आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा, स्कूलों को समय बदलने या छुट्टी पर फैसला लेने के निर्देश◆BREAKINGदेश-हरपलराहुल गांधी की पहल पर प्रियंका सेंगर का दिल्ली में हुआ आंख का ऑपरेशन, फ्लाइट से वीडियो जारी कर बोलीं- थैंक्यू राहुल भैया◆BREAKINGदेश-हरपलराहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दिया बहस का चैलेंज, शाह बोले- संसद में चर्चा करके दिखाएं◆BREAKINGस्पोर्ट्सIPL ट्रेड में लियम लिविंगस्टोन पर CSK की नजर, SRH से चल रही बातचीत; खलील अहमद का नाम भी चर्चा में◆BREAKINGबिज़नेसभारत में एपल का रिकॉर्ड रेवेन्यू, सितंबर तिमाही में ग्लोबल कमाई 12% बढ़कर 114.5 अरब डॉलर पहुंची◆BREAKINGबिज़नेसभारत में बल्क स्कॉच व्हिस्की का इंपोर्ट 1000% बढ़ा, भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का दिखने लगा असर◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में SECL महिला कर्मचारी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर बदमाश ने की मारपीट◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर और नवा रायपुर में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश, देवउठनी एकादशी पर सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा, स्कूलों को समय बदलने या छुट्टी पर फैसला लेने के निर्देश◆BREAKINGदेश-हरपलराहुल गांधी की पहल पर प्रियंका सेंगर का दिल्ली में हुआ आंख का ऑपरेशन, फ्लाइट से वीडियो जारी कर बोलीं- थैंक्यू राहुल भैया◆BREAKINGदेश-हरपलराहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दिया बहस का चैलेंज, शाह बोले- संसद में चर्चा करके दिखाएं◆BREAKINGस्पोर्ट्सIPL ट्रेड में लियम लिविंगस्टोन पर CSK की नजर, SRH से चल रही बातचीत; खलील अहमद का नाम भी चर्चा में◆BREAKINGबिज़नेसभारत में एपल का रिकॉर्ड रेवेन्यू, सितंबर तिमाही में ग्लोबल कमाई 12% बढ़कर 114.5 अरब डॉलर पहुंची◆BREAKINGबिज़नेसभारत में बल्क स्कॉच व्हिस्की का इंपोर्ट 1000% बढ़ा, भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का दिखने लगा असर◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में SECL महिला कर्मचारी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर बदमाश ने की मारपीट◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर और नवा रायपुर में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश, देवउठनी एकादशी पर सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

राहुल गांधी की पहल पर प्रियंका सेंगर का दिल्ली में हुआ आंख का ऑपरेशन, फ्लाइट से वीडियो जारी कर बोलीं- थैंक्यू राहुल भैया

Table of Content

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की प्रियंका सेंगर के लिए सालों का इंतजार आखिरकार नई उम्मीद में बदल गया है। बचपन में हुए हादसे के कारण एक आंख की रोशनी गंवाने वाली प्रियंका का दिल्ली में ऑपरेशन हो गया है। इलाज के बाद वह घर लौट रही हैं। दिल्ली से वापसी के दौरान उन्होंने फ्लाइट से अपना वीडियो जारी कर खुशी जाहिर की और राहुल गांधी का आभार जताते हुए लिखा- ‘थैंक्यू राहुल भैया’।

प्रियंका की कहानी कुछ महीने पहले उस समय चर्चा में आई थी, जब 19 अक्टूबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सामने अपनी परेशानी रखी थी। बातचीत के दौरान राहुल गांधी की नजर उनकी आंख पर पड़ी थी। प्रियंका ने बताया था कि महज तीन साल की उम्र में उनकी आंख में चूना चला गया था, जिसके बाद एक आंख की रोशनी चली गई।

फ्लाइट से वीडियो जारी कर जाहिर की खुशी

इलाज के बाद घर लौटते समय प्रियंका ने फ्लाइट से वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए राहुल गांधी के प्रति आभार जताया। उनके संदेश में लिखे ‘थैंक्यू राहुल भैया’ के शब्द चर्चा में हैं।

प्रियंका के लिए यह सिर्फ ऑपरेशन के बाद घर लौटने का सफर नहीं, बल्कि बचपन से देखे एक सपने की ओर बढ़ा कदम है। वह चाहती हैं कि अब दोनों आंखों से दुनिया देख सकें और अपनी पढ़ाई तथा भविष्य के सपनों को नई दिशा दे सकें।

