आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsNEET Re-Exam Scam: री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों रुपये वसूलेBREAKINGBreaking NewsRaja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’BREAKINGBreaking NewsJaipur News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर मारे थप्पड़, प्रदर्शन में हंगामा; कई मोबाइल चोरीBREAKINGBreaking NewsRam Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, ट्रस्ट कर्मचारियों से होगी पूछताछBREAKINGBreaking NewsKhan Sir Controversy: रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरे भाई को खान सर ने मरवाया’; शिक्षक ने आरोपों को बताया गलतBREAKINGBreaking NewsGurugram IVF Case: लाखों खर्च कर पैदा किया बच्चा, DNA टेस्ट में खुला बड़ा राज; माता-पिता से नहीं मिला मेलBREAKINGBreaking NewsTMC नेता जहांगीर खान की सड़क पर परेड, कान पकड़कर मांगी माफी; 7 दिन में दूसरी बार पुलिस का बड़ा एक्शनBREAKINGEducationMonsoon 2026: Satellite तस्वीरों में गायब हुए मानसूनी बादल, MP-राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का इंतजारBREAKINGBreaking NewsNEET Re-Exam Scam: री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों रुपये वसूलेBREAKINGBreaking NewsRaja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’BREAKINGBreaking NewsJaipur News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर मारे थप्पड़, प्रदर्शन में हंगामा; कई मोबाइल चोरीBREAKINGBreaking NewsRam Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, ट्रस्ट कर्मचारियों से होगी पूछताछBREAKINGBreaking NewsKhan Sir Controversy: रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरे भाई को खान सर ने मरवाया’; शिक्षक ने आरोपों को बताया गलतBREAKINGBreaking NewsGurugram IVF Case: लाखों खर्च कर पैदा किया बच्चा, DNA टेस्ट में खुला बड़ा राज; माता-पिता से नहीं मिला मेलBREAKINGBreaking NewsTMC नेता जहांगीर खान की सड़क पर परेड, कान पकड़कर मांगी माफी; 7 दिन में दूसरी बार पुलिस का बड़ा एक्शनBREAKINGEducationMonsoon 2026: Satellite तस्वीरों में गायब हुए मानसूनी बादल, MP-राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का इंतजार

NE

News Elementor

Latest Posts

MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, सरकारी स्कूलों ने मारी बाज़ी

मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से रिजल्ट जारी किया। इस साल करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इंदौर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन इंदौर की तन्वी कुमावत ने 12वीं बायोलॉजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 492 अंक हासिल किए और शहर में टॉप किया।कॉमर्स स्ट्रीम में याशी घनरिया ने 485 अंक हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान पाया।वहीं पीसीएम विषय में अथर्व देशमुख ने प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की। 10वीं में कृष्णा खाजेकर का कमाल कक्षा 10वीं में शासकीय कन्या उमावि, राजेंद्र नगर की छात्रा कृष्णा खाजेकर ने 491 अंक हासिल किए। उन्होंने प्रदेश मेरिट में 9वां स्थान और जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। सरकारी स्कूलों का बेहतर रिजल्ट इंदौर जिले में इस बार सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर रहा। यह आंकड़े बताते हैं कि सरकारी स्कूलों के छात्र इस साल बेहतर प्रदर्शन करने में आगे रहे। ऐसे चेक करें रिजल्ट छात्र घर बैठे अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं: 👉 ताज़ा अपडेट और पूरी खबर पढ़ने के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

