आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking News‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला Yojana’ वाले लाभार्थियों को बड़ा झटकाBREAKINGBreaking NewsDelhi फ्लोरिश स्टे B&B अग्निकांड: फरार आरोपी ने किया सरेंडर, 22 मौतों के बाद जांच तेजBREAKINGBreaking NewsYusuf Pathan की बढ़ीं मुश्किलें: वडोदरा जमीन विवाद में गुजरात हाईकोर्ट ने लगाई फटकारBREAKINGBreaking Newsभारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत: H-1B वीजा की $1 लाख फीस पर ट्रंप का फैसला कोर्ट ने रद्द कियाBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बड़ा अनाज घोटाला? वेयरहाउस में पहुंचा 90% मिट्टी मिला गेहूं, जांच के आदेशBREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत: बढ़ेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेशBREAKINGदेश-हरपलEducation System Crisis: NEET-CBSE Controversy और Voter List Row ने बढ़ाई टेंशनBREAKINGछत्तीसगढ़हाथियों की मौत अब मानी जाएगी संभावित क्राइम सीन: छत्तीसगढ़ वन विभाग की नई पहलBREAKINGBreaking News‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला Yojana’ वाले लाभार्थियों को बड़ा झटकाBREAKINGBreaking NewsDelhi फ्लोरिश स्टे B&B अग्निकांड: फरार आरोपी ने किया सरेंडर, 22 मौतों के बाद जांच तेजBREAKINGBreaking NewsYusuf Pathan की बढ़ीं मुश्किलें: वडोदरा जमीन विवाद में गुजरात हाईकोर्ट ने लगाई फटकारBREAKINGBreaking Newsभारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत: H-1B वीजा की $1 लाख फीस पर ट्रंप का फैसला कोर्ट ने रद्द कियाBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बड़ा अनाज घोटाला? वेयरहाउस में पहुंचा 90% मिट्टी मिला गेहूं, जांच के आदेशBREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत: बढ़ेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेशBREAKINGदेश-हरपलEducation System Crisis: NEET-CBSE Controversy और Voter List Row ने बढ़ाई टेंशनBREAKINGछत्तीसगढ़हाथियों की मौत अब मानी जाएगी संभावित क्राइम सीन: छत्तीसगढ़ वन विभाग की नई पहल

NE

News Elementor

Latest Posts

Coral Woods Society Club House Sealed: निगम ने लगाया ताला, 550 परिवार संकट में

भोपाल की कोरल वुड्स सोसायटी में प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने पर नगर निगम ने क्लब हाउस को सील कर दिया। बिल्डर और सोसायटी की अनियमितताओं से 550 परिवारों पर सुरक्षा संकट मंडरा रहा है। कोरल वुड्स सोसायटी का क्लब हाउस सील, रहवासी हुए परेशान सुनील भंडारी, भोपाल।भोपाल की चर्चित कोरल वुड्स सोसायटी (Coral Woods Society Bhopal) में चल रहे प्रॉपर्टी टैक्स विवाद ने 550 से अधिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नगर निगम ने ₹4.60 लाख से अधिक बकाया संपत्ति कर जमा न होने पर सोसायटी के क्लब हाउस को ताला लगाकर सील कर दिया। इस कार्रवाई से कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी संकट आ गया है, क्योंकि क्लब हाउस में ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम और सोसाइटी ऑफिस मौजूद है। निगम की कार्रवाई नगर निगम जोन 13 के अमले ने वार्ड 52 स्थित कोरल वुड्स क्लब हाउस को सील किया। निगम के अनुसार, बिल्डर ऋषि कंस्ट्रक्शन के नाम पर प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। नोटिस दिए जाने के बावजूद टैक्स जमा नहीं हुआ, जिसके बाद कुर्की और तालाबंदी की कार्रवाई की गई। बिल्डर बनाम सोसायटी विवाद रहवासियों की परेशानी वरिष्ठ रहवासी हरिओम गुप्ता ने कहा:“हम हर महीने मेंटेनेंस दे रहे हैं, फिर भी हमें अपमानित होना पड़ रहा है। क्लब हाउस सील होने से बच्चों की क्लासेस, जिम, इंडोर गेम्स सब बंद हो गए। सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा व्यवस्था की है।” रहवासी प्रफुल्ल दानी ने आरोप लगाया कि भंग समिति ने आर्थिक अनियमितताओं को छिपाया और दो साल से AGM नहीं बुलाई। शिकायत सीएम हेल्पलाइन तक पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों की राय विशेषज्ञों का कहना है कि निगम की कार्रवाई से सीधे-सीधे रहवासी दंडित हुए हैं, जबकि असली जिम्मेदार बिल्डर है। निगम को चाहिए कि वह बिल्डर की संपत्तियों को जब्त करे, न कि आम नागरिकों को परेशान करे। आगे की राह रहवासी अब इस विवाद को लेकर रेरा (RERA) में बिल्डर की शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, प्रशासक ने आश्वासन दिया है कि समाधान निकालने की कोशिश जारी है।
Read more
CBSE ने हटाया एडिशनल सब्जेक्ट का ऑप्शन, बिना नोटिस 1.5 लाख प्राइवेट स्टूडेंट्स पर असर

