आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGधर्म-कर्मNavratri 2026: आठवें दिन मां महागौरी की पूजा, जानें कथा, महत्त्व और मंत्र◆BREAKINGदेश-हरपलबांग्लादेश में पिस्तौल लेकर ड्रग्स के खिलाफ उतरे मंत्री, झुग्गियों में छापेमारी का वीडियो वायरल◆BREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर-कटंगी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो की मौत; एक युवक गंभीर घायल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में दर्दनाक हादसा: दशहरे की छुट्टी पर घर लौट रही 9वीं की छात्रा की ट्रक के नीचे आने से मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्सभारत-A के न्यूजीलैंड दौरे के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स पर होंगे लाइव, जुरेल की कप्तानी में खेलेंगे राहुल-जायसवाल◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर के मल्हार स्कूल विवाद में प्राचार्य कल्याण संघ की एंट्री, निष्पक्ष जांच और CCTV फुटेज खंगालने की मांग◆BREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में गरबा कार्यक्रम में बवाल, बाउंसरों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट; वीडियो सामने आया◆BREAKINGबिज़नेसGold Mining: ऑस्ट्रेलिया में सोने की नई खोज से बदलेगी तस्वीर, भारत को मिल सकता है नया सप्लायर◆BREAKINGधर्म-कर्मNavratri 2026: आठवें दिन मां महागौरी की पूजा, जानें कथा, महत्त्व और मंत्र◆BREAKINGदेश-हरपलबांग्लादेश में पिस्तौल लेकर ड्रग्स के खिलाफ उतरे मंत्री, झुग्गियों में छापेमारी का वीडियो वायरल◆BREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर-कटंगी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो की मौत; एक युवक गंभीर घायल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में दर्दनाक हादसा: दशहरे की छुट्टी पर घर लौट रही 9वीं की छात्रा की ट्रक के नीचे आने से मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्सभारत-A के न्यूजीलैंड दौरे के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स पर होंगे लाइव, जुरेल की कप्तानी में खेलेंगे राहुल-जायसवाल◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर के मल्हार स्कूल विवाद में प्राचार्य कल्याण संघ की एंट्री, निष्पक्ष जांच और CCTV फुटेज खंगालने की मांग◆BREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में गरबा कार्यक्रम में बवाल, बाउंसरों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट; वीडियो सामने आया◆BREAKINGबिज़नेसGold Mining: ऑस्ट्रेलिया में सोने की नई खोज से बदलेगी तस्वीर, भारत को मिल सकता है नया सप्लायर◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Shubhanshu

Shubhanshu Shukla Returns: भारत के पहले ISS Astronaut की San Diego में सफल Splashdown Landing

Shubhanshu Shukla, जो कि International Space Station (ISS) तक पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं, अब सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए हैं। उन्होंने 15 जुलाई को दोपहर 3:02 बजे (IST) अमेरिका के San Diego के पास Splashdown किया। वे SpaceX के Crew Dragon “Grace” कैप्सूल के ज़रिए वापस आए और यह Axiom-4 मिशन का हिस्सा था। मिशन की प्रमुख बातें भारत का गर्व का क्षण (परिवार की भावनात्मक घड़ी): Next Step: Gaganyaan के लिए Data और Rehab हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shubhanshu Shukla ISS Mission,

