आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नशीली कैप्सूल बेचने वाले 3 दोषियों को सजा, दो को 20-20 साल का सश्रम कारावास◆BREAKINGमध्य प्रदेशदिल्ली की महारैली के लिए जबलपुर से रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, 1000 के पहुंचने का दावा◆BREAKINGछत्तीसगढ़त्योहारों में रायपुर के बाजारों को जाम से बचाएंगे ट्रैफिक वार्डन, IG ने पुलिस को दिए निर्देश◆BREAKINGमध्य प्रदेशमोहन कैबिनेट की बैठक गांधी सागर में होने की तैयारी, 17 नवंबर की तारीख संभावित; किसानों से जुड़े फैसलों पर नजर◆BREAKINGबिज़नेसरिलायंस इंडस्ट्रीज के Q2 नतीजे आज होंगे जारी, ₹21,368 करोड़ मुनाफे का अनुमान; जियो और रिफाइनिंग पर रहेगी नजर◆BREAKINGBreaking NewsIndore News: आदि कैलाश यात्रा पर गए सराफा कारोबारी तिलक शर्मा की मौत, सांस लेने में हुई परेशानी◆BREAKINGBreaking NewsGyanesh Kumar Controversy: राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई, 1 नवंबर को Ramlila Maidan में INDIA Bloc की रैली◆BREAKINGBreaking NewsJoshimath Helicopter Crash: जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर हादसा, 6 लोग थे सवार; खराब मौसम के कारण एक दिन पहले बंद थी से◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नशीली कैप्सूल बेचने वाले 3 दोषियों को सजा, दो को 20-20 साल का सश्रम कारावास◆BREAKINGमध्य प्रदेशदिल्ली की महारैली के लिए जबलपुर से रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, 1000 के पहुंचने का दावा◆BREAKINGछत्तीसगढ़त्योहारों में रायपुर के बाजारों को जाम से बचाएंगे ट्रैफिक वार्डन, IG ने पुलिस को दिए निर्देश◆BREAKINGमध्य प्रदेशमोहन कैबिनेट की बैठक गांधी सागर में होने की तैयारी, 17 नवंबर की तारीख संभावित; किसानों से जुड़े फैसलों पर नजर◆BREAKINGबिज़नेसरिलायंस इंडस्ट्रीज के Q2 नतीजे आज होंगे जारी, ₹21,368 करोड़ मुनाफे का अनुमान; जियो और रिफाइनिंग पर रहेगी नजर◆BREAKINGBreaking NewsIndore News: आदि कैलाश यात्रा पर गए सराफा कारोबारी तिलक शर्मा की मौत, सांस लेने में हुई परेशानी◆BREAKINGBreaking NewsGyanesh Kumar Controversy: राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई, 1 नवंबर को Ramlila Maidan में INDIA Bloc की रैली◆BREAKINGBreaking NewsJoshimath Helicopter Crash: जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर हादसा, 6 लोग थे सवार; खराब मौसम के कारण एक दिन पहले बंद थी से◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

दिल्ली की महारैली के लिए जबलपुर से रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, 1000 के पहुंचने का दावा

Table of Content

जबलपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए जबलपुर से कार्यकर्ता शुक्रवार को रवाना हुए। स्टेशन पर रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने आमजन से भी रैली में शामिल होकर लोकतंत्र बचाने की अपील की।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि जबलपुर ही नहीं, बल्कि देशभर से लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग महारैली में शामिल होंगे। उनके मुताबिक, कांग्रेस के साथ गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता भी लगातार रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं।

शर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। उनके अनुसार, जबलपुर से अब तक करीब 1000 कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच चुके हैं।

वोट चोरी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि देश में संविधान और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाकर वोट चोरी के जरिए सरकारें बनाई जा रही हैं। इन आरोपों के विरोध में 1 नवंबर को होने वाली महारैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे इस मांग को लेकर दिल्ली पहुंच रहे हैं और इस्तीफे की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

तीन दिन से दिल्ली रवाना हो रहे कार्यकर्ता

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से जबलपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महारैली के जरिए अपनी मांगों और विरोध को सामने रखने की बात कही है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रायपुर में नशीली कैप्सूल बेचने वाले 3 दोषियों को सजा, दो को 20-20 साल का सश्रम कारावास