CBSE ने हटाया एडिशनल सब्जेक्ट का ऑप्शन, बिना नोटिस 1.5 लाख प्राइवेट स्टूडेंट्स पर असर

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने 12वीं कक्षा के प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए अचानक बड़ा बदलाव कर दिया है। बोर्ड ने बिना किसी आधिकारिक नोटिस के एडिशनल सब्जेक्ट का ऑप्शन हटा दिया है। इस फैसले से करीब 1.5 लाख स्टूडेंट्स प्रभावित होंगे। पहले स्टूडेंट्स को यह सुविधा दी जाती थी कि वे किसी भी विषय के साथ अतिरिक्त (एडिशनल) सब्जेक्ट चुन सकते थे। इसका फायदा यह होता था कि अगर किसी स्टूडेंट का एक विषय कमजोर पड़ जाए तो एडिशनल सब्जेक्ट के नंबर काम आ जाते थे। लेकिन अब यह विकल्प बंद हो गया है। क्यों है स्टूडेंट्स की परेशानी? कई प्राइवेट स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के साथ-साथ करियर बनाने के लिए मल्टीपल ऑप्शंस चुनते थे, जैसे कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ या कॉमर्स से जुड़ी पढ़ाई। एडिशनल सब्जेक्ट हटने के बाद अब उनके पास सीमित करियर विकल्प ही बचेंगे। अचानक फैसला क्यों? बोर्ड की ओर से इस बदलाव पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। यही कारण है कि छात्र और अभिभावक परेशान हैं। कई छात्रों का कहना है कि बिना जानकारी दिए इस तरह का बड़ा फैसला अन्याय जैसा है। असर छात्रों और पैरेंट्स की मांग है कि CBSE को इस फैसले पर स्पष्ट गाइडलाइन जारी करनी चाहिए, ताकि बच्चों का भविष्य प्रभावित न हो। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Free Scooty Yojana : 7832 छात्र-छात्राओं को CM ने सौंपी Scooty की चाबी, 20 लाख छात्राओं को मिला सीधा लाभ

Free Scooty Yojana: 7832 छात्र-छात्राओं को CM ने सौंपी Scooty की चाबी, 20 लाख छात्राओं को मिला सीधा लाभ

