आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Protest

Bihar Voter Verification Protest in Parliament संसद में Black Dress में हंगामा, Speaker बोले- सड़क जैसा बर्ताव न करें

बिहार में चल रहे Voter List Verification Campaign (SIR) को लेकर संसद और बिहार विधानसभा दोनों जगह मंगलवार को जबरदस्त Political Protest देखने को मिला। विपक्षी दलों ने इस अभियान को लोकतंत्र के खिलाफ साजिश बताया और Black Dress पहनकर जोरदार Protest किया। संसद में काला कपड़ा पहनकर हंगामा, ‘SIR वापस लो’ के नारे संसद के मानसून सत्र के दौरान Lok Sabha और Rajya Sabha दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने Black Clothes पहनकर ‘SIR वापस लो’, ‘लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लगाते हुए वेल में पहुंचकर Protest किया। Congress, RJD, Samajwadi Party, DMK और Left पार्टियों के सांसदों ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर वोटर वेरीफिकेशन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे गरीब और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं को वोट देने से वंचित किया जाएगा। Lok Sabha Speaker Om Birla ने नाराजगी जताते हुए कहा,“यह सदन चर्चा के लिए है, सड़क जैसा व्यवहार यहां स्वीकार्य नहीं है।”हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी—पहले 12 बजे, फिर 2 बजे तक। Bihar Assembly में भी हंगामा, Rabri Devi ने काली साड़ी में किया विरोध Patna स्थित बिहार विधान परिषद और विधानसभा में भी विपक्ष का गुस्सा फूटा। पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi के नेतृत्व में महिला विधायकों ने Black Saree पहनकर प्रदर्शन किया और विधानमंडल की सीढ़ियों पर बैठकर नारेबाज़ी की। RJD, Congress और CPI-M नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार वोटर लिस्ट के नाम पर “Vote Ka Chayanikaran” कर रही है ताकि विपक्षी वोटरों को हटाया जा सके। विरोध-प्रदर्शन का स्तर इतना बढ़ गया कि कुछ जगहों पर नेताओं ने मुंह पर कालिख पोतकर SIR के खिलाफ नाराज़गी जताई। सरकार की सफाई: वोटर लिस्ट की शुद्धता जरूरी बिहार सरकार और केंद्र ने SIR को Electoral Cleansing Process बताया है। सरकार का कहना है कि यह अभियान Election Commission की निगरानी में पारदर्शी ढंग से चल रहा है। Deputy CM Vijay Sinha ने कहा,“जो लोग विरोध कर रहे हैं, वो भ्रम फैला रहे हैं। वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया का मकसद सिर्फ मृत या फर्जी वोटरों को हटाना है।” हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Missile

Pakistan Shaheen-III Missile Crash न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास हादसा, बड़ा विस्फोट और इंटरनेट ब्लैकआउट

Pakistan ने 22 जुलाई को अपनी Medium-Range Ballistic Missile Shaheen-III का परीक्षण किया, लेकिन ये टेस्ट भारी चूक के साथ खत्म हुआ। मिसाइल अपने निर्धारित ट्रैक से भटक गई और बलूचिस्तान के डेरा बुगती जिले में एक न्यूक्लियर फैसिलिटी के नज़दीक जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और एक बड़ी Tragedy टल गई। Missile Test या Technical Failure? पाकिस्तानी सेना ने डेरा गाजी खान से Shaheen-III का परीक्षण किया था। लेकिन उड़ान के दौरान मिसाइल का नियंत्रण खो गया और यह डेरा बुगती इलाके में गिर गई, जो कि एक न्यूक्लियर प्रोसेसिंग साइट और स्थानीय आबादी से बेहद करीब था। धमाका और Internet Shutdown धमाका और Internet Shutdown Experts की राय International Impact हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee ने उठाए सवाल Jagdeep Dhankhar का Resignation सिर्फ Health Issue नहीं