Space में जाति की एंट्री! उदित राज बोले – “शुभांशु की जगह दलित को भेजना था

Axiom-4 मिशन से वापसी के बाद बवाल में घिरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला – कांग्रेस नेता ने दे दिया जातीय तड़का नई दिल्ली, देश हरपल ब्यूरो।भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ चुका है। Group Captain शुभांशु शुक्ला ने Axiom-4 मिशन के तहत 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर बिताकर धरती पर सफल वापसी की है। लेकिन जैसे ही वह वापस लौटे, कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने इस ऐतिहासिक क्षण को विवाद में खींच लिया। क्या कहा कांग्रेस नेता उदित राज ने? डॉ. उदित राज ने शुभांशु की वापसी पर तो उन्हें शुभकामनाएं दीं लेकिन उसके साथ-साथ एक ऐसा बयान भी दे डाला जिसने माहौल गर्मा दिया। उन्होंने कहा: “पहले राकेश शर्मा अंतरिक्ष में गए थे, तब SC-ST और OBC इतने पढ़े-लिखे नहीं थे। लेकिन अब तो किसी दलित या ओबीसी को भी शुभांशु शुक्ला की जगह भेजा जा सकता था। ऐसा नहीं कि NASA ने कोई परीक्षा लेकर उनका चयन किया हो।” इस बयान पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। शुभांशु ने स्पेस में किए 60 वैज्ञानिक प्रयोग Axiom-4 मिशन पर 25 जून को शुभांशु तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ISS के लिए रवाना हुए थे। 18 दिनों के इस मिशन में उन्होंने 60 वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनमें से 7 भारत के ISRO द्वारा प्रस्तावित थे। शुभांशु शुक्ला अपने साथ 263 किलोग्राम वैज्ञानिक उपकरण और डेटा लेकर लौटे हैं, जो भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। 🇮🇳 भारत के लिए क्यों खास है यह मिशन? शुभांशु शुक्ला भारत के पहले व्यक्ति बने जिन्होंने एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष मिशन के तहत ISS तक सफर किया। ISRO के आगामी Gaganyaan Mission (2027) से पहले यह मिशन भारत के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी और वैज्ञानिक प्रयोगशाला साबित हो सकता है। Axiom-4 मिशन पर भारत ने खर्च किए 550 करोड़ रुपये सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत सरकार ने इस मिशन पर करीब ₹550 करोड़ का निवेश किया है। इस निवेश से भारत को न केवल वैश्विक स्पेस कमर्शियल सेक्टर में पहचान मिली, बल्कि तकनीकी रूप से भी कई नई जानकारियां हासिल हुई हैं। NASA और ISRO की साझेदारी यह मिशन अमेरिकी कंपनी Axiom Space और NASA के सहयोग से संचालित हुआ था। भारत की तरफ से ISRO और भारतीय वायुसेना के सहयोग से शुभांशु को प्रशिक्षित किया गया।
Read more
India US Trade Deal 2025

क्या अब भारत में नॉन-वेजिटेरियन गाय का दूध भी मिलेगा …??

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में गायों को दिए जाने वाले नॉन-वेज चारे को लेकर बड़ा विवाद। भारत ने ऐसे दूध के आयात को धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। जानें क्या है पूरा मामला। By Desh Harpal |15 July 2025 भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते (Trade Deal) की राह में एक अद्भुत लेकिन संवेदनशील मुद्दा अड़चन बनकर उभरा है — और वो है: “क्या जिस गाय ने मांस या मछली वाला चारा खाया हो, उसका दूध भारत में पवित्र माना जा सकता है?” 🇮🇳 भारत की चिंता: दूध सिर्फ पोषण नहीं, एक श्रद्धा है! भारत सरकार ने साफ कहा है कि वह ऐसे किसी डेयरी उत्पाद (दूध, घी, मक्खन, पनीर आदि) का आयात नहीं करना चाहती जिसकी उत्पत्ति उन गायों से हो जिन्होंने मांस या मछली आधारित चारा खाया हो। 🔸 भारत की यह मांग सिर्फ व्यापार नहीं, संवेदनशील धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं से जुड़ी है।🔸 गाय और उसका दूध हिन्दू समाज में पूजनीय माने जाते हैं। अगर ऐसी गाय को non-vegetarian feed दिया गया हो, तो उसका दूध “अशुद्ध” माना जाता है। 🇺🇸 अमेरिका की प्रैक्टिस: डेयरी गायों को दिया जाता है मांसयुक्त चारा अमेरिका में डेयरी फार्म्स आमतौर पर अपनी गायों को ज़्यादा प्रोटीन और एनर्जी के लिए मांस, रक्त, मछली या हड्डी आधारित आहार देते हैं। ➡️ अमेरिका के लिए यह सामान्य कृषि तकनीक है,➡️ लेकिन भारत के लिए यह अवांछनीय, अनैतिक और धर्मविरोधी है। क्या कहती है भारत की नीति? भारत अमेरिका से डेयरी आयात की इजाज़त तभी देगा जब: भारत का कहना है कि ये मांग World Trade Organization (WTO) के GATT आर्टिकल 20 के तहत पूरी तरह वैध है, क्योंकि यह “सार्वजनिक नैतिकता” (Public Morality) से जुड़ी है। क्या कहता है अमेरिका? अमेरिकी अधिकारी इसे “Non-Tariff Barrier” मानते हैं।उनका कहना है: “भारत की यह मांग वैज्ञानिक रूप से अनावश्यक है। दूध की पौष्टिकता इस बात से नहीं बदलती कि गाय ने क्या खाया।” अमेरिका WTO में भी इस मुद्दे को उठा चुका है और उसे व्यापार में भेदभाव के रूप में देखता है। कितना बड़ा है असर? SBI की एक रिपोर्ट के अनुसार: 🔸 अमेरिका की दूध कंपनियां भारतीय बाज़ार में सस्ती दरों पर उत्पाद ला सकती हैं,🔸 जिससे भारत का पूरा डेयरी इकोसिस्टम डगमगा सकता है। आर्थिक असर: 1 लाख करोड़ का नुकसान टाल रहा है भारत? एसबीआई की एक रिपोर्ट बताती है कि अगर अमेरिका को भारत में खुलकर दूध और डेयरी उत्पाद बेचने की छूट मिलती है, तो इससे भारतीय किसानों को ₹1.03 लाख करोड़ का नुकसान हो सकता है। अमेरिकी उत्पाद ज़्यादा सस्ते हो सकते हैं, जिससे भारत की देसी डेयरी इंडस्ट्री पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है। क्यों बन गई यह “रेड लाइन”? भारत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया: “हम डेयरी को धार्मिक मान्यताओं और किसानों की आजीविका के नज़रिए से देखते हैं। यह हमारे लिए Red Line है।” RSS से जुड़े संगठन और कई धार्मिक संस्थाएँ भी सरकार पर इस बिंदु को लेकर दबाव बना रही हैं। निष्कर्ष: दूध अब सिर्फ दूध नहीं रहा भारत-अमेरिका ट्रेड डील में जहां टेक्नोलॉजी, टैरिफ, और डेटा सुरक्षा जैसे मुद्दे हैं, वहीं “गाय का चारा” एक ऐसा मुद्दा बन गया है जिसने समझौते की संभावनाओं को जटिल बना दिया है। यह विवाद बताता है कि व्यापार केवल पैसा और वस्तुओं का नहीं होता, वह भावनाओं, संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्य व्यवस्था से भी टकराता है। Quick Facts: बिंदु विवरण समस्या अमेरिका की गायें नॉन-वेज चारा खाती हैं भारत की मांग डेयरी उत्पाद “शुद्ध शाकाहारी” स्रोत से हों अमेरिकी प्रतिक्रिया यह अनावश्यक बाधा है संभावित नुकसान भारतीय किसानों को ₹1 लाख करोड़ का घाटा धार्मिक पहलू हिन्दू धर्म में गाय और उसका दूध पवित्र माने जाते हैं जब बात “भारत-अमेरिका व्यापार डील” की होती है, तो यह सिर्फ टैक्स और टैरिफ की बातचीत नहीं होती। इसमें आस्था, पहचान, और स्थानीय अर्थव्यवस्था की गूंज भी शामिल होती है। गाय के चारे से शुरू हुआ यह विवाद, आज दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा नैतिक और सांस्कृतिक बहस बन चुका है। भारत ने साफ कर दिया है — “दूध वही, जो शुद्ध हो — और शुद्ध वही, जो शाकाहारी हो।”
Read more
S. Jaishankar

