आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

TRF

Pahalgam Terror Attack UNSC में TRF का नाम शामिल, US ने भी Terrorist Organization घोषित किया

जम्मू-कश्मीर के Pahalgam (पहलगाम) में 22 अप्रैल 2025 को हुए बड़े आतंकी हमले को लेकर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 प्रतिबंध समिति की रिपोर्ट में इस हमले के पीछे The Resistance Front (TRF) का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज किया गया है। इससे पहले पाकिस्तान और चीन के विरोध के चलते TRF का नाम आधिकारिक बयानों में नहीं लिया जा रहा था। 26 निर्दोषों की मौत वाला भीषण हमला 22 अप्रैल को पहलगाम के Baisaran Valley (बैसारन वैली) में पांच आतंकियों ने टूरिस्टों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस Terror Attack में 26 निर्दोष लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल हुए। चश्मदीदों के मुताबिक, आतंकियों ने पहले धार्मिक पहचान पूछी और फिर गोलियां चलाईं। यह 2008 मुंबई हमलों के बाद भारत में सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। TRF और Lashkar-e-Taiba का कनेक्शन हमले की जिम्मेदारी लेने वाला TRF दरअसल पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba (LeT) का ही प्रॉक्सी ग्रुप है। इसका सरगना Sheikh Sajjad Gul (शेख सज्जाद गुल) है, जो पाकिस्तान के रावलपिंडी में छिपा हुआ है। TRF ने सोशल मीडिया पर हमले की तस्वीरें जारी कर दो बार इसकी जिम्मेदारी ली थी। अमेरिका ने TRF को Foreign Terrorist Organization घोषित किया 18 जुलाई 2025 को अमेरिका के विदेश विभाग ने TRF को Foreign Terrorist Organization (FTO) और Specially Designated Global Terrorist (SDGT) घोषित कर दिया। इसके बाद TRF की अमेरिकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी और वैश्विक स्तर पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यह भारत-अमेरिका की संयुक्त आतंकवाद विरोधी लड़ाई का बड़ा कदम है। चीन और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया चीन ने भी इस हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने की बात कही। UNSC रिपोर्ट में TRF का नाम आने से पाकिस्तान और उसके समर्थित आतंकी संगठनों पर दबाव बढ़ गया है। India का जवाब – Operation Sindoor और Mahadev हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर Operation Sindoor के तहत मिसाइल और ड्रोन हमले किए। पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारतीय सुरक्षा बलों ने करीब 1000 पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को नष्ट किया।इसके अलावा Operation Mahadev में भारतीय सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। सबूतों और बरामद दस्तावेजों से उनकी पाकिस्तानी पहचान की पुष्टि हुई। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Russia Earthquake 2025, Kamchatka Tsunami Alert, Japan Evacuation, US Hawaii Tsunami, Kuril Islands Bhukamp, Pacific Ocean Earthquake, Desh Harpal World News

Russia Earthquake: रूस में आया 8.8 तीव्रता का भूकंप, 12 देशों में Tsunami Alert, Japan से Hawaii तक खतरे की घंटी

