क निर्माण करने वाली ठेकेदार कंपनी HNS और स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम बनाने वाली जैन एंड राय कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि जानकारों का मानना है कि ठेकेदार की लापरवाही भी उतनी ही बड़ी है। बार-बार धंसने के 3 बड़े कारण प्रोजेक्ट का स्कोप 📢 जनता की आवाज़ उठाता रहेगा Deshharpal!🔗 www.deshharpal.com पर पढ़ें देश, प्रदेश और आपके शहर की सच्ची खबरें।
Read more
1 … 67 68 69 70 71 … 80

Trending News

Editor's Picks

रानी कमलापति स्टेशन पर दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट, 29 मिनट खड़ी रही ट्रेन

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह दूरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों और पैंट्री कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। सामान चढ़ाने और यात्रियों के आने-जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया, जिसके चलते ट्रेन करीब 29 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। आरोप है कि पैंट्री कर्मचारियों ने एकजुट होकर यात्रियों पर हमला किया। विवाद के दौरान कर्मचारियों द्वारा चेन पुलिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। बताया गया कि ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर पहले ही निर्धारित समय से 3 घंटे 33 मिनट की देरी से पहुंची थी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया विवाद घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और यात्रियों व पैंट्री कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराया। जीआरपी टीआई अमित शर्मा के मुताबिक, पीड़ित यात्री बेंगलुरु जा रहा था। उन्होंने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन पर इस मामले में शिकायत नहीं मिली। वहीं, नागपुर में जीरो पर प्रकरण दर्ज किए जाने की सूचना है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित जीआरपी के स्तर पर की जाएगी।

मध्यप्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए खर्च होंगे 7.5 करोड़ रुपए, 330 विकासखंडों में होगा खेल महोत्सव

मध्यप्रदेश में पारंपरिक और आंचलिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार करीब साढ़े सात करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी कर रही है। खेल विभाग ने इसके लिए छोटे शहरों में प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना बनाई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 330 विकासखंडों में हर साल पारंपरिक खेल महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों को संरक्षण देना और ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना है। सरकार की इस पहल से स्थानीय खेलों को प्रतियोगिताओं और व्यवस्थित प्रशिक्षण के जरिए आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। पिट्ठू से मलखंभ तक, कई खेल होंगे शामिल प्रस्तावित योजना में पिट्ठू, गदा और साइकिल रेस जैसे पारंपरिक व आंचलिक खेलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो, पैदल चाल, तीरंदाजी और मलखंभ जैसे खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पारंपरिक खेल महोत्सव में विकासखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन स्पर्धाओं के लिए पूरे प्रदेश में एक समान नियम तैयार किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के समान अवसर मिल सकें। छोटे शहरों में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र खेल विभाग का मानना है कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कई पारंपरिक खेल लंबे समय से स्थानीय संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, इन खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को अक्सर औपचारिक प्रशिक्षण और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर नहीं मिल पाता। प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से ऐसे खिलाड़ियों को व्यवस्थित प्रशिक्षण देने की योजना है। इससे स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। आधुनिक खेलों से जोड़ने की भी तैयारी खेल विभाग इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करेगा। इसके बाद उन्हें आगे के प्रशिक्षण के लिए तैयार करने की योजना है। विभाग पारंपरिक खेलों से जुड़ी प्रतिभाओं को आधुनिक खेल व्यवस्था से जोड़ने के विकल्पों पर भी काम कर रहा है। इस पहल के जरिए पारंपरिक खेलों को नई पहचान देने के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। पारंपरिक खेलों के केंद्र स्थापित किए जाएंगे: विश्वास सारंग खेल मंत्री विश्वास सारंग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न अंचलों में कई देशी खेल प्रचलित हैं, लेकिन उन्हें बड़े पैमाने पर खेलने के अवसर सीमित हैं। अब इनके केंद्र स्थापित कर इन खेलों को बढ़ावा देने की योजना है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना में टीम आधारित और व्यक्तिगत, दोनों तरह के खेलों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

एशियन पैरा गेम्स में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 24 मेडल; कुल पदक 35 हुए

