NE

News Elementor

Latest Posts

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों 7 की मौत:कोरबा में जिंदा जला ट्रक ड्राइवर, डिवाइडर से टकराए बाइक सवार, खड़े ट्रक में जा घुसी बस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे कई दर्दनाक सड़क हादसों से भरे रहे। अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे धमतरी, बलरामपुर, कोरबा और बालोद जिलों में हुए। कुछ घटनाएं इतनी भीषण थीं कि पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 1. धमतरी: बाइक हादसे में 3 युवकों की मौत 2. बलरामपुर: तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत 3. कोरबा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग, एक चालक जिंदा जला 4. बालोद: चलती बस की खड़े ट्रक से टक्कर, कंडक्टर की मौत नोट ( https://deshharpal.com/ ): बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई और जागरूकता की ज़रूरत है। अधिकतर हादसे तेज रफ्तार और लापरवाही से हो रहे हैं।
Read more

3 जिलों के अपर कलेक्टर समेत 15 आईएएस जाएंगे मसूरी:उज्जैन, अशोकनगर, कटनी कलेक्टर रहे नीरज, सुभाष व दीपक मिड भोपाल के लिए चयनित

भोपाल। मध्यप्रदेश के 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिड कैरियर ट्रेनिंग के लिए मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी भेजा जा रहा है। यह प्रशिक्षण 12 मई से 6 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें उज्जैन, अशोकनगर और कटनी के पूर्व कलेक्टरों सहित इंदौर, जबलपुर और सतना के अपर कलेक्टर भी शामिल हैं। राज्य शासन ने सभी चयनित अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए स्वीकृति दे दी है। यह ट्रेनिंग उन अफसरों के लिए अनिवार्य है जिन्होंने अब तक मिड कैरियर ट्रेनिंग नहीं की है और जिनकी सेवानिवृत्ति में एक वर्ष से अधिक का समय बचा है। इस बार 2012 से 2017 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के 15 IAS अधिकारियों को इस ट्रेनिंग के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी ने हाल ही में ऐसे 53 अधिकारियों की सूची जारी की थी, जिन्हें अब तक यह प्रशिक्षण नहीं मिल पाया था। अब इन्हें चरणबद्ध तरीके से ट्रेनिंग में शामिल किया जा रहा है। ये अधिकारी जाएंगे मसूरी ट्रेनिंग में: प्रशिक्षण का उद्देश् ( https://deshharpal.com/ ) लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी 2007 से मिड कैरियर ट्रेनिंग आयोजित कर रही है, जिसका उद्देश्य अधिकारियों की मैनेजमेंट स्किल्स, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता को और मजबूत करना है।
Read more

राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम टीआईटी कॉलेज पहुंची:भोपाल के लव जिहाद मामले में हो रही पूछताछ, छात्राओं की सुरक्षा का लिया जायजा

भोपाल में कॉलेज छात्राओं के साथ हुए रेप, ब्लैकमेलिंग और कथित लव जिहाद के गंभीर मामले की जांच तेज हो गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को रायसेन रोड स्थित टीआईटी कॉलेज पहुंची, जहां उन्होंने कॉलेज प्रशासन, संबंधित अधिकारियों और पीड़िताओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों से लंबी पूछताछ की। टीम ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की। यह जानने की कोशिश की गई कि क्या पीड़ित छात्राओं ने घटना से पहले कॉलेज प्रबंधन या किसी अन्य अधिकारी को कोई शिकायत दी थी। मौके पर विशेष जांच टीम (SIT) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जो इस मामले में दर्ज हुई एफआईआर के आधार पर जांच कर रहे हैं। महिला आयोग की टीम ने कॉलेज स्टाफ और संबंधित विभाग प्रमुखों से अलग-अलग बातचीत कर आवश्यक जानकारी जुटाई। होटल रेडिसन में महिला आयोग और पुलिस के बीच विशेष बैठक सूत्रों के अनुसार, सोमवार को होटल रेडिसन में महिला आयोग की टीम और भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक अहम बैठक हुई, जिसमें केस की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्रवाई पर चर्चा हुई। इससे पहले शनिवार को टीम बाग सेवनिया थाने भी पहुंची थी, जहां केस की शुरुआती रिपोर्ट दर्ज हुई थी। रविवार को टीम ने पुलिस अधिकारियों से केस की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी थी। पीड़िताओं को न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने स्पष्ट किया है कि वह केवल जांच की निगरानी नहीं कर रही, बल्कि सभी पक्षों को आवश्यक सुझाव भी दे रही है ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। आयोग ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित छात्राओं को पूर्ण न्याय मिलेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जमीनी जांच के लिए गठित की गई विशेष समिति https://deshharpal.com/ इस हाई-प्रोफाइल केस की गहराई से जांच के लिए महिला आयोग ने एक विशेष समिति बनाई है, जिसमें झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर, हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता निर्मला नायक समेत अन्य सदस्य शामिल हैं। यह समिति भोपाल पहुंचकर जमीनी सच्चाई का आकलन कर रही है।
Read more
Breaking: Fire Breaks Out at Ujjain Mahakal Temple Complex, Panic in Premises

