आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Instagram की दोस्ती पड़ी भारी: खंडवा बुलाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, 7 साल के बेटे से भी मारपीट; अमृतसर से आरोपी गिरफ्तार

खंडवा में Instagram के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक शादीशुदा महिला को मिलने के लिए बुलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने फरार युवक को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके 7 वर्षीय बेटे के साथ भी मारपीट की। आरोपी की पहचान अंकित पिता एरिक मसीह, निवासी पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है। घटना 14 जुलाई की बताई गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस टीम ने अमृतसर में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। Instagram पर हुई थी महिला से दोस्ती पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंकित और महिला की पहचान Instagram के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। आरोप है कि इसके बाद अंकित ने महिला को मिलने के लिए खंडवा बुलाया। महिला अपने करीब 7 वर्षीय बेटे के साथ खंडवा पहुंची। दोनों सिनेमा चौक स्थित ऐश्वर्य होटल पहुंचे, जहां आरोपी पहले से मौजूद था। होटल में दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर मारपीट पुलिस के अनुसार, होटल में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला और उसके बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने महिला के 7 वर्षीय बेटे के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद आरोपी होटल से निकलकर फरार हो गया। महिला अपने बेटे के साथ कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से मिली आरोपी की लोकेशन घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सोशल मीडिया से जुड़े सुराग जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद ली गई। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन पंजाब में मिली। इसके बाद पुलिस टीम पंजाब के लिए रवाना हुई और उसकी तलाश शुरू की। अमृतसर में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर मनोज दवे और पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। आरोपी के अमृतसर में होने की जानकारी मिलने के बाद टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की और अंकित पिता एरिक मसीह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहने की अपील पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती और मुलाकात को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि Instagram, Facebook या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी व्यक्ति से बातचीत होने के बाद उसकी पहचान और पृष्ठभूमि की जानकारी किए बिना उस पर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति के बुलाने पर दूसरे शहर जाने से पहले उसकी पहचान और अन्य जरूरी जानकारी की पुष्टि करना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से भी बचने की सलाह दी गई है।
Read more

धार में सूरत-कानपुर जा रही यात्री बस में लगी भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर बाहर निकले यात्री

धार जिले के सरदारपुर में सोमवार देर रात सूरत से कानपुर जा रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। भोपावर चौकी के पास रात करीब 1 बजे बस से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री मुख्य दरवाजे से बाहर निकल गए, जबकि पीछे बैठे यात्रियों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर अपनी जान बचाई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बस का नंबर UP 83 BT 3947 बताया गया है। बस गुजरात के सूरत और आसपास के शहरों से यात्रियों को लेकर उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही थी। धुआं भरते ही मची अफरा-तफरी जानकारी के मुताबिक, भोपावर चौकी के पास अचानक बस के अंदर धुआं भरने लगा। यात्रियों को कुछ समझ आता, इससे पहले आग तेजी से फैलने लगी। आग बढ़ते ही यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलना शुरू किया। आगे बैठे यात्री मुख्य गेट से बाहर निकल गए, जबकि पीछे बैठे यात्रियों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर छलांग लगाई। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद ड्राइवर बस को सड़क पर छोड़कर वहां से चला गया। फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन पूरी बस जल चुकी थी घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी अनिल जाधव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सड़क के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया और वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला। दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। दाहोद के पास हुई थी बस की तकनीकी मरम्मत यात्रियों के अनुसार, बस को दाहोद के पास एक होटल पर करीब चार घंटे तक रोका गया था। यहां बस में कुछ तकनीकी मरम्मत भी कराई गई थी। मरम्मत के बाद बस दोबारा कानपुर के लिए रवाना हुई, लेकिन कुछ समय बाद उसमें आग लग गई। हालांकि, बस में आग लगने की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मां ने पहले बेटे को खिड़की से निकाला हादसे के दौरान कानपुर निवासी नीलम पाल भी अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ बस में सफर कर रही थीं। बस में धुआं भरने के बाद उन्होंने पहले अपने बेटे को खिड़की से बाहर निकाला और इसके बाद खुद भी उसी रास्ते से बाहर निकलकर जान बचाई। हालांकि, इस दौरान उनका बैग, नकदी, चांदी की पायजेब और कपड़े बस में ही जल गए। अन्य यात्रियों का सामान भी आग की चपेट में आ गया। यात्रियों को दूसरी बसों से भेजा गया हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने यात्रियों की मदद की। इंदौर की ओर जाने वाली अन्य यात्री बसों को रुकवाकर यात्रियों को उनकी जरूरत और गंतव्य के अनुसार अलग-अलग बसों में बैठाया गया। इसके बाद यात्रियों को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया। पुलिस अब आग लगने की वजह और बस में हुई तकनीकी खराबी की जांच कर रही है।
Read more