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी Free Scooty Yojana से हजारों बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री ने खुद 7,832 छात्र-छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपी। इस दौरान मंच पर बच्चों और उनके परिवारों की खुशी देखने लायक थी। योजना के तहत अब तक 20 लाख से ज्यादा छात्राओं के बैंक खातों में सीधा पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। सरकार का कहना है कि इस पहल से बेटियों की पढ़ाई आसान होगी और उन्हें कॉलेज-यूनिवर्सिटी आने-जाने में सुविधा मिलेगी। कई छात्राओं ने बताया कि स्कूटी मिलने से उनका समय बचेगा और वे बिना किसी रुकावट अपनी पढ़ाई जारी रख पाएंगी। वहीं, परिवार के लोगों ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना उनके बच्चों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है। सरकार का दावा है कि यह योजना बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
CM Mohan Yadav

Fake News Alert: मंदसौर में CM मोहन यादव के हॉट एयर बैलून पर लगी आग की खबर झूठी, कलेक्टर ने किया खंडन

मंदसौर (देश हरपल)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से जुड़ी एक बड़ी अफ़वाह पर प्रशासन ने स्पष्टिकरण जारी किया है। सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों में यह खबर चलाई जा रही थी कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के Hot Air Balloon में आग लग गई। इस मामले में मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने बयान जारी कर कहा कि यह खबर पूरी तरह भ्रामक और झूठी है। कलेक्टर ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव केवल हॉट एयर बैलून को देखने गए थे, उड़ान पर सवार नहीं हुए थे। पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया गया। क्या कहा कलेक्टर अदिति गर्ग ने? कलेक्टर ने बताया कि – Fake News का सच क्या है? दरअसल, कुछ सोशल मीडिया पेजों और चैनलों ने यह दावा कर दिया था कि CM Mohan Yadav के Hot Air Balloon में आग लग गई। लेकिन प्रशासन ने तुरंत खंडन कर इस अफवाह पर विराम लगाया। नागरिकों से अपील प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही झूठी खबरों पर यकीन न करें। सटीक और विश्वसनीय जानकारी के लिए लोग देश हरपल की आधिकारिक वेबसाइट या प्रशासन की प्रेस विज्ञप्तियों को ही देखें। सीएम का दौरा बिना किसी परेशानी के संपन्न सुरक्षा कारणों से CM Mohan Yadav की उड़ान रद्द करनी पड़ी, लेकिन उनका दौरा बिना किसी और परेशानी के पूरा हुआ। प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल (Safety Protocols) का पालन किया गया। दर्शकों और मीडिया में बनी चर्चा यह घटना दर्शकों और मीडिया में चर्चा का विषय बनी, लेकिन प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों की तत्परता ने किसी भी गंभीर स्थिति को टाल दिया। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Vice President Oath 2025, CP Radhakrishnan Vice President, भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति भवन शपथ समारोह, उपराष्ट्रपति चुनाव परिणाम, B Sudarshan Reddy vs CP Radhakrishnan, NDA candidate Vice President

सीपी राधाकृष्णन बने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई बड़े नेता मौजूद रहे। नई दिल्ली। आज का दिन भारतीय राजनीति के इतिहास में एक अहम पड़ाव बन गया है। सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति (Vice President of India) के रूप में पद की शपथ ली। यह भव्य समारोह राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में आयोजित हुआ, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मौजूद रहे दिग्गज नेता इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। हालांकि, एनसीपी नेता अजित पवार समारोह में नहीं पहुंचे, जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंचकर शामिल हुए। इसके अलावा छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और कर्नाटक के राज्यपाल भी समारोह में मौजूद रहे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। चुनाव में मिली शानदार जीत उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में राधाकृष्णन ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 452 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। कुल 781 सांसदों में से 767 ने वोट डाले, जिसमें 752 वोट वैध थे। इस जीत के बाद राधाकृष्णन ने इसे “राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत” बताते हुए कहा: “यह हर भारतीय की जीत है। हमें अब विकास पर ध्यान देना होगा, न कि हर बात में राजनीति करनी होगी। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मैं काम करूंगा।” पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया था। इसके बाद एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया, जबकि ‘इंडिया ब्लॉक’ (INDIA Bloc) ने पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों पक्षों ने अपने उम्मीदवार दक्षिण भारत (South India) से ही चुने। सीपी राधाकृष्णन की यह जीत सिर्फ एनडीए के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के लिए भी अहम मानी जा रही है। अब पूरे देश की नजरें इस बात पर होंगी कि वे अपने कार्यकाल में किस तरह विकसित भारत 2047 के विज़न को आगे बढ़ाते हैं।
Read more
France