Breaking News: उज्जैन के महाकाल मंदिर(Mahakal Temple) के बाहर लगी भीषण आग 

Breaking: Fire Breaks Out at Ujjain Mahakal Temple Complex, Panic in Premises उज्जैन। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह आग शंख द्वार के पास स्थित एक कार्यालय में लगी बैटरियों से फैली, जिसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी विकराल थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार देखा गया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को 12 बजे महाकाल मंदिर स्थित फैसिलिटी सेंटर के ऊपर बने प्रदूषण बोर्ड के कंट्रोल रूम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें फैल गई. आग लगते ही यहां हड़कंप मच गया. इसकी सूचना तपरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है. आग और धुएं के गुबार की की भयंकर लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं और आग बुझाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। राहत और बचाव दल सक्रिय हो गया है और आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया जा रहा है। फिलहाल इस आगजनी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन मंदिर परिसर में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं। 👉 इस हादसे से जुड़ा वीडियो और अपडेट देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Read more

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को गृहमंत्री विजय शर्मा का कॉल:पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को गृहमंत्री विजय शर्मा का कॉल

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू से हुई नक्सल मुद्दे पर बातचीत को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने बताया कि साहू समेत कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिसके लिए उन्होंने खुद फोन कर आभार जताया। शर्मा ने लिखा – “हम सब चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो। जो भी इस मुहिम में साथ देगा, उसका सम्मान किया जाएगा।” फोन पर हुई बातचीत में धनेंद्र साहू ने भी सरकार की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा – “जब पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हो रही है, तो विपक्ष में रहकर भी विरोध करना सही नहीं होगा। जो सच है, उसे बोलना चाहिए।” बस्तर में विकास और सम्मान की दोहरी योजना उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बातचीत में बताया कि बस्तर में नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए विशेष सर्वे कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए जा रहे हैं। साथ ही ‘बस्तर ओलंपिक’ और ‘बस्तर पुंडम’ जैसे आयोजनों के जरिए स्थानीय युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, बस्तर में शहीद जवानों और नागरिकों की याद में “बलिदानी स्मारक” बनाए जा रहे हैं। अब तक 500 से ज्यादा स्मारकों की योजना है, जिन पर संगमरमर की प्रतिमा लगाई जाएगी। हर स्मारक पर लगभग 3 लाख रुपये खर्च होंगे। धनेंद्र साहू ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा – “यह उन शहीदों को सच्चा सम्मान है जिन्होंने राज्य की सुरक्षा के लिए जान दी। सरकार का ये कदम सराहनीय है।” झीरम सिर्फ एक पार्टी नहीं, पूरे राज्य का दर्द विजय शर्मा ने बताया कि इस बार वह खुद झीरम घाटी जाएंगे, जहां नेताओं की शहादत हुई थी, और वहां पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस पर साहू ने कहा – “झीरम जैसी घटनाएं किसी एक पार्टी की नहीं, पूरे राज्य की पीड़ा हैं। ऐसे मौकों पर एकजुटता ही सच्ची राजनीति है।” डिप्टी सीएम अरुण साव का तंज – नक्सलियों पर नरमी आज भी बरकरार? इस पूरे घटनाक्रम पर राज्य के दूसरे डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा – “अगर विपक्ष सरकार के अच्छे कामों का समर्थन करता है, तो यही आदर्श राजनीति है। लेकिन कुछ नेता, जो पांच साल तक नक्सलियों को परोक्ष संरक्षण देते रहे, आज सरकार को फेल बता रहे हैं। इससे साफ है कि उनके मन में अब भी नक्सलियों के लिए नरमी है।” चाहें बस्तर का विकास हो या झीरम की शहादत – नक्सलवाद के खिलाफ एकजुटता की नई तस्वीर उभर रही है।https://deshharpal.com/के साथ – पल-पल की खबर, हरपल।
Read more