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) के अचानक दिए गए इस्तीफे ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। जहाँ आधिकारिक तौर पर उनके Resignation की वजह “Health Issues” बताई गई, वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इसपर गहरा शक जताया है। Mamata Banerjee का बड़ा बयान: Mamta Banerjee ने कहा: “Jagdeep Dhankhar एकदम स्वस्थ हैं। Health को कारण बताना सिर्फ बहाना है। मुझे लगता है इसके पीछे कोई और Political वजह है।” उन्होंने यह भी कहा कि वह धनखड़ जी को व्यक्तिगत रूप से जानती हैं और उन्हें कभी गंभीर रूप से बीमार नहीं देखा। Opposition ने भी उठाए सवाल: Judiciary और Farmers पर बयान बने वजह? राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि उपराष्ट्रपति रहते हुए धनखड़ ने Judiciary पर तीखी टिप्पणियाँ की थीं और किसानों के मुद्दों पर भी सरकार से अलग राय रखी थी। इससे उन्हें पार्टी नेतृत्व से टकराव का सामना करना पड़ा। घटनाक्रम की टाइमलाइन: तारीख प्रमुख घटनाएं 21 जुलाई 2025 संसद के मानसून सत्र के पहले दिन Jagdeep Dhankhar ने VP पद से इस्तीफा दिया 22 जुलाई 2025 Mamata Banerjee ने इस्तीफे की वजह पर सवाल उठाए हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bank of Baroda Recruitment 2025: 2500 पदों पर नौकरी का मौका, 24 जुलाई आखिरी तारीख

Bank of Baroda Recruitment 2025: 2500 पदों पर नौकरी का मौका, 24 जुलाई आखिरी तारीख

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Bank of Baroda ने 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2025 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अप्लाई कर लें। भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी: योग्यता: चयन प्रक्रिया: आवेदन कैसे करें: क्यों करें आवेदन? बैंक ऑफ बड़ौदा देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक है। यहां नौकरी का मतलब है स्थिर करियर, अच्छा वेतन और सामाजिक प्रतिष्ठा। ऐसे में युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Anshul Kamboj Debut,

England के खिलाफ आग उगल सकते हैं अंशुल कांबोज, Team India के नेट्स में कहर बरपाया!

India vs England Test Series में Team India के लिए अंशुल कांबोज डेब्यू कर सकते हैं। चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी होने से युवा तेज गेंदबाज को मौका मिलने की उम्मीद है। मैनचेस्टर टेस्ट में अंशुल कांबोज डेब्यू करेंगे? टीम इंडिया की रणनीति में बड़ा बदलाव संभव भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में एक नया चेहरा डेब्यू कर सकता है – अंशुल कांबोज। अर्शदीप सिंह और आकाश दीप की फिटनेस को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच, अंशुल को नेट्स में गेंदबाजी करते हुए देखा गया और उन्होंने अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट को प्रभावित किया है। नेट्स में शानदार प्रदर्शनTimes of India की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम में शामिल होने के बाद अंशुल ने मैनचेस्टर नेट्स सेशन में 45 मिनट तक नई गेंद से गेंदबाजी की। वह न सिर्फ कोच गौतम गंभीर के साथ गहन चर्चा करते दिखे बल्कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर खिलाड़ियों से भी सलाह लेते नजर आए। अन्य खिलाड़ियों की स्थिति इन सब स्थितियों को देखकर यह लगभग तय माना जा रहा है कि नितीश की जगह शार्दुल ठाकुर और आकाश दीप की गैरहाजिरी में प्रसिद्ध कृष्णा या अंशुल कांबोज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। प्रसिद्ध कृष्णा की गैर-भागीदारी के बाद कांबोज का पलड़ा भारी लग रहा है। अंशुल कांबोज का रिकॉर्ड
Read more
Mumbai Train Blast,

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के 12 दोषियों की रिहाई पर महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची

