आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

Trump की ओमान को चेतावनी: ‘होर्मुज स्ट्रेट पर किसी का कब्जा बर्दाश्त नहीं’, बोले- जरूरत पड़ी तो उड़ा देंगे

Trump की ओमान को चेतावनी: ‘होर्मुज स्ट्रेट पर किसी का कब्जा बर्दाश्त नहीं’, बोले- जरूरत पड़ी तो उड़ा देंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर मध्य पूर्व को लेकर बड़ा और विवादित बयान दिया है। ईरान को चेतावनी देने के बाद अब उन्होंने ओमान को भी सख्त संदेश देते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर किसी भी देश का कंट्रोल अमेरिका बर्दाश्त नहीं करेगा। ट्रम्प ने यहां तक कह दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। ट्रम्प ने अपने बयान में कहा कि उन्हें चुनाव या राजनीतिक नुकसान की परवाह नहीं है। उनका कहना है कि अमेरिका की सुरक्षा और वैश्विक व्यापार सबसे पहले है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दुनिया की तेल सप्लाई के लिए होर्मुज स्ट्रेट बेहद अहम रास्ता है और यहां किसी तरह की रोक-टोक पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकती है। दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री रास्तों में से एक माना जाता है। खाड़ी देशों से निकलने वाला बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर दुनिया तक पहुंचता है। ऐसे में इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर असर पड़ सकता है। मध्य पूर्व में लगातार बढ़ते तनाव के बीच दुनिया की नजर अब अमेरिका, ईरान और खाड़ी देशों की अगली रणनीति पर टिकी हुई है। अधिक अपडेट्स और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal news portal। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
CM Siddaramaiah

मंच पर भावुक दिखे DK Shivakumar, CM Siddaramaiah को किया प्रणाम

कर्नाटक की राजनीति में उस वक्त भावुक माहौल बन गया, जब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सार्वजनिक मंच पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) के पैर छू लिए। यह दृश्य कैमरे में कैद होते ही सोशल media पर तेजी से वायरल हो गया और राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे गया। इस्तीफे की चर्चाओं के बीच वायरल हुआ Video पिछले कुछ दिनों से कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव और इस्तीफे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसी बीच एक कार्यक्रम के दौरान डीके शिवकुमार का यह भावुक अंदाज लोगों का ध्यान खींच ले गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवकुमार मंच पर सिद्धारमैया के पास पहुंचे और सम्मान जताते हुए उनके पैर छुए। इस दौरान वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर इस पल का स्वागत किया। Congress में एकता का संदेश या सियासी रणनीति? राजनीतिक माहौल के बीच सामने आया यह दृश्य कांग्रेस के भीतर एक अलग संदेश देता नजर आया। कांग्रेस के दोनों बड़े नेताओं के बीच लंबे समय से राजनीतिक तालमेल और नेतृत्व को लेकर चर्चा होती रही है। कुछ लोग इसे पार्टी में एकता और सम्मान का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषक इसे कर्नाटक की अंदरूनी सियासत से जोड़कर देख रहे हैं। Social Media पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे भारतीय संस्कृति और वरिष्ठ नेताओं के सम्मान से जोड़कर देखा, जबकि कुछ लोगों ने इसे सियासी रणनीति बताया। कांग्रेस की तरफ से अभी तक नहीं आया Official Statement हालांकि कांग्रेस की तरफ से अब तक किसी भी तरह के इस्तीफे या नेतृत्व परिवर्तन को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस Emotional Moment ने कर्नाटक की राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में पार्टी क्या फैसला लेती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shivraj Singh Chouhan Book Launch

शिवराज की किताब में बड़ा खुलासा: चुनावी संकट में PM मोदी ने ऐसे संभाला ‘मामाजी’ को

