आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGस्पोर्ट्सरणजी ट्रॉफी में बल्लेबाजों का धमाका: उर्विल, सनवीर और प्रदोष के दोहरे शतक, पंजाब ने बनाए 592 रन◆BREAKINGछत्तीसगढ़श्रमिकों की ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ बड़े राज्यों में पहले नंबर पर, 73 लाख से ज्यादा का सत्यापन पूरा◆BREAKINGमध्य प्रदेशवायु प्रदूषण से दिल और दिमाग पर भी खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी; AQI के हिसाब से बताए बचाव के उपाय◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा, स्कूलों को समय बदलने या छुट्टी पर फैसला लेने के निर्देश◆BREAKINGदेश-हरपलराहुल गांधी की पहल पर प्रियंका सेंगर का दिल्ली में हुआ आंख का ऑपरेशन, फ्लाइट से वीडियो जारी कर बोलीं- थैंक्यू राहुल भैया◆BREAKINGदेश-हरपलराहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दिया बहस का चैलेंज, शाह बोले- संसद में चर्चा करके दिखाएं◆BREAKINGस्पोर्ट्सIPL ट्रेड में लियम लिविंगस्टोन पर CSK की नजर, SRH से चल रही बातचीत; खलील अहमद का नाम भी चर्चा में◆BREAKINGबिज़नेसभारत में एपल का रिकॉर्ड रेवेन्यू, सितंबर तिमाही में ग्लोबल कमाई 12% बढ़कर 114.5 अरब डॉलर पहुंची◆BREAKINGस्पोर्ट्सरणजी ट्रॉफी में बल्लेबाजों का धमाका: उर्विल, सनवीर और प्रदोष के दोहरे शतक, पंजाब ने बनाए 592 रन◆BREAKINGछत्तीसगढ़श्रमिकों की ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ बड़े राज्यों में पहले नंबर पर, 73 लाख से ज्यादा का सत्यापन पूरा◆BREAKINGमध्य प्रदेशवायु प्रदूषण से दिल और दिमाग पर भी खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी; AQI के हिसाब से बताए बचाव के उपाय◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा, स्कूलों को समय बदलने या छुट्टी पर फैसला लेने के निर्देश◆BREAKINGदेश-हरपलराहुल गांधी की पहल पर प्रियंका सेंगर का दिल्ली में हुआ आंख का ऑपरेशन, फ्लाइट से वीडियो जारी कर बोलीं- थैंक्यू राहुल भैया◆BREAKINGदेश-हरपलराहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दिया बहस का चैलेंज, शाह बोले- संसद में चर्चा करके दिखाएं◆BREAKINGस्पोर्ट्सIPL ट्रेड में लियम लिविंगस्टोन पर CSK की नजर, SRH से चल रही बातचीत; खलील अहमद का नाम भी चर्चा में◆BREAKINGबिज़नेसभारत में एपल का रिकॉर्ड रेवेन्यू, सितंबर तिमाही में ग्लोबल कमाई 12% बढ़कर 114.5 अरब डॉलर पहुंची◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा, स्कूलों को समय बदलने या छुट्टी पर फैसला लेने के निर्देश

Table of Content

भोपाल। भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के चलते बुधवार, 4 नवंबर को भोपाल की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में सुबह 10 बजे टीटी नगर के अटल पथ पर सभा होगी। इसके बाद पदयात्रा न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक निकाली जाएगी।

कार्यक्रम में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अपने स्तर पर आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कुछ स्कूलों ने अवकाश घोषित करना शुरू कर दिया है। सेंट जोसेफ स्कूल, कोलार ने छुट्टी की घोषणा कर दी है।

स्कूलों को समय बदलने या छुट्टी पर फैसला लेने के निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी ने 3 नवंबर को जारी आदेश में कहा है कि स्कूल प्रबंधन अपने विद्यालय की स्थिति, विद्यार्थियों के आने-जाने के रास्तों और बसों के संचालन का आकलन करें। इसके आधार पर 4 नवंबर को स्कूल के समय में बदलाव करने या संचालन के संबंध में आवश्यक निर्णय लें, ताकि विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो।