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में फिर आंधी-तूफान:50-60KM/घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं; 6 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर। मई की शुरुआत के साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश के कई जिलों में कहर बरपाया है। 6 मई तक 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। शनिवार को रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ओले गिरे। इस बदलाव से तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। किसानों पर दोहरी मार: फसलें चौपट, बिजली सेवा ठप तेज आंधी और ओलों ने रबी फसलों, फल-सब्जियों और खासकर आम के उत्पादन को भारी नुकसान पहुंचाया है। भिलाई में पपीते, केले और चीकू की 500 एकड़ खेती बर्बाद हो गई। धमधा क्षेत्र के धौराभाठा गांव में 500 एकड़ पर ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसान राजेश पुनिया ने बताया कि करीब 70-80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित तेज अंधड़ से इलेक्ट्रिक पोल और तार टूटने के कारण रायपुर, भिलाई समेत कई जिलों में बिजली आपूर्ति ठप रही। पावर कंपनी की टीम ने युद्धस्तर पर काम करते हुए शुक्रवार शाम तक 80% व्यवस्था बहाल कर दी थी, जबकि शेष शिकायतों का निपटारा देर रात तक जारी रहा। खेतों से बाजार तक असर बदला मौसम क्यों? मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, वहीं हरियाणा से केरल तक ट्रफ लाइन बनने से छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम बदला है। आगे क्या? राहत भी, गर्मी भी मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी, जिससे थोड़ी राहत महसूस की जा सकती है। https://deshharpal.com/ पर बने रहें, हम आपको पल-पल की सटीक खबर सबसे पहले देंगे।
Read more

KR लॉ कॉलेज में NSUI का हंगामा:बिलासपुर में एनवल फंक्शन में स्टेज पर चढ़कर दी धमकी, अभद्रता व धमकी देने का भी आरोप

बिलासपुर। कौशलेंद्र राव (KR) लॉ कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान NSUI नेताओं ने जमकर हंगामा मचाया। आरोप है कि नेताओं ने छात्राओं से अभद्रता, मंच से माइक छीनने और कार्यक्रम बंद कराने की धमकी तक दी। डिप्टी सीएम के आने से ठीक पहले हुई इस घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना को लेकर छात्र-छात्राओं ने एसपी से शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप छात्रा नेहा तिवारी और अंजूलता साहू ने बताया कि 28 अप्रैल को कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। तभी NSUI के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, लोकेश नायक, शुभम जायसवाल सहित कई पदाधिकारी पहुंचे और मंच पर चढ़कर कार्यक्रम में बाधा डालने लगे। उन्होंने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही छात्राओं से दुर्व्यवहार किया और माइक छीनकर धमकी भी दी। सम्मान न मिलने पर भड़के NSUI पदाधिकारी छात्रों के अनुसार, NSUI नेताओं ने अपना नाम मंच से पुकारे जाने की मांग की थी। उन्होंने एक पर्ची के माध्यम से मंच संचालन कर रहे छात्र-छात्राओं को अपने नामों के साथ अन्य पदाधिकारियों के नाम मंच पर बुलाने को कहा। जब ऐसा नहीं हुआ, तो NSUI जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने गुस्से में मंच पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। डिप्टी सीएम के आने से पहले ही माहौल बिगड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम अरुण साव के आगमन से ठीक पहले ही NSUI नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। मंच संचालन कर रहे छात्रों से माइक छीनने और मारपीट की धमकी देने की बात सामने आई है। छात्राओं का कहना है कि खराब तबीयत और मौसम के कारण वे तुरंत शिकायत नहीं कर सकीं, लेकिन अब सभी एकजुट होकर न्याय की मांग कर रहे हैं। पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, NSUI जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह पर पहले भी श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, तोरवा के प्रबंधन ने वसूली और स्कूल बंद कराने की धमकी का आरोप लगाया था। उस मामले में भी लिखित शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। https://deshharpal.com/आपके साथ – छात्रों की आवाज़, सच्चाई की पहचान।
Read more