France और Nepal Protests युवा वर्ग ने सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाई

हाल ही में फ्रांस (France) और नेपाल (Nepal) में युवा वर्ग ने सरकारों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए। दोनों देशों में युवाओं ने अपनी आवाज़ उठाते हुए सरकारी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरकर ऐतिहासिक आंदोलन किया। ये विरोध प्रदर्शन युवा शक्ति (Youth Power) की वैश्विक प्रभावशाली भूमिका को दिखाते हैं। 🇫🇷 France में ‘ब्लॉक एवरीथिंग’ आंदोलन (Block Everything Protest) France में 10 सितंबर, 2025 को ‘ब्लॉक एवरीथिंग’ आंदोलन के तहत बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। यह आंदोलन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) की सरकार के खिलाफ जनता की गहरी असंतोष को दर्शाता है। 🇳🇵 नेपाल में ‘Gen Z Protest’ नेपाल में हाल ही में जेन जेड (Gen Z) आंदोलन शुरू हुआ, जिसमें युवा वर्ग ने सोशल मीडिया पंजीकरण आदेश और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध किया। France और Nepal विरोध प्रदर्शन में समानताएँ और अंतर इन विरोध प्रदर्शनों ने यह स्पष्ट कर दिया कि युवा अब सिर्फ दर्शक नहीं बल्कि राजनीतिक बदलाव के महत्वपूर्ण हिस्सेदार बन चुके हैं। Youth Protest और सोशल मीडिया के माध्यम से ये आंदोलन सरकारों को अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Delhi

Delhi Cab Driver Case कॉलेज स्टूडेंट से अश्लील हरकत करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

राजधानी Delhi में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। Maurice Nagar इलाके में एक 48 वर्षीय कैब ड्राइवर ने सवारी बनी कॉलेज स्टूडेंट के सामने गाड़ी चलाते-चलाते अश्लील हरकत की। आरोपी का नाम लोम शंकर है, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। Delhi Cab Driver Case: क्या हुआ था पूरा मामला? सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता Ambedkar University की पोस्टग्रेजुएट छात्रा है। जब वह कैब से सफर कर रही थी, तभी ड्राइवर ने उसके सामने ही हस्तमैथुन (Masturbation) करना शुरू कर दिया। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रुकवाई और कैब से उतरकर पास के Maurice Nagar Police Station जाकर शिकायत दर्ज कराई। Police Action in Delhi Cab Incident Women Safety in Delhi: फिर खड़े हुए सवाल Delhi में आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह मामला फिर से साबित करता है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब भी कड़े कदम उठाने की ज़रूरत है। खासकर Cab Services और Public Transport पर सवारियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और सख्त नियमों की मांग उठ रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
PM Modi

PM Modi Flood Relief Tour पंजाब और हिमाचल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