स्कूल प्रबंधन को अपने निर्णय की जानकारी अभिभावकों, विद्यार्थियों और वाहन संचालकों को देनी होगी। साथ ही इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी अनिवार्य रूप से भेजनी होगी।

स्कूलों के रास्तों पर जाम की आशंका

यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम में 40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है, जबकि भाजपा ने करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है। इसके लिए लगभग 1200 बसों और 2 हजार चार पहिया वाहनों के भोपाल आने की संभावना है।

सुबह 8 बजे से भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, माता मंदिर, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 और पॉलिटेक्निक चौराहे के आसपास यातायात का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में इन मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है।

स्कूल प्रबंधन को विशेष रूप से बसों के रूट, विद्यार्थियों के पहुंचने के समय और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखकर निर्णय लेने को कहा गया है।

अटल पथ से रोशनपुरा तक निकलेगी पदयात्रा

अटल पथ पर होने वाली सभा को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संबोधित करेंगे। सभा के बाद पदयात्रा अटल पथ से शुरू होकर न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी।

मार्ग में डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, विभिन्न सामाजिक और जाति-वर्ग के समूहों के साथ थर्ड जेंडर समुदाय की ओर से भी स्वागत मंच बनाए जाएंगे।

बसों के लिए तय किए गए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थल

यातायात पुलिस ने बाहर से आने वाली बसों के लिए अलग-अलग मार्ग, यात्रियों को उतारने के स्थान और पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। वापसी में बसें निर्धारित पार्किंग स्थल से ही यात्रियों को बैठाएंगी।

  • विदिशा-रायसेन: पटेल नगर, खजूरी कलां तिराहा, पिपलानी रोड, महात्मा गांधी चौराहा, चेतक ब्रिज, बोर्ड ऑफिस और लिंक रोड-1 से अपेक्स बैंक व टीटी क्रॉस होते हुए टीटी नगर स्टेडियम के पास यात्री उतरेंगे। पार्किंग एलएलए रेस्ट हाउस परिसर में रहेगी।
  • नर्मदापुरम-मंडीदीप-मिसरोद: नर्मदापुरम रोड, सावरकर सेतु, गणेश मंदिर, मानसरोवर तिराहा, लिंक रोड-2, अर्जुन नगर, सेकंड स्टॉप और तुलसी नगर से अटल पथ के पास यात्री उतरेंगे। पार्किंग अंबेडकर पार्क, तुलसी नगर के पास होगी।
  • सीहोर-रातीबड़-नीलबड़: रातीबड़, नीलबड़, साखी ढाबा तिराहा, भदभदा और भारत माता चौराहा से होते हुए जवाहर चौक पर यात्री उतरेंगे। पार्किंग मॉडल स्कूल में रहेगी।
  • मुबारकपुर बायपास: मुबारकपुरा, गांधीनगर, लालघाटी, वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक, बाणगंगा और रंगमहल से कमला नेहरू स्कूल सेंटर पॉइंट पर यात्री उतरेंगे। पार्किंग टीटी नगर दशहरा मैदान के आसपास होगी।
  • पुराना शहर: भारत टॉकीज, लिली चौराहा, कंट्रोल रूम, गांधी पार्क और रोशनपुरा से होते हुए टीटी नगर स्टेडियम के पास यात्री उतरेंगे। पार्किंग लाल परेड मैदान, रविंद्र भवन और खटलापुरा रोड पर रहेगी।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रणजी ट्रॉफी में बल्लेबाजों का धमाका: उर्विल, सनवीर और प्रदोष के दोहरे शतक, पंजाब ने बनाए 592 रन