मुंबई ट्रेन धमाके: हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट की शरण में, 24 जुलाई से सुनवाई देश हरपल डेस्क | मुंबई:2006 के मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा 12 दोषियों को बरी किए जाने के फैसले से महाराष्ट्र सरकार हैरान है और उसने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की अर्जेंसी को मानते हुए 24 जुलाई से इस पर सुनवाई शुरू करने का ऐलान किया है। सरकार ने फैसले को बताया ‘चौंकाने वाला’ इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने CJI बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने इस मामले की गंभीरता पर ज़ोर देते हुए जल्द सुनवाई की मांग की।उन्होंने कहा कि, “राज्य सरकार ने फैसले के खिलाफ अपील पहले ही तैयार कर ली है और यह एक बेहद गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।” CJI गवई ने यह स्पष्ट किया कि कुछ दोषियों को पहले ही रिहा किया जा चुका है, लेकिन फिर भी मामला गुरुवार (24 जुलाई) के लिए लिस्ट किया जाएगा। क्या हुआ था 11 जुलाई 2006 को? 👉 11 जुलाई 2006 को शाम करीब 6:24 से 6:35 बजे के बीच मुंबई की सात अलग-अलग लोकल ट्रेनों में 11 मिनट के भीतर भयानक धमाके हुए थे।👉 इन बम धमाकों में 189 लोग मारे गए थे और 824 लोग घायल हुए थे।👉 बम प्रेशर कुकर में रखे गए थे और ट्रेनों के फर्स्ट क्लास डिब्बों को निशाना बनाया गया था। 📁 13 आरोपी, 5 को फांसी, 7 को उम्रकैद इस केस में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा चला था।साल 2015 में MCOCA कोर्ट ने एक आरोपी को बरी कर दिया, जबकि बाकी 12 में से 5 को फांसी और 7 को उम्रकैद की सजा मिली थी।इनमें से एक फांसी की सजा पाए अभियुक्त की 2021 में मौत हो गई थी। हाई कोर्ट का फैसला क्यों विवादित? 📌 21 जुलाई 2025 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस मामले में कई कानूनी खामियां हैं और सबूत पर्याप्त नहीं हैं।📌 कोर्ट ने यह कहते हुए सभी 12 दोषियों को बाइज्ज़त बरी कर दिया कि उनकी सजा न्यायिक प्रक्रिया की कमियों पर आधारित थी।📌 सभी दोषी पिछले 18 साल से जेल में बंद थे। सरकार की दलील: “ये फैसले आतंक के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करते हैं” सरकार का तर्क है कि इस तरह के फैसले, न सिर्फ न्याय प्रक्रिया की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि देश की आतंकवाद के खिलाफ रणनीति को भी कमजोर करते हैं।सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से ‘त्वरित और विशेष’ सुनवाई की मांग की है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
Read more
Aadhaar FaceRD App, UIDAI New Aadhaar App, Aadhaar Face Authentication, Aadhaar Digital Verification, FaceRD Android App, आधार कार्ड फेस ऑथेंटिकेशन, आधार ऐप गूगल प्ले स्टोर

अब Aadhaar की फोटोकॉपी की झंझट खत्म, UIDAI ने लॉन्च किया नया Face Authentication App

अब चेहरा ही पहचान है! UIDAI का नया Aadhaar FaceRD ऐप लॉन्च, डिजिटल पहचान का नया युग शुरू आधार कार्ड अब और ज़्यादा डिजिटल हो गया है। UIDAI ने अपने नए FaceRD App को Google Play Store पर लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के आने के बाद अब आपको होटल, एयरपोर्ट, सिम कार्ड लेने या किसी भी जगह आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ Face Authentication से आपका काम हो जाएगा। क्या है Aadhaar FaceRD App? FaceRD दरअसल एक फेस ऑथेंटिकेशन ऐप है, जिसे UIDAI ने डेवलप किया है। इसके ज़रिए अब Aadhaar से जुड़ी पहचान डिजिटल तरीके से सिर्फ आपके चेहरे को स्कैन कर करके पूरी हो जाएगी। इस ऐप को इसी साल अप्रैल में IT Minister अश्विनी वैष्णव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि यह ऐप भारत की डिजिटल पहचान व्यवस्था को और मजबूत बनाएगा। FaceRD App कैसे काम करता है? बस! अब आपको कहीं भी पहचान के लिए कोई पेपर या फोटो कॉपी नहीं ले जानी पड़ेगी। iPhone यूज़र्स को इंतजार करना होगा फिलहाल यह ऐप केवल Android यूज़र्स के लिए उपलब्ध है और वो भी Developer Version के रूप में। UIDAI द्वारा iOS वर्जन को लेकर कोई समयसीमा नहीं बताई गई है, लेकिन यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इससे क्या फायदे होंगे? ✅ फोटोकॉपी की जरूरत खत्म✅ तेज़ और सुरक्षित पहचान प्रक्रिया✅ फेस ऑथेंटिकेशन का आसान इंटरफेस✅ डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत
Read more
Apache Helicopter Joins Indian Army

