आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

इंदौर में CM मोहन यादव ने 14D थिएटर का किया शुभारंभ, कांवड़ यात्री से मिलने रोका काफिला; वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को 14D थिएटर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने तोते उड़ाकर थिएटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक जीवन को याद किया। सीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने करीब 50 साल विपक्ष में रहते हुए राजनीति की और तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनके जीवन से संवाद के जरिए समाधान और सभी को साथ लेकर चलने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने पाकिस्तान को संवाद का मौका दिया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो कारगिल में भारतीय सेना ने टाइगर हिल समेत अन्य क्षेत्रों से घुसपैठियों को खदेड़ दिया। मुख्यमंत्री ने रानी अवंतीबाई लोधी को भी उनके जन्मोत्सव पर याद किया और कहा कि उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर निशाना सीएम मोहन यादव ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस न तो इंदौर में वंदे मातरम् का सम्मान करती है और न ही दिल्ली में उसके नेता इसका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम परिषद में कांग्रेस के दो पार्षद पहले भी वंदे मातरम् का अपमान कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि नए कानून के लागू होने के बाद ऐसे मामलों में कार्रवाई और सख्त होगी। सीएम ने कंधे पर उठाया विशाल शिवलिंग मुख्यमंत्री के स्वागत का अंदाज भी चर्चा में रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाब और रुद्राक्ष की बड़ी मालाएं पहनाईं और एक विशाल शिवलिंग भेंट किया। मुख्यमंत्री ने शिवलिंग को अपने कंधे पर उठाया और कुछ देर तक लेकर चले। उनके इस अंदाज को मौके पर मौजूद लोगों ने ‘बाहुबली’ अंदाज बताया। काफिला रोककर कांवड़ यात्री से मिले इंदौर में मुख्यमंत्री का एक और वीडियो चर्चा में रहा। धार्मिक यात्रा पर जा रहे कांवड़ यात्री को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया। सीएम ने कांवड़ यात्री बाबू पटेल से मुलाकात की, उनकी कांवड़ अपने कंधे पर उठाई और कुछ दूर तक लेकर चले। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्री से बातचीत भी की। कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम् को लेकर भाजपा का आरोप भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि 15 अगस्त को इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् का केवल करीब 55 सेकंड का हिस्सा गाया गया। उन्होंने गृह मंत्रालय के 9 जुलाई 2026 के प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए इसे नियमों की अनदेखी बताया है। भाजपा ने जिला प्रशासन से कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग और संबंधित निर्देशों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कांग्रेस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Read more

मोहासा राइस मिल में दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ-पैर कटा

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र मोहासा स्थित भगवती राइस मिल में शनिवार शाम काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मशीन की चपेट में आने से 45 वर्षीय मजदूर महेश नामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर कट गया। गंभीर हालत में उन्हें भोपाल के सागर हॉस्पिटल रेफर किया गया है। महेश नामदेव बिकोर गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल माखननगर में रहकर राइस मिल में मजदूरी करते थे। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे काम के दौरान वे मशीन की चपेट में आ गए। साथी मजदूरों ने किसी तरह उन्हें मशीन से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया। 24 घंटे बाद भी कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन पर घटना की जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं। सूचना मिलने पर माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर शनिवार रात करीब 9 बजे फैक्ट्री पहुंचीं, लेकिन फैक्ट्री का गेट बंद मिला। पुलिस टीम अंदर नहीं जा सकी। रविवार शाम नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी और श्रम विभाग की टीम दोबारा फैक्ट्री पहुंची। इस दौरान भी कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन ने घटनास्थल को सील कर दिया। कंपनी जीएम ने कहा- छुट्टी पर हूं कंपनी प्रतिनिधि सुरेश यादव और जनरल मैनेजर से घटना को लेकर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन जीएम ने खुद के छुट्टी पर होने की बात कही। वहीं, श्रम निरीक्षक से भी संपर्क नहीं हो सका। पुलिस कर रही मामले की जांच माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि मजदूर के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से थाने में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तीन महीने पहले भी हो चुकी है मजदूर की मौत मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में करीब तीन महीने पहले भी एक हादसे में मजदूर की मौत हो चुकी है। दावत कंपनी के प्लॉट पर मिट्टी में दबने से मजदूर अतुल यादव की जान चली गई थी। अब एक बार फिर इसी औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर के हाथ-पैर कटने का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Read more

छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश का मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दाखिले से वंचित छात्रों के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। अब छात्र खाली सीटों वाले शासकीय और निजी कॉलेजों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत दाखिला ले सकेंगे। इस फैसले से उन विद्यार्थियों को फायदा होगा, जो किसी कारण से तय समय सीमा में प्रवेश नहीं ले पाए थे। खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के छात्रों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। पहले 14 अगस्त थी अंतिम तारीख कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहले प्राचार्य स्तर पर 31 जुलाई और कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त तक की समय सीमा निर्धारित थी। समय सीमा खत्म होने के बाद भी प्रदेश के कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गई थीं। वहीं, कई विद्यार्थी भी विभिन्न कारणों से समय पर प्रवेश नहीं ले सके। इसी को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब 31 अगस्त तक खाली सीटों पर प्रवेश लिया जा सकेगा। छात्रों का एक साल खराब नहीं होने देंगे: मंत्री उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के कई मेधावी विद्यार्थी व्यावहारिक कारणों से समय पर कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पाए थे। उन्होंने कहा कि केवल प्रवेश की तारीख निकल जाने के कारण किसी योग्य छात्र का एक साल खराब नहीं होना चाहिए। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की तारीख बढ़ाई गई है। मंत्री ने विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। खाली सीटों पर मिलेगा दाखिला नए आदेश के तहत जिन शासकीय और निजी कॉलेजों में सीटें उपलब्ध हैं, वहां विद्यार्थी 31 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। छात्रों को संबंधित कॉलेज में उपलब्ध पाठ्यक्रम और सीटों की जानकारी लेकर समय सीमा के भीतर प्रवेश लेना होगा।
Read more

सोशल मीडिया पर बंदूक की फोटो, घर पहुंची पुलिस तो मिला 1 करोड़ कैश; नोट गिनने मशीन मंगानी पड़ी

सागर। सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस फोटो की जांच करते हुए युवक के घर पहुंची। तलाशी के दौरान बंदूक तो बरामद नहीं हुई, लेकिन घर से भारी मात्रा में नकदी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। रकम इतनी ज्यादा थी कि नोट गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी। मामले की जांच के लिए राजस्व और आयकर विभाग की टीमों को भी बुलाया गया है। मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा इलाके का है। युवक की पहचान सौरभ अहिरवार के रूप में हुई है। वह अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाने का काम करते हैं। उनके पिता जगदीश अहिरवार का निधन हो चुका है। बंदूक की फोटो के बाद घर पहुंची पुलिस पुलिस को सोशल मीडिया पर सौरभ की बंदूक के साथ फोटो मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी जानकारी जुटाई और रविवार को उसके घर पहुंचकर तलाशी ली। हालांकि तलाशी के दौरान बंदूक नहीं मिली, लेकिन घर में बड़ी मात्रा में नकदी देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। नोटों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस ने मशीन मंगाकर रकम की गिनती शुरू की। एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी के मुताबिक, अब तक करीब 1 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है। रिश्तेदार के पैसे होने का दावा परिजनों ने पुलिस को बताया कि बरामद रकम उनकी नहीं है, बल्कि भोपाल के चूना भट्टी निवासी एक रिश्तेदार की है। बताया गया है कि वह रिश्तेदार PWD में इंजीनियर है। पुलिस अब इस दावे की भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम घर में क्यों रखी गई थी और इसका स्रोत क्या है। एसपी भी मौके पर पहुंचे मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों को घर के अंदर ही रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मीडिया को परिवार से बातचीत की अनुमति नहीं दी है। पुलिस अब बरामद नकदी के स्रोत, सोशल मीडिया पर वायरल बंदूक की फोटो और युवक के संबंध में मिली अन्य जानकारियों की जांच कर रही है। आयकर और राजस्व विभाग की जांच के बाद ही नकदी को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
Read more

बिना नंबर प्लेट कार में पुलिस हूटर, रोकने पर महिला ने किया हंगामा; वीडियो वायरल

ग्वालियर के पॉश सिटी सेंटर इलाके में रविवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। माधवनगर गेट के सामने ट्रैफिक पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक कार को रोका। कार में अवैध रूप से पुलिस का हूटर लगा हुआ था और उसे एक युवक चला रहा था। पुलिस के मुताबिक, कार संदिग्ध लगने पर जवानों ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने वाहन आगे ले जाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बैरिकेड लगाकर कार को रोक लिया। मां-बेटे के पास नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस जांच के दौरान सामने आया कि कार चला रहे युवक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उसकी मां के पास भी DL नहीं मिला। कार पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी और उसमें पुलिस का हूटर लगाया गया था। कार रुकने के बाद महिला सड़क पर उतर आई और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगी। महिला ने कथित तौर पर एक टीआई का नाम लेते हुए पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने की कोशिश की। चालान काटने पर बोली- कोर्ट में भुगतूंगी महिला ने पुलिसकर्मियों से कहा कि चालान काटना है तो काट दो, वह कोर्ट में इसका सामना करेगी। इस दौरान पुलिस जवानों से गाली-गलौज और बहस का भी आरोप है। हंगामा बढ़ने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच ट्रैफिक पुलिस ने वाहन और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कार में पुलिस का हूटर किस अनुमति के तहत लगाया गया था और वाहन का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।
Read more