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे दिन बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। गुजरात के उर्विल पटेल, पंजाब के सनवीर सिंह और तमिलनाडु के प्रदोष रंजन पॉल ने दोहरे शतक लगाए। पंजाब ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 9 विकेट पर 592 रन बनाकर पारी घोषित की। वहीं गुजरात ने 9 विकेट पर 534 और तमिलनाडु ने 7 विकेट पर 571 रन बनाकर अपनी पारियां घोषित कीं। गेंदबाजी में त्रिपुरा के स्पिनर्स परवेज सुल्तान और संदीप सरकार ने सौराष्ट्र को महज 118 रन पर समेट दिया। वहीं गोवा ने बिहार को 107 रन पर आउट कर फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया। पंजाब के तीन बल्लेबाजों ने लगाए शतक, टीम का स्कोर 592 रन आंध्र प्रदेश के खिलाफ पंजाब की ओर से तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलीं। सनवीर सिंह ने पहले दिन के नाबाद 100 रन से आगे खेलते हुए दोहरा शतक पूरा किया। सलिल अरोड़ा ने 375 गेंदों में 205 रन बनाए। उनकी पारी में 22 चौके शामिल रहे। इमनजोत सिंह चहल ने 150 गेंदों में 122 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 9 छक्के शामिल थे। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सुखदीप सिंह बाजवा ने भी 38 रन की नाबाद तेज पारी खेली। इन पारियों की बदौलत पंजाब ने 9 विकेट पर 592 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। गुजरात के उर्विल पटेल ने 227 गेंदों में बनाए नाबाद 210 रन गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 227 गेंदों में नाबाद 210 रन बनाए। उनकी पारी में 17 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। विशाल जायसवाल ने 77 रन का योगदान दिया। गुजरात ने 9 विकेट पर 534 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की। तमिलनाडु के प्रदोष रंजन पॉल का दोहरा शतक तमिलनाडु के प्रदोष रंजन पॉल ने भी दोहरा शतक लगाया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अजित राम ने शतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के योगदान से तमिलनाडु ने 7 विकेट पर 571 रन बनाए। इसके बाद कप्तान साई किशोर ने पारी घोषित कर दी। कर्नाटक ने असम पर बनाई 361 रन की बढ़त कर्नाटक ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 496 रन बना लिए। केवी अनीश 142 रन बनाकर नाबाद रहे। अनश्वर गौतम ने 83 और मानवंत कुमार ने नाबाद 53 रन बनाए। इस तरह कर्नाटक की बढ़त 361 रन हो गई। उत्तर प्रदेश के ओपनर्स ने संभाली पारी बड़ौदा के 355 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश के ओपनर्स आदर्श सिंह और माधव कौशिक ने बिना विकेट गंवाए 55 ओवर बल्लेबाजी की। दिन का खेल समाप्त होने तक आदर्श 96 और माधव 90 रन बनाकर नाबाद थे। विदर्भ के कप्तान का शतक, नचिकेत भूटे 97 रन पर आउट नागपुर में विदर्भ की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 56 रन बनाए थे। दूसरे दिन कप्तान अक्षय वाडकर ने शतक लगाकर पारी को संभाला, लेकिन शतक पूरा करने के बाद चोट के कारण उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा। नचिकेत भूटे ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 111 गेंदों में 97 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। जम्मू-कश्मीर के ओपनर्स ने दिलाई राहत डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज पुडुचेरी को पहली पारी में 385 रन बनाने से नहीं रोक सके। पुडुचेरी ने दिन की शुरुआत 6 विकेट पर 261 रन से की थी। जवाब में जम्मू-कश्मीर के ओपनर्स कमरान इकबाल और शुभम खजूरिया ने टीम को संभाला। कमरान 68 और शुभम 80 रन बनाकर नाबाद रहे। उत्तराखंड के निश्चल ने 376 गेंदें खेलकर बनाए नाबाद 148 रन देहरादून में हरियाणा के खिलाफ उत्तराखंड के ओपनर देगा निश्चल ने लंबी पारी खेली। उन्होंने 376 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 148 रन बनाए और 62.4 ओवर तक क्रीज पर टिके रहे। उनका व्यक्तिगत स्कोर हरियाणा की पूरी टीम के कुल स्कोर से सिर्फ 5 रन कम था। राजस्थान ने हिमाचल के खिलाफ बढ़त 222 रन की की राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के मुकाबले में पहले दिन दोनों टीमें अपनी पहली पारियों में आउट हो गई थीं। दूसरे दिन राजस्थान ने संभलकर बल्लेबाजी की। ओपनर रोहन राजबार ने 140 और महिपाल लोमरोर ने 97 रन बनाए। इन पारियों की मदद से राजस्थान ने अपनी बढ़त 222 रन तक पहुंचा दी। मुंबई ने रेलवे के खिलाफ बनाए 396 रन रेलवे के खिलाफ मुंबई ने पहले दिन 6 विकेट पर 247 रन बनाए थे। दूसरे दिन आकाश आनंद और शम्स मुलानी ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम का स्कोर 396 रन तक पहुंचाया। दिल्ली को डोसेजा और मैथ्यू ने संभाला सर्विसेज के 266 रन के जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आयुष डोसेजा ने 78 रन बनाकर पारी को संभाला। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सुमित मैथ्यू ने नाबाद 80 रन बनाए और टीम को मुश्किल स्थिति से उबारा। त्रिपुरा के स्पिनर्स ने सौराष्ट्र को 118 रन पर समेटा पहली पारी में त्रिपुरा ने 268 रन बनाए थे। इसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम सिर्फ 118 रन पर आउट हो गई। बाएं हाथ के स्पिनर परवेज सुल्तान ने 5 विकेट लिए, जबकि ऑफ स्पिनर संदीप सरकार को 4 विकेट मिले। गोवा ने बिहार को 107 रन पर आउट कर फॉलोऑन दिया गोवा के 19 वर्षीय ऑफ स्पिनर यश कसावंकर और 34 वर्षीय तेज गेंदबाज वासुकी कौशिक ने 3-3 विकेट लिए। दोनों की गेंदबाजी के सामने बिहार की टीम 107 रन पर सिमट गई। इसके बाद गोवा ने बिहार को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाया। क्रिकेट में इस स्थिति को फॉलोऑन कहा जाता है। धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने झटके 5 विकेट छत्तीसगढ़ के खिलाफ हैदराबाद की टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 275 रन बना सकी। छत्तीसगढ़ ने दिन की शुरुआत 7 विकेट पर 279 रन से की थी, लेकिन टीम अपने स्कोर में सिर्फ 5 रन जोड़कर आउट हो गई। बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने 84 रन देकर 5 विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने तक हैदराबाद पहली पारी में छत्तीसगढ़ से 9 रन पीछे थी।