India-China Relations , Jaishankar ने Beijing में की Xi Jinping से अहम मुलाकात

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने सोमवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) से बीजिंग में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शुभकामनाएं चीन के शीर्ष नेतृत्व को पहुंचाईं। यह भेंट SCO (Shanghai Cooperation Organisation) की बैठक के दौरान हुई, जहां द्विपक्षीय रिश्तों में विश्वास और संवाद को प्राथमिकता दी गई। India-China संबंधों पर Jaishankar का ज़ोर: “मतभेद को विवाद ना बनने दें” Jaishankar ने शी जिनपिंग को बताया कि भारत चाहता है कि दोनों देशों के बीच “विश्वास की बहाली” हो और एक ‘Far-Seeing Approach’ अपनाते हुए दीर्घकालिक स्थायित्व और शांति की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने कहा: चार साल बाद China Trip: Galwan Clash के बाद पहला High-Level दौरा यह Jaishankar की 2020 के बाद पहली चीन यात्रा है। उस साल गलवान घाटी (Galwan Valley) में हिंसक झड़पों के बाद दोनों देशों के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए थे। अब एक बार फिर India-China Relations सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले जयशंकर ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग (Han Zheng) और विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) से भी मुलाकात की और इन मुद्दों पर चर्चा की: धर्म और सांस्कृतिक संबंध: Kailash Mansarovar यात्रा को लेकर बड़ा संकेत जयशंकर ने चीन से कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू की जाए। यह यात्रा दोनों देशों के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने का प्रतीक है। SCO Meet 2025 Highlights: भारत का स्पष्ट संदेश Shanghai Cooperation Organisation (SCO) की इस बैठक में भारत ने क्षेत्रीय सहयोग, आपसी विश्वास, और रणनीतिक संतुलन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। जयशंकर ने यह भी कहा कि “Asia की स्थिरता तभी संभव है जब India और China मिलकर सोचें और आगे बढ़ें।” हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Trapit Bansal