रायपुर में न्यायिक अधिकारियों का एक दिवसीय सेमिनार, 141 अधिकारियों ने लिया हिस्सा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की ओर से रायपुर संभाग के न्यायिक अधिकारियों के लिए न्यू सर्किट हाउस में एक दिवसीय न्यायिक सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों के कुल 141 न्यायिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश भी मौजूद रहे। कानून और तकनीक में बदलाव के साथ अपडेट रहें न्यायिक अधिकारी मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि समय के साथ कानून, तकनीक और समाज में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में न्यायिक अधिकारियों के लिए जरूरी है कि वे नई कानूनी व्यवस्थाओं और तकनीकी बदलावों की जानकारी लगातार हासिल करते रहें। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों का खुद को अपडेट रखना बेहद जरूरी है। आर्थिक अपराधों में साक्ष्यों की सावधानी से जांच जरूरी न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कहा कि ऑनलाइन लेन-देन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और नई तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के कारण आर्थिक अपराध पहले की तुलना में अधिक जटिल हो गए हैं। भारतीय न्याय संहिता, 2023 लागू होने के बाद आपराधिक न्याय व्यवस्था में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। ऐसे में न्यायिक अधिकारियों को नए कानूनी प्रावधानों की सही जानकारी रखने के साथ साक्ष्यों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। उन्होंने दीवानी मामलों में दस्तावेजी साक्ष्यों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। दस्तावेजों की वैधता, प्रमाण, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, स्टांप, पंजीयन और आपत्तियों से जुड़े पहलुओं का मामले के फैसले पर सीधा असर पड़ सकता है। जीरो और ई-एफआईआर से शिकायत दर्ज करना आसान सेमिनार में आपराधिक मामलों में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जीरो एफआईआर और ई-एफआईआर जैसी व्यवस्थाओं से अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया आसान और तेज हुई है। इन व्यवस्थाओं से लोगों को अपराध किसी भी क्षेत्र में होने की स्थिति में न्याय व्यवस्था तक पहुंचने में मदद मिलती है। चेक बाउंस मामलों के जल्द निपटारे पर जोर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि चेक अनादरण यानी चेक बाउंस से जुड़े मामले अदालतों में लंबित मामलों का बड़ा हिस्सा हैं। इनके जल्द निपटारे के लिए वैकल्पिक विवाद समाधान यानी ADR, मध्यस्थता और समझौते जैसे तरीकों को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे अदालतों पर लंबित मामलों का बोझ कम होगा और पक्षकारों के विवादों का जल्द समाधान भी संभव होगा। साथ ही उनके कारोबारी और व्यक्तिगत संबंधों को बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है। समय पर, पारदर्शी और निष्पक्ष न्याय पर जोर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सेमिनार में चर्चा किए गए विषयों का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को तेज, प्रभावी, तकनीक के अनुकूल, कानून सम्मत और आम लोगों के लिए सुगम बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज न्यायपालिका से केवल सही फैसला ही नहीं, बल्कि समय पर, पारदर्शी और निष्पक्ष न्याय की भी अपेक्षा करता है। सेमिनार में भारतीय न्याय संहिता के बाद आर्थिक अपराधों की चुनौतियां, दीवानी मामलों में दस्तावेजों की ग्राह्यता, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की वैधता और चेक अनादरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Read more

नर्सिंग काउंसलिंग में बड़ा बदलाव, अब हर राउंड में कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन; सरकारी कॉलेज में सीट छोड़ने पर भी नहीं छिनेगा मौका

