आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बांटे जा रहे लड्डुओं में मिले कीड़े, 40 किलो मिठाई जब्त; दुकान सील

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों को बांटने के लिए लाए गए लड्डुओं में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। मामला धमनाई पंचायत के सोनगुड़ारिया गांव का है। यहां माध्यमिक स्कूल के बच्चों के लिए करीब 40 किलो लड्डू लाए गए थे। लड्डू वितरण के दौरान करीब 8 साल की एक बच्ची ने लड्डू में कीड़े होने की शिकायत की। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वितरण रुकवा दिया और पुलिस को सूचना दी। बच्चों को लड्डू खाने से रोका ग्रामीणों के मुताबिक, शिकायत सामने आने तक लड्डुओं का वितरण शुरू हो चुका था। मामला सामने आने के बाद बच्चों को लड्डू खाने से रोक दिया गया। इस दौरान दो बच्चों के पेट में दर्द की शिकायत भी सामने आई। मामले की जानकारी तहसीलदार और एसडीएम को दी गई, जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम को भी कार्रवाई के लिए सूचना दी गई। दुकान से लड्डू जब्त, दुकान सील शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम खजराना स्थित उस दुकान पर पहुंची, जहां से पंचायत ने लड्डू खरीदे थे। टीम ने दुकान से लड्डू जब्त किए और दुकान को सील करने की कार्रवाई की। खाद्य विभाग ने लड्डुओं के सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरपंच ने खरीदे थे 40 किलो लड्डू धमनाई पंचायत के सरपंच सीताराम चौहान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बच्चों को बांटने के लिए करीब 40 किलो लड्डू खजराना स्थित योगेश शर्मा की दुकान से खरीदे गए थे। वितरण के दौरान बच्चों ने लड्डुओं में कीड़े होने की शिकायत की, जिसके बाद तत्काल वितरण रोक दिया गया। नायब तहसीलदार योगेश मेश्राम ने बताया कि शिकायत के बाद खाद्य विभाग को सूचना दी गई थी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लड्डू जब्त किए और दुकान सील कर दी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Read more
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav का Development Vision: 2027 युवा वर्ष, रोजगार और Skill पर रहेगा Focus

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav)ने तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में CM मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं सामने रखीं। इस दौरान युवाओं और रोजगार को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान किया। 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने के साथ हर साल करीब 1 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह ऐलान प्रदेश के उन युवाओं के लिए खास माना जा रहा है, जो पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के बेहतर अवसर तलाश रहे हैं। सरकार का फोकस केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि निजी क्षेत्र, उद्योग, Skill Development और स्वरोजगार के जरिए भी अवसर बढ़ाने पर रहेगा। 2027 होगा Youth Year CM मोहन यादव ने 2027 को Youth Year यानी युवा वर्ष के रूप में मनाने की बात कही। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता के ज्यादा अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार की कोशिश है कि युवाओं को बदलते Job Market के हिसाब से तैयार किया जाए। इसके लिए Skill Training, आधुनिक तकनीक और Entrepreneurship को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। हर साल 1 लाख रोजगार का Target मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोजगार के मोर्चे पर बड़ा लक्ष्य सामने रखा है। प्रदेश में हर साल करीब 1 लाख रोजगार के अवसर तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकारी भर्तियों के साथ Private Sector में रोजगार बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। नए उद्योग और निवेश आने से स्थानीय स्तर पर Jobs के अवसर बढ़ाने की कोशिश होगी। Youth को Job Seeker नहीं, Job Creator बनाने पर जोर CM मोहन यादव के रोडमैप में युवाओं को केवल नौकरी पाने तक सीमित रखने के बजाय उन्हें Job Creator बनाने पर भी जोर दिखाई दिया। Startup, छोटे कारोबार और स्वरोजगार के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। इसका फायदा खासतौर पर उन युवाओं को मिल सकता है, जो अपना Business या Startup शुरू करना चाहते हैं लेकिन उन्हें Training, Guidance या शुरुआती अवसरों की जरूरत होती है। MP के Development में गांव और छोटे शहर भी शामिल मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समग्र विकास पर भी जोर दिया। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ विकास का लाभ गांवों और छोटे शहरों तक पहुंचाने की दिशा में काम करने की बात कही गई। CM मोहन यादव के अनुसार, प्रदेश की Growth Story में हर क्षेत्र और हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। बेहतर Infrastructure के साथ नए निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी सरकार का फोकस रहेगा। अब नजर Implementation पर स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव की ओर से रखे गए रोजगार और युवा विकास के लक्ष्य निश्चित तौर पर बड़े हैं। हालांकि इन घोषणाओं का वास्तविक असर योजनाओं के Implementation के बाद ही साफ होगा। हर साल 1 लाख रोजगार के लक्ष्य के तहत कितनी नई नौकरियां बनती हैं, कितने उद्योग निवेश करते हैं और युवाओं को Skill Training का कितना लाभ मिलता है, यह आने वाले समय में सबसे महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश से साफ है कि मध्य प्रदेश की आने वाली विकास यात्रा में Youth Power, रोजगार, Skill Development और Entrepreneurship को खास जगह दी जाएगी। 2027 को युवा वर्ष बनाने का फैसला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Madhya Pradesh, Independence Day, MP Development, Madhya Pradesh News, MP Special Report, Self Reliant India, Education, Agriculture, Tourism, Infrastructure, Women Empowerment