तीन साल की उम्र में हुआ था हादसा

प्रियंका बड़वानी जिले की सेंधवा तहसील के पाडछा गांव की रहने वाली हैं। जब वह महज तीन साल की थीं, तब उनकी आंख में चूना चला गया था। इस हादसे में उनकी एक आंख की रोशनी चली गई।

12वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान बड़ौदा में उनकी आंख का एक ऑपरेशन कराया गया था। डॉक्टरों ने आगे एक और ऑपरेशन की जरूरत बताई थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इलाज आगे नहीं बढ़ सका।

प्रियंका के पिता उदय सिंह सेंगर किसान हैं। परिवार के पास करीब तीन एकड़ जमीन है, लेकिन सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं होने से खेती से नियमित आमदनी नहीं हो पाती। ऐसे में महंगे इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल था।

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद दिल्ली से आया फोन

इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने प्रियंका को इलाज का भरोसा दिया था। कार्यक्रम के बाद दिल्ली से उनकी टीम की एक महिला ने प्रियंका के परिवार से संपर्क किया और इलाज के लिए दिल्ली आने को कहा।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, समाजसेवी सरदार नरगावे और विधायक विक्रांत भूरिया की ओर से भी परिवार से संपर्क किया गया। आगे इलाज की प्रक्रिया पूरी की गई और प्रियंका को दिल्ली बुलाया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ।

हॉस्टल की समस्याओं पर भी उठाई थी आवाज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रियंका ने सिर्फ अपनी आंख की समस्या ही नहीं बताई थी, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों के सरकारी हॉस्टलों में सीटों की कमी, भोजन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां भी उठाई थीं।

उन्होंने बताया था कि कक्षा 1 से 12वीं तक सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की। कई बार भोजन की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर घर से लाई लाल मिर्च की चटनी और रोटी खाकर गुजारा करना पड़ता था। उन्होंने हॉस्टल में छात्राओं से वार्डन द्वारा काम करवाए जाने का मुद्दा भी उठाया था।

प्रियंका फिलहाल इंदौर में रहकर यूजीसी-नेट की तैयारी कर रही हैं। आंख की परेशानी के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। अब ऑपरेशन के बाद उनकी जिंदगी में नई उम्मीद जगी है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा, स्कूलों को समय बदलने या छुट्टी पर फैसला लेने के निर्देश

भोपाल। भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के चलते बुधवार, 4 नवंबर को भोपाल की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में सुबह 10 बजे टीटी नगर के अटल पथ पर सभा होगी। इसके बाद पदयात्रा न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक निकाली जाएगी। कार्यक्रम में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अपने स्तर पर आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कुछ स्कूलों ने अवकाश घोषित करना शुरू कर दिया है। सेंट जोसेफ स्कूल, कोलार ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। स्कूलों को समय बदलने या छुट्टी पर फैसला लेने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने 3 नवंबर को जारी आदेश में कहा है कि स्कूल प्रबंधन अपने विद्यालय की स्थिति, विद्यार्थियों के आने-जाने के रास्तों और बसों के संचालन का आकलन करें। इसके आधार पर 4 नवंबर को स्कूल के समय में बदलाव करने या संचालन के संबंध में आवश्यक निर्णय लें, ताकि विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो। स्कूल प्रबंधन को अपने निर्णय की जानकारी अभिभावकों, विद्यार्थियों और वाहन संचालकों को देनी होगी। साथ ही इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी अनिवार्य रूप से भेजनी होगी। स्कूलों के रास्तों पर जाम की आशंका यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम में 40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है, जबकि भाजपा ने करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है। इसके लिए लगभग 1200 बसों और 2 हजार चार पहिया वाहनों के भोपाल आने की संभावना है। सुबह 8 बजे से भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, माता मंदिर, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 और पॉलिटेक्निक चौराहे के आसपास यातायात का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में इन मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। स्कूल प्रबंधन को विशेष रूप से बसों के रूट, विद्यार्थियों के पहुंचने के समय और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखकर निर्णय लेने को कहा गया है। अटल पथ से रोशनपुरा तक निकलेगी पदयात्रा अटल पथ पर होने वाली सभा को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संबोधित करेंगे। सभा के बाद पदयात्रा अटल पथ से शुरू होकर न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी। मार्ग में डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, विभिन्न सामाजिक और जाति-वर्ग के समूहों के साथ थर्ड जेंडर समुदाय की ओर से भी स्वागत मंच बनाए जाएंगे। बसों के लिए तय किए गए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थल यातायात पुलिस ने बाहर से आने वाली बसों के लिए अलग-अलग मार्ग, यात्रियों को उतारने के स्थान और पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। वापसी में बसें निर्धारित पार्किंग स्थल से ही यात्रियों को बैठाएंगी।