खंडवा बीजेपी में संगठन विस्तार तेज, अनूप पटेल बने ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भाजपा संगठन ने मोर्चा स्तर पर नई नियुक्तियों का दौर शुरू कर दिया है। एससी और एसटी मोर्चा के बाद अब ओबीसी मोर्चा की कमान अनूप पटेल को सौंपी गई है। अनूप पटेल को मंत्री विजय शाह का करीबी माना जाता है और वे फिलहाल पुरानी कार्यकारिणी के अनुसार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। कुनबी पटेल समाज को साधने की रणनीति भाजपा का यह फैसला राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। पार्टी ने ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी देकर कुनबी पटेल समाज को साधने की कोशिश की है। दरअसल, कांग्रेस भी इस समाज पर फोकस कर रही है और जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने दो ब्लॉक अध्यक्ष इसी समाज से बनाए हैं। इसी के जवाब में भाजपा ने भी संतुलन साधते हुए अनूप पटेल को यह अहम जिम्मेदारी दी है। अन्य दावेदारों पर असर अनूप पटेल के ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने के बाद अब पटेल समाज से जुड़े अन्य युवा नेताओं की दावेदारी कमजोर पड़ सकती है। खासकर मोर्चा संगठनों में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए यह फैसला झटका माना जा रहा है। युवा मोर्चा में भी मुकाबला दिलचस्प इधर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद को लेकर भी खींचतान जारी है। सांसद समर्थक सागर आरतानी के सामने पटेल समाज के ही शुभम पटेल मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े शुभम पटेल का युवाओं के बीच अच्छा नेटवर्क और जमीनी पकड़ मानी जाती है। छात्र राजनीति के जरिए उन्होंने मजबूत पहचान बनाई है। संगठन में बदलता ट्रेंड भाजपा संगठन में इन दिनों पेशेवर और प्रभावशाली चेहरों को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे में कई जगहों पर पुराने और जमीनी कार्यकर्ताओं के उपेक्षित होने की चर्चा भी तेज हो गई है। खंडवा में ये नई नियुक्तियां आने वाले समय में संगठन और राजनीतिक समीकरणों को किस तरह प्रभावित करेंगी, इस पर सबकी नजर बनी हुई है। 👉 राजनीति और प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए विजिट करें —www.deshharpal.com
Read more

ग्वालियर केंद्रीय जेल में अवैध गतिविधियों का वीडियो वायरल, न्यायिक जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के ग्वालियर केंद्रीय जेल से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। क्या है वीडियो में? बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक जेल प्रहरी और एक बंदी द्वारा साझा किया गया है। इसमें जेल के अंदर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, कैदियों की प्रताड़ना, नशे की सप्लाई, पैसे लेकर बैरक बदलने और यहां तक कि वेश्यावृत्ति जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। खाने-पीने की चीजों में भी वसूली वीडियो में दावा किया गया है कि कैदियों से खाने-पीने की चीजों के लिए तय दरों से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं।आरोपों के मुताबिक— नशा और अन्य अवैध सुविधाओं के आरोप वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि जेल के अंदर पैसे देकर नशा उपलब्ध कराया जाता है। यहां तक कि ज्यादा पैसे देने पर वेश्यावृत्ति जैसी सुविधाएं मिलने की बात भी सामने आई है। नए कैदियों से प्रताड़ना के आरोप वीडियो में कहा गया है कि नए कैदियों को पैसे के लिए प्रताड़ित किया जाता है। जब तक उनके घर से पैसे नहीं आते, तब तक उन्हें मारपीट और जबरन काम कराया जाता है। कुछ कैदियों द्वारा आत्महत्या करने के आरोप भी सामने आए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। बैरक बदलने के लिए लाखों की मांग आरोप है कि हवालात से दूसरी बैरक में शिफ्ट होने के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की मांग की जाती है।एक कैदी ने दावा किया कि उसने 50 हजार रुपये देकर अपनी बैरक बदलवाई। प्रशासन की कार्रवाई और जांच वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने संबंधित प्रहरी को निलंबित कर दिया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उसकी बयानबाजी से जेल की छवि खराब हुई है। वहीं, जिला एवं सत्र न्यायालय के रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुशवाह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। अब सभी आरोपों की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी। 👉 ऐसी ही सटीक और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें — मध्य प्रदेश के ग्वालियर केंद्रीय जेल से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। क्या है वीडियो में? बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक जेल प्रहरी और एक बंदी द्वारा साझा किया गया है। इसमें जेल के अंदर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, कैदियों की प्रताड़ना, नशे की सप्लाई, पैसे लेकर बैरक बदलने और यहां तक कि वेश्यावृत्ति जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। खाने-पीने की चीजों में भी वसूली वीडियो में दावा किया गया है कि कैदियों से खाने-पीने की चीजों के लिए तय दरों से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं।आरोपों के मुताबिक— नशा और अन्य अवैध सुविधाओं के आरोप वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि जेल के अंदर पैसे देकर नशा उपलब्ध कराया जाता है। यहां तक कि ज्यादा पैसे देने पर वेश्यावृत्ति जैसी सुविधाएं मिलने की बात भी सामने आई है। नए कैदियों से प्रताड़ना के आरोप वीडियो में कहा गया है कि नए कैदियों को पैसे के लिए प्रताड़ित किया जाता है। जब तक उनके घर से पैसे नहीं आते, तब तक उन्हें मारपीट और जबरन काम कराया जाता है। कुछ कैदियों द्वारा आत्महत्या करने के आरोप भी सामने आए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। बैरक बदलने के लिए लाखों की मांग आरोप है कि हवालात से दूसरी बैरक में शिफ्ट होने के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की मांग की जाती है।एक कैदी ने दावा किया कि उसने 50 हजार रुपये देकर अपनी बैरक बदलवाई। प्रशासन की कार्रवाई और जांच वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने संबंधित प्रहरी को निलंबित कर दिया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उसकी बयानबाजी से जेल की छवि खराब हुई है। वहीं, जिला एवं सत्र न्यायालय के रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुशवाह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। अब सभी आरोपों की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी। 👉 ऐसी ही सटीक और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें —www.deshharpal.com
Read more