Meta रूमिंग पैंग को देगा 1670 करोड़ और भारत के त्रपित बंसल को 800 करोड़ का पैकेज

Meta Superintelligence Labs: Zuckerberg की नई चाल से OpenAI और Google में मची हलचल! देश हरपल डिजिटल डेस्क | टेक डेस्कसिलिकॉन वैली में इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में टैलेंट वॉर चरम पर है। Meta के CEO मार्क ज़करबर्ग अब OpenAI, Google और Anthropic जैसी दिग्गज AI कंपनियों को सीधी चुनौती देने के लिए एक नई ‘सुपर चाल’ चल चुके हैं — Meta Superintelligence Labs (MSL) की शुरुआत के साथ। Meta अब तेजी से AI की सबसे तेज़ और होशियार ब्रेनपावर को अपने पाले में कर रहा है। खास बात है कि , यह जिन प्रतिभाओं को नियुक्त कर रहा है, उन्हें मिलने वाले पैकेज की रकम सुनकर कंपनियों के HR हिल गए हैं — 20 करोड़ डॉलर (1600 करोड़ रुपये तक) के पैकेज दिए जा रहे हैं! Top AI Talent की Meta में एंट्री! इस ‘AI Talent Hunt’ में कई चर्चित नाम शामिल हो चुके हैं: Huiwen Chang: GPT-4o की को-क्रिएटर और Google की मशहूर रिसर्चर, अब की टीम में शामिल हैं। Alexander Wang: पूर्व Scale AI के CEO को ने Superintelligence Labs का Chief AI Officer बनाया है। Nate Friedman: GitHub के पूर्व CEO और VC फर्म NFDG के को-फाउंडर अब AI Products और Applied Research संभालेंगे। Daniel Gross: Safe Superintelligence के पूर्व CEO, अब AI Product Division की कमान। Ruoming Pang: Apple की Foundation Models टीम के हेड रहे Pang को ₹1600 करोड़ के पैकेज पर नियुक्त किया। Trapit Bansal: OpenAI में ‘O-Series’ के डेवलपर, जिन्हें ₹800 करोड़ के ऑफर पर शामिल किया। Shuchao Bi: YouTube Shorts के को-फाउंडर और Google Ads में AI विशेषज्ञ रहे Bi ने भी जॉइन किया। पैकेज में क्या-क्या शामिल है? Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, Meta द्वारा दी जा रही compensation में शामिल है: Base SalarySigning BonusMeta Stock (Equity) – जिसमें performance metrics और loyalty-based clauses होते हैं।Extended Contracts – कुछ नियुक्तियाँ चार साल से भी लंबे अनुबंधों पर आधारित हैं। इसमें वो लोग भी हैं जिन्होंने अपने मौजूदा स्टार्टअप्स में बड़ी equity छोड़ Meta जॉइन किया। उन्हें हुए नुकसान की भरपाई के लिए Signing Bonus को बढ़ाया गया है। Meta का लक्ष्य क्या है? Meta की Superintelligence Labs का लक्ष्य सिर्फ Language Models बनाना नहीं, बल्कि Artificial General Intelligence (AGI) और Superintelligence Systems का निर्माण करना है, जिससे वह OpenAI, Google DeepMind और Anthropic जैसी कंपनियों को सीधे टक्कर दे सके। मार्क ज़करबर्ग ने साफ़ किया है कि AGI पर नियंत्रण रखने के लिए टेक्नोलॉजी की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दिमागों को एक साथ लाना जरूरी है – और अब उसी मिशन पर है। क्या यह टैलेंट वॉर और तेज़ होगी? AI सेक्टर में यह प्रतिस्पर्धा अब केवल इनोवेशन की नहीं रही, बल्कि ‘किसके पास बेहतर ब्रेन है’ इस रेस की भी बन गई है। पहले Apple, फिर OpenAI और अब Meta — हर कंपनी अब AI के अगले अध्याय को लिखने में जुटी है। यह रणनीति न केवल एआई इंडस्ट्री को पुनर्परिभाषित कर रही है, बल्कि एक नया AI साम्राज्य भी बना रही है, जहाँ टैलेंट, टेक्नोलॉजी और ट्रिलियन-डॉलर वैल्यू का मिलन हो रहा है। भारत से Trapit Bansal और Shuchao Bi जैसे नामों की मौजूदगी भारतीयों के लिए भी गर्व का विषय है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shubhanshu Shukla

Shubhanshu Shukla ने ISS में ली Historic Photo, ‘Saare Jahan Se Achha’ की गूंज से गूंजा Space Station