रायपुर। नशीली कैप्सूल की तस्करी और बिक्री के मामले में विशेष NDPS कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 10 से 20 साल तक के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दो आरोपियों को 20-20 साल और एक आरोपी को 10 साल की सजा दी है। तीनों पर कुल 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। फैसला विशेष न्यायाधीश (NDPS एक्ट) श्रीमती किरण थवाईत ने सुनाया। मामले की जानकारी सरकारी वकील भुवन लाल साहू ने दी। पारस नगर ब्रिज के पास ग्राहक तलाश रहा था मुख्य आरोपी अभियोजन के मुताबिक, 19 मई 2025 को देवेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पारस नगर ब्रिज के पास एक व्यक्ति सफेद झिल्ली में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इसे रोज़नामचा में दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद दो स्वतंत्र गवाह सचिन बेहरा और तुलेश यादव को साथ लेकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदेही को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय उर्फ सोनू सूर्यवंशी बताया। 152 कैप्सूल जब्त, बिना स्ट्रिप वजन 91.2 ग्राम पुलिस ने तलाशी से पहले आरोपी को NDPS एक्ट की धारा 50 के तहत नोटिस दिया। इसके बाद उसके पास रखी सफेद कार्टननुमा झिल्ली की तलाशी ली गई, जिसमें नशीली कैप्सूल मिलीं। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर 19 पत्तों में 8-8 कैप्सूल यानी कुल 152 कैप्सूल मिले। इनका स्ट्रिप सहित वजन 119 ग्राम और बिना स्ट्रिप वजन 91.2 ग्राम था। पुलिस ने कैप्सूल जब्त कर सीलबंद कीं और संजय उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ देवेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम से ओडिशा तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने संजय उर्फ सोनू का मेमोरेंडम कथन दर्ज किया। इसके आधार पर पुलिस टीम ओडिशा के केसिंगा पहुंची। यहां से पूर्णचंद साहू और वासुदेव पाण्डेय उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूर्णचंद साहू के कब्जे से 816 और 936 नग प्रतिबंधित कैप्सूल, जबकि वासुदेव पाण्डेय के कब्जे से 48 नग कैप्सूल जब्त की थीं। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कोर्ट ने किस आरोपी को कितनी सजा सुनाई? विशेष न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को NDPS एक्ट की अलग-अलग धाराओं में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। इस तरह मामले में दो आरोपियों को 20-20 साल और एक आरोपी को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। तीनों पर कुल 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

दिल्ली की महारैली के लिए जबलपुर से रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता, 1000 के पहुंचने का दावा

जबलपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली में शामिल होने के लिए जबलपुर से कार्यकर्ता शुक्रवार को रवाना हुए। स्टेशन पर रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने आमजन से भी रैली में शामिल होकर लोकतंत्र बचाने की अपील की। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि जबलपुर ही नहीं, बल्कि देशभर से लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग महारैली में शामिल होंगे। उनके मुताबिक, कांग्रेस के साथ गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता भी लगातार रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। शर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। उनके अनुसार, जबलपुर से अब तक करीब 1000 कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच चुके हैं। वोट चोरी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि देश में संविधान और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाकर वोट चोरी के जरिए सरकारें बनाई जा रही हैं। इन आरोपों के विरोध में 1 नवंबर को होने वाली महारैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे इस मांग को लेकर दिल्ली पहुंच रहे हैं और इस्तीफे की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। तीन दिन से दिल्ली रवाना हो रहे कार्यकर्ता नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से जबलपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महारैली के जरिए अपनी मांगों और विरोध को सामने रखने की बात कही है।

त्योहारों में रायपुर के बाजारों को जाम से बचाएंगे ट्रैफिक वार्डन, IG ने पुलिस को दिए निर्देश