सागर में विधायक की बेटी का विवादित वीडियो वायरल, युवक की जूतों से पिटाई; दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप

मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक विवादित सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका एक युवक की जूतों से पिटाई करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार की है, जबकि वीडियो मंगलवार को सामने आया। क्या है पूरा मामला? पीड़ित युवक राजेश शर्मा, जो मढ़ी जमुनिया का रहने वाला है, के अनुसार वह सोमवार को गौरझामर स्थित एक बैंक में काम से गया था। इसी दौरान उसे मैसेज मिला कि प्रियंका पटेरिया उसे बाहर बुला रही हैं। राजेश का कहना है कि जैसे ही वह उनकी कार के पास पहुंचा, प्रियंका कार से उतरीं और बिना कुछ कहे उस पर जूतों से हमला कर दिया। घटना के बाद युवक ने गौरझामर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्रियंका पटेरिया ने क्या कहा? दूसरी ओर, प्रियंका पटेरिया ने मारपीट की बात स्वीकार की है, लेकिन इसे अपनी मजबूरी बताया है। उनका आरोप है कि राजेश शर्मा काफी समय से उनका पीछा कर रहा था। प्रियंका के मुताबिक, युवक उनकी कार का पीछा करता था और कई बार खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश भी कर चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि एक साल पहले दर्ज एक एफआईआर में भी राजेश का नाम सामने आया था, लेकिन इसके बावजूद उसकी हरकतें नहीं रुकीं। प्रियंका ने कहा, “मैंने उसे सिर्फ यह पूछने के लिए बुलाया था कि वह ऐसा क्यों कर रहा है, लेकिन बात बढ़ गई।” पुलिस जांच जारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है। हालांकि, शिकायत दर्ज कर ली गई है और वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। 👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें — www.deshharpal.com
Read more

रायसेन कृषि मेले का आज समापन: गडकरी होंगे शामिल, जीतू पटवारी को पुलिस ने रास्ते में रोका

मध्य प्रदेश के रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय कृषि मेले का आज समापन हो रहा है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari भी शामिल होंगे। मेले में जाने से पहले ही रोके गए जीतू पटवारी इधर, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने भी मेले में पहुंचकर किसानों की समस्याएं उठाने का ऐलान किया था। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते वे रायसेन नहीं पहुंच सके। आनंद नगर इलाके में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोक लिया। काफी देर तक बहस के बाद भी उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद वे अपने काफिले के साथ वापस लौट गए। “संवाद करना चाहता था, टकराव नहीं” जीतू पटवारी ने कहा कि उनका मकसद किसी तरह का विवाद खड़ा करना नहीं था, बल्कि वे संवाद करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही अनुमति के लिए पत्र लिखा था और कहा था कि इजाजत मिलने पर ही मेले में जाएंगे। पटवारी के मुताबिक, सुबह उन्हें पुलिस अधिकारियों का फोन आया, जिसमें कहा गया कि सरकार नहीं चाहती कि वे मेले में आएं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें रोकने के लिए रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। किसानों की हालत पर उठाए सवाल कृषि मेले के बीच पटवारी ने किसानों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंडियों में किसानों को गेहूं का सही दाम नहीं मिल रहा है। उनका दावा है कि किसान 2 हजार रुपए से कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ बड़े-बड़े आयोजन हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ किसान परेशान हैं। दिग्विजय सिंह से मुलाकात, राज्यसभा पर बड़ा दावा इस घटनाक्रम के बीच पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्टी की रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। राज्यसभा चुनाव को लेकर पटवारी ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा—“5 लाख परसेंट हमारा उम्मीदवार राज्यसभा जाएगा।” समापन में गडकरी की मौजूदगी, सुरक्षा कड़ी मेले के अंतिम दिन Nitin Gadkari के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। देशभर से आए कृषि विशेषज्ञ और कंपनियां मेले में नई तकनीकों का प्रदर्शन कर रही हैं। Shivraj Singh Chouhan इस आयोजन के जरिए किसानों को केंद्र की योजनाओं और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, विपक्ष के विरोध और जीतू पटवारी को रोके जाने की घटना ने मेले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। 👉 अधिक जानकारी और ताज़ा अपडेट के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

