आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित◆BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित◆BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

E-Rickshaws

Bhopal 20 जून से मुख्य सड़कों पर नहीं चलेंगे E-Rickshaws, सिर्फ कॉलोनी और रिहायशी इलाकों तक सीमित

भोपाल: राजधानी में ट्रैफिक जाम और सड़क सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं के चलते प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 20 जून 2025 से भोपाल की मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा (E-Rickshaws) को चलने की अनुमति नहीं होगी। ये अब केवल रिहायशी क्षेत्रों, कॉलोनियों और फीडर लेन तक सीमित रहेंगे। ट्रायल के तौर पर लागू होगा फैसला यह निर्णय शुरुआत में 10 दिन के ट्रायल के रूप में लागू किया जाएगा, यानी 20 जून से 30 जून तक। ट्रायल के आधार पर 27 जून को समीक्षा बैठक में आगे की नीति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यह कदम ट्रैफिक को सुचारु बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। किन सड़कों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा? प्रशासन के अनुसार, E-Rickshaws धीमी गति से चलते हैं, बार-बार रुकते हैं, अधिक सवारी और सामान लादते हैं जिससे ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न होती है। यह स्थिति एम्बुलेंस और वीवीआईपी मूवमेंट में भी अड़चन पैदा करती है। 11,000 अवैध ई-रिक्शा हटेंगे भोपाल में लगभग 11,000 से अधिक ई-रिक्शा अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं, जिनके पास वैध परमिट नहीं हैं। ऐसे E-Rickshaws चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इन्हें मुख्य सड़कों से हटाया जाएगा। साथ ही, जो ई-रिक्शा यात्री वाहन की जगह मालवाहन के रूप में उपयोग हो रहे हैं, उन पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। अतिरिक्त ट्रैफिक सुधार कदम हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Trump

Trump Modi Phone Call:मोदी एक शानदार व्यक्ति

नई दिल्ली, देश हरपल। मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं, मैंने उनसे कनाडा से लौटते समय अमेरिका आने का न्योता दिया था लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं किया। पाकिस्तान एक लोकतांत्रिक देश नहीं है इसलिए मैंने वहां के असली बॉस आसिम मुनीर से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण टेलीफोनिक बातचीत हुई, जो करीब 35 मिनट तक चली। यह कॉल उस समय हुआ जब ट्रंप को कनाडा के G7 शिखर सम्मेलन से समय से पहले लौटना पड़ा और दोनों नेताओं की पहले से तय मुलाकात रद्द हो गई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम (Ceasefire) की अपील का मुद्दा प्रमुख था। PM Modi-Trump Phone Call: Pakistan को Ceasefire की Request पर क्यों करना पड़ा मजबूर? बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को साफ तौर पर बताया कि पाकिस्तान को भारत की सख्त सैन्य कार्यवाही और अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते संघर्षविराम की अपील करनी पड़ी। यह कदम भारत की कूटनीतिक और सामरिक नीति की सफलता को दर्शाता है। “यह कोई सद्भावना का कदम नहीं, बल्कि भारत के दबाव में लिया गया निर्णय है,” – पीएम मोदी ने ट्रंप को बताया। G7 Summit में मुलाकात टली, लेकिन बातचीत हुई निर्णायक G7 शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की भेंट तय थी, लेकिन ट्रंप को अचानक कार्यक्रम बदलना पड़ा। इसके बाद यह टेलीफोनिक बातचीत ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक संवाद का माध्यम बनी। इस बातचीत में भारत-अमेरिका व्यापार, एशिया में सुरक्षा स्थिति, और आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने भविष्य में जल्द ही व्यक्तिगत मुलाकात की इच्छा भी जताई। डोनाल्ड जे. ट्रंप, ने आज मिडिया से बात करते हिये कहाँ कि”नरेंद्र मोदी एक अत्यंत प्रभावशाली और दूरदर्शी नेता हैं। जब मैं कनाडा से लौट रहा था, तब मैंने उन्हें अमेरिका आने का औपचारिक निमंत्रण दिया था, किंतु उन्होंने अत्यंत विनम्रता के साथ उसे स्वीकार नहीं किया। जहां तक पाकिस्तान का प्रश्न है, वह एक पूर्णतः लोकतांत्रिक राष्ट्र नहीं है — और इसी कारण मैंने वहां की वास्तविक सत्ता के केंद्र, जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात की, जो वहां के प्रमुख निर्णयों को नियंत्रित करते हैं।”
Read more
Sunjay Kapur