अब भारत के दुश्मनों पर कहर बनकर टूटेगा ‘ब्लैक डेथ’

Apache Helicopter Joins Indian Army: अब दुश्मनों पर कहर बनकर टूटेगा ‘ब्लैक डेथ’ देश हरपल डेस्क | 22 जुलाई 202515 महीने की देरी के बाद आखिरकार इंडियन आर्मी को उसका पहला Apache AH-64E Attack Helicopter मिल गया है। 22 जुलाई को इसकी पहली खेप में तीन एडवांस्ड अटैक हेलीकॉप्टर आर्मी एविएशन कोर (AAC) को सौंपे गए। इंडियन आर्मी ने इसकी जानकारी अपने X (Twitter) हैंडल पर दी। मार्च 2024 में ही AAC ने एक स्क्वाड्रन गठित कर दी थी, और पायलट्स की ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी थी। अब अपाचे की तैनाती के साथ भारतीय सेना को युद्धक्षेत्र में एक नई धार मिलने जा रही है। पहले वायुसेना, अब थलसेना में एंट्री पहली बार 1984 में अमेरिका की सेना में शामिल हुआ Apache अब दुनिया के 17 से ज़्यादा देशों की सैन्य ताकत का हिस्सा है, जिनमें भारत भी शामिल है। इंडियन एयरफोर्स में 2015 से 22 अपाचे पहले से सेवा में हैं। उनकी शानदार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को देखते हुए 2020 में थलसेना के लिए 6 अपाचे की डील की गई थी। इस डील की कुल कीमत 600 मिलियन डॉलर (लगभग 5000 करोड़ रुपये) थी। अपाचे की ताकत: घातक हथियारों से लैस Apache AH-64E Guardian को दुनिया का सबसे खतरनाक अटैक हेलीकॉप्टर माना जाता है। इसमें अत्याधुनिक हथियारों और तकनीकों का संगम देखने को मिलता है। Hellfire Missiles 11 किलोमीटर की रेंज वाली ये मिसाइल टैंक, बंकर और हेलीकॉप्टर्स को पलभर में तबाह कर सकती है। ये laser-guided और radar-guided दोनों मोड में काम करती है। Hydra Rockets हर साइड में 19-19 रॉकेट्स वाले लॉन्चर लगे होते हैं। इनके फोल्डिंग फिन्स इन्हें अपने लक्ष्य पर सटीक वार करने में सक्षम बनाते हैं। Chain Gun नीचे की ओर लगी 30 mm की M230 Chain Gun एक मिनट में 600–650 राउंड तक फायर कर सकती है। इसकी मैगजीन में 1200 राउंड्स होते हैं। Ultra-Advanced Sensors इसके रोटर के ऊपर लगा Longbow Radar, सामने Night Vision Sensors और Laser Target Designator इसे रात में भी अचूक बनाते हैं। Radar & IR Jammer दुश्मन की मिसाइल को कंफ्यूज करने के लिए इसमें Radar Jammer और Infrared Jammer भी मौजूद हैं। टेक्निकल फीचर्स: एक नज़र में फीचर डिटेल क्रू 2 (पायलट + गनर) लंबाई 48.16 फीट ऊंचाई 15.49 फीट रोटर डायमीटर 48 फीट वजन (अधिकतम) 10,432 किलोग्राम अधिकतम स्पीड 280 किमी/घंटा क्लाइंब रेट 2,800 फीट/सेकंड ऑपरेशनल ऊंचाई 20,000 फीट शानदार इतिहास: ‘ब्लैक डेथ’ का कहर ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म (1991) में जब इराक की सेना पर अमेरिका ने धावा बोला, तो अपाचे ने अकेले ही 500 से ज्यादा टैंकों और सैकड़ों वाहनों को तबाह किया। इराकी सैनिकों ने इसे ‘Black Death’ नाम दिया था। उसके बाद पानामा (Operation Just Cause), गल्फ वॉर (2003) और अफगानिस्तान में भी अपाचे ने अपने जलवे दिखाए। भारत के लिए क्यों है खास? सबसे अहम बात ये है कि अपाचे का Fuselage भारत में बनता है, वह भी Tata Advanced Systems द्वारा। इससे इसकी मेंटेनेंस सस्ती और आसान हो जाती है। अब आर्मी को अगले तीन हेलीकॉप्टर की डिलीवरी का इंतजार है, जिससे पूरी स्क्वाड्रन ऑपरेशनल हो सकेगी।
Read more
SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती: आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 2402 पदों पर मौका