पंजाब और हिमाचल प्रदेश: PM Modi ने आज, 9 सितंबर 2025 को, बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश का दौरा किया। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण किया, प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत कार्यों की समीक्षा की। हिमाचल प्रदेश में Aerial Survey और राहत बैठक PM Modi ने पठानकोट से हेलिकॉप्टर में उड़ान भरकर कुल्लू, मंडी और चंबा जिलों का aerial survey किया। इसके बाद धर्मशाला में disaster review meeting आयोजित की, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल हुए। PM Modi ने प्रभावित 18 परिवारों और मंडी में बादल फटने से अपने माता-पिता और दादी को खो चुकी नितिका से मुलाकात की। उन्होंने नितिका को गोदी में उठाया और उन्हें टॉफी दी। हिमाचल प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री ने ₹1,500 करोड़ का financial aid की घोषणा की, जिससे प्रभावित परिवारों और राज्य के पुनर्निर्माण में मदद मिलेगी। पंजाब में Flood Situation पंजाब में सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के उफान के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर है। इस आपदा में अब तक 51 लोगों की मौत और लगभग 9 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। PM Modi ने गुरदासपुर में प्रभावित लोगों से मुलाकात की और राहत कार्यों का जायजा लिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से ₹80,000 करोड़ का relief package देने की मांग की है। Health और Infrastructure का नुकसान पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के अनुसार बाढ़ से राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को ₹780 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें 1,280 डिस्पेंसरी, 101 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 31 उप-मंडल अस्पताल शामिल हैं। उन्होंने केंद्र से कम से कम ₹20,000 करोड़ की सहायता की मांग की है। Relief Material की पहल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 48 relief trucks बाढ़ प्रभावित राज्यों हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के लिए रवाना किए। इन ट्रकों में आटा, चावल, दाल, तेल, बिस्किट, सैनिटरी पैड, साबुन और तिरपाल जैसी आवश्यक सामग्री शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी प्रभावितों को आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य मिलकर हर संभव मदद करेंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों में शीघ्र राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य किया जाएगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bhopal

Bhopal Illegal Government Land पर अवैध कब्जा 57 खसरे की जमीन की जांच

Bhopal शहर के अनंतपुरा और कानासैया क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर कब्जे का मामला सामने आया है। प्रशासन की जांच में पता चला कि कुल 57 खसरे की लगभग 18 एकड़ भूमि पर अनधिकृत कॉलोनी बनाई गई है। इस मामले में कुछ मछली परिवार के सदस्यों का नाम भी सामने आया है। प्रशासन की सख्त कार्रवाई स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कब्जे के आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी और कब्जे की गई जमीन को सरकारी नियंत्रण में वापस लाया जाएगा। Bhopal में पहले भी सामने आए मामले Bhopal में पहले भी Government Land Occupation के कई मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन ने समय-समय पर कार्रवाई की है, ताकि शहर की सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। नागरिकों से अपील अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी illegal land occupation की जानकारी हो, तो तुरंत नगर निगम या तहसील कार्यालय को सूचित करें। इससे प्रशासन को कार्रवाई में आसानी होगी और कानून के उल्लंघन पर रोक लगेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Jhansi

Jhansi की बड़ी खबर Sanjeevani Hospital में Doctor पर Attack, Video Viral

Jhansi (Uttar Pradesh) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक निजी Sanjeevani Hospital में नकाबपोश गुंडों ने डॉक्टर और स्टाफ पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना का CCTV वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 13 हमलावर अस्पताल में घुसकर डॉक्टर को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। 6 सेकेंड में 11 Slaps, बोतल और चाकू से हमला रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर मंदीप माड़िया पर हमला करने वाले गुंडे चाकू, बोतल और ईंट लेकर अस्पताल में घुसे। वीडियो में दिखा कि हमलावरों ने डॉक्टर को केवल 6 सेकेंड में 11 Slaps मारे और उसके बाद अस्पताल में तोड़फोड़ की। बीच-बचाव करने पहुंचे स्टाफ सोनू, रेनू और रामवती को भी बुरी तरह घायल कर दिया गया। Patient Treatment को लेकर विवाद यह हमला एक मरीज के इलाज को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। 6 सितंबर को कमलेश देवी नाम की महिला को बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज का बेटा शिवदीप सिंह इलाज से नाखुश था और उसी दिन उसका अस्पताल स्टाफ से झगड़ा हुआ। मामला बढ़ने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची थी। कुछ घंटे बाद शिवदीप अपने साथियों के साथ वापस आया और नकाब पहनकर डॉक्टर पर हमला कर दिया। FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद लोगों ने हमलावर शिवदीप सिंह को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और तोड़फोड़ के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, हृतिक, दीपक, मयंक, जयंथ और आठ अज्ञात लोगों को भी नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। Doctor और Hospital Staff ने मांगी Security डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल उठाती हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 58 59 60 61 62 95