राहुल गांधी की पहल पर प्रियंका सेंगर का दिल्ली में हुआ आंख का ऑपरेशन, फ्लाइट से वीडियो जारी कर बोलीं- थैंक्यू राहुल भैया

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की प्रियंका सेंगर के लिए सालों का इंतजार आखिरकार नई उम्मीद में बदल गया है। बचपन में हुए हादसे के कारण एक आंख की रोशनी गंवाने वाली प्रियंका का दिल्ली में ऑपरेशन हो गया है। इलाज के बाद वह घर लौट रही हैं। दिल्ली से वापसी के दौरान उन्होंने फ्लाइट से अपना वीडियो जारी कर खुशी जाहिर की और राहुल गांधी का आभार जताते हुए लिखा- ‘थैंक्यू राहुल भैया’। प्रियंका की कहानी कुछ महीने पहले उस समय चर्चा में आई थी, जब 19 अक्टूबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सामने अपनी परेशानी रखी थी। बातचीत के दौरान राहुल गांधी की नजर उनकी आंख पर पड़ी थी। प्रियंका ने बताया था कि महज तीन साल की उम्र में उनकी आंख में चूना चला गया था, जिसके बाद एक आंख की रोशनी चली गई। फ्लाइट से वीडियो जारी कर जाहिर की खुशी इलाज के बाद घर लौटते समय प्रियंका ने फ्लाइट से वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए राहुल गांधी के प्रति आभार जताया। उनके संदेश में लिखे ‘थैंक्यू राहुल भैया’ के शब्द चर्चा में हैं। प्रियंका के लिए यह सिर्फ ऑपरेशन के बाद घर लौटने का सफर नहीं, बल्कि बचपन से देखे एक सपने की ओर बढ़ा कदम है। वह चाहती हैं कि अब दोनों आंखों से दुनिया देख सकें और अपनी पढ़ाई तथा भविष्य के सपनों को नई दिशा दे सकें। तीन साल की उम्र में हुआ था हादसा प्रियंका बड़वानी जिले की सेंधवा तहसील के पाडछा गांव की रहने वाली हैं। जब वह महज तीन साल की थीं, तब उनकी आंख में चूना चला गया था। इस हादसे में उनकी एक आंख की रोशनी चली गई। 12वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान बड़ौदा में उनकी आंख का एक ऑपरेशन कराया गया था। डॉक्टरों ने आगे एक और ऑपरेशन की जरूरत बताई थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इलाज आगे नहीं बढ़ सका। प्रियंका के पिता उदय सिंह सेंगर किसान हैं। परिवार के पास करीब तीन एकड़ जमीन है, लेकिन सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं होने से खेती से नियमित आमदनी नहीं हो पाती। ऐसे में महंगे इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल था। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद दिल्ली से आया फोन इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने प्रियंका को इलाज का भरोसा दिया था। कार्यक्रम के बाद दिल्ली से उनकी टीम की एक महिला ने प्रियंका के परिवार से संपर्क किया और इलाज के लिए दिल्ली आने को कहा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, समाजसेवी सरदार नरगावे और विधायक विक्रांत भूरिया की ओर से भी परिवार से संपर्क किया गया। आगे इलाज की प्रक्रिया पूरी की गई और प्रियंका को दिल्ली बुलाया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। हॉस्टल की समस्याओं पर भी उठाई थी आवाज ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रियंका ने सिर्फ अपनी आंख की समस्या ही नहीं बताई थी, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों के सरकारी हॉस्टलों में सीटों की कमी, भोजन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां भी उठाई थीं। उन्होंने बताया था कि कक्षा 1 से 12वीं तक सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की। कई बार भोजन की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर घर से लाई लाल मिर्च की चटनी और रोटी खाकर गुजारा करना पड़ता था। उन्होंने हॉस्टल में छात्राओं से वार्डन द्वारा काम करवाए जाने का मुद्दा भी उठाया था। प्रियंका फिलहाल इंदौर में रहकर यूजीसी-नेट की तैयारी कर रही हैं। आंख की परेशानी के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। अब ऑपरेशन के बाद उनकी जिंदगी में नई उम्मीद जगी है।

राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दिया बहस का चैलेंज, शाह बोले- संसद में चर्चा करके दिखाएं

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच पर बहस करने की चुनौती दी है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर करीब डेढ़ मिनट का वीडियो जारी कर राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री विपक्ष को देशद्रोही बताते हैं, इसलिए उन्हें किसी भी मंच पर आकर इस मुद्दे पर खुली बहस करनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा, “24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पर आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।” राहुल ने विदेशी कनेक्शन और US डील पर उठाए सवाल राहुल गांधी ने बहस के लिए कई मुद्दे गिनाए। उन्होंने कहा कि चर्चा में यह सवाल भी उठना चाहिए कि देशद्रोही कौन है, विदेशी ताकतों से किसका और किस तरह का कनेक्शन है। उन्होंने वित्तीय व्यवस्था, आर्थिक ढांचे और अमेरिका के साथ हुई डील पर भी सवाल उठाए। राहुल ने पूछा कि यह समझौता इतनी जल्दी क्यों हुआ, इसे सिर्फ प्रधानमंत्री ने क्यों किया और कैबिनेट को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। इसके अलावा उन्होंने अडाणी मामले और एपस्टीन से जुड़े मुद्दों पर भी खुली चर्चा की बात कही। राहुल बोले- मेरे खिलाफ मानहानि के 45 केस राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ मानहानि के करीब 45 मामले दर्ज हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि विदेशी कनेक्शन से जुड़े उनके सवालों पर भी मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाए, ताकि इन मुद्दों पर खुलकर चर्चा हो सके। वीडियो के अंत में राहुल ने प्रधानमंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ये सब डिस्कस करते हैं, आइए। हैप्पी दिवाली, मोदी जी।” अमित शाह बोले- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में राहुल गांधी की चुनौती पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने नकली संसद बनाकर असली संसद का मखौल उड़ाया और चर्चा का नाटक किया। शाह ने कहा कि अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो उन्हें संसद में देश की जनता के सामने चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हाथ में संविधान लेकर घूमने से संविधान के प्रति समर्थन साबित नहीं होता, बल्कि आचरण भी संवैधानिक होना चाहिए। राहुल गांधी पहले भी कई बार दे चुके हैं बहस की चुनौती राहुल गांधी इससे पहले भी अलग-अलग मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक रूप से बहस की चुनौती दे चुके हैं। 1. अगस्त 2018- राफेल सौदे पर चुनौती: कर्नाटक के बेलगाम में जनध्वनि रैली के दौरान राहुल ने कहा था कि मोदी जी और उनके बीच राफेल सौदे पर बहस कराई जाए, वे घंटों इस पर बोल सकते हैं। 2. जनवरी 2019- 20 मिनट की वन-टू-वन बहस: लोकसभा में राहुल ने प्रधानमंत्री के साथ 20 मिनट की आमने-सामने बहस की मांग की थी। उन्होंने इसकी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की बहस से की थी और कहा था कि प्रधानमंत्री में इसका सामना करने की हिम्मत नहीं है। 3. अप्रैल 2019- भ्रष्टाचार पर बहस: प्रधानमंत्री के एक इंटरव्यू के बाद राहुल ने ट्वीट कर उन्हें भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बहस की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री भाग सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते। 4. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले- पूर्व जजों के माध्यम से चुनौती: राहुल गांधी और विपक्ष की ओर से पूर्व न्यायाधीशों मदन लोकुर और एपी शाह के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्रीय सुरक्षा, अडाणी और इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे मुद्दों पर बहस का प्रस्ताव दिया गया था। दिए गए विवरण के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस प्रस्ताव पर जवाब नहीं आया था।

IPL ट्रेड में लियम लिविंगस्टोन पर CSK की नजर, SRH से चल रही बातचीत; खलील अहमद का नाम भी चर्चा में