Sunjay Kapur Funeral करिश्मा, करीना और पूरा Kapoor परिवार पहुँचा अंतिम संस्कार में

बॉलीवुड से जुड़ा एक भावुक और सम्मानजनक पल तब देखने को मिला जब उद्योगपति संजय जे. कपूर (Sunjay Kapur) के अंतिम संस्कार में पूरा Kapoor परिवार एकजुट होकर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुँचा। 12 जून को लंदन में पोलो खेलते वक्त हार्ट अटैक से संजय कपूर का निधन हो गया था। वे 53 वर्ष के थे। Karisma Kapoor पहुँची बच्चों Samaira और Kiaan के साथ Sunjay Kapur की पहली पत्नी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अपने बच्चों समायरा कपूर (Samaira) और कियान राज कपूर (Kiaan) के साथ दिल्ली पहुँचीं और पति के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। तीनों ने पारंपरिक सफेद पोशाक में अंतिम दर्शन किए और शांतिपूर्वक विदाई दी। Kareena Kapoor और Saif Ali Khan ने निभाया परिवार का फर्ज करिश्मा की बहन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी करिश्मा और बच्चों के साथ दिल्ली पहुँचे। दोनों ने दुख की इस घड़ी में परिवार को भावनात्मक सहयोग दिया और पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार में भाग लिया। एक साथ दिखे दोनों परिवार अंतिम संस्कार की सूचना में करिश्मा, समायरा, कियान के अलावा संजय कपूर की वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) और उनके छोटे बेटे के नाम भी शामिल थे। यह दिखाता है कि परिवार में आपसी मतभेदों के बावजूद सबने मिलकर संजय कपूर को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। Prayer Meet 22 June को दिल्ली में 22 जून को संजय कपूर की याद में प्रार्थना सभा (Prayer Meeting) आयोजित की जाएगी। इसमें बॉलीवुड और कॉरपोरेट वर्ल्ड से जुड़े कई लोग शामिल हो सकते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Nifty

Sensex-Nifty Today IT, PSU Bank और Metal Stocks में गिरावट, Smallcap-Midcap में 1% की Sell-Off

भारतीय शेयर बाजार 19 जून 2025 को सपाट (Flat) ट्रेडिंग के साथ बंद हुआ, लेकिन सेक्टरल फ्रंट पर दबाव बना रहा। खासकर IT, PSU बैंक और मेटल शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली, जिसके चलते स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में लगभग 1% की कमजोरी आई। मार्केट अपडेट (Sensex Nifty Today): गिरावट वाले सेक्टर्स (Top Losers Today): बढ़त वाले सेक्टर (Top Gainers Today): टॉप स्टॉक्स की चाल (Stock Market Movers Today): Global Factors & Market Sentiment: Technical Analysis (Nifty Support Level): हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Domestic Violence

Bhopal Domestic Violence पति ने पत्नी के बाल जबरन काटे, कहा – ‘Ugly दिखो ताकि कोई और ना देखे’

पति ने Domestic Violence में पत्नी के बाल काटे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी को बेइज्जत करने के इरादे से न केवल उसे पीटा, बल्कि उसके बाल भी जबरन काट दिए ताकि वह दूसरों की नजर में बदसूरत (Ugly) लगे। क्या है पूरा मामला? यह घटना 17 जून को हुई, जब सुल्ताना रोज़ की तरह काम पर जाने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान पति नफीस ने अचानक उस पर हमला कर दिया। वह उसे बुरी तरह पीटने लगा और अपशब्द कहने लगा। इसके बाद उसने कैंची उठाई और सुल्ताना के बाल काट दिए। उसका कहना था कि वो नहीं चाहता कि उसकी पत्नी सुंदर दिखे, ताकि किसी और मर्द की नजर उस पर न पड़े। बाल काटने के बाद भी उसने सुल्ताना को काम पर जाने के लिए मजबूर किया। FIR दर्ज, आरोपी पर कार्रवाई शुरू घटना के बाद सुल्ताना ने अशोका गार्डन थाने में जाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने IPC की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा कानून और अधिकार भारत में महिलाओं को घरेलू हिंसा (Domestic Violence) से सुरक्षा देने के लिए कई कानून मौजूद हैं: सुल्ताना जैसे मामलों में पीड़िता को मेडिकल सहायता, कानूनी मदद, और अस्थायी शरण की सुविधा भी दी जाती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
IndiGo