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ अपने 35 वर्षों के राजनीतिक और व्यक्तिगत अनुभवों को एक किताब में समेटा है।‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ नाम की इस किताब का विमोचन मंगलवार 26 मई को दिल्ली के पूसा स्थित NASC कॉम्प्लेक्स में हुआ। कार्यक्रम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda और पूर्व उपराष्ट्रपति M. Venkaiah Naidu विशेष रूप से मौजूद रहे। यह किताब सिर्फ राजनीतिक संस्मरण नहीं, बल्कि भाजपा संगठन, कार्यकर्ता संस्कृति, संकट के समय नेतृत्व और नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के कई अनसुने पहलुओं को सामने लाती है। किताब में 1990 के दशक से लेकर कोरोना काल, मध्य प्रदेश चुनाव, संगठनात्मक संघर्ष और पहलगाम आतंकी हमले जैसे कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का जिक्र किया गया है। 2023 चुनाव से पहले का सबसे भावुक किस्सा किताब का सबसे चर्चित हिस्सा 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। उस समय भाजपा की पहली सूची जारी हुई थी, लेकिन उसमें शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल नहीं था। विपक्ष ने इसे तुरंत मुद्दा बना लिया और यह नैरेटिव बनाया जाने लगा कि “मामाजी का दौर खत्म हो गया है।” इसी दौरान शिवराज सिंह चौहान के एक भाषण की लाइन —“यदि हम चले जाएंगे तो याद बहुत आएंगे”को सोशल मीडिया और विपक्षी नेताओं ने राजनीतिक विदाई के संकेत की तरह प्रचारित करना शुरू कर दिया। शिवराज लिखते हैं कि उस समय वे बेहद मानसिक दबाव में थे। तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया। किताब के अनुसार, मोदी ने बातचीत की शुरुआत इन शब्दों से की— “मैं मुख्यमंत्री से बात नहीं कर रहा, मैं अपने शिवराज से बात कर रहा हूं।” शिवराज के मुताबिक, इसके बाद मोदी ने राजनीति की नहीं बल्कि उनके मन की बात की। उन्होंने कहा— “इतनी चिंता क्यों कर रहे हो? कुछ दिन एकांत में जाओ, अपने भीतर झांको, मन को शांत करो।” किताब में शिवराज ने लिखा है कि उस समय मोदी किसी प्रधानमंत्री की तरह नहीं, बल्कि बड़े भाई की तरह बात कर रहे थे। उन्हें समझ आ गया था कि यदि शिवराज का मनोबल कमजोर हुआ, तो उसका असर लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं पर पड़ेगा। उत्तराखंड जाकर किया आत्ममंथन फोन कॉल के बाद शिवराज सिंह चौहान कुछ दिनों के लिए उत्तराखंड गए। गंगा किनारे समय बिताया और आत्ममंथन किया।वापस लौटने के बाद उन्होंने पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार संभाला। किताब में दावा किया गया है कि उन्होंने सिर्फ 13-14 दिनों में 165 से ज्यादा जनसभाएं और रोड शो किए। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश गया कि पार्टी नेतृत्व पूरी तरह उनके साथ खड़ा है। पहलगाम आतंकी हमला: “इस बार का ऑपरेशन अलग होगा” किताब की शुरुआत अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के जिक्र से होती है, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरे पर थे, लेकिन घटना के बाद तुरंत भारत लौट आए। शिवराज किताब में लिखते हैं कि हमले के बाद हुई कैबिनेट बैठक में पूरे देश की तरह मंत्रियों के मन में भी गुस्सा और बेचैनी थी। लेकिन नरेंद्र मोदी बेहद शांत दिखाई दे रहे थे। उसी बैठक में उन्होंने कहा— “इस बार का ऑपरेशन अलग होगा। यह सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से भी अलग होगा। जिन्होंने यह किया है, उन्हें और उनके आकाओं को नहीं छोड़ेंगे।” शिवराज के अनुसार, मोदी का यह बयान भावनात्मक प्रतिक्रिया नहीं बल्कि एक ठोस रणनीतिक संकल्प था। उन्होंने इसे संकट के समय धैर्यपूर्ण नेतृत्व की मिसाल बताया। 1998 का किस्सा: जब भाजपा कार्यकर्ताओं से पूछा गया था — किसके पास ईमेल आईडी है? किताब में 1990 के दशक का एक दिलचस्प प्रसंग भी शामिल है। उस समय भारत में कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत सीमित था। शिवराज लिखते हैं कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को दिल्ली के एक छोटे से कमरे में घंटों डेस्कटॉप कंप्यूटर पर काम करते देखा था। उस समय मोदी भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे और तकनीक को लेकर काफी उत्साहित रहते थे। 1998 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के दौरान एक बैठक में मोदी ने कार्यकर्ताओं से पूछा— “किसके पास ईमेल आईडी है?” उस दौर में अधिकांश नेताओं और कार्यकर्ताओं को ईमेल की जानकारी तक नहीं थी। शिवराज के मुताबिक, मोदी राजनीति में तकनीक और डिजिटल कम्युनिकेशन की ताकत को बहुत पहले समझ चुके थे। कोरोना काल और कार्यकर्ताओं के लिए मोदी की चिंता किताब में कोरोना महामारी के दौरान के अनुभवों का भी जिक्र है। शिवराज ने लिखा कि महामारी के सबसे कठिन दौर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राज्यों के संपर्क में रहते थे। वे सिर्फ प्रशासनिक रिपोर्ट नहीं लेते थे, बल्कि यह भी पूछते थे कि कार्यकर्ताओं, गरीबों और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच रही है या नहीं।शिवराज ने दावा किया कि मोदी संगठन और सरकार के बीच तालमेल को लेकर हमेशा बेहद गंभीर रहे। किताब में क्या खास है? ‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ सिर्फ राजनीतिक घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि इसमें नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के मानवीय पक्ष को सामने लाने की कोशिश की गई है। किताब में खास तौर पर इन विषयों पर फोकस किया गया है—
Read more
Gujarat Crime News: पति ने पत्नी को 50 हजार में बेचा, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर रची साजिश