Russia में 8.8 तीव्रता का Earthquake आया, जिससे Kamchatka और Kuril Islands प्रभावित हुए। Japan, USA, New Zealand समेत 12 देशों में Tsunami Alert जारी। 🌊 रूस में शक्तिशाली Earthquake से कांपा पूरा प्रशांत क्षेत्र, Japan से लेकर अमेरिका तक Tsunami Alert जारी देश हरपल डेस्क | वर्ल्ड न्यूज़रूस के सुदूर पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका (Kamchatka) में बुधवार तड़के दुनिया के छठे सबसे बड़े भूकंप ने दस्तक दी। इस 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने न केवल रूस बल्कि पूरे Northern Pacific को दहला दिया। USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर नीचे था। इससे उठी 4 मीटर ऊंची सुनामी लहरों ने रूस के Kuril Islands और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 12 से अधिक देशों में Tsunami Alerts जारी कर दिए गए हैं। रूस: Kuril Islands में आई पहली Tsunami लहर सेवेरो-कुरील्स्क (Severo-Kurilsk) में समुद्र का पानी शहर में घुस गया, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा। स्थानीय गवर्नर वालेरी लिमारेंको के अनुसार, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हालांकि, कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने बताया कि एक किंडरगार्टन को भी नुकसान पहुंचा है। कई लोग चिकित्सा सहायता के लिए अस्पतालों में पहुंचे हैं। जापान: 20 लाख लोगों की Evacuation, Nuclear Plants बंद Japan Meteorological Agency ने Tsunami की 40 सेमी ऊंची लहरों की पुष्टि की है, जो Hokkaido से Tokyo तक देखी गईं। NHK टेलीविजन के मुताबिक, जापान सरकार ने 2 मिलियन से अधिक लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। Fukushima Nuclear Plant समेत कई परमाणु संयंत्रों में कार्य रोक दिया गया है और सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है। अब तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। अमेरिका: Hawaii और California समेत कई क्षेत्रों में चेतावनी Pacific Tsunami Warning Center ने अमेरिका के Hawaii, Alaska और California Coast को लेकर चेतावनी जारी की है। Ventura, Los Angeles, Santa Barbara, और San Luis Obispo काउंटियों में तेज लहरों की आशंका है। ओरेगन स्टेट ने भी तटीय इलाकों में रात 11:40 बजे के बाद 2 फीट तक की लहरें उठने की संभावना जताई है। New Zealand: Entire Coastline पर चेतावनी New Zealand Civil Defence ने समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है। चेतावनी दी गई है कि समुद्र में असामान्य और तेज धाराएं, अप्रत्याशित उछाल वाले ज्वार आ सकते हैं। अन्य देशों में भी Tsunami Alert देश स्थिति चीन पूर्वी तट पर 30 से 100 सेंटीमीटर ऊंची लहरों की आशंका। फिलीपींस 1 मीटर तक की संभावित लहरें, तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी। इक्वाडोर गैलापागोस द्वीप समूह में तट खाली करने का आदेश। कनाडा ब्रिटिश कोलंबिया में अलर्ट। पेरू, मेक्सिको, ताइवान, इंडोनेशिया सभी तटीय क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा गया है। इतिहास के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में एक USGS के मुताबिक, यह भूकंप विश्व इतिहास के Top 10 सबसे शक्तिशाली Earthquakes में शामिल हो गया है। ⏰ भारतीय समयानुसार भूकंप का समय:बुधवार सुबह 4:54 AM 📍 भूकंप की तीव्रता:8.8 Magnitude 📍 गहराई:19.3 KM निष्कर्ष कामचटका से उठी इस भूचाल की लहरों ने एक बार फिर याद दिलाया कि प्रकृति की शक्ति के आगे कोई भी तैयारियां अपर्याप्त हो सकती हैं। वैज्ञानिकों और आपदा एजेंसियों की तत्परता ने जनहानि को सीमित रखने में मदद की है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। देश हरपल इस developing story पर नजर बनाए हुए है।
Read more
Bhopal Heavy Rain, भोपाल जलभराव, Bhopal School Holiday, Bhopal Dam Water Level, बड़ा तालाब पानी लेवल, भोपाल मौसम अपडेट, कोलार रोड बारिश, इको ग्रीन पार्क जलभराव

Heavy Rain Alert: भोपाल में 18 घंटे की बारिश से जलभराव, स्कूल बंद, डैम्स की स्थिति गंभीर