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 24 मेडल जीते, जिनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 35 हो गई है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। दूसरे दिन एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तीनों मेडल जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं, निषाद कुमार ने हाई जंप में गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। सिमरन शर्मा और दीप्ति जीवनजी ने भी क्रमशः 200 मीटर और 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। शूटिंग में मनीष नरवाल ने सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस पैरालिंपिक्स के लिए कोटा भी हासिल किया। डिस्कस थ्रो में भारत का क्लीन स्वीप पुरुषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। देवेंद्र कुमार ने 781 रजा पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। राकेश ने 771 पॉइंट्स लेकर सिल्वर, जबकि प्रदीप कुमार ने 669 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस मुकाबले की खास बात यह रही कि प्रदीप कुमार ने 51.15 मीटर का सबसे लंबा थ्रो किया, इसके बावजूद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला। इसकी वजह यह है कि इस स्पर्धा में अलग-अलग तरह की शारीरिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ी एक साथ मुकाबला करते हैं। इसमें F43, F44, F62 और F64 कैटेगरी के खिलाड़ी शामिल थे। खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति और थ्रो करने की क्षमता में अंतर होने के कारण उनके प्रदर्शन का आकलन रजा पॉइंट्स सिस्टम के आधार पर किया जाता है। इस प्रणाली में खिलाड़ी की कैटेगरी के अनुसार प्रदर्शन को अंक दिए जाते हैं, जिससे अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों के परिणामों की निष्पक्ष तुलना की जा सके। निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता दूसरा गोल्ड भारतीय पैरा-एथलीट निषाद कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T47 स्पर्धा में 2.02 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। यह इन गेम्स में उनका दूसरा गोल्ड है। इससे पहले वह लॉन्ग जंप में भी पहला स्थान हासिल कर चुके हैं। हाई जंप में खिलाड़ियों को एक निश्चित ऊंचाई पर रखी बार को बिना गिराए पार करना होता है। हर सफल प्रयास के बाद बार की ऊंचाई बढ़ाई जाती है और सबसे अधिक ऊंचाई पार करने वाला खिलाड़ी विजेता बनता है। T47 पैरा-एथलेटिक्स की वह श्रेणी है, जिसमें हाथ से जुड़ी शारीरिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। निषाद की इस उपलब्धि से भारत के पदक अभियान को मजबूती मिली है। प्रणव सूरमा को गोल्ड, राम रतन सिंह ने जीता सिल्वर पुरुषों की डिस्कस थ्रो F51/F52/F53 स्पर्धा में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रणव सूरमा ने 932 रजा पॉइंट्स के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि राम रतन सिंह 809 पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल मिला। प्रणव ने अपने छह प्रयासों में 11.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। इस स्पर्धा में भी अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तुलना रजा पॉइंट्स के आधार पर की जाती है। इसलिए केवल थ्रो की दूरी के आधार पर विजेता तय नहीं होता। प्रणव और राम रतन के अंकों ने उन्हें क्रमशः पहला और दूसरा स्थान दिलाया। भारत की पदक तालिका पर नजर दूसरे दिन के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 35 हो गई है। एथलेटिक्स में लगातार मिल रही सफलताओं और शूटिंग में मनीष नरवाल की उपलब्धि ने भारतीय अभियान को नई गति दी है। प्रतियोगिता के अगले दिनों में भी भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
SBI

SBI ग्राहकों का डेटा Dark Web पर मिलने से बढ़ी चिंता, जांच में जुटा बैंक

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर मिलने का मामला सामने आया है। बैंक की शुरुआती जांच में 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड में व्यक्तिगत जानकारी उजागर होने की पहचान की गई है। इनमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पते जैसी जानकारियां शामिल हैं। इस खबर के सामने आने के बाद ग्राहकों की डेटा सिक्योरिटी को लेकर चिंता बढ़ गई है। SBI ने कहा है कि इस घटना से बैंक के सामान्य कामकाज, वित्तीय प्रदर्शन और सेवाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। वहीं, डेटा कहां से आया, कितने ग्राहकों की जानकारी प्रभावित हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए जांच की जा रही है। SBI Data Leak: कैसे सामने आया डेटा लीक का मामला? बैंक के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को उसे अपने Threat Intelligence Service Provider, Defence Cyber Agency और भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) से डार्क वेब पर ग्राहकों का डेटा उपलब्ध होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद SBI ने शुरुआती स्तर पर करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड का विश्लेषण किया। इस प्रक्रिया में 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड ऐसे मिले, जिनमें व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी मौजूद थी। हालांकि, डार्क वेब पर मिले सभी रिकॉर्ड के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। बैंक जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि डेटा कितना वास्तविक है और किस माध्यम से बाहर पहुंचा। ग्राहकों की कौन-सी निजी जानकारी हुई उजागर? शुरुआती जांच में सामने आए रिकॉर्ड में ग्राहकों से जुड़ी कई तरह की जानकारियां शामिल बताई गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: इनमें से कुछ जानकारियों का इस्तेमाल साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, किसी ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी पता होने पर ठग खुद को बैंक कर्मचारी बताकर भरोसा जीतने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, इस मामले में ग्राहकों के बैंक खातों से पैसे निकलने या किसी खास तरह की धोखाधड़ी होने की पुष्टि नहीं हुई है। SBI ने जांच के लिए उठाए जरूरी कदम डेटा लीक की जानकारी मिलने के बाद बैंक ने अपने साइबर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए। साथ ही, मामले की विस्तृत जांच के लिए CERT-In से सूचीबद्ध एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी को नियुक्त किया गया है। जांच में यह पता लगाने पर ध्यान दिया जा रहा है कि डेटा का स्रोत क्या था, जानकारी कैसे उजागर हुई और इससे ग्राहकों की सुरक्षा पर कितना असर पड़ सकता है। बैंक के अनुसार, जांच के नतीजों के आधार पर जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल डेटा लीक के पीछे किसी व्यक्ति या समूह की भूमिका को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। क्या SBI ग्राहकों के बैंक खाते खतरे में हैं? डेटा लीक की खबर सुनकर ग्राहकों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि क्या उनके बैंक खाते सुरक्षित हैं? यहां एक बात समझना जरूरी है। ग्राहकों का नाम, मोबाइल नंबर या पता सामने आने का मतलब यह नहीं है कि उनके बैंक खाते भी हैक हो गए हैं। निजी जानकारी का उजागर होना और खाते से पैसे निकलना दो अलग-अलग बातें हैं। SBI ने कहा है कि इस घटना से उसके मुख्य कामकाज और सेवाओं पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ा है। हालांकि, निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल करके फर्जी कॉल, मैसेज और ऑनलाइन ठगी की कोशिश की जा सकती है। इसलिए ग्राहकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। Data Leak के बाद ग्राहकों को क्या करना चाहिए? डिजिटल बैंकिंग के दौर में थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे में SBI ग्राहकों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। 1. OTP और PIN किसी को न बताएं: बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाला व्यक्ति भी आपसे OTP, ATM PIN या CVV मांगे, तो जानकारी साझा न करें। 2. संदिग्ध लिंक से बचें: KYC अपडेट, बैंक खाता बंद होने या रिफंड मिलने के नाम पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें। 3. बैंक खाते पर नजर रखें: अपने खाते के लेनदेन की नियमित जांच करें। कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन दिखे तो तुरंत बैंक से संपर्क करें। 4. फर्जी कॉल से सावधान रहें: अगर कोई व्यक्ति बैंकिंग जानकारी बताकर आपका भरोसा जीतने की कोशिश करे, तो उसकी पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें। 5. साइबर ठगी होने पर शिकायत करें: वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन या भारत सरकार के आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। ध्यान रखें कि किसी ठग के पास आपकी कुछ निजी जानकारी होने का मतलब यह नहीं है कि वह बैंक का अधिकृत प्रतिनिधि है। SBI Data Leak मामले में अब आगे क्या होगा? फिलहाल SBI डेटा लीक मामले की जांच जारी है। बैंक यह पता लगाने में जुटा है कि डार्क वेब पर उपलब्ध जानकारी कहां से आई और घटना का वास्तविक दायरा कितना बड़ा है। जांच पूरी होने के बाद ही डेटा लीक की वजह और ग्राहकों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर ज्यादा स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। तब तक ग्राहकों के लिए अपनी बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखना और संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहना सबसे जरूरी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Delhi HighCourt