ग्वालियर में आधी रात भीषण आग: मकान और वाहन जले, लोगों ने घर छोड़कर बचाई जान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार इलाके में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक भीषण आग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। रात करीब 2:30 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेजी से फैली आग, आसपास के घर भी चपेट में यह घटना संकल्प हॉस्पिटल के पास प्रेमशंकर नारायण के बाड़े की है। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी लपटें आसपास के घरों तक पहुंच गईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मकान मालिक बल्ली कांदिल ने बताया कि घर के सामने निर्माण कार्य चल रहा था, जबकि पीछे परिवार रह रहा था। रात में पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। लोगों ने बच्चों के साथ घर छोड़ा आग और धुएं से घबराकर आसपास के लोगों ने अपने बच्चों के साथ घर खाली कर सड़क पर शरण ली। कई घरों की दीवारें भी आग की गर्मी से झुलस गईं। ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो समेत कई वाहन जलकर खाक इस आग में एक ट्रैक्टर, एक स्कॉर्पियो कार, तीन बाइक और एक स्कूटी पूरी तरह जल गए। घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने खुद बुझाई आग फायर ब्रिगेड के समय पर नहीं पहुंचने के आरोप के बीच, मकान मालिक और स्थानीय लोगों ने मिलकर बोरिंग पंप और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। आसपास के घरों से भी लोगों ने मदद की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड पर लापरवाही का आरोप मकान मालिक का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल टीम समय पर नहीं पहुंची और सुबह तक इंतजार करना पड़ा। आग लगने की वजह क्या? मकान मालिक के अनुसार, जहां आग लगी वहां बिजली कनेक्शन नहीं था, इसलिए शॉर्ट सर्किट की संभावना कम है। आशंका जताई जा रही है कि वाहनों में स्पार्किंग और पेट्रोल-डीजल की वजह से आग भड़क गई। सिथौली फैक्ट्री में भी लगी आग, टला बड़ा हादसा इसी रात ग्वालियर-झांसी हाईवे स्थित सिथौली रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में भी कोयले के ढेर में आग लग गई। हालांकि कर्मचारियों की सतर्कता से 10-15 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया। दमकल टीम भी मौके पर पहुंची और कोयले को ठंडा करने के लिए पानी डाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Read more

कन्फर्म टिकट के बावजूद नहीं मिला कोच, बुजुर्गों को टॉयलेट के पास बैठकर करना पड़ा सफर; आयोग ने रेलवे को ठहराया दोषी