भोपाल में लगातार 18 घंटे हुई भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। इको ग्रीन पार्क, जानकी सोसायटी समेत अनेक इलाकों में हालात बिगड़े। स्कूलों की छुट्टी घोषित, बड़े तालाब समेत सभी डैम्स की स्थिति पर विशेष रिपोर्ट पढ़ें।भोपाल, देश हरपलभोपाल में बीते 18 घंटे से जारी भारी बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई है। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार शाम तक लगातार जारी रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इको ग्रीन पार्क और कोलार रोड स्थित जानकी सोसायटी में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, और इको ग्रीन पार्क की लगभग 100 से ज्यादा घरों में पानी घुस चुका है। Waterlogging Ground Report: प्रशासन की टीम मौके पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर SDM रवीशकुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नगर निगम की टीम और फायर ब्रिगेड लगातार पंप के माध्यम से पानी निकालने का प्रयास कर रही है। इंडस टाउन समेत अशोका गार्डन, लिंक रोड नंबर-1, करोंद, नेहरू नगर जैसे इलाकों से भी जलभराव की सूचना सामने आई है। School Holiday Alert: बुधवार को स्कूल बंद भारी बारिश के मद्देनज़र बुधवार को भोपाल के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। कलेक्टर के आदेश पर DEO एनके अहिरवार ने स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी किया है। डैम्स की स्थिति पर नजर: Water Level Updates Minal Residency, JK Road और भारत टॉकीज क्षेत्र में गाड़ियों की कतारें जेके रोड पर मिनाल रेजीडेंसी और सीवेट के सामने करीब दो फीट पानी जमा हो चुका है। वहीं, भारत टॉकीज से लेकर अल्पना तिराहा तक के रास्ते में भारी जलभराव की वजह से ट्रैफिक धीमा हो गया। भोपाल रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 🔊 डैम गेट खोलने से पहले सायरन बजा, कलियासोत में टेस्टिंग शुरू कलियासोत डैम के एक गेट को टेस्टिंग के लिए खोला गया। सबसे पहले सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया। भले ही यह टेस्टिंग थी, लेकिन इस मानसून में पहली बार डैम गेट खोला गया है। यदि बड़ा तालाब पूरी तरह भरता है तो भदभदा डैम के गेट खोले जाएंगे, जिससे पानी सीधे कलियासोत डैम में पहुंचेगा। भोपाल में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक बारिश की संभावना जताई है। अब जबकि मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है, उम्मीद की जा रही है कि अगस्त के पहले हफ्ते में तालाब और डैम्स भर जाएंगे। निष्कर्ष:भोपाल में जारी भारी बारिश ने जहां राहत पहुंचाई है, वहीं जलभराव की स्थिति ने परेशानी भी बढ़ा दी है। प्रशासन अलर्ट मोड में है, लेकिन नागरिकों से सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।
Read more
Operation Sindoor, PM Modi Pakistan Warning, US Vice President Call, भारत पाकिस्तान तनाव, मोदी लोकसभा भाषण, विजयोत्सव, आतंकवाद पर भारत की कार्रवाई, सिंदूर ऑपरेशन

Operation Sindoor: ‘जिन्हें भारत का पक्ष नहीं दिखता, उन्हें आईना दिखाने खड़ा हुआ हूं’, पीएम मोदी 

Operation Sindoor: पीएम मोदी ने संसद में खोला 9 तारीख की रात का राज, अमेरिका और पाकिस्तान को दी थी कड़ी चेतावनी नई दिल्ली, देश हरपल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के तमाम सवालों का करारा जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया। पीएम ने पहली बार बताया कि कैसे 9 तारीख की रात अमेरिका के उपराष्ट्रपति लगातार एक घंटे तक उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे सेना के साथ महत्वपूर्ण बैठक में व्यस्त थे। प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में कहा, किसी ने ऑपरेशन रोकने की नहीं की कोशिश: पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को रोकने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि यह भारत के आत्मविश्वास और सैन्य ताकत का प्रमाण है। “ये विजयोत्सव आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने का है। ये विजयोत्सव ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का है,” – पीएम मोदी इस पूरे घटनाक्रम में यह भी स्पष्ट हो गया कि भारत अब आतंक के खिलाफ सिर्फ बयान नहीं, एक्शन की नीति पर काम कर रहा है। विपक्ष पर निशाना: ‘विजयोत्सव’ को भी आलोचना का विषय बना दिया प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे देश की सुरक्षा और सेना की जीत को भी राजनीति का विषय बना रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि यह समय एकजुट होकर भारत की ताकत दिखाने का है, ना कि सवाल उठाने का।
Read more
Operation Sindoor, Rahul Gandhi Parliament Speech

Operation Sindoor in Parliament: राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोला- आपने रात 1:35 पर पाकिस्तान को फोन क्यों किया?