IndiGo Flight Emergency Landing दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट में Technical Fault

IndiGo की Delhi to Leh जाने वाली फ्लाइट 6E2006 को आज सुबह तकनीकी खराबी (Technical Fault) के कारण उड़ान भरने के दो घंटे बाद दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर वापस लौटना पड़ा। यह फ्लाइट एक Airbus A320-251N थी, जिसने सुबह 6:30 AM के करीब उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ समय बाद तकनीकी समस्या सामने आई, जिससे विमान को सुरक्षित Emergency Landing करानी पड़ी। फ्लाइट में करीब 180 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। अच्छी खबर यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। इंडिगो ने साफ किया कि यह कोई declared emergency नहीं थी, बल्कि सावधानी के तौर पर विमान को वापस लाया गया। क्या हुआ टेक्निकल फॉल्ट? IndiGo ने जानकारी दी कि विमान में ऐसी तकनीकी समस्या आई थी जिससे लेह में लैंडिंग संभव नहीं थी। इस वजह से mid-air यू-टर्न (U-Turn) लेकर फ्लाइट को दोबारा दिल्ली लाया गया। अब इस विमान की मैकेनिकल जांच की जा रही है और यात्रियों को वैकल्पिक विमान से लेह भेजा जा रहा है। एक दिन पहले भी सामने आया था बड़ा Fault 18 जून को भी इंडिगो की एक फ्लाइट में बड़ा तकनीकी फॉल्ट आया था। रायपुर लौट रही फ्लाइट में फ्लाइट का दरवाज़ा जाम हो गया था, जिससे यात्रियों को 40 मिनट तक अंदर फंसे रहना पड़ा। इस फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और रायपुर के मेयर भी सवार थे। लगातार दो दिनों में आई इन घटनाओं ने इंडिगो की तकनीकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, एयरलाइन का कहना है कि वे पूरी तरह से सेफ्टी प्रोटोकॉल फॉलो करते हैं और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। IndiGo का बयान: “हमने फ्लाइट 6E2006 को एहतियातन दिल्ली वापस बुलाया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की declared emergency नहीं थी।” हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Raja

Raja Murder Mystery Honeymoon पर हुई हत्या में ‘Sanjay Verma’ बना Sonam का Lover Raj

Sonam Raghuvanshi और Raja की शादी के कुछ ही दिनों बाद उनकी हनीमून ट्रिप एक खौफनाक हत्याकांड में बदल गई। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है – ‘Sanjay Verma’ नाम से कॉल करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि Sonam का प्रेमी Raj Kushwaha निकला। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस फेक नाम का इस्तेमाल कर Sonam और Raj ने मिलकर Raja की हत्या की साजिश रची थी। ‘Sanjay Verma’ को की गई 234 कॉल्स – शादी के बाद भी जारी रहा संपर्क पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि 1 से 25 मार्च 2025 के बीच Sonam ने ‘Sanjay Verma’ को करीब 234 बार कॉल किया, जिनमें हर कॉल लगभग 30 से 60 मिनट लंबी थी। यह बातचीत केवल शादी से पहले ही नहीं बल्कि शादी के बाद तक जारी रही, जिससे शक और गहराया। ‘Sanjay Verma’ की सच्चाई – असल में है Raj Kushwaha जब पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाला, तब पता चला कि ‘Sanjay Verma’ नाम से सेव किया गया नंबर Raj Kushwaha का था, जो Sonam का कथित प्रेमी है। इस फर्जी पहचान के पीछे छुपा था एक खतरनाक मर्डर प्लान। प्यार से प्लान तक – कैसे रची गई Raja की हत्या की साजिश? पुलिस को शक है कि Raj और Sonam ने मिलकर राजा की हत्या की प्लानिंग पहले से की थी। शादी के बाद Sonam ने Raja को मेघालय घूमने के लिए राजी किया। 23 मई को तीन हायर किए गए supari killers ने Raja की हत्या कर दी। Sonam की मौजूदगी में हुआ मर्डर सूत्रों के मुताबिक, Sonam घटनास्थल पर मौजूद थी और उसने हत्या के लिए सही समय का इशारा दिया। इस हत्या के बाद राजा का शव 2 जून को Wei Sawdong Falls के पास बरामद हुआ। पुलिस की जांच में क्या-क्या सामने आया? हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Nuclear