Gujarat Crime News: पति ने पत्नी को 50 हजार में बेचा, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर रची साजिश

Gujarat के बनासकांठा जिले के पालनपुर से इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति पर अपनी ही पत्नी को 50 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह रही कि महिला को बेचने के बाद आरोपी ने खुद ही उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी निकेश पटेल ने अपने साथियों संजय ठाकोर, अशोक ठाकोर और सचिन दरबार के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले महिला के गहने छीनकर बेच दिए। इसके बाद उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पालनपुर पश्चिम पुलिस गुमशुदगी की शिकायत की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने महिला को बरामद किया और उससे पूछताछ की। महिला के बयान के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आई। पालनपुर पश्चिम पुलिस थाने के पीआई आर.के. पटेल और उनकी टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Read more
Asaram Bapu Case: राजस्थान हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी, गैंगरेप आरोप से मिली राहत

Asaram Bapu Case: राजस्थान हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी, गैंगरेप आरोप से मिली राहत

राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे Asaram Bapu को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। हालांकि अदालत ने उन्हें गैंगरेप के आरोप से बरी कर दिया, लेकिन बाकी गंभीर धाराओं में दोषसिद्धि और सजा यथावत रखी गई है। जोधपुर से आए इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में आसाराम बापू को सरेंडर करने के निर्देश भी दिए हैं। यह मामला कई वर्षों से चर्चा में रहा है। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में निचली अदालत ने आसाराम को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें और सबूतों पर विचार किया। कोर्ट ने गैंगरेप से जुड़े आरोपों में राहत दी, लेकिन दुष्कर्म और अन्य गंभीर मामलों में सजा को सही माना। फैसले के बाद पीड़ित पक्ष ने अदालत के निर्णय का स्वागत किया है। वहीं, आसाराम के समर्थकों में निराशा देखी जा रही है। यह फैसला ऐसे मामलों में न्यायिक प्रक्रिया और कानून के महत्व को भी दर्शाता है। फिलहाल देशभर की नजर इस केस से जुड़ी आगे की कानूनी प्रक्रिया पर बनी हुई है।
Read more
Bakrid 2026: ताजमहल घूमने वालों के लिए खुशखबरी, 28 मई को 3 घंटे फ्री एंट्री

Bakrid 2026: ताजमहल घूमने वालों के लिए खुशखबरी, 28 मई को 3 घंटे फ्री एंट्री

Bakrid 2026: ताजमहल घूमने वालों के लिए खुशखबरी, 28 मई को 3 घंटे फ्री एंट्री के मौके पर आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में 28 मई को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पर्यटकों को बिना टिकट प्रवेश की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान भारतीय और विदेशी दोनों तरह के पर्यटक ताजमहल परिसर में मुफ्त एंट्री कर सकेंगे। आम दिनों में भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये का टिकट लगता है, लेकिन बकरीद के अवसर पर यह शुल्क पूरी तरह माफ रहेगा। हालांकि, ताजमहल के मुख्य मकबरे में प्रवेश के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट पहले की तरह लागू रहेगा। यानी जो पर्यटक मुख्य मकबरा देखना चाहते हैं, उन्हें अलग से टिकट लेना होगा। प्रशासन के मुताबिक, बकरीद के दिन बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Read more
Twisha Sharma Death Case: भोपाल की रहस्यमयी मौत मामले में नया मोड़, सास गिरिबाला सिंह की CDR सुरक्षित रखने के आदेश

Twisha Sharma Death Case: भोपाल की रहस्यमयी मौत मामले में नया मोड़, सास गिरिबाला सिंह की CDR सुरक्षित रखने के आदेश