Operation Sindoor पर राहुल गांधी ने संसद में उठाए सवाल, कहा- आपने पाकिस्तान को पहले ही युद्ध विराम का संदेश क्यों भेजा? नई दिल्ली, देश हरपल ब्यूरो: संसद में आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पाक प्रायोजित Pahalgam attack की कड़ी निंदा करते हुए भारतीय सेना के शौर्य की सराहना की, लेकिन साथ ही सरकार की रणनीति और राजनीतिक इच्छाशक्ति पर तीखे सवाल खड़े किए। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, “पहलगाम में जो नृशंस हमला हुआ, वो पाकिस्तान सरकार द्वारा प्रायोजित था। इस हमले में निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई, और इस सदन के हर सदस्य ने एकजुट होकर पाकिस्तान की आलोचना की।” उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से पहले ही विपक्ष पूरी तरह से सरकार और सेना के साथ खड़ा था। सेना का सम्मान, पर सरकार की नीति पर सवाल राहुल गांधी ने कहा कि वह Karnal और Kanpur जाकर शहीदों के परिवारों से मिले और उनकी पीड़ा को महसूस किया। “जब मैं सेना के जवानों से हाथ मिलाता हूं, मुझे पता चल जाता है कि वह एक टाइगर है। हमारे सैनिक देश के लिए मरने को तैयार रहते हैं, लेकिन सरकार को भी उनके साथ राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ खड़ा होना चाहिए।” “1:35 AM पर पाकिस्तान को कॉल करना क्या राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाता है?” राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपने खुद बताया कि ऑपरेशन सिंदूर 1:05 AM पर शुरू हुआ और 1:35 AM पर पाकिस्तान को फोन कर कहा गया कि हम गैर-सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। “आपने पाकिस्तान को बता दिया कि आप युद्ध नहीं चाहते। आपने उनकी वायु रक्षा प्रणाली पर हमला करने से मना किया। इससे क्या संदेश गया?” राहुल गांधी ने कहा कि इससे भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति पर प्रश्नचिन्ह लगते हैं। Air Force को ऑपरेशन की स्वतंत्रता क्यों नहीं दी गई? राहुल ने इंडोनेशिया के रक्षा विशेषज्ञ कैप्टन शिव कुमार का हवाला देते हुए कहा कि भारत ने कुछ विमान खोए क्योंकि हमारे पायलटों को पाकिस्तान की एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला न करने का आदेश मिला था। “जब आप युद्ध के मैदान में हों, तो वायुसेना को पूर्ण स्वतंत्रता मिलनी चाहिए, जैसे 1971 में इंदिरा गांधी ने मानेकशॉ को दी थी।”
Read more
Gautam Gambhir Oval clash, Oval pitch controversy, India vs England 5th Test 2025, Lee Fortis curator fight, टीम इंडिया विवाद, ओवल मैदान बहस, Serious Gambhir argument, Coach Groundsman fight

Coach-Groundsman Clash: ओवल पिच पर गंभीर और क्यूरेटर में भिड़ंत, टीम इंडिया के कैंप में गर्मी

Team India के हेड कोच Gautam Gambhir और ओवल पिच क्यूरेटर Lee Fortis के बीच जोरदार बहस। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट से पहले मैदान पर हुआ टकराव। जानिए पूरा मामला। पूरा मामला: कोच गंभीर और क्यूरेटर फोर्टिस में तीखी झड़प भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान में खेला जाना है, लेकिन उससे पहले ही मैदान पर गरमा-गरमी का माहौल बन गया। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और ओवल के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच मंगलवार को विवाद इतना बढ़ गया कि गंभीर को गुस्से में फोर्टिस को जाने का इशारा करते हुए देखा गया। क्या था विवाद का कारण? ईएसपीएनक्रिकइंफो (source) के अनुसार, जब भारतीय टीम वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन के लिए ओवल पहुंची, तब फोर्टिस ने टीम के खिलाड़ियों को पिच के करीब आने से रोका। क्यूरेटर को चिंता थी कि पिच को नुकसान हो सकता है। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक बातचीत कर ही रहे थे कि गंभीर बीच में आ गए और फोर्टिस से कहने लगे: “आप हमें ये मत बताइए कि हमें क्या करना है। आप सिर्फ एक ग्राउंड्समैन हैं, अपनी हद में रहें।” वीडियो हुआ वायरल, कोटक ने दी सफाई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला और गरमाया। इसके बाद कोच कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफाई दी कि उन्होंने और टीम ने रबर स्पाइक्स पहने हुए थे और वे बस विकेट को देखने गए थे। पिच से 2.5 मीटर दूर रहने की हिदायत उन्हें असामान्य लगी क्योंकि मैच अगले दिन था और मैदान पर कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया था। “यह कोई 200 साल पुराना धरोहर नहीं है जिसे छूना मना हो। हम सिर्फ पिच को देख रहे थे,” – कोटक। आखिर क्यों उभरा ये मुद्दा? कोटक के अनुसार, विवाद की असली जड़ बातचीत का लहजा था। उन्होंने इशारा किया कि जब आप विशेषज्ञों से बात करते हैं, तो भाषा और व्यवहार संतुलित होना चाहिए। यह मामला सिर्फ पिच नहीं, बल्कि पेशेवर सम्मान और कम्युनिकेशन पर भी सवाल उठाता है।
Read more
Operation Sindoor, Priyanka Gandhi in Parliament, पहलगाम हमला, TRF आतंकी हमला, Amit Shah जवाब, केंद्र सरकार आलोचना, लोकसभा बहस, सुरक्षा चूक, आतंकवाद जम्मू-कश्मीर, गृह मंत्री पर निशाना