श्रमिकों की ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ बड़े राज्यों में पहले नंबर पर, 73 लाख से ज्यादा का सत्यापन पूरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंजीकृत करीब 80 लाख श्रमिकों में से 73 लाख से ज्यादा की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। श्रमिकों के डिजिटल सत्यापन के मामले में प्रदेश कई बड़े राज्यों से आगे है। अकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में 91.37% उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ बड़े राज्यों में पहले स्थान पर है। वहीं कुशल और अर्द्धकुशल श्रमिकों के सत्यापन में 82.28% उपलब्धि के साथ प्रदेश सभी राज्यों से आगे है। केंद्र सरकार की 3 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों श्रेणियों में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर है। हालांकि, कुल पंजीकृत श्रमिकों में अब भी करीब 7 लाख का सत्यापन बाकी है। अकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में 91.37% उपलब्धि केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 79 लाख 23 हजार 503 अकुशल श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें से 76 लाख 20 हजार 979 श्रमिकों की आधार सीडिंग हो चुकी है, जबकि 72 लाख 39 हजार 364 की ई-केवाईसी पूरी की जा चुकी है। इस तरह अकुशल श्रमिकों के सत्यापन में प्रदेश की उपलब्धि 91.37% है। इस श्रेणी में राष्ट्रीय औसत 61.01% है। यानी छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय औसत से 30.36 प्रतिशत अंक आगे है। देश के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त सूची में लद्दाख 97.59%, मिजोरम 97.42% और त्रिपुरा 92.79% के साथ छत्तीसगढ़ से आगे हैं। हालांकि, बड़े राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ पहले स्थान पर है। अन्य बड़े राज्यों की स्थिति इस प्रकार है: कुशल और अर्द्धकुशल श्रमिकों के सत्यापन में भी आगे कुशल और अर्द्धकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में भी छत्तीसगढ़ ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रदेश में 73,596 श्रमिकों की आधार सीडिंग और 64,087 की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। इस श्रेणी में कुल उपलब्धि 82.28% है, जबकि राष्ट्रीय औसत महज 13.53% है। यानी छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय औसत से 68.75 प्रतिशत अंक आगे है। संयुक्त रैंकिंग में दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव 98.33% के साथ पहले स्थान पर है। छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है, लेकिन केवल राज्यों की तुलना में प्रदेश पहले नंबर पर है। अन्य राज्यों में ई-केवाईसी की स्थिति: फेस ऑथेंटिकेशन से हो रही श्रमिकों की मौजूदगी की जांच ई-केवाईसी के दौरान श्रमिक के आधार और पंजीयन में दर्ज जानकारी का मिलान किया जाता है। कार्यस्थल पर उसकी मौजूदगी दर्ज करने के लिए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन किया जाता है। इस प्रक्रिया में रोजगार सहायक मास्टर रोल में दर्ज मजदूरों की मोबाइल से चेहरे की पहचान कर दिन में दो बार उपस्थिति दर्ज करता है। यानी पहले श्रमिक की पहचान का सत्यापन होता है और फिर काम की जगह पर उसकी मौजूदगी की जांच की जाती है। इस व्यवस्था से फर्जी नामों पर हाजिरी दर्ज होने की आशंका कम करने में मदद मिलती है। बस्तर और सरगुजा जैसे कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी शिविर लगाकर श्रमिकों की ई-केवाईसी कराई गई है।