खंडवा में कल 6 सेंटर्स पर NEET-2025 एग्जाम:2400 विद्यार्थी होंगे शामिल, सीएसपी को बनाया प्रभारी; घड़ी पहनकर नहीं दे सकेंगे परीक्षा

खंडवा। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 इस बार 4 मई को आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा पिछली बार की तरह ऑफलाइन मोड में ही ली जाएगी। देशभर की तरह खंडवा शहर में भी परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2400 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। खंडवा के ये स्कूल बने परीक्षा केंद्र परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, नेहरू स्कूल, कन्या स्कूल सूरजकुंड, एमएलबी स्कूल और एसएन कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी, लेकिन छात्रों को सुबह 11:30 बजे से ही प्रवेश दिया जाएगा। चार स्तर की जांच और बायोमेट्रिक से होगी एंट्री परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर कमरे में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी लाइव निगरानी NEET मुख्यालय से की जाएगी। छात्रों को चार स्तरों की चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद दोपहर 1:30 बजे परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा। पुलिस तैनात, मोबाइल जैमर और सख्त निगरानी परीक्षा के दौरान पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी केंद्रों पर तैनात रहेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे। सुरक्षा और संचालन की जिम्मेदारी सीएसपी अभिनव बारंगे को सौंपी गई है। घड़ी, कड़ा, क्लचर और बैंड पर रोक विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। घड़ी, कड़ा, हेयर क्लचर, बैंड आदि पहनकर आना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, एडमिट कार्ड पर एक पासपोर्ट साइज और एक पोस्टकार्ड साइज फोटो लगाना अनिवार्य होगा। परीक्षा के बाद छात्रों को अपना प्रवेश पत्र जमा करना होगा। पेन और स्टेशनरी केंद्र पर मिलेगी छात्रों को परीक्षा के दौरान उपयोग में आने वाली पेन और अन्य जरूरी स्टेशनरी परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।
Read more

आयुर्विज्ञान विवि जबलपुर का दीक्षांत समारोह:डिप्टी सीएम की घोषणा-श्योपुर, सिंगरौली में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

जबलपुर। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए राज्य के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को घोषणा की कि श्योपुर और सिंगरौली जिलों में जल्द ही नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। यह ऐलान उन्होंने जबलपुर में आयोजित मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह के दौरान किया। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विश्वविद्यालय का नाम बदलकर “महर्षि सुश्रुत आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय” करने की घोषणा भी की। राज्यपाल ने समारोह में 76 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल भी वितरित किए। एम्स की मांग भी उठी कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद महापौर जगत बहादुर अन्नू ने जबलपुर को एम्स (AIIMS) की सौगात देने की मांग उपमुख्यमंत्री से की। उन्होंने कहा कि “अगर ऐसा होता है तो जबलपुर के लिए यह बहुत बड़ी सौगात होगी।” समारोह में मौजूद रहे राज्य के कई प्रमुख चेहरे यह भव्य कार्यक्रम नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र, घंटाघर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने की, जबकि मंच पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, कुलपति डॉ. अशोक खंडेलवाल और कुलसचिव पुष्पराज बघेल मौजूद रहे। 32 हजार छात्रों को मिलेगी उपाधि, पार्किंग के लिए शटल और ई-रिक्शा की सुविधा इस दीक्षांत समारोह में 32,000 छात्रों को उपाधियां मान्य की जाएंगी। आगंतुकों की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था क्राइस्ट चर्च स्कूल, तैय्यब अली पेट्रोल पंप के पास की गई है, जहाँ से कार्यक्रम स्थल तक शटल और ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।(https://deshharpal.com/)
Read more

फिर 5 हजार करोड़ का कर्ज लेगी मोहन सरकार:एमपी पर पहले से 4.21 लाख करोड़ का कर्ज, 6 मई को दो किश्तों में नया लोन