Operation Sindoor: लोकसभा में प्रियंका गांधी का तीखा हमला, बोलीं – सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया

नई दिल्ली, देश हरपल ब्यूरो।लोकसभा में मंगलवार को Operation Sindoor पर हुई बहस के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही की मांग की। प्रियंका गांधी ने संसद में सवाल उठाते हुए कहा, “पहलगाम की बायसरन घाटी में सुरक्षा क्यों नहीं थी? हजारों लोग वहां जाते हैं, क्या सरकार को इसका अंदाज़ा नहीं था? सरकार ने नागरिकों को भगवान भरोसे छोड़ दिया।” उन्होंने तीखे लहजे में पूछा कि जब वहां कोई सुरक्षा बल मौजूद नहीं था, तो जिम्मेदारी कौन लेगा? जनता भगवान भरोसे, सरकार प्रचार में व्यस्त: प्रियंका प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार केवल इवेंट और प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। “इस सरकार को जनता की चिंता नहीं, सिर्फ अपनी छवि की पड़ी है। जनता के सवालों से ये सरकार हमेशा बचती है।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जवाबदेही होती है, लेकिन यहां सिर्फ बहानों और पुराने इतिहास की बातें करके वर्तमान की ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा है। TRF को लेकर भी घेरा, पूछा- किसकी ज़िम्मेदारी? प्रियंका गांधी ने जम्मू-कश्मीर में हमले के लिए ज़िम्मेदार आतंकी संगठन TRF (The Resistance Front) को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “TRF ने कई हमले किए, लेकिन उसे 2023 में आतंकी संगठन घोषित किया गया। क्या सरकार को पहले इसकी भनक तक नहीं लगी?” उन्होंने सवाल किया कि क्या गृह मंत्री या खुफिया एजेंसियों ने अब तक कोई जवाबदेही ली? “क्या किसी ने इस्तीफा दिया? खुफिया विभाग गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है — इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?” उन्होंने यह भी जोड़ा कि 11 वर्षों से केंद्र में एक ही सरकार है, फिर ज़िम्मेदारी से कैसे भागा जा सकता है? अमित शाह को लेकर तीखे तंज प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के आंसुओं की बात तो करते हैं, लेकिन सीजफायर के फैसले पर चुप हैं। उन्होंने पूछा, “जब हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, तब संघर्षविराम क्यों घोषित किया गया? क्या यह जनता और सेना के हित में था या कोई राजनीतिक मजबूरी?” उन्होंने कहा कि देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। निष्कर्ष: Operation Sindoor के बहाने संसद में विपक्ष ने सरकार की सुरक्षा नीतियों पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका गांधी के इस हमले से सत्तापक्ष को जवाब देना कठिन होता जा रहा है। क्या सरकार अब इन आरोपों पर कोई सफाई देगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
Read more
Operation Sindoor, Amit Shah Lok Sabha Speech, Chidambaram Pakistan remark, Pahalgam attack, आतंकी पाकिस्तान से, मोदी सरकार आतंकवाद, सिंधु जल संधि, Surgical Strike, POK Strike, भारत-पाक सीमा हमला

Operation Sindoor: Lok Sabha में गरजे अमित शाह, बोले– पाकिस्तान को बचाने में क्यों लगी है कांग्रेस?