Editor's Picks

'प्रधानमंत्री उज्ज्वला Yojana' वाले लाभार्थियों को बड़ा झटका

‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला Yojana’ वाले लाभार्थियों को बड़ा झटका

देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला Yojana से जुड़े लाभार्थियों को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने अब सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या को घटाकर 9 से 4 कर दिया है। इससे पहले भी सरकार ने सब्सिडी का दायरा कम करते हुए 12 सिलेंडरों से घटाकर 9 सिलेंडर कर दिए थे। अब एक बार फिर इस फैसले ने योजना के लाभार्थियों की चिंता बढ़ा दी है। क्या बदला है? आम लोगों पर असर इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ सकता है, जो खाना पकाने के लिए पूरी तरह एलपीजी गैस पर निर्भर हैं। सब्सिडी कम होने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की संभावना है। पृष्ठभूमि Pradhan Mantri Ujjwala Yojana को गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन और सब्सिडी पर सिलेंडर दिए जाते हैं। हालांकि समय-समय पर सब्सिडी की मात्रा और नियमों में बदलाव होते रहे हैं, जिससे लाभार्थियों पर सीधा असर पड़ता है। आगे क्या? फिलहाल सरकार की ओर से इस बदलाव को लेकर आधिकारिक विस्तार से कोई नई समीक्षा सामने नहीं आई है, लेकिन यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा में आ सकता है।

Delhi फ्लोरिश स्टे B&B अग्निकांड: फरार आरोपी ने किया सरेंडर, 22 मौतों के बाद जांच तेज

Delhi के मालवीय नगर इलाके में स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में हुए भीषण अग्निकांड मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 13 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। फरार आरोपी ने किया सरेंडर इस केस में फरार चल रहा आरोपी Jay Mishra ने साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इससे पहले पुलिस ने होटल मालिक Lovkesh Bajaj और रसोइए केशव नेगी को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में क्या सामने आया? पुलिस जांच में कई गंभीर लापरवाहियां सामने आई हैं: पुलिस का मानना है कि इन्हीं अनियमितताओं ने आग को और भी भयावह बना दिया। IIT दिल्ली की मदद से जांच अब इस पूरे मामले की तकनीकी जांच के लिए Indian Institute of Technology Delhi की मदद ली जा रही है। विशेषज्ञ आग लगने के कारण और उसके तेजी से फैलने की वजहों का वैज्ञानिक विश्लेषण करेंगे। जांच के अहम पहलू फिलहाल पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है:
Yusuf Pathan की बढ़ीं मुश्किलें: वडोदरा जमीन विवाद में गुजरात हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Yusuf Pathan की बढ़ीं मुश्किलें: वडोदरा जमीन विवाद में गुजरात हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस सांसद Yusuf Pathan एक विवादित जमीन मामले को लेकर कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। वडोदरा में चल रहे इस भूमि विवाद की सुनवाई के दौरान गुजरात हाईकोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने क्या कहा? सुनवाई के दौरान अदालत ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जमीन का औपचारिक आवंटन ही नहीं हुआ था, तो उस पर कब्जा कैसे किया गया? कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि अब तक इस जमीन के बदले कोई भुगतान भी नहीं किया गया है। मामला क्या है? यह मामला वडोदरा नगर निगम की एक जमीन से जुड़ा है, जिस पर यूसुफ पठान का दावा है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि भूमि देने का प्रस्ताव सिर्फ स्टैंडिंग कमिटी का था, लेकिन अंतिम आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। यूसुफ पठान का पक्ष याचिका में यूसुफ पठान की तरफ से दलील दी गई कि साल 1999 की राज्य नीति के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को जमीन आवंटित करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि: उनकी ओर से यह भी कहा गया कि जमीन नगर निगम की है, इसलिए राज्य सरकार की मंजूरी जरूरी नहीं थी।
भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत: H-1B वीजा की $1 लाख फीस पर ट्रंप का फैसला कोर्ट ने रद्द किया

भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत: H-1B वीजा की $1 लाख फीस पर ट्रंप का फैसला कोर्ट ने रद्द किया

अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT प्रोफेशनल्स और कंपनियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। एक अमेरिकी अदालत ने H-1B वीजा पर लगाई गई 1 लाख डॉलर की भारी फीस को रद्द कर दिया है। यह फैसला पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के उस नियम के खिलाफ आया है जिसमें वीजा प्रोसेसिंग को काफी महंगा कर दिया गया था। क्या था मामला? अमेरिका में H-1B वीजा उन विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए होता है, जो खासकर IT, टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग सेक्टर में काम करने जाते हैं। ट्रंप प्रशासन ने इस वीजा पर लगभग 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) की अतिरिक्त फीस लगाने का नियम बनाया था, जिससे कंपनियों और कर्मचारियों पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ गया था। कोर्ट ने क्या कहा? अमेरिकी कोर्ट ने इस फैसले को गलत और अनुचित मानते हुए इसे रद्द कर दिया। कोर्ट का कहना था कि इस तरह की भारी फीस से योग्य विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका में काम करना मुश्किल हो जाता और यह नियम कानूनी आधार पर सही नहीं था। भारतीय IT सेक्टर को फायदा इस फैसले का सीधा फायदा भारत के हजारों IT प्रोफेशनल्स और बड़ी टेक कंपनियों को मिलेगा। भारत से हर साल बड़ी संख्या में इंजीनियर और टेक एक्सपर्ट H-1B वीजा पर अमेरिका जाते हैं। अब वीजा प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और सस्ती होने की उम्मीद है। क्यों अहम है यह फैसला?

सागर में बड़ा अनाज घोटाला? वेयरहाउस में पहुंचा 90% मिट्टी मिला गेहूं, जांच के आदेश

सागर के गंभीरिया स्थित श्री देव प्रभा वेयर हाउस में मिट्टी मिला अमानक गेहूं पहुंचने का मामला सामने आया है। ट्रक में करीब 600 बोरियां भरकर गेहूं लाया गया था, लेकिन जांच में बोरियों में लगभग 10 प्रतिशत गेहूं और 90 प्रतिशत मिट्टी होने का दावा किया गया है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। कर्मचारी को हुआ शक, खुली मिलावट की पोल जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नगर स्थित श्री देव प्रभा वेयर हाउस को वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन की सांईखेड़ा ब्रांच ने करीब एक माह पहले अधिग्रहित किया था। यहां विभिन्न उपार्जन केंद्रों से गेहूं लाकर संग्रहित किया जा रहा है। इसी दौरान ट्रक क्रमांक MP 15 ZR 9190 करीब 600 बोरियां लेकर वेयर हाउस पहुंचा। मजदूर जब बोरियां उतार रहे थे, तभी वेयर हाउस की निगरानी कर रहे कर्मचारी को गेहूं की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। जांच करने पर बोरियों में बड़ी मात्रा में मिट्टी भरी मिली। सुपरवाइजर ने तुरंत लौटाई खेप वेयरहाउस सुपरवाइजर ने बोरियों में मिलावटी और अमानक गेहूं पाए जाने के बाद पूरी खेप वापस लौटा दी। इसके बाद मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दिए जांच के आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिभा पाल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। सोमवार को प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम वेयर हाउस पहुंची और गेहूं की गुणवत्ता, खरीद प्रक्रिया, परिवहन और उसके स्रोत की जांच शुरू की। गेहूं कहां से आया, कौन जिम्मेदार? जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गेहूं कहां से लाया गया, किसके द्वारा खरीदा गया और इसमें इतनी बड़ी मिलावट कैसे हुई। स्थानीय स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.