Trump का Iran पर Attack रोकने का फ़ैसला, लेकिन Nuclear War का खतरा अभी भी बरकरार

पश्चिम एशिया (Middle East) में तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर संभावित Military Attack को मंज़ूरी दे दी थी, लेकिन आखिरी वक्त पर आदेश रोक लिया। इस फैसले के पीछे रणनीतिक सोच और कूटनीतिक उम्मीद दोनों छिपी हैं, जबकि इज़राइल और ईरान के बीच संघर्ष ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। Trump ने दी Attack की Approval, लेकिन Final Order नहीं Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने ईरान के परमाणु ठिकानों जैसे Fordow और Isfahan पर हमले की योजना को हरी झंडी दे दी थी। लेकिन उन्होंने इसे तत्काल लागू करने से रोका। ट्रम्प ने कहा, “मैं आखिरी सेकंड में फैसला लूंगा।” यह रणनीति स्पष्ट तौर पर ईरान पर दबाव बनाने और उसे बातचीत की मेज पर लाने का तरीका है। Israel-Iran Conflict: मिसाइल हमलों से मचा हड़कंप इज़राइल ने हाल के दिनों में ईरान के नतांज़ (Natanz), अराक (Arak), और इस्फ़हान (Isfahan) जैसे प्रमुख परमाणु स्थलों पर हमले किए हैं। जवाब में, Iran ने इज़राइल पर लंबी दूरी की मिसाइलें दागीं, जिनमें से एक मिसाइल ने दक्षिणी इज़राइल के एक अस्पताल को गंभीर नुकसान पहुंचाया। अमेरिका की Military तैयारी, Navy हुई Alert अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने नौसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी है। एक Aircraft Carrier और कई Destroyer Ships क्षेत्र में मौजूद हैं ताकि ज़रूरत पड़ने पर इज़राइल को तुरंत सैन्य सहायता दी जा सके और ईरान पर दबाव बना रहे। Iran का जवाब: धमकियों से नहीं झुकेंगे ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Khamenei ने ट्रम्प की चेतावनियों को खारिज करते हुए कहा, “हम धमकी या दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।” उन्होंने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर हमला हुआ तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। Diplomatic Talks की आखिरी उम्मीद इस सैन्य संकट के बीच यूरोप (Europe) की कोशिशें जारी हैं। जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देश ईरान को फिर से Nuclear Deal Talks में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। जेनेवा में इस हफ्ते वार्ता प्रस्तावित है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Sindhu

Iran Israel War ऑपरेशन Sindhu से 110 Indian Students की वतन वापसी, मिसाइल-ड्रोन के बीच किया गया रेस्क्यू

ईरान-इज़राइल युद्ध (Iran Israel Conflict) के बीच फंसे भारतीय छात्रों (Indian Students in Iran) को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार ने “Operation Sindhu” नाम का विशेष मिशन चलाया। इस मिशन के तहत 110 छात्रों को ईरान से निकाला गया और वे 18 जून को भारत पहुंच गए। ऑपरेशन Sindhu: ईरान से भारत तक का सफर भारतीय छात्रों को पहले सड़क मार्ग से तेहरान (Tehran) से येरेवन (Yerevan, Armenia) ले जाया गया। वहां से विशेष फ्लाइट के ज़रिए सभी छात्रों को नई दिल्ली (New Delhi) लाया गया। इस ऑपरेशन को विदेश मंत्रालय (MEA) और ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने मिलकर अंजाम दिया। छात्रों की जुबानी: “हमने Drone और Missile अपनी आंखों से देखे” वतन लौटे छात्रों ने बताया कि युद्ध का माहौल बेहद डरावना था। Iran Israel Conflict: क्यों बिगड़ा मामला? 13 जून 2025 को इज़राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। जवाब में ईरान ने इज़राइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इससे Middle East का हवाई क्षेत्र बंद हो गया और हजारों लोग फंस गए। भारत सरकार की तैयारियां हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 8 9 10 11 12 … 26