रायपुर। त्योहारों के दौरान बाजारों में लगने वाले जाम और बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए रायपुर पुलिस व्यापारिक संगठनों और चैंबर ऑफ कॉमर्स की मदद लेगी। इसके लिए ट्रैफिक वार्डन व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाने, चेकिंग तेज करने और चोरी-उठाईगिरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने को कहा गया है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अमरेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा एवं समन्वय बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, CSP, DSP और रक्षित निरीक्षक शामिल हुए। व्यापारिक संगठनों की मदद से बनेगी ट्रैफिक वार्डन व्यवस्था त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच यातायात सुचारु रखने के लिए व्यापारिक संगठनों और चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से ट्रैफिक वार्डन व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही सड़कों और प्रमुख चौराहों पर लगे CCTV कैमरों का प्रभावी इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। पुलिस को बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग करने तथा चेकिंग के जरिए चोरी, उठाईगिरी और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया। थानों के कामकाज की भी होगी समीक्षा बैठक में IG ने थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय करने और वरिष्ठ अधिकारियों को थानों के कामकाज की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। CSP और DSP स्तर के अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर अपराधों की जांच और कानून-व्यवस्था की निगरानी करने को कहा गया। लंबित अपराधों की समयबद्ध जांच, तय समयसीमा में चालान पेश करने और पुराने मामलों के निराकरण पर भी जोर दिया गया। समन और वारंट की तामिली के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग और न्यायालयों के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए। साइबर ठगी और जमीन विवादों पर भी फोकस IG अमरेश कुमार मिश्रा ने साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करने को कहा। जमीन विवादों में समय रहते प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा गंभीर अपराधों की गुणवत्तापूर्ण जांच करने और आरोपियों की जमानत का प्रभावी विरोध करने पर जोर दिया गया। IG ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करने, पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रखने और नागरिकों को समय पर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मोहन कैबिनेट की बैठक गांधी सागर में होने की तैयारी, 17 नवंबर की तारीख संभावित; किसानों से जुड़े फैसलों पर नजर

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक एक बार फिर मंत्रालय से बाहर आयोजित करने की तैयारी है। इस बार बैठक मंदसौर जिले के गांधी सागर बांध के पास हो सकती है। सिंचाई परियोजनाओं और किसानों से जुड़े संभावित बड़े फैसलों को लेकर नवंबर के मध्य में यह बैठक प्रस्तावित है। मंत्रालय से मिले निर्देशों के बाद स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, गांधी सागर में कैबिनेट बैठक के लिए 17 नवंबर की तारीख संभावित बताई जा रही है। मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, बैठक के आयोजन और तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 2000 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट पर हो सकती है चर्चा गांधी सागर बांध में प्रस्तावित 2000 मेगावाट के पंप स्टोरेज प्लांट का मुद्दा इस कैबिनेट बैठक में प्रमुखता से उठ सकता है। यहां दुनिया के सबसे बड़े पंप स्टोरेज प्लांट के रूप में परियोजना विकसित करने की तैयारी है। इसके अलावा प्रदेश की अन्य सिंचाई परियोजनाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट में इन परियोजनाओं को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। आधिकारिक घोषणा का इंतजार गांधी सागर में बैठक की तैयारियां शुरू होने के बावजूद सरकार की ओर से अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में अब सभी की नजर बैठक की आधिकारिक तारीख और एजेंडे पर है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q2 नतीजे आज होंगे जारी, ₹21,368 करोड़ मुनाफे का अनुमान; जियो और रिफाइनिंग पर रहेगी नजर