रेलवे की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें कन्फर्म टिकट और सीट नंबर होने के बावजूद यात्रियों को तय कोच ही नहीं मिला। यह घटना 30 नवंबर 2024 की है, लेकिन अब इस पर फैसला आया है। क्या है पूरा मामला? नागपुर से भोपाल जा रहे चार वरिष्ठ यात्रियों ने अमृतसर एक्सप्रेस (22125) में DL-1 कोच की सीटें पहले से बुक कराई थीं। लेकिन जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, तो वह कोच ट्रेन में लगा ही नहीं था। यात्रियों ने रेलवे स्टाफ से मदद मांगी, लेकिन उन्हें साफ कह दिया गया—“जाना है तो जनरल डिब्बे में बैठो।” मजबूरी में बुजुर्ग यात्रियों को भीड़भाड़ वाले जनरल कोच में चढ़ना पड़ा, जहां सीट न मिलने पर उन्हें टॉयलेट के पास बैठकर सफर करना पड़ा। सफर बना परेशानी का सबब ठंड का मौसम, भीड़भाड़ और टॉयलेट के पास बैठने की मजबूरी—इन सबके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर अस्थमा जैसी बीमारी से पीड़ित यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ गई। शिकायत के बाद भी नहीं मिली मदद यात्रियों ने सफर के दौरान ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें सिर्फ सीट नंबर की जानकारी दी गई, कोच के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया। पूरे सफर में न टीटीई ने मदद की और न ही किसी अन्य स्टाफ ने। रेलवे का दावा, लेकिन सबूत नहीं मामला जब उपभोक्ता आयोग पहुंचा, तो रेलवे ने कहा कि उस दिन कोच लगाया गया था और सीट नंबर भी आवंटित थे। रेलवे का तर्क था कि एसएमएस के जरिए जानकारी दे दी गई थी, इसलिए सेवा में कोई कमी नहीं है। लेकिन आयोग ने पाया कि रेलवे के पास इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं था कि DL-1 कोच वास्तव में ट्रेन में लगाया गया था। यात्री के पक्ष में आया फैसला फरियादी मंगलेश कुमार जोशी की ओर से पेश किए गए फोटो, एफिडेविट और अन्य दस्तावेजों से यह साफ हो गया कि कोच मौजूद नहीं था। इसके बाद भोपाल उपभोक्ता आयोग ने इसे सेवा में कमी मानते हुए रेलवे के खिलाफ फैसला सुनाया। आयोग ने रेलवे को यात्रियों को मुआवजा देने का आदेश दिया। अधिक जानकारी और ताज़ा अपडेट के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रहे लोगों की आयशर पलटी, 1 की मौत, 28 घायल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंदी-सनावद हाईवे पर शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 60 वर्षीय बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। शादी की खुशी मातम में बदली जानकारी के अनुसार, वाहन में करीब 40 लोग सवार थे, जो गुर्जर समाज से जुड़े थे। सभी लोग ग्राम तलवड़िया (अत्तर) से मामेरा लेकर ग्राम ठुकरा देवला गए थे। परंपरागत कार्यक्रम के बाद जब सभी अपने गांव लौट रहे थे, तब रास्ते में यह हादसा हो गया। कुछ देर पहले तक जहां खुशियां थीं, वहीं अचानक चीख-पुकार मच गई। ओवरटेक करते समय पलटी गाड़ी हादसा डूडगांव के पास मूंदी-सनावद हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी वाहन का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे उतरते ही आयशर पलट गई। बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग बैठे थे, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया। घटना के बाद मचा हड़कंप हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोग वाहन के नीचे दब गए और मदद के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस और निजी वाहनों से सनावद अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को खंडवा रेफर प्राथमिक इलाज के बाद कई गंभीर घायलों को जिला अस्पताल खंडवा रेफर किया गया है। वहीं मृतक बाबूलाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में ओवरलोडिंग, ओवरटेक और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। हालांकि, वाहन की तकनीकी स्थिति और चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 👉 ऐसी ही ग्राउंड रिपोर्ट और लोकल खबरों के लिए जुड़े रहें www.deshharpal.com
Read more

ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा: RTO सब-इंस्पेक्टर की मौके पर मौत, जीजा गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में RTO सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके जीजा बॉबी उर्फ आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, 37 वर्षीय देवेंद्र मिश्रा अपने जीजा के साथ बाइक से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। तभी पनिहार थाना क्षेत्र में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल का अस्पताल में इलाज जारी हादसे में घायल बॉबी उर्फ आशीष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वे भी पनिहार RTO कार्यालय में पदस्थ हैं। ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पनिहार थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हाईवे के ढाबों व होटलों के CCTV फुटेज खंगालकर उसकी तलाश की जा रही है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ देवेंद्र मिश्रा अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी, 10 साल का बेटा और 13 साल की बेटी है। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। होमगार्ड से RTO तक का सफर देवेंद्र मिश्रा पहले होमगार्ड में कार्यरत थे और साल 2025 में उनकी RTO में नौकरी लगी थी। इसी साल उनका ट्रांसफर पनिहार कार्यालय में हुआ था। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर करता है। 👉 ऐसी ही ग्राउंड रिपोर्ट और लोकल खबरों के लिए जुड़े रहें www.deshharpal.com
Read more