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्रिज के नीचे जगह देने की मांग

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही सब्जी मंडी लगाने के लिए जगह देने की मांग की और निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। सब्जी विक्रेता पिछले कई दिनों से इस मांग को लेकर विरोध कर रहे हैं। नगर निगम ने ब्रिज के नीचे की जगह के बजाय आगे दुकानें लगाने के लिए स्थान दिया है, लेकिन विक्रेता इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। दरअसल, शनिवार को नगर निगम के रिमूवल अमले ने फूटी कोठी चौराहे के पास वर्षों से संचालित सब्जी मंडी को हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने कार्रवाई का विरोध किया था। इसके बाद शनिवार शाम को कांग्रेस नेताओं और सब्जी विक्रेताओं ने मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। रविवार को भी कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी के सामने साष्टांग दंडवत कर प्रदर्शन किया था। नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन सोमवार शाम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट समेत कांग्रेस के कई नेता-कार्यकर्ता और सब्जी विक्रेता नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते हुए मांग की कि विक्रेताओं को फूटी कोठी ब्रिज के नीचे ही दुकानें लगाने की जगह दी जाए। विक्रेताओं का कहना है कि वे लंबे समय से इसी क्षेत्र में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी जगह दुकानें लगाने से उनका व्यवसाय प्रभावित होगा। महापौर पर लगाए झूठ बोलने के आरोप शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर शहर की स्वच्छता रैंकिंग, सफाई मित्रों के नियमितीकरण और फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं को ब्रिज के नीचे जगह देने जैसे मुद्दों पर झूठ बोल रहे हैं। चौकसे ने कहा कि शहर की जनता ने महापौर चुनने में गलती कर दी है। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य स्थानों पर भी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडियां संचालित हो रही हैं। ऐसे में फूटी कोठी के विक्रेताओं को भी उसी जगह दुकानें लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टर और संभागायुक्त से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। चौकसे के मुताबिक, करीब 450 परिवारों के साथ न्याय होना चाहिए। मंगलवार सुबह मंडी लगाने की बात कही चिंटू चौकसे ने मंगलवार सुबह फूटी कोठी चौराहे के पास ही सब्जी मंडी लगाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं से सब्जी विक्रेताओं की पूरी ताकत से मदद करने और उन्हें न्याय मिलने तक साथ खड़े रहने के लिए कहा है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

रायपुर में नवजात बच्ची की खरीद-बिक्री के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 पकड़े गए

रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र खेतान (36) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले गिरफ्तार की गई कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र को बेचा था। इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आजाद चौक थाना पुलिस के मुताबिक, पहले गिरफ्तार कृतिका साहू और अन्य महिला आरोपियों से पूछताछ के दौरान जितेन्द्र खेतान का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर उसकी तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका आरोपी पुलिस ने जितेन्द्र से नवजात बच्ची से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया गया। समिति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची को संरक्षण के लिए मातृछाया में रखा गया है। अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल होने की आशंका पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि जितेन्द्र अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, इस गतिविधि में गीतिका नाग और कृतिका साहू के जरिए लेन-देन किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपसी संपर्क, अन्य बच्चों की खरीद-बिक्री और पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी और पुलिस कार्रवाई का विवरण गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र खेतान (36), पिता सज्जन खेतान, आशियाना अपार्टमेंट, कबीर नगर, रायपुर का निवासी है। आजाद चौक थाना में अपराध क्रमांक 307/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3), 143(4), 318(4) और 61 में मामला दर्ज किया गया है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

सागर विश्वविद्यालय में गौर जयंती पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रहित

