भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने Asian Games में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जापान को 8 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। भारत की ओर से चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उनकी गेंदबाजी के सामने जापानी बल्लेबाज लगातार दबाव में नजर आईं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शेफाली वर्मा ने नाबाद 40 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ भारतीय विमेंस टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब टीम की नजरें फाइनल में पहुंचने और देश के लिए पदक जीतने पर होंगी।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