नई दिल्ली। देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) आज, 30 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। ऑयल रिफाइनिंग मार्जिन में तेजी और जियो के यूजर्स व ARPU में बढ़ोतरी के दम पर कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहने का अनुमान है। ब्लूमबर्ग का अनुमान: ₹21,368 करोड़ रह सकता है मुनाफा ब्लूमबर्ग कंसेंसस एस्टिमेट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज सितंबर तिमाही में ₹21,368 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज कर सकती है। यह पिछली तिमाही (अप्रैल-जून) के ₹20,946 करोड़ से ज्यादा है, हालांकि पिछले साल की समान तिमाही के ₹22,092 करोड़ के मुकाबले थोड़ा कम है। एनालिस्ट्स के अनुसार, कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस का कमाई में बड़ा योगदान रह सकता है। वहीं, डिजिटल सर्विसेज यानी जियो से ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज हाउस ने EBITDA में बढ़ोतरी का जताया अनुमान अलग-अलग ब्रोकरेज हाउस ने रिलायंस के प्रदर्शन को लेकर अनुमान जारी किए हैं। O2C बिजनेस: रिफाइनिंग मार्जिन से मिल सकता है सहारा ग्लोबल मार्केट में पेट्रोलियम उत्पादों की सीमित सप्लाई और खाड़ी देशों में तनाव के कारण रिफाइनिंग मार्जिन मजबूत बने रहने का अनुमान है। प्रभुदास लीलाधर के मुताबिक, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सितंबर में क्रूड की कीमतों में उछाल आया। इससे दूसरी तिमाही में ब्रेंट क्रूड का औसत भाव 91.4 डॉलर प्रति बैरल रहा। डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के रिफाइनिंग क्रैक्स भी ऊंचे स्तर पर रहे। कोटक सिक्योरिटीज का अनुमान है कि O2C EBITDA में सालाना आधार पर 47% की बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें कंपनी की SEZ रिफाइनरी का बड़ा योगदान रहने की उम्मीद है, जिसे विंडफॉल टैक्स से छूट मिली हुई है। इसके अलावा अमेरिका से मिलने वाला सस्ता एथेन-बेस्ड पेट्रोकेमिकल फीडस्टॉक और रुपए की कमजोरी भी मार्जिन को सहारा दे सकती है। नुवामा के मुताबिक, O2C EBITDA में सालाना आधार पर 38% की बढ़ोतरी संभव है। हालांकि, बढ़े हुए फ्रेट चार्ज और ऑपरेशनल एडजस्टमेंट का असर प्रदर्शन पर पड़ सकता है। जियो: ARPU और यूजर्स की बढ़ोतरी पर नजर रिलायंस जियो की कमाई में लगातार बढ़ोतरी बने रहने का अनुमान है। ब्रोकरेज हाउस ने जियो के ARPU और सब्सक्राइबर बेस को लेकर ये अनुमान दिए हैं। रिलायंस रिटेल: रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद, मार्जिन पर दबाव रिटेल सेगमेंट में रेवेन्यू बढ़ने का अनुमान है, लेकिन मार्जिन पर दबाव रह सकता है। ऑयल एंड गैस बिजनेस में सुस्ती की आशंका प्रोडक्शन में गिरावट के कारण कंपनी का अपस्ट्रीम ऑयल एंड गैस बिजनेस दबाव में रह सकता है। कोटक सिक्योरिटीज ने इस सेगमेंट के EBITDA में सालाना आधार पर 7.2% और नुवामा ने 6% की गिरावट का अनुमान जताया है। नतीजों के साथ इन 5 बातों पर रहेगी निवेशकों की नजर कंपनी के तिमाही नतीजों के अलावा निवेशक इन अहम पहलुओं पर भी ध्यान देंगे: इस साल अब तक 26% गिरा रिलायंस का शेयर तिमाही नतीजों से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.3% गिरकर ₹1,163 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बीते 5 दिनों में शेयर 2%, एक महीने में 3% और 6 महीने में 19% गिर चुका है। इस साल 1 जनवरी से अब तक शेयर में 26% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, एक साल में इसकी कीमत 22% नीचे आई है। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹15.74 लाख करोड़ है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनियों में शामिल है रिलायंस रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनियों में शामिल है। कंपनी हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और मार्केटिंग, पेट्रोकेमिकल्स, एडवांस मटेरियल और कंपोजिट, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल सर्विसेज और रिटेल जैसे क्षेत्रों में कारोबार करती है। क्या होता है ARPU? ARPU का पूरा नाम ‘एवरेज रेवेन्यू पर यूजर’ है। यह टेलीकॉम कंपनियों के प्रदर्शन का एक प्रमुख पैमाना है। इससे पता चलता है कि कंपनी औसतन एक ग्राहक से हर महीने कितना रेवेन्यू कमाती है। क्या होते हैं रिफाइनिंग क्रैक्स? कच्चे तेल को रिफाइन करके पेट्रोल, डीजल और ATF जैसे उत्पाद बनाने के बाद मिलने वाले ग्रॉस मार्जिन को रिफाइनिंग क्रैक स्प्रेड कहा जाता है। इससे रिफाइनरी की कमाई और मुनाफे का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। नोट: इस खबर में दिए गए मुनाफे और EBITDA के आंकड़े ब्रोकरेज हाउस और एनालिस्ट्स के अनुमान हैं। ये कंपनी के आधिकारिक तिमाही नतीजे नहीं हैं।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.