Indian Share Market में आज यानी गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। इसका मुख्य कारण रहा वैश्विक व्यापारिक अनिश्चितता (Global Uncertainty), TCS Q1 Results से पहले आईटी सेक्टर में दबाव, और विदेशी निवेशकों की सतर्कता। निवेशक फिलहाल Wait and Watch Mode में हैं।
प्रमुख सूचकांकों की स्थिति (Market Update Today):
- Sensex गिरा करीब 239 अंक, बंद हुआ 83,296 पर
- Nifty 50 टूटा 89 अंक, पहुंचा 25,386
- India VIX में लगभग 2% की गिरावट, अब 11.94 पर
Global Market Crash के पीछे के 4 बड़े कारण:
1. US-India Trade Deal में Suspense
भारत और अमेरिका के बीच Trade Talks में कोई स्पष्ट दिशा नहीं दिख रही है। 9 जुलाई को टैरिफ छूट खत्म होने के बाद निवेशक नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
2. TCS Earnings से पहले IT Stocks में गिरावट
देश की टॉप IT कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) आज Q1 FY26 रिजल्ट पेश करने वाली है। विश्लेषकों के अनुसार, कंपनी की आमदनी में 0.5% तक गिरावट हो सकती है, जिससे पूरे आईटी सेक्टर पर दबाव बना हुआ है।
3. FII की Sector Rotation Strategy
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) फिलहाल Auto और IT सेक्टर में निवेश कर रहे हैं, जबकि Power और Capital Goods से पैसा निकाल रहे हैं।
REC और PFC के शेयरों में करीब 2% की तेजी, Morgan Stanley की ओवरवेट रेटिंग के बाद
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को Bernstein के अपग्रेड से लाभ
4. Nifty Technical Levels Important
विश्लेषकों के अनुसार:
- Support Zone: 25,200 – 24,800
- Resistance Level: 25,500
जब तक पॉजिटिव कमाई या ग्लोबल संकेत नहीं मिलते, बाजार इसी दायरे में रह सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