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) ने अंतरिक्ष से एक ऐसी ऐतिहासिक तस्वीर साझा की है जो भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है। Axiom-4 मिशन के तहत ISS (International Space Station) पर 17 दिन बिताने के बाद, उन्होंने अपने दल के साथ विदाई से पहले एक अंतिम Group Photo क्लिक कराई। ISS से Historic Final Group Photo – अंतरिक्ष में भारत का गर्व Group Captain शुभांशु शुक्ला ने अमेरिका, जापान, हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मिलकर ISS पर Final Pose in Flight Suits में हिस्सा लिया। यह फोटो ISS की दीवार पर लगे एक टाइम-लैप्स कैमरे से ली गई, जिसमें सभी आठ अंतरिक्ष यात्री मुस्कुराते नजर आए। “Saare Jahan Se Achha” की गूंज ने बनाया भावुक पल Photo क्लिक करने से पहले शुभांशु शुक्ला ने ‘सारे जहां से अच्छा’ की पंक्तियां पढ़ीं, जिससे पूरा स्टेशन देशभक्ति के रंग में रंग गया। Space Mission Experiments – 60 से ज्यादा वैज्ञानिक परीक्षण पूरे Axiom-4 मिशन में शामिल टीम ने अंतरिक्ष में रहकर 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनमें शामिल हैं: इन प्रयोगों से भारत को Gaganyaan जैसे भविष्य के मिशनों में बड़ी मदद मिलेगी। Earth Return Plan – कब लौटेंगे Shubhanshu Shukla? India’s Space Pride – 41 साल बाद ISS पर भारतीय Shubhanshu Shukla 41 वर्षों में पहले भारतीय हैं जिन्होंने ISS का दौरा किया है। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष की यात्रा की थी। इस मिशन के जरिए भारत अब ISRO’s Gaganyaan Program को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती देगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Jaishankar

Jaishankar China Visit 2025 SCO Meet में हुई बड़ी बातचीत, India-China रिश्तों में दिखा सुधार

बीजिंग, 14 जुलाई 2025 — भारत के विदेश मंत्री Dr. S. Jaishankar ने 2020 की गालवान झड़प के बाद पहली बार चीन का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने बीजिंग में SCO (Shanghai Cooperation Organisation) Foreign Ministers Meet में हिस्सा लिया और चीन के उपराष्ट्रपति Han Zheng से मुलाकात की। इस हाई-लेवल मुलाकात को India-China संबंधों में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। Galwan Clash के बाद पहली मुलाकात, दिखा भरोसे का नया माहौल Dr. S. Jaishankar की यह यात्रा इसलिए खास है क्योंकि यह 2020 के बाद से दोनों देशों के बीच पहली गंभीर और उच्च-स्तरीय बातचीत है। गालवान हिंसा के बाद दोनों देशों के रिश्तों में गहरी खटास आ गई थी, लेकिन अब एक नया Diplomatic thaw (राजनयिक गर्माहट) नजर आ रहा है। Jaishankar और Han Zheng की मुलाकात में क्या हुआ? Kailash Mansarovar Yatra फिर से शुरू Dr. S. Jaishankar ने इस मीटिंग में यह भी घोषणा की कि Kailash Mansarovar Yatra को पांच साल बाद फिर से शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही भारत-चीन राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ भी इस साल मनाई जा रही है, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने का एक अच्छा अवसर है। SCO Foreign Ministers Meeting 2025 में भारत की भूमिका विदेश मंत्री जयशंकर अब 15 जुलाई को तियानजिन (Tianjin) में आयोजित हो रही SCO Foreign Ministers’ Meet में भाग लेंगे। इस बैठक में अफगानिस्तान, आतंकवाद, व्यापार, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Etihad

Etihad Alert on Boeing 787 फ्यूल कंट्रोल स्विच पर चेतावनी, Air India Crash के बाद सख्त जांच के आदेश

Etihad Airways ने अपने Boeing 787 Dreamliner विमानों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एयरलाइंस ने अपने पायलटों को Fuel Control Switch के संचालन में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं और सभी विमानों में Fuel Switch Locking Mechanism की व्यापक जांच के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला उस घटना के बाद आया जब Etihad का एक विमान अबूधाबी से हैदराबाद उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण वापस लौटना पड़ा। Air India Crash और Fuel Switch की भूमिका इस फैसले की पृष्ठभूमि में सबसे बड़ा कारण रहा है Air India Flight AI-171 का हादसा, जो 12 जून 2025 को हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उड़ान के दौरान दोनों इंजनों के Fuel Control Switches ‘RUN’ से अपने आप ‘CUTOFF’ में चले गए, जिससे इंजन की शक्ति क्षणिक रूप से बंद हो गई और विमान का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में कई जानें गईं। FAA और AAIB की रिपोर्ट भारत की AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि Air India ने FAA (Federal Aviation Administration) की 2018 की सर्विस बुलेटिन का पालन नहीं किया था। इस बुलेटिन में विशेष रूप से Boeing विमानों के Fuel Switch Lock Mechanism की जांच की सिफारिश की गई थी। हालांकि FAA का कहना है कि उन्हें डिज़ाइन में कोई गंभीर तकनीकी खामी नहीं मिली है, इसलिए उन्होंने अब तक कोई अनिवार्य एयरवर्थिनेस निर्देश (Airworthiness Directive) जारी नहीं किया। Etihad का Proactive Action Etihad Airways ने संभावित खतरे को देखते हुए अपने Boeing 787 बेड़े में तैनात सभी विमानों के Fuel Locking Mechanism की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, पायलटों को टेकऑफ और लैंडिंग जैसे अहम मौकों पर Fuel Switch को संभालते वक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। Global Airlines भी हुए सतर्क Etihad के इस कदम के बाद अब अन्य इंटरनेशनल एयरलाइंस भी अपने Boeing 787 विमानों की जांच करने में जुट गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही कई कंपनियाँ अपने Standard Operating Procedures (SOPs) में बदलाव कर सकती हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Chhangur Baba ISI Connection

