भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) के अचानक दिए गए इस्तीफे ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। जहाँ आधिकारिक तौर पर उनके Resignation की वजह “Health Issues” बताई गई, वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इसपर गहरा शक जताया है।
Mamata Banerjee का बड़ा बयान:
Mamta Banerjee ने कहा:
“Jagdeep Dhankhar एकदम स्वस्थ हैं। Health को कारण बताना सिर्फ बहाना है। मुझे लगता है इसके पीछे कोई और Political वजह है।”
उन्होंने यह भी कहा कि वह धनखड़ जी को व्यक्तिगत रूप से जानती हैं और उन्हें कभी गंभीर रूप से बीमार नहीं देखा।
Opposition ने भी उठाए सवाल:
- कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी Dhankhar के अचानक Resignation पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हाल ही में संसद की Business Advisory Committee की बैठक को लेकर कुछ मतभेद हुए थे।
- RJD समेत कई विपक्षी दलों ने इसे BJP की अंदरूनी रणनीति और सत्ता संतुलन की साज़िश बताया।
Judiciary और Farmers पर बयान बने वजह?
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि उपराष्ट्रपति रहते हुए धनखड़ ने Judiciary पर तीखी टिप्पणियाँ की थीं और किसानों के मुद्दों पर भी सरकार से अलग राय रखी थी। इससे उन्हें पार्टी नेतृत्व से टकराव का सामना करना पड़ा।
घटनाक्रम की टाइमलाइन:
| तारीख | प्रमुख घटनाएं |
|---|---|
| 21 जुलाई 2025 | संसद के मानसून सत्र के पहले दिन Jagdeep Dhankhar ने VP पद से इस्तीफा दिया |
| 22 जुलाई 2025 | Mamata Banerjee ने इस्तीफे की वजह पर सवाल उठाए |
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