चेन्नई। IPL की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन को ट्रेड करने की कोशिश में जुटी है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने फिलहाल इस प्रस्ताव पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। इस ट्रेड में एक से ज्यादा फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले ऑक्शन में लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा थे। RCB ने उन्हें मेगा ऑक्शन 2025 में 8.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। खलील अहमद को भी ट्रेड में शामिल करने की चर्चा CSK की ओर से तेज गेंदबाज खलील अहमद को भी ट्रेड का हिस्सा बनाने की चर्चा हुई है। हालांकि, इस जानकारी की अभी पूरी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी एक वजह यह भी मानी जा रही है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने हाल ही में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को अपनी टीम में शामिल किया है। लिविंगस्टोन के अलावा CSK का एक अन्य खिलाड़ी भी इस बातचीत का हिस्सा बताया जा रहा है। ऐसे में ट्रेड की प्रक्रिया एक से अधिक खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी के बीच हो सकती है। 17 नवंबर तक साफ हो सकती है ट्रेड की तस्वीर IPL में खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी को इससे पहले अपने खिलाड़ियों को लेकर फैसला करना होगा। लिविंगस्टोन के संभावित ट्रेड पर भी इस तारीख से पहले स्थिति स्पष्ट हो सकती है। हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर भी बातचीत जारी इस बीच भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के संभावित ट्रेड को लेकर भी कई फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत जारी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस (MI) ने अभी तक किसी प्रस्ताव की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल लिविंगस्टोन और हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर फ्रेंचाइजी के बीच चल रही बातचीत पर अंतिम फैसला आना बाकी है।

भारत में एपल का रिकॉर्ड रेवेन्यू, सितंबर तिमाही में ग्लोबल कमाई 12% बढ़कर 114.5 अरब डॉलर पहुंची

नई दिल्ली। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में सुस्ती और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद एपल ने सितंबर तिमाही में भारत में अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज किया है। कंपनी के CEO जॉन टर्नस ने अर्निंग्स कॉल के दौरान इसकी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने भारत से हुई कुल कमाई का आंकड़ा साझा नहीं किया। कंपनी का ग्लोबल रेवेन्यू सितंबर तिमाही में बढ़कर 114.5 अरब डॉलर यानी करीब 10.80 लाख करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 102.5 अरब डॉलर था। इस तरह कंपनी की कमाई में करीब 12% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पूरे साल में एपल ने 479 अरब डॉलर यानी लगभग 45 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड रेवेन्यू हासिल किया। पिछले साल कंपनी की सालाना कमाई 416 अरब डॉलर रही थी। आईफोन अपग्रेड से भारत में रिकॉर्ड कमाई भारत में एपल की ग्रोथ का सबसे बड़ा कारण आईफोन की बिक्री और पुराने मॉडल से नए आईफोन पर अपग्रेड करने वाले ग्राहकों की संख्या रही। इसके अलावा मैक कंप्यूटर और सर्विसेज बिजनेस ने भी कंपनी की कमाई बढ़ाने में योगदान दिया। CEO जॉन टर्नस ने भारत को एपल के ग्लोबल बिजनेस के लिए एक अहम ग्रोथ इंजन बताया। भारतीय बाजार में ग्रोथ के 4 प्रमुख कारण भारत में एपल के कारोबार को बढ़ाने में कई फैक्टर्स की भूमिका रही है। भारत में लॉन्च हुआ एपल पे अर्निंग्स कॉल के दौरान CEO जॉन टर्नस ने भारत में एपल पे की शुरुआत की जानकारी भी दी। कंपनी ने इसके लिए एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है। इस सुविधा के जरिए आईफोन यूजर्स डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। एपल पे का उद्देश्य भुगतान प्रक्रिया को सुरक्षित और आसान बनाना है। दुनिया में 2.5 अरब से ज्यादा एपल डिवाइस एक्टिव एपल का ग्लोबल एक्टिव इंस्टॉल्ड बेस 2.5 अरब से ज्यादा डिवाइस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि दुनियाभर में इतने अधिक एपल डिवाइस सक्रिय रूप से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान आईपैड और एपल वॉच खरीदने वाले 50% से ज्यादा ग्राहक ऐसे थे, जिन्होंने पहली बार इन प्रोडक्ट्स को खरीदा। मार्जिन घटने की आशंका से एपल के शेयर 4% तक गिरे मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनी के ग्रॉस मार्जिन पर दबाव पड़ने की आशंका है। इस चेतावनी के बाद प्री-मार्केट ट्रेडिंग में एपल के शेयर करीब 4% तक गिर गए। सितंबर तिमाही में कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 47.9% रहा। दिसंबर तिमाही के लिए इसके और घटकर 45% से 46% के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। मार्जिन में संभावित गिरावट की वजह मेमोरी की बढ़ती कीमतों के साथ AI आधारित सिरी के विस्तार पर हो रहा खर्च भी बताया गया है। यदि शेयरों में गिरावट जारी रहती है, तो करीब 4.94 ट्रिलियन डॉलर के मूल्यांकन वाली एपल की बाजार पूंजी में 170 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी आ सकती है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.