Chhangur Baba ISI Connection : छांगुर बाबा का षड्यंत्रकारी जाल अब भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती

उत्तर प्रदेश ATS और ईडी (ED) की संयुक्त जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, छांगुर बाबा की करतूतों की परतें एक-एक कर सामने आती जा रही हैं। धर्मांतरण के नाम पर शुरू हुआ यह खेल अब सीधे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ता नजर आ रहा है। धर्मांतरण से लेकर जासूसी तक – पूरी प्लानिंग थी तैयार सूत्रों की मानें तो छांगुर बाबा सिर्फ हिंदुओं को इस्लाम में बदलने का काम नहीं कर रहा था, बल्कि इसका मकसद भारत में सांप्रदायिक ज़हर फैलाना और देश की एकता को तोड़ना था।जांच एजेंसियों को जो दस्तावेज़ और डिजिटल सबूत मिले हैं, उनमें नेपाल कनेक्शन सबसे खतरनाक साबित हुआ है। काठमांडू स्थित पाकिस्तानी दूतावास में ISI एजेंटों के साथ छांगुर नेटवर्क की एक गुप्त बैठक भी हुई थी, जिसमें भारत में स्लीपर सेल एक्टिवेट करने की प्लानिंग शामिल थी। ISI एजेंटों से निकाह और जासूसी में महिलाओं की भूमिका छांगुर बाबा की सबसे खतरनाक योजना थी – आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू महिलाओं को धर्म के नाम पर फंसाकर पहले इस्लाम कबूल करवाना, फिर नेपाल ले जाकर उनका निकाह ISI एजेंटों या स्लीपर सेल से कराना। इसके बाद इन महिलाओं को भारत में जासूसी नेटवर्क का हिस्सा बनाने के लिए एक कोडवर्ड सिस्टम तक तैयार कर लिया गया था। इस साजिश में नेपाल की जमीन का इस्तेमाल ट्रांजिट और रिक्रूटमेंट सेंटर के तौर पर किया जा रहा था। ATS और ED का एक्शन मोड ON उत्तर प्रदेश एटीएस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने बरेली, कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ समेत कई जिलों में रेड कर छांगुर बाबा से जुड़े दर्जनों संदिग्धों को हिरासत में लिया है। कई बैंक खातों में संदिग्ध विदेशी फंडिंग के संकेत मिले हैं, जिनकी जांच अभी जारी है। डिजिटल सबूत और कोडवर्ड सिस्टम निष्कर्ष: एक बाबा, एक रैकेट और एक अंतरराष्ट्रीय खतरा! छांगुर बाबा का मामला सिर्फ धर्मांतरण तक सीमित नहीं है। यह एक बड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी साजिश है, जिसमें भारत को अंदर से कमजोर करने की कोशिश की जा रही थी। इस केस की तह तक जाने के लिए ATS और ED की जाँच निर्णायक मोड़ पर है।
Read more
Electricity Yojana

Bihar Free Electricity Yojana 2025 अब हर महीने 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री

बिहार सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए Bihar Free Electricity Yojana 2025 की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह प्रस्ताव वित्त विभाग से मंजूरी पा चुका है और जल्द ही इसे कैबिनेट की मुहर मिल सकती है। Bihar Free Electricity Yojana 2025 की खास बातें: पहले क्या हुआ था? 2024 में जब तेजस्वी यादव ने मुफ्त बिजली की मांग उठाई थी, तब नीतीश कुमार ने इसे खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि राज्य पहले से ही भारी सब्सिडी दे रहा है। लेकिन अब सरकार ने खुद इस योजना की घोषणा कर दी है, जो एक राजनीतिक रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। फाइनेंशियल अप्रूवल और बजट प्रभाव योजना का प्रस्ताव बिजली विभाग द्वारा तैयार कर वित्त विभाग को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। अब यह प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में अंतिम स्वीकृति की प्रतीक्षा में है। सरकार को इस योजना से हर साल हजारों करोड़ रुपये का खर्च उठाना पड़ सकता है, लेकिन यह फैसला जनहित में उठाया गया है। योजना कब से लागू होगी? सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि कैबिनेट की अगली बैठक के बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा। योजना से किसे मिलेगा लाभ? हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 212 213 214 215 216 … 239