छत्तीसगढ़ में NSUI जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर रोक, यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच गुटबाजी तेज

छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विवाद सामने आया है। गुटबाजी की शिकायतों के बाद पांच जिलों में की गई NSUI जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर NSUI अध्यक्ष रंजित सिंह के भूपेश बघेल गुट के प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक के समर्थन में प्रचार करने के बाद संगठन के भीतर विवाद बढ़ा। मामले की शिकायत राष्ट्रीय कार्यालय तक पहुंची, जिसके बाद 20 अगस्त को जारी नियुक्ति आदेश को होल्ड कर दिया गया। अब चर्चा है कि यूथ कांग्रेस चुनाव पूरा होने के बाद ही NSUI के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। 5 जिलों में हुई थी NSUI अध्यक्षों की नियुक्ति NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने 20 अगस्त को पांच जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश जारी किया था। इनमें रंजेश सिंह क्षत्री को बिलासपुर ग्रामीण, समर्थ मिरानी को बिलासपुर शहर, दुर्गांत आर्या को मुंगेली, उस्मान रजा को बालोद और रोशन सिंह ठाकुर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, रविवार को जारी नए आदेश में इन सभी नियुक्तियों को फिलहाल रोक दिया गया है। यूथ कांग्रेस चुनाव का दिया गया हवाला नियुक्तियों पर रोक लगाने वाले आदेश में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव का हवाला दिया गया है। बताया गया कि राष्ट्रीय कार्यालय से चर्चा के बाद 20 अगस्त को जारी किए गए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति आदेश को फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। इसके बाद संगठन के भीतर यह चर्चा तेज हो गई है कि NSUI की नई नियुक्तियों का फैसला अब यूथ कांग्रेस चुनाव के बाद ही हो सकता है। रंजित सिंह के समर्थन में सामने आए नेता बिलासपुर NSUI अध्यक्ष रंजित सिंह को हटाकर शहर और ग्रामीण के लिए अलग-अलग जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद संगठन के भीतर विरोध शुरू हो गया था। रंजित सिंह वर्ष 2023 से बिलासपुर NSUI जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि उन्होंने छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रियता दिखाई है। नई नियुक्तियों का बिलासपुर के अलावा रायपुर के कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा भी विरोध किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद मामला राष्ट्रीय कार्यालय तक पहुंचा और नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई। सत्येंद्र चेलक के प्रचार को लेकर विवाद विवाद की एक बड़ी वजह रंजित सिंह का भूपेश बघेल समर्थित प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक के समर्थन में प्रचार करना बताया जा रहा है। रंजित सिंह उनके दौरे के दौरान साथ नजर आए थे। इसी को लेकर संगठन के दूसरे खेमे की ओर से राष्ट्रीय कार्यालय में शिकायत किए जाने की बात सामने आई। हालांकि, इस मामले में अलग-अलग पक्षों के अपने दावे हैं। रंजित सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गुटबाजी के आरोप रंजित सिंह ने NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गुटबाजी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संगठन में फैसले किसी व्यक्ति या गुट के फायदे के लिए नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और संगठन के हित को ध्यान में रखकर होने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिलासपुर NSUI को शहर और ग्रामीण में बांटकर बिना उनकी जानकारी के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। रंजित सिंह ने इस प्रक्रिया को संगठन के नियमों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में NSUI के आंतरिक चुनाव भी होने हैं। ऐसे में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का फैसला संगठन के चुनाव को प्रभावित कर सकता है। 30 अगस्त से शुरू होना है युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान रंजित सिंह के मुताबिक, 30 अगस्त से युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी शुरू होने वाला है। उनका कहना है कि सदस्यता और संगठन चुनाव की प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं को अपने नेतृत्व का चुनाव करने का अधिकार मिलना चाहिए। फिलहाल पांच जिलों में NSUI अध्यक्षों की नियुक्ति पर रोक लगने के बाद संगठन के अगले फैसले का इंतजार है। अब देखना होगा कि यूथ कांग्रेस चुनाव के बाद इन नियुक्तियों को बरकरार रखा जाता है या संगठन नए सिरे से फैसला करता है।
Read more