वायु प्रदूषण से दिल और दिमाग पर भी खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी; AQI के हिसाब से बताए बचाव के उपाय

भोपाल। बढ़ता वायु प्रदूषण अब केवल सांस संबंधी बीमारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर दिल, दिमाग और शरीर के दूसरे अंगों पर भी पड़ रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने वायु प्रदूषण से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के अलग-अलग स्तर के आधार पर स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर और बचाव के उपाय बताए गए हैं। एडवाइजरी के मुताबिक, हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड, ग्राउंड लेवल ओजोन, वॉलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5 और PM10) जैसे प्रदूषक मौजूद रहते हैं। इनके लंबे समय तक संपर्क में रहने से फेफड़ों और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों में 18% का योगदान एडवाइजरी में आईसीएमआर की 2019 की स्टडी का हवाला देते हुए बताया गया है कि भारत में कुल मौतों में 18% का संबंध वायु प्रदूषण से है। इनमें क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से 32.5%, इस्केमिक हार्ट डिजीज से 29.2%, स्ट्रोक से 16.2% और लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से 11.2% मौतों का योगदान बताया गया है। AQI बढ़ने के साथ बढ़ता है स्वास्थ्य पर खतरा एडवाइजरी में एयर क्वालिटी इंडेक्स को छह श्रेणियों में बांटा गया है। इसके अनुसार हवा की गुणवत्ता और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर का स्तर इस प्रकार है: AQI स्तर हवा की गुणवत्ता स्वास्थ्य संबंधी सलाह 0-50 अच्छा सामान्य तौर पर विशेष सावधानी की जरूरत नहीं 51-100 संतोषजनक संवेदनशील लोग लंबे समय तक बाहर मेहनत वाली गतिविधियों से बचें 101-200 मध्यम प्रदूषित बच्चों, बुजुर्गों और संवेदनशील लोगों को बाहर लंबे समय तक व्यायाम या शारीरिक मेहनत से बचना चाहिए 201-300 खराब स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में परेशानी हो सकती है। बाहर की शारीरिक गतिविधियां सीमित रखें 301-400 बहुत खराब लंबे समय तक संपर्क से स्वस्थ लोगों को भी सांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। सुबह और देर शाम बाहर निकलने से बचें 401-500 गंभीर बाहर की गतिविधियां बंद कर घर में रहें और शारीरिक गतिविधियां कम रखें एडवाइजरी के अनुसार, AQI 401 से 500 के बीच होने पर स्थिति गंभीर मानी जाती है। इस स्तर पर स्वस्थ लोगों को भी लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से सांस संबंधी परेशानी हो सकती है। वहीं संवेदनशील लोगों को कम समय के संपर्क में भी गंभीर दिक्कत होने का खतरा रहता है। अस्थमा और हृदय रोगियों को विशेष सावधानी की सलाह स्वास्थ्य विभाग ने अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सीओपीडी, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है। एडवाइजरी में ध्वनि प्रदूषण के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर का भी उल्लेख किया गया है। इसके मुताबिक, ध्वनि प्रदूषण से तनाव, हाई ब्लड प्रेशर, सुनने की क्षमता में कमी और नींद प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सुबह की हवा में प्रदूषण ज्यादा, हल्की धूप निकलने के बाद करें मॉर्निंग वॉक पर्यावरण विशेषज्ञ सुभाष सी. पांडे के अनुसार, सर्दियों में देर रात और सुबह हवा का दबाव कम होने से प्रदूषक जमीन के नजदीक जमा हो जाते हैं। इससे सुबह की हवा में प्रदूषण का स्तर अधिक हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह स्थिति फेफड़ों के रोगियों, हृदय रोगियों, 5 साल से छोटे बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए विशेष रूप से खतरनाक है। विशेषज्ञ ने सलाह दी है कि सर्दियों में मॉर्निंग वॉक हल्की धूप निकलने के बाद ही करनी चाहिए। इस समय हवा में मौजूद प्रदूषक ऊपर उठने लगते हैं।