Trending News

Editor's Picks

मां महागौरी

Navratri 2026: आठवें दिन मां महागौरी की पूजा, जानें कथा, महत्त्व और मंत्र

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। उनका स्वरूप शांति, पवित्रता और करुणा का प्रतीक माना जाता है। कई परिवारों में इस दिन महाष्टमी का व्रत, कन्या पूजन और विशेष पूजा की जाती है। हालांकि, कन्या पूजन का दिन परिवार और क्षेत्र की परंपरा के अनुसार अलग भी हो सकता है। मां महागौरी की पौराणिक कथा पौराणिक मान्यता के अनुसार, देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। तपस्या के कारण उनका शरीर काला पड़ गया था। भगवान शिव की कृपा से उन्हें गौर वर्ण प्राप्त हुआ और वे महागौरी कहलायीं। मां का स्वरूप और महत्त्व पूजा विधि मंत्र: ॐ देवी महागौर्यै नमः। भोग: मां को नारियल अर्पित करने की परंपरा प्रचलित है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

बांग्लादेश में पिस्तौल लेकर ड्रग्स के खिलाफ उतरे मंत्री, झुग्गियों में छापेमारी का वीडियो वायरल

बांग्लादेश में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मंत्री का पिस्तौल लेकर बस्ती में घूमने का वीडियो सामने आया है। राज्य मंत्री इशराक हुसैन राजधानी ढाका के गेंडारिया इलाके में अपने साथियों के साथ पहुंचे। वीडियो में उनके साथी कुछ लोगों को पकड़ते और तिरपाल से बनी झोपड़ियां तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान मंत्री ने 6 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले करने का दावा किया। वीडियो सामने आने के बाद मंत्री की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छापेमारी करना कानून लागू करने वाली एजेंसियों का काम है। हालांकि, कोई भी नागरिक अपराध के संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंप सकता है। मंत्री ने फेसबुक पर पोस्ट किया कार्रवाई का वीडियो इशराक हुसैन ने अपने फेसबुक पेज पर कार्रवाई का वीडियो साझा किया। उन्होंने दावा किया कि अभियान के दौरान 6 लोगों को पकड़ा गया। वहीं, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर मलिक अहसान उद्दीन सामी के मुताबिक, पुलिस 10 लोगों को गेंडारिया थाने लेकर गई थी। उन्होंने बताया कि मंत्री ने कुछ लोगों को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच कर उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि छापेमारी का अधिकार कानून लागू करने वाली एजेंसियों के पास है। नागरिक किसी संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर सकते हैं, लेकिन कानून के तहत आगे की कार्रवाई पुलिस को ही करनी होती है। पकड़े गए लोगों के पास मिला सफेद पाउडर गेंडारिया थाने के प्रभारी मोनिरुज्जमान मोनिर ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिला है। हालांकि, यह पदार्थ ड्रग्स है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसके लिए प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। मंत्री बोले- अपनी पार्टी के सदस्य पर भी होगी कार्रवाई इशराक हुसैन ने कहा कि ड्रग्स की वजह से देश के युवा बर्बाद हो रहे हैं। उनके मुताबिक, वह पिछले 6 महीने से इस मामले में जानकारी जुटा रहे थे। मंत्री ने यह भी कहा कि अगर उनकी अपनी पार्टी का कोई सदस्य ड्रग्स के कारोबार में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अभियान को लेकर कहा, “ड्रग्स के खिलाफ यह अभियान मेरे निर्वाचन क्षेत्र से शुरू हुआ है। यह पूरे बांग्लादेश में फैलेगा। देश में कहीं भी ड्रग्स के लिए जगह नहीं होगी।” मंत्री ने यह भी कहा कि बाहर से आकर ड्रग्स की सप्लाई करने वालों को पकड़ने में मदद करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। पकड़े गए लोगों ने हाथ जोड़कर मांगी राहत खबर के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान पकड़े गए कुछ लोगों ने हाथ जोड़कर छोड़ने की अपील की। इस पर मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ मारपीट नहीं की जाएगी और उन्हें पुलिस के हवाले किया जाएगा। मंत्री ने कहा, “कोई तुम्हें हाथ नहीं लगाएगा और न ही तुम्हें नुकसान पहुंचाएगा। तुम्हें थाने ले जाया जाएगा और पुलिस जरूरी कार्रवाई करेगी। हम यहां तुम्हें पीटने नहीं आए हैं। देश कानून से चलेगा। तुम्हारा मुकदमा चलेगा और न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा मिलेगी।” फिलहाल, बरामद सफेद पाउडर की पहचान के लिए प्रयोगशाला जांच का इंतजार है। वहीं, पिस्तौल लेकर कार्रवाई करने के मंत्री के तरीके को लेकर पुलिस की टिप्पणी के बाद यह मामला चर्चा में है।