Delhi HighCourt: सौरव दास-आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, Bond की शर्तों पर कोर्ट के सवाल

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi HighCourt) में बुधवार, 21 अक्टूबर को CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों नेताओं ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई गई थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट की टिप्पणियों के बाद दोनों ने अपनी याचिका वापस ले ली। जस्टिस सुब्रमणियम प्रसाद की बेंच ने सुनवाई के दौरान सवाल उठाया कि जब इस मामले में दूसरी कानूनी प्रक्रिया अपनाने का विकल्प मौजूद है, तो सीधे हाईकोर्ट का रुख क्यों किया गया। कोर्ट ने दोनों नेताओं की ओर से शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन के आरोपों पर भी टिप्पणी की। Jantar Mantar Protest Case: क्या है पूरा मामला? सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया था। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया गया था। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर उस स्थान पर प्रवेश किया था, जिसे प्रदर्शन स्थल के रूप में पहले ही अधिसूचित सूची से हटा दिया गया था। इसके बाद दोनों नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शुरुआत में उनकी हिरासत पांच दिन के लिए तय की गई थी। 19 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ाने का आदेश दिया था। इसी फैसले को चुनौती देते हुए दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। Court Remarks: बॉन्ड की शर्तों पर क्या कहा? सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड और उसके कथित उल्लंघन को लेकर सवाल उठाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि बैरिकेडिंग तोड़ने जैसी घटना के बाद दूसरे लोगों के भी नियमों का उल्लंघन करने की आशंका बढ़ सकती है। दोनों नेताओं की ओर से पेश वकील ने हिरासत बढ़ाने के आदेश और जमानतदारों से जुड़ी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उनका पक्ष था कि दोनों ने आवश्यक जमानतदार पेश किए थे, इसके बावजूद उन्हें हिरासत में रखा गया। हालांकि, हाईकोर्ट ने मामले में उपलब्ध वैकल्पिक कानूनी उपाय अपनाने की बात कही। इसके बाद दोनों नेताओं की ओर से याचिका वापस लेने का फैसला किया गया। याचिका वापस लेने का क्या मतलब है? सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका वापस लिए जाने का अर्थ यह नहीं है कि हाईकोर्ट ने हिरासत बढ़ाने के आदेश को सही ठहरा दिया है। अदालत ने मामले के गुण-दोष पर कोई अंतिम राय दिए बिना याचिका वापस लेने की अनुमति दी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को पहले स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष चल रही प्रक्रिया के नतीजे का इंतजार करने और जरूरत पड़ने पर उचित अपीलीय मंच का रुख करने की सलाह दी। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और मजिस्ट्रेट के समक्ष होने वाली सुनवाई महत्वपूर्ण रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.