गुना में महिला की सूझबूझ से मोबाइल तक पहुंची पुलिस, सोशल मीडिया चैट से संदिग्ध की लोकेशन पता कर स्टेशन पर पकड़ा

गुना में मोबाइल चोरी के एक मामले में महिला की सूझबूझ और सोशल मीडिया का इस्तेमाल चर्चा में है। 29 जुलाई को बाजार में महिला का एंड्राइड मोबाइल गायब हो गया था। बाद में परिवार को जानकारी मिली कि मोबाइल किसी दूसरे व्यक्ति के पास है। इसके बाद पुलिस जांच का इंतजार करने के बजाय परिवार ने अपने स्तर पर मोबाइल और संदिग्ध व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश शुरू की। मोबाइल मालिक की बहन ने सोशल मीडिया पर एक संदिग्ध युवक की पहचान कर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। युवक ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान महिला को युवक के आने-जाने की जानकारी मिलती रही। इसी चैटिंग से परिवार को पता चला कि युवक इंदौर से बदरवास तहसील के गिन्दौरा गांव जाने वाला है। इसके बाद परिवार ने उसे गुना रेलवे स्टेशन पर पकड़ने की योजना बनाई। 29 जुलाई को बाजार से गायब हुआ था मोबाइल जानकारी के मुताबिक, 29 जुलाई को महिला बाजार गई थी। इसी दौरान उसका एंड्राइड मोबाइल गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी फोन नहीं मिला। परिवार को आशंका थी कि मोबाइल किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ लग गया है। परिजनों ने मोबाइल से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू की। बताया जा रहा है कि फोन में मौजूद कुछ तस्वीरें और नंबर हटा दिए गए थे, लेकिन उसमें लगी सिम नहीं बदली गई थी। इसी वजह से परिवार को संदिग्ध व्यक्ति तक पहुंचने में मदद मिली। बहन ने भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट, फिर शुरू हुई चैटिंग मोबाइल मालिक की बहन ने सोशल मीडिया पर संदिग्ध युवक की पहचान की और उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। युवक ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद महिला ने उससे सामान्य बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान उसने युवक के आने-जाने की जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि वह इंदौर से बदरवास तहसील के गिन्दौरा गांव जाने वाला है। गुना स्टेशन पर महिला ने युवक को पहचान लिया सोमवार 24 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे युवक गुना रेलवे स्टेशन पहुंचा। परिवार को उसके आने की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी, इसलिए महिला अपने परिजनों के साथ स्टेशन पर मौजूद थी। युवक के स्टेशन पहुंचते ही महिला ने उसे पहचान लिया। उसके पास वही मोबाइल दिखाई देने पर महिला ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। रक्षाबंधन के चलते युवक को छोड़ने की अपील बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के चलते एक महिला ने मोबाइल के साथ पकड़े गए युवक को छोड़ने की अपील की। हालांकि, मामले में मोबाइल चोरी और युवक की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जांच में सामने आएगी पूरी सच्चाई फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाजार में गायब हुआ मोबाइल युवक तक कैसे पहुंचा और उसने उसे अपने पास क्यों रखा। सोशल मीडिया पर हुई बातचीत और स्टेशन पर पकड़े जाने की पूरी घटना भी जांच का हिस्सा बन सकती है। इस मामले में मोबाइल में सिम का मौजूद रहना, सोशल मीडिया चैटिंग और युवक के गुना आने की जानकारी मिलना अहम कड़ियां मानी जा रही हैं। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
Read more
भोपाल

भोपाल बना आंदोलन का केंद्र: Teacher Recruitment में पद बढ़ाने को लेकर Neelam Park में डटे अभ्यर्थी

मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब आंदोलन में बदल गया है। शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भोपाल के नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि मौजूदा भर्ती में पदों की संख्या उनकी अपेक्षा के मुकाबले कम है, इसलिए सरकार को रिक्त पदों को ध्यान में रखते हुए भर्ती का दायरा बढ़ाना चाहिए। अभ्यर्थियों ने साफ कर दिया है कि वे अपनी मांग को लेकर लगातार आवाज उठाएंगे। नीलम पार्क में चल रहे इस प्रदर्शन के कारण एक बार फिर भोपाल का यह स्थान युवाओं के आंदोलन का प्रमुख केंद्र बन गया है। पद बढ़ाने की मांग पर अड़े शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों का कहना है कि शिक्षक भर्ती के लिए बड़ी संख्या में युवा तैयारी करते हैं। कई अभ्यर्थी वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में सीमित पद होने से बड़ी संख्या में योग्य उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का अवसर कम हो जाता है। अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार उपलब्ध Teacher Vacancies का आकलन करे और उसी के आधार पर भर्ती में पद बढ़ाए। उनका कहना है कि इससे योग्य युवाओं को नौकरी का बेहतर मौका मिलेगा और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में भी मदद मिलेगी। Neelam Park में जारी है अनिश्चितकालीन धरना भोपाल का नीलम पार्क पहले भी विभिन्न कर्मचारी और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े आंदोलनों का गवाह रहा है। अब शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के धरने के बाद यहां फिर प्रदर्शन का माहौल है। धरने में शामिल उम्मीदवार अपनी मांगों को लेकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि केवल आश्वासन से बात नहीं बनेगी, बल्कि पद बढ़ाने को लेकर ठोस फैसला लिया जाना चाहिए। युवाओं का सवाल- जब पद खाली हैं तो भर्ती क्यों नहीं बढ़ाई जाए? अभ्यर्थियों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली हैं तो भर्ती में ज्यादा पद शामिल क्यों नहीं किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों का तर्क है कि शिक्षकों की कमी का असर सीधे स्कूलों की पढ़ाई पर पड़ता है। उनका कहना है कि एक ओर युवा रोजगार की तलाश में हैं और दूसरी ओर सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की जरूरत बनी हुई है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया में उपलब्ध रिक्तियों को शामिल करने से दोनों समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। सरकार के रुख पर टिकी नजर फिलहाल शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का फैसला किया है। अब नजर इस बात पर है कि सरकार और संबंधित विभाग की ओर से आंदोलन को लेकर क्या कदम उठाया जाता है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि उनकी मांग पर जल्द सुनवाई होगी और MP Teacher Recruitment में पद बढ़ाने को लेकर सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी। वहीं, अगर बातचीत के जरिए समाधान नहीं निकलता है तो आने वाले दिनों में आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है। भोपाल के नीलम पार्क में जारी यह धरना सिर्फ भर्ती का मुद्दा नहीं, बल्कि उन हजारों युवाओं की उम्मीदों से जुड़ा है जो शिक्षक बनने के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि सरकार उनकी मांग पर कब तक फैसला लेती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
PM Modi

Rocket, Satellite और AI पर PM Modi का फोकस, 20 Space Startups के Founders से हुई चर्चा