Operation Sindoor पर लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने पी. चिदंबरम के बयान पर तीखा हमला बोला। बोले- कांग्रेस पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कोशिश कर रही है। आतंकियों की पहचान हो चुकी है, मददगार पकड़े गए हैं। Operation Sindoor पर लोकसभा में मंगलवार को गहमागहमी देखने को मिली। गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई की पूरी टाइमलाइन रखते हुए कांग्रेस और विशेष रूप से पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “चिदंबरम पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कोशिश कर रहे हैं और यह बयान देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।” “पाकिस्तान को क्यों बचा रही है कांग्रेस?” – शाह का सीधा सवाल गृह मंत्री ने चिदंबरम के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने पूछा था कि क्या पुख्ता सबूत है कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। शाह ने जवाब में कहा, “हमारे पास सबूत हैं – मारे गए आतंकियों के पास पाकिस्तान की बनी चॉकलेट, वोटर ID और हथियार मिले हैं। उनके मददगारों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।” 22 अप्रैल के हमले के बाद कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन सिंदूर? शाह बोले – आतंकवादी मारे गए लेकिन विपक्ष को दुःख है अमित शाह ने कहा, “जब हमने तीन आतंकियों को मारा तो अपेक्षा थी कि पूरे सदन में संतोष होगा, लेकिन विपक्ष के चेहरों पर स्याही छा गई। ऐसा लगता है उन्हें आतंकियों के मारे जाने से दुख है।” 💣 100 KM अंदर घुसकर किया गया पाकिस्तान में हमला – शाह का बड़ा दावा शाह ने कहा कि इस बार की कार्रवाई PoK नहीं बल्कि पाकिस्तान की ज़मीन पर 100 किलोमीटर अंदर घुसकर की गई। उन्होंने बताया कि इसमें हाफिज मोहम्मद जमील, मुदस्सर खादियान और याकूब मलिक जैसे खूंखार आतंकवादी मारे गए। उन्होंने दावा किया कि इस बार सिर्फ आतंकियों के 9 अड्डे तबाह किए गए, कोई सिविलियन नहीं मारा गया। सीजफायर क्यों हुआ? शाह ने बताया कारण 8 मई को पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी के जवाब में भारत ने 9 मई को एयरबेस को टारगेट किया। पाकिस्तान के DGMOs ने 10 मई को फोन कर संघर्ष विराम की मांग की, जिसे भारत ने शाम 5 बजे स्वीकार किया। इतिहास का हवाला: नेहरू और कांग्रेस की भूलें गिनाईं अमित शाह ने कहा, “1948 में नेहरू के एकतरफा सीजफायर ने PoK को स्थायी कर दिया। 1971 के युद्ध में 93 हजार युद्धबंदियों और जीती हुई जमीन को भी कांग्रेस सरकार ने लौटा दिया। सिंधु जल संधि में भी 80% पानी पाकिस्तान को दे दिया गया। क्या यही नीति राष्ट्रहित की थी?” पोटा पर कांग्रेस का विरोध – आतंकवाद को समर्थन? शाह ने बताया कि 2002 में POTA (Prevention of Terrorism Act) लाया गया था जिसे कांग्रेस ने गिरा दिया। 2004 में सत्ता में आते ही इसे हटा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोटबैंक के लिए आतंकियों को बचाती रही है। निष्कर्ष: ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में हुई चर्चा ने एक बार फिर आतंकवाद पर राजनीतिक मतभेदों को उजागर कर दिया है। जहां सरकार ने इसे ‘स्ट्रेटजिक मास्टरस्ट्रोक’ बताया, वहीं विपक्ष ने सवाल उठाए। लेकिन गृह मंत्री ने तथ्यों, सबूतों और ऐतिहासिक संदर्भों से अपना पक्ष स्पष्ट किया।
Read more
Heavy Rain Alert MP, Madhya Pradesh Barish Update, भोपाल बारिश न्यूज़, नर्मदा नदी उफान, MP Rain School Holiday, नीमच हाईवे बंद, MP Rainfall July 2025, देश हरपल बारिश अपडेट

Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश, कई नदियां उफान पर, स्कूलों में छुट्टी