एक महीने में फिर कर्ज लेने की तैयारी में मोहन सरकार, RBI से लेगी 5,000 करोड़ भोपाल। नया वित्त वर्ष 2024-25 शुरू हुए अभी एक महीना ही बीता है, और मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में जुट गई है। अप्रैल महीने में भले ही सरकार ने एक भी रुपया कर्ज न लिया हो, लेकिन मई की शुरुआत में ही 5,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कर्ज दो किश्तों में उठाया जा रहा है। यह कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से लिया जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया 6 मई को पूरी होगी और राशि का भुगतान 7 मई को किया जाएगा। 12 और 14 साल की अवधि वाले होंगे दोनों लोन वित्त विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, यह दोनों ऋण लंबे अवधि के होंगे। पहली किश्त 2,500 करोड़ रुपये की है, जिसे 12 साल के लिए लिया जाएगा और यह 7 मई 2037 को चुकाई जाएगी। वहीं दूसरी किश्त भी 2,500 करोड़ की है, लेकिन इसकी अवधि 14 साल होगी और इसे 7 मई 2039 को सरकार को लौटाना होगा। राजस्व अधिशेष का दावा, लेकिन कर्ज पर भरोसा सरकार का दावा है कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 में राज्य को 12,487.78 करोड़ रुपये का राजस्व अधिशेष मिला था। उस समय कुल आय 2,34,026.05 करोड़ रुपये और व्यय 2,21,538.27 करोड़ रुपये रहा। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में संशोधित अनुमानों के अनुसार सरकार की आमदनी 2,62,009.01 करोड़ और खर्च 2,60,983.10 करोड़ रुपये आंका गया है। यानी सरकार इस बार भी 1,025.91 करोड़ रुपये के अधिशेष में रहने का अनुमान लगा रही है। मार्च में ही लिया था रिकॉर्ड कर्ज( https://deshharpal.com/) गौरतलब है कि बीते वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने कुल 61,400 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसमें से सिर्फ मार्च महीने में ही 20,400 करोड़ रुपये का लोन उठाया गया—जो किसी भी एक महीने में लिया गया अब तक का सबसे बड़ा कर्ज माना जा रहा है।
Read more
1 58 59 60 61 62 66

Editor's Picks

TMKOC अपडेट: पोपटलाल की शादी का इंतजार, दयाबेन की वापसी पर सस्पेंस और नई एंट्री ने खोले कई राज

TMKOC अपडेट: पोपटलाल की शादी का इंतजार, दयाबेन की वापसी पर सस्पेंस और नई एंट्री ने खोले कई राज

टीवी का सबसे पॉपुलर शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah (TMKOC) एक बार फिर चर्चा में है। शो के फैंस लंबे समय से कुछ सवालों के जवाब का इंतजार कर रहे हैं—पोपटलाल की शादी आखिर कब होगी, दयाबेन कब लौटेंगी और जेठालाल का इंतजार कब खत्म होगा? पोपटलाल की शादी पर फिर चर्चा शो में पत्रकार पोपटलाल का किरदार हमेशा से शादी को लेकर फेमस रहा है। हर बार कुछ न कुछ गड़बड़ हो जाती है और उनकी शादी टल जाती है। फैंस अब फिर से यही सवाल पूछ रहे हैं—क्या इस बार उनका सपना पूरा होगा? दयाबेन की वापसी का इंतजार दयाबेन के किरदार की गैरमौजूदगी शो में लंबे समय से महसूस की जा रही है। जेठालाल भी कई बार उनके लौटने की उम्मीद जताते दिखे हैं। दर्शक अभी भी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। नई एंट्री ने खोले कुछ सीक्रेट्स हाल ही में शो में हुई नई एंट्री ने कहानी में कुछ नए मोड़ और सीक्रेट्स का संकेत दिया है। इससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है कि आगे कहानी किस दिशा में जाएगी। दर्शकों की बढ़ी दिलचस्पी शो में चल रहे इन सवालों और ट्विस्ट्स ने एक बार फिर दर्शकों की रुचि बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार एपिसोड्स और कैरेक्टर्स पर चर्चा कर रहे हैं।
करियर की शुरुआत में फ्लॉप रही फिल्म, एक्टर Avinash Tiwary ने झेला तानों का दौर