भारत का Space Sector अब सिर्फ सरकारी मिशन और बड़े Rocket Launch तक सीमित नहीं रह गया है। देश में तेजी से बढ़ रहे Private Space Startups इस बदलाव को नई दिशा दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 21 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में 20 भारतीय Space Startups के CEO और Founders से मुलाकात की। इस दौरान Rocket, Satellite, Space Intelligence, Advanced Propulsion, Space Debris और AI आधारित Weather & Climate Intelligence जैसे विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई। Space Startups के साथ PM Modi की अहम बातचीत बैठक में प्रधानमंत्री ने Space Industry से जुड़े युवा Entrepreneurs और Founders की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को समझा। चर्चा का मुख्य फोकस इस बात पर रहा कि भारत अपनी Space Technology को Global Level पर कैसे मजबूत कर सकता है। Skyroot Aerospace, Agnikul Cosmos, Pixxel, Dhruva Space, GalaxEye, Bellatrix Aerospace, Digantara, SatSure और PierSight जैसी कंपनियां अलग-अलग Space Technologies पर काम कर रही हैं। इनमें कुछ कंपनियां Launch Vehicles और Propulsion पर ध्यान दे रही हैं, तो कुछ Satellite Imaging, Space Intelligence और Climate Data जैसे क्षेत्रों में नए समाधान विकसित कर रही हैं। Rocket से Satellite और अब AI तक पहुंचा Space Sector भारत के Space Ecosystem में पिछले कुछ वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब Startups केवल Satellite बनाने या Rocket Launch करने तक सीमित नहीं हैं। Artificial Intelligence और Space Data का इस्तेमाल Weather Forecasting, Climate Monitoring, Agriculture और कई दूसरे क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। बैठक के दौरान AI-powered Weather और Climate Intelligence जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। इसका मकसद Space से मिलने वाले Data को जमीन पर लोगों के काम आने वाली जानकारी में बदलना है। खेती और Environment में Space Technology का इस्तेमाल PM मोदी ने Space Technology को आम लोगों की जरूरतों से जोड़ने पर भी जोर दिया। उन्होंने Agriculture, Livestock Management, Dairy और Environment जैसे क्षेत्रों में Satellite Data और Space Technology के ज्यादा इस्तेमाल की संभावनाओं पर चर्चा की। खेती के क्षेत्र में Satellite आधारित जानकारी किसानों को मौसम, फसल और जमीन से जुड़ी बेहतर जानकारी देने में मदद कर सकती है। इसी तरह Environment Monitoring में भी Space Technology की भूमिका लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने Space Debris पर काम करने वाले Startups को Environmental Organisations के साथ मिलकर काम करने का सुझाव दिया। इससे अंतरिक्ष में बढ़ते कचरे की समस्या से निपटने के साथ पर्यावरण से जुड़े प्रयासों को भी मजबूती मिल सकती है। Global Space Market पर भारत की नजर PM मोदी ने भारतीय Space Startups को सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहने का संदेश दिया। उन्होंने Global Market में भारतीय कंपनियों की मौजूदगी बढ़ाने और भारत को Space Technology के लिए दुनिया का प्रमुख Hub बनाने पर जोर दिया। भारत की खासियत यह है कि यहां Space Technology के साथ-साथ युवा Talent, Engineering Skills और Startup Innovation का मजबूत Ecosystem तैयार हो रहा है। ऐसे में आने वाले वर्षों में भारतीय कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय Space Market में बड़ी भूमिका निभाने की संभावना है। Atal Tinkering Labs से जुड़ेंगे Space Startups बैठक में बच्चों और युवाओं को Space और Science से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने Space Companies और Atal Tinkering Labs के बीच सहयोग बढ़ाने का सुझाव दिया। इस पहल से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नई Space Technology, Innovation और Scientific Thinking को करीब से समझने का मौका मिल सकता है। आज के छोटे Innovators ही आने वाले समय में भारत के बड़े Space Projects का हिस्सा बन सकते हैं। भारत के Space Mission को मिल रही नई दिशा PM मोदी की Space Startups के साथ हुई यह बातचीत बताती है कि भारत का Space Ecosystem किस तेजी से बदल रहा है। एक तरफ बड़े सरकारी मिशन जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ Private Companies नई तकनीकों और बिजनेस मॉडल के साथ इस क्षेत्र में अपनी जगह बना रही हैं। Rocket और Satellite से शुरू हुआ सफर अब AI, Climate Intelligence, Agriculture और Space Debris Management तक पहुंच चुका है। आने वाले समय में अगर सरकार, Startups और Research Institutions के बीच सहयोग इसी तरह बढ़ता रहा, तो भारत Global Space Industry में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर सकता है। कुल मिलाकर, PM मोदी और Space Startups की यह बैठक सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि भारत के अगले Space Growth Phase की झलक देती है। अब चुनौती केवल अंतरिक्ष तक पहुंचने की नहीं है, बल्कि वहां विकसित होने वाली Technology को धरती पर आम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने में इस्तेमाल करने की है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Delhi

Delhi Police पर हमला: बाइक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, महिला और नाबालिग भी शामिल