सागर मंडी हड़ताल से खरीदी ठप, किसानों ने किया चक्काजाम; जीतू पटवारी ने कलेक्टर को लगाई फटकार

सागर कृषि उपज मंडी में हम्मालों की हड़ताल के चलते गुरुवार को खरीदी पूरी तरह बंद हो गई। इससे परेशान किसानों ने मंडी के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। किसानों ने रोकी जीतू पटवारी की गाड़ी इसी दौरान छतरपुर जा रहे Jitu Patwari की कार को किसानों ने रोक लिया। किसानों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि कई दिनों से मंडी में खरीदी नहीं हो रही है और वे गर्मी में परेशान हो रहे हैं। कलेक्टर को फोन पर लगाई फटकार किसानों की समस्या सुनते ही PCC चीफ ने तुरंत सागर कलेक्टर Sandeep GR को फोन लगाया। फोन पर पटवारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि,“कलेक्टर साहब, मंडी में तीन-चार दिन से किसान परेशान हैं, क्या आपको जानकारी नहीं है? किसान धूप में बैठा है और खरीदी बंद है, प्रशासन क्या कर रहा है?” उन्होंने कलेक्टर से मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुधारने और तुरंत खरीदी शुरू कराने के निर्देश दिए। शाम तक समाधान नहीं तो लौटने की चेतावनी पटवारी ने साफ कहा कि अगर शाम 7 बजे तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे वापस आकर खुद स्थिति देखेंगे। इससे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना किसानों को संबोधित करते हुए पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं, बल्कि किसानों के हक की है। पटवारी ने सवाल उठाया कि अगर सरकार कहती है कि किसानों की आय कई गुना बढ़ी है, तो यहां मौजूद किसानों की स्थिति क्यों खराब है? किसानों की परेशानी बनी बड़ी चिंता मंडी में खरीदी बंद होने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। कई किसान अपनी उपज लेकर कई दिनों से मंडी में रुके हुए हैं, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधरने से उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है। 👉 www.deshharpal.com Portal पर पढ़ें ऐसी ही ग्राउंड रिपोर्ट्स और अपडेट्स
Read more
1 21 22 23 24 25 53

Editor's Picks

NEET Re-Exam Scam: री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों रुपये वसूले

NEET Re-Exam Scam: री-एग्जाम का पेपर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स से लाखों रुपये वसूले

देशभर में NEET परीक्षा को लेकर चल रही चिंता के बीच एक बड़ा ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने NEET री-एग्जाम का पेपर दिलाने और परीक्षा में मदद कराने के नाम पर 1000 से ज्यादा छात्रों और उनके परिवारों से लाखों रुपये की ठगी की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए छात्रों को निशाना बना रहे थे। कैसे करते थे ठगी? पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को एजेंट या परीक्षा से जुड़े लोगों के रूप में पेश करते थे। वे छात्रों को दावा करते थे कि उनके पास NEET री-एग्जाम का पेपर और परीक्षा से जुड़ी “गुप्त जानकारी” है। इसके बदले छात्रों और अभिभावकों से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे। कई लोगों से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक वसूले गए। 1000 से ज्यादा छात्र बने शिकार जांच एजेंसियों के अनुसार, देश के अलग-अलग राज्यों के 1000 से ज्यादा छात्र इस साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। आरोपी सोशल मीडिया ग्रुप, टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सऐप के जरिए छात्रों तक पहुंचते थे। जैसे ही पैसे मिलते, आरोपी नंबर बंद कर देते या संपर्क खत्म कर देते थे। राजस्थान और बिहार से गिरफ्तारी पुलिस ने डिजिटल ट्रांजैक्शन और मोबाइल लोकेशन की मदद से तीन आरोपियों को राजस्थान और बिहार से गिरफ्तार किया। उनके पास से मोबाइल फोन, बैंक खाते और कई डिजिटल सबूत भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।
Raja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’

Raja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’