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा, स्कूलों को समय बदलने या छुट्टी पर फैसला लेने के निर्देश

भोपाल। भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के चलते बुधवार, 4 नवंबर को भोपाल की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में सुबह 10 बजे टीटी नगर के अटल पथ पर सभा होगी। इसके बाद पदयात्रा न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक निकाली जाएगी। कार्यक्रम में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अपने स्तर पर आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कुछ स्कूलों ने अवकाश घोषित करना शुरू कर दिया है। सेंट जोसेफ स्कूल, कोलार ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। स्कूलों को समय बदलने या छुट्टी पर फैसला लेने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने 3 नवंबर को जारी आदेश में कहा है कि स्कूल प्रबंधन अपने विद्यालय की स्थिति, विद्यार्थियों के आने-जाने के रास्तों और बसों के संचालन का आकलन करें। इसके आधार पर 4 नवंबर को स्कूल के समय में बदलाव करने या संचालन के संबंध में आवश्यक निर्णय लें, ताकि विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो। स्कूल प्रबंधन को अपने निर्णय की जानकारी अभिभावकों, विद्यार्थियों और वाहन संचालकों को देनी होगी। साथ ही इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी अनिवार्य रूप से भेजनी होगी। स्कूलों के रास्तों पर जाम की आशंका यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम में 40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है, जबकि भाजपा ने करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है। इसके लिए लगभग 1200 बसों और 2 हजार चार पहिया वाहनों के भोपाल आने की संभावना है। सुबह 8 बजे से भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, माता मंदिर, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 और पॉलिटेक्निक चौराहे के आसपास यातायात का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में इन मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। स्कूल प्रबंधन को विशेष रूप से बसों के रूट, विद्यार्थियों के पहुंचने के समय और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखकर निर्णय लेने को कहा गया है। अटल पथ से रोशनपुरा तक निकलेगी पदयात्रा अटल पथ पर होने वाली सभा को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संबोधित करेंगे। सभा के बाद पदयात्रा अटल पथ से शुरू होकर न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी। मार्ग में डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, विभिन्न सामाजिक और जाति-वर्ग के समूहों के साथ थर्ड जेंडर समुदाय की ओर से भी स्वागत मंच बनाए जाएंगे। बसों के लिए तय किए गए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थल यातायात पुलिस ने बाहर से आने वाली बसों के लिए अलग-अलग मार्ग, यात्रियों को उतारने के स्थान और पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। वापसी में बसें निर्धारित पार्किंग स्थल से ही यात्रियों को बैठाएंगी।