राजधानी दिल्ली (Delhi) में पुलिसकर्मियों पर हमले का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। भलस्वा डेयरी थाना इलाके के मुकुंदपुर में बाइक जब्त किए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। आरोप है कि पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर (Chilli Powder) डाला गया और फिर ईंट व डंडों से मारपीट की गई। घटना के बाद पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। बाइक के Documents नहीं होने पर हुई कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त को हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और राजेश इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जांच के दौरान एक बाइक मिली, जिसके जरूरी दस्तावेज मौजूद नहीं थे। पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाने में जमा करा दिया। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद बाइक से जुड़े लोग पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे। बाइक जब्त किए जाने को लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। आंखों में मिर्च पाउडर डालकर किया हमला आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद उनके साथ ईंट और डंडों से मारपीट की गई। पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए पहुंचे एक अन्य हेड कॉन्स्टेबल को भी कथित तौर पर निशाना बनाया गया। हमले में तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अब घटना से जुड़े वीडियो और दूसरे सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। महिला और नाबालिग के शामिल होने का आरोप मामले में एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं, घटना में एक महिला समेत अन्य लोगों के शामिल होने की भी बात सामने आई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे घटनाक्रम की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में शामिल बताए जा रहे एक व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। हालांकि, मामले में सभी आरोपियों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने शुरू की जांच इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस तरह बढ़ा और हमले में कौन-कौन लोग शामिल थे। मौके से मिले साक्ष्यों और उपलब्ध वीडियो फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। दिल्ली जैसे महानगर में पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान इस तरह का हमला गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल पुलिस की कोशिश फरार आरोपियों को पकड़ने और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने की है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

इंदौर में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल चैट की जांच में जुटी पुलिस

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना छोटा बांगड़दा के सुविधा नगर की है। मृतक की पहचान यशपाल (17), पिता बलीराम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से विदिशा जिले का रहने वाला था और इंदौर में अपनी बड़ी बहन और जीजा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, यशपाल एक कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता किसान हैं। परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं। उसकी बड़ी बहन और जीजा भी इंदौर में उसके साथ रहते थे। जीजा फाइनेंस का काम करते हैं। घटना के वक्त घर में अकेला था छात्र पुलिस के अनुसार, घटना के समय यशपाल घर में अकेला था। बाद में परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एरोड्रम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोबाइल और चैट की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने घटनास्थल से यशपाल का मोबाइल फोन जब्त किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह मोबाइल पर किसी से चैटिंग करता था। अब पुलिस उसके कॉल डिटेल, चैट और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read more

बिलासपुर में स्मार्ट मीटर से बढ़ी बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी, कहीं 6 महीने से बिल नहीं तो कहीं 5 हजार तक पहुंचा