मध्यप्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, नीमच सहित कई जिलों में जलभराव और नदियों के उफान से जनजीवन प्रभावित। जानें जिलेवार स्थिति।प्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर, जलभराव से लोग बेहाल मध्यप्रदेश में मॉनसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, नीमच, गुना सहित 25 से ज्यादा जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं रिमझिम बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। बारिश से नर्मदा, गाडगंगा, ब्राह्मणी, और ताल जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं, जिससे सड़कों पर जलभराव, पुल बंद, और स्कूलों की छुट्टियों की नौबत आ गई है। जिलेवार बारिश और उससे जुड़ी मुख्य घटनाएं शाजापुर, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, खरगोन, रतलाम, बालाघाट, सिंगरौली जैसे जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश जारी है। भोपाल में सोमवार सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। IMD ने Yellow Alert जारी किया है। राजगढ़ के खिलचीपुर में गाडगंगा नदी उफान पर है, शहर में कई घर और दुकानें जलमग्न हो गए। ब्यावरा में नाले में जलस्तर बढ़ने से घुरेल मार्ग बंद हो गया है। नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र में ब्राह्मणी और ताल नदी के उफान से नीमच-कोटा हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। गुना में अलर्ट के चलते 8वीं तक के स्कूलों में मंगलवार को छुट्टी घोषित की गई है। शिवपुरी में सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग पर दो मगरमच्छ खुलेआम घूमते नजर आए। राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। सीहोर के इच्छावर में झरने में डूबे दो छात्रों के शव सोमवार को बरामद हुए। मंदसौर के भानपुरा में ‘बड़े महादेव झरने’ पर प्रशासनिक रोक के बावजूद लोग रील्स बनाते दिखे।
Read more
Bus Accident in Devghar, Kavad Yatra News, Deoghar Basukinath Route, Jharkhand Bus Accident, Devghar Kavad Yatra Tragedy, Sawan Kavad Accident 2025

कांवड़ियों से भरी बस देवघर-बासुकीनाथ मार्ग पर हादसे का शिकार, 6 की मौत, 26 घायल

Devghar से बासुकीनाथ जा रही कांवड़ियों की बस हादसे का शिकार, 6 की मौत, 26 घायल। तेज रफ्तार और नींद में चालक के कारण हुआ हादसा। देवघर, झारखंड – सावन की श्रद्धा भरी कांवड़ यात्रा एक दर्दनाक हादसे में बदल गई जब मंगलवार की सुबह झारखंड के सरठ थाना क्षेत्र के कुरसेला मोड़ के पास कांवड़ियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बिहार के नवादा जिले से आए कांवड़िए देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर बासुकीनाथ धाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बस एक तेज़ रफ्तार ट्रक से टकराकर पत्थर और ईंटों के ढेर में जा घुसी। इस भीषण बस हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 26 से अधिक घायल हुए हैं। कई की हालत गंभीर है, जिन्हें रांची रेफर किया गया है। हादसा कैसे हुआ? बस में सवार एक घायल कांवड़िए ने बताया कि बस तेज़ रफ्तार में थी और ड्राइवर को झपकी लग गई, जिसके चलते पहले बस एक ट्रक से टकराई और फिर पत्थर पर चढ़ती हुई ईंटों के ढेर से टकरा गई। हादसे के समय अधिकतर कांवड़िए सो रहे थे, जिससे वे संभल भी नहीं पाए। चश्मदीद की मार्मिक कहानी घायल सुनील कुमार ने रोते हुए बताया, “बस अचानक से लड़खड़ाई और एक बड़े पत्थर से टकरा गई। मैं जैसे-तैसे बाहर निकल पाया, लेकिन मेरी पत्नी सुमन कुमारी अंदर ही फंसी रही। अगर समय पर सहायता मिलती तो शायद मेरी पत्नी भी आज जिंदा होती।” राहत और बचाव कार्य हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। देवघर सदर अस्पताल और बासुकीनाथ उप-स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को भर्ती कराया गया। कई की हालत नाज़ुक होने के कारण उन्हें रांची मेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आक्रोश राधेश्याम सिंह, मोहन महतो और मनोज पासवान जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि कुरसेला मोड़ एक जाना-पहचाना दुर्घटनाग्रस्त स्थल है। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन न प्रशासन ने स्पीड कंट्रोल के उपाय किए और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाया। प्रत्यक्षदर्शी रामचंद्र ठाकुर ने कहा, “हम खेत में काम कर रहे थे तभी धमाके जैसी आवाज़ आई। जब पहुंचे तो खून से सने कांवड़िए ईंटों के ढेर में दबे पड़े थे। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी और खुद बचाव शुरू किया।” प्रशासन की कार्रवाई प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जा रही है। मृतक और घायल ज़्यादातर नवादा जिले के अकबरपुर, हिसुआ और पकरीबरावां प्रखंडों के रहने वाले हैं। सावधानी और सच्चाई यह हादसा श्रद्धालुओं की जान की कीमत पर लापरवाही का नतीजा बन गया है। सावन में लाखों श्रद्धालु देवघर-बासुकीनाथ मार्ग पर यात्रा करते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं चेतावनी देती हैं कि बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट, चालकों की निगरानी, और खतरनाक मोड़ों की मरम्मत अब अनिवार्य है।
Read more
1 2 3 4 … 30

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.