Madhya Pradesh: विकास, विरासत और आत्मनिर्भरता की नई पहचान

स्वतंत्रता की भावना केवल तिरंगे और नारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के विकास, आत्मनिर्भरता और समाज की प्रगति में भी दिखाई देती है। Madhya Pradesh ने भी इसी सोच के साथ शिक्षा, उद्योग, कृषि, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल सेवाओं और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाए हैं। राज्य में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर लगातार काम हुआ है। शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने की कोशिशों ने विकास की रफ्तार बढ़ाई है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे शहरों में अधोसंरचना के विस्तार ने प्रदेश की तस्वीर बदलने में भूमिका निभाई है। शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में भी मध्य प्रदेश ने नई संभावनाओं पर जोर दिया है। विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए गए हैं। डिजिटल सेवाओं के विस्तार से सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी आसान हुई है। कृषि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों के लिए सिंचाई, आधुनिक कृषि तकनीक, फसल विविधीकरण और बाजार तक बेहतर पहुंच पर जोर दिया गया है। वहीं, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं ने बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया है। मध्य प्रदेश की पहचान उसकी संस्कृति, पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत से भी है। उज्जैन, महाकाल लोक, खजुराहो, सांची, ओरछा, पचमढ़ी और कान्हा जैसे स्थलों ने प्रदेश को देश-विदेश के पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाई है। आज मध्य प्रदेश की कहानी केवल विकास के आंकड़ों की नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की कहानी है जो अपने छोटे-छोटे प्रयासों से प्रदेश और देश को आगे बढ़ा रहे हैं। स्वतंत्र भारत की यही भावना मध्य प्रदेश की बदलती तस्वीर में भी साफ दिखाई देती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

जबलपुर में बार कर्मचारी युवती की चाकू मारकर हत्या, सहकर्मी पर आरोप; वारदात के बाद फरार

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार रात एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गोहलपुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित महफिल रेस्टोरेंट और बार में रात करीब 8 बजे हुई। मृतका की पहचान 20 वर्षीय मुस्कान चौधरी के रूप में हुई है। वह रेस्टोरेंट और बार में सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर काम करती थी। विवाद के बाद चाकू से हमला पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसी बार में पवन बर्मन नाम का युवक भी काम करता था। किसी बात को लेकर मुस्कान और पवन के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान पवन ने कथित तौर पर मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले आरोपी वहां से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मुस्कान को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद ग्राहकों में मची अफरा-तफरी घटना के समय रेस्टोरेंट और बार में ग्राहक भी मौजूद थे। चाकूबाजी की वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और ग्राहक तेजी से मौके से चले गए। प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला गोहलपुर पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं आरोपी पवन बर्मन की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
Read more

भोपाल-ग्रेटर नोएडा में DRI की बड़ी कार्रवाई, 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त; लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