सागर के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 157वीं गौर जयंती के अवसर पर गौर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को अभिमंच सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र की ओर से लगाए गए इस शिविर में शाम तक 104 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे ब्लड बैंक भेज दिया गया। शिविर में प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी इसमें भाग लिया। इस दौरान बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉ. अमर गंगवानी, जिला अस्पताल के डॉ. महेश जैन और उनकी टीम मौजूद रही। गौर उत्सव के तहत तीन स्वास्थ्य शिविर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने बताया कि गौर उत्सव के अवसर पर तीन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें गौर जन्मस्थली शनीचरी में स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर, विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर और 24 नवंबर को वृद्धाश्रम में आयोजित होने वाला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शामिल है। विश्वविद्यालय में ब्लड बैंक बनाने का दिया सुझाव गौर जयंती समारोह के मुख्य समन्वयक प्रो. आशीष वर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, प्रसव संबंधी जटिलताओं और आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना जीवन बचाने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय को भविष्य में अपना ब्लड बैंक स्थापित करने की दिशा में गंभीरता से पहल करनी चाहिए। इससे विश्वविद्यालय परिसर और सागर क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

NTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति

चंडीगढ़ में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए प्रशासन ने हाईलेवल कमेटी गठित की है। यह समिति परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, नकल रोकने, पेपर लीक नेटवर्क पर नजर रखने और परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निपटने की रणनीति तैयार करेगी। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस और NTA के बीच सीधा समन्वय रखा जाएगा। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय और NTA महानिदेशक के आदेश पर चंडीगढ़ प्रशासन ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति बनाई है। तकनीकी शिक्षा सचिव को समिति का नोडल अधिकारी-सह-संयोजक बनाया गया है, जबकि चंडीगढ़ पुलिस के IGP को नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी सुरक्षा रणनीति समिति हर परीक्षा के लिए अलग रणनीति तैयार करेगी। परीक्षा चक्र शुरू होने से कम से कम 15 दिन पहले बैठक आयोजित की जाएगी। बड़ी परीक्षाओं से पहले भी बैठक कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी। इस दौरान पेपर लीक करने वाले गिरोहों की गतिविधियों, परीक्षा में कदाचार और सुरक्षा से जुड़े संभावित खतरों की खुफिया जानकारी जुटाई जाएगी। इसके आधार पर समय रहते कार्रवाई की योजना बनाई जाएगी। मुख्य सचिव, DGP और NTA महानिदेशक के बीच होगी हॉटलाइन परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चंडीगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और NTA के महानिदेशक के बीच सीधी हॉटलाइन स्थापित की जाएगी। इस व्यवस्था से परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान हो सकेगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए किसी भी आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

पलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार

हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की फरीदाबाद यूनिट ने पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे आगरा चौक पर एक कार में रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा। इस मामले में ACB थाना फरीदाबाद में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने 2019 में गांव रामपुर खोर निवासी हरिप्रमोद उर्फ प्रमोद दीक्षित से राधा कॉलोनी में ITI के पास 287 गज का दो मंजिला मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया था। बाद में विवाद होने पर मामला अदालत पहुंच गया। मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे 70 हजार रुपए अदालत ने मकान की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम करने और उसे कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। कब्जा दिलाने की जिम्मेदारी एडिशनल सिविल जज की अदालत ने बेलिफ श्याम सुंदर को सौंपी थी। आरोप है कि श्याम सुंदर ने मकान का कब्जा दिलाने के बदले 70 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता पहले ही 20 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद उससे बाकी 50 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। आगरा चौक पर कार में रिश्वत लेते पकड़ा शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने आगरा चौक पर कार में 50 हजार रुपए लेते हुए श्याम सुंदर को पकड़ लिया। रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई। मौके पर राजपत्रित अधिकारी के तौर पर FMDA के XEN ओम दत्त मौजूद रहे। शिकायतकर्ता की ओर से पहले दिए गए 20 हजार रुपए के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें शिकायत ACB ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो टोल फ्री नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर शिकायत करें। इसके अलावा सतर्क हरियाणा ऐप पर फोटो और वीडियो के साथ भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। क्या होता है बेलिफ? बेलिफ (Bailiff) अदालत का एक कानूनी अधिकारी होता है। उसका मुख्य काम अदालत के आदेशों को लागू करवाना, कानूनी नोटिस या समन पहुंचाना और अदालत परिसर में व्यवस्था बनाए रखना होता है। भारत में इस पद से जुड़े अधिकारियों को नाजिर या अमीन के नाम से भी जाना जाता है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.