Raja Raghuvanshi Case: सोनम का राजा के परिवार को जवाब, बोलीं- ‘नेपाल नहीं भागी, अभी शिलॉन्ग में हूं’ केस में नया मोड़ सामने आया है। मामले में चर्चा में चल रहीं सोनम ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राजा के परिवार के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि वह नेपाल नहीं भागीं, बल्कि अभी भी शिलॉन्ग में ही मौजूद हैं। सोनम का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया और परिवार की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे कि वह अचानक कहां गायब हो गईं। ‘मैं शिलॉन्ग में हूं, कहीं नहीं भागी’ मीडिया से बातचीत में सोनम ने कहा कि उनके खिलाफ कई गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह नेपाल नहीं गई हैं और फिलहाल शिलॉन्ग में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर बेवजह अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, जिससे उनकी छवि खराब हो रही है। खर्चों को लेकर पूछे गए सवाल जब सोनम से पूछा गया कि वह शिलॉन्ग में रहने और बाकी खर्चों का इंतजाम कैसे कर रही हैं, तो उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में कुछ नहीं बताऊंगी।” उनके इस जवाब के बाद मामले को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। परिवार लगातार उठा रहा सवाल राजा के परिवार की ओर से पहले भी कई सवाल उठाए गए थे। परिवार का आरोप है कि मामले में कई बातें अभी साफ नहीं हुई हैं और जांच पूरी पारदर्शिता से होनी चाहिए। वहीं, सोनम लगातार खुद को निर्दोष बता रही हैं और कह रही हैं कि उनके खिलाफ गलत माहौल बनाया जा रहा है।
Jaipur News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर मारे थप्पड़, प्रदर्शन में हंगामा; कई मोबाइल चोरी

Jaipur News: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर मारे थप्पड़, प्रदर्शन में हंगामा; कई मोबाइल चोरी

राजस्थान की राजधानी Jaipur में उस समय बड़ा हंगामा हो गया, जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर के साथ मंच पर मारपीट की घटना सामने आई। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें थप्पड़ मार दिए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर प्रदर्शनकारी और समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कई लोगों ने आरोप लगाया कि हंगामे के बीच उनके मोबाइल फोन भी चोरी हो गए। कार्यक्रम के दौरान बिगड़ा माहौल बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक कुछ लोगों और पार्टी समर्थकों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर को मंच पर थप्पड़ मारने की घटना हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थकों के बीच हुई झड़प घटना के बाद पार्टी समर्थक और विरोधी गुट आमने-सामने आ गए। कई लोगों के बीच जमकर बहस और धक्का-मुक्की हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने माहौल शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर तनाव बना रहा। कई लोगों ने मोबाइल चोरी की शिकायत की हंगामे के बीच कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन गायब होने की शिकायत की है। भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया होने की आशंका जताई जा रही है।
Ram Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, ट्रस्ट कर्मचारियों से होगी पूछताछ

Ram Mandir Donation Theft Case: चढ़ावा चोरी की जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, ट्रस्ट कर्मचारियों से होगी पूछताछ

अयोध्या के Ram Mandir में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अयोध्या पहुंच गई है। टीम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े संदिग्ध कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ करेगी। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने साफ कहा है कि मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। क्या है पूरा मामला? रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे और दान राशि में गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इसी वजह से SIT अब सीधे अयोध्या पहुंचकर पूछताछ कर रही है। ट्रस्ट कर्मचारियों से हो सकती है कड़ी पूछताछ सूत्रों के अनुसार, जांच टीम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कई कर्मचारियों और स्टाफ से सवाल-जवाब करेगी। CCTV फुटेज, रिकॉर्ड और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। SIT यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी कैसे हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
Khan Sir Controversy: रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरे भाई को खान सर ने मरवाया’; शिक्षक ने आरोपों को बताया गलत

Khan Sir Controversy: रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरे भाई को खान सर ने मरवाया’; शिक्षक ने आरोपों को बताया गलत

पटना के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर Khan Sir एक नए विवाद में घिर गए हैं। रौशन आनंद नाम के युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसके भाई की मौत के पीछे खान सर का हाथ है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल हो गया है। हालांकि, खान सर ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि युवक की मौत बीमारी की वजह से नेपाल में हुई थी और इस मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला? रौशन आनंद ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि उसके भाई की मौत सामान्य नहीं थी। उसने दावा किया कि इस घटना के पीछे खान सर जिम्मेदार हैं। हालांकि, उसने अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया है। दूसरी ओर, खान सर ने कहा कि मृतक लंबे समय से बीमार था और इलाज के दौरान नेपाल में उसकी मौत हुई। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे हैं। आज होगा अंतिम संस्कार परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, युवक का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और स्थानीय लोग भी इस मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि कई लोग बिना सबूत आरोप लगाने पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.