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसलिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। वर्षों से लंबित प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज संगठन की मांगों को स्वीकार करते हुए विभाग ने विद्यार्थियों को काउंसलिंग में अधिक अवसर देने का फैसला किया है। नए नियमों के तहत अब विद्यार्थी काउंसलिंग के हर राउंड में रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इससे किसी एक राउंड में रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को अंतिम चरण तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे अगले राउंड में भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। प्रवेश नहीं लेना है तो स्क्रूटनी की जरूरत नहीं काउंसलिंग के दौरान यदि कोई विद्यार्थी किसी राउंड में प्रवेश नहीं लेना चाहता है, तो अब उसे स्क्रूटनी कराने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले प्रवेश नहीं लेने की स्थिति में भी विद्यार्थी को स्क्रूटनी के लिए संबंधित कॉलेज जाना पड़ता था। नए नियम से विद्यार्थियों को इस अनावश्यक प्रक्रिया और कॉलेज जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। सरकारी कॉलेज में प्रवेश नहीं लिया तो भी अगला मौका काउंसलिंग प्रक्रिया में सबसे बड़ा बदलाव सरकारी नर्सिंग कॉलेज में सीट मिलने को लेकर किया गया है। यदि किसी विद्यार्थी का नाम शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए आ जाता है, लेकिन वह वहां प्रवेश नहीं लेता, तो उसे काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर नहीं किया जाएगा। वह अगले चरण में किसी अन्य निजी नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए विकल्प चुन सकेगा। पहले सरकारी कॉलेज में नाम आने के बाद प्रवेश नहीं लेने पर विद्यार्थी को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता था। इससे निजी कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के विकल्प सीमित हो जाते थे। प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज संगठन ने किया स्वागत काउंसलिंग प्रक्रिया में किए गए इन बदलावों का प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज संगठन ने स्वागत किया है। संगठन ने विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताया है। नए नियमों से विद्यार्थियों को काउंसलिंग के अलग-अलग चरणों में प्रवेश के अधिक अवसर मिलने और प्रक्रिया पहले की तुलना में सरल होने की उम्मीद है।
Read more

इंदौर में नशे और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। शहर में नशे और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खजराना पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 100 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की है। वहीं, चंदन नगर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के ड्राय डे पर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से हजारों रुपए कीमत की शराब जब्त की गई है। खजराना में 100 ग्राम एमडी ड्रग जब्त खजराना टीआई मनोज सेंधव की टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल पिता मनोहर परमार, निवासी चाणक्यपुरी, सिविल लाइंस, देवास को गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से करीब 100 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों इलाके में एक अन्य व्यक्ति को ड्रग की डिलीवरी करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस अब ड्रग की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ड्राय डे पर शराब बेचते तीन गिरफ्तार उधर, चंदन नगर पुलिस ने 15 अगस्त को ड्राय डे के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सत्या पिता कालू वसुनिया, निवासी चंदन नगर, रईस पिता मोहम्मद शकुर पठान, निवासी सहयोग नगर और प्रदीप पिता ओमप्रकाश सेन, निवासी सिरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपए कीमत की शराब जब्त की है। जिलाबदर के बावजूद इलाके में कर रहा था शराब का कारोबार पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल रईस को कुछ समय पहले ही जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद वह इलाके में रहकर कथित तौर पर अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।
Read more

नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज और शादी का दबाव, पीटी टीचर पर भाई को छात्रों से पिटवाने का आरोप

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल के एक पीटी टीचर पर नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। आरोप है कि परिजनों की समझाइश के बावजूद शिक्षक की हरकतें नहीं रुकीं। शनिवार को छात्रा के भाई के दोबारा समझाने पहुंचने पर विवाद बढ़ गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने हाईस्कूल के कुछ छात्रों से छात्रा के भाई की लोहे की रॉड से पिटाई करवा दी। हमले में युवक के हाथ में चोट आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने भी मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है। पीटी टीचर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप जानकारी के मुताबिक, आरोपी पीटी टीचर का नाम संदीप गुप्ता (28) है। वह स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ है। वहीं, कथित पीड़ित छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि शिक्षक मोबाइल मैसेज के जरिए छात्रा से बातचीत करता था और उसे अश्लील मैसेज भेजता था। परिजनों के मुताबिक, शिक्षक छात्रा पर शादी करने का दबाव भी बना रहा था। छात्रा ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। इसके बाद परिजनों ने शिक्षक को समझाकर छात्रा से इस तरह की बातचीत नहीं करने को कहा। समझाने पहुंचे भाई से विवाद परिजनों का आरोप है कि समझाइश के बाद भी शिक्षक की हरकतें जारी रहीं। इसके बाद 15 अगस्त को छात्रा का भाई शिक्षक को समझाने स्कूल पहुंचा। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने स्कूल परिसर में मौजूद हाईस्कूल के कुछ छात्रों को छात्रा के भाई की पिटाई करने के लिए कहा। छात्रों से रॉड से पिटाई कराने का आरोप पीड़ित पक्ष के अनुसार, छात्रों ने युवक के साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से हमला किया। इस घटना में उसके हाथ में चोट आई है। घटना के बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मोबाइल मैसेज और दूसरे सबूतों की कर रही जांच शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में छात्रा और शिक्षक के बीच हुए मोबाइल मैसेज, मारपीट की घटना, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों को शामिल किया जा रहा है। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से भी मामले की विभागीय जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच पूरी होने के बाद आरोपों की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी स्पष्ट होगी। परिजनों का आरोप- पहले भी की थी शिकायत पीड़ित परिवार का कहना है कि शिक्षक की कथित हरकतों को लेकर पहले भी आपत्ति जताई गई थी और उसे समझाया गया था। उनका आरोप है कि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण विवाद बढ़ गया। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों स्तर पर मामले की जांच जारी है।
Read more