भोपाल की Twisha Sharma की रहस्यमयी मौत का मामला पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिससे मामला और भी उलझता जा रहा है। घटना से पहले और बाद की CCTV फुटेज, पति समर्थ सिंह का फरार होना और बाद में आत्मसमर्पण करना, साथ ही सास गिरिबाला सिंह के बयानों ने पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है। अब इस केस में कानूनी प्रक्रिया भी तेज हो गई है। मामले की जांच CBI को सौंपे जाने के बाद पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी बीच मामले की जांच कर रही SIT ने कोर्ट में गिरिबाला सिंह की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) को लेकर जवाब पेश किया है। SIT ने बताया कि गिरिबाला सिंह, समर्थ सिंह और ट्विशा शर्मा की 12 मई से 20 मई तक की CDR सुरक्षित रखने के लिए संबंधित मोबाइल कंपनियों को पत्र भेजे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही मोबाइल कंपनियों से डेटा प्राप्त होगा, उसे केस डायरी में शामिल किया जाएगा। जांच एजेंसियों का मानना है कि कॉल रिकॉर्ड से कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती हैं, जिससे केस की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। बता दें कि ट्विशा शर्मा के परिवार की ओर से अधिवक्ता अंकुर पांडे ने कोर्ट में इस संबंध में अर्जी दाखिल की थी। परिवार का आरोप है कि ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने कई लोगों से बातचीत की थी, जिनमें कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
Read more
Voter List Revision पर Supreme Court का बड़ा फैसला, SIR को बताया वैध;

Voter List Revision पर Supreme Court का बड़ा फैसला, SIR को बताया वैध; 10 राज्यों और 3 UT में 7.41 करोड़ नाम

देश में Voter List Revision को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन समीक्षा प्रक्रिया को अवैध नहीं माना जा सकता। कोर्ट के इस फैसले के बाद चुनाव आयोग को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि चुनाव आयोग को संविधान के तहत मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने का अधिकार है। यदि किसी व्यक्ति का नाम गलत तरीके से जुड़ा है, दो जगह दर्ज है या वह पात्र नहीं है, तो आयोग उसे हटाने की कार्रवाई कर सकता है। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलाए गए अभियान के दौरान करीब 7.41 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। इनमें मृत मतदाता, डुप्लीकेट एंट्री और स्थान बदल चुके लोगों के नाम शामिल बताए गए हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने सवाल भी उठाए हैं। कई नेताओं का कहना है कि बड़े पैमाने पर नाम हटने से असली मतदाता प्रभावित हो सकते हैं। वहीं चुनाव आयोग का दावा है कि पूरी प्रक्रिया नियमों और जांच के बाद ही की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वोटर लिस्ट का सही और पारदर्शी होना लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। इससे चुनाव प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष और विश्वसनीय बनती है।
Read more
Supreme Court ने कहा- SIR प्रक्रिया अवैध नहीं, चुनाव आयोग ने कानून के तहत किया काम

Supreme Court ने कहा- SIR प्रक्रिया अवैध नहीं, चुनाव आयोग ने कानून के तहत किया काम

देश की सबसे बड़ी अदालत Supreme Court of India ने वोटर लिस्ट से जुड़े विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने साफ कहा कि SIR प्रक्रिया को अवैध नहीं कहा जा सकता, क्योंकि Election Commission of India ने यह कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से संदिग्ध मानकर हटाए गए हैं, उनकी जानकारी चार हफ्तों के भीतर केंद्र सरकार को भेजी जाए। कोर्ट ने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और सही मतदाता सूची बेहद जरूरी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि फर्जी या संदिग्ध नामों को हटाना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, ताकि निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें। हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी नागरिक के अधिकारों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए और पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। इस मामले को लेकर कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि बिना पर्याप्त जांच के नाम हटाए जाने से कई असली मतदाता परेशान हो सकते हैं। वहीं चुनाव आयोग का पक्ष था कि मतदाता सूची को शुद्ध और अपडेट रखना उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी है। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद साफ हो गया है कि SIR प्रक्रिया फिलहाल कानूनी दायरे में मानी जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग आगे इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत होती है। ऐसे में सही मतदाता सूची बनाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि किसी योग्य नागरिक का नाम गलत तरीके से न हटे। यही संतुलन बनाए रखना अब सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Indore News: गांधी नगर में टेलर ने जहर खाकर दी जान, पड़ोसी की धमकियों और मारपीट से था परेशान

Indore News: गांधी नगर में टेलर ने जहर खाकर दी जान, पड़ोसी की धमकियों और मारपीट से था परेशान

मध्य प्रदेश के Indore शहर के गांधी नगर इलाके में एक टेलर की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, मृतक पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था। उनका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। करीब 10 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसके बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं। परिवार का कहना है कि इन घटनाओं से युवक काफी परेशान रहने लगा था। घटना वाले दिन भी वह तनाव में दिखाई दे रहा था। बाद में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार में गहरा दुख है और इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
Read more
1 … 4 5 6 7 8 … 67

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.