भोपाल/ग्रेटर नोएडा: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल और ग्रेटर नोएडा से 8.6 किलो से ज्यादा नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। मामले में एक महिला तस्कर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार नाइजीरियाई नागरिक बताए गए हैं। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 7.1 करोड़ रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में 6.325 किलो मेथामफेटामाइन, 50 ग्राम कोकीन और 25 ग्राम गांजा बरामद किया गया। भोपाल रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई महिला DRI को सूचना मिली थी कि एक महिला तस्कर नई दिल्ली से ट्रेन के जरिए बेंगलुरु जा रही है और अपने सामान में ड्रग्स छिपाकर ले जा रही है। सूचना के आधार पर DRI अधिकारियों ने 11 अगस्त को भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन पर निगरानी शुरू की। संदिग्ध महिला की पहचान होने के बाद उसे रोका गया और उसके सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके काले रंग के ट्रॉली बैग में बनाई गई गुप्त कैविटी से ड्रग्स बरामद हुई। ट्रॉली बैग में छिपाए थे 6 पैकेट DRI के मुताबिक ट्रॉली बैग में बेहद शातिर तरीके से गुप्त जगह बनाई गई थी। इसमें भूरे रंग की टेप से लिपटे 6 प्लास्टिक पैकेट रखे थे। NDPS फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर पदार्थ के मेथामफेटामाइन होने की पुष्टि हुई। सभी पैकेटों का वजन करने पर कुल 6.325 किलो क्रिस्टलीय मेथामफेटामाइन मिला। ड्रग्स जब्त करने के बाद महिला को NDPS एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। महिला से पूछताछ के बाद ग्रेटर नोएडा पहुंची टीम महिला से पूछताछ में DRI को ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद DRI और CBN की टीम ने ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध सप्लायरों के ठिकानों पर दबिश दी। अधिकारियों को देखकर वहां मौजूद कुछ नाइजीरियाई नागरिकों ने भागने की कोशिश की। उन्होंने खिड़की से कूदकर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। 2.242 किलो मेथामफेटामाइन समेत कोकीन-गांजा बरामद ग्रेटर नोएडा में तलाशी के दौरान टीम को 2.242 किलो क्रिस्टलीय मेथामफेटामाइन, 50 ग्राम कोकीन और 25 ग्राम गांजा मिला। इस कार्रवाई में चार नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह भोपाल और ग्रेटर नोएडा की कार्रवाई में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार हुए। भारतीयों को कैरियर बनाकर चल रहा था नेटवर्क DRI के अनुसार, जांच में ऐसे विदेश से संचालित ड्रग सिंडिकेट का पता चला है, जो भारतीय नागरिकों को कैरियर के रूप में इस्तेमाल कर देश के अलग-अलग हिस्सों में नशीले पदार्थ पहुंचा रहा था। भोपाल रेलवे स्टेशन पर महिला से हुई बरामदगी के बाद पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर ग्रेटर नोएडा में कार्रवाई की गई। एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ड्रग्स की सप्लाई के स्रोत की जांच कर रही है।
Read more

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा इंदौर, दिव्यांगजनों की व्हीलचेयर यात्रा ने खींचा ध्यान

इंदौर: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को इंदौर देशभक्ति के रंग में नजर आया। शहर में विभिन्न संगठनों और पुलिस की ओर से कई तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इनमें संस्था सार्थक की ओर से दिव्यांगजनों के साथ निकाली गई व्हीलचेयर तिरंगा यात्रा खास आकर्षण रही। व्हीलचेयर पर सवार दिव्यांग भाई-बहनों ने हाथों में तिरंगा थामकर देश के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। दिव्यांगजनों ने निकाली व्हीलचेयर तिरंगा यात्रा यात्रा कोठारी मार्केट पार्किंग से शुरू होकर गांधी हॉल पहुंची। इसमें पैरा खिलाड़ी, दिव्यांग उद्यमी और कला क्षेत्र से जुड़े दिव्यांगजन शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने किया। पैरा टेबल टेनिस की नेशनल खिलाड़ी हर्षिता शहरी और ऑल इंडिया रैंक-10 खिलाड़ी भविष्य जैन भी यात्रा का हिस्सा बने। संस्था ने संदेश दिया कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता को सीमित नहीं करती। विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे दिव्यांगजन इसका उदाहरण हैं। गांधी हॉल पहुंचने के बाद राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ। देर शाम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देशभक्ति के तराने भी सुनाए। 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली इंदौर पुलिस ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की अगुवाई में पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय से रैली शुरू हुई। इसमें 500 से ज्यादा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और नगर सुरक्षा समिति के सदस्य शामिल हुए। रैली पलासिया से घंटाघर चौराहा, रीगल चौराहा, राजवाड़ा, मधुमिलन चौराहा और व्हाइट चर्च होते हुए वापस पलासिया पहुंची। पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर और वाहनों पर राष्ट्रध्वज लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। घोड़ों पर सवार जवानों ने थामा तिरंगा 15वीं वाहिनी विसबल के नेतृत्व में भी अनोखी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें जवान घोड़ों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर निकले। साइकिल और घोड़ा-गाड़ी पर भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों के बीच यात्रा पश्चिम क्षेत्र के कई किलोमीटर तक निकली। डीआईजी अमित सिंह ने इसका नेतृत्व किया। सशस्त्र बल के जवानों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। विजयनगर में 150 पुलिसकर्मियों की तिरंगा यात्रा विजयनगर अनुभाग में डीसीपी जोन-2 के नेतृत्व में तिरंगा वाहन यात्रा निकाली गई। इसमें एसीपी विजयनगर, थाना प्रभारी विजयनगर, थाना प्रभारी लसूड़िया समेत करीब 150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। यात्रा के दौरान पुलिस ने ‘देशभक्ति हमारी पहचान, जनसेवा हमारा संकल्प’ का संदेश दिया। इसके अलावा किसान तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न संगठनों ने भी शहर में कई यात्राएं निकालीं। स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा इंदौर तिरंगे और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
Read more