जबलपुर-कटंगी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो की मौत; एक युवक गंभीर घायल

जबलपुर-कटंगी मार्ग पर शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पाटन थाना क्षेत्र में सैयद बाबा मजार के पास हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे संग्रामपुर गांव के पास पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक सवार दो युवकों और पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला जानकारी के मुताबिक, कटंगी निवासी राहुल यादव और नरेंद्र यादव मोटरसाइकिल पर सवार थे। वहीं, मनीष बर्मन पैदल जा रहे थे। इसी दौरान जबलपुर से दमोह की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक (नंबर AP39UJ3324) ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि नरेंद्र यादव और मनीष बर्मन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। भागने की कोशिश कर रहा चालक गिरफ्तार हादसे की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे संग्रामपुर गांव के पास पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए पाटन भेजे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल जबलपुर-कटंगी मार्ग पर तेज रफ्तार और बेकाबू वाहनों के कारण होने वाले हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

इंदौर में दर्दनाक हादसा: दशहरे की छुट्टी पर घर लौट रही 9वीं की छात्रा की ट्रक के नीचे आने से मौत

दशहरे की छुट्टियों में हॉस्टल से घर लौट रही 15 साल की छात्रा महिमा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने मौसा के साथ मोटरसाइकिल पर डबल चौकी से इंदौर आ रही थी। इसी दौरान नेमावर रोड पर पालदा क्षेत्र में हनुमान मंदिर के आगे उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिमा ट्रक के टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल चला रहे उसके मौसा घायल हो गए। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी महिमा मृतका की पहचान महिमा पिता गलसिंग सोलंकी, निवासी ग्राम भायली, जिला देवास के रूप में हुई है। वह कक्षा 9वीं की छात्रा थी और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। दशहरे की छुट्टियां होने के कारण महिमा अपने मौसा मूलचंद बघेला (28) के साथ मोटरसाइकिल से इंदौर आ रही थी। पालदा क्षेत्र में हनुमान मंदिर के आगे उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हेलमेट पहने होने से मौसा की बची जान हादसे के समय मोटरसाइकिल चला रहे मूलचंद ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे में उन्हें चोटें आई हैं और उनके पैर में गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। वहीं, मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिमा ट्रक के टायर के नीचे आ गई। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर महिमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के बाद ही दुर्घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। पालदा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल पालदा क्षेत्र में पहले भी सड़क हादसों में लोगों की जान जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस हादसे के बाद एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

भारत-A के न्यूजीलैंड दौरे के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स पर होंगे लाइव, जुरेल की कप्तानी में खेलेंगे राहुल-जायसवाल

भारत-A की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर तीन चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी। इन सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। नेटवर्क मैचों के प्रसारण के साथ उनकी प्रोडक्शन जिम्मेदारी भी संभालेगा। ये मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से अहम होंगे। ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली भारत-A टीम में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टीम 18 अक्टूबर को बेंगलुरु से न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। तीन चरणों में खेले जाएंगे चार दिवसीय मुकाबले भारत-A और न्यूजीलैंड के बीच तीन चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होंगे। मैच तारीख पहला चार दिवसीय मैच 24 से 27 अक्टूबर दूसरा चार दिवसीय मैच 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तीसरा चार दिवसीय मैच 7 से 10 नवंबर इन मैचों के जरिए भारतीय खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में खेलने और टेस्ट क्रिकेट की तैयारी करने का मौका मिलेगा। भारत की इंटरनेशनल टीम के मैच भी दिखाएगा सोनी स्पोर्ट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की सीनियर इंटरनेशनल टीम के मुकाबलों का प्रसारण भी करेगा। इस दौरे पर भारतीय टीम को पांच टी-20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की सीनियर टीम और भारत-A के मुकाबले कुछ तारीखों पर एक ही समय खेले जा सकते हैं। ऐसे में दोनों टीमों के मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। एशियन गेम्स वाला सपोर्ट स्टाफ भी रहेगा साथ भारत-A टीम के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का सपोर्ट स्टाफ न्यूजीलैंड जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, एशियन गेम्स में भारतीय टीम के साथ जापान गए सपोर्ट स्टाफ को ही इस दौरे की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, एशियन गेम्स में भारतीय टीम के हेड कोच रहे वीवीएस लक्ष्मण के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है। भारत-A के इस दौरे से खिलाड़ियों को विदेशी परिस्थितियों में अपनी क्षमता दिखाने और टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयारी मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.