67 इंटरनेशनल मेडल जीतने वाले पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत झा बोले- नौकरी नहीं मिली तो मेडल नीलाम कर दूंगा

भिलाई। जिस बेटे को देश के लिए मेडल जीतने के काबिल बनाने के लिए मां ने अपना मंगलसूत्र तक गिरवी रख दिया और पिता ने मजदूरी कर उसकी पढ़ाई, डाइट और जिम का खर्च उठाया, आज वही बेटा सरकारी मदद के इंतजार में आर्थिक संकट से जूझ रहा है। छत्तीसगढ़ के पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत झा ने कहा है कि अगर इस बार भी उन्हें शहीद राजीव पांडे पुरस्कार और सरकारी नौकरी नहीं मिली, तो वह अपने 67 इंटरनेशनल मेडल नीलाम कर देंगे। उनका कहना है कि नीलामी से मिलने वाली रकम से माता-पिता का कर्ज चुकाएंगे और छोटा कारोबार शुरू करेंगे। श्रीमंत ने यह बात 15 अगस्त को दुर्ग बटालियन में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किए जाने के बाद कही। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनका सम्मान किया। मेडल नीलाम कर कर्ज चुकाने की बात श्रीमंत ने कहा कि उन्होंने करीब 15 साल के खेल करियर में भारत के लिए 67 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक शहीद राजीव पांडे पुरस्कार और सरकारी नौकरी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अगर इस बार भी सरकार की ओर से मदद नहीं मिली तो वह अपने 67 इंटरनेशनल मेडल सरकार को सौंपकर उनकी नीलामी करने का कदम उठाएंगे। इससे मिलने वाली राशि से माता-पिता का कर्ज चुकाने और छोटा कारोबार शुरू करने की योजना है। श्रीमंत ने खेल छोड़ने की बात भी कही है। मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखा, पिता ने मजदूरी कर उठाया खर्च श्रीमंत ने बताया कि उनके खेल करियर को आगे बढ़ाने में उनके माता-पिता ने काफी संघर्ष किया। उनकी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए मां ने अपना मंगलसूत्र तक गिरवी रख दिया था। वहीं, पिता ने मजदूरी करके बेटे की पढ़ाई, डाइट और जिम का खर्च उठाया। परिवार को उम्मीद थी कि श्रीमंत देश के लिए मेडल जीतेंगे और आगे उन्हें सरकारी नौकरी मिलेगी, जिससे घर की आर्थिक स्थिति सुधर सकेगी। इसी उम्मीद में परिवार पर कर्ज बढ़ता चला गया। कई साल से पुरस्कार के लिए कर रहे आवेदन श्रीमंत के मुताबिक, वह कई वर्षों से शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए आवेदन कर रहे हैं। हर बार अपनी खेल उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा किया, लेकिन अब तक उन्हें यह सम्मान नहीं मिला। उनका कहना है कि 67 अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने के बावजूद उन्हें राज्य का यह खेल सम्मान और सरकारी नौकरी नहीं मिल सकी। 2032 पैरालंपिक में गोल्ड जीतना है सपना श्रीमंत का सपना 2032 पैरालंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। पैरा आर्म रेसलिंग को पैरालंपिक में शामिल किए जाने की उम्मीद के बीच वह इसकी तैयारी कर रहे थे। हालांकि, परिवार की आर्थिक स्थिति और बढ़ते कर्ज ने उनके सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। उनका कहना है कि सरकारी नौकरी मिलने से उनके 15 साल के संघर्ष और माता-पिता के त्याग को सम्मान मिलेगा। विश्व नंबर-3 और एशिया नंबर-1 होने का दावा भिलाई निवासी श्रीमंत झा जन्म से दिव्यांग हैं। करीब 15 साल के खेल करियर में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। श्रीमंत के अनुसार, उन्होंने अब तक 67 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं और वह पैरा आर्म रेसलिंग में विश्व में नंबर-3 तथा एशिया में नंबर-1 रह चुके हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनकी खेल उपलब्धियों और मेरिट को देखते हुए उन्हें शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के साथ सरकारी नौकरी दी जाए।
Read more
1 … 23 24 25 26 27 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.