रायपुर में विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर; बच्चों ने थामा 1 KM लंबा तिरंगा

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर बाइक रैली में शामिल हुए। इस दौरान पूरे रास्ते भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा। बाइक रैली से हुई तिरंगा यात्रा की शुरुआत तिरंगा यात्रा की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के सामने से हुई। रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाइक लेकर रैली में शामिल हुए। बाइक रैली राजधानी के प्रमुख मार्गों से होते हुए भारत माता चौक, गुढ़ियारी पहुंची। रास्तेभर कार्यकर्ता तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाते रहे। बच्चों ने निकाली 1 किलोमीटर लंबी तिरंगा पदयात्रा तिरंगा यात्रा में बाइक रैली के साथ रामनगर क्षेत्र के स्कूली बच्चों और शिक्षकों की पदयात्रा भी आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने करीब एक किलोमीटर लंबा तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ मार्च किया। बाइक रैली के बाद राजेश मूणत भी बच्चों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संगीत और पारंपरिक लोकनृत्य भी देखने को मिले। इससे आयोजन में देशभक्ति के साथ स्थानीय संस्कृति की झलक भी नजर आई। भारत माता चौक पर हुई आरती शाम करीब 6 बजे भारत माता चौक पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यहां पंडितों की मौजूदगी में विधि-विधान से मां भारती की आरती की गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आरती में शामिल हुए। ‘तिरंगे के सम्मान में निकाली यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान राजेश मूणत ने कहा कि यह यात्रा तिरंगे के सम्मान, मां भारती के प्रति समर्पण और अखंड स्वतंत्रता की कामना के लिए निकाली गई है। उन्होंने कहा कि देश और तिरंगे के सम्मान से जुड़ा आयोजन किसी एक व्यक्ति का निजी कार्यक्रम नहीं हो सकता। इसमें हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे रामायण की गिलहरी के योगदान जैसा पवित्र बताया।
Read more

इंदौर में घर से 168 किलो पनीर-घी जब्त, घटिया क्वालिटी का शक; सैंपल जांच के लिए भेजे

इंदौर: शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 168 किलो पनीर और घी जब्त किया है। इसमें 124 किलो पनीर और 44 किलो घी शामिल है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर संदेह होने के चलते दोनों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। जब्त सामान की अनुमानित कीमत करीब 65 हजार रुपए बताई गई है। घर के फ्रीजर में मिला भारी मात्रा में पनीर-घी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने विनोबा नगर, पत्रकार चौराहा के पास अंकित मेवाड़ा के घर का औचक निरीक्षण किया। विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम रसुलपुरा, जिला सीहोर निवासी अंकित मेवाड़ा बाहर से कम गुणवत्ता वाला पनीर और घी मंगाकर इंदौर में सप्लाई कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अंकित मेवाड़ा मौके पर मौजूद मिले। टीम ने घर में रखे फ्रीजर की जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में पनीर और घी मिला। शहर में घूम-घूमकर बेचने की बात सामने आई पूछताछ में सामने आया कि पनीर और घी को इंदौर शहर में घूम-घूमकर बेचा जाता था। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर अधिकारियों ने पनीर और घी के एक-एक सैंपल लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने तक टीम ने मौके से मिले 124 किलो पनीर और 44 किलो घी, यानी कुल 168 किलो खाद्य पदार्थ जब्त कर लिया है। रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई दोनों सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यदि जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ अमानक या नियमों के विपरीत पाए जाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कहा है कि बाहर से घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ लाकर इंदौर में बेचने या सप्लाई करने वालों के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
Read more
Tiranga Yatra