करियर की शुरुआत में फ्लॉप रही फिल्म, एक्टर Avinash Tiwary ने झेला तानों का दौर

बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर Avinash Tiwary के करियर की शुरुआत आसान नहीं रही। उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती दिनों में उनकी फिल्म के फ्लॉप होने के बाद उन्हें तानों का सामना भी करना पड़ा और कुछ लोगों ने उन्हें “बेचारा” तक कह दिया था। शुरुआत में मुश्किल समय अविनाश तिवारी ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उन्हें बड़ी उम्मीदों के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन फिल्म का रिस्पॉन्स अच्छा नहीं रहा, जिससे उनका आत्मविश्वास भी प्रभावित हुआ। हार नहीं मानी, आगे बढ़ते रहे हालांकि इस मुश्किल दौर के बावजूद अविनाश तिवारी ने हार नहीं मानी। उन्होंने धीरे-धीरे अपने अभिनय पर काम किया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दमदार किरदारों के जरिए वापसी की। अब बदल गई पहचान आज अविनाश तिवारी को एक टैलेंटेड और गंभीर अभिनेता के तौर पर देखा जाता है। उनकी मेहनत और धैर्य ने उन्हें इंडस्ट्री में एक नई पहचान दिलाई है।
8th Pay Commission: सैलरी के साथ HRA में बंपर बढ़ोतरी की उम्मीद, छोटे शहरों के कर्मचारियों को भी होगा फायदा

8th Pay Commission: सैलरी के साथ HRA में बंपर बढ़ोतरी की उम्मीद, छोटे शहरों के कर्मचारियों को भी होगा फायदा

केंद्र सरकार के 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अगर नई सिफारिशें लागू होती हैं तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी के साथ-साथ HRA (House Rent Allowance) में भी बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। इससे सिर्फ बड़े शहरों जैसे दिल्ली-पटना ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी सीधा फायदा मिलेगा। HRA में क्या हो सकता है बदलाव? रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए वेतन आयोग में HRA की दरों में बढ़ोतरी पर विचार किया जा सकता है। इसका मतलब है कि किराए पर रहने वाले कर्मचारियों को हर महीने ज्यादा भत्ता मिल सकता है। कर्मचारियों को कैसे होगा फायदा? छोटे शहरों के लिए भी बड़ी राहत अभी तक HRA का ज्यादा फायदा बड़े शहरों में रहने वालों को मिलता है, लेकिन अगर नया फॉर्मूला लागू हुआ तो टियर-2 और टियर-3 शहरों के कर्मचारी भी इससे लाभान्वित होंगे। अभी क्या है स्थिति? फिलहाल 8th Pay Commission को लेकर चर्चा जारी है। सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा और अंतिम सिफारिशों का इंतजार किया जा रहा है।
30 साल की हरियाणवी एक्ट्रेस Divyanka Sirohi का अचानक निधन, घर पर बेहोश होने के बाद नहीं बची जान, परिवार सदमे में

30 साल की हरियाणवी एक्ट्रेस Divyanka Sirohi का अचानक निधन, घर पर बेहोश होने के बाद नहीं बची जान, परिवार सदमे में

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी 30 साल की एक्ट्रेस Divyanka Sirohi का अचानक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर पर अचानक बेहोश हो गई थीं, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद उनके परिवार और करीबी लोग गहरे सदमे में हैं। अचानक बिगड़ी तबीयत जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस अपने घर पर सामान्य दिन की तरह थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गईं। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, जो सफल नहीं हो सकी। परिवार में मातम का माहौल इस अचानक हुए निधन से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घर में शोक का माहौल है और रिश्तेदार व करीबी लोग लगातार पहुंच रहे हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक उनके निधन की खबर से हरियाणवी मनोरंजन जगत में भी शोक की लहर है। कई कलाकारों और सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। जांच या कारणों की जानकारी नहीं फिलहाल मौत के सही कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। परिजन और डॉक्टर स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।
भोपाल में पॉलिटेक्निक चौराहा पर प्रदर्शन पर रोक, धरना-रैली और पुतला दहन की नहीं मिलेगी अनुमति

Bhopal में पॉलिटेक्निक चौराहा पर प्रदर्शन पर रोक, धरना-रैली और पुतला दहन की नहीं मिलेगी अनुमति

मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal से एक बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। शहर के संवेदनशील माने जाने वाले पॉलिटेक्निक चौराहा पर अब किसी भी तरह के प्रदर्शन, धरना, रैली या पुतला दहन की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस प्रशासन के इस फैसले के बाद अब यहां किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने क्या बताया? पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह निर्णय शहर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लिया गया है। अक्सर इस इलाके में प्रदर्शन के कारण जाम और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्यों लिया गया यह फैसला? आगे क्या नियम रहेगा? अब इस क्षेत्र में किसी भी संगठन या समूह को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों की प्रतिक्रिया इस फैसले को लेकर शहर में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे सही कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान दिया जाना चाहिए।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.