बिलासपुर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। कई उपभोक्ता बिलिंग में गड़बड़ी और मीटर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं की शिकायत लेकर बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। विभाग के अधिकारी इन तकनीकी दिक्कतों के लिए मीटर लगाने वाली जीनस कंपनी की व्यवस्था को जिम्मेदार बता रहे हैं। नेहरू नगर स्थित सीएसईबी के सिटी डिविजन कार्यालय में लगातार ऐसे उपभोक्ता पहुंच रहे हैं, जिनकी शिकायत स्मार्ट मीटर, बिल नहीं आने या अचानक ज्यादा बिल आने से जुड़ी है। थ्री-फेज कनेक्शन लिया, लेकिन नहीं लगा स्मार्ट मीटर कई उपभोक्ताओं ने गर्मियों में बिजली की बढ़ी खपत को देखते हुए थ्री-फेज कनेक्शन लिया था। इसके लिए जांच प्रक्रिया पूरी करने और शुल्क जमा करने के बाद भी उनके यहां नया स्मार्ट मीटर नहीं लगाया गया। ऐसे में कुछ घरों में अभी भी पुराने मीटर से ही बिजली सप्लाई जारी है। विभाग के मुताबिक, फिलहाल ऐसे करीब 20 मामले सामने आए हैं, हालांकि वास्तविक संख्या इससे ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। नए स्मार्ट मीटर नहीं लग पाने के कारण इन उपभोक्ताओं को बिलिंग में परेशानी हो रही है। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें छह महीने से ज्यादा समय से बिजली का बिल ही नहीं मिला। किसी का बिल 5 हजार, किसी का महीनों से नहीं आया स्मार्ट मीटर और बिलिंग से जुड़ी शिकायतों को लेकर शशिलता श्रीवास निवासी चड्डा बाड़ी, नेहरू नगर और एसके चतुर्वेदी निवासी कुदुदंड सहित कई उपभोक्ता नेहरू नगर कार्यालय पहुंचे। वहीं प्रकाश यादव और भरत कश्यप ने बिजली की खपत के मुकाबले ज्यादा बिल आने की शिकायत की है। ‘प्लंबर हूं, पूरी कमाई बिजली बिल में जा रही’ कस्तूरबा नगर निवासी प्रकाश यादव ने बताया कि वह प्लंबर का काम करते हैं। सामान्य मीटर के समय उनका बिजली बिल करीब 300 से 400 रुपए प्रतिमाह आता था। अब यह बढ़कर 4 से 5 हजार रुपए तक पहुंच रहा है। उनका कहना है कि आसपास रहने वाले कई लोगों की भी इसी तरह की शिकायत है। प्रकाश यादव के मुताबिक, इतनी अधिक राशि का बिल आने से उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा बिजली बिल चुकाने में चला जा रहा है। ‘गर्मियों में 2-2.5 हजार, अब 5-6 हजार का बिल’ नगर निगम में विपक्ष के नेता भरत कश्यप ने बताया कि नेहरू नगर स्थित उनके घर में सामान्य मीटर के दौरान गर्मियों में भी बिजली का बिल 2 से 2.5 हजार रुपए से ज्यादा नहीं आया। उनका कहना है कि अब बारिश के मौसम में बिजली की खपत कम होने के बावजूद बिल 5 से 6 हजार रुपए महीने तक पहुंच गया है। विभाग ने माना तकनीकी दिक्कत से हो रही परेशानी सीएसईबी नेहरू नगर के एई गिरीश श्रीवास्तव ने बताया कि नेहरू नगर जोन में करीब 15 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने माना कि मीटर से जुड़ी तकनीकी समस्याएं सामने आती रहती हैं। उनके मुताबिक, डेटा अपडेट करने का अथॉराइजेशन जीनस कंपनी के पास है और तकनीकी समस्या होने पर कंपनी से इसे क्लियर कराया जाता है। उन्होंने यह भी माना कि कभी-कभी इस प्रक्रिया में देरी हो जाती है। अधिकारी के अनुसार, किसी शिकायत के समाधान में छह महीने का समय नहीं लगना चाहिए और अगर इतना समय लग रहा है तो इसे विभाग की चूक माना जाएगा। खपत कम होने के बावजूद ज्यादा बिल पर सवाल सीएसपीडीसीएल के ईडी अम्बष्ट से बिजली खपत और बिलिंग को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने बताया कि जून की तुलना में वर्तमान समय में बिजली की खपत करीब 50 प्रतिशत कम हो चुकी है। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि यदि खपत कम हो गई है तो कुछ उपभोक्ताओं के बिल पहले की तुलना में ज्यादा क्यों आ रहे हैं, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया और फोन काट दिया। दोबारा संपर्क करने पर भी कॉल रिसीव नहीं किया गया। फिलहाल स्मार्ट मीटर की तकनीकी गड़बड़ी, डेटा अपडेट और बिलिंग में अंतर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बनी हुई है। विभाग का कहना है कि शिकायतों का जल्द निराकरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Read more

रायपुर में करंट लगने से मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचा बेटा भी चपेट में आया

रायपुर में एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मां बालकनी में सूख रहे कपड़े लेने गई थीं। कपड़े उतारते समय उन्होंने जैसे ही जीआई पाइप को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गईं। मां को करंट से चिपका देखकर उनका बेटा उन्हें बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। बेटी से मिलने रायपुर आए थे मां-बेटे जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बेटे के साथ रायपुर में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने आई थीं। बेटी किराए के मकान में रहती है। इसी मकान की बालकनी में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बालकनी में कपड़े सूख रहे थे। महिला कपड़े उतारने पहुंचीं और जीआई पाइप को छूते ही करंट की चपेट में आ गईं। मां को बचाने पहुंचा बेटा भी झुलसा महिला को करंट से चिपका देखकर उनका बेटा मदद के लिए दौड़ा। उसने मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन जीआई पाइप में फैले करंट की चपेट में वह भी आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। कूलर से पाइप में फैला था करंट शुरुआती जांच में सामने आया है कि मकान में लगे कूलर से करंट जीआई पाइप में फैल गया था। पाइप में करंट आने की वजह से महिला जैसे ही उसे छूने पहुंचीं, हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और बिजली कनेक्शन की स्थिति की भी जांच कर रही है।
Read more
1 … 18 19 20 21 22 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.