CM का सख्त संदेश: भारत को आंख दिखाने वालों को मिलेगा जवाब, Tiranga Yatra में गूंजा Akhand Bharat

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले निकली तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) में देशभक्ति के साथ Akhand Bharat का मुद्दा भी चर्चा में रहा। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह भारत माता के जयकारे और देशभक्ति के नारों से माहौल उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का भारत पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। देश अपनी सुरक्षा को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करता। उन्होंने कहा कि भारत दुश्मन की हर कार्रवाई का जवाब देने में सक्षम है और जरूरत पड़ने पर उसके घर में घुसकर भी कार्रवाई कर सकता है। तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश तिरंगा यात्रा में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ नजर आए। कई लोगों के हाथों में तिरंगा था तो कुछ लोग देशभक्ति के नारे लगाते हुए यात्रा के साथ आगे बढ़ रहे थे। कार्यक्रम का माहौल ऐसा था कि रास्ते से गुजर रहे लोग भी कुछ देर रुककर यात्रा को देखते नजर आए। आयोजकों की ओर से लोगों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने की अपील की गई। Rameshwar ने लाहौर-ढाका में तिरंगा फहराने की बात कही कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर ने अखंड भारत को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत काफी व्यापक रही है। इसी संदर्भ में उन्होंने लाहौर और ढाका में तिरंगा फहराने की बात कही। उनके इस बयान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, यह बयान राजनीतिक और वैचारिक बहस का विषय भी बन सकता है। फिलहाल तिरंगा यात्रा के मंच से दिया गया यह संदेश कार्यक्रम की प्रमुख चर्चाओं में शामिल रहा। CM ने युवाओं से किया देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा सिर्फ कपड़े का एक टुकड़ा नहीं है। इसके पीछे करोड़ों भारतीयों की भावनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और देश के लिए दिए गए बलिदानों की कहानी जुड़ी है। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उनका कहना था कि मजबूत भारत केवल सरकार या सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की इसमें भूमिका है। Independence Day से पहले राष्ट्रीय एकता का संदेश स्वतंत्रता दिवस से पहले हुई इस Tiranga Yatra ने शहर में देशभक्ति का माहौल बनाया। कार्यक्रम में सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता और देश के गौरव से जुड़े मुद्दों पर जोर दिया गया। तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा में एक तरफ जहां आजादी के पर्व का उत्साह नजर आया, वहीं दूसरी तरफ Akhand Bharat को लेकर दिए गए बयानों ने इसे राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बना दिया। आने वाले दिनों में इन बयानों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bhopal News: जेल पहुंचने के दो दिन बाद बंदी की मौत, पुलिस पर मारपीट का आरोप; चोरी के केस में हुई थी गिरफ्तारी

Bhopal News: जेल पहुंचने के दो दिन बाद बंदी की मौत, पुलिस पर मारपीट का आरोप; चोरी के केस में हुई थी गिरफ्तारी

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक गंभीर मामला सामने आया है। चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए एक बंदी की जेल पहुंचने के करीब दो दिन बाद मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बंदी की हालत पुलिस हिरासत में बिगड़ी थी और उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। चोरी के मामले में पकड़ा गया था युवक जानकारी के मुताबिक, मृतक को चोरी से जुड़े एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भोपाल जेल भेजा गया था। जेल पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई। हालात गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस पर लगाए गए गंभीर आरोप मृतक के परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि पुलिस की कथित मारपीट के कारण उसकी हालत खराब हुई। परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस की ओर से लगाए गए इन आरोपों पर जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत की वजह जांच का विषय बंदी की मौत के बाद जेल प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होने की उम्मीद है। मामले में अधिकारियों की ओर से उपलब्ध तथ्यों की जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की बात सामने आती है, तो उसके आधार पर कार्रवाई की जा सकती है।
Read more
1 … 25 26 27 28 29 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.