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती: आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 2402 पदों पर मौका

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। SSC (Staff Selection Commission) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 के तहत 2402 पदों पर भर्ती निकाली है और आवेदन की आखिरी तारीख 23 जुलाई 2025 है। अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए अगर आपने अब तक फॉर्म नहीं भरा है तो जल्द से जल्द आवेदन कर लें। भर्ती का विवरण: जरूरी तारीखें: आवेदन शुल्क: कैसे करें आवेदन? देशभर के युवाओं के लिए यह एक बड़ा मौका है। कई छात्र ऐसे भी हैं जो संसाधनों की कमी के बावजूद दिन-रात मेहनत करते हैं। यह भर्तियाँ उनके सपनों को उड़ान देने का जरिया बन सकती हैं। इसलिए देर न करें और इस अवसर को हाथ से न जाने दें। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
India US Trade Deal, 1 August Tariff, US Delegation Visit India, Dairy Sector Employment, India Agriculture Tariff, Biden Trade Policy, BRICS Tariff Warning, Russia Oil Ban

Trade Tension: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अधर में, क्या 1 अगस्त से लागू होगा 26% टैरिफ?

देश हरपल ब्यूरो | नई दिल्ली, 22 जुलाई 2025 India-US Trade Deal को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, लेकिन वाशिंगटन में हुई बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। भारत का डेलिगेशन अमेरिका से लौट चुका है और अब अमेरिका के डेलिगेशन के अगस्त के दूसरे हफ्ते भारत आने की उम्मीद है। लेकिन बड़ा सवाल ये है – क्या 1 अगस्त से भारत को 26% टैरिफ देना पड़ेगा? अमेरिकी चेतावनी: “1 अगस्त से टैरिफ तय हैं” US Commerce Secretary हॉवर्ड लुटनिक ने 20 जुलाई को दिए गए एक इंटरव्यू में साफ कर दिया: “1 अगस्त से नई टैरिफ दरें लागू होंगी। उसके बाद भी बात हो सकती है, लेकिन टैरिफ देना ही होगा।” इस बयान के बाद भारत में एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर से जुड़े करोड़ों लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यही दो क्षेत्र अमेरिका के मुख्य दबाव बिंदु हैं। भारत का रुख: “डेयरी और मक्का पर नहीं होगा समझौता” सूत्रों के अनुसार, भारत ने अमेरिका की उन मांगों को मानने से इनकार कर दिया है जिनका सीधा असर देश के कृषि ढांचे और 8 करोड़ डेयरी वर्कर्स की आजीविका पर पड़ता। भारत न तो मक्का (corn) और न ही सोयाबीन पर टैरिफ में कटौती को लेकर राजी है। बातचीत में देरी: अमेरिका ने क्यों नहीं भेजा टैरिफ नोटिस? अब तक अमेरिका ने कम से कम 14 देशों को 25% से 40% टैरिफ को लेकर चिट्ठी भेज दी है। लेकिन भारत को ऐसी कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है, जिससे ये उम्मीद बनी हुई है कि बातचीत पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। ट्रंप की BRICS चेतावनी और रूस फैक्टर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि BRICS देश डॉलर का विकल्प तलाशते हैं, तो उन पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। साथ ही, रूसी वस्तुओं पर 100% टैरिफ और रूसी तेल खरीदने वालों पर सख्ती के संकेत भी दिए हैं। भारत इस समय रूसी कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है, ऐसे में यह चेतावनी भारत की ऊर्जा नीति को प्रभावित कर सकती है। निष्कर्ष: क्या है अगला कदम? अब सबकी निगाहें अगस्त के दूसरे हफ्ते पर हैं, जब अमेरिकी ट्रेड डेलीगेशन भारत आएगा। अगर तब तक समाधान नहीं निकला, तो भारत को बड़ी आर्थिक चोट झेलनी पड़ सकती है, खासतौर पर एक्सपोर्ट और कृषि-आधारित उद्योगों में।
Read more
1 … 6 7 8 9 10 … 30

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.