राहुल गांधी की पहल पर प्रियंका सेंगर का दिल्ली में हुआ आंख का ऑपरेशन, फ्लाइट से वीडियो जारी कर बोलीं- थैंक्यू राहुल भैया

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की प्रियंका सेंगर के लिए सालों का इंतजार आखिरकार नई उम्मीद में बदल गया है। बचपन में हुए हादसे के कारण एक आंख की रोशनी गंवाने वाली प्रियंका का दिल्ली में ऑपरेशन हो गया है। इलाज के बाद वह घर लौट रही हैं। दिल्ली से वापसी के दौरान उन्होंने फ्लाइट से अपना वीडियो जारी कर खुशी जाहिर की और राहुल गांधी का आभार जताते हुए लिखा- ‘थैंक्यू राहुल भैया’। प्रियंका की कहानी कुछ महीने पहले उस समय चर्चा में आई थी, जब 19 अक्टूबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सामने अपनी परेशानी रखी थी। बातचीत के दौरान राहुल गांधी की नजर उनकी आंख पर पड़ी थी। प्रियंका ने बताया था कि महज तीन साल की उम्र में उनकी आंख में चूना चला गया था, जिसके बाद एक आंख की रोशनी चली गई। फ्लाइट से वीडियो जारी कर जाहिर की खुशी इलाज के बाद घर लौटते समय प्रियंका ने फ्लाइट से वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए राहुल गांधी के प्रति आभार जताया। उनके संदेश में लिखे ‘थैंक्यू राहुल भैया’ के शब्द चर्चा में हैं। प्रियंका के लिए यह सिर्फ ऑपरेशन के बाद घर लौटने का सफर नहीं, बल्कि बचपन से देखे एक सपने की ओर बढ़ा कदम है। वह चाहती हैं कि अब दोनों आंखों से दुनिया देख सकें और अपनी पढ़ाई तथा भविष्य के सपनों को नई दिशा दे सकें। तीन साल की उम्र में हुआ था हादसा प्रियंका बड़वानी जिले की सेंधवा तहसील के पाडछा गांव की रहने वाली हैं। जब वह महज तीन साल की थीं, तब उनकी आंख में चूना चला गया था। इस हादसे में उनकी एक आंख की रोशनी चली गई। 12वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान बड़ौदा में उनकी आंख का एक ऑपरेशन कराया गया था। डॉक्टरों ने आगे एक और ऑपरेशन की जरूरत बताई थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इलाज आगे नहीं बढ़ सका। प्रियंका के पिता उदय सिंह सेंगर किसान हैं। परिवार के पास करीब तीन एकड़ जमीन है, लेकिन सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं होने से खेती से नियमित आमदनी नहीं हो पाती। ऐसे में महंगे इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल था। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद दिल्ली से आया फोन इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने प्रियंका को इलाज का भरोसा दिया था। कार्यक्रम के बाद दिल्ली से उनकी टीम की एक महिला ने प्रियंका के परिवार से संपर्क किया और इलाज के लिए दिल्ली आने को कहा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, समाजसेवी सरदार नरगावे और विधायक विक्रांत भूरिया की ओर से भी परिवार से संपर्क किया गया। आगे इलाज की प्रक्रिया पूरी की गई और प्रियंका को दिल्ली बुलाया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। हॉस्टल की समस्याओं पर भी उठाई थी आवाज ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रियंका ने सिर्फ अपनी आंख की समस्या ही नहीं बताई थी, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों के सरकारी हॉस्टलों में सीटों की कमी, भोजन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां भी उठाई थीं। उन्होंने बताया था कि कक्षा 1 से 12वीं तक सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की। कई बार भोजन की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर घर से लाई लाल मिर्च की चटनी और रोटी खाकर गुजारा करना पड़ता था। उन्होंने हॉस्टल में छात्राओं से वार्डन द्वारा काम करवाए जाने का मुद्दा भी उठाया था। प्रियंका फिलहाल इंदौर में रहकर यूजीसी-नेट की तैयारी कर रही हैं। आंख की परेशानी के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। अब ऑपरेशन के बाद उनकी जिंदगी में नई उम्मीद जगी है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.